Drugs case में गिरफ्तार हिंदी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी केन्या से भारत वापस लौट आई है। इस बीच लगभग 25 साल बीत गए। जिसको लेकर ममता सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए भावुक हो गई। Drug Case Mamta Kulkarni returned to India after 25 years Bollywood news
विशेष संवाददाता मुंबई– 2000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट में कथित तौर पर शामिल रही करण अर्जुन फिल्म की अभिनेत्री और मॉडल ममता कुलकर्णी को मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद 25 साल बाद वह भारत के मुंबई में लौट आई हैं। बुधवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया कि ‘आमची मुंबई’ में वापस आकर वह वाकई खुशी महसूस कर रही हैं।
ममता कुलकर्णी ने अपने फैन्स से क्या कहा?
वीडियो में ममता कहती सुनाई दे रही हैं, “अरे दोस्तों, मैं ममता कुलकर्णी हूं। मैं 25 साल बाद भारत के बॉम्बे, ‘आमची मुंबई’ मे लौट आई हूं। मुझे वाकई पुरानी यादें ताजा हो रही हैं कि मैं 2000 में भारत से बाहर गई थी और अब ठीक 2024 के अंतिम समय में मैं वापस यहां हूं। मैं वाकई अभिभूत और भावुक हूं। मुझे नहीं पता कि इसे कैसे व्यक्त करूं।” उन्होंने यह भी कहा, “फ्लाइट के उतरने से पहले मैं अपने बाएं-दाएं देख रही थी। मैंने अपने देश को करीब 25 साल बाद ऊपर से देखा। मैं भावुक हो गई, मेरी आंखों में आंसू थे। मैंने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर कदम रखा और मैं बेहद अभिभूत हो गई।”
इतने दिनों कहां थी ममता कुलकर्णी?
जानकारी के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2016 के ठाणे ड्रग बरामद मामले में ममता को क्लीन चीट दे दी है। आरोप था कि अभिनेत्री ने अपने साथी विक्की गोस्वामी और अन्य सह-आरोपियों के साथ जनवरी 2016 में केन्या में एक बैठक में भाग लिया, जो एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट से जुड़ा था। इससे पहले, मुंबई पुलिस ने दावा किया था कि कुलकर्णी अवैध गतिविधियों में शामिल थी और उसने केन्या से उसका प्रत्यर्पण करने की योजना बनाई। बता दें कि ममता कुलकर्णी इतने दिनों केन्या के कारावास में बंद थी। ममता लगभग सैकड़ो हिंदी फ़िल्मों मे अहम किरदार के साथ बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुकी थी।
नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि) मुंबई- महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की जीत में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की लाडकी बहिन योजना बड़ा फैक्टर मानी जा रही है। अब इस योजना में विस्तार की तैयारी चल रही है। खबर है कि राज्य की नई सरकार नए साल से रकम बढ़ाने पर विचार कर रही है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने योजना के पैसों मे बढ़ोत्तरी के संकेत दिए है। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)
भाजपा की चुनावी घोषणा
खबर के मुताबिक, मुनगंटीवार ने सोमवार को कहा कि 2025 दीपावली से लाडकी बहिन योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में राशि बढ़ाने की बात कही गई थी, जिसके चलते पार्टी पर जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए राशि को बढ़ाया जाने वाला है। उन्होंने कहा कि अगर वादा पूरा नहीं किया, तो इससे पूरे देश में भाजपा की छवि खराब होगी। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखेंगे। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)
कब बढ़या जाएगा पैसा ?
पूर्व मंत्री मुनगंटीवार ने कहा, हमें अपना वादा पूरा करना चाहिए। जबकि हमारी महायुति गठबंधन की सरकार हमारी बहनों को 2100 रुपये देने में सक्षम है। हम फैसला करेंगे कि इसे जनवरी, जुलाई या फिर अगले महीने से शुरू किया जाए। हमने जो लोगों से वादा किया है वो पूरा जरूर करेंगे। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)
पूर्व मंत्री मुनगंटीवार ने और अधिक जानकारी देते हुए कहा कि, हमने बीते साल भाई दूज पर योजना की शुरुआत की थी और हम अगले साल भाई दूज से राशि बढ़ा देंगे। उन्होंने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री की बहनों के खाते में पहले ही पांच किश्तें जमा हो चुकी हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुआ था जिसके परिणाम तीन दिन बाद घोषित हुए थे, महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा 132 सीट के साथ आगे रही, जबकि शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीट मिली है। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)
कब तक सरकार का गठन संभव
महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को मिली बड़ी जीत के बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है। खबरें हैं कि कल बुधवार को भाजपा के परय्वेक्षक विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। सीएम पद भाजपा के खाते में आने के आसार हैं। जबकि, डिप्टी सीएम शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बनाए जा सकते हैं। हालांकि खातों के बटवारे पर आपसी मतभेद को लेकर विचार विमर्श हो रहे हैं। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)
एयर इंडिया फ्लाइट के इन मेन्यू में मुस्लिम भोजन को हटा दिया गया है। हालांकि इनमें पहले की ही तरह हिंदू भोजन, जैन भोजन, कोसेर भोजन और वीगन मील आदि शामिल हैं। (Muslim food will no longer be available in Air India)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- एयर इडिया (Air India) की फ्लाइट में परोसे जाने वाले ‘मुस्लिम भोजन’ का नाम बदलकर अब विशेष भोजन कर दिया गया है। एयर इंडिया के इन फ्लाइट मेन्यू में हिंदू भोजन, जैन भोजन, कोसेर भोजन और वीगन मील आदि शामिल हैं। हालाकि स्पेशल मील (विशेष भोजन) हलाल सर्टिफाइड होगा।
अलग-अलग धर्मों का मेन्यू
मेन्यू को अलग-अलग धर्मों के लोगों की पसंद और धार्मिक प्रथाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। एयर इंडिया द्वारा अपने मेन्यू में भोजन के नाम को धर्मों से जोड़ने पर विवाद भी हो चुका है । भोजन का नाम आहार संबंधी पसंद के बजाय धर्म के आधार पर रखने पर इस साल जून में कांग्रेसी सांसद मणिकम टैगोर ने सवाल उठाए थे और नागरिक उड्धयन मंत्रालय से एयर इंडिया के खिलाफ कारवाई की मांग की थी। इसी सिलसिले में मुस्लिम भोजन का नाम बदलने की जानकारियां प्राप्त हो रही है।
विशेष भोजन कैसे तैयार किया जाता है?
एयर इंडिया (Air India) का मुस्लिम भोजन, मृस्लिम समुदाय के यात्रियों के लिए, प्रमाणित हलाल रसोई में मुस्लिम आहार संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार भारतीय व्यंजन शैली में तैयार किया जाता है। अब एयर इंडिया में मुस्लिम भोजन, स्पेशल मील (विशेष भोजन) कहलाएगा। इसका मतलब हलाल सर्टिफाइड भोजन होगा। MOML मुस्लिम भोजन स्टिकर के साथ लेबल किए गए प्रीबुक भोजन को विशेष भोजन (SPML) माना जाएगा।
एयर इंडिया के मेन्यू में क्या है?
फ्लाइट में एयर इंडिया (Air India) यात्रियों को डायबेटिक मील, ग्लूटेन फ्री मील, फ्रूट प्लेटर मील, नॉन वेजिटेरियन मील, एशियन वेजिटेरियन मील, वीगन मील, जैन मील, कोसेर मील, हिंदु मील, और बेबी मील जैसे विकल्प उपलब्य कराती हैं। गोमांस और पोर्क का इस्तेमाल नहीं एयर इंडिया फ्लाइट में यात्रियों को मांसाहारी भोजन जरूर उपलब्ध कराती है, परंतु वह गोमांस या पोर्क का इस्तेमाल नहीं करती है। एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि वह वह गोमांस या पोर्क या इनसे बने किसी भी उत्पाद का यूज कोई भी व्यंजन बनाने में नहीं करती है।
SPORTS न्यूज़ डेस्क IPL 2025 AUCTION- इस समय भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों की सीरीज खेली जा रही है। ( INDIA VS SOUTH AFRICA T20 CRICKET MATCH) सीरीज के दो मैच हो चुके हैं, जिसमें दोनों टीमों ने एक एक मैच पर जीत हासिल कर ली है। अभी दो मैच बाकी हैं। इस बीच आईपीएल टीमों की नजर इस सीरीज पर लगी हुई है। जो खिलाड़ी सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करेगा, जाहिर है कि उसकी डिमांड आईपीएल के ऑक्शन में जबरदस्त रहेगी। ऐसा भारत और साउथ अफ्रीका दोनों टीमों के खिलाड़ियों के लिए है। इस बीच दूसरे टी20 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज गेराल्ड कोट्जिया ने ऐसा प्रदर्शन कर दिया है कि वे कई आईपीएल टीमों की विशलिस्ट में शुमार हो गए हैं। (Cricket IPL T20: This player suddenly increased his salary, created a stir in batting)
साउथ अफ्रीका के गेराल्ड कोट्जिया वैसे तो तेज गेंदबाज हैं। लेकिन गेराल्ड अक्सर अपनी बल्लेबाजी से भी चौंका देते हैं। पिछले साल वे आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे थे। तब एमआई (MI) ने उन्हें पांच करोड़ रुपये में खरीद कर अपने पाले में कर लिया था। उनका बेस प्राइज केवल दो करोड़ रुपये ही था। लेकिन ऑक्शन में कई टीमें उन्हें अपने साथ करना चाहती थी, इसलिए उनकी कीमत बढ़ती चली गई और आखिरी पांच करोड़ रुपये की बोली के साथ मुंबई इंडियंस ने उन्हें अपने साथ कर लिया। उनका प्रदर्शन अपनी टीम के लिए मिलाजुला रहा था। लेकिन अगले आईपीएल से पहले उन्हें रिलीज कर दिया गया। अब वे फिर से ऑक्शन में आएंगे। (Cricket IPL T20: This player suddenly increased his salary, created a stir in batting)
9 गेंदों पर 19 रन
टीम इंडिया के खिलाफ खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में गेराल्ड कोट्जिया ने अपनी टीम को जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। साउथ अफ्रीका के 7 बल्लेबाज केवल 86 रन पर आउट हो गए थे। तब जीत दूर दिखाई दे रहा था। हालांकि एक छोर पर ट्रिस्टन स्टब्स खेल रहे थे। लेकिन टीम को जीता पाना उनके अकेले के बस की बात नहीं थी। उसी समय कोट्जिया ने शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने केवल 9 गेंदों में 19 रन की तूफानी पारी खेली। इसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था। उन्होंने 211 के स्ट्राइक रेट से रन बनाकर अपनी टीम को जीत हासिल करवाया। (Cricket IPL T20: This player suddenly increased his salary, created a stir in batting)
आईपीएल टीमों की नजर
टीमों को आईपीएल में ऐसे खिलाड़ी की तलाश रहती है, जो गेंदबाजी के साथ साथ जरूरत पड़े तो आखिरी के ओवर में आकर बल्लेबाजी से भी मैच का नक्श पटल दें। ऐसा ही कुछ गेराल्ड कोट्जिया ने किया और अब वे आईपीएल टीम खरीददारों के निशाने पर आ गए हैं। इस बार भी वे दो करोड़ रुपये के बेस प्राइज पर ही नीलामी में आने वाले हैं और हो सकता है कि काफी महंगे दामों पर खरीदे जाएं। अब बचे हुए दो मैचों में वे अपनी टीम के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं, इस पर जरूर आईपीएल टीमों की नजर रहेगी। (Cricket IPL T20: This player suddenly increased his salary, created a stir in batting)
इस्माईलशेख मुंबई– बोरीवली पश्चिम के गोराई बीच पर 7 टुकड़े में एक शख्स का शव मिलने से यहां के इलाके मे सनसनी फैल गई है। यहां गोराई समुद्री बीच पर एक शख्स की लाश प्लास्टिक के बोरे में बरामद की गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शव काफ़ी हद तक गल चुकी थी। (Sensation as dead bodies found in 7 pieces in plastic bags on Gorai Beach Mumbai)
पुलिस ने क्या कहा?
गोराई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्लास्टिक बैग मे बरामद शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ हद तक मामला साफ हो पाएगा। इससे पहले पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। लेकिन प्लास्टिक बैग में शव के तुकडे मिलनें से मुंबई की सुरक्षा पर फिर एक बार सवाल खड़े हो रहे हैं। हो सकता है समुंदर में बहकर आया हो। लेकिन यहां के इलाके मे दहशत का माहौल फैल गया है। (Sensation as dead bodies found in 7 pieces in plastic bags on Gorai Beach Mumbai)
उद्धव ठाकरे गुट के 5 बागी नेता को पार्टी से निकाल दिया गया, चेतावनी के बावजूद नामांकन वापस नहीं लिया।
IPS संजय वर्मा बने महाराष्ट्र के नए DGP, अप्रैल 2028 में रिटायर होंगे
गलत और एकतरफा जानकारी देने के आरोप में भारत सरकार ने विकिपीडिया को भेजा नोटिस।
केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज, कर्नाटक पुलिस के ADGP को धमकाने का आरोप
अजमेर दरगाह को हिंदू मंदिर बताने के मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
असम में 2 हाथियों के शव बरामद, बिजली के झटके से मौत होने की आशंका
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस के हाथ लगा एक और हथियार, एक पिस्टल और तीन कारतूस की अभी भी तलाश
त्रिपुरा में घुसपैठ, 5 लोगों में 3 भारतीय और 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
DTC बस ने दो को कुचला, एक पुलिस कांस्टेबल और राहगीर की मौत
न्यूज़ डेस्क देश की राजनीति से लेकर क्राईम, हादसे, तबादले से लेकर सीमावर्ती भागों में घुसपैठ की 10 बड़ी खबर हम कवर करने जा रहे हैं। जो निम्नलिखित है। आईये अब हम इसपर नज़र डालते हैं। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
उद्धव ठाकरे गुट के 5 बागी नेता को पार्टी से निकाल दिया गया, चेतावनी के बावजूद नामांकन वापस नहीं लिया।
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को पार्टी के पांच बागी नेताओं को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट से बाहर निकल दिया। पांचों नेता टिकट नहीं मिलने के कारण अपनी ही पार्टी और गठबंधन दल के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। पार्टी ने उन्हें पहले भी चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। लेकिन पार्टी के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए बगावत पर उतर आए थे। उद्धव ठाकरे गुट के इन नेताओं में भिवंडी के पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे समेत विश्वास नांदेकर, चंद्रकांत घुगुल, संजय अवारी और प्रसाद ठाकरे शामिल हैं। जिन्हें पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
IPS संजय वर्मा बने महाराष्ट्र के नए DGP, अप्रैल 2028 में रिटायर होंगे
मंगलवार को 1990 बैच के IPS अधिकारी संजय वर्मा को महाराष्ट्र का नया DGP बनाया गया है। वर्तमान में IPS अधिकारी संजय वर्मा डीजी कानून और तकनीकी के पद पर कार्यरत हैं। IPS अधिकारी संजय वर्मा अप्रैल 2028 में रिटायर होने वाले है। महाराष्ट्र चुनाव 2024 से पहले चुनाव आयोग ने राज्य के कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की शिकायत पर पूर्व DGP रश्मि शुक्ला के तबादले का आदेश दिया था। उन्हें हटाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से महाराष्ट्र कैडर के तीन सीनियर IPS अधिकारियों के नाम मांगे थे, जिनमें संजय वर्मा का नाम भी शामिल था। बाकी दो सीनियर IPS अधिकारियों में संजीव कुमार सिंघल और उनके बैचमेट रितेश कुमार का नाम भी शामिल था। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
गलत और एकतरफा जानकारी देने के आरोप में भारत सरकार ने विकिपीडिया को भेजा नोटिस।
भारत सरकार ने मंगलवार को विकिपीडिया को नोटिस भेजकर कुछ शिकायतों पर जवाब मांगा है। विकिपीडिया पर एकतरफा और गलत जानकारी देने का आरोप है। सरकार ने सवाल पूछा है, कि विकिपीडिया को पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट की जगह कंटेंट पब्लिशर्स वेबसाइट क्यों नहीं माना जाना चाहिए? हालांकि, इसका भारत सरकार की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है। विकिपीडिया की तरफ से भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज, कर्नाटक पुलिस के ADGP को धमकाने का आरोप
भारी उद्योग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ बेंगलुरु के संजय नगर पुलिस स्टेशन में मंगलवार को FIR दर्ज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे निखिल पर कर्नाटक पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADGP) एम. चंद्रशेखर को अवैध खनन घोटाले मामले की जांच के दौरान धमकी देने के आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि कुमारस्वामी और उनके बेटे निखिल ने मामले की जांच में बाधा डालने की कोशिश की। कुमारस्वामी 2006 से 2008 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं। इस दौरान उन पर 550 एकड़ की खनन जमीन को पट्टे पर गैरकानूनी तरीके से मंजूरी देने का आरोप है। मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
अजमेर दरगाह को हिंदू मंदिर बताने के मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को सोमवार रात 8 बजे फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने विष्णु को अजमेर कोर्ट में 23 सितंबर को दायर मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह को हिंदू मंदिर बताने वाली याचिका वापस लेने को कहा है। धमकी मिलने के बाद विष्णु ने क्रिश्चयन गंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
असम में 2 हाथियों के शव बरामद, बिजली के झटके से मौत होने की आशंका
असम के पश्चिम कामरूप जिले के पखारापारा इलाके में मंगलवार सुबह खेत में दो हाथियों के शव मिले हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों नर हाथी 10 साल से कम उम्र के हैं। खेत में लगी बिजली की तारों के झटके लगने के कारण हाथियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हाथियों के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस के हाथ लगा एक और हथियार, एक पिस्टल और तीन कारतूस की अभी भी तलाश
बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी रूपेश मोहोल के पुणे वाले घर से एक और पिस्टल बरामद किया है। इस केस में बरामद यह पांचवां हथियार है। क्राइम ब्रांच को इस मामले में अभी भी एक और हथियार और तीन कारतूस की तलाश है। इसके लिए क्राइम ब्रांच ने मुंबई कोर्ट से रूपेश मोहोल समेत अन्य चार आरोपी अमित कुमार, शिवम कोहाड़, करण साल्वे और सुजीत सिंह की रिमांड मांगी है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
त्रिपुरा में घुसपैठ, 5 लोगों में 3 भारतीय और 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार
त्रिपुरा के सबरूम जिले के जलकुंबा गांव में सोमवार को अवैध तरीके से बांग्लादेश की सीमा से घुसपैठ करते 5 लोग पकड़े गए हैं। इसमें 2 बांग्लादेशी और 3 भारतीय नागरिक शामिल हैं। पूछताछ में तीनों भारतीय नागरिकों ने बताया कि वे बांग्लादेश अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे, लेकिन बांग्लादेश में चल रही हिंसा के कारण वही फंसे रह गए। अब बांग्लादेश में स्थिति शांत होने के कारण वे लोग वापस लौट रहे थे। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट क्षेत्र में बडोग के पास 63 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) का वाहन सोमवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में एक सेना के जवान की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। घायल जवान का कालाकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज चल रहा है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
DTC बस ने दो को कुचला, एक पुलिस कांस्टेबल और राहगीर की मौत
दिल्ली में सोमवार देर रात DTC की बस ने पुलिस कांस्टेबल और राहगीर को कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटना रिंग रोड के मोनेस्ट्री मार्केट के पास हुई है। बस डिवाइडर से भी टकरा गई थी। 27 वर्षीय मृतक पुलिस कांस्टेबल का नाम विक्टर है, पुलिस कांस्टेबल नागालैंड का रहने वाला था। वो जून 2023 से सिविल लाइंस थाने में तैनात था। दूसरे मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)
न्यूज़ डेस्क ठाणे- मुंबई से सटे ठाणे जिले का उल्हासनगर विधानसभा सीट महायुति गठबंधन के लिए राजनैतिक खलबली का विषय बन गया है। यहां भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी ने ही महायुति गठबंधन में शामिल दलों और पार्टी में बाहर से आए नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ ही जहर उगल दिया। इसके बाद से शिंदे गुट के शिवसैनिक कार्यकर्ताओं की नाराजगी के कारण मामला बिगड़ते देख रामचंदानी ने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)
चुनावी सभा में हंगामा
उल्हासनगर में एक चुनावी सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दिए बयान के बाद से महाराष्ट्र की सियासत गर्म हो गई है। दरअसल, उल्हासनगर से भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी ने कहा, कि “जिन्हें गद्दार कहा जाता है वह मुख्यमंत्री बन जाते हैं और भाजपा में आकर सब खुद्दार हो जाते हैं। बदलते समय के साथ राजनीति की परिभाषा बदल गई है।” भाजपा जिला अध्यक्ष के इस बयान से शिंदे गुट के शिवसैनिक कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी गई है। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)
माहौल बिगड़ता देख लिया यू टर्न
हालांकि, जिला अध्यक्ष के विवादित बयान के बाद से भाजपा के बड़े नेताओं ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, बयान के बाद माहौल गर्म होता देख भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा, उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। बता दें कि उल्हासनगर विधानसभा सीट पर कुमार आयलानी को महायुति की ओर से चुनावी उम्मीदवार की घोषणा की गई है।मौजूदा समय में यहां से कुमार आयलानी विधायक भी है। शनिवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर भाजपा की ओर से एक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी ने विवादित बयान दिया। इसके बाद से यहां माहौल गर्म हो गया है। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)
कब होगा चुनाव ?
महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए राज्य में एक ही बार 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को चुनाव आयोग परिणाम घोषित करेगा। चुनाव आयोग ने इस बार एक ही टप्पे में चुनाव कार्य निपटाने का फैसला किया है। विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन का दावा है कि इस बार उनकी सरकार बन रही है। वहीं, एकनाथ शिंदे (Shivsena) अजित पवार गुट (NCP)और भाजपा (BJP) की महायुति गठबंधन का दावा है कि दूसरी बार भी उनकी ही सरकार बनेगी। हालांकि पिछ्ली बार महाविकास अघाडी गठबंधन को ही जीत मिली थी। बाद में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को तोड़ कर भाजपा ने सरकार बना ली। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)
कौन है गद्दार ?
हालांकि की शिवसैनकों को तोड़कर सरकार गिराने वाले एकनाथ शिंदे को गद्दार कहा जा रहा था। लेकिन भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। दूसरी तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को तोड़कर आए अजित पवार को उप मुख्यमंत्री बना दिया। फिलहाल एक बार फिर महाविकास अघाडी गठबंधन में शामिल काग्रेस, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट, समाजवादी पार्टी और अन्य सहयोगी दल महाराष्ट्र में सरकार बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। 23 नवंबर के बाद ही इसके परिणाम सामने आएंगे। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)
इस्माईल शेख मुंबई– पटाखों पर प्रतिबंध के बावजूद शहर के हवामान को दूषित करने में मुंबईकरों ने कोई कसर नही छोड़ी। इन पटाखों के कारण कई जगहों पर आगजनी और भारी नुकसान हो गया है। अंधेरी के एक झुग्गी बस्ती में शुक्रवार शाम को भीषण आग लग गई। बीएमसी के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के एक अधिकारी ने बताया कि रात आठ बजे आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की गाड़ियां अंधेरी ईस्ट के भंगारवाड़ी पहुंचीं। (Fire broke out in Mumbai’s Andheri, vehicles worth lakhs burnt to ashes in Kandivali)
गोदाम में लगी आग
उन्होंने बताया कि आग संभवतः झुग्गी बस्ती में स्थित एक गोदाम में लगी थी। आग बुझाने का काम जारी है। अधिकारी ने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। वहीं गुरूवार 31 अक्तूबर देर रात 3 बजे के आसपास कांदीवली पश्चिम के सहयाद्री नगर स्थित एक गैराज में आग लग गई। इस आगजनी ने धीरे-धीरे विकराल रूप ले लिया। मौके पर सूचना मिलते ही कांदीवली और मालवनी फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन से अधिक दमकल गाड़ियों ने मिलकर आग पर काबू पाया। (Fire broke out in Mumbai’s Andheri, vehicles worth lakhs burnt to ashes in Kandivali)
कांदीवली पश्चिम सहयाद्री नगर आगजनी की तस्वीर
पेंटर का गैराज पूरा जल गया
गैराज तो पूरा खाक हो गया और गैराज से सटा एक मूर्तिकार की फैक्ट्री भी खाक हो गई। इस घटना के बाद से ही नुकसान के कारण फैक्ट्री मालिक की तबियत बिगड़ गई है। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। गैराज एक पेंटर का था। यहां दिवाली में कलर करने के लिए काफ़ी सारे महंगी चार चक्के गाड़ियां आई हुई थी। कुछ के तो सिर्फ डिलेवरी करना बाकी था। जो दिवाली के पटाखों के कारण पूरा का पूरा जलकर खाक हो गई। आग में जलने के कारण अब लाखों रूपये की गाडियाँ कबाड़ी के भाव बेचने को मजबूर हो गए हैं। फिलहाल मुंबई पुलिस दोनों ही मामलों में पंचनामा कर तहकीकात कर रही है। (Fire broke out in Mumbai’s Andheri, vehicles worth lakhs burnt to ashes in Kandivali)
Election Survey: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 पर इलेक्टोरल एज का प्री पोल सर्वे की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कांग्रेस महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। सर्वे में महाविकास अघाडी गठबंधन को बढ़त मिलता दिख रहा है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महाविकास अघाड़ी (MVA) और महायुति की गठबंधन पार्टियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर से प्रचार अभियान की शुरुआत हो चुका है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपने दिग्गज नेताओं का बड़े-बड़े कार्यभार सौंप दिए हैं। इस बीच एक ऐसा सर्वे सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी गठबंधन (MVA) को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इलेक्टोरल एज प्री पोल सर्वे के अनुसार राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से महाविकास अघाडी गठबंधन को 157 सीटें मिल सकती है। खासकर इसमें कांग्रेस पार्टी एक बड़ी राजनैतिक दल के रूप में उभर कर सामने आ रही है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)
सर्वे की मानें तो महाविकास अघाडी गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, जिसे 68 सीट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा शरद पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 44, उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना (UBT) को 41, समाजवादी पार्टी को 1, सीपीआईएम को 1 और PWP को 2 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा शिवसेना (UBT) के नेता महाविकास अघाडी गठबंधन की ओर से उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री का चेहरा बताते हैं। सर्वे में कांग्रेस अगर सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो फिर सीएम पद को लेकर खींचतान देखने को मिल सकता है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)
2019 के चुनाव में क्या हुआ?
2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। सर्वे की मानें तो इस बार कांग्रेस की सीटों में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। 2019 में शिवसेना एक ही थी। लेकिन अब दो हिस्सों में बंट गई है। तब एक ही पार्टी हुआ करती थी, जिसके कर्ताधर्ता उद्धव ठाकरे थे और पिछले विधानसभा चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिले थे। यहीं हाल एनसीपी का भी है। 2019 में जब शरद पवार और अजित पवार साथ थे तो एनसीपी को 54 सीटें मिली थी, लेकिन अब दोनों पार्टियां दो टुकड़ों मे बंट चुकी हैं। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)
बनेगी महाविकास अघाडी गठबंधन की सरकार
सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र में महायुति को मात्र 117 सीटें मिल सकती है, जिसमें से सबसे अधिक बीजेपी 79 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। इसके अलावा शिवसेना शिंदे गुट को 23 सीटें मिलने का अनुमान है। अजित पवार गुट के एनसीपी को 14 सीटें मिलेंगी, RYSP को एक सीट और अन्य को 14 सीटें मिल सकती है। ऐसे मे साफ है कि महाविकास अघाडी गठबंधन की सरकार फिर से महाराष्ट्र मे सत्ता स्थापित करने जा रही है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)
नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि) मुंबई- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि राजा अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार की मौजूदगी में पार्टी प्रवेश किया। रवि राज पिछले 44 वर्षों से कांग्रेसी नेता के रूप में काम कर रहे थे। इस बार चुनावी टिकट को लेकर मन मुटाव के बीच रवि राज ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)
कांग्रेस पार्टी से नाराज
इसके पहले रवि राज राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मिलकर भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद तुरंत भारतीय जनता पार्टी ने अपना मंच साझा करते हुए रवि राजा को मुंबई भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। राजा सायन कोलीवाड़ा विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज थे। वह इस बात से भी परेशान थे कि कांग्रेस ने मुंबई के विकास में उनके काम और योगदान को मान्यता नहीं दी और न ही उसकी सराहना की। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)
महायुति की BMC पर नजर
रवि राजा ने अपना इस्तीफा सीधे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा। कांग्रेस पार्टी ने सायन कोलीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से गणेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।राजा का यह फैसला कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा नुकसान और भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह ऐसे समय में हुआ, जब महायुति मुंबई में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने और महा विकास अघाड़ी को हराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुंबई में 36 विधानसभा सीटों पर महायुति और महाविकास अघाडी गठबंधन वाले दलों के बीच घमासान युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। इसी बीच अपक्ष उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। महायुति बीएमसी पर नजर रखते हुए अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए काफी उत्सुक है। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)
भाजपा को होगा लाभ
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) में पांच बार पार्षद (नगरसेवक) रहे राजा का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि मुंबई की राजनीति में उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी को इससे बहुत लाभ होगा। राजा एक अनुभवी पार्षद (Councilor) हैं। वह 23 वर्षों से अधिक समय से बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन निगम (BEST) के सदस्य रहे हैं। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)
और भी दलों के नेता भाजपा में शामिल होंगे
उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न दलों के और भी नेता भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। वहीं रवि राजा ने कहा, “मैंने 44 साल बाद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मैं भारतीय जनता पार्टी मे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। यह पहले से तय है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य में महायुति सरकार के काम को देखते हुए महायुति सरकार फिर से सत्ता में आएगी।” राजा ने कहा कि सायन कोलीवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार तमिल सेल्वन की जीत निश्चित है। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)