Blog

  • मालाड़ मे अवैध निर्माण के लिए झाड़ियां और वृक्षों की निर्मम हत्या।

    मालाड़ मे अवैध निर्माण के लिए झाड़ियां और वृक्षों की निर्मम हत्या।

    मालाड़ मनपा पी/उत्तर विभाग अंतर्गत अवैध निर्माण कार्य को अंजाम देने के लिए किटी इसोबिस हेडिक्स, डेरीस इसोबिस हेडिक्स, नोएल और जीन इसोबिस द्वारा पूराने जीवित झाड़ियां और वृक्षों की निर्मम हत्या की जा रही है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ मनपा पी/उत्तर विभाग अंतर्गत अवैध निर्माण कार्य को अंजाम देने के लिए पूराने जीवित झाड़ियां और वृक्षों की निर्मम हत्या की जा रही है। इस पर मनपा पी/उत्तर विभाग उद्यान विभाग के सहायक अधीक्षक (Assistant superintendent of Garden department) कछुआ कार्यवाही के नाम पर चुप्पी साध ली है। यहां लगभग 33 गुन्ठा खेती की नॉन डेवलपमेंट जोन वाली जमीन पर अवैध भर्नी को लेकर मनपा पी/उत्तर विभाग के घन-कचरा विभाग ने नोटिस जारी किया है। इसी समय अवैध भर्नी माफिया राजेश चौरसिया के खिलाफ मनपा कानून एमआरटीपी (MRTP) के तहत नोटिस जारी किया गया है। (Ruthless killing of bushes and trees for illegal construction in Malad)

    झाड़ियां और वृक्षों की निर्मम हत्या..

    मालाड़ पश्चिम, मार्वे रोड़, कल्पना पार्क के बाजू में कमल तलाव के पीछे सर्वे कंमाक 66/13 भाग सीटीएस. क्रमांक 2248 पार्ट, सर्वे नं 64/1 पार्ट सीटीएस क्रमांक 2249 पार्ट सर्वे क्रमांक 6473 सीटीएस नं 2251 सर्वे क्रमांक 64/4 सीटीएस नं 2497 सर्वे नं 64/2 सीटीएस नं 2250 पार्ट मौजे मालवणी गांव तालुका बरीवली, मार्वे रोड , मालवणी, मालाड़ पश्चिम, मंबई -95 कुल मिलाकर 3069 स्केवर मिटर के एरिया में यानी लगभग 33 गुन्ठा खेती की नॉन डेवलपमेंट जोन वाली जमीन में अवैध निर्माण कर लोगों को यहां फंसाने का प्लान बनाया जा रहा है। इसके लिए यहां वृक्षों की निर्मम हत्या की जा रही है। (Ruthless killing of bushes and trees for illegal construction in Malad)

    हालांकि पैसों के बल पर यहां अवैध निर्माण के जरिये गाले और रूम बनाकर यहां के जमीन माफिया लोगों को बेचने में कामयाब भी हो जाएंगे। लेकिन मनपा के उच्च अधिकारियों से शिकायत होने पर, वही भ्रष्ट मनपा अधिकारियों द्वारा तोड़क कार्रवाई कर अवैध बांधकामों को ज़मिदोस्त कर दिया जाएगा। तब यहां गाले और मकान खरीदने वालों के साथ पैसों की ठगी होने की पूरी संभावना है। ऐसे में यहां अपनी पूंजी लगाने से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। (Ruthless killing of bushes and trees for illegal construction in Malad)

    आम जनता को इस खबर के माध्यम से सावधान रहने की अपील की जा रही है। अंदाजन 33 गुन्ठे की जमीन पर अवैध गालों का निर्माण कर यहां लगों को बेचकर पैसे ठगने का प्लान बनाया जा रहा है। मनपा नियमानुसार कभी भी इन अवैध बनाए जाने वाले गालों पर तोड़क कार्रवाई की जा सकती है। लेकिन पैसों की लालच में मनपा पी/उत्तर विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों की सहमति प्राप्त होने की भी जानकारियां प्राप्त हो रही है। मनपा पी/उत्तर विभाग के सहायक आयुक्त (Assistant Commissioner) किरण शिवाजीराव दिघावकर को अपने विभाग के भ्रष्ट अधिकारियों पर ध्यान देने की जरुरत है। जबकि यहां वृक्षों की निर्मम हत्या मामले में पुलिसिया कार्रवाई कर आरोपियों को दंडित किया जाना चाहिए। (Ruthless killing of bushes and trees for illegal construction in Malad)

    https://indian-fasttrack.com/2024/02/23/illegal-business-of-government-land-by-land-mafia-omji-kumawat

    कुछ महीनों पहले जमीन मालिक श्रीमती किटी इसोबिस हेडिक्स, श्री. डेरीस इसोबिस हेडिक्स, श्री नोएल, कमारी जीन इसोबिस इन चारों ने मिलकर मनपा की अनुमति लिए बिना यहा खेती की नॉन डेवलपमेंट जोन की जमीन पर रात दिन ट्रकों के जरिये अवैध भर्नी कर झाड़ियां और वृक्षों को नष्ट कर रहे थे। मनपा पी/उत्तर विभाग के घन-कचरा विभाग के नज़र में आते ही कार्यवाही करते हुए नोटिस जारी किया। लेकिन प्राप्त जानकारी के अनुसार बाद में मनपा अधिकारियों से इनकी पैसों को लेकर सेटिंग हो गई। जिसमें अवैध भर्नी माफिया राजेश चौरसिया के खिलाफ सिर्फ मनपा कानून एमआरटीपी (MRTP) के तहत नोटिस जारी कर ठंडे बक्से में डाल दिया और आगे की पुलिस कार्रवाई अभी तक नहीं की गई। (Ruthless killing of bushes and trees for illegal construction in Malad)

    Live video on indian fasttrack news channel

    जबकि चारों जमीन मालिकों के खिलाफ सरकारी पक्ष की तरफ से पुलिसिया कार्रवाई कर इन चारों को भर्नी माफिया चौरसिया के साथ गिरफ्तार किया जाना चाहिए था। लेकिन कार्रवाई के नाम पर कुछ भी नहीं किया गया। उसी सेटिंग के बल बूते अब बेधड़क रात-दिन यहां पुरानी झाड़ियां और वृक्षों को नष्ट किया जा रहा है। खुले तौर पर मनपा अधिकारियों से यहां अवैध चालियों का निर्माण कर बेचने की मंशा जाहिर कर दी गई है। यहां करोड़ की लेनदेन में अपना हिस्सा पाने के लिए मनपा अधिकारियों ने कार्रवाई नहीं करते हुए चुप्पी साध ली है। लोगों का कहना है, कि मनपा प्रशासन के उच्च अधिकारियों को इन भ्रष्ट अधिकारियों के कारनामों पर दंडित करते हुए पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए। (Ruthless killing of bushes and trees for illegal construction in Malad)

  • अंतरिम जमानत की याचिका हुई रद्द, जल्द होगी गिरफ्तारी- मालवनी पुलिस

    अंतरिम जमानत की याचिका हुई रद्द, जल्द होगी गिरफ्तारी- मालवनी पुलिस

    मालवनी पुलिस के फरार आरोपी जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद को दिंडोशी सत्र न्यायालय की ओर से अंतरिम जमानत की याचिका रद्द करते हुए हाईकोर्ट में अपील के लिए समय देने से भी मना कर दिया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालवनी के इलाके में लोगों से खुद को क्राईम की दुनिया का शहनशा कहलाने वाले ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दोनों बेटों की अंतरिम जमानत याचिका को दिंडोशी सत्र न्यायालय ने खारिज करते हुए हाईकोर्ट में अपील के लिए समय देने से भी मना कर दिया है। मामला लोगों को डरा-धमका कर पैसों की फिरौती मांगने का है। साथ ही फरियादी को मुकदमा दर्ज होने के बाद से धमकाने की भी जानकारियां प्राप्त हो रही है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    मालवनी पुलिस थाने मे दर्ज शिकायत के मुताबिक ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दोनों बेटों ने मिलकर लगातार 39 वर्षीय पीड़ित सलीम गौस शेख के पास से 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये वसूल कर चूकें हैं और पैसों की वसूली भी ऐसी की डायरेक्ट गूगल पे के जरिए पीड़ित को ऑनलाइन पेमेंट करने पर बाध्य किया गया है। पुलिस जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सरगर्मी से तलाश कर रही है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    रिप्लाई जरूर मिलेगा- ज़ाकिर डॉट कॉम

    मुकदमा दर्ज होने के बाद से जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके लड़कों द्वारा पीड़ित पक्ष से मामला दबाने को लेकर फोन पर धमकाने की जानकारियां प्राप्त हो रही है। मोबाइल फोन के जरिये ज़ाकिर डॉट कॉम ने पीड़ित को कहा, “वक्त-वक्त की बात है, तेरे को रिप्लाई जरूर मिलेगा।” पीड़ित पक्ष ज़ाकिर की धमकियों से सहमा हुआ है। पीड़ित मालवनी पुलिस पर भरोसा करते हुए न्याय की गुहार लगा रहा है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    क्या है मामला?

    मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में पीड़ित सलीम गौस शेख मकान बनाने और रिपेयरिंग का काम करता है। आरोपियों ने पीड़ित के साथ गुंडागर्दी करते हुए उसके काम में रूकावट पैदा करने की धमकी देकर पीड़ित के पास से लगातार पैसों की डिमांड किया करते थे। पीड़ित की कमाई हो या न हो इन लोगों को हफ़्ता देना पड़ता था। पीड़ित इसलिए भी जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम से डरता था क्यों की ज़ाकिर डॉट कॉम कोई साधारण व्यक्ति नहीं है। इसके खिलाफ कई अपराधिक मामला दर्ज है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    मालवानी पुलिस स्टेशन की फाइल तस्वीर

    इसे भी पढ़े:- Mumbai: मालाड़ पूर्व दिंडोशी के इलाके में फायरिंग

    खबरी लाल बना क्रिमिनल …

    इलाके के लोगों ने यह भी बताया, कि एक व्यक्ति की जान लेने की जाकिर डॉट कॉम ने कोशिश की थी। जिसमें ज़ाकिर डॉट कॉम जेल की हवा भी खा चुका है। ज़ाकिर डॉट कॉम पुलिस की मुखबिरी किया करता था। इसके चलते बाद में पुलिस केस से अपना नाम हटाने में कामयाब हो गया। इसके बाद से ही ज़ाकिर डॉट कॉम खुद को मालवनी के क्राईम की दुनिया का शहनशा मानने लगा है। लेकिन ज़ाकिर डॉट कॉम की हकीकत पुलिस अधिकारियों के सामने आने लगी जिसके बाद से इस खबरी लाल की पुलिस वालो के आगे चलनी बंद हो गई, तो अब ये लोगों को अपने झांसे में लेकर डरा धमका कर हफ्ता वसूली करता है। लोग यह भी कहते हैं, कि अपना अपराधिक रिकार्ड बनाने के लिए ही ज़ाकिर डॉट कॉम ने अपने दोनों लड़को को साथ में ले लिया है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने जानकारी देते हुए बताया, कि गु.र.क्र. 0251/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 385, 120 (ब), 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस जाकिर हुसैन सय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दोनों बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद की सरगर्मी से तलाश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा, कि फिरौती में आरोपियों ने ऑनलाइन पेमेंट के जरिए पैसों की वसूली की है। इससे साफ पता चलता है, कि आरोपियों को कानून का बिलकुल भी भय नहीं है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

    Live video on indian fasttrack news channel

    सूचना देने की अपील..

    अंतरिम जमानत की याचिका रद्द होने के बाद गिरफ्तारी को लेकर पूछें जाने पर पुलिस ने कहा, कि अब तक मिली सूचना पर कई जगह दबिश दी गई है। लेकिन पुलिस को कोई भी सूराग नहीं मिल पाया है। उन्होंने लोगों से जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दोनों बेटे अमीर अली सय्यद और उमेर सय्यद के बारे में सूचना देने की अपील की है। कहा कि अपराधियों से डरने की जरूरत नहीं है। इलाके से क्राईम को खत्म करने में पुलिस की मदद करें, मुंबई पुलिस हमेशा आप के साथ है। (Mumbai Malvani police Station Zakir.com News)

  • Maharashtra: मुंबई समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

    Maharashtra: मुंबई समेत कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

    मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र के कुछ जिलों में गरज के साथ बेमौसम बारिश होने की संभावना है। मुंबई में पिछले 4 दिनों में तापमान 37 डिग्री के पास..

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    शहर में तापमान बढ़ने से इन दिनों मुंबईकरों को गर्मी का सामने करना पड़ रहा है। पिछले 4 दिनों में मुंबई का पारा दो बार 37 डिग्री से ऊपर जा चुका है। हालांकि भारतीय मौसम विभाग ने अगले 48 घंटो में बेमौसम बरसात की चेतावनी दी है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिमी हवाओ के प्रभाव से महाराष्ट्र समेत देश के मौसम में बड़ा बदलाव आया है और कई जगहों पर बेमौसम बारिश हो रही है। बता दें, कि पिछले दो-तीन दिनों से महाराष्ट्र के कई जिलों में बारिश हो रही है। वहीं, मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 48 घंटों में फिर से बारिश होने की संभावना है। (Warning of heavy rain including Mumbai-Pune)

    अगले 48 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी ..

    भारतीय मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, अगले 48 घंटों में देश के विभिन्न शहरों जैसे महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उत्तराखंड और उत्तरी महाराष्ट्र के कुछ जिलों में गरज के साथ बेमौसम बारिश की संभावना है। यह भी अनुमान लगाया गया है, कि मराठवाड़ा और विदर्भ के कुछ जिलों में तूफानी हवाओं के साथ भारी ओलावृष्टि हो सकती है। साथ ही किसानों को उनकी कटी हुई फसलों को ढक कर रखने की सलाह दी गई है। (Mumbai weather updates)

    भारी बारिश,
    प्रतिकनात्मक फाइल तस्वीर

    इसे भी पढ़े:- मुंबई और ठाणे से मोटर साइकिल चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

    बीते सोमवार को देश के अन्य क्षेत्रों की तुलना, मुंबई का अधिकतम तापमान सबसे अधिक 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार को एक बार फिर उपनगर का अधिकतम तापमान 37.2 और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, मराठवाड़ा और विदर्भ में पिछले तीन-चार दिनों से बेमौसम बारिश हो रही है। कई जिलों में ओलावृष्टि हुई है, जिससे रबी फसलों के साथ-साथ बाग-बगीचे भी नष्ट हो गए हैं। किसानों को उम्मीद है कि सरकार जल्द से जल्द नुकसान का निरीक्षण कर सहायता की घोषणा करेगी।

    Live video on indian fasttrack news channel

    मुंबई के क्षेत्रीय मौसम विभाग के निदेशक सुनील कांबले ने बताया, कि आगामी दो दिनों तक मुंबई में दिन का तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा। मौसम विशेषज्ञ ऋषिकेश आग्रे ने बताया, समुद्र से आनेवाली नम हवाएं काफी देरी से सेट हो रही हैं, जिसके चलते तापमान में वृद्धि हो रही है। इसी के चलते फिलहाल दो दिन और गर्मी रहेगी। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने पुणे के साथ-साथ मुंबई, मराठवाड़ा, विदर्भ और खानदेश के इलाकों में अगले 48 घंटों में बेमौसम बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही नासिक, अहमदनगर, पुणे, सतारा, सांगली, कोल्हापुर और सोलापुर जिलों में गरज के साथ बेमौसम बारिश की संभावना जताई जा रही है।

  • Air india पर लगा 30 लाख जुर्माना, पैसेंजर को व्हील चेयर नहीं दिया

    Air india पर लगा 30 लाख जुर्माना, पैसेंजर को व्हील चेयर नहीं दिया

    Air India कै 80 साल के बुजुर्ग पैसेंजर की मुंबई छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल पर मौत हो गई। डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने एअर इंडिया (Air india) पर लगाया 30 लाख का जुर्माना।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – न्यूयार्क से 11 फरवरी को मुंबई के लिए रवाना हुई एयर इंडिया (Air India) की फ्लाइट AI-116 से आए 80 साल के एक बुजुर्ग को व्हीलचेयर नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई। जबकि बुजुर्ग ने टिकट बुकिंग के समय ही व्हीलचेयर की डिमांड की हुई थी। खुलासे मे पता चला है, कि 12 फरवरी को न्यूयार्क से मुंबई आई इस फ्लाइट में 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के लिए सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थीं।

    12 फरवरी को व्हीलचेयर के कारण हुए मौत पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि दरअसल, बुजुर्ग ने व्हीलचेयर की डिमांड की थी, जो पूरी नहीं की गई। पैदल चलने के कारण बुजुर्ग को हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसकी जानकारी एयरलाइंस ने 16 फरवरी को दी थी।

    इसे भी पढ़े:- Mumbai: फिल्म सिटी के पास दीवार गिरने से दो लोगों की मौत

    Air India: उन्हें इंतजार करने को कहा था।

    DGCA ने एयर इंडिया को कारण बताओ नोटिस भेजा था। इसके जवाब में एयर इंडिया एयरलाइन (Air India Airlines) ने बताया- कपल अमेरिका से आया था। पति-पत्नी दोनों ने व्हीलचेयर की डिमांड की थी। उनकी पत्नी व्हीलचेयर पर थीं। वे अपनी पत्नी के साथ इमिग्रेशन क्लीयरैंस की प्रॉसेस पूरी कर रहे थे। उस दिन व्हीलचेयर की डिमांड भी बहुत ज्यादा थी। इसके चलते हमने उन्हें थोड़ा इंतजार करने को कहा, ताकि हम दूसरी व्हीलचेयर का इंतजाम कर सकें। लेकिन, वो पत्नी के साथ पैदल ही चल पड़े।
    कुछ देर चलने के बाद बुजुर्ग गिर गए। उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर मेडिकल की सुविधा देने के बाद नानावटी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मौत का कारण हार्ट अटैक बताया गया था।

    Air india,
    एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया, कि फ्लाइट में 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। जबकि, एयरपोर्ट पर सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थीं। (फाइल फोटो)

    भारतीय मूल के बुजुर्ग के पास US का पासपोर्ट था। वे अपनी पत्नी के साथ एयर इंडिया की फ्लाइट AI-116 की इकोनॉमी क्लास में आए थे। ये फ्लाइट 11 फरवरी को न्यूयॉर्क से रवाना हुई थी और 12 फरवरी को मुंबई पहुंची थी। कपल ने पहले से व्हीलचेयर पैसेंजर्स के रूप में टिकट बुक की थी। हालांकि, मुंबई एयरपोर्ट पर व्हीलचेयर की किल्लत के कारण उन्हें सिर्फ एक व्हीलचेयर मिली। खबरों के मुताबिक, एयरपोर्ट के एक सूत्र ने बताया कि जिस Air India फ्लाइट से कपल मुंबई आए थे, उसमें 32 व्हीलचेयर पैसेंजर्स थे। हालांकि, एयरपोर्ट पर इस फ्लाइट के लिए सिर्फ 15 व्हीलचेयर मौजूद थीं।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • 5 मार्च तक मुंबई में 15% ठाणे में 50% पानी कटौती, वजह जानें

    5 मार्च तक मुंबई में 15% ठाणे में 50% पानी कटौती, वजह जानें

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के पिसे वॉटर पंपिंग स्टेशन में आग लगने के कारण मुंबई में 5 मार्च तक 15 और ठाणे शहर में 50 प्रतिशत पानी कटौती होगी। मनपा जलापूर्ति विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि स्टेशन में दो ट्रांसफार्मर और 15 पंप चालू हो गए हैं, तीसरा ट्रांसफार्मर 5 मार्च तक चालू होगा।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC)  के पिसे वॉटर पंपिंग स्टेशन में सोमवार को आग लगने के कारण मुंबईकरों को 5 मार्च तक 15 फीसदी पानी कटौती का सामना करना पड़ेगा। मनपा जलापूर्ति विभाग (BMC water supply Department) के एक अधिकारी ने बताया कि स्टेशन में दो ट्रांसफार्मर और 15 पंप चालू हो गए हैं, तीसरा ट्रांसफार्मर 5 मार्च तक चालू होने की उम्मीद है। इसके कारण 27 फरवरी आधी रात से 5 मार्च तक मुंबई शहर सहित पश्चिमी उपनगर, पूर्वी उपनगरों में पानी की आपूर्ति में 15 फीसदी की कटौती होगी। इस दौरान, ठाणे शहर, भिवंडी के रहिवासियों को भी पानी की कटौती का सामना करना पड़ेगा। मनपा जनसंपर्क विभाग के अधिकारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर की आग से प्रभावित सेंटर की मरम्मत की जा रही है। दो ट्रांसफार्मर और 20 में से 15 पंप चालू कर दिए गए हैं। (Mumbai And thane water cut BMC news)

    जानकारी के मुताबिक, मंगलवार को मुंबई के ज्यादातर हिस्सों में पानी नहीं आया। जिन हिस्सों में पानी आया, वहां 30 फीसदी तक कटौती थी और काफी कम दबाव में पानी आया। आग की वजह से मुंबई के साथ ठाणे के भी कई हिस्से पानी कटौती से प्रभावित रहे। आग की घटना सोमवार को देर रात हुई थी, इसलिए लोगों तक जानकारी भी नहीं पहुंच सकी। शहर के कई इलाकों में पानी स्टोरेज की कोई व्यवस्था नहीं है, इसलिए लोग दिनभर परेशान रहे। (Mumbai And thane water cut BMC news)

    https://indian-fasttrack.com/2024/02/23/illegal-business-of-government-land-by-land-mafia-omji-kumawat

    ठाणे में 50 प्रतिशत पानी कटौती

    मुंबई मनपा के भातसा बांध पर पिसे पंपिंग स्टेशन में हुई शॉर्ट सर्किट की घटना का असर ठाणे की जलापूर्ति (water supply) पर भी पड़ा है। शहर के कई हिस्सों में पानी की सप्लाई में कटौती हुई है। मुंबई मनपा ठाणे शहर को प्रतिदिन 85 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति करती है। घटना के चलते उक्त आपूर्ति में मुंबई मनपा ने 50 प्रतिशत पानी कटौती लागू की है। इसके चलते शहर के धोबी घाट, कोपरी ईस्ट, आनंद नगर, गांधी नगर, नौपाड़ा, बी केबिन, राम मारुति रोड टेकड़ी बंगला, पांचपाखाड़ी, हजूरी, लुईसवाडी, वागले इस्टेट, साईनाथ नगर, रघुनाथ नगर, अंबिका नगर, जीजामाता नगर, रामचंद्र नगर, इंदिरा नगर की जलापूर्ति बाधित हो गई है। (Mumbai And thane water cut BMC news)

    Live video on indian fasttrack news channel

    मुंबई को मोडक सागर, तुलसी, तानसा, विहार, मध्य वैतरणा, भातसा झील और अपर वैतरणा झील से प्रतिदिन 3850 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है। अब झीलों में पानी कम होने लगा है। (Mumbai And thane water cut BMC news)

  • मुंबई के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई नही होगी

    मुंबई के कुछ इलाकों में पानी की सप्लाई नही होगी

    • बीएमसी के पंपिंग स्टेशन में आग लगने से मुंबई के इन इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं।
    • सोमवार शाम को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के पाइस वॉटर पंपिंग स्टेशन में आग लग गई इसके कारण मुंबई के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। डिटेल्स देखें….

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई जो भारत के सबसे बड़े और सबसे लोकप्रिय शहरों में से एक है और कभी न थमने वाला शहर भी कहा जाता है। लेकिन शहर को चलाने वाली बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की तरफ से मुंबईकरों के लिए बुरी खबर है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के पाइस पंपिंग स्टेशन में सोमवार शाम यानी 26 फरवरी को आग लग गई और इससे महाराष्ट्र की राजधानी के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। यह मनपा द्वारा पाली हिल जलाशय के रिपेयरिंग और पुनर्वास के कारण जल आपूर्ति में कटौती की घोषणा की गई है। समय और प्रभावित क्षेत्रों की सूची पर एक नजर…

    BMC पंपिंग स्टेशन में लगी आग, इन इलाकों में पानी की सप्लाई नहीं

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के पाइस पंपिंग स्टेशन में सोमवार शाम को आग लग गई, जिसके परिणामस्वरूप मुंबई के कई हिस्सों में पानी की आपूर्ति में कटौती हुई। मनपा के एक अधिकारी ने कहा कि आग के कारण पूर्वी उपनगरों और गोलाजी, फॉस्बेरी, रावली और भंडारवाड़ा जलाशयों से पानी की आपूर्ति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ा है। इन इलाकों में अगले 24 घंटे तक पानी की सप्लाई नहीं होगी।

    पानी की सप्लाई,
    मुंबई के पाइस पंपिंग स्टेशन मैं लगी आग की तस्वीर
    https://indian-fasttrack.com/2024/02/22/annual-turnover-of-rs-15-crore-and-defying-the-government-avirahi-banquet-hall

    दो सप्ताह से पानी की सप्लाई प्रभावित

    उपर्युक्त क्षेत्रों के अलावा जहां 24 घंटे तक पानी की आपूर्ति नहीं होगी, इससे पहले, पाली हिल जलाशय के पुनर्वास के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमस) द्वारा मुंबई में दस प्रतिशत पानी की कटौती की घोषणा की गई थी। मनपा ने कहा है, कि पानी की आपूर्ति कम कर दी जाएगी क्योंकि पाली हिल जलाशय की पुरानी 600-मिमी मुख्य लाइन जो एच/वेस्ट वार्ड के अंतर्गत स्थित है, उसके रिपेयरिंग और पुनर्वास के लिए काम चल रहा है। बीएमसी द्वारा सूचना जारी कर कहा, एच/वेस्ट वार्ड में नियमित पानी की आपूर्ति 11 मार्च (सोमवार) के बाद फिर से शुरू होगी। मनपा प्रशासन निवासियों से इस अवधि के दौरान सहयोग करने और जरूरत के मुताबिक पानी का उपयोग करने का आग्रह किया है। जलापूर्ति में कटौती आज 27 फरवरी से 11 मार्च तक है।

    मुंबई में पानी की कटौती वाले प्रभावित क्षेत्र
    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अनुसार मुंबई में इन दो सप्ताह के लिए पानी कटौती से जो क्षेत्र प्रभावित होंगे, वे एच/वार्ड के कई इलाके हैं जिनमें खारदांडा, खार पश्चिम, गजधरबांद, कांटवाड़ी, शेरली राजन, दिलीप कुमार ज़ोन, ज़िग ज़ैग रोड ज़ोन, बांद्रा पश्चिम के कुछ हिस्से, कोल डोंगरी ज़ोन, यूनियन पार्क ज़ोन और पाली हिल ज़ोन शामिल हैं।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • Mumbai: मालाड़ पूर्व दिंडोशी के इलाके में फायरिंग

    Mumbai: मालाड़ पूर्व दिंडोशी के इलाके में फायरिंग

    मुंबई के मालाड़ पूर्व दिंडोशी की ऊंची इमारतों से गोलियों की आवाजें, नशे में धुत लायसेंसी रिवॉल्वर का फायरिंग के लिए इस्तेमाल, पुलिस ने किया हिरासत। (Firing incident in Dindoshi, Mumbai news)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    सिलसिलेवार गोलियां चलीं दिंडोशी क्षेत्र में एक ऊंची इमारत से, पुलिस ने त्वरित प्रतिक्रिया का देते हुए हिरासत में लिया। जहां रंजन नामक व्यक्ति ने खुद को कमरे में बंद कर खिड़की से हवा में लगातार फायरिंग की। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति शराब के नशे में धुत पाया गया था। (Firing incident in Dindoshi, Mumbai news)

    मुंबई के दिंडोशी में फायरिंग ..

    मालाड़ पूर्व दिंडोशी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक इरफान इब्राहीम शेख से मिली जानकारी के मुताबिक, लायसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग मामलें में राजू रंजन नामक एक व्यक्ति की पहचान हुई है। जिसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और अपने कमरे से कई राउंड फायरिंग की जिसकी आवाजें खिड़की से आ रही थी। इससे सोसायटी के लोगों में घबराहट का माहौल फैल गया।  (Firing incident in Dindoshi, Mumbai news)

    फायरिंग,

    इसे भी पढ़े:- सालाना 15 करोड़ का कारोबार और सरकार को ठेंगा

    पुलिस ने बताया कि राजू रंजन घटना के दौरान
    शराब के नशे में लग रहा था। गोलीबारी के बाद, उसे पकड़कर थाने ले जाया गया, जहां वह देर रात तक उत्पात मचाता रहा। फिलहाल राजू रंजन पुलिस के पास है, आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में लिया।  (Firing incident in Dindoshi, Mumbai news)

    Live video news on Indian fasttrack news channel 3
  • मुंबई और ठाणे से मोटर साइकिल चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

    मुंबई और ठाणे से मोटर साइकिल चोरी करने वाले 3 बदमाश गिरफ्तार

    मुंबई और ठाणे से चोरी के 10 मोटर साइकिल के साथ 3 आरोपियों को बोरीवली पुलिस ने किया गिरफ्तार। लगभग 5 लाख 35 हज़ार रुपये के मोटर बाईक पुलिस ने किए बरामद।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बोरीवली पुलिस ने 10 विभिन्न पुलिस थानों में दर्ज़ चोरी के मोटर साइकिल कै साथ कांदीवली और बोरीवली के रहने वाले 3 चोर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद चोरी के 10 मोटर साइकिल की बाजार मूल्यांकन लगभग 5 लाख 35 हज़ार रुपये आंकी जा रही है। इनके खिलाफ पहले से मुंबई और ठाणे शहर के विभिन्न पुलिस थानों में 36 से अधिक अपराधिक मामले दर्ज हैं। (Three men arrested with 10 stolen motorcycles by Borivali Police mumbai)

    बोरीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निनाद मधुकर सावंत ने बताया, कि 17 फरवरी की रात क्राइम डिटेक्शन टीम के अधिकारी पुलिस उपनिरीक्षक इंद्रजीत पाटील की निगरानी में गश्त कर रहे पुलिस टीम को देर रात 3 बजे के आसपास 29 वर्षीय मिलिंद मनोहर सावंत, 24 वर्षीय यश दीपक कोठारी, 28 वर्षीय अरविंद राजेन्द्र गडकरी कहीं चोरी करने के इरादे से भटकते हुए देखे गए। इनकी धरपकड़ में कोठारी मौके से फरार होने में कामयाब हो गया। जबकि मिलिंद और अरविंद को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो, मौके पर इस्तेमाल एक्टिवा मोटर साइकिल कुरार पुलिस थाने अंतर्गत चोरी की जानकारी मिली। (Three men arrested with 10 stolen motorcycles by Borivali Police mumbai)

    मोटर साइकिल चोर हुए गिरफ्तार ..

    वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक निनाद सावंत ने बताया, कि दोनों आरोपियों की पड़ताल के बाद पुलिस को फरार आरोपी दीपक कोठारी को गिरफ्तार करने में 22 फरवरी को कामयाबी मिली। गिरफ्तार दो आरोपी मिलिंद और अरविंद कांदीवली पश्चिम रेणूका नगर के रहने वाले हैं। मिलिंद मनोहर सावंत के खिलाफ मुंबई और ठाणे शहर के विभिन्न पुलिस थानों में 19 चोरी के आरोप दर्ज है और अरविंद राजेन्द्र गडकरी के खिलाफ मुंबई के 3 पुलिस थाने में अपराधिक मामले दर्ज हैं। (Three men arrested with 10 stolen motorcycles by Borivali Police mumbai)

    मोटर साइकिल,

    इसे भी पढ़े:- Mumbai: 11 लाख रुपये की जबरन वसूली, बाप और 2 बेटे फरार

    वहीं बोरीवली पश्चिम गोराई के रहने वाले यश दीपक कोठारी के खिलाफ मुंबई के विभिन्न पुलिस थानों में 14 चोरी के आरोप दर्ज है। इनके पास से कुरार, दिंडोशी, वाकोला, बोरीवली, कस्तूरबा, एमआईडीसी, विक्रोली पुलिस थाने अंतर्गत कुल 10 चोरी के मोटर साइकिल बरामद हुए हैं। पुलिस चोरी के मामले में और अधिक पड़ताल कर रही है, मामले में और भी खुलासे होने की गुंजाइश जताई जा रही है। (Three men arrested with 10 stolen motorcycles by Borivali Police mumbai)

  • Mumbai: फिल्म सिटी के पास दीवार गिरने से दो लोगों की मौत

    Mumbai: फिल्म सिटी के पास दीवार गिरने से दो लोगों की मौत

    मुंबई में गोरेगांव फिल्म सिटी के पास दीवार ढहने से इसकी चपेट में तीन लोग दब गए, दो की मौत एक की हालत गंभीर। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    गोरेगांव पूर्व के फिल्म सिटी (Mumbai Film City) के पास अचानक एक दीवार गिर गई। इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। बचाव अभियान जारी।

    जानकारी के मुताबिक, घटना मुंबई के उपनगरीय गोरेगांव में फिल्म सिटी (Mumbai Goregaon Film City) के पास हुई है। दीवार गिरने की यह घटना शनिवार की शाम करीब 6.30 बजे की है। यहां आरे कॉलोनी रोड पर फिल्म सिटी के गेट नंबर 2 के पास दीवार गिरी। फायर ब्रिगेड अधिकारी ने बताया, कि दीवार लगभग 60 फीट लंबी और 20 फीट ऊंची थी। जिसके अचानक गिरने से मौके पर दो लोगों की दीवार के नीचे दबकर मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

    Mumbai: फिल्म सिटी के पास दीवार गिरी..

    प्रत्यक्षदर्शियों से मिली जानकारी के मुताबिक, इस दौरान आसपास अफरा-तफरी मच गई। गोरेगांव में प्राइम फॉक्स प्रोडक्शन के पीछे फिल्म सिटी गेट नंबर 2 के पास ये दीवार गिरी।
    लोगों ने देखा तो तुरंत दौड़े साथ ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को इसकी सूचना दी। घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने रेस्क्यू शुरू कर दिया। फायर ब्रिगेड की टीम जब तक पहुंची, तब तक उन लोगों को मलबे से निकाल लिया गया था।

    फिल्म सिटी,
    घटना के बाद रेस्क्यू करते फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की तस्वीर

    इसे भी पढ़े:- अवैध निर्माण में संलिप्त पुरा मनपा का आर/दक्षिण विभाग

    जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस भी आ गई। इस दौरान घायलों में से दो को 108 एंबुलेंस के साथ आए डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनकी पहचान 32 वर्षीय सिंटू मंडल और 45 वर्षीय जयदेव प्रहलाद विश्वास के रूप में हुई है। वहीं घटना में घायल एक व्यक्ति को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। इसी के साथ पर्क्युसिव रेस्क्यू टूल (पीआरटी) किट की मदद से अब यह पता लगाया जा रहा है, कि कहीं मलबे में कोई और व्यक्ति तो नहीं फंसा है।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • भूमाफिया ओमजी कुमावत का सरकारी जमीन का गैरकानूनी कारोबार

    भूमाफिया ओमजी कुमावत का सरकारी जमीन का गैरकानूनी कारोबार

    • मालवनी के नामचीन व्यक्ति का ओमजी कुमावत के पीछे हाथ।
    • सरकारी दफ्तरों मे हेराफेरी करने में फैयाज मयस्कार उर्फ टक्कर का साथ।
    • पुलिस और कानूनी पचड़े से बचने के लिए भाजपा से मिलाया हाथ।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ पश्चिम, मालवनी का इलाका समुद्र किनारे होने की वजह से कलेक्टर और मैंग्रोवस की जमीन से भरा पड़ा है। इसी का फायदा उठाकर ओमप्रकाश कुमावत उर्फ ओमजी जैसे भूमाफिया सरकारी जमीन को बेचकर पैसे कमाने का काम कर रहे है। ओमजी कुमावत के खिलाफ़ कई सरकारी जमीन बेचने मैंग्रोवस को दफ़न करने जैसे अनगिनत अपराधिक मामले दर्ज हैं। लेकिन ओमजी कुमावत हमेशा से राजकिय पार्टियों का फायदा उठाकर पुलिस गिरफ्तारी से बच जाता है। हालही में इसने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा हुआ है उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी को इसपर विचार करने की जरूरत है।

    भाजपा को मिल सकती है करारी हार ..

    मालवनी का कुख्यात भूमाफिया ओमजी कुमावत एक दल-बदलू नेता है। जो कभी कांग्रेस पार्टी के खेमे में महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री असलम शेख के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ता के रूप में काम करता था। सरकारी जमीनों को गैरकानूनी बेचना और कुछ पैसे खर्च कर गरीब लोगों को राशन बांटते हुए फ़ोटो खिंचवाने के बल बूते ओमजी लगातार असलम शेख से पार्टी टिकट की डिमांड कर रहा था। ओमजी का आचरण देखते हुए असलम शेख ने कभी भी उसके नगरसेवक बनने के ख्वाब का समर्थन नहीं किया। साथ ही इसके गैरकानूनी कारोबार के खिलाफ हुए पुलिस मुकदमें मे ओमजी कुमावत की कभी भी सहायता नहीं की। फलस्वरूप ओमजी कुमावत पार्टी बदलकर भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी के साथ हाथ मिला लिया है।

    इसे भी पढ़े:- मुंबई क्राईम ब्रांच ने 374 किलो गांजे के साथ 3 लोगों को किया गिरफ्तार

    भूमाफिया ओमजी कुमावत का ख्वाब ..

    ओमजी,
    चुनावी टिकट की चाह में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ओमजी कुमावत की तस्वीर

    लोगों का कहना है, कि भारतीय जनता पार्टी से भी ओमजी कुमावत की चुनाव लड़ने की मंशा पूरी नहीं होगी। लेकिन सत्ताधारी पार्टी भाजपा और सांसद गोपाल शेट्टी के साथ होने से पुलिस प्रशासन पर आसानी से दबाव बनाकर अपराधिक मामलों में गिरफ्तारी से ओमजी कुमावत बचने में हमेशा कामयाब हो जाता है। लोगों का यह भी कहना है, कि भारतीय जनता पार्टी के उत्तर मुंबई सांसद गोपाल शेट्टी जी को इसपर विचार करने की जरूरत है। ओमजी कुमावत जैसे भूमाफिया को साथ में रखने से पार्टी की गरिमा ही धूमिल होगी। जबकि सांसद गोपाल शेट्टी केंद्र के संसद से लेकर आम जनता के बीच साफ़ सुथरे छवि के धनी हैं। कहीं ऐसा न हो, कि ओमजी कुमावत जैसे भूमाफिया के चलते उनकी गरिमा कलंकित हो जाए। यदि ऐसा हुआ तो भारतीय जनता पार्टी को उत्तर मुंबई सांसद की सीट पर करारी हार का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। ऐसी संभावना स्थानिय जनता ने व्यक्त किया है। 

    आप को बता दें, कि ओमजी कुमावत के खिलाफ़ मालवनी पुलिस थाने में दर्ज गु.र.क्र. 488/23 के तहत सरकारी कलेक्टर की जमीन हथियाने का अपराधिक मामला दर्ज है। यहां सीटीएस क्रमांक 2670 सर्वे क्रमांक 140 राठौड़ी गांव में जुरासिक पार्क के भीतर सरकारी जमीन को कब्जा करने के खिलाफ मुकदमा दर्ज है। इस जमीन का कुछ तुकडा प्राईवेट जमीन बताकर राधेश्याम गुप्ता को 80 लाख रुपये में ओमजी कुमावत ने बेच दिया है। राधेश्याम गुप्ता एक साधारण व्यापारी होने के कारण जमीन के कागजातों की हेराफेरी से अंजान रहे। लेकिन जब पता चला तो दोनों के बीच काफी झगड़ा हुआ। राधेश्याम गुप्ता के पैसे वापस मांगने पर ओमजी ने पुलिस केस का हवाला बताकर उसे रफा-दफा कर दिया।

    सरकारी जमीनों का मुआयना करते फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर की तस्वीर

    कौन है फैयाज टक्कर ?

    इसी तरह मालाड़ पश्चिम के मार्वे बीच दरिया पार मनोरी गांव के कुछ लोगों को बहला फुसला कर उनकी जमीन हथिया ली है। ओम जी कुमावत सरकारी जमीन के कागजातों में हेरा फेरी करने के लिए मालवनी के एक नामचीन व्यक्ति के जरिए एक खास व्यक्ति फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर को हमेशा के लिए हायर किया हुआ है। फैयाज मयस्कार उर्फ टक्कर के बारे में आपको बता, दें कि यह सरकारी कलेक्टर, तलाठी और तहसीलदार कार्यालय के छोटे से बड़े अधिकारियों को मैनेज करने में कुख्यात है। फैयाज का कहना है कि सरकारी कागजातों में हेरा फेरी को लेकर कोई भी इसका टक्कर नहीं दे सकता। सरकारी अधिकारी भी इसके टक्कर से मात खा जाते हैं।

    Live Video on indian fasttrack news channel

    कुछ साल पहले मालवनी अंबोजवाडी के पीछे धारवली गांव में जमीन देने के नाम पर लोगों से पैसे लेकर ठगने का भी फैयाज टक्कर पर आरोप है। जिसको लेकर शिकायतकर्ताओं ने दिंडोशी कोर्ट मे याचिका दायर की है और कोर्ट में सुनवाई चल रही है। मालवनी का नामचीन व्यक्ति सरकारी और प्राईवेट खाली पड़ी जमीनों का पेपर में हेराफेरी कर कब्जा और बेचने में ओमजी कुमावत का पूरा सहयोग करता है। बताया जाता है, कि फैयाज मयस्कर उर्फ टक्कर मालवनी के इसी नामचीन व्यक्ति का खासमखास बंदा है। जो इसी नामचीन व्यक्ति के इशारे पर सरकारी महकमे के चपरासी से अधिकारी तक को पैसों के बल पर खरीदकर सरकारी कागजातों में हेराफेरी करता है। यदि ऐसा होता रहा तो आम जनता का भरोसा शासन प्रशासन से उठ जाएगा।
    पढ़िए अगले अंक में …