
संवाददाता – (जुनेद मुसा शेख)
मुंबई- जोगेश्वरी के विरा-देसाई ग्राउंड में समीर खान के प्रयत्नों से खेल प्रेमियों के लिए “ए.ए. खान चैम्पियन लीग-2020” क्रिकेट मैच का गुरुवार 23 जनवरी को बड़े शोरो-गुल के साथ शुभारंभ किया गया!
कांग्रेसी नेता एवं बिजनेसमैन ‘अब्दुल अहाद खान’ शैक्षणिक संस्थानों के बाद युवा वर्ग को, खेल की ओर प्रोत्साहीत करने के लिए, जोगेश्वरी के विरा-देसाई मैदान में, तीन दिवसीय क्रिकेट मैच की शुरुआत की, मौके पर खिलाड़ियों को होसला-अफ्ज़ाई करने के लिए, फिल्म अभिनेता एज़ाज खान, सहायक पुलिस आयुक्त सुनील बोर्डे, और एम.ए.कश्मीरी के साथ समाज से जुड़े कई अतिथियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई!
ए.ए.खान चैम्पियंस लीग -2020, का नज़ारा पूरे, आईपीएल फोर्मेट में किया गया है! खेल की शुरुआत होते -होते दर्शकों की भीड़ जमा होने लगी! डिवीजनल सहायक पुलिस आयुक्त सुनील बोर्डे ने पूर्व क्रिकेटर ‘सुनील गावस्कर’ की याद दिलाई, साथ ही जीवन और खेल के बीच का महत्व लोगों को समझाया!
अभिनेता एज़ाज खान ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए, क्रिकेट मैच के ऑर्गनाइजर अब्दुल अहाद खान, समीर खान, आरीफ अमीन खान, आसीफ खान का, शुक्र अदा किया, और उनकी सराहना करते हुए, समाज में युवा वर्ग को, खेल और स्वास्थ्य से जूड़े रहने की सलाह दी!
मैच में खिलाड़ियों की सेहत पर डॉक्टरों की एक टीम भी तैयार की गई है। 8 टीमों के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच श्रृंखला की, शनिवार 25 जनवरी को ट्रोफी सेरिमनी, होने वाली है, जिसमें कई बडी हस्तियां मौके पर खिलाड़ियों को ट्रोफी देकर सम्मानित करने वाली हैं।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




