इस्माईल शेख
मुंबई- RBI यानी ‘भारतीय रिजर्व बैंक‘ ने देश के सबसे बड़े बैंक SBI यानी ‘स्टेट बैंक ऑफ इंडिया’ पर दो करोड़ रुपये का जुर्माना लगा दिया है! यह जुर्माना बैंक नियम कानून के उल्लंघन पर लगाया गया है! RBI का कहना है कि SBI ने बैंक कर्मचारियों को श्रम का भुगतान करते समय जारी निर्देशों का पालन नहीं किया है, जिसके चलते उस पर जुर्माना लगा है! इस बारे में RBI ने एक प्रेस रिलीज जारी कर जुर्माने के कारण को पूर्ण रूप से स्पष्ट किया गया है!
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक RBI ने दिनांक 15 मार्च 2021 को SBI पर बैंककारी विनियमन अधिनियम, 1949 की धारा का उल्लंघन करने के जुर्म में दो करोड़ रुपयों का जुर्माना लगाया है! बैंक पर ये एक्शन अनुपालन में कमियों के कारण लिया गया है! हालांकि RBI के इस कदम का स्टेट बैंक के ग्राहकों किसी भी तरह का असर नहीं पड़ने वाला है! इसका ग्राहकों के साथ कोई लेना-देना नहीं है! SBI पर जुर्माना कमीशन के रूप में अपने कर्मचारियों को पारिश्रमिक भुगतान के संबंध में लिया गया है!
RBI की प्रेस रिलीज…
हमने इस बारे में जांच की थी, जिसमें पता चला है कि “स्टेट बैंक ऑफ इंडिया” RBI द्वारा जारी विशिष्ट निर्देशों का उल्लंघन किया है, हमने इस बारे में पहले भी बैंक को कारण बताओ नोटिस जारी किया था! हमारी पड़ताल में ये साबित हुआ है, कि बैंक पर लगे सभी आरोप सही हैं, इसलिए उस पर दंड लगाना जरूरी है! हम उम्मीद करते हैं, कि SBI जल्द ही अपनी गलती सुधारेगा!
![](https://i0.wp.com/indian-fasttrack.com/wp-content/uploads/2021/03/images-96.jpeg?resize=640%2C480&ssl=1)
कुछ जरूरी जानकारियां..
आप को बता दें, कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी की SBI भारत का सबसे बड़ा और पुराना बैंक है! 1 जुलाई 1944 को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की स्थापना हुई थी! जबकि इसका राष्ट्रीयकरण 1 जनवरी 1949 को किया गया था! इसकी कई सहयोगी शाखाएं हैं, जिनके नाम निम्नलिखित हैं
- स्टेट बैंक ऑफ बीकानेर एंड जयपुर स्टेट
- बैंक ऑफ हैदराबाद स्टेट
- बैंक ऑफ मैसूर स्टेट
- बैंक ऑफ पटियाला स्टेट
- बैंक ऑफ त्रावणकोर स्टेट
- बैंक ऑफ इंदौरस्टेट बैंक ऑफ सौराष्ट
![](https://i0.wp.com/indian-fasttrack.com/wp-content/uploads/2021/03/images-97.jpeg?resize=647%2C363&ssl=1)
भारतीय रिजर्व बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक यानी कि RBI भारत के सभी बैंकों का संचालक है! रिजर्व बैक भारत की अर्थव्यवस्था को कंट्रोल करता है! इसकी स्थापना 1 अप्रैल 1935 को हुई थी! पहले इसका मेन ऑफिस कोलकाता में था लेकिन साल 1937 में इस मुख्यालय मुंबई हो गया! शक्तिकांत दास भारतीय रिजर्व बैंक के मौजूदा गवर्नर हैं, जिन्होंने 4 सिंतबर 2016 को ये पद संभाला था! पूरे भारत में RBI के कुल 29 क्षेत्रीय कार्यालय हैं!
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.