Blog

  • Mumbai: बोरीवली के पे एन्ड पार्क में अपनी गाड़ी पार्क किया तो हो सकती है चोरी रहे सावधान

    Mumbai: बोरीवली के पे एन्ड पार्क में अपनी गाड़ी पार्क किया तो हो सकती है चोरी रहे सावधान

    अपनी गाड़ी को पार्क करते समय गाड़ी में रखें कीमती सामानों का रखे खयाल। आपका कीमती सामान चोरी भी हो सकता है भले ही भरोसेमंद पे एन्ड पार्क में अपनी गाड़ी पार्क क्यों न किया हो। मुंबई पुलिस की जानकारी..

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बोरीवली में पे एन्ड पार्क चलने वाला ही गाड़ियों में रखी कीमती सामानों को चोरी करता हुआ गिरफ्तार हुआ है। मायकलवाडी, कांदरपाडा, दहिसर पश्चिम के 33 वर्षीय आरोपी रमेश बंडू शिंदे को बोरीवली पश्चिम के एमएचबी कॉलोनी पुलिस ने 20 ग्राम सोने के गहने के साथ गिरफ्तार कर इसका खुलासा किया है। (Mumbai borivali pay and park thief crime news)

    वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडाळकर ने जानकारी देते हुए बताया, कि कृष्णकुंज बिल्डिंग सहकारी भंडार के सामने, शिवरी वडाला रोड, किंग सर्कल,मुंबई का रहने वाला 34 वर्षीय फरियादी दर्शील दिनेश डोडिया ने इसकी शिकायत की थी। शिकायत के मुताबिक फरियादी ने 17 दिसंबर दोपहर 2:15 से 4:00 बजे के बीच बोरीवली आईसी कॉलोनी के होली क्रॉस रोड पर फ्युजन किचन हॉटेल के सामने रोड़ पर वॅलेट पार्कींग में अपनी इनोवा कार क्रमांक MH 01 EF 6290 पार्क की थी। इसी दरमियान ड्राइविंग सीट के पीछे रखे बैग में से 20 ग्राम सोने के गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। (Mumbai borivali pay and park thief crime news)

    पुलिस, Mumbai,
    Pay & Park चालक एवं आरोपी रमेश बंडू शिंदे की तस्वीर

    इसे भी पढ़े:- मध्य रेल में बिना ड्यूटी के सरकारी विभाग से पगार मिलता है।

    शिकायत को मुताबिक पुलिस ने गु.र.क्र. 662/2023 में अनजान व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडालकर ने बताया कि पुलिस निरीक्षक सचिन शिंदे के मार्गदर्शन में पुलिस हवलदार शिंदे, खोत, पुलिस सिपाही सवळी और मोरे के साथ पुलिस उप निरीक्षक निलेश पाटील को टीम का मुखिया बनाकर जांच का जिम्मा सोंपा गया था। (Mumbai borivali pay and park thief crime news)

    Mumbai पुलिस की टीम में जांच में क्या पाया ?

    पुलिस की टीम ने जांच में संबंधित क्षेत्र के लगभग 10 से 12 सीसीटीवी कैमरा के फुटेज को खंगाला तो पाया, कि पीड़ित दर्शील दिनेश की कार को फ्युजन किचन हॉटेल के वॅलेट पार्किंग में पार्किंग का चालक 33 वर्षीय रमेश बंडू शिंदे गाड़ी को पार्क करने के बहाने गाड़ी की चावी लेकर कुछ दूरी पर गाड़ी पार्क करता हुआ देखा गया, फिर वहां से संदेहास्पद तरीके से गाड़ी निकाली दूसरी तरफ ले गया। उसके कुछ समय बाद वापस से उसी जगह गाड़ी लाकर पर्क करता हुआ दिखा। (Mumbai borivali pay and park thief crime news)

    Live Video on indian fasttrack news channel

    पुलिस को शक हुआ कि शायद इसी दरमियान चोरी को अंजाम दिया गया होगा, पुलिस ने रमेश को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो उसने अपना गुनाह कबूल करते हुए चोरी का सोना भी लौटा दिया। इस पूरे प्रकरण को देखते हुए एमएचबी कॉलोनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सुधीर कुडाळकर ने लोगों को सावधानी बरतने के लिए अपील की है। उन्होंने कहा, कि लोगों को अपने कीमती सामानों का खुद ही ख्याल रखना चाहिए। किसी पर भी भरोसा करना हमारे लिए धोखा दायक साबित हो सकता है। (Mumbai borivali pay and park thief crime news)

  • गुजराती फिल्मों में काम देने का लालच देकर नाबालिग से किया यौन शोषण, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

    गुजराती फिल्मों में काम देने का लालच देकर नाबालिग से किया यौन शोषण, मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार

    मुंबई में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है, जहां उसे गुजराती फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर फुसला कर उसका यौन शोषण किया गया।

    इस्माइल शेख
    मुंबई
    – अंधेरी इलाके में एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण का मामला सामने आया है, जहां उसे गुजराती फिल्मों में काम दिलाने के नाम पर फुसलाया गया. मुंबई पुलिस ने यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम (POCSO) के तहत मामला दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    खुद को गुजराती फिल्म डायरेक्टर बताकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले 41 वर्षीय साजिद खान नाम के शख्स को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साजिद खान ने नाबालिग लड़की का यौन शोषण किया। मुंबई पुलिस ने आरोपियों की कार्यप्रणाली का खुलासा किया है।

    इसे भी पढ़े:- Mumbai: एटीएम मशीन से कैश की चोरी, तीन ऑटो रिक्शा चालक सहित 6 गिरफ्तार

    खुद को गुजराती डायरेक्टर बताकर एक शख्स ने कैसे नाबालिग को फुसलाया?

    यौन शोषण,

    एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “पीड़ित लड़की गुजरात की रहने वाली है। वह अपने वीडियो की रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करती थी। पीड़िता के चाचा ने उसे एक्टिंग सिखाकर फिल्मों में काम दिलाने की उम्मीद से पीड़ित की मुलाकात 13 दिसंबर को साजिद खान से कराई थी।”

    अधिकारी ने कहा, “पीड़िता के परिवार ने साजिद खान पर भरोसा किया, जिसका फायदा उठाकर साजिद पीड़िता को मुंबई ले आया। मुंबई आने के बाद साजिद खान ने अंधेरी के एक होटल में एक कमरा बुक किया, जिसमें दोनों रुके।”

    पुलिस ने बताया, कि ”25 दिसंबर की सुबह साजिद खान ने अचानक लड़की का माथा चूम लिया और उसके साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब लड़की ने विरोध किया तो साजिद खान करवट बदल कर सो गया। लड़की डर गई और कमरे से बाहर आ गई। उसने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। साजिद खान को अदालत में पेश किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • मुंबई में चाइनीज मांझे से गला कटने से पुलिस कॉस्टेबल की मौत, मामला दर्ज

    मुंबई में चाइनीज मांझे से गला कटने से पुलिस कॉस्टेबल की मौत, मामला दर्ज

    मुंबई में चाइनीज मांझा से एक पुलिस कॉस्टेबल का गला कटने की घटना सामने आई है. इस घटना के बाद ले लोगों में चाइनीज मांझा बेचे जाने को लेकर रोष है। (Mumbai Policeman throat cut Chinese manja)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    दिंडोशी पुलिस थाने में ड्यूटी पूरी करने के बाद घर लौटते समय पतंग के माझे से गला कटने से एक पुलिस कॉस्टेबल की मौत हो गई। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियो की तलाश कर रही है। चाइनीज मांझे से गला कटने की इससे पहले कई घटनाएं देश के अन्य दूसरे शहरों में हो चुकी है। (Mumbai Policeman throat cut Chinese manja)

    जानकारी के अनुसार पुलिस कॉस्टेबल अपनी बाइक से वर्ली स्थित अपने घर लौट रहा था। पुलिस कॉस्टेबल का नाम समीर सुरेश जाधव है। वर्ली के बीडीडी चाली में अपने परिवार के साथ रहने वाले समीर जाधव दिंडोशी पुलिस स्टेशन में बीट मार्शल के पद पर तैनात था। रविवार दोपहर 3:30 को समीर काम खत्म कर दोपहिया वाहन से घर लौट रहा था। (Mumbai Policeman throat cut Chinese manja)

    इसे भी पढ़े:- मुंबई में खाली जमीन की कीमत और अपराध…

    पुलिस कॉस्टेबल,

    कैसे हुई पुलिस कॉस्टेबल की मौत..

    इसी दौरान वकोला ब्रिज से गुजरते वक्त अचानक उसके सामने एक पतंग का मांझा आ गया। कहा जा रहा है, कि कुत्ते से बचाने के प्रयास में मांझा उसके गले में फंस गया और तेज जख्म हो गया। गर्दन से खून बहता देख वह खुद को बचाने के प्रयास में बाइक से गिर गया। जैसे ही एक ड्राइवर ने यह देखा तो उसने कुछ दूरी पर गश्त पर मौजूद खेरवाड़ी पुलिस को कंट्रोल के जरिए इसकी सूचना दी। (Mumbai Policeman throat cut Chinese manja)

    घटना की जानकारी मिलते ही खेरवाड़ी पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में जाधव को सायन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। जाधव की पहचान उसकी जेब से मिले पहचान पत्र से हुई। खेरवाड़ी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक राजेंद्र मुळीक ने यह जानने पर कि वह पुलिस बल में है, दिंडोशी पुलिस और उसके परिवार को दुर्घटना के बारे में सूचित किया गया। उनके निधन की खबर से वर्ली बीडीडी चली में शोक की माहौल पसरा हुआ है। (Mumbai Policeman throat cut Chinese manja)

    पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में आगे की जांच जारी है। हर साल मांझे के कारण कई लोगों की मौत हो जाती है। यह भी स्पष्ट है कि यह पक्षियों के जीवन के लिए बेहद खतरनाक है। इसीलिए कई संगठन नायलॉन मेड पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश कर रहे हैं। खासकर, इस मांझे के कारण अक्सर बाइक सवारों की जान चली गई है। लोगों की मांग है, कि चाइनीज मांझा बेचने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। (Mumbai Policeman throat cut Chinese manja)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मुंबई का चुनाभट्टी इलाका, फायरिंग में एक की मौत; कई घायल

    गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला मुंबई का चुनाभट्टी इलाका, फायरिंग में एक की मौत; कई घायल

    Mumbai Firing: मुंबई का चुनाभट्टी इलाका रविवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। एक अज्ञात शख्स की फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने करीब 16 राउंड फायरिंग की। इस मामले में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

    इस्माईल शेख
    Mumbai Firing
    – मुंबई के चुनाभट्टी इलाका रविवार को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। एक अज्ञात शख्स द्वारा फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन लोग जख्मी हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति ने करीब 16 राउंड फायरिंग की है।
    जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की यह घटना चुनाभट्टी पुलिस थाना अंतर्गत वीएन पूर्व मार्क की आजाद गली की है। मृतक की पहचान सुमित उर्फ पप्पू एरुनकर के तौर हुई है। वह कुछ वक्त पहले ही जेल से बाहर आया है और कथित तौर पर कई आपराधिक मामलों में शामिल रहा है। (Mumbai chunabhatti firing)

    Mumbai Firing आपसी रंजिश का शक …

    पुलिस को शक है कि यह पुरानी रंजिश का मामला हो सकता है। फिर भी वह अलग-अलग एंगल्स से जांच कर रही है। फायरिंग के बाद घायलों को सायन के सरकारी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। चुनाभट्टी पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम भी इस मामले की कई पहलुओं से जांच कर रही है। (Mumbai chunabhatti firing)

    Mumbai Firing,

    तीन लोग हुए घायल..

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ‘दोपहर करीब 3 बजकर 15 मिनट पर चूना भट्टी इलाके में फायरिंग की घटना हुई, जिसमें सुमित एरुनकर नाम के शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई और 3 अन्य लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है, कि सुमित फायरिंग का मुख्य टारगेट था। इसके साथ ही, घायलों की तबीयत स्थिर है और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान कर ली गई है और करीब 9 टीमें तलाशी में जुट गई हैं। फायरिंग की वजह आपसी रंजिश को माना जा रहा है।’ फायरिंग में सुमित बुरी तरह घायल हो गया और उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। (Mumbai chunabhatti firing)

    इसे भी पढ़े:- Mumbaì: लहसुन की चोरी में पीट-पीट कर हत्या

    Live video on indian fasttrack news channel
  • गैंगस्टर छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट का भतीजा फैसल कुरेशी मालवणी में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

    गैंगस्टर छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रूट का भतीजा फैसल कुरेशी मालवणी में ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

    • सलीम फ्रूट भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन और दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील का बहनोई है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    गैंगस्टर सलीम कुरेशी उर्फ ​​सलीम फ्रूट के भतीजे फैसल कुरेशी को कल रात (शनिवार, 23 दिसंबर) मलाड के मालवणी में एमडी (MD) ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया गया है। सलीम फ्रूट भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन और दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील का बहनोई है।

    सलीम फ्रूट को 2006 में मुंबई पुलिस की एंटी-एक्सटॉर्शन सेल ने हफ़्ता वसूली के मामले में गिरफ्तार किया था और फिलहाल वह आतंकी संबंधों के लिए एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) की हिरासत में है।

    छोटा शकील कौन है?

    दाऊद इब्राहिम का सबसे अधिक करीबी छोटा शकील है जिसे उसका राइट हैंड माना जाता था, फिलहाल वह फरार है और माना जा रहा है कि वह दुबई की जगह दक्षिण अफ्रीका शिफ्ट हो गया है। वह भारत में राइट विंग के लोगों की हत्या के लिए भारत में सुपारी किलिंग के लिए लोगो को हायर करता है।

    इसे भी पढ़े:- Mumbai: बोरीवली में लहसुन के लिए हुई हत्या, धारा 370 के तहत गिरफ्तार

    छोटा शकील

    सलीम फ्रूट कौन है?

    सलीम फ्रूट भगोड़े अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत के मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के करीबी छोटा शकील का बहनोई है। सलीम फ्रूट को हाल ही में दादर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में भी पकड़ा था। सलीम फ्रूट पर छह अन्य लोगों के साथ मिलीभगत करने और संपत्ति के दस्तावेज तैयार करने का आरोप है।

    शिकायतकर्ता ने क्राइम ब्रांच को बताया था कि कुंभारवाड़ा में उसकी एक बिल्डिंग है, जिसके फर्जी कागजात बनवाए गए हैं। कागजात का उपयोग कर संपत्ति सलीम फ्रूट को बेच दी गई।
    प्रॉपर्टी डीलिंग में शकील के नाम पर पैसे ऐंठने के आरोप में सलीम फ्रूट पहले से ही जेल में है।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • पिछले 9 महीना से गायब सरकारी कर्मचारी लेता है हर महीने अपना पगार

    पिछले 9 महीना से गायब सरकारी कर्मचारी लेता है हर महीने अपना पगार

    सरकारी विभाग का प्रचार प्रसार जैसे अहम पद पर विराजमान अधिकारी ही पिछले 9 महीना से नदारद है और मध्यरेल आंख मूंदकर उस अधिकारी को पगार भी दे रहा है।

    वी बी माणिक
    मुंबई-
    मध्यरेल के जनसम्पर्क कार्यालय में कार्यरत वरिष्ठ प्रचार प्रसार (पब्लिसिटी) निरीक्षक श्रीमती. दीप्ति गुप्ता पिछले करीब 9 महीने से लापता है। बिना ड्यूटी किये हाजिरी लगाती है। जनसंर्पक विभाग के सारे कर्मचारी परेशान है, कि “मैडम की कौन सी पकड़ है।” जिससे बिना ड्यूटी के पगार ले रही है। (Mumbai Central Railway public Relations office publicity corruption news)

    सरकारी विभाग में बिना ड्यूटी के पगार हासिल करना एक तरफ से भ्रष्टाचार का खेल माना जाता है। खबरों के मुताबिक ऐसे कई बार देखा गया कि मामूली कर्मचारी अपनी झूठी समस्या पत्र जोड़कर ऐसी हरकतें करते दोषी पाए गए हैं। जिस पर कार्यवाही करते हुए उन्हें पद से निष्कासित भी किया जाता रहा है। लेकिन यहां तो मध्यरेल सरकारी विभाग का ‘प्रचार प्रसार’ जैसे अहम पद पर विराजमान वरिष्ठ अधिकारी ही पिछले 9 महीना से नदारद है और मध्यरेल आंख मूंदकर उस अधिकारी को पगार भी दे रहा है। (Mumbai Central Railway public Relations office publicity corruption news)

    इसे भी पढ़े- महाराष्ट्र में बदलेगा स्कूली टाइमिंग राज्यपाल की पहल

    मिली जानकारी के अनुसार दीप्ति गुप्ता की पकड़ रेलवे बोर्ड से है। वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी ए.के. सिंह से फोन पर गुप्ता के बारे में पूछने पर बताया, कि “गुप्ता ऊपर फोटोग्राफी कक्ष में बैठती है। उनके लिए नीचे बैठने की जगह नही है। अगर आपको ज्यादा जानकारी चाहिए तो सीपीआरओ से पूछिए।” इतना बोलकर सिंह ने फोन काट दिया। (Mumbai Central Railway public Relations office publicity corruption news)

    मध्यरेल ,

    मध्यरेल में बिना ड्यूटी के सरकारी अधिकारी

    अब बात ये उठ रही है कि गुप्ता की पकड़ कितनी मजबूत है? इनके सम्बंध किस अधिकारी के साथ है? कि बिना काम के पगार ले रही है। इन सवालों पर सीपीआरओ चुप बैठे है। अब इस खबर के बाद गुप्ता पर कार्रवाई होगी या उनको आशीर्वाद देकर पदोन्नति किया जाएगा कुछ कहा नहीं जा सकता? लोगो का कहना है, कि “दीप्ति गुप्ता” महीने में दो बार आकर मस्टर पर साइन करके चली जाती है। इन बातों से सीधा मालूम होता है कि गुप्ता को कुछ जिम्मेदार अधिकारियों का समर्थन प्राप्त है। कानून व्यवस्था पर विश्वास रखने वाले लोगों का कहना है कि दीप्ति गुप्ता बिना ड्यूटी के सरकारी विभाग से पगार प्राप्त करने में समर्थन करने वाले दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब होगी? (Mumbai Central Railway public Relations office publicity corruption news)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • ATM से कैश चोरी करने वाले गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

    ATM से कैश चोरी करने वाले गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

    ATM मशीन से छेड़छाड़ कर कैश चोरी करने वाले गैंग के 6 सदस्यों को मालाड़ (पूर्व) की कुरार पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिसमें 3 ऑटोरिक्शा चालक भी शामिल है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    कुरार पुलिस ने मलाड (पूर्व) में एक एटीएम कियोस्क में कैश डिस्पेंसर से छेड़छाड़ के बाद पैसे चुराने के आरोप में तीन ऑटोरिक्शा चालकों सहित एक गिरोह के 6 सदस्यों को गिरफ्तार किया।

    ATM मशीन से छेड़छाड़

    पुलिस ने कहा कि ये गैंग एटीएम से मुद्रा नोटों के वितरण को अस्थायी रूप से अवरुद्ध करने के लिए गोंद का उपयोग करते थे। जो ग्राहक नकदी निकालने में विफल रहता था, वह यह मानकर कियोस्क से चला जाता था कि कोई तकनीकी समस्या है, उसके बाद वे पैसे निकाल कर गैंग के सदस्य अपनी जेबों में डाल लेते थे।

    इसे भी पढ़े – Mumbai: कीमती जमीन के लिए BMC अधिकारियों ने किया अपराध.

    ATM,

    गिरफ्तार किए गए लोगों में नवी मुंबई के रहने वाले 29 वर्षीय आदित्य भारतीय, 22 वर्षीय सूरज तिवारी, 24 वर्षीय संदीप यादव, 36 वर्षीय अशोक यादव, 31 वर्षीय राकेश यादव और रवि यादव शामिल हैं। गुरुवार को एक निजी बैंक के एटीएम तक जाने के लिए जिस ऑटोरिक्शा का इस्तेमाल किया गया था, उसकी गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद होने के बाद उन्हें पकड़ा गया। मामला 12 घंटे के भीतर सुलझा लिया गया जब मलाड निवासी एक व्यक्ति जो पैसे निकालने के लिए कियोस्क पर गया था, उसने पाया कि मशीन के साथ छेड़छाड़ की गई है।

    Live Video On Indian Fasttrack News Channel
  • मुंबई में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे

    मुंबई में अगले दो दिनों तक बादल छाए रहेंगे

    • कोलाबा न्यूनतम तापमान 21 सांताक्रूज 23.2 डिग्री सेल्सियस
    • मौसम विभाग के कोलाबा केंद्र में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – सर्द मौसम के लिए मुंबईकरों को अभी और इंतजार करना होगा। इसके अलावा मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक मुंबई शहर में बादल छाए रहेंगे। नतीजतन, मुंबईकरों को ठंड के मौसम के लिए कुछ और दिन इंतजार करना होगा। कोलाबा न्यूनतम तापमान 21 सांताक्रूज 23.2 डिग्री सेल्सियस। (Cloudy weather in Mumbai for the next two days)

    मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, वातावरण में उमस महसूस होगी, इसलिए मुंबईवासियों को अभी कुछ दिनों तक ठंड का अनुभव नहीं हो पाएगा। मौसम विभाग के कोलाबा केंद्र में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जबकि सांताक्रूज केंद्र में न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। (Mumbai weather news)

    कोलाबा, मुंबई,

    इसे भी पढ़े:- 16 वर्षीय लड़के ने स्मार्टफोन के लिए अपनी जान दे दी

    कोलाबा न्यूनतम तापमान 21 सांताक्रूज 23.2 डिग्री सेल्सियस

    औसत न्यूनतम तापमान 2.5 और 3 डिग्री अधिक है। इस बीच जलवायु परिवर्तन के कारण न्यूनतम तापमान बढ़ सकता है और अधिकतम तापमान घट सकता है। मौसम विभाग के कोलाबा केंद्र ने गुरुवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस जबकि सांताक्रूज केंद्र ने अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। कोलाबा में 24 घंटे में तापमान 1.2 डिग्री बढ़ गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि दो दिनों में तापमान में कमी आएगी।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • बोरीवली मे लहसुन के लिए हुई हत्या, धारा 370 के तहत गिरफ्तार

    बोरीवली मे लहसुन के लिए हुई हत्या, धारा 370 के तहत गिरफ्तार

    बोरीवली में लहसुन चोरी के शक में हैरान कर देने वाली घटना हुई। आरोप के मुताबिक महज 6 हजार 400 रुपये कीमत का 20 किलो लहसुन चोरी हुआ तो शख्स ने सीधे जान ले ली। पहले पीटा। लेकिन इलाज के दौरान पंकज मंडल नाम के शख्स की मौत हो गई।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    दुकान में काम करने वाले एक शख्स ने 6400 रुपये का लहसुन चुरा लिया तो दुकान मालिक ने उस शख्स की पिटाई कर दी। उसी पिटाई में उस शख्स की मौत की चौंकाने वाली घटना मुंबई के बोरीवली में हुई है। बोरीवली में लहसुन चोरी के शक में हैरान कर देने वाली घटना। आरोप के मुताबिक महज 6 हजार 400 रुपये कीमत का 20 किलो लहसुन चोरी हुआ तो शख्स ने सीधे चोर की जान ले ली। पकड़े जाने पर इतना पीटा कि इलाज के दौरान पंकज मंडल नाम के शख्स की मौत हो गई।

    इस मामले में कारोबारी घनश्याम आगरी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक 7 महीने पहले काम की तलाश में मुंबई आया था। उन्हें एक प्याज और आलू की दुकान में नौकरी मिल गई। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मृतक पर चोरी का शक हो रहा था। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी दुकान से कई बार चोरी होने से व्यापारी परेशान था। पकड़े जाने पर मृतक ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पैसे देने का वादा भी किया था। लेकिन चोर को पुलिस के हवाले करने के बजाय उसकी जम कर पिटाई कर दी।

    इसे भी पढ़े:- Mumbai- 16 वर्षीय लड़के ने स्मार्टफोन के लिए अपनी जान दे दी..

     लहसुन,

    लहसुन की बढ़ती कीमत ..

    बाजार की माने तो कुछ दिनों पहले 200 रुपये किलो के हिसाब से बिकने वाला लहसुन अब 350 रुपये होलसेल भाव में मिल रहा है। खुदरा व्यापारी 400 रुपये किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। लहसुन की बढ़ती कीमतों की वजह से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पिछले साल लहसुन की अच्छी खेती हुई थी जहां 50 रुपये किलो के हिसाब से खुदरा भाव में लोगों को मिल रहा था। आसमान छूती महंगाई ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। लेकिन इसके लिए किसी इंसान की हत्या कर देना यहां इंसानियत को शर्मसार कर रहा है।

  • बच्चों की नींद पूरी नहीं होने का बताया कारण

    बच्चों की नींद पूरी नहीं होने का बताया कारण

    महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने स्कूलों के अपने समय में बदलाव करने की अपील की है, ताकि बच्चें पूरी नींद ले सकें। राज्यपाल ने कहा है कि बच्चों को सुबह जल्दी उठना पड़ता है। ऐसे में उनकी नींद पूरी नहीं हाेती है। ऐसे में उनकी नींद पूरी नहीं होती है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – स्टूडेंट्स को पूरी नींद मिले इसके लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने एज्युकेशन अधिकारियों से स्कूलों का समय बदलने पर विचार करने को कहा है। महाराष्ट्र के राज्यपाल रमेश बैस ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा, कि कोविड के बाद से हर किसी की नींद का तरीका बदल गया है। खासकर बच्चे जो आधी रात के बाद ही सोते हैं, लेकिन उन्हें स्कूल जाने के लिए जल्दी उठना पड़ता है, जिससे उनकी नींद का न्यूनतम कोटा खत्म हो जाता है। इसका खयाल करते हुए, उन्होंने स्कूलों और शिक्षा अधिकारियों से इस पहलू पर ध्यान देने के अलावा ‘पुस्तक-रहित’ स्कूलों, ‘ई-कक्षाओं’ को बढ़ावा देने और छात्र समुदाय पर शिक्षा के बोझ को कम करने के लिए उनकी गुणवत्ता के अनुसार स्कूलों की रैंकिंग करने का आह्वान किया है।

    महाराष्ट्र के राज्यपाल ने क्या कहा ..

    राज्यपाल रमेश बैस ने यह बातें राजभवन में स्कूल शिक्षा विभाग की विभिन्न पहलुओं के शुभारंभ के मौके पर कहीं। बैस ने जब ये बातें कहीं तो कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, मंत्री दीपक केसरकर, मंगल प्रभात लोढ़ा और गिरीश महाजन के अलावा प्रमुख सचिव शिक्षा रणजीत सिंह देयोल भी मौजूद थे। बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा संचालित नए स्कूल भवनों का उद्घाटन करते हुए राज्यपाल और सीएम ने संयुक्त रूप से माई स्कूल, ब्यूटीफुल स्कूल, स्टोरी-टेलिंग सैटरडे, एंजॉयेबल रीडिंग, एडॉप्ट स्कूल एक्टिविटी, माई बैकयार्ड और क्लीननेस मॉनिटर जैसी पहल की शुरुआत की।

    राज्यपाल,

    इसे भी पढ़े:- रेल कर्मचारियों की यात्रियों के साथ आरपीएफ ने की पिटाई

    लाइब्रेरी को गोद लेने की जरूरत
    राज्यपाल ने इस बात पर भी खेद व्यक्त किया कि राज्य में सैकड़ों सार्वजनिक पुस्तकालय हैं, लेकिन अधिकांश पुराने हैं, इसलिए उन सभी को पुनर्जीवित करने और परिसर में कंप्यूटर और इंटरनेट प्रदान करके ‘लाइब्रेरी एडॉप्शन’ शुरू करने की आवश्यकता जताई है। बैस ने आग्रह करते हुए कहा, कि यह आवश्यक था क्योंकि छात्र न केवल किताबों के माध्यम से बल्कि इंटरनेट, सोशल मीडिया और अन्य स्रोतों के माध्यम से भी अपना ज्ञान प्राप्त करते हैं जो उनके आईक्यू स्तर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। इसलिए शिक्षकों को भी शैक्षणिक मामलों में नए चीजों को सीखते रहना चाहिए। उन्होंने छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए कम शैक्षणिक होमवर्क और “खेल और रचनात्मक गतिविधियों पर जोर के साथ शिक्षा को और अधिक मनोरंजक बनाने का आह्वान किया।

    Live video on indian fasttrack news channel