कस्तूरबा मार्ग पुलिस के साथ हत्यारा मिस्त्री की तस्वीर
“तू कड़िया का कड़िया ही रहेगा कभी मिस्त्री नहीं बन सकता।” कड़िया-मिस्त्री के बीच हुई बहस ने हत्या का रूप ले लिया। मुंबई के एक मिस्त्री ने कड़िया का हथौड़े से सर फोड़ दिया। हो गई हत्या..
इस्माईल शेख
मुंबई- घटना बोरीवली पूर्व कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने के हद की है। मुंबई पुलिस जोन 12 की डीसीपी श्रीमती सुहास पाटील ने पत्रकारों के समक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इसकी जानकारी दी। जानकारी के मुताबिक देवीपाड़ा के दो दोस्तों में हमेशा कहासुनी हुआ करती थी। जो इस बार झगड़े का रूप ले लिया। 33 साल का अजीत कुमार सहानी और 30 साल का रामपुकार सहानी के बीच हमेशा की तरह 10 तारीख को भी बहस हो गई।

मुंबई में हुई हत्या ..
इसमें अजीत कुमार सहानी ने रामपुकार सहानी को कहा कि “तू हमेशा कड़िया का कड़िया ही रहेगा कभी मिस्त्री नहीं बन सकता।” इस बात को लेकर दोनों में हाथापाई हो गई। पहले तो अजीत कुमार सहानी ने रामपुकार साहनी पर चाकू से वार किया। रामपुकार अपने आप को बचाने में बार-बार कामयाब होता गया। तो गुस्साये अमित कुमार ने कड़िया बिगारी के काम में इस्तेमाल हने वाले हथौड़े को उठाकर रामपुकार सहानी का सर फोड़ दिया। वही उसकी मृत्यु हो गई।
फरार अजीत कुमार सहानी को कस्तूरब मार्ग पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में प्रोड्यूस किया गया है। मामले की और अधिक तहकीकात कस्तूरबा मार्ग पुलिस कर रही है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
