Tag: Breaking news

  • कांग्रेस की छत्रछाया में विपक्षियों को आना ही होगा।

    कांग्रेस की छत्रछाया में विपक्षियों को आना ही होगा।

    कांग्रेस की छ

    • आधे से ज्यादा प्रदेशों में कांग्रेस का शासन होने वाला है।
    • देश भर के आदिवासी और दलित एकजुट हो सकते हैं।

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    प्रायः हर प्रदेश में चंद क्षत्रप अवश्य हैं।जैसे यूपी में सपा, महाराष्ट्र में शिवसेना और राकांपा लेकिन टूट से परेशान विहार में नीतीश और लालू फेमिली, बंगाल में ममता दीदी, इसी तरह साउथ में डी एम के. और कुछ छुटपुट क्षेत्रों में दूसरे क्षत्रप। किसी में इतनी शक्ति नहीं कि अकेले बीजेपी और मोदी का मुकाबला कर सके। दूसरी ओर जहां आप पार्टी ने दिल्ली और पंजाब फतह किया। लेकिन दूसरे प्रांतों में अप्रभावी रही, जबकि कांग्रेस ने पहले बीजेपी की दौलत शोहरत के सम्मुख सीमा तने गर्व से खड़ी रही। कांग्रेस और हिमाचल प्रदेश के बाद कर्नाटक में भी जीत हासिल कर सरकार बना ली। यहां समझने की जरूरत है कि देशभर के आदिवासी और दलित जनता कांग्रेस के साथ होती दिखाई दे रही है।

    लोकसभा चुनाव पूर्व तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और राजस्थान में होने वाली विधानसभाओं में अपना परचम लहराएगी कांग्रेस। महाराष्ट्र में भले जयचंदों की कमी नहीं है। अपने अपने बासों की पीठ में छुरा भोंककर सत्तासुख ले रहे यह सुख अस्थाई है। आगामी चुनाव और लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राकांपा और शिवसेना मिलकर कब्जा कर लेंगे। हरियाणा में भी कांग्रेस की जीत बड़ी होगी। कुल मिलाकर आधे से ज्यादा प्रदेशों में कांग्रेस का शासन होने वाला है। यूपी में भी कांग्रेस आश्चर्य में डाल सकती है। जो बीजेपी और मोदी के सपनों पर तुषारापार करने के लिए काफी है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/15/announcement-of-departmental-allocation-with-reshuffle-in-state-cabinet
    Indian fasttrack news
    आदिवासी, दलित,
    कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तस्वीर

    उत्तम बात यह हुई कि पटना में सभी विरोधी दलों को लगा कि राहुल गांधी ही मोदी के सर्वोत्तम विकल्प होंगे। गुजरात में राहुल को न्याय मिल नहीं सकता इस बात को बहुत पहले रेखांकित किया जा चुका है। मान लें सुप्रीमकोर्ट में भी लोकसभा चुनाव पूर्व न्याय नहीं मिला और राहुल जेल चले गए तो विपक्षी दलों को एकमत होकर प्रियंका गांधी अथवा कांग्रेस अध्यक्ष को विकल्प के रूप में सोचना होगा।

    देश भर के आदिवासी और दलित एकजुट हो सकते हैं।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    चूंकि मापन्ना मल्लिकार्जुन खड़गे आदिवासी समुदाय के हैं। इसलिए देश भर के आदिवासियों और दलित उनके नाम पर एकजुट हो सकते हैं। सिर्फ उनके नाम की औपचारिक घोषणा करने की जरूरत होगी। चुनाव प्रचार में सिर्फ उनका नाम दलित आदिवासी समुदाय से जोड़ने की जरूरत होगी। यदि ऐसा हुआ और क्षत्रप मिलकर ईमानदारी से एक के सामने एक प्रत्याशी खड़ा करने की नीति का पालन करते हैं। तो आराम से विपक्षी दलों का गठबंधन 400 + सीटें जीतकर केंद्र में मोदी और बीजेपी को हटा कर नया इतिहास लिखेंगे। अभी तक दलित आदिवासी कभी भी देश का प्रधान मंत्री नहीं बना। खड़गे के रूप में आदिवासियों दलितों को अपना पीएम मिलने का स्वप्न साकार हो जाएगा।

  • आयकर से राहत को लेकर मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम..

    आयकर से राहत को लेकर मोदी सरकार ने उठाया बड़ा कदम..

    • 7.27 लाख तक की आमदनी वालों को टैक्‍स नहीं।
    • अतिरिक्त 1 रुपये के लिए किस स्तर पर टैक्‍स का भुगतान करते हैं?
    • 50 हजार रुपये का स्‍टैंडर्ड ड‍िडक्‍शन।
    • मोदी सरकार का 2023-24 के लिए बजट में बढ़ोतरी।
    • आवंटन में करीब सात गुना की बढ़ोतरी।

    डिजिटल डेस्क (Indian fasttrack News Network)
    उडुपी
    में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि मोदी सरकार ने म‍िड‍िल क्‍लॉस को कई टैक्‍स बेन‍िफ‍िट प्रदान किए हैं। इसके तहत हर साल 7.27 लाख रुपये तक की आमदनी वालों को क‍िसी प्रकार का टैक्‍स नहीं देना होगा। उन्‍होंने कहा, सरकार ने समाज के किसी भी वर्ग को नहीं छोड़ा है। कुछ लोगों ने इस पर संदेह क‍िया, जब साल 2023-24 के केंद्रीय बजट में 7 लाख रुपये तक की आमदनी के ल‍िए आयकर छूट प्रदान करने का फैसला क‍िया गया था।

    7 लाख रुपये से ज्‍यादा की कमाई का क्या होगा?

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यहां जानकारी देते हुए बताया, कि “लोगों को संदेह इस बात को लेकर था कि 7 लाख रुपये से ज्‍यादा की कमाई का क्या होगा? इसके बाद हम एक टीम के रूप में बैठे और ड‍िटेल में गए। हमने यह पता लगाया क‍ि आप प्रत्येक अतिरिक्त 1 रुपये के लिए किस स्तर पर टैक्‍स का भुगतान करते हैं। उदाहरण के लिए 7.27 लाख रुपये के लिए, अब आप क‍िसी प्रकार का टैक्‍स नहीं देते। केवल 27 हजार रुपये पर ही ब्रेक ईवन आता है। इसके बाद आप टैक्स देना शुरू करते हैं।”

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/15/announcement-of-departmental-allocation-with-reshuffle-in-state-cabinet
    Indian fasttrack news
    मोदी सरकार,
    भारतीय अर्थव्यवस्था पर फाइल तस्वीर

    50 हजार रुपये का स्‍टैंडर्ड ड‍िडक्‍शन।

    न‍िर्मला सीतारमण ने कहा, “अब आपके पास 50 हजार रुपये का स्‍टैंडर्ड ड‍िडक्‍शन भी है। न्‍यू टैक्‍स र‍िजीम के तहत यह शिकायत थी कि कोई स्‍टैंडर्ड ड‍िडक्‍शन नहीं है। यह इस बार दिया गया है।” उन्होंने कहा, कि “हम भुगतान में सरलता लाए हैं।” सरकार की उपलब्धियों के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, कि “सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) का कुल बजट 2013-14 के 3,185 करोड़ रुपये की तुलना में 2023-24 के लिए बढ़कर 22,138 करोड़ रुपये हो गया है।

    मोदी सरकार का बजटीय आवंटन में करीब सात गुना की बढ़ोतरी।

    उन्होंने कहा नौ साल के दौरान बजटीय आवंटन में करीब सात गुना की बढ़ोतरी हुई है। यह एमएसएमई (MSME) सेक्‍टर को सशक्त बनाने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। सूक्ष्म और लघु उद्यमों के लिए सार्वजनिक खरीद नीति योजना के तहत, 158 केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों द्वारा की गई कुल खरीद का 33 प्रतिशत एमएसएमई (MSME) से किया गया है। उन्होंने कहा, कि यह अब तक का सबसे ज्‍यादा आंकड़ा है।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    दुन‍ियाभर में हुई भारत की तारीफ..

    उन्होंने कहा, “हमने टीआरईडीएस प्लेटफॉर्म (Trade Receivables Discounting System) लॉन्च किया। ताकि एमएसएमई (MSME) और अन्य निगमों को अपने खरीदार द्वारा भुगतान न करने के कारण ल‍िक्‍व‍िड‍िटी की कमी का सामना न करना पड़े।” सीतारमण ने कहा, कि “ओएनडीसी (ONDC) ने एमएसएमई (MSME) कारोबार को बड़े संभावित ग्राहक आधार तक पहुंचने में सक्षम बनाया है।” साथ ही उन्‍होंने कहा, क‍ि “दुनिया इस बात की तारीफ करती है, क‍ि भारत ने ब‍िजनेस सेक्‍टर के ल‍िए अच्‍छा काम क‍िया है।”

    उन्‍होंने यह भी बताया, क‍ि “व्यापार करना भारत में पहले से आसान हुआ है। वित्त मंत्री ने कहा, कि “ईज ऑफ डूइंग ब‍िजनेस इंडेक्‍स में भारत की रैंकिंग 2014 में 142 से बढ़कर 2019 में 63 हो गई है। हमने 1,500 से ज्‍यादा पुराने कानूनों और करीब 39 हजार अनुपालनों को निरस्त करके जरूरी अनुपालन बोझ को कम किया है।” उन्‍होंने कहा, कंपनी अधिनियम को अपराधमुक्त कर दिया गया है।

  • राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ विभागीय आवंटन की घोषणा

    राज्य मंत्रिमंडल में फेरबदल के साथ विभागीय आवंटन की घोषणा

    • एनसीपी के नेता छगन भुजबल को फिर से मिला राशन विभाग।
    • अजित पवार की इंट्री, बदल गई मंत्रियों की तस्वीर।
    • वापस हुई विभागीय आवंटन की घोषणा।

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई
    – मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शुक्रवार को राज्य मंत्रिमंडल में मौजूदा मंत्रियों के विभागों में बदलाव करते हुए नवनियुक्त मंत्रियों के विभागों के लिए आवंटन की घोषणा कर दी है। इसमें फिर एक बार एनसीपी के नेता छगन भुजबल को राज्य का राशन विभाग दिया गया है। राज्यपाल रमेश बैस की मंजूरी के बाद इन विभागों के आवंटन की घोषणा की गई है।

    मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के पास सामान्य प्रशासन, शहरी विकास, सूचना और प्रौद्योगिकी, सूचना और जनसंपर्क, परिवहन, सामाजिक न्याय, पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन, खनन और कोई अन्य आवंटित जो पोर्टफोलियो मे नहीं है। वह सारे विभाग मुख्यमंत्री के पास सुरक्षित है।

    उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस गृह, कानून और न्याय, जल संसाधन और लाभकारी क्षेत्र विकास, ऊर्जा, शाही शिष्टाचार विभाग संभालेंगे।

    उपमुख्यमंत्री अजित पवार वित्त और योजना विभाग संभालेंगे।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/13/prostitution-business-and-shiv-sena-leader-44-girls-found-at-the-base
    Indian fasttrack news
    छगन भुजबल,
    उप मुख्यमंत्री अजित पवार और एनसीपी नेता छगन भुजबल की फाइल तस्वीर

    छगन भुजबल को फिर से मिला राशन विभाग

    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता अजित पवार को उपमुख्यमंत्री पद देकर राज्य की अर्थव्यवस्था सौंपी गई है, तो वही छगन भुजबल जो महा विकास आघाडी की सरकार में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण (राशन वितरण) विभाग संभाल रहे थे उन्हें एक बार फिर उसी विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया है।माना जाता है कि अजीत पवार राज्य की अर्थव्यवस्था संभालने के लिए उत्तम है। तो वहीं छगन भुजबल खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण (राशन वितरण) विभाग के लिए राज्य में अच्छे नेता साबित हुए हैं। इसी को लेकर शिंदे सरकार भी उन्हें नए राज्य मंत्रिमंडल में वापस से जगह दे दी है।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    अन्य 26 मंत्रियों के विभाग इस प्रकार हैं :-

    छगन भुजबल – खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण (राशन वितरण) विभाग।
    दिलीपराव दत्तात्रेय वलसे-पाटिल – सहकार
    राधाकृष्ण विखे-पाटिल – राजस्व, पशुपालन और डेयरी विकास विभाग।
    सुधीर सच्चिदानंद मुनगंटीवार – वानिकी, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और मत्स्य पालन विभाग।
    हसन मियांलाल मुश्रीफ – चिकित्सा शिक्षा और विशेष सहायता विभाग।
    चंद्रकांतदा बच्चू पाटिल – उच्च और तकनीकी शिक्षा, कपड़ा उद्योग और संसदीय मामले विभाग।
    विजयकुमार कृष्णराव गावित– आदिवासी विकास विभाग।
    गिरीश दत्तात्रेय महाजन– ग्राम विकास एवं पंचायत राज, पर्यटन विभाग।
    गुलाबराव पाटिल– जल आपूर्ति एवं स्वच्छता
    दादाजी दगड़ू भुसे– सार्वजनिक बांधकाम (सार्वजनिक उपक्रम) विभाग।
    संजय दुलीचंद राठौड़– मृदा एवं जल संरक्षण विभाग।
    धनंजय पंडितराव मुंडे – कृषि विभाग।
    सुरेशभाऊ दगड़ू खाड़े– कामगार विभाग।
    संदीपन आसाराम भुमरे– रोजगार गारंटी योजना एवं बागवान (फलोत्पादन) विभाग।
    उदय रवीन्द्र सामंत– उद्योग विभाग।
    प्रो. तानाजी जयवंत सावंत– लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग।
    रवीन्द्र दत्तात्रेय चव्हाण – सार्वजनिक कार्य विभाग (सार्वजनिक उपक्रमों को छोड़कर)।
    अब्दुल सत्तार– अल्पसंख्यक विकास एवं औकाफ, पणन विभाग।
    दीपक वसंतराव केसरकर– स्कूल शिक्षा और मराठी भाषा विभाग।
    धर्मराव बाबा भगवंतराव अत्राम – खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग।
    अतुल मोरेश्वर सावे– आवास, अन्य पिछड़ा एवं बहुजन कल्याण विभाग।
    शंभुराज शिवाजीराव देसाई– राज्य उत्पाद शुल्क विभाग।
    श्रीमती अदिति सुनील तटकरे – महिला एवं बाल विकास विभाग।
    संजय बाबूराव बनसोडे – खेल और युवा कल्याण, बंदरगाह विभाग।
    मंगलप्रभात लोढ़ा– कौशल्य विकास, उद्योजकता व नाविन्यता विभाग।
    अनिल पाटिल – राहत और पुनर्वास, आपदा प्रबंधन विभाग।

  • कॉलर ने मुंबई पुलिस को फिर से 26/11 जैसे आतंकी हमले की चेतावनी दी…

    कॉलर ने मुंबई पुलिस को फिर से 26/11 जैसे आतंकी हमले की चेतावनी दी…

    मुंबई पुलिस को फोन कर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के अपने देश नहीं लौटने पर 26/11 जैसे आतंकी मुंबई हमले की चेतावनी एक अज्ञात व्यक्ति ने दी है। पुलिस धमकी की जांच कर रही है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    ताज़ा ख़बर के मुताबिक, एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया, कि ‘एक अज्ञात व्यक्ति ने मुंबई पुलिस के ट्रैफिक कंट्रोल रूम को फोन किया और पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के अपने देश नहीं लौटने पर 26 जैसे आतंकवादी मुंबई हमले की चेतावनी दी है।’

    पुलिस अधिकारी ने कहा, 12 जुलाई को फोन आया था। फोन करने वाले ने उर्दू में बात करते हुए कहा, कि “26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए हमले की तरह एक आतंकवादी हमला होगा और इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार जिम्मेदार होगी।”

    उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, कि मुंबई पुलिस धमकी भरे कॉल की जांच कर रही है और मुंबई क्राईम ब्रांच की एक टीम को भी इस जांच में शामिल किया गया है। अधिकारी ने कहा कि कॉल एक ऐप के जरिए की गई थी और पुलिस कॉल करने वाले के आईपी पते को ट्रैक करने की कोशिश कर रही है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/12/the-accused-was-arrested-with-a-machine-gun-20-pistols-and-280-live-cartridges
    Indian fasttrack news
    मुंबई हमले की चेतावनी,
    पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और हिंदुस्तानी सचिन की फाइल तस्वीर

    मुंबई हमले की चेतावनी..

    आप को बता दें, कि पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर हाल ही में ग्रेटर नोएडा निवासी अपने प्रेमी सचिन मीना से शादी करने के लिए अवैध रूप से भारत में दाखिल हुई है। ऑनलाइन गेम पबजी खेलने के दौरान दोनों की दोस्ती हुई थी।

    लगभग 30 वर्षीय पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और 25 वर्षीय भारतीय साथी सचिन को पिछले दिनों भारत में अवैध रूप से रहने के सिलसिले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन पिछले सप्ताह ही उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा की एक अदालत ने उन्हें जमानत दे दी।

    Maharashtra political news live video on Indian fasttrack news channel

    4 जुलाई को, सचिन और सीमा दोनों ने मीडिया और पुलिस के सामने एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार का इज़हार किया और सरकार से उन्हें शादी करने और भारत में एक साथ रहने की अनुमति देने का आग्रह किया है।

    और अधिक जानकारी देते हुए आप को बता दें, कि मुंबई पुलिस को पिछले साल शहर में 26/11 जैसे हमले की चेतावनी वाले टेक्स्ट मेसेज भी मिले थे। मुंबई पुलिस की ट्रैफिक विभाग को उसके हेल्पलाइन नंबर पर कई टेक्स्ट मेसेज मिले, जिसमें धमकी दी गई थी कि शहर में छह लोगों द्वारा “26/11 जैसा” हमला किया जाएगा और उसमें यह भी लिखा था, कि महानगर को “उड़ाने की तैयारी” की जा रही है।

  • जिस्म का कारोबार और शिवसेना का नेता! अड्डे पर मिलीं 44 लड़कियां

    जिस्म का कारोबार और शिवसेना का नेता! अड्डे पर मिलीं 44 लड़कियां

    उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना नेता रत्नाकर शिंदे के खिलाफ महाराष्ट्र की पुलिस ने आरोप दर्ज कर जिस्म के कारोबार से 44 लड़कियों को किया रिहा। इसमें 4 मिली नाबालिग .. उद्धव ठाकरे ने किया सस्पेंड..

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    महाराष्ट्र के बीड जिले में एक जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस के छापेमारी के द्वारा घटना स्थल पर जिस्म के इस कारोबार से 44 लड़कियां बरामद हुई। जिन लोगों को शिवसेना नेता द्वारा वेश्यावृत्ति के कारोबार में धकेल दिया गया था। जिनमें 4 नाबालिग लड़कियां शामिल बताई जा रही है। गौरतलब है कि उद्धव ठाकरे का करीबी नेता इसमें मुख्य आरोपी है। यह वेश्यावृति का धंधा एक सांस्कृतिक कला केंद्र के नाम पर चलाया जा रहा था।

    कला केंद्र के अंदर जब पुलिस पहुंची तो यहां पर शराब और शबाब का घिनौना खेल जारी था। सेक्स के लिए अड्डे में अलग से छोटे-छोटे कमरे बने हुए थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक महिला मैनेजर और रत्नाकर का खासम खास एक पुरुष को गिरफ्तार कर लिया है। जो रत्नाकर के इशारे पर जिस्मफरोशी का कारोबार चलाया करता था। वहीं आरोपी शिवसेना का नेता और परवाना धारक महिला फरार बताई जा रहा है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/06/look-at-this-game-of-modi-those-who-had-to-go-to-jail-became-cm-deputy-cm-and-minister
    Indian fasttrack news
    जिस्म का कारोबार, शिवसेना,
    शिवसेना नेता रत्नाकर शिंदे की फाइल तस्वीर

    ज़िस्म का कारोबार और शिवसेना का नेता!

    शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता रत्नाकर शिंदे के द्वारा चलाए जा रहे महालक्ष्मी कला केंद्र में यह जिस्म के कारोबार का भांडाफोड़ हुआ है। बताया जाता है, कि बीड जिले के केज इलाके में महालक्ष्मी कला केंद्र है जहां सांस्कृतिक नृत्य के कार्यक्रम होते है, लेकिन इसकी सच्चाई कुछ और ही है। जिले के सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस नंद कुमार ठाकुर को सूचना मिली थी कि कला केंद्र की आड़ में अवैध रूप से वेश्यावृति का काला कारोबार चलाया जा रहा है।

    रातभर चलता था शराब और शबाब का घिनौना खेल

    इस केस की जिम्मेदारी सहायक पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत को दी गई थी। पंकज कुमावत ने लोकल पुलिस के बजाय एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग स्क्वाड की स्पेशल टीम तैयार की और अचानक से कलाकेंद्र पर धावा बोल दिया। पुलिस के मुताबिक यहां बियरबार बनाया गया था। जहां शराब परोसी जा रही थी। पुलिस की छापेमारी के दौरान 44 लड़कियां इस बार में मिली जो सेक्स वर्कर की तरह काम करने पर मजबूर थीं। सभी को यहां देशभर के अलग-अलग शहरों से लाकर जमा किया गया था।

    छापामारी के दौरान पुलिस ने देखा की डांस फ्लोर के पास ही कई छोटे-छोटे कमरे बने हुए थे। जब उन्हें खोला गया तो अंदर नाबालिग लड़कियां भी थीं। पुलिस ने तलाशी शुरू की तो अंदर कॉन्डम, शराब, अन्य नशीले पदार्थ मिले। जो ग्राहकों और इन लड़कियों को दिए जाते थे। लड़कियों के बयानों के आधार पर आरोपी के खिलाफ रेप, पोक्सो और अन्य अलग-अलग मामलों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    यह कला केंद्र रत्नाकर शिंदे एक अन्य महिला के साथ मिलकर चला रहा था। महिला के नाम पर ही लायसेंस है। परवाना धारक महिला के साथ मिलकर रत्नाकर शेट्टी जिस्मफरोशी के इस कारोबार को अंजाम दे रहा था। लेकिन रेड होते ही मुख्य आरोपी रत्नाकर और उसकी महिला साथ फरार हो गए। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है। पुलिस ने एक महिला जो कलाकेंद्र की मैनेजर है उसे और एक अन्य पुरूष जो रत्नाकर के दिशा निर्देश पर सेक्स रेकैट चलाने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। खबर का पता चलते ही शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे ने रत्नाकर को पार्टी और पद से बर्खास्त कर दिया है।

  • एक मशीन गन 20 पिस्तौल और 280 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

    एक मशीन गन 20 पिस्तौल और 280 जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

    हथियारों का इतना बड़ा जखीरा किसे बेचने के लिए और किस मकसद से महाराष्ट्र में लाया गया इसकी पड़ताल की जा रही है।

    इस्माईल शेख
    महाराष्ट्र-
    ठाणे शहर के क्राइम ब्रांच यूनिट 5 की टीम ने भारी मात्रा में अग्नि शस्त्र बेचने के लिए आए पुराने अपराधी को धुळे के पलासनेस से गिरफ्तार किया है। इसके पास से एक मशीन गन, 2 मैगजीन, 20 पिस्तौल और 280 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसके पहले वागले स्टेट पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ दर्ज मामले में पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार हथियार का सौदागर 27 वर्षीय आरोपी सुरजीतसिंग उर्फ माजा आवसिंग मध्य प्रदेश के उमर्टिगाव पोस्ट बलवाडी तालुका वर्ला जिला बडवानी का रहने वाला बताया जा रहा है।

    इसे भी पढ़ें :- चलती ऑटो रिक्शा में 20 वर्षीय युवती का रेप..

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक वागले एस्टेट पुलिस थाना, गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 225/22 में भारतीय हथियार कानून 3,4,25 के साथ महाराष्ट्र पुलिस कानून की धारा 37(1), 135 के तहत दर्ज मामले में पुलिस हथियार बेचने वाले सुरजीतसिंग उर्फ माझा की तलाश कर रही थी। इसी बीच ठाणे क्राइम ब्रांच यूनिट 5 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास घोडके को विश्वसनीय सूत्रों से यह पता चला कि हथियारों के सौदागर सुरजीतसिंग महाराष्ट्र में धुळे जिले के पलासनेस में किसी बड़ी डिल को अंजाम देने के लिए भारी मात्रा में हथियार लेकर आने वाला है।

    Live video on Indian fasttrack news channel
    हथियारों का, जखीरा,
    ठाणे क्राइम ब्रांच के पुलिस अधिकारी और गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर

    हथियारों का जखीरा..

    मिली जानकारी के मुताबिक, सहायक पुलिस निरीक्षक भूषण शिंदे और अविनाश महाजन की निगरानी में एक टीम का गठन किया गया। जो धुळे के पलासनेस जाकर अपनी टीम के साथ आरोपी को हथियारों के साथ गिरफ्तार कर ले आई। मंगलवार 11 जुलाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां 18 जुलाई तक के लिए पुलिस कस्टडी की सजा सुनाई है। मामले की और अधिक तहकीकात क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 के अधिकारी कर रहे है। हथियारों का इतना बड़ा जखीरा किसे बेचने के लिए और किस मकसद से महाराष्ट्र में लाया गया इसकी पड़ताल की जा रही है।

  • मुंबई- BMC ने तीन नए CBSE स्कूल शुरू किया।

    मुंबई- BMC ने तीन नए CBSE स्कूल शुरू किया।

    • Mumbai BMC started three new CBSE school
    • बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने अब तक 11 CBSE स्कूल शुरू किए हैं।
    • दो चेंबूर और एक कांदिवली।
    • 2021 में 10 और स्थानों पर सीबीएसई स्कूल शुरू किया था।

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने अब तक 11 CBSE स्कूल शुरू किए हैं और इन स्कूलों में गरीब परिवारों के छात्रों को पढ़ने का मौका दिया जा रहा है। बीएमसी ने इस शैक्षणिक वर्ष से मुंबई में तीन और सीबीएसई स्कूल शुरू कर दिया हैं। इनमें से दो चेंबूर और एक कांदिवली में शुरू किया है। इसके साथ ही चेंबूर में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) सीबीएसई बोर्ड (CBSE Bord) स्कूलों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है। (Mumbai BMC started three new CBSE schools)

    छात्रो का मिल रहा है अच्छा प्रतिसाद 

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने 2020 में जोगेश्वरी पूर्व के पूनम नगर स्थित मुंबई पब्लिक स्कूल में पहला सीबीएसई स्कूल शुरू किया था। इस स्कूल से मिली प्रतिक्रिया को देखते हुए मनपा ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों के लिए आगामी शैक्षणिक वर्ष से मुंबई में अन्य स्थानों पर भी सीबीएसई स्कूल शुरू करने का फैसला किया था। मनपा ने 2021 में 10 और स्थानों पर सीबीएसई स्कूल शुरू किया था। इसके अलावा आईसीएसई, आईबी और कैम्ब्रिज आईजीसीएसई बोर्ड का एक-एक स्कूल भी शुरू किया है।
    इन स्कूलों की बढ़ती प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए, पिछले साल बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने सीबीएसई स्कूलों में छोटा शिशु और किंडरगार्टन कक्षाओं के प्रत्येक बैच को बढ़ा दिया था। कुल 960 सीटें बढ़ा दी गईं। लेकिन फिर भी सीबीएसई स्कूलों की मांग बढ़ रही है और शिक्षा विभाग मुंबई में और अधिक सीबीएसई स्कूल शुरू करने की कोशिश कर रहा है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/10/20-year-old-girl-raped-in-an-auto-rickshaw-in-mumbais-goregaon-accused-arrested-from-uttar-pradesh
    Indian fasttrack news

    Mumbai BMC started three new CBSE schools

    Mumbai, BMC, CBSE schools,
    मुंबई के कांदीवली में सरकारी स्कूल की तस्वीर

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका के स्कूलों में केंद्रीय और अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड स्कूल खुलने के बाद से छात्रों का सरकारी स्कूलों के तरफ काफी बढ़ गया है। सामान्य और गरीब परिवारों के बच्चे इन स्कूलों में नहीं जा सकते क्योंकि वे अन्य बोर्ड के निजी (Private) स्कूलों का खर्च वहन नहीं कर सकते। इसलिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका के सीबीएसई,(CBSE) आईसीएसई (ICSE) और इंटरनेशनल बोर्ड (International Bord) के स्कूलों को काफी अच्छा प्रतिसाद (Response) मिल रहा है। ऑनलाइन (Online) आवेदन करने के बाद एडमिशन के लिए लॉटरी निकाली जाती है।
    इसलिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) का शिक्षा विभाग इन स्कूलों की संख्या बढ़ाने का प्रयास कर रहा है। इसी के तहत बृहन्मुंबई महानगरपालिका प्रत्येक प्रशासनिक प्रभाग (ward) में कम से कम एक सीबीएसई स्कूल शुरू करने का प्रयास कर रहा है। हालाँकि, इस शैक्षणिक वर्ष में तीन नए स्कूल शुरू हो चुका हैं। ऐसे में बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सीबीएसई स्कूलों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    नया सीबीएसई स्कूल का पता..

    1) मुंबई पब्लिक स्कूल, आनिक विलेज, जीजामाता नगर, चेंबूर पश्चिम
    2) मुंबई पब्लिक स्कूल, एम. जी क्रॉस रोड, साईनगर, कांदिवली पश्चिम
    3) मुंबई पब्लिक स्कूल, आशीष लेक, वडवली, आरसीएफ, चेंबूर

    मुंबई में किन जगहो पर है CBSE स्कूल..

    भवानी शंकर रोड म्युनिसिपल स्कूल, केन नगर म्युनिसिपल स्कूल, प्रतीक्षा नगर म्युनिसिपल स्कूल, दिंडोशी म्युनिसिपल स्कूल, जनकल्याण म्युनिसिपल स्कूल (मलाड), तुंगा विलेज स्कूल (कुर्ला), राजावाड़ी म्युनिसिपल स्कूल (विद्याविहार), अजीज बाग म्युनिसिपल स्कूल (चेंबूर), हरियाली विलेज म्यूनिसिपल स्कूल स्कूल (विक्रोली पूर्व), मीठानगर स्कूल (मुलुंड पूर्व)।

  • मुंबई के गोरेगांव में 20 वर्षीय लड़की के साथ ऑटो रिक्शा में बलात्कार, आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार।

    मुंबई के गोरेगांव में 20 वर्षीय लड़की के साथ ऑटो रिक्शा में बलात्कार, आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार।

    Goregaon Mumbai Rape News: मुंबई में महिलाओं पर अत्याचार दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। गोरेगांव के आरे कॉलोनी में एक 20 वर्षीय महिला की दिनदहाड़े चलते ऑटो रिक्शा में बलात्कार की घटना प्रकाश में आ रही है।

    इस्माइल शेख
    मुंबई-
    गोरेगांव पूर्व के आरे कॉलोनी से एक सनसनीखेज घटना का खुलासा हुआ है। उत्तर प्रदेश के एक रिक्शा ड्राइवर ने 20 वर्षीय लड़की का चलती ऑटो रिक्शा में बलात्कार कर दिया। इसका खुलासा करते हुए आरे पुलिस ने बताया कि ऑटो ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। जो घटना के बाद से ही उत्तर प्रदेश फरार हो गया था। (Goregaon Mumbai Rape News)

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी का नाम इंद्रजीत सिंह बताया जा रहा है। 26 वर्षीय मूलनिवासी आरोपी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। मुंबई में रिक्शा ड्राइवर का काम करता था। पीड़ित महिला किसी कारणवश अपने रिश्तेदार के यहां बेलापुर ट्रेन से गई हुई थी। वहां से वापसी के समय बेलापुर के नवी मुंबई से गोरेगांव, प्रेमनगर तक के लिए ऑटो रिक्शा बुक किया गया था। वही रिश्तेदारों ने ऑटो रिक्शा कार किराया भी पहले से ड्राइवर को दे दिया। इसी दरमियान ऑटो ड्राइवर अकेली महिला को पाकर आरे कॉलोनी के परिसर में सुनसान जगह पर रिक्शा रोक दिया। इस समय दिन के लगभग 4:00 बज रहे थे और रिक्शा ड्राइवर महिला के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी और रिक्शे के भीतर ही उसका बलात्कार कर दिया। घटना की जानकारी किसी को नहीं बताने के लिए उसने जान से मारने की धमकी भी दी। (Goregaon Mumbai Rape News)

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/06/look-at-this-game-of-modi-those-who-had-to-go-to-jail-became-cm-deputy-cm-and-minister
    Indian fasttrack news
    Goregaon, Mumbai, Rape News,
    प्रतिकारात्मक तस्वीर

    Goregaon Mumbai Rape News

    बदनामी और डर के कारण महिला ने किसी को कुछ भी नहीं बताया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कुछ दिनों पहले ही पीड़ित महिला मां बनी थी जिसे ऑपरेशन से बच्चा हुआ था और ऑपरेशन के चलते कई टांके भी लगे थे। घटना मई महीने की है घटना के दिन भी महिला अपने ढाई साल के बच्चे को गोरेगांव अपने घर पर ही छोड़ कर गई थी। लगभग 2 महीनों बा बाद महिला को पेट में दर्द शुरू हुआ और लगातार शरीर का खून बहने लगा। डॉक्टरी इलाज के दरमियान शरीर पर लगे चोट के निशान ने डॉक्टरों को सवाल करने पर मजबूर कर दिया। परिवार वालों ने महिला पर जोर दिया तब जाकर महिला ने आपबीती बताई इसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। (Goregaon Mumbai Rape News)

    आरे पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जगदीश देशमुख ने बताया, कि मामला दर्ज होते ही पुलिस ने ऑटो रिक्शा की मालिक को ढूंढ निकाला और उससे पूछताछ की तो उसने बताया की आरोपी अपने गांव उत्तर प्रदेश के लिए निकल चुका है। आरोपी के जान पहचान के और लोगों को पुलिस ने इंट्रो गेट किया तो पुलिस को जानकारी में यह पता चला कि आरोपी अपने ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू करने के लिए मुंबई वापस आ रहा है। तुरंत मुंबई आने वाली सभी गाड़ियों का पता लगाकर पड़ताल की गई तो आरोपी जिस गाड़ी से मुंबई के कुर्ला स्थित लोकमान्य तिलक टर्मिनस पर आने की पक्की जानकारी प्राप्त हुई। (Goregaon Mumbai Rape News)

    Live video on Indian fasttrack news channel

    आरे पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत सिंह को कुर्ला से रविवार को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन ले आई और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी कर सोमवार को कोर्ट में हाजिर किया। कोर्ट ने मामले की और अधिक तहकीकात के लिए पुलिस रिमांड की सजा सुनाई है। मामले की और अधिक तहकीकात गोरेगांव (पूर्व) की आरे पुलिस कर रही है। इस घटना के बाद से ही मुंबई में महिलाओं की सुरक्षा पर फिर एक बार सवालिया निशान खड़ा कर दिया है। मुंबई शहर का रहन-सहन शायद बाहर से आए लोगों को अपराध करने के लिए उत्साहित कर देता है। यहां तो पता भी नहीं चलता कि कौन बदमाश शरीफ बनकर आम लोगों के बीच अपना शिकार ढूंढ रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर मुंबई पुलिस को या प्रशासन को और भी कड़े कदम उठाने की जरूरत है। (Goregaon Mumbai Rape News)

  • मुंबई और नासिक में सड़क हादसा, एक की मौत, छह घायल

    मुंबई और नासिक में सड़क हादसा, एक की मौत, छह घायल

    मुंबई के बीकेसी और नासिक हायवे पर आज सवेरे सड़क दुर्घटना में एक की मौत और छह लोग घायल हो गए हैं। सड़क हादसा इतना भयानक था कि गाड़ियां चकनाचूर हो गई। दोनों ही घटना में ड्राइवर फरार।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मुंबई और नासिक जिले में रविवार सुबह हुए दो सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए हैं। नासिक में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई और तीन अन्य घायल हुए हैं, जबकि मुंबई सड़क हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/06/look-at-this-game-of-modi-those-who-had-to-go-to-jail-became-cm-deputy-cm-and-minister
    Indian fasttrack news
    मुंबई, सड़क हादसा,
    मुंबई सड़क हादसे की तस्वीर

    पुलिस के अनुसार सुबह नासिक जिले में मुंबई-नासिक हाई-वे पर एक कंटेनर ने तीन दोपहिया और एक चार पहिया वाहन के साथ एक आइस्क्रीम टैंपो को टक्कर मार दी। इस हादसे में 31 वर्षीय मौजम फैयाजुल हुसैन अंसारीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सफर करने वाले 24 वर्षीय चैतन्य कसाने, 33 वर्षीय नासिर अली अबू अंसारी, 25 वर्षीय जयेश बलराम सपथा घायल हो गए हैं। इन तीनों का इलाज नासिक के जिला अस्पताल में हो रहा है। हादसे के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

    मुंबई में सड़क हादसा..

    Live video on Indian fasttrack news channel

    वहीं मुंबई में बीकेसी फ्लाईओवर के पास कुर्ला जा रहे एक आरसीसी मिक्सर ट्रक ने सड़क पर तीन से चार बाइकों को टक्कर मार दी। बेकाबू  मिक्सर ट्रक ने दो ऍक्टिवा, एक मोटार सायकल और एक पीयुसी वैन को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों बाईक चकनाचूर हो गया है। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को मुंबई के सायन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस घटना के बाद से ही आरसीसी मिक्सर ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। स्थानीय पुलिस फरार ट्रक चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।

  • क्या एक्शन लेंगे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे?

    क्या एक्शन लेंगे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे?

    • BMC कमिश्नर इकबाल सिंह चहल का कार्यालय निरूत्तर।
    • BMC का बहुत बड़ा भ्रष्टाचार
    • मुंबईकरों के साथ छल कपट और धोखा।

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि मनपा आयुक्त (BMC Commissioner) इकबाल सिंह चहल के कार्यालय के माध्यम से वर्ष, 2019 और 2021 के मध्य मुंबई को और अधिक खूबसूरत बनाने के नाम पर अनेकों सड़कें कंक्रीट की बनवाई हैं। जो बेहद खराब गुणवत्ता वाली हैं, जिनके विरुद्ध अनेकानेक शिकायतें भेजी गईं लिखित रूप से लेकिन उन पर कान नहीं दिया गया। तो कानूनी कार्रवाई तो बड़ी दूर की बात है। जिससे जान पड़ता है बहुत बड़ा भ्रष्टाचार कर करोड़ों रुपए जेब में भरे गए हैं। जो मुंबईकरों के साथ छल कपट और धोखा है।

    BMC का बहुत बड़ा भ्रष्टाचार।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/06/stainless-steel-grills-to-be-installed-on-74000-manholes-in-mumbai
    Indian fasttrack news
    BMC, भ्रष्टाचार,
    प्रतिकारात्मक ताज़ा तस्वीर

    शिकायतों पर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) का जवाब नहीं देना और कोई कार्रवाई नहीं करना प्रमाण है, कि खुलकर भ्रष्टाचार किया गया है। महानगर की ये प्रमुख सड़कें हैं, जिसे मेसर्स भव्य एंटरप्राइजेज, मेसर्स प्रगति एंटरप्राइजेज, मेसर्स एम बी ब्रॉडर्स, मेसर्स एम ई इंफ्रा प्रोजेक्ट्स, मेसर्स कमला, मेसर्स आर जे शाह, मेसर्स कोणार्क कंपनी, मेसर्स मुकेश, मेसर्स ए पी आई सिविल कॉन, मेसर्स मनसा कंस्ट्रक्शन, मेसर्स बिकोन, मेसर्स एच बी, मेसर्स आर के मदानी को ठेका दिया गया हैं। जिनके माध्यम से पी एन वॉर्ड, पी साउथ, के वेस्ट, के ईस्ट, एच ईस्ट, एच वेस्ट, आर नॉर्थ, आर सेंट्रल, आर साउथ इन सभी वार्डों में बनवाई गई तमाम सड़कों में खराब गुणवत्ता के मैटिरियल्स लगाए गए, जो उच्च गुणवत्ता के नहीं हैं।

    क्या भ्रष्टाचार को दबा देंगे?

    Live video on Indian fasttrack news channel

    मुंबईकरों के साथ यह बहुत बड़ा छल किया गया है। जिनमे अधिकांश सड़कें मात्र दो महीने में ही टूट फूट गई। सोचिए कंक्रीट की सड़कें दो महीने भी सही सलामत नहीं रह पाएं तो इसे क्या भ्रष्टाचार का खेल नहीं कहा जाएगा? इस संबंध में तात्कालीन मनपा (BMC) आयुक्त इकबाल सिंह चहल के कार्यालय में अनेकों लिखित शिकायतें दी हैं। मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। ये तमाम सड़कें उन्हीं ठेकेदारों द्वारा पुनः निर्माण उच्च क्वालिटी का कराया जाना ही मुंबईकरों के साथ न्याय होगा। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से आशा की जा सकती है, कि वे न्यायोचित जांच कराकर कानूनी कार्रवाई करेंगे? या भ्रष्टाचार को दबा देंगे?