Tag: Mumbai police

  • मासूम बच्ची का स्कूल सिक्युरिटी गार्ड ने किया यौन शोषण

    मासूम बच्ची का स्कूल सिक्युरिटी गार्ड ने किया यौन शोषण

    मुंबई से सटे भाईंदर पूर्व में बदलापुर जैसी यौन शोषण की घटना सामने आई है। आरोप है कि स्कूल के सिक्युरिटी गार्ड ने एक 8 साल की मासूम बच्ची का यौन शोषण किया। नवघर रोड पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

    न्यूज़ डेस्क
    मिराभाईंदर-
    मुंबई से सटे मिरा भाईंदर इलाके में बदलापुर जैसी यौन शोषण की घटना ने लोगों को आक्रोशित होने पर मजबूर कर दिया है। आरोप है कि भाईंदर पूर्व के एक स्कूल में सिक्युरिटी गार्ड ने 8 साल की बच्ची का यौन शोषण किया। मामले में नवघर रोड पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी सिक्युरिटी गार्ड को गिरफ्तार भी कर लिया। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

    पटाखे देने के बहाने यौन शोषण

    घटना गुरुवार शाम 6 बजे के आसपास की है। पीड़ित लड़की स्कूल के पास ही एक इमारत में रहती है। स्कूल दिवाली की छुट्टियों के कारण बंद है। पीड़ित लड़की स्कूल के पास ही अपने इमारत के ग्राउंड में खेल रही थी। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने लड़की को पटाखे देने के बहाने बुलाया और स्कूल के एक कमरे में लेजाकर उसका यौन शोषण किया। इस दौरान लड़की रोने लगी और वहां से किसी तरह भाग निकली। पीड़ित लड़की ने अपने माता-पिता को सिक्योरिटी गार्ड द्वारा किए कृत्यों की पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय आरोपी सिक्युरिटी गार्ड झारखंड का रहने वाला है। कुछ महीने पहले ही स्कूल में वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर आया था। आरोपी युवक का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं हुआ है। घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

    After badlapur incident

    बदलापुर के बाद भाईंदर में हुई यौन उत्पीड़न की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। शहर के सामाजिक संगठन ने इसे गंभीरता से लिया है। स्वर्गीय इंद्रबहादुर सिंह लाइब्रेरी चलाने वाले सामाजिक संगठन अभियान के सदस्य संतोष दीक्षित ने कहा, कि शहर के सभी स्कूलों और उनके कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर विषय है। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

    प्रशासन हुआ सुस्त ..

    बदलापुर स्कूल में यौन शोषण की घटना के बाद मीरा-भाईंदर में भी मनपा और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया था। आनन-फानन में प्रशासन ने स्कूलों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन बाद में सुस्ती आ गई है। अधिवक्ता राजकुमार मिश्रा ने कहा कि स्कूल में सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। मिश्रा ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति बहुत चिंता की बात है। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

  • अंधेरी में लगी आग, कांदीवली में लाखों की गाडियाँ जलकर खाक

    अंधेरी में लगी आग, कांदीवली में लाखों की गाडियाँ जलकर खाक

    पटाखों के कारण शुक्रवार देर रात अंधेरी के एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई। वही गुरुवार देर रात कांदीवली के सहयाद्री नगर में लखों की गाडियाँ, गैरेज और फैक्टरी जलकर हुई खाक। (Fire broke out in Mumbai’s Andheri, vehicles worth lakhs burnt to ashes in Kandivali)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद शहर के हवामान को दूषित करने में मुंबईकरों ने कोई कसर नही छोड़ी। इन पटाखों के कारण कई जगहों पर आगजनी और भारी नुकसान हो गया है। अंधेरी के एक झुग्गी बस्ती में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। बीएमसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि रात आठ बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां अंधेरी ईस्ट के भंगारवाड़ी पहुंचीं। (Fire broke out in Mumbai’s Andheri, vehicles worth lakhs burnt to ashes in Kandivali)

    गोदाम में लगी आग

    उन्होंने बताया कि आग संभवतः झुग्गी बस्ती में स्थित एक गोदाम में लगी थी। आग बुझाने का काम जारी है। अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं गुरूवार 31 अक्तूबर देर रात 3 बजे के आसपास कांदीवली पश्चिम के सहयाद्री नगर स्थित एक गैराज में आग लग गई। इस आगजनी ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। मौके पर सूचना मिलते ही कांदीवली और मालवनी फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। (Fire broke out in Mumbai’s Andheri, vehicles worth lakhs burnt to ashes in Kandivali)

    Mumbai kandivali west sahyadri nager news
    कांदीवली पश्चिम सहयाद्री नगर आगजनी की तस्वीर

    पेंटर का गैराज पूरा जल गया

    गैराज तो पूरा खाक हो गया और गैराज से सटा एक मूर्तिकार की फैक्ट्री भी खाक हो गई। इस घटना के बाद से ही नुकसान के कारण फैक्ट्री मालिक की तबियत बिगड़ गई है। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गैराज एक पेंटर का था। यहां दिवाली में कलर करने के लिए काफ़ी सारे महंगी चार चक्के गाड़ियां आई हुई थी। कुछ के तो सिर्फ डिलेवरी करना बाकी था। जो दिवाली के पटाखों के कारण पूरा का पूरा जलकर खाक हो गई। आग में जलने के कारण अब लाखों रूपये की गाडियाँ कबाड़ी के भाव बेचने को मजबूर हो गए हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस दोनों ही मामलों में पंचनामा कर तहकीकात कर रही है। (Fire broke out in Mumbai’s Andheri, vehicles worth lakhs burnt to ashes in Kandivali)

  • दिवाली पर घर की सफाई के लिए ऑनलाइन बुकिंग, लाखों के गहने चोरी

    दिवाली पर घर की सफाई के लिए ऑनलाइन बुकिंग, लाखों के गहने चोरी

    दिवाली के लिए घर की सफाई को लेकर ऑनलाइन बुकिंग एक महिला को भारी पड़ गया। ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आए 2 सफाई कर्मचारियों ने लाखों के गहने चुरा कर फरार हो गए। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    दहिसर की रहने वाली एक 55 साल की महिला के घर 4 लाख रूपये के गहने चोरी हो गए है। पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय अरबाज खान को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने दिवाली अपने घर की सफाई के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी। इसके बाद 2 लड़के आए और 4 लाख रुपये के गहने चोरी करके फरार हो गए। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

    हालांकि, पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध के तौर पर 27 वर्षीय अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 2 और लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद से ऑनलाइन कंपनी द्वारा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर गैरजिम्मेदारी का मामला प्रकाश मे आ रहा है। लोग सुरक्षा और विश्वसनीयता को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

    दहिसर ऋषिकेश सोसायटी

    दहिसर इलाके के ऋषिकेश सोसायटी में रहने वाली लीना म्हात्रे ने दिवाली से पहले घर की सफाई का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने 21 अक्टूबर को ऑनलाइन क्लिनिंग सर्विस बुक की। खबर के मुताबिक, म्हात्रे ने बुकिंग के लिए NoBroker Application का इस्तेमाल किया था। इसके अगले ही दिन सुबह करीब 9 बजे दो लड़के पीड़ित महिला के घर पहुंचे। वे दोनों घर की सफाई में जुट गए। म्हात्रे को बाद में पता चला कि उनकी अलमारी खुली है और सोने के गहने गायब हैं। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस थाने को दी और मामला दर्ज कराया। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

    पुलिस की हिरासत में पूछताछ

    पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच के आधार पर 27 वर्षीय अरबाज खान को गिरफ्तार किया है, जिसे इस मामले में मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है। सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। इसके बाद, पुलिस ने 2 अन्य व्यक्तियों संतोष ओमप्रकाश यादव और सुफियान नजीर अहमद सौदार को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। खबर के मुताबिक, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या नोब्रोकर एप कंपनी ने अपने कर्मचारियों की जांच की थी। क्या ऐप के मालिकों की ओर से काम पर रखने से पहले उनका बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया गया था? नियम तो यही है कि ऐसे कर्मचारियों को घरों में काम पर भेजने से पहले पुलिस वेरिफिकेसन किया जाना चाहिए। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

  • टीचर ने 10 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा

    टीचर ने 10 साल की बच्ची को बेरहमी से पीटा

    एक ट्यूशन क्लास में महिला टीचर ने मामूली बात पर दस साल की बच्ची की पिटाई कर दी। इस पिटाई में लड़की के कान पर मार लगने की वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गई है। बच्ची का एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। (Teacher brutally beats 10 year old girl, Nalasopara News)

    न्यूज़ डेस्क
    पालघर-
    नालासोपारा के एक ट्यूशन क्लास में महिला टीचर ने मामूली बात पर दस साल की बच्ची की पिटाई कर दी। लड़की के कान पर मार लगने की वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गई है। लड़की का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मुंबई से सटे पालघर जिले के नालासोपारा में ये घटना सामने आई है। (Teacher brutally beats 10 year old girl, Nalasopara News)

    कान के नीचे मारा थप्पड़

    मिली जानकारी के मुताबिक, दस साल की छात्रा रत्ना सिंह नाम की टीचर के पास पढ़ने के लिए जाती है। इसी बीच क्लास  में प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाने वाली शिक्षिका रत्ना सिंह ने मामूली बात पर छात्रा के कान के नीचे जोर से थप्पड़ मार दी। इसमें लड़की के कान में बंधी बाली का किल उसके गर्दन में घुस गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लड़की के माता पिता ने गंभीर रूप से घायल अवस्था में लड़की को एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। (Teacher brutally beats 10 year old girl, Nalasopara News)

    माता पिता ने की कार्यवाही की मांग

    बताया जा रहा है की इस पिटाई में लड़की के दिमाग के साथ-साथ सांस की नली में भी गंभीर चोट आई है और बच्ची का इलाज प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है। खबर यह भी है कि पिछले 8 दिनों से बच्ची वेंटीलेटर पर है। बच्ची के माता पिता ने ट्यूशन टीचर के खिलाफ शिकायत दर्ज कार्यवाही की मांग की है। पुलिस अपराधिक मामला दर्ज कर शिक्षिका के खिलाफ नोटिस जारी किया है। (Teacher brutally beats 10 year old girl, Nalasopara News)

  • Mumbai मेडिकल कैंप घोटाला लाखों की ठगी

    Mumbai मेडिकल कैंप घोटाला लाखों की ठगी

    कोविड वैक्सीनेशन को लेकर मेडिकल कैंप घोटाले का अंबोली पुलिस ने खुलासा किया है। मुफ्त चिकित्सा के नाम पर 34.97 लाख रुपये की ठगी.. (Mumbai medical camp scam fraud worth lakhs)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई- जोगेश्वरी पश्चिम के अंबोली पुलिस ने 52 वर्षीय डॉ. सुमन बंदोपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि डॉ. सुमन बंदोपाध्याय ने अंधेरी निवासी डॉ. दीपक चतुर्वेदी से मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाने के नाम पर 34.97 लाख रुपये ठग लिए हैं। बंदोपाध्याय ने साईं संस्थान शिर्डी और बाबा हॉस्पिटल ट्रस्ट का ट्रस्टी होने का झूठा दावा करते हुए डॉ. चतुर्वेदी को कोविड-19 के दौरान मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाने के लिए राजी किया था। (Mumbai medical camp scam fraud worth lakhs)

    पुलिस ने क्या कहा?

    अंबोली पुलिस थाने के प्रभारी पुलिस निरीक्षक मुकुंद यादव ने जानकारी देते हुए बताया, कि अंधेरी में क्लिनिक चलाने वाले डॉ. चतुर्वेदी की पहली मुलाकात 2020 की शुरुआत में बंदोपाध्याय से हुई थी। जब वे एक मरीज के रूप में क्लिनिक आए थे। बंदोपाध्याय ने खुद को सांताक्रूज का बाल रोग विशेषज्ञ बताते हुए कहा कि जुहू में उनका क्लिनिक भी है। इसके बाद धीरे-धीरे चतुर्वेदी से दोस्ती हो गई। (Mumbai medical camp scam fraud worth lakhs)

    दान के नाम पर धोखाधड़ी

    महामारी के दौरान बंदोपाध्याय ने ट्रस्टी होने का दावा किया और मुफ्त चिकित्सा शिविरों के लिए दान मांगा, जो चतुर्वेदी ने दिया। उन्होंने 5 लाख रुपये दिए लेकिन कोई सबूत नहीं रखा। बाद में बंदोपाध्याय ने चतुर्वेदी से जनता और पुलिस अधिकारियों के लिए मुफ्त शिविर आयोजित करने का आग्रह किया। इस विश्वास के साथ कि उन्हें पैसे वापस मिल जाएँगे, चतुर्वेदी ने करीब 45 पुलिस स्टेशनों पर मेडिकल कैंप आयोजित किए, जिन पर 34.97 लाख रुपए खर्च हुए। जुहू पुलिस स्टेशन में रहते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें बंदोपाध्याय के खिलाफ पिछले धोखाधड़ी के मामलों के बारे में चेतावनी दी। इसके बाद मामला अजागर हुआ कि बंदोपाध्याय फर्जी जानकारी देकर धोखाधड़ी कर रहा है। फिलहाल अंबोली पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। (Mumbai medical camp scam fraud worth lakhs)

  • Mumbai Dating App: करोड़ों का फर्जीवाड़ा

    Mumbai Dating App: करोड़ों का फर्जीवाड़ा

    मुंबई में डेटिंग ऐप घोटाले के मास्टरमाइंड अंकुर मीना उर्फ “मीना डिफॉल्टर” ने बड़ा खुलासा किया है। मीना क्लबों के साथ मिलकर हर दिन लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा करता था। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    डेटिंग ऐप घोटाले के मुख्य आरोपी अंकुर मीना उर्फ “मीना डिफॉल्टर” ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मालाड़ पश्चिम के बांगुर नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार मीना ने स्वीकार किया कि वह एक दिन में क्लबों के माध्यम से 20 लाख रुपये तक का कारोबार करता था। मीना बताया कि डेटिंग ऐप्स पर काम करने वाली लड़कियों को वह व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण देता था। हर 10-15 दिनों में नए लड़कियों का एक समूह मुंबई लाया जाता था, जिनमें से कई लड़कियां इसके पहले दिल्ली और अन्य राज्यों में काम कर चुकी होती थीं। मीना इन लड़कियों को ग्राहकों से बातचीत करते हुए, उन्हें बड़े खर्च के लिए प्रेरित करने की कला सिखाता था। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)

    टीम के सदस्यों ने की धोखाधड़ी

    गिरफ्तार आरोपी मीना के अनुसार, क्लब के मालिक धोखाधड़ी की गतिविधियों से पूरी तरह अवगत थे और मुनाफा बढ़ाने के उद्देश्य से डेटिंग एप घोटाले में शामिल रहते थे। उसने क्लब मालिकों के साथ बातचीत करते हुए, व्यावसायिक रणनीतियाँ तैयार की और इस घोटाले को अंजाम दिया। हर दिन का कामकाज उसकी टीम संभालती थी। हालाँकि, मीना ने दावा किया कि उसकी जानकारी के बिना, उसकी टीम के कुछ सदस्य लालच में आकर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने लगे। उन्होंने ग्राहकों से अधिक कमीशन कमाने के लिए नकली बिल बनाए और क्लब मालिकों के साथ मिलकर ग्राहकों को ठगा। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)

    मुंबई छोड़ने का निर्देश

    मीना ने कहा कि उसने अपनी टीम के सभी सदस्यों को समान रूप से पेमेंट किया जाता था। लेकिन कुछ लोगों ने क्लब मालिकों के साथ साजिश रचकर अपने निजी फायदे के लिए घोटाले को जारी रखा। पुलिस द्वारा रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद, मीना ने अपना ऑपरेशन बंद कर दिया और अपनी टीम के सदस्यों को मुंबई छोड़ने का निर्देश दिया। जबकि अधिकांश ने निर्देश का पालन किया। लेकिन कुछ सदस्य वहीं रहे और धोखाधड़ी जारी रखा। हाल ही में पुलिस ने इन सदस्यों में से छह को गिरफ्तार किया है। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)

    गॉडफादर क्लब घोटाला

    मीना को 16 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जोगेश्वरी पश्चिम की अंबोली पुलिस ने गॉडफादर क्लब मामले में उनकी संलिप्तता के कारण उन्हें हिरासत में लिया है। उन्हें बांद्रा की एक अदालत में पेश किया गया जहां से तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गॉडफादर क्लब मामले में अंबोली पुलिस पूछताछ कर रही है। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)

  • लाखों के हेरॉईन बोरीवली पुलिस ने किया जप्त

    लाखों के हेरॉईन बोरीवली पुलिस ने किया जप्त

    बोरीवली पश्चिम के एस वी रोड़ पर पुलिस ने छापामारी करते हुए, कुल 61 ग्राम हेरॉईन नामक नशीला पदार्थ (ड्रग्स) बरामद किया है। जिसकी बाज़ार मूल्यांकन 6 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। (Borivali Police seized drugs worth lakhs of rupees Heroin)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – बोरीवली पश्चिम, एस वी रोड़ स्थित सुधीर फडके ब्रिज के पास ड्रग्स के सौदेबाजी की जानकारी पुलिस को मिली थी। मुखबिरों ने पुलिस को बताया था कि राजा नाम का ड्रग्स कारोबारी यहां ड्रग्स का सौदा करने के लिए आने वाला है। लेकिन जब बोरीवली पुलिस ने जाल बिछाकर छापामारी की तो यहां 33 ग्राम हेरॉईन नामक ड्रग्स बेचने के लिए ड्रग्स तस्करों ने एक नाबालिग लड़के का इस्तेमाल करते हुए ड्रग्स भेजा था। (Borivali Police seized drugs worth lakhs of rupees Heroin)

    नाबालिग से पूछताछ ..

    33 ग्राम हेरॉईन की किमत लगभग 3 लाख 30 हजार रूपये आंकी गई है। जब लड़के से पुलिस ने पूछताछ की तो उसे नशीले पदार्थ या ड्रग्स के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं थी। बाकी पूछताछ में उसने आरोपियों की शिनाख्त करते हुए अपनी भूमिका स्पष्ट कर दी। लड़के से हुई पूछताछ में पुलिस ने 37 वर्षीय जहांगीर और 25 वर्षीय फरहान गौरे को हिरासत में लेने के बाद मालाड़ पूर्व के दिंडोशी इलाके में इनके घर की तलाशी ली, तो वहां पुलिस को और 28 ग्राम हेरॉईन बरामद हुआ। जिसकी किमत लगभग 2 लाख 80 हजार रुपये आंकी जा रही है। (Borivali Police seized drugs worth lakhs of rupees Heroin)

    पुलिस ने क्या कहा?

    कुल मिलाकर ड्रग्स तस्करों के पास से बोरीवली पुलिस ने 61 ग्राम हेरॉईन नामक ड्रग्स बरामद किया है। जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार मूल्यांकन लगभग 6 लाख 10 हजार रुपये बताई जा रही है। बोरीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मालोजी शिंदे ने बताया कि गु.र.क्र. 774/2024 में एन.डी.पी.एस. कानून 1985 की धारा 8(क), 21(ब), 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात की जा रही है। बता दें कि चुनाव की आड़ में शहर भर में ड्रग्स फैलाए जाने की सूचना प्राप्त हुई है। इसकी रोकथाम को लेकर मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने विशेष कर सख्त कार्यवाही के आदेश दिए हैं। (Borivali Police seized drugs worth lakhs of rupees Heroin)

  • Baba Siddiqui: मर्डर केस में 5 आरोपी और गिरफ्तार

    Baba Siddiqui: मर्डर केस में 5 आरोपी और गिरफ्तार

    Baba Siddiqui Murder case: बाबा सिद्दीकी मर्डर के सिलसिले में जांच कर रही मुंबई पुलिस को आज शुक्रवार एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने पनवेल में छापेमारी करते हुए 5 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कहते हैं कि गिरफ्तार आरोपियों का बिश्नोई गैंग से था संपर्क

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    NCP के नेता बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में मुंबई पुलिस लगातार जांच कर गिरफ्तारी कर रही है। पुलिस ने आज इस मामले में छापेमारी करते हुए 5 और लोगों को गिरफ्तार किए है। इसके साथ ही सिद्दीकी हत्याकांड में गिरफ्तार लोगों की संख्या बढ़कर अब 9 हो गई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कनेक्शन बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मर्डर केस में सभी के संपर्कों को खंगाला कर जांच की जा रही है। (Baba Siddiqui Murder Case Update)

    मुखबिर की सूचना पर हुई छापेमारी

    मुंबई पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आज शुक्रवार को रायगढ़ जिले के पनवेल इलाके में छापेमारी की गई। इस ऑपरेशन में मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ पनवेल और कर्जत यूनिटों ने भाग लिया। जिन 5 आरोपियों को दबोचा गया है, उनके नाम 32 वर्षीय नितिन गौतम सप्रे डोंबिवली का रहने वाला, 44 वर्षीय संभाजी किशन पारबी अंबरनाथ का रहने वाला, 43 वर्षीय राम फूलचंद कन्नौजिया पनवेल का रहने वाला, 37 वर्षीय प्रदीप तोंबर अंबरनाथ का रहने वाला और 33 वर्षीय चेतन दिलीप पारधी अंबरनाथ का रहने वाला बताया जा रहा है। (Baba Siddiqui Murder Case Update)

    हथियार पहुंचाने का आरोप

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक नितिन और राम कनौजिया बाबा सिद्दीकी ह्त्या कांड के गिरफ्तार सभी आरोपियों के मुखिया थे। इसी ग्रुप ने गोली चलाने वाले आरोपियों को हथियार पहुंचाए थे। पुलिस की तरफ से ऐसा बताया गया है कि ये दोनों, शूटर धर्मराज कश्यप और शिवकुमार के साथ भी टच में थे। कर्जत में आरोपियों के साथ 2 महीने तक रहे भी थे। इन्होंने आरोपियों को पैसे और लोकल मदद दिलवाने में मदद कराई थी। (Baba Siddiqui Murder Case Update)

    संपर्क और अपराध का खुलासा

    सूत्रों का कहना है कि पकड़े गए पांचों आरोपी जीशान अख्तर और शुभम लोनकर के टच में भी थे। गिरफ्तार किए गए आरोपी नितिन के खिलाफ इस केस के अलावा और भी 3 अपराधिक मामले दर्ज है। इसके खिलाफ मर्डर, हाफ मर्डर, और आर्म्स एक्ट शामिल हैं। वहीं राम कुमार पर भी कुछ आरोप दर्ज हैं। इन लोगों ने सितंबर के आसपास आरोपियों को हथियार सप्लाई किए थे। जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के मेन शूटर्स ने कई दिन की रेकी करने के बाद हत्याकांड को अंजाम दे दिया। (Baba Siddiqui Murder Case Update)

  • Mumbai: ओवरटेक को लेकर कर दी पिटाई Live Video

    Mumbai: ओवरटेक को लेकर कर दी पिटाई Live Video

    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक दिल को झकझोर देने वाला वीडियो सामने आया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ एक युवक को पीट रही है, जबकि मां उसे बचाने के लिए उसी के ऊपर लेट गई है। वहीं बगल में खड़ा पिता लोगों से रहम की भीख मांग रहा है। (Mumbai News Beaten up for overtaking Live Video)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई इस समय सुर्खियों में है। दो दिन पहले जहां एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (NCP Leader Baba Siddique) की गोली मारकर हत्या कर दी गई तो वहीं दूसरी तरफ मालाड़ पूर्व के दिंडोशी में शनिवार 12 अक्तूबर को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हत्या का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि भीड़ किस तरह युवक को पीट रही है। इस दौरान जहां युवक का बुजुर्ग पिता लोगों से रहम की भीख मांग रहा है, वहीं उसकी मां बेटे के ऊपर लेटकर उसे बचाने का प्रयास कर रही है। लेकिन लोग रूकने का नाम नही ले रहा है और लात घूंसों से पिटाई कर रहे हैं। बीच बचाव कर रहे पिता को भी नहीं छोड़ा। (Mumbai News Beaten up for overtaking Live Video)

    झकझोर देने वाला वीडियो

    इस घटना को लेकर वायरल हो रहा वीडियो दिल को झकझोर देने वाला है। दिंडोशी पुलिस ने घटना की जानकारी देते हुए बताय कि मृतक का नाम 37 वर्षीय आकाश मईन के रूप में हुई है। आकाश का रास्ते में गाड़ी ओवरटेक करने को लेकर एक रिक्शा ड्राइवर कदम नामक व्यक्ति से विवाद हो गया था। इसी बीच लोगों ने उसे पीटना शुरू कर दिया। मारपीट होते देख मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने भी मृतक पर हाथ साफ किया। (Mumbai News Beaten up for overtaking Live Video)

    बेटे के ऊपर लेट गई मां, फिर लोगों ने पीटा

    गुस्साए लोग जब आकाश को पीट रहे थे। तब उसकी मां और उसके पिता बचाने के लिए आए। पिता जहां हाथ जोड़कर रहम की भीख मांग रहा था तो वहीं बेटे को बचाने के लिए मां उसके ऊपर ही लेट गई। ताकि उसके बेटे को मार न लगे, लेकिन इस दौरान उग्र भीड़ ने फिर भी उसे मारना नहीं छोड़ा। लात घूंसों से पीट ही रहे थे। (Mumbai News Beaten up for overtaking Live Video)

    बुजुर्ग पिता को भी पीटा

    वीडियो में ये भी देखा जा सकता है, कि हाथ-पैर जोड़कर बीच बचाव कर रहे बुजुर्ग पिता पर भी लोगों ने हाथ साफ किया। वह लोगों से काफी और मिन्नत कर रहे थे, लेकिन लोग उसके बेटे को पीटे जा रहे थे और अंत में आकाश की मौत हो गई। फिलहाल दिंडोशी पुलिस ने इस घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज कर नौ आरोपियों को किया गिरफ्तार किया है। जिन्हें न्यायालय में पेश करने के बाद 22 अक्तूबर तक के लिए पुलिस हिरासत में जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं मामले की और अधिक तहकीकात दिंडोशी पुलिस कर रही है। (Mumbai News Beaten up for overtaking Live Video)

    https://whatsapp.com/channel/0029Va5bZuU8vd1Jyunleh3m

  • ड्रग्स तस्करी के प्रयास में कांस्टेबल को पकड़ा

    ड्रग्स तस्करी के प्रयास में कांस्टेबल को पकड़ा

    तलोजा जेल के एक पुलिस कांस्टेबल को चरस, एमडी (मेफेड्रोन) और गांजा सहित ड्रग्स की तस्करी करने के प्रयास में पकड़ा है। आरोपी पुलिस कांस्टेबल टिफिन बॉक्स में ड्रग्स छिपाकर जेल के भीतर ले जाने की कोशिश कर रहा था। (New Mumbai Taloja jail staff catch constable trying to smuggle drugs)

    न्यूज़ डेस्क
    नवी मुंबई-
    तलोजा जेल के कर्मचारियों ने जेल से जुड़े एक कांस्टेबल को टिफिन बॉक्स में ड्रग्स छिपाकर जेल के भीतर चरस, एमडी (मेफेड्रोन) और गांजा सहित ड्रग्स की तस्करी करने के प्रयास में पकड़ा है। आरोपी कांस्टेबल की पहचान 38 वर्षीय अनिल आसाराम जाधव के रूप में हुई है। जिसे जेल से जुड़े एक अन्य कांस्टेबल जयवंत लहू जाधव ने सुरक्षा जांच के दौरान पकड़ा है। जाधव के टिफिन बॉक्स से करीब 10.08 लाख रुपये की ड्रग्स बरामद हुई है। आरोपी पुलिस कांस्टेबल को हिरासत में लेने के बाद उसे खारघर पुलिस को सौंप कर कांस्टेबल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। (New Mumbai Taloja jail staff catch constable trying to smuggle drugs)

    जानकारी के मुताबिक, बुधवार को 12 पुलिस कर्मियों ने शाम 5:30 बजे तलोजा जेल में नाइट ड्यूटी के लिए रिपोर्ट किया। नियमों के अनुसार, ड्यूटी पर मौजूद सभी पुलिस अधिकारियों की जेल के पहचान परेड रूम में जांच की जा रही थी। पुलिस कांस्टेबल जयवंत जाधव वरिष्ठ अधिकारियों के सामने सभी अधिकारियों का निरीक्षण कर रहे थे, तभी उन्होंने अनिल जाधव द्वारा लाए गए खाने के बैग की जांच शुरू की। निरीक्षण के दौरान, अनिल जाधव ने बैग को छिपाने का प्रयास किया, जिससे जयवंत जाधव को संदेह हुआ। पूरे बैग की गहन तलाशी लेने पर, उन्हें पता चला कि अनिल जाधव ने भोजन कंटेनर के नीचे एक प्लास्टिक बैग में ड्रग्स छिपाए थे। इसके बाद, जेल अधिकारियों ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया और उसके द्वारा लाई गई ड्रग्स को जब्त कर लिया। (New Mumbai Taloja jail staff catch constable trying to smuggle drugs)

    कैदियों के बीच ड्रग्स

    जेल प्रशासन ने खारघर पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया, शहर की पुलिस तलोजा जेल पहुँची और उसे गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने 8.68 लाख रुपये कीमत की 123.87 ग्राम चरस, 1 लाख रुपये कीमत की 2.29 ग्राम मेफेड्रोन (MD) और 40,000 रुपये कीमत की 40.57 ग्राम गांजा, साथ ही गांजा पीने के लिए पाँच रोलिंग पेपर (रिज़ला) जब्त किया है। शुरूआती जांच में पुलिस को संदेह है कि उसने कुछ कैदियों के बीच वितरित करने के लिए ड्रग्स लेकर आया था।(New Mumbai Taloja jail staff catch constable trying to smuggle drugs)

    पुलिस ने क्या कहा?

    खारघर पुलिस थाने की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक वैशाली गलांडे ने कहा, कि ‘हमने उसे गिरफ्तार कर लिया है और वह पुलिस हिरासत में है। हम उससे आगे की पूछताछ कर रहे हैं ताकि पता लगाया जा सके कि उसने ड्रग्स किससे प्राप्त किया और किन लोगों को वितरित करने वाला था।’ पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी के साथ और कितने लोग इस गोरखधंधे में शामिल है और किन कैदियों से इसके संबंध है। (New Mumbai Taloja jail staff catch constable trying to smuggle drugs)