Tag: 3 dead

  • Mira Bhayandar Fire Accident: सिलेंडर ब्लास्ट से मचा कोहराम! 3 की मौत, 50 झोपड़ियां जलकर राख – जानिए पूरी सच्चाई

    Mira Bhayandar Fire Accident: सिलेंडर ब्लास्ट से मचा कोहराम! 3 की मौत, 50 झोपड़ियां जलकर राख – जानिए पूरी सच्चाई

    Mira Bhayandar Fire Accident में बड़ा खुलासा—Indralok Phase 4 झोपड़पट्टी में आग, सिलेंडर ब्लास्ट से 3 मौतें और 50 झोपड़ियां खाक। Illegal gas cylinder stock पर जांच तेज।

    मुंबई: मुंबई के पास मिरा-भाईंदर इलाके में शुक्रवार रात एक भयानक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। भाईंदर के इंद्रलोक फेज 4 स्थित झोपड़पट्टी में लगी भीषण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि करीब 50 झोपड़ियां जलकर पूरी तरह राख हो गईं। सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग और तेजी से फैली, जिससे हालात बेकाबू हो गए।

    Short Circuit से लगी आग, देखते ही देखते बना आग का तांडव

    Mira-Bhayandar-Fire-Accident-Cylinder-blast-3-dead-50-huts-burned-learn-full-truth-news

    प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह आग शुक्रवार रात करीब 8 बजे शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। शुरुआत में मामूली दिखने वाली आग ने कुछ ही मिनटों में पूरी झोपड़पट्टी को अपनी चपेट में ले लिया। संकरी गलियां और ज्वलनशील सामग्री की वजह से आग तेजी से फैलती चली गई।

    💥 सिलेंडर ब्लास्ट ने बढ़ाई तबाही – 3 धमाकों से मचा हड़कंप

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद एक के बाद एक तीन गैस सिलेंडर में जोरदार विस्फोट हुआ। इन धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी, जिससे इलाके में भगदड़ मच गई। इन ब्लास्ट्स की वजह से आग ने और भी भयानक रूप ले लिया और कई झोपड़ियां चंद मिनटों में जलकर खाक हो गईं।

    😢 3 लोगों की दर्दनाक मौत – अलग-अलग राज्यों के थे पीड़ित

    इस हादसे में तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनकी पहचान इस प्रकार हुई:

    • गुड्डू राम (46) – उत्तर प्रदेश
    • सूरज लियाकत अली मंडल (14) – पश्चिम बंगाल
    • रोहित रहमत अली मंडल (15) – पश्चिम बंगाल

    तीनों की मौत आग में बुरी तरह झुलसने के कारण हुई, जिससे इलाके में शोक का माहौल है।

    🚒 6 फायर ब्रिगेड गाड़ियों ने पाया काबू – बड़ी मशक्कत के बाद बुझी आग

    घटना की सूचना मिलते ही मिरा-भाईंदर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगर समय पर कार्रवाई नहीं होती, तो यह हादसा और भी बड़ा हो सकता था।

    🚨 24 Illegal Gas Cylinders का बड़ा खुलासा – जांच में चौंकाने वाली बात

    आग बुझने के बाद जब जांच शुरू हुई, तो इलाके से 24 अवैध गैस सिलेंडर बरामद हुए। यह खुलासा बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि देश में गैस की कमी के बीच इतना बड़ा स्टॉक झोपड़पट्टी में कैसे रखा गया था, इस पर अब सवाल उठ रहे हैं।

    👉 Related Links:

    🕵️ कौन कर रहा था सिलेंडर का अवैध स्टॉक? जांच में जुटी पुलिस

    फायर ब्रिगेड ने सभी 24 सिलेंडर जब्त कर लिए हैं और अब पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर इतने बड़े पैमाने पर गैस सिलेंडर का अवैध भंडारण किसने और किस मकसद से किया था।

    ⚠️ Slum Fire Risk और Illegal Storage पर बड़ा सवाल

    इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि झोपड़पट्टियों में Illegal Gas Storage और Fire Safety को लेकर कितनी लापरवाही बरती जा रही है। एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर समय रहते ऐसे अवैध स्टॉक पर कार्रवाई नहीं हुई, तो भविष्य में और बड़े हादसे हो सकते हैं।


    FAQ Section

    ❓ Mira Bhayandar Fire Accident कब हुआ?

    👉 यह हादसा शुक्रवार रात करीब 8 बजे हुआ।

    ❓ इस आग का कारण क्या था?

    👉 शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को आग लगने का कारण माना जा रहा है।

    ❓ कितने लोगों की मौत हुई?

    👉 इस हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है।

    ❓ कितनी झोपड़ियां जलीं?

    👉 करीब 50 झोपड़ियां पूरी तरह जलकर खाक हो गईं।

    ❓ क्या कोई अवैध गतिविधि सामने आई?

    👉 हां, जांच के दौरान 24 Illegal Gas Cylinders बरामद हुए हैं।

  • Mumbai: दहिसर में खूनी संघर्ष, 3 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

    Mumbai: दहिसर में खूनी संघर्ष, 3 की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

    दहिसर पश्चिम के गणपत पाटिल नगर में रविवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। MHB पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में दोनों पक्षों के झड़प के बीच तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए है। Mumbai: Bloody clash in Dahisar, 3 dead, 4 seriously injured

    मुंबई: दहिसर में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ख़ूनी संघर्ष में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायलों का सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। दहिसर पश्चिम के आईसी कॉलोनी के नजदीक लिंक रोड़ पर गणपत पाटिल नगर में रविवार को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। इस मामले में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि एमएचबी पुलिस स्टेशन अंतर्गत गणपत पाटिल नगर की झोपड़पट्टी में रहने वाले शेख और गुप्ता इन दोनों परिवारों के बीच 2022 में क्रॉस क्राइम दर्ज किए गए था। तभी से उनमें आपसी विवाद चल रहा है। Mumbai: Bloody clash in Dahisar, 3 dead, 4 seriously injured

    रविवार को क्या हुआ?

    रविवार शाम करीब साढ़े चार बजे अरमान शेख शराब के नशे में गणपत पाटिल नगर गली नंबर 14 स्थित राम नवल गुप्ता की नारियल की दुकान के सामने गया। इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई। दोनों ने अपने बच्चों को बुलाया। राम नवल गुप्ता, उनके बेटे अमर गुप्ता, अरविंद गुप्ता और अमित गुप्ता एक पक्ष से आए। दूसरे पक्ष से हामिद नसीरुद्दीन शेख, उनके बेटे अरमान हामिद शेख और हसन हामिद शेख के बीच पहले कहासुनी हुई और फिर दोनों के बीच धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। इस मारपीट में राम नवल गुप्ता और अरविंद गुप्ता की मृत्यु हो गई और अमर गुप्ता और अमित गुप्ता घायल हो गए हैं। Mumbai: Bloody clash in Dahisar, 3 dead, 4 seriously injured

    शेख परिवार में एक की मौत

    वहीं, हामिद शेख की भी मौत हो गई है जबकि उनके बेटे अरमान शेख और हसन शेख घायल हो गए हैं। डीसीपी आनंद भोईटे ने कहा कि तीनों शवों को शताब्दी अस्पताल पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों की ओर से हत्या का केस दर्ज करने के प्रक्रिया चल रही है। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं किए गए हैं। क्योंकि वह घायल हैं और उनका इलाज चल रहा है। Mumbai: Bloody clash in Dahisar, 3 dead, 4 seriously injured