विक्रमगढ़ पुलिस ठाणे
आसिफ अंसारी
पालघर- विक्रमगढ़ पुलिस थाने की हद में रोसो विला विलेज के दो बन्द बंगलों का दरवाजा तोड़कर हैवेल्स कम्पनी का सीलिंग फैन, कैरियो कम्पनी की 2 एल ई डी टीवी और आयनॉक्स कम्पनी का म्यूजिक सिस्टम चोरी होने की सूचना पुलिस को मिली थी!
गुप्त सूचना के आधार पर विक्रमगढ़ ठाणे के अधिकारियों ने छापा मारकर दो आरोपियों को गिरफ़्तार ही नहीं किया बल्कि उनके यहां से चोरी किये माल जिसकी कीमत 34000 रुपये बताई जाती है, बरामद भी करने में सफलता पा ली है! चोरी के दोनों ही आरोपी बिल्कुल युवा हैं! जिनमें एक 18 वर्षीय दशरथ बाबल्या फडवले पता- देहर्ज़े नदी के पास टेकड़ी पर,तालुका विक्रमगढ़ जिला पालघर निवासी और दूसरा 20 वर्षीय अजय संतोष फडवले पता- ईदगाव फलसड पाडा, तालुका विक्रमगढ़ जिला पालघर निवासी बताया जा रहा है!
दोनों अभियुक्तों के बिरुद्ध विक्रमगढ़ ठाणे में क्रमशः 1 गुन्हा क्रमांक T 99/2020 भादवी की धारा 454,457,380 के अंतर्गत दिनांक 04/09/2020 और 2 गुन्हा क्रमांक T 101/2020 भादवी 454,457,380 दिनांक 09/09/2020 दर्ज़ किया गया!
पुलिस के अनुसार दोनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी17/09/2020 को की गई!
पुलिस की इस सफलता के लिए बधाई!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




