Tag: Mumbai

  • Mumbai- आतंकी हमले का खतरा, पुलिस ने लगाई रोक

    Mumbai- आतंकी हमले का खतरा, पुलिस ने लगाई रोक

    मुंबई पुलिस ने शहर में आतंकी हमले के खतरे को लेकर अलर्ट जारी किया है। लोगों को सतर्क रहने के निर्देश। ड्रोन कैमरा, रिमोट कंट्रोल, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट या पैरा ग्लाइडर्स जैसी और चीजों के इस्तेमाल पर भी रोक। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर आंतकी हमले का खतरा मंडरा रहा है। शहर में त्यौहारी सीजन के चलते भारी बंदोबस्त की व्यवस्था की गई है। इसी के बीच मुंबई पुलिस ने राज्य में आंतकी खतरे की आशंका जताई है। पुलिस ने अलर्ट जारी किया है। मुंबई पुलिस कमिश्नर ऑफिस की तरफ से सभी पुलिस स्टेशन के प्रभारी, एसीपी, डीसीपी, बृहन्मुंबई महानगर पालिका के सभी वार्ड ऑफिस और तहसील कार्यालय को भी सतर्क करते हुए, सावधानी बरतने के आदेश दिए गए हैं। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    देश में त्यौहारी सीजन

    पूरे देश में बहुत जल्द नवरात्रि का उत्सव मनाया जाएगा, जिसके चलते कई जगह पंडाल लगाए जा रहे हैं। नवरात्र महोत्सव के गरवा और डांडिया रास के कार्यक्रमों में लाखों की भीड़ उमड़ती है। इसी बीच मुंबई में आतंक का खतरा मंडरा रहा है। यह संभावना जताई जा रही है कि कुछ एंटी सोशल एलिमेंट या आतंकवादी आम लोगों के बीच छुपे हुए हो सकते हैं और इससे जान-मान का खतरा हो सकता है। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    किराएदारों पर है पुलिस की नज़र ..

    पुलिस ने आशंका जताई है कि आतंकवादी आम लोगों के साथ किरायेदार की तरह भी रह रहे हो सकते हैं और उनके कई खौफनाक इरादे हो सकते हैं। इसके चलते मुंबई पुलिस ने लोगों को सावधान रहने के निर्देश दिए हैं, खासतौर पर मकान मालिक और किराएदारों को आगाह किया गया है। मकान मालिकों को आदेश दिए गए हैं कि अगर कोई संदिग्ध एक्टिविटी दिखे या किसी व्यक्ति पर आतंकी होने का शक हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    मुंबई पुलिस की सलाह ..

    आतंकी खतरे के बीच मुंबई पुलिस लगातार लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की कोशिश में लगी है। पुलिस सभी होटल, टूरिस्ट गेस्ट हाउस और मकान मालिकों को निर्देश दे रही है। निर्देश में कहा जा रहा है कि उनके पास रहने के लिए आए गेस्ट या किरायेदार की पूरी जानकारी मुंबई पुलिस की सिटीजन पोर्टल साइट पर दर्ज करनी होगी। इसका पालन नही करने वालों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। साथ ही अगर मालिक अपनी प्रॉपर्टी किसी विदेशी व्यक्ति को कमर्शियल काम के लिए किराए पर दे रहे हैं, तो उस व्यक्ति का नाम, देश, पासपोर्ट डिटेल, वीजा डिटेल के साथ-साथ वैलिडिटी डेट अच्छे से चेक करने की सलाह दी गई है। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

    पुलिस ने लगाई रोक..

    पुलिस ने आशंका जताई है कि आतंकी शहर में कानून व्यवस्था खराब करने के लिए बहुत से डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। आतंकी वीवीआईपी या भीड़भाड़ वाली जगह को निशाना बनाकर पब्लिक प्रॉपर्टी डैमेज कर सकते हैं। इसी के चलते मुंबई पुलिस ने कुछ उपकरणों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है, जिनमें ड्रोन कैमरा, रिमोट कंट्रोल, माइक्रो लाइट एयरक्राफ्ट या पैरा ग्लाइडर्स ,पैरा मोटर्स, हैंड ग्लाइडर्स, हॉट एयर बैलून जैसी और चीजें भी शामिल हैं। (Threat of terrorist attack, Mumbai police stopped Drone Camera, Remote Control, Micro Light Aircraft, Para Gliders, Para Motors, Hand Gliders, Hot Air Balloon)

  • Malad Acid Attack: अफेयर का विरोध करने पर पत्नी के चेहरे पर फेंका एसिड

    Malad Acid Attack: अफेयर का विरोध करने पर पत्नी के चेहरे पर फेंका एसिड

    Malad Acid Attack: मुंबई में एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर एसिड फेंककर उसे बुरी तरह झुलसा दिया। घटना मालाड़ पश्चिम, मालवनी इलाके की है। (Malad Acid Attack: Acid thrown on wife’s face when she protested against affair)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में एक्सट्रा मैरिटल अफेयर (Extramarital Affair) का विरोध करने पर 34 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर एसिड फेंक दिया। इस घटना में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई है। 27 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (Malad Acid Attack: Acid thrown on wife’s face when she protested against affair)

    Malad Acid Attack 5 साल पहले की थी लव मैरिज

    मिली जानकारी के मुताबिक, मालवनी इलाके में रहने वाले 34 वर्षीय शब्बीर खान (Shabbir Khan) ने अपने अफेयर का पर्दाफाश होने पर अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। घायल महिला कूपर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जुझ रही है। पीड़ित गंभीर रूप से जल चुकी है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी यह भी प्राप्त हो रही है कि पीड़ित महिला के साथ आरोपी की लव मैरेज हुई थी। 5 साल पहले की थी लव मैरिज। (Malad Acid Attack: Acid thrown on wife’s face when she protested against affair)

  • lodged a complaint against BookMyShow, Coldplay ‘Ticket Scam’

    lodged a complaint against BookMyShow, Coldplay ‘Ticket Scam’

    A lawyer from Mumbai has taken legal steps against BookMyShow, claiming a ticket scam involving Coldplay in India. He intends to submit a Public Interest Litigation (PIL) to the Bombay High Court.

    Indian Fasttrack (News Desk)
    Mumbai:-
    A legal representative based in Mumbai has lodged a complaint with the Economic Offences Wing (EOW), alleging that BookMyShow and Live Nation Entertainment have been involved in a significant ticket fraud related to Coldplay’s concert in India. The accusations focus on the ticket sales for the three-day event planned for January 2025 at the DY Patil Stadium in Navi Mumbai, with tickets having been made available on Sunday, September 22, through BookMyShow, the official ticketing partner for the British band’s performances in India.

    Amit Vyas, the Founder Partner of Vertices Partners, has made significant allegations against ticketing platforms. He asserted that these platforms have engaged in manipulative practices, such as blocking users or forcibly logging them out. This behavior has allowed bots and black-market operators to take control of ticket sales.

    He emphasized that tickets labeled as sold out on BookMyShow subsequently surfaced on resale sites such as Viagogo, often at prices inflated by 30 to 50 times their original value. Vyas noted that these actions constitute a clear infringement of consumer rights and several stipulations of Indian Criminal Law. The Economic Offences Wing has commenced an investigation into this issue.

    Vyas is pursuing the filing of a First Information Report (FIR) under various provisions of the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023, which encompass organized crime, fraud, criminal conspiracy, and breach of trust, as reported by Bar and Bench.

    Furthermore, he intends to submit a public interest litigation (PIL) petition to the Bombay High Court aimed at instituting rigorous regulatory measures for large-scale events to avert similar fraudulent incidents in the future.

    BookMyShow refutes the claims

    The company stated, “BookMyShow is not affiliated with any ticket selling or reselling platforms, including Viagogo and Gigsberg, nor with any third-party individuals involved in the resale of tickets for Coldplay’s Music Of The Spheres World Tour 2025 in India.”

    It stated, “Scalping is explicitly prohibited and subject to legal penalties in India. We have lodged a complaint with the police and will fully cooperate with them during the investigation of this issue.”

    The platform has strongly advised Coldplay fans in India to remain vigilant against scams: “We encourage you to be cautious and not become victims of these fraudulent activities. Purchasing tickets from unauthorized sources poses a risk to consumers, as they may end up with counterfeit tickets. Stay alert to these scammers.”

    Additionally, the ticketing platform emphasized, “Steer clear of scams! BookMyShow is the sole official platform for ticket purchases.”

  • Stree 2 On OTT: इंतजार हुआ खत्म, अब घर बैठे देखिए फिल्म

    Stree 2 On OTT: इंतजार हुआ खत्म, अब घर बैठे देखिए फिल्म

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। स्त्री 2 आप कहाँ और कैसे देख सकते हैं? आइए आपको बताते हैं।

    न्यूज़ डेस्क
    Stree 2 Release on OTT-
    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म (Horror Comedy Movie) ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने, हिंदी की सबसे बड़ी हिट फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और नंबर वन कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने भारत में तकरीबन 600 करोड़ का बिजनेस किया है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ ये फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। अभी भी ये फिल्म थियेटर्स में लगी हुई है। मगर कई लोग ऐसे हैं जो किसी न किसी कारण से सिनेमाघर नहीं जा पाएं और उनसे ये फिल्म मिस हो गई। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्त्री 2 ने अब ओटीटी पर दस्तक दे दी है। (Stree 2 Release On OTT, The wait is over, now watch ‘Stree 2’ sitting at home)

    PRIME VIDEO पर उपलब्ध ..

    मैडॉक एंटरटेनमेंट की फिल्म स्त्री 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (PRIME VIDEO) के उपर रेंट पर उपलब्ध कराया गया है। यानी कि ये फिल्म अगर आप ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो आपको 349 रुपये खर्च करने होंगे। भले ही आपके पास इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन हो, तब भी आपको इस फिल्म के लिए पैसे खर्च करने होंगे। हालांकि अगले महीने फिल्म बिना रेंट के भी देखने के लिए उपलब्ध होने वाली है, लेकिन उसके लिए अभी आपको इंतजार करना होगा। (Stree 2 Release On OTT, The wait is over, now watch ‘Stree 2’ sitting at home)

    Stree 2 फिल्म में क्या है खास..

    स्त्री 2 साल 2018 में आई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म “स्त्री” का सीक्वल है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इसके साथ ही फिल्म ने कुल 851 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में वरुण धवन ने भेड़िया के तौर पर कैमियो भी किया है। वहीं फिल्म में तमन्ना भाटिया और अक्षय कुमार भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले भाग में अक्षय कुमार ही मेन विलेन होंगे। (Stree 2 Release On OTT, The wait is over, now watch ‘Stree 2’ sitting at home)

    Related Queries:-

    • stree 2 ott release date
    • stree 2 ott platform
    • stree 2 release date on netflix
    • stree 2 on ott
    • stree 2 release date
    • stree 2 teaser
    • stree 2 movie release date
    • is stree 2 on netflix
    • when stree 2 will release
    • ott release this week
    • stree 2 update
    • ott updates
    • stree 2 release date ott
    • ott streaming updates
    • stree 2
    • ott this week
    • ott released today
    • ott release this week india
    • ott release
    • ott full movies
    • stree 2 kab release hogi
    • stree on which ott
    • स्त्री 2 रिलीज डेट
    • स्त्री 2 रिलीज कब होगी
    • stree 2 kab aayegi
    • stree 2 movie kab release hogi
    • stree 2 news
    • स्त्री २
    • ott streaming this week
    • is stree 2 release date
    • ott release this month
    • new release on ott this week
    • new release on ott in hindi
    • when stree 2 is coming
    • ott episode
    • movie stree 2
    • 02 ott release date
    • stree on ott
    • ott streaming today
  • मुंबई के श्वान सिम्बा ने प्रतियोगिता में मारी बाज़ी

    मुंबई के श्वान सिम्बा ने प्रतियोगिता में मारी बाज़ी

    मध्य रेल सुरक्षा बल मुंबई मंडल के सिम्बा नामक श्वान ने श्वान प्रतियोगिता 2024 में बाज़ी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए किया गया है ट्रेन्ड .. (Mumbai’s dog Simba won the competition)

    वी बी माणिक
    मुंबई
    – रेल सुरक्षा बल द्वारा आयोजित अंतर मंडलिय स्तर के श्वान प्रतियोगिता 2024 में मुंबई मंडल के सिम्बा नामक श्वान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए इसे खास तौर पर ट्रेन्ड किया गया है। (Mumbai’s dog Simba won the competition)

    सोलापुर में आयोजित श्वान प्रतियोगिता 2024 में मुंबई मंडल के श्वान सिम्बा ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए मुंबई मंडल को गौरावविन्त किया। जिसमें सिम्बा ने मादक पदार्थ की प्रतियोगिता में 393 /425 में अंक प्राप्त किया। इसके लिए श्वान विभाग के निरीक्षक राजकुमार धनविज का लोगों ने सराहना की। (Mumbai’s dog Simba won the competition)

    3 दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में हैपी नामक श्वान को द्वितीय पुरस्कार मिला और जिम्मी नामक श्वान को विस्फोटक सामग्री की जांच पर सम्मानित किया गया। ये सभी मध्य रेल के अन्य मंडलो से आये थे। इन सभी श्वानों में सिम्बा कम उम्र का बताया जा रहा है। इस पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने धन्यवाद दिया है। (Mumbai’s dog Simba won the competition)

    (Mumbai's dog Simba won the competition)
    (Mumbai’s dog Simba won the competition)

  • बाइक सवार ने किया महिला पर हेलमेट से हमला, भीड़ ने कर दी पिटाई ..

    बाइक सवार ने किया महिला पर हेलमेट से हमला, भीड़ ने कर दी पिटाई ..

    दक्षिण मुंबई में रोड की एक घटना में मोटरसाइकिल सवार ने महिला पर हेलमेट से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर जमा हुई भीड़ ने बाइक सवार को पिटना शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस ने किसी तरह युवक को बचाया। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – दक्षिण मुंबई से रोड की एक घटना सामने आई है जिसमें एक बाइक सवार ने महिला पर हेलमेट से हमला कर दिया। घटना को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार ने कथित तौर पर सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। महिला के विरोध करने पर उसने महिला से बदसलूकी की और फिर अपने हेलमेट से उस पर हमला भी किया। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)

    शनिवार रात को हुई, इस घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 33 वर्षीय बाइक सवार शाहिन आलम शेख को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे नोटिस देकर छोड़ भी दिया है। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को उक्त महिला जेजे फ्लाईओवर के नीचे निजाम मार्ग पर टैक्सी का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक पर सवार आरोपी शाहिन आलम शेख ने उसके पैर में टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला द्वारा डांटने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी शाहिन ने महिला को सड़क पर धक्का दे दिया और हेलमेट से उसके सिर पर हमला भी किया। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)

    भीड़ ने कर दी पिटाई..

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही देर में मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी शाहिन की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान शाहिन ने भागने का प्रयास भी किया और कहने लगा कि वह पुलिस वाला है। अधिकारी ने बताया, कि मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले में तुरंत हस्तक्षेप करते हुए, शहिन को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। स्थानीय पुलिस उसे नजदीकी अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी शाहिन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 118, 79 और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उसे गिरफ्तार करने के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)

  • Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra: ईद-ए-मिलाद की छुट्टी

    Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra: ईद-ए-मिलाद की छुट्टी

    महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को घोषणा की कि मुंबई में ईद-ए-मिलाद की आधिकारिक छुट्टी 16 सितंबर से 18 सितम्बर में तब्दील कर दिया गया है। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    न्यूज़ डेस्क
    Eid-E-Milad Holiday in Maharashtr-
    महाराष्ट्र सरकार ने शुक्रवार को मुंबई में ईद-ए-मिलाद-उन-नबी (Eid Milad Un Nabi 2024) की आधिकारिक छुट्टी को 16 सितम्बर से 18 सितम्बर में तब्दील करते हुए इसकी घोषणा कर दिया दी है। यह बदलाव गणेशोत्सव के अंतिम दिन यानी 17 सितम्बर, अनंत चतुर्दशी के मद्देनजर किया गया है। खास कर दो धार्मिक समुदायों में जुलूस और प्रदर्शन को लेकर संभाविक टकराव से बचने के लिए सरकार के साथ एक जुट होकर मुस्लिम समुदाय परामर्श के बाद यह निर्णय लिया है। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    आप को बता दें कि इस दिन मुंबई शहर में बड़े पैमाने पर गणपति विसर्जन की प्रक्रिया में राज्य की सुरक्षा व्यवस्था काफी बिजी रहती है। वहीं मुस्लिम समुदाय का जुलूस सुरक्षा व्यवस्था पर और अधिक भार उतपन्न कर सकता है। इसको लेकर शहर भर के मुस्लिम कमेटियों ने एकजुट होकर ईद-ए-मिलाद की शोभायात्रा को 16 सितम्बर के बदले 18 सितम्बर निकालने का फैसला किया है। इसी बदलाव और सराहनीय कार्य के समर्थन में सरकार को छुट्टी की तारीख बदलनी पड़ी। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    जारी किए गए एक आधिकारिक बयान में इस निर्णय का उल्लेख किया गया है। जिसमें कहा गया कि महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों के जिला कलेक्टर स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर इसी तरह के समायोजन कर सकते हैं। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी, जो पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्म दिवस (Eid-e-Milad-Un-Nabi 2024) का प्रतीक है, परंपरागत रूप से इसे इस्लामिक कैलेंडर 12 रबी-उल-अव्वल को मनाया जाता है। जो इस वर्ष 16 सितम्बर को आ रहा है। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    Jashne Eid Milad Un Nabi

    हालांकि, गणपति उत्सव के कारण उत्पन्न होने वाली लॉजिस्टिक समस्याओं के कारण, बायकुला में स्थित खिलाफत हाउस ने ईद की शोभायात्रा को 18 सितम्बर तक स्थगित करने का निर्णय लिया, ताकि उत्सवों के साथ कोई टकराव न हो। ऐसी स्थिति को देखते हुए, महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता आरिफ नसीम खान ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से अपील की कि 16 सितम्बर के बजाय 18 सितम्बर को ईद-ए-मिलाद की छुट्टी अधिकारिक छुट्टी घोषित की जाए, ताकि समुदाय के निर्णय के साथ मेल खाया जा सके और मुस्लिम समुदाय के लोगों को जुलुस में हिस्सा लेने का मौका मिल सके। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    मध्य रेल की विशेष ट्रेन सेवाएं..

    इस बीच, केंद्रीय रेलवे (मध्य रेल) ने गणेशोत्सव के दौरान बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के लिए मुंबई में अतिरिक्त उपनगरीय ट्रेन सेवाओं की व्यवस्था की है। शनिवार से 22 विशेष ट्रेन सेवाएं रात के समय 14 से 18 सितम्बर के बीच चलाई जाएगी। केंद्रीय रेलवे के बयान में कहा गया कि इन विशेष सेवाओं में से 20 मुख्य लाइन पर चलेंगी, जबकि दो हार्बर लाइन पर चलेंगी। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

    मुख्य लाइन पर ट्रेनें छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और ठाणे, तथा छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और कल्याण के बीच 14/15, 16/17, इसके साथ ही 17/18 सितम्बर की दो रातों के दौरान चलेंगी। वहीं, हार्बर लाइन पर छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) और पनवेल के बीच सेवाएं केवल 17/18 सितम्बर की रात को चलेंगी। ये विशेष सेवाएं गणपति विसर्जन में भाग लेने वाले भक्तों की आवा-जाही को सुगम बनाने के लिए तैयार की गई हैं। (Jashne Eid Milad Un Nabi 18 Sep. Holiday In Maharashtra)

  • Mumbai- 3.33 करोड़ रुपए की Gold Smuggling 2 गिरफ्तार

    Mumbai- 3.33 करोड़ रुपए की Gold Smuggling 2 गिरफ्तार

    Mumbai Airport पर अबुधाबी से आए दो यात्रियों को  Gold Smuggling के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

    इस्माईल शेख
    मुम्बई
    – राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने शनिवार को अबु धाबी से मुम्बई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (Mumbai International Airport) पर आए दो यात्रियों को सीमा शुल्क का भुगतान किए बिना मोम के रूप में 4.52 किलोग्राम सोने की भस्म रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

    अधिकारी ने बताया कि यात्रियों से जब्त किए गए सोने की कीमत लगभग 3.33 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि यात्री को गुप्त सूचना के आधार पर उस दौरान गिरफ्तार किया गया जब वह कस्टम के ग्रीन चैनल को पार कर चले गए थे।

    क्या होता है कस्टम ग्रीन चैनल?

    बता दें कि जीन यात्रियों के पास कस्टम के पैसे भरने लायक सामान नहीं होता, उसी यात्री को ग्रीन चैनल पार करने के अनुमति है और जिस किसी यात्री के पास कस्टम भरने लायक सामान हो उसे पहले खुद कस्टम के पैसे भरने होते हैं। ऐसे में एयरपोर्ट प्रशासन यात्रियों की इमानदारी परखने का काम करती है।

    लेकिन अबुधाबी से आया हुआ गिरफ्तार आरोपी कस्टम अधिकारी को चकमा देकर ग्रीन चैनल पार कर गया था। जबकि कस्टम अधिकारी अनजान बनकर संदिग्ध यात्री पर नजर बनाए हुए थे। डीआरआई अधिकारियों को एक यात्री की जैकेट की जेब में विदेशी सोने (मोम के रूप में सोने की भस्म) के चार पैकेट मिले।

    अधिकारी ने कहा, कि जांच में गिरफ्तार आरोपी के बयान से पता चला कि ये पैकेट अबु धाबी में एक अन्य यात्री ने उसे सौंपे थे। अधिकारियों ने बताया कि दोनों यात्रियों को सीमा शुल्क अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

  • मुंबई में खुदकुशी कर रही महिला को पुलिस ने बचाया:अटल सेतु से लगाई थी छलांग, एक शख्स ने बाल पकड़कर ऊपर खींचा

    मुंबई में खुदकुशी कर रही महिला को पुलिस ने बचाया:अटल सेतु से लगाई थी छलांग, एक शख्स ने बाल पकड़कर ऊपर खींचा

    मुंबई के अटल सेतु से नीचे कूद रही एक महिला को पुलिस ने बचाया है। घटना शुक्रवार शाम 7 बजे की है। इसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया। (Mumbai Atal setu Viral Video News)

    मुंबई– वीडियो में देखा जा सकता है, कि एक महिला कार से उतरकर अटल सेतु की रेलिंग क्रॉस करती है। इस बीच पुलिस की गाड़ी भी आ जाती है। महिला जैसे ही समुद्र में छलांग लगाती है। वहां खड़े एक शख्स ने महिला के बाल पकड़ लिए। तब तक पुलिसकर्मी भी आए। उनकी मदद से महिला को ऊपर खींच लिया गया। महिला को बचाने वाला शख्स एक कैब ड्राइवर है। जो मौके पर मौजूद होने की वजह से महिला की जान बच गई। (Mumbai Atal setu Viral Video News)

    पुलिस ने बताया, महिला की पहचान रीमा पटेल (56 साल) के रूप में हुई है और वो मुलुंड की रहने वाली है। उसने आत्महत्या की कोशिश क्यों कि है उसके बारे में पता नही चल पाया है। (Mumbai Atal setu Viral Video News)

    पुलिस की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची थीं। चार पुलिसवालों ने मिलकर महिला को बचाया। (Mumbai Atal setu Viral Video News)

  • अपहरण और रेप के बाद हुई शादी से 4 बच्चे, लेकिन कोर्ट में चलता रहा केस, 40 साल बाद आया फैसला

    अपहरण और रेप के बाद हुई शादी से 4 बच्चे, लेकिन कोर्ट में चलता रहा केस, 40 साल बाद आया फैसला

    मुंबई में कोर्ट ने अपहरण और रेप के 40 साल बाद फैसला सुनाया है। इस केस में रेप पीड़िता की मौत हो चुकी है। रेप पीड़िता से ही आरोपी ने शादी की थी। दोनों के 4 बच्चे हुए। लेकिन रेप का केस कोर्ट में चल रहा था। अब कोर्ट ने इस पर अपना फैसला सुनाया है। जाने क्या है ये पूरा मामला ? (Mumbai DB Marg Police Station Crime News)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – 40 साल पहले एक लड़की से रेप हुआ था। मुंबई के डीबी मार्ग पुलिस थाने में दर्ज मुकदमे के मुताबिक, जिसने लड़की से रेप किया, उसने उससे शादी भी कर ली। लेकिन ये केस कोर्ट में चलता रहा। दंपति को चार बच्चे भी हुए। इसके बाद पीड़िता की मौत भी हो गई। इस बीच आरोपी भी मुंबई से फरार हो गया। लेकिन 38 साल बाद पुलिस ने आरोपी को यूपी से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ अब कोर्ट ने अपहरण और रेप के मामले में फैसला सुनाया है। (Mumbai DB Marg Police Station Crime News)

    नवंबर 1984 में डीबी मार्ग पुलिस स्टेशन में एक मां ने अपनी बेटी के साथ रेप होने की शिकायत दर्ज कराई थी। उसने कहा कि उसकी बेटी का जन्म 1969 में हुआ था और वह उर्दू मीडियम के स्कूल में पढ़ रही थी। मां ने कहा कि आरोपी उसके परिवार को जानता था। पीड़िता घर से यह कहकर निकली थी कि वह शौचालय जा रही है। हालांकि, वह वापस नहीं लौटी। मां ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नहीं मिली। उसने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने लड़की को किडनैप कर उसके साथ बलात्कार किया था। आरोपी पर आईपीसी के तहत अपहरण और रेप का आरोप लगाया गया था। (Mumbai DB Marg Police Station Crime News)

    रेप के बाद हुई शादी और 4 बच्चे ..

    खबरों के मुताबिक, बाद में पता चला कि आरोपी ने पीड़िता से शादी कर ली और उनके 4 बच्चे भी हुए। सत्र न्यायालय ने अब सबूतों के अभाव में उसे बरी कर दिया। बताया गया कि आरोपी लगभग 40 साल तक लापता रहा, मगर यह पूरा मुकदमा केवल चार तारीखों में पूरा हो गया। पीड़िता से उसने बाद में शादी की थी, उसकी भी मुकदमे के दौरान मौत हो गई। उनके चार बच्चों में से दो की भी मौत हो गई। मामले में शिकायत करने वाली मां की भी मौत हो गई। वह शख्स 1986 से फरार था। उसे आखिरकार 2024 में यूपी में पकड़ लिया गया। (Mumbai DB Marg Police Station Crime News)

    कोर्ट ने क्या कहा ?

    जज ने कहा कि चूंकि मामला बहुत पुराना है, अभियोजन पक्ष के अधिकांश गवाह या तो लापता हैं या उनकी मौत हो चुकी है। इस अपराध से आरोपी को जोड़ने के लिए रिकॉर्ड पर एक भी सबूत नहीं है। आरोप साबित करने के लिए सबूत अभियोजन पक्ष के लिए मददगार नहीं हैं। इस मामले में पुलिस ने अपनी जांच की और गवाहों के बयान दर्ज किए गए, सबूत जुटाए गए और आरोप पत्र पेश किया गया। जबकि, आरोपी ने खुद को निर्दोष बताया। कोर्ट में सुनवाई के दौरान गवाह ने कहा कि एसआई (सहायक निरीक्षक) ने उसकी मौजूदगी में बयान दर्ज नहीं किए थे।(Mumbai DB Marg Police Station Crime News)