Tag: Mumbai Crime

  • Mumbai: भायखला के नाले से शव बरामद, तीन गिरफ्तार

    Mumbai: भायखला के नाले से शव बरामद, तीन गिरफ्तार

    मुंबई के भायखला में बिहार के युवक का शव नाले से बरामद हुआ। ज़मीन विवाद में हत्या का खुलासा, पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। Mumbai: Body recovered from Byculla drain, three arrested

    मुंबई: एक सनसनीखेज मामला भायखला इलाके से सामने आया है। यहाँ मज़गांव स्थित सूर्यकुंड सोसायटी के ड्रेनेज लाइन में एक युवक का शव बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। मृतक की पहचान बिहार निवासी केशव कुमार चौधरी (झा) के रूप में हुई, जो महज़ दो हफ्ते पहले काम की तलाश में मुंबई आया था। Mumbai: Body recovered from Byculla drain, three arrested

    चाचा समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

    पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक अपने मामा मृत्युञ्जय झा (36) के पास रह रहा था, जो मझगांव के एक सोसायटी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। इसी सोसायटी में गांव के दो अन्य परिचित — सनी कुमार चौधरी (31) और गिरिधारी रॉय — भी काम करते थे। Mumbai: Body recovered from Byculla drain, three arrested

    सोमवार की रात चारों लोग एक साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान गांव की पुश्तैनी ज़मीन को लेकर विवाद छिड़ गया। विवाद इतना बढ़ा कि मृत्युञ्जय ने गुस्से में अपने भांजे के गले पर पैर रखकर उसकी हत्या कर दी। Mumbai: Body recovered from Byculla drain, three arrested

    हत्या के बाद शव को नाले में फेंका

    हत्या के बाद तीनों आरोपियों ने शव को सोसायटी के ड्रेनेज टैंक में डाल दिया। घटना के बाद सनी और गिरिधारी बिहार भाग गए, जबकि मृत्युञ्जय मुंबई में ही छिपा रहा। Mumbai: Body recovered from Byculla drain, three arrested

    भायखला पुलिस ने स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर मृत्युञ्जय को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। वहीं, क्राइम ब्रांच यूनिट-3 ने सनी और गिरिधारी को भुसावल से पकड़कर मुंबई लाया। Mumbai: Body recovered from Byculla drain, three arrested

    पुलिस ने दर्ज किया मर्डर केस

    भायखला पुलिस ने तीनों आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि जमीन विवाद की जड़ तक पहुँचने के लिए आगे की जांच जारी है। यह घटना मुंबई जैसे महानगर में भी पारिवारिक और सामाजिक विवाद कैसे खून-खराबे में बदल सकते हैं, इसका बड़ा उदाहरण है। Mumbai: Body recovered from Byculla drain, three arrested

  • लोकल ट्रेन में पैंट की जीप खोलकर युवती से छेड़छाड़ , Video Viral | यात्रियों ने ट्रेन से उतारकर पीटा

    लोकल ट्रेन में पैंट की जीप खोलकर युवती से छेड़छाड़ , Video Viral | यात्रियों ने ट्रेन से उतारकर पीटा

    ठाणे लोकल ट्रेन में युवती के बगल में बैठे युवक ने बैग की आड़ में घिनौनी हरकत की। वीडियो वायरल होने के बाद यात्रियों ने आरोपी को ट्रेन से उतारकर पीटा। सोशल मीडिया पर महिलाओं की सुरक्षा पर उठे सवाल। A girl was molested in a local train after her pants were zipped up, video went viral | Passengers were taken off the train and beaten up

    मुंबई: महाराष्ट्र के ठाणे से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने फिर से लोकल ट्रेन में महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मंगलवार (26 अगस्त) दोपहर करीब 1:30 बजे ठाणे से वाशी जाने वाली हार्बर लाइन लोकल में एक यात्री ने युवती के साथ अश्लील हरकत की। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। A girl was molested in a local train after her pants were zipped up, video went viral | Passengers were taken off the train and beaten up

    बैग की आड़ में घिनौनी हरकत

    जानकारी के मुताबिक, एक युवक ट्रेन में युवती के बगल में बैठा था। उसने बैग की आड़ में अश्लील हरकत शुरू कर दी। सामने की सीट पर बैठे एक अन्य यात्री ने इस हरकत को देख लिया और तुरंत मोबाइल में वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जैसे ही बगल में बैठी युवती को इसका एहसास हुआ, वह तुरंत सीट से उठ खड़ी हुई और युवक पर बरस पड़ी। A girl was molested in a local train after her pants were zipped up, video went viral | Passengers were taken off the train and beaten up

    यात्रियों ने आरोपी को ट्रेन से उतारकर पीटा

    वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि युवती ने आरोपी युवक को थप्पड़ मारे, इसके बाद आसपास बैठे अन्य यात्रियों ने भी उसे पकड़कर पीटा। इतना ही नहीं, आरोपी को अगले स्टेशन पर ट्रेन से उतारकर यात्रियों ने पुलिस को सौंपने की कोशिश की। A girl was molested in a local train after her pants were zipped up, video went viral | Passengers were taken off the train and beaten up

    सोशल मीडिया पर गुस्सा

    वीडियो वायरल होने के बाद नेटिज़न्स ने आरोपी की कड़ी आलोचना की। कई यूज़र्स ने लिखा कि ऐसे लोगों को सार्वजनिक रूप से सख्त सबक सिखाना चाहिए। एक यूज़र ने कहा – “वाह! ऐसे लोगों को जमकर पीटना चाहिए, ताकि कोई और ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे।” वहीं, दूसरे ने लिखा – “अगर ऐसे लोग मौजूद हों तो पुरुषों के डिब्बे में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं रह सकतीं।” A girl was molested in a local train after her pants were zipped up, video went viral | Passengers were taken off the train and beaten up

    सार्वजनिक जगहों पर बढ़ रही घटनाएं

    इस घटना के बाद एक बार फिर यह सवाल उठ खड़ा हुआ है कि क्या मुंबई लोकल जैसी भीड़भाड़ वाली जगह पर भी महिलाएं सुरक्षित हैं? पिछले कुछ समय से मेट्रो, लोकल ट्रेन और बसों में महिलाओं के खिलाफ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों की घटनाएं बढ़ी हैं। सामाजिक संगठनों का कहना है कि रेलवे प्रशासन और पुलिस को ऐसे मामलों में तुरंत सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। A girl was molested in a local train after her pants were zipped up, video went viral | Passengers were taken off the train and beaten up

    🔎 निष्कर्ष

    ठाणे लोकल ट्रेन की यह घटना सिर्फ एक युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला नहीं है, बल्कि यह महिलाओं की सुरक्षा पर गंभीर चिंता की तरफ इशारा करती है। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का गुस्सा सामने आना लाजमी है। अब देखना होगा कि रेलवे पुलिस इस मामले में कितनी सख्ती दिखाती है। A girl was molested in a local train after her pants were zipped up, video went viral | Passengers were taken off the train and beaten up

  • Mumbai: दहिसर में खूनी संघर्ष, 3 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

    Mumbai: दहिसर में खूनी संघर्ष, 3 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

    दहिसर पश्चिम के गणपत पाटिल नगर में रविवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। MHB पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में दोनों पक्षों के झड़प के बीच तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। Mumbai: Bloody clash in Dahisar, 3 dead, 4 seriously injured

    मुंबई: दहिसर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ख़ूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दहिसर पश्चिम के आईसी कॉलोनी के नजदीक लिंक रोड़ पर गणपत पाटिल नगर में रविवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस मामले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि एमएचबी पुलिस स्टेशन अंतर्गत गणपत पाटिल नगर की झोपड़पट्टी में रहने वाले शेख और गुप्ता इन दोनों परिवारों के बीच 2022 में क्रॉस क्राइम दर्ज किए गए था। तभी से उनमें आपसी विवाद चल रहा है। Mumbai: Bloody clash in Dahisar, 3 dead, 4 seriously injured

    रविवार को क्या हुआ?

    रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अरमान शेख शराब के नशे में गणपत पाटिल नगर गली नंबर 14 स्थित राम नवल गुप्ता की नारियल की दुकान के सामने गया। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। दोनों ने अपने बच्चों को बुलाया। राम नवल गुप्ता, उनके बेटे अमर गुप्ता, अरविंद गुप्ता और अमित गुप्ता एक पक्ष से आए। दूसरे पक्ष से हामिद नसीरुद्दीन शेख, उनके बेटे अरमान हामिद शेख और हसन हामिद शेख के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों के बीच धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। इस मारपीट में राम नवल गुप्ता और अरविंद गुप्ता की मृत्यु हो गई और अमर गुप्ता और अमित गुप्ता घायल हो गए हैं। Mumbai: Bloody clash in Dahisar, 3 dead, 4 seriously injured

    शेख परिवार में एक की मौत

    वहीं, हामिद शेख की भी मौत हो गई है जबकि उनके बेटे अरमान शेख और हसन शेख घायल हो गए हैं। डीसीपी आनंद भोईटे ने कहा कि तीनों शवों को शताब्दी अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों की ओर से हत्या का केस दर्ज करने के प्रक्रिया चल रही है। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। क्योंकि वह घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। Mumbai: Bloody clash in Dahisar, 3 dead, 4 seriously injured

  • Mumbai Crime: एक सरफिरे ने किया बच्चों पर चाकू से हमला, हुआ गिरफ्तार।

    Mumbai Crime: एक सरफिरे ने किया बच्चों पर चाकू से हमला, हुआ गिरफ्तार।

    Maharashtra Crime: एक ट्यूशन टीचर के घर में घुसकर एक सरफिरे ने दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया है। सिलेंडर ब्लास्ट करने की थी तैयारी। टीचर के पति और आस पड़ोस के लोगों द्वारा लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – भायखला (Byculla) के घोड़ापदेव इलाके से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां हेरंब दर्शन नामक सोसाइटी के एक ट्यूशन टीचर के घर में बीते शुक्रवार की शाम अचानक एक सरफिरा घुसकर किचन के चाकू से दो नाबालिग बच्चों पर हमला कर दिया। हमलावर लगभग एक घंटे तक घर पर कब्जा करते हुई दहशत का माहौल निर्माण कर दिया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (Mumbai Crime, Maharashtra News)

    पुलिस की पूछताछ में आरोपी लीबंटा पटेल ने बताया कि वह इस इलाके में नया है और रास्ता भटक गया था। लेकिन जब लोगों ने उसे भगाने के लिए उसका पीछा किया तो वह डर गया। इसके बाद वह एक ट्यूशन टीचर के घर में घुसकर घबराहट में दो बच्चों पर चाकू से हमला कर दिया। (Mumbai Crime, Maharashtra News)

    इसके साथ ही पीड़ित बच्चे ने बताया कि हमलावर ने बच्चे को घर के अंदर बंद कर लिया था। बच्चे को उसने दो बार जमीन पर पटका। बच्चे ने बताया कि जब दूसरी बार वह जमीन पर गिरा तब बच्चे ने बेहोश होने का नाटक किया। इस बीच जब आरोपी ने शीशा उठाकर खुद के सिर पर फोड़ा तो बच्चा धीरे से उठा और किचन की तरफ भाग गया। इसके बाद वहां से लड़का वॉशरूम चला गया और अंदर से दरवाजा बंदकर करीब एक घंटे तक छिपा रहा। (Mumbai Crime, Maharashtra News)

    ट्यूशन टीचर ने बचाई एक बच्ची की जान

    वहीं ट्यूशन टीचर जयश्री गोरडे ने बताया, कि वह यहां कई बच्चों को पढ़ाती हैं, लेकिन शुक्रवार को सिर्फ दो बच्चे थे। उस दिन जैसे ही घर में आदमी घुसा तो सब डर गए। आरोपी घर में घुसते ही सीधे किचन की तरफ गया और वहां से चाकू लेकर निकला। हमें कुछ समझ में नहीं आया कि क्या हुआ? हम बाहर भागने की कोशिश कर रहे थे कि तभी उस आदमी ने मुझे बाल से पकड़कर खींचा। (Mumbai Crime, Maharashtra News)

    इसी दौरान उसने बच्ची जान्वी पर चाकू से हमला कर दिया। टीचर ने कहा कि “मैं मदद के लिए जोर से चिल्ला रही थी। तभी सामने वाले घर के राहुल कलम्बे ने दरवाजा खोला। लेकिन राहुल को आरोपी ने चाकू दिखाया और उसे घर के अंदर जाने को कहते हुए उसका दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसी दौरान मौका देखकर मैं बच्ची को लेकर बाहर निकल गई, लेकिन दूसरा बच्चा राज उसके साथ घर के अंदर रह गया। (Mumbai Crime, Maharashtra News)

    सिलेंडर ब्लास्ट करने की थी तैयारी

    ट्यूशन टीचर के पति विकास गोरडे ने बताया, कि घर में किसी के घुसकर हंगामा होने की सूचना पर मैं तुरंत घर पहुंचा और हॉल की खिड़की के पास अपनी स्कूटी खड़ी की और उसपर खड़े होकर आरोपी को समझाने की कोशिश कर रहा था। तभी आरोपी किचन से सिलेंडर का बाटला हॉल में लेकर आया और आग लगाने की बात करने लगा। (Mumbai Crime, Maharashtra News)

    Mumbai Crime: क्यों किया बच्चों पर चाकू से हमला ?

    इस दौरान उसने घर के सारे कपड़े और बिस्तर हॉल में फैला दिए और आग लगाने की कोशिश करने लगा। लेकिन माचिस नहीं जली। इस बीच वह जैसे ही किचन में गया विकास गोरडे खिड़की के जरिए हॉल में कूद गए और उनके पीछे और दो लोग घर में दाखिल होकर आरोपी को पकड़ा और बाहर खड़ी पुलिस के हवाले कर दिया। भायखला पुलिस स्टेशन की वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मंजूषा परब ने बताया, कि सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आरोपी घटना के तीन दिन पहले उड़ीसा से मुंबई आया था और एक पेंटर का काम कर रहा था। वह फोर्ट में कुछ लोगों के साथ रह रहा था। लेकिन शुक्रवार शाम को वह रास्ता भटक गया और भायखला पहुंच गया। यहां उसकी बिखरी हुई हालत देखकर लोगों ने उसे खतरा समझा और लाठी-डंडे से भगाने लगे। (Mumbai Crime, Maharashtra News)

    Related Quires:-