प्रतिकारात्मक तस्वीर
नईम शेख
मुंबई– मुंबई क्राईम ब्रांच के यूनिट 10 ने गोरेगांव पूर्व के दिंडोशी से दो आरोपियों को 3 लाख 30 हजार के 20 किलो 700 ग्राम गांजे के साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया है! दोनों ही आरोपियों की उम्र 29 वर्ष बताई जा रही है! ये लोग गांजा बेचने निकले थे!
महाराष्ट्र के सातारा जिले को मिलने जा रहा है मैडिकल कॉलेज, उपमुख्यमंत्री ने आवंटित की 64 एकर जमीन
मिली जानकारी के मुताबिक मुंबई क्राईम ब्रांच यूनिट 10 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक विनय घोरपडे, पुलिस निरीक्षक नामदेव शिंदे, वाहीद पठाण, धनराज चौधरी, अफरोज शेख आदी को विश्वसनीय मुखबिरों के माध्यम से इसकी जानकारी मिली की फिल्म सिटी रोड़ पर रहने वाले दो आरोपी स्कूटर में गांजा लेकर बेचने के लिए दिंडोशी के आस-पास आने वाले हैं! पुलिस ने अपने और टीम के साथियों को लेकर जाल बिछाया और दोनों ही बदमाशों को रंगेहाथ धरदबोचा!
आप को बता दें की, शहर में “लॉकडाउन” का सख्त पहरा होने के बावजूद बदमाश यहां अम्लीय पदार्थ जैसे प्रतिबंधित कारोबार को भी करने से नही हिचक रहे हैं! महाराष्ट्र भर में लगातार पुलिस अम्लीय पदार्थ की रोकथाम पर कार्यवाही करती देखी जा रही है! यूनियन 10 के अधिकारियों ने दोनों आरोपी संग हस्तगत किए माल को स्थानीय दिंडोशी पुलिस थाने लेजाकर मामला दर्ज करवाया!
Maharashtra: पालघर पुलिस के हत्थे चढ़े 7 लाख 36 हजार के अम्लीय पदार्थ के साथ दो बदमाश…

Mumbai Crime: मानखुर्द के चिताकैंप से 60 के हेरॉइन जप्त, एक गिरफ्तार
मामले में दिंडोशी पुलिस ने गु.र.क्र. 15/202 में 8 (क), 20, 29 अम्लीय पदार्थ प्रतिबंधित कानून 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है! साथ ही उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार यूनिट 10 के गु.र.क्र. 22/2020 में दोनों ही आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है! माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किए जाने पर 7 जुलाई तक के लिए पुलिस कस्टडी की सजा सुनाई गई है!
इस बीच इतनी भारी मात्रा में इन्हें गांजा कहां से प्राप्त हुआ और किसे ये लोग बेचने वाले थे? कितने लोग इस कारोबार में शामिल हैं? पुलिस इसका पता लगा रही है! प्राथमिक जांच में पुलिस को और भी लोग इनके साथ शामिल होने का शक हो रहा है! पकड़े गए आरोपियों पिछले रिकार्ड भी पुलिस खंगाल रही है!मामले की तहकीकात यूनिट 10 के सहायक पुलिस निरीक्षक वाहीद पठाण कर रहे हैं!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
