Tag: हिंदी समाचार

  • अब इंतजार खत्म हुआ! महाराष्ट्र का ये खास सड़क आखिरकार यातायात के लिए खुल गया, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में होगा पूरा।

    अब इंतजार खत्म हुआ! महाराष्ट्र का ये खास सड़क आखिरकार यातायात के लिए खुल गया, 40 मिनट का सफर अब सिर्फ 15 मिनट में होगा पूरा।

    महाराष्ट्र में एक महत्वपूर्ण घाट मार्ग आम यात्रियों के लिए खोल दिया गया है, जिससे यात्रियों की यात्रा अब तेज गति से हो पाएगी। कोंकण में एक महत्वपूर्ण घाट की सड़क पर एक सुरंग का रिपेयरिंग चल रहा था जो अब यातायात के लिए खोल दिया गया है। Now the wait is over! This special road of Maharashtra has finally opened for traffic, a 40-minute journey will now be completed in just 15 minutes.

    मंत्रालय प्रतिनिधि
    मुंबई:
    पिछले कुछ सालों में पूरे महाराष्ट्र भर में विभिन्न सड़क को लेकर विकास परियोजनाएं पूरी हुई हैं। ठीक इसी तरह अब मुंबई से कोंकण जाने वाले यात्रियों के लिए भी खुशी की खबर है। अब कोंकण के एक महत्वपूर्ण सुरंग के चालू होने से लोगों के समय में बचत होगी। Now the wait is over! This special road of Maharashtra has finally opened for traffic, a 40-minute journey will now be completed in just 15 minutes.

    इसका मतलब यह है कि कोंकण में एक महत्वपूर्ण घाट मार्ग आखिरकार यातायात के लिए खोल दिया गया है। इससे यात्रियों की यात्रा में समय और पैसों की बचत होगी। इसके साथ ही मुंबई से कोंकण और कोंकण से मुंबई की यात्रा तेज गति से संभव हो सकेगी।

    मिली जानकारी के अनुसार, मुंबई-गोवा राजमार्ग पर कशेड़ी घाट पर दूसरी सुरंग का काम पूरा हो गया है और इस सुरंग को यातायात के लिए खोल दिया गया है। Now the wait is over! This special road of Maharashtra has finally opened for traffic, a 40-minute journey will now be completed in just 15 minutes.

    15 मई 2025 को इस सुरंग में बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई और उसी दिन से यह दूसरी सुरंग आम यात्रियों के लिए खोल दी गई है। उम्मीद है कि इससे अब मुंबई से कोंकण और आगे गोवा तक यात्रा में तेजी आएगी।

    कशेड़ी का सुरंग

    आपको बता दें कि कशेड़ी घाट में सुरंग दो किलोमीटर लंबी है। साथ ही, इस सुरंग को जोड़ने वाली सड़कों सहित पूरा मार्ग लगभग नौ किलोमीटर लंबा है। दरअसल, कशेड़ी घाट की सुरंगों में आंतरिक रिसाव था।

    इसलिए पिछले कुछ दिनों से इन सुरंगों की मरम्मत का काम चल रहा था। इस कार्य को 15 मई 2025 तक, यानि मानसून सीजन शुरू होने से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। Now the wait is over! This special road of Maharashtra has finally opened for traffic, a 40-minute journey will now be completed in just 15 minutes.

    तदनुसार, यह कार्य 15 मई, 2025 से पहले पूरा कर लिया गया है और दोनों सुरंगें अब यातायात के लिए खोल दी गई है। अब ये दोनों सुरंगें पूरी क्षमता से यातायात के लिए खुल गई हैं, क्योंकि अब मुंबई की ओर जाने वाली सुरंग की तरह ही रत्नागिरी की ओर जाने वाली सुरंग में भी बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार इस सुरंग के दोनों ओर 200 स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी तथा इसके लिए आवश्यक मशीनरी भी उपलब्ध करा दी गई है। महत्वपूर्ण बात यह है कि इनमें से अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं। Now the wait is over! This special road of Maharashtra has finally opened for traffic, a 40-minute journey will now be completed in just 15 minutes.

    इसलिए कहा जा रहा है कि आने वाले समय में मुंबई से कोंकण के साथ-साथ गोवा और गोवा से मुंबई का सफर भी तेज हो जाएगा। दावा किया जा रहा है कि चूंकि इन सुरंगों को पूरी क्षमता के साथ आम जनता के लिए खोल दिया गया है, इसलिए यात्रियों की 40 से 45 मिनट की यात्रा अब सिर्फ पंद्रह से बीस मिनट में पूरी हो जाएगी।

  • गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 20 रुपये के नए नोट होंगे जारी- RBI

    गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर वाले 20 रुपये के नए नोट होंगे जारी- RBI

    Reserve Bank Of India
    Reserve Bank of India

    RBI 20 रुपये के नए नोट जारी करने जा रहा है। इसके फीचर्स वर्तमान में चल रहे 20 रुपये के नोट जैसा ही रहेगा और इस नए नोट के जारी होने से पूराने नोटों पर किसी भी तरह प्रभाव नहीं होगा। सिर्फ गवर्नर के हस्ताक्षर बदलने वाले है। मार्केट में दोनों की वैल्यू उतनी ही होगी। New Rs 20 notes will be issued with the signature of Governor Sanjay Malhotra – RBI

    नई दिल्ली: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) जल्द ही महात्मा गांधी (नई) सीरीज में 20 रुपये मूल्यवर्ग के नए बैंक नोट जारी करेगा। इन नोटों पर गवर्नर संजय मल्होत्रा (Governor Sanjay Malhotra) के हस्ताक्षर होंगे। New Rs 20 notes will be issued with the signature of Governor Sanjay Malhotra – RBI

    आरबीआई ने शनिवार को जारी बयान में बताया है कि महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला में 20 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोट जारी किए जाएंगे, जिन पर गवर्नर संजय मल्होत्रा के हस्ताक्षर होंगे। बयान के अनुसार इन नोटों का डिजाइन हर तरह से महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के 20 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों जैसा ही है। New Rs 20 notes will be issued with the signature of Governor Sanjay Malhotra – RBI

    केंद्रीय बैंक ने बताया कि रिजर्व बैंक द्वारा अतीत में जारी किए गए 20 रुपये मूल्यवर्ग के सभी बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे। नए 20 रुपये के बैंक नोटों का डिजाइन मौजूदा महात्मा गांधी (नई) श्रृंखला के 20 रुपये के नोटों जैसा ही रहेगा। आरबीआई के मुताबिक डिजाइन, रंग या सुरक्षा सुविधाओं में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। New Rs 20 notes will be issued with the signature of Governor Sanjay Malhotra – RBI

    बयान के मुताबिक रिजर्व बैंक द्वारा जारी किए गए 20 रुपये के सभी पिछले संस्करण वैध मुद्रा माने जाते रहेंगे और नई श्रृंखला के साथ प्रचलन में बने रहेंगे। केंद्रीय बैंक ने कहा कि यह अपडेट आरबीआई द्वारा नियमित रूप से जारी किए जाने वाले बैंक नोटों का हिस्सा है, जिसमें रिजर्व बैंक गवर्नर के हस्ताक्षर अपडेट किए गए हैं। आरबीआई के मुताबिक इससे बाजार में पहले से मौजूद उसी मूल्यवर्ग के मौजूदा 20 रुपये के करेंसी नोटों की वैधता पर कोई असर नहीं पड़ता है। New Rs 20 notes will be issued with the signature of Governor Sanjay Malhotra – RBI

  • Mumbai: कैब ड्राइवर सहित पैसेंजर पर हमले के आरोप में दो Food Delivery Boy के खिलाफ FIR दर्ज

    Mumbai: कैब ड्राइवर सहित पैसेंजर पर हमले के आरोप में दो Food Delivery Boy के खिलाफ FIR दर्ज

    मुंबई के घाटकोपर एम जी रोड पर एक कैब ड्राइवर और पैसेंजर पर हमला करने वाले दो फुड डिलीवरी बॉय के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। मामूली विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। Mumbai: FIR registered against two food delivery boys for attacking cab driver and passenger

    मुंबई: एक फुड डिलीवरी कंपनी के दो प्रतिनिधियों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। बुधवार को एक पुलिस अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। कहा, कि एक व्यक्ति और उसके कैब ड्राइवर पर कथित तौर पर हमला करने के मामले में दो फुड डिलीवरी बॉय के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। Mumbai: FIR registered against two food delivery boys for attacking cab driver and passenger

    अधिकारी ने बताया कि सड़क पर पानी भरा हुआ था और जब कार गुजर रही थी तो कुछ छींटे फुड डिलीवरी कंपनी के दो प्रतिनिधियों पर पड़े थे। उन्होंने बताया कि यह घटना मंगलवार को पूर्वी उपनगर घाटकोपर के एमजी रोड पर हुई, जिस समय मोटर बाईक पर ये दोनों भी सफर कर रहे थे। Mumbai: FIR registered against two food delivery boys for attacking cab driver and passenger

    पैसेंजर को जड दिया थप्पड़

    पुलिस के मुताबिक 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी शिकायत में बताया कि सड़क के एक हिस्से पर पानी फैला था और कुछ छींटे उनकी कार के बगल से गुजर रहे दोपहिया वाहन पर सवार दो व्यक्तियों पर पड़े थे। इसी बात को लेकर दोनों ने कैब ड्राइवर के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जब पैसेंजर ने बीच बचाव करना चाहा तो उसपर भी थप्पड़ जड़ दिए। अधिकारी ने बताया कि बाद में दोनों आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय आसिफ आरिफ खान और 35 वर्षीय चित्रांगन हीरालाल अग्रवाल के रूप में हुई है। Mumbai: FIR registered against two food delivery boys for attacking cab driver and passenger

    हेलमेट से हमला

    अधिकारी ने शिकायतकर्ता के हवाले से बताया कि दोनों आरोपियों ने कार रुकवाई और चालक के साथ मार-पीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जब शिकायतकर्ता ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उस पर हेलमेट से हमला कर दिया। Mumbai: FIR registered against two food delivery boys for attacking cab driver and passenger

    बाइक रजिस्ट्रेशन से हुई पहचान

    अधिकारी ने बताया कि बाद में शिकायतकर्ता अपने वाहन चालक के साथ तिलक नगर पुलिस थाना पहुंचा। उन्होंने बताया कि दो पहिया वाहन के पंजीकरण संख्या के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपी एक प्राईवेट कंपनी में फुड डिलीवरी का काम करते हैं और उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है। Mumbai: FIR registered against two food delivery boys for attacking cab driver and passenger

  • Pune: पिंपरी रेलवे स्टेशन के पास तोप के गोले मिलने से सनसनी

    Pune: पिंपरी रेलवे स्टेशन के पास तोप के गोले मिलने से सनसनी

    Maharashtra: पुणे जिले के पिंपरी रेलवे स्टेशन के नजदीक एक जंगल में पुराने तोप के गोले मिले है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए इन बमों को भारतीय सेना को सौंपने का फैसला किया है।

    मुंबई: भारत और पाकिस्तान हमले के बीच महाराष्ट्र के पुणे में तोप के गोले मिलने से सनसनी फैल गई। हालांकि बरामद तोप के गोले जंग रहित पूराने है। सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और बम निराेधक दस्ते ने इसकी पृष्ठी की। कहा कि खतरे की कोई बात नही है। पुणे जिले के पिंपरी रेलवे स्टेशन के नजदीक एक जंगल से पुराने तोप के 9 गोले बरामद हुए है। (Pune: Sensation due to finding cannon balls near Pimpri railway station)

    6 महिनों से पड़े थे गोले

    रेलवे पुलिस ने सोमवार को मीडिया को बताया कि पिंपरी रेलवे स्टेशन के पास जंग लगे नाै तोप के गोले मिलने की जानकारी मिली है। यह तोप के गोले करीब छह महिने से यहां पड़े होने की प्राथमिक जानकारी मिली है। इसकी सूचना मिलते ही पिंपरी सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने बम का पता लगाने और निपटान करने वाले दस्ते (बीडीडीएस) के साथ मिलकर घटनास्थल पर तुरंत कार्रवाई की और तोप के गोलों को बरामद कर लिया है। (Pune: Sensation due to finding cannon balls near Pimpri railway station)

    सेना को देने का फैसला

    अधिकारी ने कहा कि इन तोप के गोलों को आगे की जांच के लिए सेना अधिकारियों को सौपे जाने की प्रक्रिया जारी है। उन्हाेंने आशा जताई कि इन गोलाें काे स्क्रैप व्यापारी लाया हाेगा। अधिकारियों ने बताया कि चिंता की कोई बात नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले भी इसी तरह के गोले मिले हैं और इसका भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे युद्ध संकट से कोई संबंध नहीं है। अधिकारियों ने पुष्टि करते हुए कहा कि आयुध सक्रिय नहीं था और इससे तत्काल कोई खतरा नहीं था। पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए इन बमों को भारतीय सेना को सौंपने का फैसला किया है। (Pune: Sensation due to finding cannon balls near Pimpri railway station)

  • Maharashtra Big news: भारत पाकिस्तान पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मालवनी और कुर्ला से दो गिरफ्तार

    Maharashtra Big news: भारत पाकिस्तान पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मालवनी और कुर्ला से दो गिरफ्तार

    महाराष्ट्र की ताजा बड़ी खबरों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ मालवनी से एक महिला सहित कुर्ला के एक 20 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ठाणे के सड़क हादसे में एक की मौत। 2 करोड़ की ड्रग्स के साथ मेडिकल रिप्रजेंटेटिव गिरफ्तार। नागपुर के दामाद ने ससुर का किया मर्डर।

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई:
    भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। फिलहाल युद्ध विराम की घोषणा हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मलाड़ पश्चिम के मालवनी और कुर्ला पुलिस ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें एक महिला समेत 20 वर्षीय छात्र भी शामिल हैं। इसके साथ ही ठाणे के एक सड़क हादसे में एक स्कूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। नागपुर के एक 40 वर्षीय बेरोजगार ने पैसों के लेन-देन को लेकर अपने ससुर के सर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। ठाणे में पुलिस ने एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को 2 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    ऑपरेशन सिंदूर पर विवादास्पद टिप्पणी

    मुंबई के मालाड़ पश्चिम में मलवनी इलाके की 40 वर्षीय ब्यूटीशियन पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्टेटस डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में कुर्ला के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र को सेना के हमलों पर कथित रूप से भारत विरोधी टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    बता दें कि पहले मामले में महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है। महिला ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा कि जब सरकारें गैर-जिम्मेदार फैसले लेती हैं, तो आम लोग भुगतते हैं, सत्ता में बैठे लोग और इसके साथ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक आपत्तिजनक शब्द भी इस्तेमाल किया। दूसरे मामले में पुलिस ने बताया कि छात्र ने इंस्टाग्राम पर भारत विरोधी पोस्ट डाली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    नागपुर में दामाद ने ससुर की हत्या कर दी

    नागपुर शहर में एक 40 वर्षीय बेरोजगार व्यक्ति को अपने 65 वर्षीय ससुर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौतम फुलझेले ने 5 मई को अपने ससुर जनार्दन दामके पर उस वक्त हथौड़े से हमला किया, जब वे सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, जनार्दन दामके ने अपनी बेटी स्वाति (गौतम की पत्नी) से पैसे उधार लिए थे, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। गंभीर रूप से घायल जनार्दन की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गौतम को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    ठाणे सड़क हादसे में एक की मौत

    महाराष्ट्र के ठाणे में एक ट्रक की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार की मौत हो गई है। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। ठाणे के कुपरबावड़ी एक्सप्रेस हाईवे पर ब्रिज के नीचे हुई इस घटना में जानकारी मिली कि ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया था। अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    2 करोड़ की ड्रग्स

    महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को गिरफ्तार किया है। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के पास से पुलिस ने दो करोड़ रुपए का प्रतिबंधित ड्रग्स कोडीन पाउडर बरामद किया। कोडीन मॉर्फिन का एक अफीम और प्रोड्रग है जो मुख्य रूप से दर्द, खांसी और दस्त के इलाज में प्रयोग किया जाता है। इसका आमतौर पर एक मनोरंजक दवा के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। यह अफीम पोस्त, पापावर सोम्निफेरम के रस में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसका उपयोग आमतौर पर हल्के से मध्यम डिग्री के दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की जो अवैध तरीके से कोडीन को अपने पास जमाकर रखा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय सुरेश परमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो के करीब कोडीन पाउडर बरामद किया है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात जारी है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

  • Mumbai: बोरीवली में बुलडोजर ऐक्शन, BMC ने तोड़ा अवैध शादी का हॉल

    Mumbai: बोरीवली में बुलडोजर ऐक्शन, BMC ने तोड़ा अवैध शादी का हॉल

    Mumbai-Bmc-demolishes-20,000-sq-ft-unauthorized-wedding-hall-in-Borivali-West

    बोरीवली पश्चिम के एक्सर गांव में मैंग्रोव की झाडियों को नष्ट करके बनाए गए अवैध शादी हॉल (wedding hall) पर BMC ने कार्रवाई करते हुए पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। क्षेत्र के आरटीआइ कार्यकर्ता, समाजसेवक और शिकायतकर्ताओं ने इस कार्रवाई का स्वागत किया। (Mumbai: Bulldozer action in Borivali, BMC demolished illegal wedding hall)

    मुंबई: बोरीवली (पश्चिम) से एक बड़ी खबर सामने आई है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के आर-मध्य और आर-दक्षिण विभाग ने बोरीवली पश्चिम के एक्सर गांव में बड़ी कार्रवाई की है। मनपा ने सीआरजेड क्षेत्र में बने अवैध वेडिंग बैंक्वेट हॉल को तोड़ दिया है। ये हॉल, मैंग्रोव (mangrove) की झाडियों को नुकसान पहुंचाकर बनाया गया था। इस तोड़क कार्यवाही के बाद क्षेत्र के समाजसेवक एवं आरटीआइ कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक कार्यवाही का स्वागत किया है। (Mumbai: Bulldozer action in Borivali, BMC demolished illegal wedding hall)

    पिछले दो सालों से क्या हो रहा था ?

    आप को बता दें कि पिछले दो सालों से इन अवैध निर्माणों को हटाने की मांग हो रही थी। मनपा द्वारा नोटिस जारी करने के बाद इस अवैध निर्माण के मालिकों ने कोर्ट से स्टे ले लिया था। कोर्ट में सुनवाई के दौरान स्टे हटते ही नए ज़ोनल डीएमसी संजय कुरहाडे के निगरानी में अवैध बैंक्वेट हॉल पर बुलडोजर चला कर ध्वस्त कर दिया गया। (Mumbai: Bulldozer action in Borivali, BMC demolished illegal wedding hall)

    मैंग्रोवस पर कानूनी सुरक्षा

    एक वन अधिकारी ने बताया कि एक्सर गांव के मैंग्रोव ‘नोटिफाइड’ नहीं हैं। इसका मतलब है कि उन्हें कानूनी सुरक्षा नहीं मिली हुई थी। इसलिए उन्हें अवैध निर्माणकर्ताओं द्वारा आसानी से नष्ट कर दिया गया और उन पर कब्जा कर लिया गया। तोड़फोड़ के समय पर्याप्त पुलिस सुरक्षा मौजूद थी। वहीं समाजसेवकों और आरटीआइ कार्यकर्ताओं ने नए ज़ोनल डीएमसी संजय कुरहाडे को विशेष धन्यवाद दिया। उन्होंने राजनेताओं के समर्थन वाली विरोधी लॉबी के दबाव के बावजूद तोड़क कार्यवाही सुनिश्चित की और कानून व्यवस्था को बरकरार रखा। (Mumbai: Bulldozer action in Borivali, BMC demolished illegal wedding hall)

  • Mumbai BMC: खिचड़ी घोटाले में शिवसेना सांसद का बेटा भी शामिल, 8 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

    Mumbai BMC: खिचड़ी घोटाले में शिवसेना सांसद का बेटा भी शामिल, 8 के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका खिचड़ी घोटाले में शिवसेना शिंदे गुट के सांसद गजानन किर्तिकर के बेटे सहित 8 लोगों के खिलाफ मुंबई पुलिस ने कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल किया है। जबकि गजानन किर्तिकर का बेटा अमोल किर्तिकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट का नेता है। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

    मुंबई: कोविड महामारी के दौरान बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की खिचड़ी वितरण योजना में 14.57 करोड़ रुपये की हेराफेरी मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ किला कोर्ट में मुंबई पुलिस ने आरोप पत्र दाखिल किया है। आरोपियों पर धोखाधड़ी, आपराधिक साजिश और सरकारी रेकॉर्ड में फर्जीवाड़े के गंभीर आरोप लगे हैं, जिनकी विस्तृत जांच के बाद EOW ने यह चार्जशीट दायर की है। कल्याण के रहने वाले 36 वर्षीय गोपाल पांडुरंग लवाने ने इसको लेकर शिकायत दर्ज की थी। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

    क्या है घोटाला?

    श्री वैष्णवी किचन और सह्याद्री रिफ्रेशमेंट के पार्टनर गोपाल पांडुरंग लवाने की शिकायत के मुताबिक, अप्रैल 2020 से जुलाई 2020 के बीच कोविड संकट के दौरान आरोपियों ने खिचड़ी के 100 और 200 ग्राम वजन के पैकेटों की आपूर्ति की थी और BMC से 300 ग्राम प्रति पैकेट के हिसाब से भुगतान वसूला। इसमें आरोपियों ने 6.27 करोड़ रुपये का घपला किया। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

    इन आठ के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल

    आठ आरोपियों में राज्य के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गुट के सांसद गजानन किर्तिकर के सुपुत्र अमोल किर्तिकर भी शामिल हैं। बता दें कि अमोल किर्तिकर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता हैं। जिन्होंने हालही में गोरेगांव पूर्व से विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसके अलावा आरोप पत्र में सुनील कदम उर्फ बाला कदम, राजीव सालुंखे, सुजीत पाटकर, संजय चंद्रकांत माशेलकर, प्रांजल माशेलकर, प्रीतम माशेलकर और सूरज चव्हाण का नाम दर्ज है। आरोपियों ने जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए फर्जी दस्तावेज भी तैयार किए थे। इसके कारण मामले में आईपीसी की धारा 465, 468, 471 (जालसाजी और दस्तावेजों में फर्जीवाड़ा) भी जोड़ दी गई हैं। (Mumbai BMC: Shiv Sena MP’s son also involved in Khichdi scam, chargesheet filed against 8)

  • शादी में तंदूरी रोटी को लेकर हुई मार पीट, 2 की मौत 6 गिरफ्तार

    शादी में तंदूरी रोटी को लेकर हुई मार पीट, 2 की मौत 6 गिरफ्तार

    उत्तर प्रदेश के अमेठी मे एक शादी के दौरान तंदूरी रोटी को लेकर बारातीयों में विवाद हो गया। बाद में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में मारा-पीटा के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

    अमेठी: उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादी के दौरान तंदूरी रोटी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। इस विवाद को लेकर पहले कहासुनी हुई और फिर मारपीट होने लगी। मारपीट में दो लोगों की मौत भी हो गई है। बताया जा रहा है कि बारात में तंदूरी रोटी को लेकर विवाद हुआ था। वहीं घटना के
    बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने एफआईआर में नामजद छह लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। (Fight broke out at a wedding over tandoori roti, 2 dead, 6 arrested)

    बारात के दौरान हुआ विवाद

    दरअसल, पूरा मामला गौरीगंज थाना क्षेत्र के सहाय हृदय शाह गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां तीन मई की रात को दो पक्षों में विवाद हो गया था। यहां जामों थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव से एक बारात आई हुई थी। इस बारात में जो दूल्हा था, वो गांव के प्रधान राम जियावन वर्मा का बेटा था। वहीं गौरीगंज के राजगढ़ वोधघन का 18 वर्षीय पुरवा निवासी रवि और 17 वर्षीय आशीष दुल्हन पक्ष की ओर से मेहमान बनकर आए थे। पुलिस ने बताया कि विवाह में खाने के दौरान तंदूरी रोटी को लेकर दोनों पक्षों के बींच बहस हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासूनी के बाद हाथापाई भी होने लगी। (Fight broke out at a wedding over tandoori roti, 2 dead, 6 arrested)

    मारपीट में दो की मौत

    अमेठी की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने कहा, “दोनों पीड़ितों की चोटों के कारण मौत हो गई। शिकायत के आधार पर दर्ज प्राथमिकी में नामजद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।” वहीं पुलिस ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अमेठी जिलवे के गौरीगंज थाने में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। (Fight broke out at a wedding over tandoori roti, 2 dead, 6 arrested)