नितिन तोरस्कर
मुंबई- ‘कोरोना’ महामारी से जूझ रहे देश के सभी राज्यों के सर्वेक्षण में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की लोकप्रियता दर्ज होने से विरोधी खेमे की बोलती बंद हो गई है! देश भर में विभिन्न राज्यों और राष्ट्रीय नेताओं की लोकप्रियता पर सर्वेक्षण कर आय.ए.एन.एस और सी. वोटर्स नामक संस्था ने उड़िसा के मुख्यमंत्री को सर्वश्रेष्ठ नेता चूनते हुए, इसका खुलासा किया है! सर्वेक्षण की सूची में पांचवां नंबर हासिल कर राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने विरोधी पक्ष के सारे सवालों का जवाब दे दिया है! इस सर्वेक्षण में उन्होंने अरविंद केजरीवाल को भी पछाड़ दिया!
आप को बताते चलें की, राज्य में ‘कोरोना’ महामारी के कारण प्राकृतिक आपदा आन पड़ी है! देश भर की मुश्किलों के बीच यहां की स्थिति सबसे अधिक खराब हो रही है! यहां कोरोना वायरस से संक्रमित और मरने वालों की संख्या देश में सबसे ज्यादा पाया जा रहा है! इसे राजनैतिक मुद्दा बना कर विपक्षी पार्टी के नेता सरकार के कार्यभार पर आंदोलन कर रहे हैं! विरोधी पक्ष भाजपा नेता ‘कोरोना’ की बढ़ती संख्या को राज्य सरकार की नाकामी बताते हुए आरोप लगा रहे हैं! वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार ‘कोरोना’ वायरस पर, प्लानिंग के साथ निपटने की बात कर रही है! ऐसे में राज्य सरकार को दिलासा देने वाली खबर प्रकाश में आ रही है, की महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को भी लोकप्रियता में पछाड़ दिया! इस विकट स्थिति में अरविंद केजरीवाल की लोकप्रियता उद्धव ठाकरे से घटकर छठे नंबर पर पहुंच गई है!
केंद्र सरकार के राजनीती का शिकार हो रहे हैं प्रवासी मजदूर- गृहमंत्री अनिल देशमुख

संयुक्त सर्वेक्षण के प्रोजेक्ट रिपोर्ट में, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की लोकप्रियता पर 76.52 प्रतिशत वोट दर्शाए गए हैं! इस सर्वेक्षण में देश के मुख्यमंत्रियों के संबंध में सवाल पूछे गए थे! जिसके माध्यम से राज्य में मुख्यमंत्रियों की लोकप्रियता जानने का प्रयत्न किया गया था! इसमें बिजू जनता दल के (बीजेडी) अध्यक्ष एवं उड़िसा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने 82.96 प्रतिशत वोट पाते हुए देश का सबसे अधिक लोकप्रिय नेता का ख़िताब हासिल किया है! राज्य के 82.96 प्रतिशत लोगों ने उनके कामों पर समाधान व्यक्त किया है! इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 81.06 प्रतिशत वोट हासिल कर दूसरा नंबर प्राप्त किया है! तीसरे नंबर पर केरल के मुख्यमंत्री पिनारायी विजयन लोकप्रियता में 80.28 प्रतिशत वोट हासिल किया है! चौथे नंबर पर वाय.एस.आर कांग्रेस प्रमुख एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी 72.52 वोट पाया है, तो वहीं पांचवें नंबर पर महाराष्ट्र के महाविकास आघाडी का नेतृत्व कर रही शिवसेना के पार्टी प्रमुख एवं राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपना नाम दर्ज करा लिया है! राज्य के लोगों ने उद्धव ठाकरे को 76.52 प्रतिशत वोट देकर उनकी नेतृत्व को पसंद किया है! खास कर इस सर्वेक्षण में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 74 प्रतिशत वोट देकर उनकी लोकप्रियता घटने का संकेत दिया है! लोगों के बीच सबसे ज्यादा पसंद किए जने वाले नेताओं पर, किए गए सर्वेक्षण में भाजपा शासित राज्यों का एक भी नेता पहले 6 में शामिल नही है!

महाराष्ट्र पुलिस और लोगों के बीच कैसा रहा लॉकडाउन, राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने दिए जवाब
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.