Tag: सोशल मीडिया

  • मुंबई में डेटिंग ऐप घोटाला: लड़की ने बार में बुलाकर ₹24,000 का बिल फंसाया, सोशल मीडिया बोला — ‘भाई, न्यूज़ नहीं पढ़ते क्या?’

    मुंबई में डेटिंग ऐप घोटाला: लड़की ने बार में बुलाकर ₹24,000 का बिल फंसाया, सोशल मीडिया बोला — ‘भाई, न्यूज़ नहीं पढ़ते क्या?’

    मुंबई के एक शख्स को डेटिंग ऐप Aisle पर मिली लड़की ने बार में बुलाकर ₹24,000 का बिल थमा दिया। युवक ने Reddit पर पूरी कहानी बताई तो सोशल मीडिया ने चेतावनी दी — ये स्कैम थाणे में आम है!

    मुंबई: ऑनलाइन डेटिंग के शौकीन एक युवक के साथ बड़ा डेटिंग स्कैम हुआ। युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर अपना अनुभव साझा किया और बताया कि कैसे एक लड़की ने उसे बार में बुलाकर ठग लिया।
    यह घटना थाणे के उपवन लेक के पास हुई, जहां मुलाकात के बाद युवक से करीब ₹10,000 वसूले गए।

    📱 Aisle ऐप पर हुई मुलाकात, और शुरू हुई कहानी

    रेडिट पोस्ट के मुताबिक, युवक की मुलाकात उस लड़की से डेटिंग ऐप Aisle पर हुई थी। दोनों की बातचीत के बाद लड़की ने उपवन लेक के पास मिलने का सुझाव दिया।
    युवक ने लिखा, “मैं करीब एक घंटे तक उसका इंतज़ार करता रहा। फिर वो आई और बोली चलो पास के बार में बैठते हैं।”

    वो दोनों पास के एक Paablo Baar & Lounch नाम के बार में गए। वहाँ माहौल थोड़ा अजीब था — कुछ लोग, तेज़ म्यूज़िक और डिम लाइट्स।

    🍸 ब्लू लेबल के चार पैग और ₹24,000 का झटका

    युवक ने बताया कि लड़की ने बिना हिचकिचाए प्रीमियम Blue Label Whisky ऑर्डर करनी शुरू कर दी।
    “मैंने सिर्फ एक बीयर और बाद में वोडका ली, लेकिन उसने चार पैग मंगा लिए,” उसने लिखा।

    जब बिल आया तो होश उड़ गए — ₹24,000 का बिल और ₹2,000 सर्विस चार्ज!
    युवक के पास सिर्फ ₹2,000 ही थे, बाकी राशि उसने दबाव में आकर ₹10,000 तक दी क्योंकि बार में मौजूद वेटर “काफी डराने वाले लग रहे थे।”

    🚶‍♀️ लड़की ने ‘डरी’ बोलकर ली विदाई और गायब हो गई

    पैसे देने के बाद लड़की ने बहाना बनाया कि वो डर गई है और थोड़ी देर में निकल जाएगी।
    फिर उसने थोड़ी दूरी पर जाकर एक ऑटो बुलाया और गायब हो गई।
    इसके बाद उसने संपर्क भी बंद कर दिया।

    युवक ने Reddit पर लड़की और बिल की ब्लर की हुई तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा —

    “दोस्तों, माफ करना, मुझे खुद ठगे जाने का अनुभव हुआ ताकि बाकी लोग सतर्क रहें।”

    🌐 सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया

    इस घटना ने इंटरनेट पर चर्चा छेड़ दी।
    कई लोगों ने लिखा कि ऐसा “बार स्कैम” थाणे में पिछले 3-4 सालों से चल रहा है।

    एक यूजर ने कमेंट किया —

    “भाई, न्यूज़ और Reddit नहीं पढ़ते क्या? ये स्कैम बहुत कॉमन है।”

    दूसरे ने लिखा —

    “मुझे भी वही लड़की मिली थी, Manpada बुला रही थी ड्रिंक्स के बहाने। मैंने मना कर दिया।”

    तीसरे ने चेताया —

    “अगर कोई लड़की थाणे में बार मिलने को कहे तो दो बार सोचो। वहाँ ऐसे कई फर्जी बार हैं।”

    ⚠️ डेटिंग ऐप यूज़र्स के लिए चेतावनी

    • पहली मुलाकात में कभी बार या महंगे रेस्टोरेंट में न जाएं।
    • हमेशा पब्लिक जगह पर मिलें, जैसे कैफ़े या पार्क।
    • किसी के कहने पर पेय या ऑर्डर में भाग न लें।
    • शक हो तो तुरंत लोकल पुलिस या साइबर सेल से संपर्क करें।

    ❓ FAQ सेक्शन

    Q1: क्या ये डेटिंग स्कैम मुंबई में नया है?
    A: नहीं, ये पिछले 3-4 सालों से थाणे और आसपास के बार में देखा जा रहा है।

    Q2: स्कैम कैसे होता है?
    A: लड़की डेटिंग ऐप पर भरोसा दिलाकर बार में बुलाती है, प्रीमियम ड्रिंक्स ऑर्डर करती है और फिर बिल में फंसा देती है।

    Q3: इससे बचने का तरीका क्या है?
    A: अजनबी से पहली बार मिलने पर कैफ़े या ओपन पब्लिक जगह चुनें।

    Q4: क्या पुलिस में शिकायत की जा सकती है?
    A: हाँ, साइबर क्राइम सेल या लोकल पुलिस स्टेशन में रिपोर्ट दर्ज की जा सकती है।

  • Mumbai: दादर रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान महिला ने मचाया हंगामा; जुर्माने पर विरोध; देखें VIDEO

    Mumbai: दादर रेलवे स्टेशन पर टिकट जांच के दौरान महिला ने मचाया हंगामा; जुर्माने पर विरोध; देखें VIDEO

    बिना टिकट यात्रा को लेकर मुंबई लोकल इस समय सख्त हो गई है। इसकी जांच क्रम को लेकर एक महिला ने हंगामा मचा दिया। लेकिन न तो उसने अपना टिकट दिखाया और तो और उसने जुर्माना भरने से भी इंकार कर दिया। Mumbai: Woman created ruckus during ticket checking at Dadar railway station; protested against fine; watch VIDEO

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई:
    बिना टिकट यात्रा को लेकर मुंबई में इस समय रेलवे स्टेशनों पर टिकट की जांच तेज कर दी गई है। इसी क्रम में दादर रेलवे स्टेशन के फुटओवर ब्रिज पर टिकट जांच के दौरान जब एक महिला से टिकट दिखाने को कहा गया, तो उसने हंगामा मचा दिया। महिला रेलवे ब्रिज पर जोर-जोर से टिकट निरीक्षकों और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के कर्मचारियों से बहस करने लगी। वह न केवल अपना टिकट दिखाने से इनकार कर रही थी, बल्कि जुर्माना भरने से भी मना कर दिया। उसने जुर्माना भरने से बचने के लिए तमाशा खड़ा कर दिया। Mumbai: Woman created ruckus during ticket checking at Dadar railway station; protested against fine; watch VIDEO

    रेलवे स्टेशन पर क्यों हो रही थी बहस ?

    महिला और रेलवे कर्मचारियों के बीच चल रही यह बहस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि रेलवे कर्मचारी कई बार समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन महिला उनकी बात नहीं मान रही और लगातार बहस करती जा रही है। फिलहाल इस महिला का नाम और पहचान सार्वजनिक नहीं की गई। Mumbai: Woman created ruckus during ticket checking at Dadar railway station; protested against fine; watch VIDEO

    इससे पहले भी हुआ हंगामा

    इसे पहले 2 अगस्त को विरार फास्ट लोकल की फस्ट क्लास डिब्बे में भी कुछ इसी तरह का हंगामा हुआ। सेकंड क्लास टिकट लेकर फस्ट क्लास के डिब्बे में यात्रा कर रहे एक यात्री को जब रेलवे कर्मचारियों ने पकड़ा, तो वह भड़क गया। उसे रेल कर्मचारी बोरीवली के टिकट निरीक्षक कार्यालय लेकर गए, जहां वह हिंसक हो गया। उसने रेलवे संपत्ति को नुकसान पहुंचाया और कर्मचारियों पर भी हमला किया। बाद में उसे आरपीएफ के हवाले कर दिया गया। Mumbai: Woman created ruckus during ticket checking at Dadar railway station; protested against fine; watch VIDEO

  • Maharashtra: सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर लगी सख्ती

    Maharashtra: सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर लगी सख्ती

    महाराष्ट्र की सरकार ने सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल को लेकर सख्त कानून पास कर दिया है। इसके तहत नियम का पालन नही किए जाने पर महाराष्ट्र सिविल सेवा (अनुशासन और अपील) नियमों के तहत कार्रवाई के आदेश दिए हैं। Maharashtra: Strictness imposed on the use of social media for government employees

    मंत्रालय प्रतिनिधि
    मुंबई:
    देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार ने महाराष्ट्र के सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल को लेकर सख्त नियम तय किए हैं। सरकार ने साफ चेतावनी दी है कि इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। Maharashtra: Strictness imposed on the use of social media for government employees

    सोशल मीडिया पोस्ट पर लगी रोक

    महाराष्ट्र की महायुति सरकार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ एकनाथ शिंदे की शिवसेना और अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) शामिल हैं। सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के जानकारी दायक सोशल मीडिया पोस्ट कभी कभार लोगों में भ्रम या गलत संदेश भी फैला सकता है। इसकी जिम्मेदारी को लेकर सरकार अब सख्त हो गई है। हालांकि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर रोक नही लगाया गया है। सिर्फ पोस्ट करते समय ध्यान देने के लिए कहा गया है।

    क्या करें क्या ना करें ?

    सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को एक सरकारी आदेश जारी कर यह नियम सार्वजनिक रुप से प्रसारित कर दिया है। इसमें बताया गया है कि सरकारी अधिकारी और कर्मचारी सोशल मीडिया पर क्या पोस्ट कर सकते हैं? और क्या नहीं? आदेश में यह भी कहा गया है कि जो भी इन नियमों का उल्लंघन करेगा, उस पर महाराष्ट्र सिविल सेवा (अनुशासन और अपील) नियम, 1979 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    सोशल मीडिया से होगी समस्या

    आदेश में जानकारी देते हुए, कहा गया है, कि “सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के आसान उपयोग से पलक झपकते ही दुनिया के किसी भी कोने में जानकारी पहुंचाई जा सकती है। इसकी अदभुत क्षमता और एक क्लिक में कई लोगों तक बात पहुंचा देने की सुविधा के साथ कुछ खतरे भी सामने आए हैं—जैसे गोपनीय जानकारी का लीक होना, झूठी या भ्रामक जानकारी फैलना और इसके साथ ही बड़ी दिक्कत वाली बात यह है कि एक बार पोस्ट की गई जानकारी को हटाने के लिए कई नियमों का पालन करना पडता है इसकी सीमाएं तय की गई है। सरकारी विभाग के लिए दिक्कत हो सकती है।”

    आदेश में आगे कहा गया, कि “यह भी देखा गया है कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सरकार की नीतियों, राजनीतिक घटनाओं या कुछ व्यक्तियों की आलोचना के लिए किया जा रहा है, जो सिविल सेवा नियमों का उल्लंघन है।” Maharashtra: Strictness imposed on the use of social media for government employees

    नए नियमों की जानकारी

    सरकार द्वारा जारी नियमों के अनुसार, अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा गया है कि वे राज्य सरकार या देश से जुड़ी किसी भी नीति की आलोचना करने से बचें और सोशल मीडिया का उपयोग “सावधानी और जिम्मेदारी” के साथ करें। उन्हें कोई आपत्तिजनक या मानहानि करने वाली सामग्री पोस्ट नहीं करने को कहा गया है।

    खुद का प्रचार

    नियमों में यह भी कहा गया है कि अधिकारी यह ज़रूर बता सकते हैं, कि किसी योजना या प्रोजेक्ट की सफलता के लिए उन्होंने या उनके विभाग ने क्या प्रयास किए हैं, लेकिन इस दौरान उन्हें यह ध्यान रखना होगा कि वे खुद का प्रचार न करें। सरकार की किसी योजना या प्रोजेक्ट से जुड़ी पहले से स्वीकृत जानकारी केवल वही व्यक्ति साझा कर सकता है जिसे इसके लिए अधिकृत किया गया है। इसका मकसद आम जनता की भागीदारी को बढ़ाना है।

    सरकारी महकमों का इस्तेमाल

    नियमों में यह भी कहा गया है कि अधिकारी और कर्मचारी अपने निजी और आधिकारिक इस्तेमाल के लिए अलग-अलग सोशल मीडिया अकाउंट बना सकते हैं। इसके अलावा, जब किसी अधिकारी का ट्रांसफर हो जाए, तो उन्हें अपने आधिकारिक अकाउंट को तुरंत संबंधित विभाग के प्रभारी को सौंप देना होगा। नियमों में यह भी स्पष्ट किया गया है, कि अधिकारी और कर्मचारी अपने व्यक्तिगत सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आधिकारिक पदनाम, सरकारी प्रतीक (लोगो), यूनिफॉर्म, सरकारी गाड़ी या निवास जैसी संपत्तियों से जुड़ी फोटो, वीडियो या रील न डालें।

    अधिकारियों और कर्मचारियों को विभागीय समन्वय के लिए व्हाट्सऐप और टेलीग्राम जैसे सोशल मैसेजिंग ऐप्स के इस्तेमाल की अनुमति होगी, लेकिन उन्हें बिना अनुमति के कोई भी गोपनीय दस्तावेज़, चाहे वह पूरा हो या आंशिक, अपलोड, फॉरवर्ड या साझा करने से बचने की सलाह दी गई है। सरकार ने यह भी सख्त निर्देश दिए हैं कि जिन ऐप्स या प्लेटफॉर्म्स को सरकार ने बैन किया है, उनका उपयोग बिल्कुल न किया जाए।

    यह आदेश सभी सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होगा — चाहे वे स्थायी हों, अनुबंध पर हों या सरकार के बाहर से नियुक्त किए गए हों। यह नियम उन सभी कर्मचारियों पर भी लागू होंगे जो सरकारी कंपनियों, उपक्रमों, अतिथि सेवाओं या स्थानीय निकायों में काम कर रहे हैं। Maharashtra: Strictness imposed on the use of social media for government employees

  • व्यस्त चौराहे पर पिता-पुत्र ने ट्रैफिक पुलिस को पीटा

    व्यस्त चौराहे पर पिता-पुत्र ने ट्रैफिक पुलिस को पीटा

    नालासोपारा में एक पिता और पुत्र ने एक व्यस्त चौराहे पर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। Father and son beat up a traffic policeman at a busy intersection

    महाराष्ट्र/पालघर: वसई-विरार इलाके में ट्रैफिक पुलिस पर हमलों की संख्या बढ़ती जा रही है, वहीं नालासोपारा में हुई एक चौंकाने वाली घटना इन दिनों सुर्खियाँ बटोर रही है। प्रगति नगर इलाके के एक व्यस्त चौराहे पर पिता और पुत्र दोनों ने मिलकर दो ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की लात-घूंसों से बेरहमी से पिटाई कर दी। इस घटना का रोमांचक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और हर जगह हलचल मचा दिया है।

    दिनदहाड़े सड़क पर हमला

    जब ट्रैफ़िक पुलिस प्रगति नगर के पास एक गोलचक्कर पर अपनी नियमित ड्यूटी कर रही थे, तभी मंगेश नारकर और उसके बेटे पार्थ नारकर ने अचानक दो ट्रैफ़िक पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिसकर्मी हनुमंत सांगले और शेष नारायण अत्रे को बीच सड़क पर पीट-पीटकर मारा गया। पिता ने पुलिसकर्मी को पकड़कर सड़क पर लिटा दिया, जिसके बाद बेटे ने उसके पेट और सीने पर लात-घूंसों से वार करना शुरू कर दिया। Father and son beat up a traffic policeman at a busy intersection

    जैसे ही यह आम लोगों के लिए रोमांचक घटना घटी, कई नागरिक घटनास्थल पर जमा हो गए। कुछ ने पूरी घटना को अपने मोबाइल फोन से वीडियो बना लिया, जबकि कुछ ने बीच-बचाव करके स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की। आखिरकार, एक अन्य पुलिस अधिकारी के दौड़कर आने पर आरोपियों को रोका गया। Father and son beat up a traffic policeman at a busy intersection

    वजह क्या थी?

    हालाँकि घटना के पीछे का असली कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है कि वाहन निरीक्षण के दौरान हुई बहस ने हमले का रूप ले लिया होगा। हालाँकि, पुलिस आगे की जाँच कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

    कानूनी कार्रवाई शुरू

    इस घटना के बाद, नालासोपारा के तुलिंज पुलिस स्टेशन में मंगेश नारकर और पार्थ नारकर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट समेत अन्य गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।

    नागरिकों का आक्रोशित, सख्त कार्रवाई की मांग

    इस घटना से स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो के बाद लोग पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो यह सवाल भी उठाया है कि, “यदि यातायात पुलिस के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम नागरिकों के बारे में क्या?”

  • 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा को प्यार मे फंसाने की कोशिश, पुलिस ने किया 2 घंटे में गिरफ्तार

    22 वर्षीय कॉलेज छात्रा को प्यार मे फंसाने की कोशिश, पुलिस ने किया 2 घंटे में गिरफ्तार

    Mumbai-rak-marge-police-station

    मुंबई की रफी अहमद किडवाई मार्ग पुलिस ने एक संवेदनशील मामले को महज 2 घंटों के भीतर सुलझा दिया। आरोपी के गिरफ्तारी के साथ ही उसके मोबाइल फोन की सारी आपत्तिजनक स्टोरेज साफ कर दिया।

    मुंबई: पश्चिम वडाला से शिवडी के बीच रहने वाली 22 वर्षीय कॉलेज छात्रा को 24 वर्षीय अब्दुल कलाम सोशस मीडिया के जरिए ब्लैकमेल और धमका रहा था। उसने छात्रा को चेतावनी दी कि अगर उसने उसके प्यार को स्वीकार नहीं किया तो वह उसकी फेसबुक में अपलोड तस्वीरों को फर्जी तरिके से एडिट कर उसका अश्ली वीडियो बनाकर ऑनलाइन सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड करते हुए वायरल कर देगा। Tried to trap a 22 year old college student in love, police arrested him within 2 hours

    पिता को लड़की ने बताया

    लड़की तो पहले, कुछ दिनों तक घबराई हुई हालत में अपने परिवार वालों से भी दूरी बनाने लगी। इसपर पिता परेशान होने लगे और समझा बुझाकर जब पूछा, तो पीड़ित लड़की ने अपने पिता कुरैशी को इसकी जानकारी दी। पिता ने तुरंत मुंबई पुलिस परिमंडल-4 की पुलिस उपायुक्त सुश्री रागसुधा आर से संपर्क किया और अपनी बेटी के साथ पूरी स्थिति बताते हुए एक आवेदन प्रस्तुत किया। Tried to trap a 22 year old college student in love, police arrested him within 2 hours

    डीसीपी ने दिए निर्देश

    डीसीपी रागसुधा आर ने आरएके मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप रणदिवे को त्वरित निर्देश दिए। उनके मार्गदर्शन में, एपीआई कांबले, एपीआई मोहिते, पीएसआई टाकुर और पुलिस टीम ने आरोपी के मोबाइल फोन को ट्रेस करना शुरू कर दिया। हालाँकि आरोपी हर 30 मिनट में अपना स्थान बदलता रहा, फिर भी पुलिस ने सिर्फ़ 2 घंटे के भीतर धारावी से अब्दुल कलाम का पता लगाने और उसे हिरासत में लेने में कामयाबी हासिल की। हिरासत में लेने के बाद पहले तो पुलिस ने उसके मोबाइल फोन की जांच की और उसके फोन से लडकी की आपत्तिजनक सामग्री निकालने के बाद फोन से डिलीट कर दी। Tried to trap a 22 year old college student in love, police arrested him within 2 hours

    पुलिस की हुई सराहना

    लड़की और उसके परिवार ने डीसीपी रागसुधा आर और आएके मार्ग पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार संदीप रणदिवे, एपीआई कांबले, एपीआई मोहिते, पीएसआई ठाकुर और पूरी आरएके मार्ग पुलिस टीम को उनकी तेज और कुशल कार्रवाई के लिए गहरा आभार व्यक्त किया। क्षेत्र के लोगों ने भी ऐसे संवेदनशील मामले में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया और समर्थन के लिए उनकी सराहना की। Tried to trap a 22 year old college student in love, police arrested him within 2 hours

  • Mumbai: 2 कैब ड्राइवर के बीच झगड़ा बना खतरनाक स्टंट, पुलिस ने लिया एक्शन

    Mumbai: 2 कैब ड्राइवर के बीच झगड़ा बना खतरनाक स्टंट, पुलिस ने लिया एक्शन

    Mumbai cab driver fight vileparle Western Express Highway news photo
    वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे की तस्वीर

    Mumbai Cab Driver Fight: मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार की रात को दो कैब ड्राइवरों में झगड़ा हो गया। इसके बाद यह झगड़ा एक खतरनाक स्टंट में बदला गया। राहगीरों ने जब वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, तो पुलिस ने तुरंत हरकत में आ कर गाड़ी सहित कैब ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

    मुंबई: छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। मुंबई एयरपोर्ट परिसर में दो कैब ड्राइवरों के बीच मामूली बहस एक खतरनाक स्थिति में बदल गई। कैब ड्राइवर ने अपने कार के बाेनल पर लटके हुए एक व्यक्ति को लगभग 6 किलो मीटर की दूरी तक घसिटता रहा। जबकि इस घटना में उसकी जान भी जा सकती थी। विलेपार्ले एक्सप्रेस हाईवे पर राह चलते एक बाइक सवार ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर उसकी गाड़ी जब्त कर ली। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

    क्या था मामला?

    बुधवार आधी रात को मुंबई एयरपोर्ट के डोमेस्टिक टर्मिनल पर दो एग्रीगेटर कैब के ड्राइवरों के बीच मामूली झगड़े ने खतरनाक रूप ले लिया। झगड़े से बचते हुए भाग रहे एक ने अचानक अपनी गाड़ी स्टार्ट कर दी। वहीं खड़े एक ड्राइवर ने बोनट पर कूदकर अपनी जान बचाई। लेकिन गाड़ी रोकने के बजाय आरोपी ड्राइवर ने कैब को तेज गति से दौड़ा दिया है। जानकारी के अनुसार 34 वर्षीय कैब में सवार ड्राइवर भीमप्रसाद महंतो का झगड़ा 34 वर्षीय जस्टिन जे के साथ हुआ था। महंतो ने हमले से बचने के लिए कैब दौड़ा दी। इस दौरान जस्टिन कैब के बोनल पर चिपका रहा। महंतो कैब को वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर लगभग 6 किलो मीटर तक दौड़ाता रहा। वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार ने इस घटना की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस वीडियो को देखने के बाद पुलिस एक्शन में आई। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

    पुलिस ने क्या कहा?

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला एक छोटी सी लड़ाई से शुरू हुई थी। जब महंतो और जस्टिन के बीच मामूली हाथापाई हुई जो गंभीर टकराव में बदल गया। पुलिस ने कहा कि महंतो भागने की कोशिश कर रहा था, तभी जस्टिन उसकी कार के बोनट पर चढ़ गया। बोनट पर बैठे ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलसि ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 281, 125, 126(2), 115(2), 352 और मोटर वाइकल एक्ट की धारा 184 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस के अनुसार एर्टिगा कार को जब्त कर लिया गया है, और आरोपी के खिलाफ BNSS की धारा 35(3) के तहत नोटिस जारी किया गया है। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

    झगड़ा किस बात का था ?

    सहार एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक देवेंद्र पोल ने बताया कि भीमप्रसाद महंतो अपनी टैक्सी से यात्री को उतारने के बाद दूसरी सवारी का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान एक निजी कैब चालक ने उसे जगह छोड़ने के लिए कहा, जिससे झगड़ा शुरू हो गया। मामला तूल पकड़ने के बाद अपने सहयोगी के समर्थन में और अधिक कैब चालक घटनास्थल पर पहुंचे। भीड़ बढ़ने से घबराए महंतो ने गाड़ी स्टार्ट कर भागने की कोशिश की। Mumbai: Fight between 2 cab drivers turns into dangerous stunt, police takes action

  • Maharashtra Big news: भारत पाकिस्तान पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मालवनी और कुर्ला से दो गिरफ्तार

    Maharashtra Big news: भारत पाकिस्तान पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मालवनी और कुर्ला से दो गिरफ्तार

    महाराष्ट्र की ताजा बड़ी खबरों में भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट के खिलाफ मालवनी से एक महिला सहित कुर्ला के एक 20 वर्षीय छात्र को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ठाणे के सड़क हादसे में एक की मौत। 2 करोड़ की ड्रग्स के साथ मेडिकल रिप्रजेंटेटिव गिरफ्तार। नागपुर के दामाद ने ससुर का किया मर्डर।

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई:
    भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चल रहा है। फिलहाल युद्ध विराम की घोषणा हो गई है। इसी बीच सोशल मीडिया पर ऑपरेशन सिंदूर को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर मलाड़ पश्चिम के मालवनी और कुर्ला पुलिस ने दो लोगों पर एफआईआर दर्ज किया है। जिसमें एक महिला समेत 20 वर्षीय छात्र भी शामिल हैं। इसके साथ ही ठाणे के एक सड़क हादसे में एक स्कूटर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। नागपुर के एक 40 वर्षीय बेरोजगार ने पैसों के लेन-देन को लेकर अपने ससुर के सर पर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। ठाणे में पुलिस ने एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को 2 करोड़ रुपये के ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    ऑपरेशन सिंदूर पर विवादास्पद टिप्पणी

    मुंबई के मालाड़ पश्चिम में मलवनी इलाके की 40 वर्षीय ब्यूटीशियन पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक स्टेटस डालने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य मामले में कुर्ला के रहने वाले 20 वर्षीय छात्र को सेना के हमलों पर कथित रूप से भारत विरोधी टिप्पणी करने पर गिरफ्तार किया गया है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    बता दें कि पहले मामले में महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही उसे जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा गया है। महिला ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस में लिखा कि जब सरकारें गैर-जिम्मेदार फैसले लेती हैं, तो आम लोग भुगतते हैं, सत्ता में बैठे लोग और इसके साथ ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक आपत्तिजनक शब्द भी इस्तेमाल किया। दूसरे मामले में पुलिस ने बताया कि छात्र ने इंस्टाग्राम पर भारत विरोधी पोस्ट डाली थी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    नागपुर में दामाद ने ससुर की हत्या कर दी

    नागपुर शहर में एक 40 वर्षीय बेरोजगार व्यक्ति को अपने 65 वर्षीय ससुर की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गौतम फुलझेले ने 5 मई को अपने ससुर जनार्दन दामके पर उस वक्त हथौड़े से हमला किया, जब वे सो रहे थे। जानकारी के अनुसार, जनार्दन दामके ने अपनी बेटी स्वाति (गौतम की पत्नी) से पैसे उधार लिए थे, जिससे दोनों के बीच विवाद हो गया। गंभीर रूप से घायल जनार्दन की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गौतम को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    ठाणे सड़क हादसे में एक की मौत

    महाराष्ट्र के ठाणे में एक ट्रक की टक्कर से दोपहिया वाहन सवार की मौत हो गई है। घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। ठाणे के कुपरबावड़ी एक्सप्रेस हाईवे पर ब्रिज के नीचे हुई इस घटना में जानकारी मिली कि ट्रक ने अपना नियंत्रण खो दिया था। अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटर को टक्कर मार दी, जिससे स्कूटर सवार की मौके पर ही मौत हो गई। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    2 करोड़ की ड्रग्स

    महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक मेडिकल रिप्रजेंटेटिव को गिरफ्तार किया है। मेडिकल रिप्रजेंटेटिव के पास से पुलिस ने दो करोड़ रुपए का प्रतिबंधित ड्रग्स कोडीन पाउडर बरामद किया। कोडीन मॉर्फिन का एक अफीम और प्रोड्रग है जो मुख्य रूप से दर्द, खांसी और दस्त के इलाज में प्रयोग किया जाता है। इसका आमतौर पर एक मनोरंजक दवा के रूप में भी प्रयोग किया जाता है। यह अफीम पोस्त, पापावर सोम्निफेरम के रस में प्राकृतिक रूप से पाया जाता है। इसका उपयोग आमतौर पर हल्के से मध्यम डिग्री के दर्द के इलाज के लिए किया जाता है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

    पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की जो अवैध तरीके से कोडीन को अपने पास जमाकर रखा हुआ था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 48 वर्षीय सुरेश परमार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो के करीब कोडीन पाउडर बरामद किया है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात जारी है। (Maharashtra Big news: Two arrested from Malvani and Kurla for objectionable post on India Pakistan)

  • ट्रक का टायर फटा और उड गए चलती रिक्शा के परखच्चे

    ट्रक का टायर फटा और उड गए चलती रिक्शा के परखच्चे

    नवी मुम्बई के वाशी मे एक चलते ट्रक का अचानक टायर फटने से एक ऑटोरिक्शा के परखच्चे उड गए। ऑटोरिक्शा का सिर्फ जाली बच गया। मौके पर हर कोई हैरान रह गया। (The tire of the truck burst and the wheels of the moving rickshaw flew away)

    नवी मुम्बई: आप ने सोशल मीडिया पर कई सड़क हादसों के वीडियो देखे होंगे। लेकिन वाशी सड़क हादसे की घटना से हर कोई हैरान है। आप ने देखा होगा हर बार सड़क हादस या तो ड्राइवर की गलती से या कुछ किसी और की गलती के कारण होता है। लेकिन सड़क पर अनजान हादसा लोगों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। सोशल मीडिया पर नवी मुम्बई से वाशी का एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जो लोगों के सोचने समझने से बाहर का विषय है। गाड़ी चलाते समय आपको कितना सतर्क रहना चाहिए, यह वीडियो इस बात का भी उदाहरण है। (The tire of the truck burst and the wheels of the moving rickshaw flew away)

    दरअसल, हम कितनी भी अच्छी गाड़ी चलाने की कोशिश करें, अगर हमारे सामने कोई गलत तरीके से गाड़ी चला रहा हो तो दुर्घटनाएं हो ही जाती हैं। ऐसे में सामने वाले की गलती की सजा दूसरों को भी भुगतनी पड़ती है। इसलिए सभी को ठीक से गाड़ी चलाने के लिए कहा जाता है। ऐसा ही एक भयानक हादसा नवी मुंबई के वाशी से सामने आया है। हादसे में अचानक चलते हुए ट्रक का टायर फट गया, जिसका वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस हादसे के बाद आसपास की कारों की हालत देखकर आप भी चौंक जाएंगे। (The tire of the truck burst and the wheels of the moving rickshaw flew away)

    वीडियो में देखा गया, कि कुछ लोग तेज स्पीड से कार लेकर रास्ते से गुजर रहे हैं, आखिर में जो होता है यह देखकर किसी के भी होश उड़ जाऐंगे। हुआ यूं कि एक ट्रक का टायर फट गया, इस बार इतनी तेज़ी से कि उसके बगल वाले ऑटो रिक्शा के परखच्चे उड़ गए। यह रिक्शा पूरी तरह से उजड गया और केवल रिक्शे का जाल ही बचा रहा। (The tire of the truck burst and the wheels of the moving rickshaw flew away)

    टायर क्यों फट जाता है?

    हम सभी जानते हैं कि ट्रक का टायर कितना बड़ा होता है, अगर यह फट जाए तो आसपास की गाड़ियों पर बुरा असर होगा, इसलिए अनुरोध है कि बड़े भारी वाहनों से सुरक्षित दूरी बनाकर चलें। टायर फटने की संभावना काफी हद तक टायर की क्वालिटी, स्थिति, सड़क की स्थिति और सबसे महत्वपूर्ण गति पर निर्भर करती है। जब आप के गाड़ी की स्पीड लीमिट 120 से 130 किमी प्रति घंटे से अधिक होती है तो टायर का तापमान तेजी से बढ़ता है। इससे टायर के रबर पर असर पड़ता है और रबर कमजोर हो सकता है। (The tire of the truck burst and the wheels of the moving rickshaw flew away)

    इससे टायर फटने की संभावना बढ़ जाती है, अधिक हवा भरे दायरों में उच्च दबाव के कारण टायर की सतह पतली हो जाती है और उच्च गति के कारण टायर फट सकता है। यदि टायर पुराना या घिसा हुआ है, तो ऐसे पुराने और घिसे हुए टायरों में गति को संभालने की क्षमता बहुत कम होती है, इसलिए तेज गति से गाड़ी चलाने से टायर फट सकता है, वायरल वीडियो में भी ऐसी कारणों से सड़क हादसे की बात बताई जा रही है। लोगों से सड़क पर सतर्क रहने और सेफ ड्राइव की सलाह दी जाती है। (The tire of the truck burst and the wheels of the moving rickshaw flew away)