संवाददाता- (इस्माइल शेख)
मुंबई– अंडरवर्ड दुनिया के कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका में कथित रूप से गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे भारत को प्रत्यर्पित करने के लिए प्रयास हो रहा हैं!
रवि पुजारी अपने कारोबार को विदेश से संचालित कर रहा था! अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा शकील से अलग होने के बाद पुजारी पिछले साल सेनेगल में जमानत पर रिहा होने के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गया था, जहां वह ड्रग तस्करी और वसूली के गैरकानूनी कारोबार में लिप्त था!
भारतीय खुफिया एजेंसी की सूचना पर सेनेगल की पुलिस पिछले सप्ताह दक्षिण अफ्रीका गई थी, के जहां हत्या, वसूली समेत लगभग 200 से ज्यादा मामलों में वांटेड़ आरोपी 52 वर्षीय रवि पुजारी को दक्षिण अफ्रीका की एजेंसियों की सहायता से हिरासत में लिया गया है!
मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुजारी की गिरफ्तारी की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन विदेश मंत्रालय दक्षिण अफ्रीका में अपने मिशन से संपर्क में है! विदेश मंत्रालय के अधिकारी ने इसपर बात करने से इनकार कर दिया है!
सन् 2000 से सुर्खियों में आया था पुजारी गैंग. रवि पुजारी 2000 के शुरुआती दशक में सुर्खियों में था, जब उसने बॉलीवुड की प्रसिद्ध हस्तियों और बिल्डरों से वसूली करना शुरू किया था! वह मुंबई के एक वकील की हत्या के प्रयास में भी शामिल पाया गया था! रवि की पत्नी पद्मा और बच्चे भी भारत से भाग गए है,और उनमें से कुछ ने जाली दस्तावेजों से बुर्किना फासो का पासपोर्ट हासिल कर लिया है! पुजारी के बेटे ने हाल ही में कथित रूप से ऑस्ट्रेलिया में शादी की है और उसके पास ऑस्ट्रेलिया का पासपोर्ट भी बना हुआ है! ऐसी खबरें मिलती रही है!
इससे पहले पिछले साल एंथॉनी के नाम से रह रहे पुजारी ने धोखाधड़ी से सेनेगल कोर्ट से जमानत हासिल की थी! आईएएनएस के पास रवि की नए पासपोर्ट की जानकारी हासिल हुई थी, जिसमें पुजारी की पहचान बुर्किना फासो का निवासी एंथॉनी फर्नाडीज बताई गई है! इसमें उसकी जन्मतिथि 25 जनवरी 1961 लिखा हुआ है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
