Tag: Mumbai police

  • मुंबई में कट्टरता हावी करने के लिए हर कोशिश की जा रही है।

    मुंबई में कट्टरता हावी करने के लिए हर कोशिश की जा रही है।

    मुंबई मुंबई के मलाड और मुलुंड में पर प्रांतियों से मराठियों पर अत्याचार दोनों ही घटनाओं में पुलिस ने किया मामला दर्ज मुलुंड में देर रात गुजराती बाप और बेटा गिरफ्तार।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मुलुंड में एक मराठी महिला को यह कहकर घर देने से इनकार कर दिया, कि ‘महाराष्ट्रियन के लिए अनुमति नहीं है’। महिला द्वारा सोशल मीडिया (Social media) पर मामले का खुलासा करने के बाद ये राजनीतिक दुष्परिणाम भी सामने आए हैं। इस मामले पर महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है। मराठी महिला के बाद अब मालाड़ में एक मराठी युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। इस मामले में वंचित बहुजन अघाड़ी ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

    मुंबई में मराठी युवक की पिटाई

    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में पूरे देश से लोग अपनी आजीविका के लिए आते हैं। सर्वसमावेशी मुंबई में कल रात मुंबई के मलाड (Malad) में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। सिद्धार्थ अंगुरे नामक एक मराठी युवक को पर प्रांतीय गिरोह ने ‘जय श्री राम’ चिल्लाने के लिए मजबूर किया। जैसे ही सिद्धार्थ ने घोषणा करने से इनकार कर दिया, इस गिरोह ने युवक को बेरहमी से पीटा। ‘जय श्री राम बोल नहीं तो मारूंगा’ कहने वाले पर प्रांतीय गैंग ने युवक को जमकर पीटा और गाली-गलौज की। युवक के भाई और रिश्तेदारों के हस्तक्षेप से युवक बाल-बाल बचा। फिलहाल कांदिवली पश्चिम के डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल में इसका इलाज चल रहा है।

    इसे भी पढ़ें :- Mumbai: लोकल ट्रेन में विवादास्पत बेली डांस पर छिड़ी बहस, मध्य रेल के डीआरएम ने जनता से की अपील

    मुंबई,
    प्रतिकारात्मक फाइल तस्वीर

    पीड़ित परिवार इस मामले में मदद के लिए वंचित बहुजन अघाड़ी (VBA) के पास पहुंचा। उसके बाद वंचित बहुजन अघाड़ी की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। कुरा पुलिस स्टेशन में आरोपी सुरज तिवारी, अरुण पांडे, पंडित और राजेश रिक्षावाला के खिलाफ धारा 341, 504, 323, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वंचित बहुजन अघाड़ी के युवा नेता सुजात अंबेडकर ने इस मामले में पुलिस से बात कर उचित कार्रवाई की मांग की है। लोगों को एक दूसरे के ख़िलाफ़ खड़ा करना, देश धार्मिक कट्टरता और तनाव पैदा करने वाली ऐसी घटनाओं से जूझ रहा है। सुजात अंबेडकर ने कहा, कि चूंकि मुंबई जैसे शहरों में ऐसी घटनाएं हुई हैं, इसलिए वंचितों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।

    गुजराती बाप-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज

    इस बीच, मुलुंड में आधी रात को एक मराठी महिला को घर देने से इनकार करने वाले गुजराती पिता-पुत्र के खिलाफ आखिरकार मामला दर्ज कर लिया गया है। तृप्ति देवरुखकर की शिकायत पर मुलुंड पुलिस स्टेशन में यह मामला दर्ज किया गया है और पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रवीण ठक्कर और उनके बेटे नीलेश ठक्कर दोनों ने तृप्ति देवरुखकर को घर किराए पर देने से इनकार कर दिया क्योंकि वे मराठी हैं। उन्होंने इस बारे में सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया और यह वायरल हो गया। इस मामले में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) ने उक्त महिला से संपर्क किया। तब तृप्ति देवरुखकर ने देर रात मुलुंड पुलिस स्टेशन में धारा 341, 323, 504 और 34 के तहत मामला दर्ज कराया। मुलुंड पुलिस ने रात में दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया है।

    महिला आयोग ने लिया संज्ञान

    मुलुंड की घटना पर महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। इस संबंध में महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने ट्वीट किया है। मुंबई के मुलुंड में एक मराठी महिला तृप्ति देवरुखकर को सोसायटी ने ऑफिस देने से इनकार कर दिया। साथ ही सोसायटी के लोगों ने इस महिला के साथ गलत व्यवहार और बदसलूकि की। तृप्ति देवरुखकर ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हुए अपनी व्यथा सबके सामने रखी। जब मैंने वह वीडियो देखा तो मैंने आयोग के माध्यम से तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया।

    इस संबंध में सहकारिता आयुक्त, महाराष्ट्र राज्य, पुणे और प्रमुख सचिव, आवास विभाग, महाराष्ट्र राज्य, मंत्रालय, मुंबई से रिपोर्ट मांगी गई है। इसके साथ ही मुलुंड पुलिस को इस संबंध में कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। आयोग के निर्देशानुसार, पुलिस ने देर रात मुलुंड में देवरुखकर को परेशान करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोषियों के खिलाफ तदनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए. संविधान प्रदत्त अधिकारों का हनन, महिलाओं पर अत्याचार। आयोग इस संबंध में देवरुखकर को न्याय मिलने तक आयोग अनुवर्ती कार्रवाई करेगा। ये बात रूपाली चाकणकर ने कही है।

  • गुरुवार को है 12 रबी उल अव्वल, शुक्रवार को मनाया जायेगा मुंबई में जश्न और निकाले जाएंगे जलूस

    गुरुवार को है 12 रबी उल अव्वल, शुक्रवार को मनाया जायेगा मुंबई में जश्न और निकाले जाएंगे जलूस

    मुंबई पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के मद्दे नज़र मुंबई के मुसलामानों ने गुरुवार की जगह शुक्रवार को ईद मिलाद उन नबी का जलूस निकालने का फैसला किया है। हालांकि मुंबई पुलिस गुरुवार 28 सितंबर गणेश विसर्जन और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बंदोबस्त में व्यस्त है।

    ईस्माइल शेख
    मुंबई
    – 2023 भारत में इस्लामिक कलैंडर के मुताबिक, 28 सितंबर गुरुवार के दिन 12 रबी उल अव्वल का दिन है। जो हमेशा की तरह इस साल भी मुसलमान भाइयों द्वारा ईद मिलाद उन नबी का जलूस निकाला जाना है। लेकिन मुंबई में इस समय गणेशोत्सव का त्यौहार मनाया जा रहा है। ऐसे में मुंबई पुलिस के लिए सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करना मुश्किल हो सकता था। इसको लेकर मुंबई पुलिस ने लोकल स्तर पर हर पुलिस स्टेशन में मोहल्ला कमिटी के जरिये मीटिंग बुलाई और जलूस के साथ गणेश विसर्जन में होनेवाली दिक्कतों को समझाने की कोशिश की। इसपर मुंबई भर के मुसलमान भाइयों ने 12 रबी उल अव्वल के बदले ईद मिलादुन नबी का जलूस 13 रबी उल अव्वल के दिन यानी 28 सितंबर गुरुवार की जगह 29 सितंबर शुक्रवार की नमाज़ के बाद निकालने का फैसला किया है।

    ईद मिलाद उन नबी का जश्न ..

    ईद मिलाद उन नबी को इस्लामी पैगंबर मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के जन्मदिन के रूप में जाना जाता है। ईद मिलाद उन नबी हर साल रबी उल अव्वल 12 की इस्लामी तारीख के महीने में मनाया जाता है। हिजरी कैलेंडर में, रबी उल अव्वल तीसरे महीने का नाम ह। रबी उल अव्वल महीने के 12वें तारीख को मिलादुन्नबी का त्यौहार मनाया जाता ह।

    इसे भी पढ़ें :- बाघ की खाल और शेर के पंजे महाबलेश्वर से मुंबई में तस्करी ..

    रबी उल अव्वल महीने का चांद 16 सितंबर 2023 को देखा गया है. यानी कि 17 सितंबर 2023 को रबी उल अव्वल महीने की 1 तारीख थी। इस हिसाब से रबी उल अव्वल महीने का 12वीं तारीख 28 सितंबर 2023 को है। मीलाद उन-नबी अरबी शब्द है। भारत में उर्दू जानने वाले ईद मीलाद-उन-नबी भी कहते हैं। इस्लाम के आखरी पैगंबर हज़रत मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम (आपका) का जन्म से जुड़ा हुआ है। आपका जन्म 8 जून, 570 ईसवी को मक्काह (सऊदी अरब) में हुआ था। आपके पिता का नाम अब्दुल्लाह व माता का नाम बीबी आमिनाह है। आपका इंतकाल 62 साल की उम्र में 8 जून 632 ई। को मदीना, सऊदी अरब हुआ था। इसके साथ ही आप को यह भी बतादें कि अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आपका जन्म और दुनिया से पर्दा फरमाने का दिन 8 ही जून को हुआ था।

    मुसलमानों के लिए यह एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। जिसमें लोग पैगंबर के बताए गए रास्ते को याद करते हैं। इस्लाम का सबसे पवित्र ग्रंथ कुरान तिलावत किया जाता है और इस दिन खास दुआओं का भी हर घर में इंतज़ाम किया जाता है। इस समय इस्लामिक कलैंडर के मुताबिक 1445 हिजरी का तीसरा महीना रबी उल अव्वल चल रहा है। इस्लाम में कई ऐसी इस्लामिक घटनाएं हैं जिनका अपना-अपना महत्व है। हालाँकि, ईद मिलाद उन नबी भी इस्लाम में सबसे पवित्र आयोजन में से एक है। हर साल, भारत में मुसलमान इस आयोजन के संबंध में विशेष व्यवस्था करते हैं। वे भारत में 12 रबी उल अव्वल की निश्चित तारीख के बारे में जानने और उसके अनुसार अपनी गतिविधियों की योजना बनाने के लिए चंद्रमा के दिखने का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

    इस विशिष्ट दिन पर, लोग अपने पवित्र पैगंबर मुहम्मद के सम्मान में विशेष रैलियाँ और जुलूस आयोजित करते हैं। इस ख़ास जलूस में अक्सर पैगंबर की सुन्नत के अनुसार हरे रंग की पगड़ी पहनते हैं और हरे झंडे लेकर चलते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि पैगंबर मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का हरा पसंदीदा रंग है। माना जाता है कि पैगंबर मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम से पहले की दुनिया गुमनामी में खो गई थी। लोगों के अपने-अपने निजी देवी-देवता थे और लोग पाप में थे। हालाँकि, पैगंबर आए और लोगों को इस्लाम धर्म दिया।

    Live Video On Indian Fasttrack News Channel

    मिलाद उन-नबी एक इस्लामी अवकाश है जो पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन को मनाता है। यह इस्लामिक महीने रबी अल-अव्वल के 12 वें दिन मनाया जाता है। पैगंबर मुहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम मानवता का मार्गदर्शन करने के लिए ईश्वर द्वारा भेजे गए अंतिम पैगंबर थे। मिलाद उन-नबी उनके जीवन और शिक्षाओं को याद करने का समय है। यह विशेष प्रार्थनाओं और उपदेशों के साथ-साथ भोजन और उपहारों के साथ मनाया जाता है। कई मुसलमानों के लिए मिलाद उन-नबी साल की सबसे महत्वपूर्ण छुट्टियों में से एक है। ईद मिलाद-उन-नबी मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए पैगंबर मुहम्मद के जीवन और उनके विचारों को याद करने और उनका सम्मान करने का एक अवसर है. माना जाता है कि यह उत्सव इस्लाम के शुरुआती दिनों में शुरू हुआ था जब लोग इकट्ठा होते थे और पैगंबर के सम्मान में कवितायें (नात शरीफ) पढ़ा करते थे जो आज भी जारी है।

  • बाजारों में बिक रहा है जानलेवा बनावटी राई तेल और सींग तेल (मीठा तेल)

    बाजारों में बिक रहा है जानलेवा बनावटी राई तेल और सींग तेल (मीठा तेल)

    • क्राइम ब्रांच यूनिट 1 की टीम ने ‘ गौतम एग्रो इण्डिया ‘ कंपनी में बनावटी तेल बनाते रंगेहाथ पकड़ा।
    • केशव राई तेल- गुजरात सींग तेल- सौराष्ट्र सींग तेल और सोना सींग तेल।
    • कॉसमॉस नामक केमिकल मिलाकर खाने का तेल तैयार किया जाता है।

    वी.बी.माणिक
    मुंबई-
    महानगर में कुछ ऐसे लघु उद्योग हैं जो लोगों के स्वास्थ्य की परवाह किए बिना अपने लाभ के लिए नकली सरसों और सींग का तेल बनाते हैं। उसको बनाने के लिए वह केमिकल का सहारा लेते हैं। उन्हें इस बात की चिंता नहीं कि देश के नागरिक उनका उपयोग करके कई शारीरिक बीमारियों के शिकार हो जाते हैं किंतु उन्हें तो अधिक से अधिक पैसा कमा कर अपनी तिजोरी भरनी होती है ऐसे ही एक कारखाने को नवी मुंबई की क्राइम ब्रांच यूनिट नंबर-1 ने खुलासा किया है।

    अपने मुखबिरों से सूचना पाकर क्राइम ब्रांच की यूनिट -1 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक आबासाहेब पाटिल की टीम ने उस कंपनी में छापा मार कर, उस कंपनी में सरसों और सींग का तेल बनाते रंगे हाथ पकड़ा तो काम करने वाले लोगों ने बताया कि यह लघु उद्योग ‘गौतम एग्रो इंडिया’ के नाम से चलाया जाता है तथा इसका मालिक विशाल सेठ है। पुलिस के पूछने पर कामगारों ने बताया कि टैंकरों से ‘सुपर पाम’ नाम का तेल आता है जिसे वह 10 से 20 टन क्षमता वाली 8 से 10 टंकियों में रखते हैं।

    इसे भी पढ़ें :- मराठा कुनबी समाज को मिलेगा जाति प्रमाण पत्र

    केमिकल,
    पुलिस की रेड की तस्वीर

    केमिकल से तैयार किया जाता है खाने का तेल

    इन्हीं टंकियों में सींग तेल के लिए एक सुपर केमिकल नामक थिनर मिलाया जाता है ताकि तेल गाढ़ा न हो। उसके बाद 4 से 5 टन सींग तेल बनाने के लिए डेढ़ से दो किलोग्राम कॉसमॉस नामक केमिकल का उपयोग किया जाता है। फिर उसे टंकी में ही अच्छी तरह मिला देते हैं और तेल को दूसरी यूनिट में भेज कर उसकी पैकिंग कर दी जाती है। सींग तेल के ब्राडों में उन्होंने बताया कि गुजरात सींग तेल, सौराष्ट्र सींग तेल और सोना सींग तेल कहा जाता है।

    Live Video On Indian Fasttrack News Channel

    पुलिस ने बताया है कि इसी तरह उसी सुपर पाम तेल में एक केमिकल मिलाया जाता है, जिसके एक बाॅटल मिलाने पर ही, लगभग चार से पांच टन राई का तेल तैयार हो जाता है। फिर इसे ‘केशव राई तेल’ के ब्रांड वाली पैकिंग में पैक किया जाता है। क्राइम ब्रांच ने उक्त कारखाने को सील कर दिया है और तेल बनाने में उपयोग किये जाने वाले केमिकल्स एवं सुपर पाम ऑयल का सैम्पल लेकर जांच के लिए प्रयोग शाला में भेज दिया है। मामला दर्ज कर पुलिस उस कंपनी की गहन जांच करने में जुट गई है।

  • मुंबई में जौहरी को लगाया 43 लाख रूपये का चूना, राजस्थान से 1 गिरफ्तार 7 फरार

    मुंबई में जौहरी को लगाया 43 लाख रूपये का चूना, राजस्थान से 1 गिरफ्तार 7 फरार

    Live Video On indian fasttrack news channel

    मुंबई के जौहरी की दुकान पर नकली सोने की मुर्ति गिरवी और असली सोना और पैसे लेकर फरार 8 में से 1 को चारकोप पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार। फर्जी आधार कार्ड का भी इस्तेमाल..

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – कांदिवली पश्चिम के चारकोप पुलिस ने एक ऐसे अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है जो सोनार की दुकान में जाकर पहले तो उसका भरोसा हासिल करते थे और बाद में नकली सोने की मूर्ति दिखाकर उसे गिरवी रखने की बात करते थे और उसके बदले असली सोना और पैसे लेकर फरार हो जाया करते थे। पुलिस ने कहा, कि गिरोह में 7 से 8 लोग मिले हुए थे जबकि राजस्थान से एक आरोपी को गिरफ्तार कर 25 तोला सोना बरामद किया गया है।

    चारकोप पुलिस थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक श्रीमती ज्योति भोपळे ने बताया, कि चारकोप सेक्टर 5 का रहने वाला 46 वर्षीय फरियादी कमलेश मांगीलाल जैन जो पेशे से एक जौहरी का काम करता है। अंतरराज्यीय गिरोह ने पहले तो बनावटी आधार कार्ड के सहारे जुलाई महीने से अगस्त के बीच फरियाद के साथ व्यवहार बनाया, जिसमें एक महिला भी शामिल थीं और 27 अगस्त को गिरौह ने बताया कि हमारे पास कुल 54 देवताओं की सोने की प्रतिमा है जिसे हम बेच नहीं सकते लेकिन हम गिरवी रखना चाहते हैं। इसके बदले में फरियादी से 438 ग्राम सोने के गहने और कैश पैसे कुल मिलाकर 43 लाख 22 हज़ार 500 रुपये दे दिए और गिराह वहां से चंपक हो गया। इसमें मुख्य आरोपी बनवारीलाल बंजारा बताया जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें :- त्योहारी मौसम में मिठाई को लेकर BMC का Spacial अभियान

    मुंबई, राजस्थान,
    चारकोप पुलिस के साथ राजस्थान से गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

    मुंबई पुलिस परिमंडल 11 के उपयुक्त अजय कुमार बंसल ने बताया, कि चारकोप पुलिस थाना अंतर्गत गु.र.क्र. 400/23 में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406, 120(ब), 465, 467, 468 के तहत मामला दर्ज कर जान शुरू की गई जिसमें सीसीटीवी और तांत्रिक विश्लेषण के आधार पर पता चला कि राजस्थान अलवर के उद्योग नगरी में अंतरराज्यीय गिरोह की गतिविधियां पाई गई। तुरंत एक टीम गठित कर राजस्थान भेजा गया। जहां केसरोली मोड, गोलेटा, अलवर के एमआईए पुलिस थाने की मदद से 29 वर्षीय जितेंद्र सुंदरलाल भोपा को हिरासत में लिया गया। तो पता चला कि उसी की मां पानादेवी भोपा और 6 से 7 लोगों ने मिलकर ठगी के इस कार्य को अंजाम दिया है। इसके साथ यह भी पता चला कि क्राइम में इस्तेमाल देवताओं की नकली सोने की प्रतिमा और जरूरी पैसों का इंतजाम हरियाणा के एक आरोपी ने किया था।

    साथ ही पुलिस उपायुक्त अजय कुमार बंसल ने यह भी बताया, कि मुंबई से जौहरी को चूना लगाने के बाद अंतरराज्यीय गिरोह ने असली सोने के गहनों को पिघलाकर नए डिजाइन में बनाने के लिए राजस्थान के एक दूसरे सोनार को वहां दिया था। जहां से 25 तोला पिघला हुआ सोना मुंबई पुलिस ने हस्तगत कर लिया है और आरोपी को राजस्थान की अदालत में पेश कर वहां से ट्रांजिट रिमांड के जरिए उसे मुंबई लाया गया, बाकी के 7 आरोपी अब भी फरार बताए जा रहे हैं।

    Live Video On indian fasttrack news channel
  • बाघ की खाल और पंजे की तस्करी, मुंबई पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार

    बाघ की खाल और पंजे की तस्करी, मुंबई पुलिस ने किया तीन को गिरफ्तार

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में बाघ की खाल की कीमत 10 लाख के रुपए के आसपास ताकि जा रही है। मुंबई बोरीवली पश्चिम के एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने तीन लोगों को तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    पुलिस को अपने मुखबिरों के जारिए यह जानकारी मिली कि महाराष्ट्र के महाबलेश्वर से कुछ लोग बाघ की खाल और पंजे के नाखून बेचने के लिए बोरीवली पश्चिम स्थित एलआयसी ग्राउंड में कुछ लोग आने वाले हैं। बाघ के खाल और नाखूनों के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

    एमएचबी कॉलोनी पुलिस स्टेशन के 37 वर्षीय पुलिस कर्मचारी संदीप आनंदराव परीट की फरियाद पर गौर करते हुए डिटेक्शन के पुलिस उप निरीक्षक अखिलेश बोंबे ने पुलिस निरीक्षक सचिन शिंदे और वरिष्ठ पुलिस निरीक्षा सुधीर कुडालकर को इसकी जानकारी दी। इसको लेकर वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधार कुणाल करने मुंबई परिमंडल 11 के पुलिस उपायुक्त अजय कुमार बंसल से कार्रवाई के लिए निर्देश की मांग की गई। जिसको देखते हुए गुप्तचर की जानकारी पर जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

    Live Video On indian fasttrack news channel

    इसे भी पढ़ें :- मुंबई की कांदिवली में शिवसेना शिंदे गुट का पोस्टर विवाद ..

    बाघ, तस्करी,
    पुलिस ने किया जप्त बाघ की खाल की तस्वीर

    मुंबई में बाघ की खाल और पंजे की तस्करी ..

    एमएचबी पुलिस थाने की वर्ष पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडालकर के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक सचिन शिंदे (क्राइम) सहायक पुलिस निरीक्षक भालचंद्र शिंदे, क्राईम डिटेक्शन अधिकारी पुलिस उप निरीक्षक अखिलेश बोंबे, हवालदार प्रवीण जोपळे, संदीप परीट, सिपाही प्रशांत हुबळे, गणेश शेरमाळे की एक स्पेशल टीम गठित कर जाल बिछाया गया और मिली गुप्त जानकारी के मुताबिक आए हुए तीनों बदमाशों को रंगे हाथ हिरासत में लिया गया।

    Live Video On indian fasttrack news channel

    पुलिस ने बताया, कि महाराष्ट्र के सातारा जिला महाबलेश्वर तालुका से तस्करी के आरोप में गिरफ्तार 30 वर्षीय सुरज लक्ष्मण कारंडे, 35 वर्षीय मोहसीन नजीर जुंद्रे और 36 वर्षीय मंजूर मुस्तफा मानकर को गु.र.क्र.487/2023 में भारतीय दंड संहिता की धारा 9, 39(3), 44, 48(अ), 49(ब) के साथ ही 51 वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से काली और पीली धारीदार बाघ को छिलकर निकला हुआ कठोर और सूखी खाल और बाघ के पंजे के 12 नाखून जब्त की गईं है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन 10 लाख 60 हज़ार रुपये के आसपास बताई जा रही है। पुलिस के पास जब तक ख़ान की लंबाई 114 सेंटीमीटर और चौड़ाई 108 सेंटीमीटर बताई गई है।

  • चोरी की बढ़ती वारदातों से कराह उठा बोरीवली का इलाका

    चोरी की बढ़ती वारदातों से कराह उठा बोरीवली का इलाका

    बोरीवली, अंधेरी, खेरवाड़ी, मालाबार हिल, विलेपर्ले, दहिसर, वाकोला, एनआरआई, चारकोप और नालासोपारा पुलिस थाने में 50 से भी अधिक अपराधिक मामले दर्ज।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    रास्ते के किनारे खड़ी गाड़ियों के कांच तोड़कर पिछले साल भर से मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, मीरा-भाईंदर व पालघर मे गाड़ी का कारटेप, लॅपटॉप, मोबाईल चोरी करने वाले 40 से 50 आपराधिक मामलों में वांटेड आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। आरोपी की पहचान पालघर जिले के नायगाव, दामोदर वाडी, शंकर मंदिर के पास का रहने वाले 39 वर्षीय रिक्शा चालक शेरा सवरु चौहान के रूप में हुई है।

    एमएचबी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडाळकर ने बताया, कि 12 फरवरी 2023 को बोरीवली पश्चिम के न्यू लिंक रोड पर दुर्गा गार्डन से रोड किनारे खड़ी एक गाड़ी में 50 हजार रुपए कीमत का लैपटॉप चोरी हो गया था। फरियादी आकाश श्रवण सोमानी ने अपनी शिकायत में बताया कि वह रोड के किनारे व्यवस्थित अपनी गाड़ी को पार कर किसी काम से गया हुआ था। वापस आकर देखा तो उसकी गाड़ी का शीशा टूटा हुआ मिला और अंदर से लैपटॉप गायब था। पुलिस ने फरियाद दर्ज कर गु.र.क्र. 76/ 2023 में भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया।

    बोरीवली की वारदात..

    पुलिस के मुताबिक, उपरोक्त अपराध की प्रक्रिया और प्राप्त सीसीटीवी फुटेज से पता चला, कि आरोपी व्यक्ति काले रंग की एफजेड बाइक का उपयोग कर रहा था। यह भी देखा गया कि काले रंग की बाइक का उपयोग कर मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, मीरा-भायंदर और पालघर जिले में इसी तरह के अपराध किए जा रहे थे।  तदनुसार, सहायक पुलिस निरीक्षक सूर्यकांत पवार और पुलिस उप-निरीक्षक अखिलेश बोंबे ने मुंबई पुलिस परिमंडल 11 के तहत अपराध स्थल की सेल आईडी प्राप्त की और उसका विश्लेषण किया। तब यह बात सामने आई कि उक्त अपराध पारधी समाज के शातिर बदमाश आरोपी ने किया था।

    बोरीवली,
    गिरफ्तार शातिर बदमाश और सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर

    इसे भी पढ़े :- नोटों के बदलो पर बिका मनपा और/दक्षिण वार्ड | Kandivali BMC

    चूंकि उक्त आरोपी द्वारा अपराध में उपयोग किया गया मोबाइल फोन बंद था, इसलिए पुलिस टीम ने आरोपी के संबंध में कोलाबा से दहिसर तक और वाघरी समुदाय की बस्ती में फुटपाथ की तलाश की और जानकारी मिली कि अधिकांश पारधी समुदाय के बच्चे सप्तश्री छात्रावास, कसारा घाट, जिला नासिक में पढ़ रहे हैं। हर माता-पिता पहले या दूसरे रविवार को उनसे मिलने वहां जाते हैं। तदनुसार, जब आरोपी के बारे में जानकारी मांगी, तो आरोपी की बेटी वहीं पर पढ़ रही है और आरोपी उससे मिलने जाता था।

    दिनांक 03 सितंबर 2023 को जब सहायक पुलिस निरीक्षक सूर्यकांत पवार और उनकी टीम रात पाली की ड्यूटी से घर जा रहे थे तभी उन्हें गुप्त मुखबिर से सूचना मिली कि उपरोक्त अपराध में वांछित अभियुक्त अपनी बेटी से मिलने के लिये कसारा घाट जिला नासिक जा रहा है। मामले के बारे में वरिष्ठों को सूचित करने के बाद, पुलिस टीम ने उक्त सप्तश्री छात्रावास, कसारा, जिला नासिक में जाल बिछाया और उक्त अपराध में 39 वर्षीय रिक्शा चालक आरोपी शेरा सवरु चौहान को गिरफ्तार कर लिया।

    Live Video On indian fasttrack news channel

    पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुंबई के बोरीवली, अंधेरी, खेरवाड़ी, मालाबार हिल, विलेपर्ले, दहिसर, वाकोला, एनआरआई पुलिस स्टेशन, चारकोप और नालासोपारा पुलिस थाने में 50 से भी अधिक मामले दर्ज हैं। हर घटना में खुद ही चोरी करता था और इसका साथी विनोद पवार मोटरसाइकिल दौड़ता था। पुलिस इसके साथी की तलाश कर रही है। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी की वारदात में इस्तेमाल मोटर बाइक भी बरामद कर ली है। चोरी के लैपटॉप को इसने मुंबई के लेमिंगटन रोड और गुजरात के अहमदाबाद में बेचने की जानकारी दी जिसे पुलिस हस्तगत करने के लिए प्रयासरत है।

    एमएचबी कॉलोनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडाळकर ने बताया कि अब तक पुलिस थाना अंतर्गत 6 मामलों का खुलासा हुआ है। वैसे मुंबई पुलिस परिमंडल 11 अंतर्गत लगभग 20 से 30 आपराधिक मामलों को अंजाम दिया हुआ है। साथ ही, ठाणे, नवी मुंबई, मीरा-भाईंदर और पालघर जिले से कुल 40 से ज्यादा आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है।

  • अंधेरी डीएन नगर पुलिस थाने के पीछे रहने वाले तड़ीपार चोर को बोरीवली के एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    अंधेरी डीएन नगर पुलिस थाने के पीछे रहने वाले तड़ीपार चोर को बोरीवली के एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    • शादी हॉल के बाहर सड़क किनारे पार्क कारों के शीशे तोड़कर कीमती सामानों और रुपये पैसों की चोरी करने वाला तड़ीपार चोर।
    • मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में अब तक दर्ज़ 22 अपराधिक मामलों का खुलासा।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – एक निहायती शातिर और बदमाश चोर को बोरीवली पश्चिम के एमएचबी कॉलोनी पुलिस थाने ने गिरफ्तार किया है जिसे मुंबई पुलिस ने शहर से तड़ीपार कर दिया था। इसके पास से चोरी के समान और मोटरसाइकिल बरामत की गई है।

    एमएचबी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडाळकर ने जानकारी देते हुए बताया, कि 24 अगस्त की रात लगभग 8 बजे के आसपास गोराई की रहने वाली 42 वर्षीय फरियादी वंदना स्वप्निल उतेकर, बोरवली पश्चिम, रेल नगर स्थित ‘गर्जतो मराठा हॉल’ के सामने रोड़ पर व्यवस्थित कार पार्क कर एक विवाह समारोह में भाग लेने के लिए भीतर गई हुई थी। कार पार्क करते समय गलती से उन्होंने आपना पर्स गाड़ी में ही छोड़ दिया था। लगभग 9:30 के आसपास जब वंदना अपनी गाड़ी के पास आई तो देखा की गाड़ी का पीछे का शीशा टूटा हुआ है और गाड़ी में रखा पर्स भी गायब है।

    इसे भी पढ़े:- मुंबई के बोरीवली इलाके में हथियार के साथ डकैती

    तड़ीपार चोर,
    तड़ीपार चोर के साथ एचबी कॉलोनी पुलिस थाने की टीम

    सीसीटीवी में दिखा तड़ीपार चोर ..

    फरियादी ने पुलिस को बताया कि उसके पर्स में रखें 30 ग्राम वजन का सोने का मंगलसूत्र, 10 ग्राम की सोने की चैन और 20 हज़ार रुपये कैश पैसे गाड़ी का कांच तोड़कर किसी ने चुरा लिया है। लगभग 2 लाख रुपये की चोरी में पुलिस ने गु.र.क्र 406/2023 मैं भारतीय दंड संहिता की धारा 379, 427 के तहत मामला दर्ज कर कर की खोजबीन शुरू कर दी। जांच के द्वारा डिटेक्शन के सहायक पुलिस निरीक्षक सूर्यकांत पवार और पुलिस उप निरीक्षक अखिलेश बोंबे की टीम ने एक सफेद रंग के शर्ट पहने हुए व्यक्ति को कार के आसपास निरीक्षण करते हुए सीसीटीवी फुटेज में देखा।

    दौरान इसके टीम में शामिल पुलिस हवलदार अनिल शिंदे, खोत, पुलिस सिपाही सवळी, अर्जुन आहेर और योगेश मोरे ने सीसीटीवी की मदद से कुल चार दिनों तक चोर का पीछा किया और 1 सितंबर को अंधेरी पश्चिम के सीडी बर्फीवाला रोड से 55 वर्षीय सरफुद्दीन अब्दुल रशीद शेख को हिरासत में लिया। पता चला कि अंधेरी पश्चिम के डीएन नगर पुलिस थाने के पीछे जुनेद नगर में ही रहता है। मुंबई पुलिस परिमंडल 9 के पुलिस उपायुक्त ने सन 2022 में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 सालों के लिए तड़ीपार का आदेश जारी किया हुआ है। जिसकी अवधि सन् 2024 के अक्टूबर में समाप्त हो रही है।

    आरोपी की गिरफ्तारी के समय चोरी के पैसों में से 16 हजार रुपये कैश और अपराध में इस्तेमाल मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद किया है। मुंबई पुलिस परिमंडल 11 की पुलिस सिपाही रूपाली डायगडे ने तांत्रिक मदद से डिडक्शन टीम की मदद की। इसके साथ ही सहायक पुलिस निरीक्षक सुर्यकांत पवार और पुलिस उप निरीक्षक अखिलेश बोंबे के टीम में शामिल पुलिस हवलदार शिंदे, खोत, जोपळे, देवकर, अर्जुन आहेर, सवळी , शेरमाळे और मोरे ने मिलकर आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज कल 22 आपराधिक मामलों का खुलासा किया है जो निम्नलिखित है।

    Live Video On indian fasttrack news channel
    • 1) 416/ 2023 कलम 379,427 भादवी
    • 2) 223/2008, कलम 379, 427 भादवि
    • 3) 251/2008, कलम 379,34 भादवि
    • 4) 385/2017, कलम 379,427 भादवी
    • 5) 607/2017, कलम 379, 427 भादवि
    • 6) 81/2012, कलम 379,427 भादवि
    • 7) 286/2015, 379,427 भादवि
    • 8) 316/2015, कलम 379,427 भादवी
    • 9) 435/2015 कलम 379,427 भादवी
    • 10) 495/2015, कलम 379,427 भादवि
    • 11) 414/2015, कलम 379427 भा द वि
    • 12) 500/2015, कलम 379,472 भादवी
    • 13) 257/2012, कलम 379,427 भादवि
    • 14) 295/2012 कलम 379 भादवि
    • 15) 112/2016 कलम 379,472 भादवि
    • 16) 255\2016 कलम 379,427 भादवी
    • 17) 53\2010 कलम 379,427 माधवी
    • 18) 112\2016 कलम 379,427 भादवी
    • 19) 29\2016 कलम 379,427 भादवी
    • 20) 271/2019 कलम 379,427 भादवी
    • 21) 18/2019 कलम 379,427 भादवी
    • 22) 29/2019, कलम 379,427 भादवी।
  • शिवसेना शिंदे गुट पोस्टर विवाद IPC Sec. 353, 332 के तहत कांदिवली पुलिस थाने में FIR दर्ज।

    शिवसेना शिंदे गुट पोस्टर विवाद IPC Sec. 353, 332 के तहत कांदिवली पुलिस थाने में FIR दर्ज।

    अवैध पोस्टरों पर आदेश का पालन करने पर शिंदे के लोगो ने
    बीएमसी अधिकारियों की पिटाई की
    वार्ड के कर्मचारियों में शिंदे समर्थकों की गुंडागर्दी से भय व्याप्त (Maharashtra Cm Eknath Shinde BMC Commissioner Iqbal Singh Chahal Mumbai News)

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    शहर को गंदा करने वाले अनधिकृत राजनीतिक बैनरों और पोस्टरों को हटाने के लिए मुख्यमंत्री (Maharashtra CM) एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) के आदेशों पर अब तक उनकी अपनी ही शिवसेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ध्यान नहीं दिया है। उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया और कथित तौर पर बॄहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) अधिकारियों की पिटाई कर दी है।
    जानकारी के अनुसार कांदिवली पुलिस (kandivali Police) ने शुक्रवार को शिंदे गुट के शाखा 21 के शिव सेना शाखा प्रमुख प्रकाश गिरी के साथ 15-20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है, जिन्होंने एमजी रोड और लिंक रोड के जंक्शन पर अपने राजनीतिक बैनर हटाने का विरोध किया था। बीएमसी कर्मियों को अभद्र भाषा से धमकाया और कथित तौर पर उनके साथ मारपीट भी की थी।

    मुंबई के कांदीवली में शिवसेना का शिंदे गुट

    कांदिवली पुलिस के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि प्रकाश गिरि ने ऐसा किया है तथा बताया है कि आईपीसी की धारा 353 (एक लोक सेवक को उसके कर्तव्य को निभाने से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का उपयोग) और 332 (किसी लोक सेवक को उसके कर्तव्य को निभाने से रोकने के लिए जानबूझकर चोट पहुंचाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/09/09/mumbai-building-fire-fire-breaks-out-in-andheri-east-building-33-including-2-newborns-rescued
    Indian fasttrack news
    शिवसेना, मुंबई, BMC,
    न्यूज़ की प्रतिकारात्मक तस्वीर

    मनपा कर्मचारियों की पिटाई ..

    इस प्रक्रिया में शाखा कर्मियों ने मनपा अधिकारी महेश महापंकर और एक मजदूर हनीफ शेख और अन्य श्रमिकों को बेरहमी से पीटा। संबंधित अधिकारियों ने फिर कांदिवली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पीआई को अपराध की सूचना दी। आर दक्षिण वार्ड के सहायक आयुक्त ललित तलेकर ने कहा, “नगर निगम प्रमुख के आदेश के अनुसार, लाइसेंस विभाग के हमारे अधिकारियों ने अवैध बैनरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी किंतु पार्टी कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियोंओ पर हमला किया। पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई और शिवसेना के शाखा प्रमुख प्रकाश गिरि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।”

    Live video on Indian fasttrack news channel

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का आदेश

    बतादें कि 1 सितंबर को शाम 5 बजे आयोजित एक ऑनलाइन बैठक में, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के आदेशों के आधार पर मनपा प्रमुख (Mumbai Commissioner) इकबाल सिंह चहल ने 2 सितंबर को 24 वार्डों के सहायक आयुक्तों को सभी अनधिकृत बैनर और पोस्टर हटाने का निर्देश दिया था। तदनुसार, आर/साउथ वार्ड के सहायक अभियंता और अधिकारियों/कर्मचारियों और वरिष्ठ निरीक्षक (लाइसेंस विभाग) ने 8 सितंबर को दोपहर लगभग 12.15 बजे कांदिवली में एमजी रोड, लिंक रोड जंक्शन पर संयुक्त कार्रवाई की। किंतु शाखाप्रमुख प्रकाश गिरि ने करीब 15-20 कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर उनकी पिटाई शुरू कर दी थी, जिससे वार्ड में शिंदे समर्थकों की गुंडागर्दी से भय व्याप्त हो गया है। हलांकि शिव सेना की प्रवक्ता शीतल म्हात्रे टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थीं।

  • ठेकेदार की काली करतूतों का शिकार हुआ दुपहिया चालक

    ठेकेदार की काली करतूतों का शिकार हुआ दुपहिया चालक

    • मनपा आर/दक्षिण के क्षेत्र में कांदिवली (पश्चिम) में हुआ घटिया सामग्री से घटिया सड़क निर्माण (भ्रष्टाचार)

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    महानगर मुंबई में सर्वसामान्य लोगों की नागरिक सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए गठित बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC), कुछ करे या न करे किंतु नागरिकों (Citizens) को भ्रष्टाचार (Corruption) से किसी न किसी रूप में रूबरू अवश्य कराती है। मनपा कर्मियों की इसी भ्रष्ट (Corrupt) करतूतों का शिकार एक दुपहिया वाहन चालक (two wheelers Driver) शिव प्रसाद यादव हो गया है। जिसे घटिया सामग्री व तकनीक से बनाए गए डिवाइडर में यूटर्न लेते समय गंभीर चोटें आई हैं।

    सड़क निर्माण मे भ्रष्टाचार

    भुक्त भोगी यादव ने कांदिवली पुलिस थाने में वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को पत्र देकर सड़क निर्माण के ठेकेदार (Contractor) व निर्माण स्तर के निरीक्षक अभियंताओं (engineer’s) के विरुद्ध अपराध (Crime) दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई (legally Action) किए जाने की अपील की है।
    उक्त शिकायती पत्र पुलिस व मनपा (BMC) के वरिष्ठ अधिकारियों को भी प्रेषित किया है। पत्र में दर्शाया गया है, कि शिकायत कर्ता शिव प्रसाद यादव गत 30 अगस्त 2023 कांदिवली (पश्चिम) स्थित माथुरादास रोड़ पर जा रहे थे। जहां श्री राम स्वीट्स के पास वह यू – टर्न लेने लगे तो डिवाइडर में उनका पैर फंस जाने से उन्हें गंभीर चोट आई है।

    http://indian-fasttrack.com/2023/08/30/encroachment-and-illegal-construction-on-plots-reserved-for-public-utility-constructions-with-the-connivance-of-municipal-corporation
    Indian fasttrack news
    भ्रष्टाचार, मनपा,
    घटना स्थल की तस्वीर

    पीड़ित एवं शिव प्रसाद यादव कांदिवली (पश्चिम) स्थित शताब्दी अस्पताल में उपचार करा रहे हैं। बता दें कि उक्त क्षेत्र मनपा आर/ दक्षिण (R/South) विभाग के कार्य क्षेत्र में आता है। शिकायत कर्ता शिव प्रसाद यादव का कहना है, कि अधिकतम काली कमाई (BlackMoney) करने के लिए उक्त सड़क के निर्माण का ठेकेदार सार्वजनिक निर्माण विभाग के अभियंता से सांठगांठ कर घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग कर घटिया तकनीक से नौसिखिये कारीगरों द्वारा रोड़ का निर्माण कराया है। जिसके कारण डिवाइडर की सेटिंग में काम गैप होने से शिकायतकर्ता का पैर फंसा है।

    Live video on indian fasttrack news channel

    शिकायत कर्ता ने ठेकेदार व मनपा अभियंताओं, जिसने कि सड़क पास किया है, के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई करने तथा उक्त रोड़ के निर्माण की तटस्त जांच विशेषज्ञों की टीम से कराने का निवेदन पुलिस व मनपा (BMC) के उच्च अधिकारियों से किया है। शिकायतकर्ता शिव प्रसाद यादव का आरोप है, कि ठेकेदार व मनपा अधिकारी सड़क टेंडर का पैसा आपस में बंदरबाट करते है तथा ठेकेदार सड़क निर्माण सस्ती सामग्री व तकनीक से कर देता है। ठेकेदार व सड़क की रिपोर्ट करने वाले अभियंता के विरुद्ध जनोपयोगी निर्माण में कम लागत लगाने व घटिया निर्माण कर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) व जनता (Public) से धोखाधड़ी करने का अपराध दर्ज कर दंडात्मक कार्रवाई किये जाने की अपील की है।

  • मुंबई में हथियार के साथ डकैती, कोयते से हमला, 5 गिरफ्तार

    मुंबई में हथियार के साथ डकैती, कोयते से हमला, 5 गिरफ्तार

    मुंबई के बोरीवली पश्चिम इलाके में डकैती का खुलासा हुआ है यहां बदमाश द्वारा हथियार के साथ डकैती और हमले के मामले मे पुलिस ने मालवनी से 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बोरीवली पश्चिम के एमएचबी पुलिस स्टेशन ने डकैती के आरोप में हथियार के साथ कुल पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। कोयते से वार करने वाले आरोपी की पुलिस ने शिनाख्त करते हुए बरामद हथियार को जप्त किया है।

    एमएचबी कोलोनी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडाळकर ने जानकारी देते हुए बताया कि 41 वर्षीय अनिल राजू चोहान उर्फ नायडू उर्फ डिमा को धारदार कोयते से वार करने के आरोप में हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा, कि इस मामले में डकैती के सूत्रधार को भी मिलाकर कुल पांच लोगों की गिरफ्तारी हुई है। गु.र.क्रं 389/2023, भारतीय दंड संहिता की धारा 395, 397, 120(ब) साथ ही 4, 25 भारतीय हत्यार कानून के तहत अपराध में हमलावर के साथ सूत्रधारों को भी 27 अगस्त 2023 को गिरफ्तार कर लिया गया और जांच भी पूरी हो गई।

    https://indian-fasttrack.com/2023/08/28/pets-get-qr-code-based-safety-cover
    indian fasttrack news
    मुंबई, डकैती,
    गिरफ्तार आरोपियों की तस्वीर

    मुंबई में हथियार के साथ डकैती

    पुलिस ने बताया कि हमलावर के साथ 34 वर्षीय इम्रान मोहम्मद नईम शेख को सूत्रधार के तौर पर गिरफ्तार किया गया है। इसमें न्यू भाबरेकर नगर अंबोजवाडी मालवनी मालाड़ पश्चिम से 29 वर्षीय टेंपो ड्राइवर फरमान नईम शेख, ओम ज्वालामुखीय चाल आजाद नगर अंबोजवाडी मालवनी मालाड़ पश्चिम से रिक्शा ड्राइवर 29 वर्षीय कुंदन हरिकांत झा और 27 वर्षीय रिक्शा चालक साथीदार, पता – नूर चाल अंबुजवाडी मालवनी मालाड़ पश्चिम के रहने वाले कासिम मकबूल शेख की भी गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने बताया कि गुनाह में इस्तेमाल रिक्शा और हमले में इस्तेमाल कोयता और साथ ही आरोपियों के पास से 15 हजार रुपये कैश बरामद किया गया है।

    Live video on indian fasttrack news channel