गृहमंत्री अनिल देशमुख (महाराष्ट्र राज्य)
इस्माईल शेख
मुंबई- रिलायंस इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी का घर ‘एंटिला’ के पास एक संदिग्ध कार मिली है! बम विरोधक दस्ते को इस कार से कुछ जिलेटिन की छड़ें मिलीं हैं! इलाके को घेर लिया गया है। इस से संबंधित शोसल मिडिया पर, एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बम निरोधक कर्मियों को मशीन के साथ कार की जांच करते देखा जा रहा है! कार सड़क के एक किनारे खड़ी थी!
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने इस घटना पर कहा कि Mumbai में मुकेश अंबानी के घर के पास एक स्कॉर्पियो मिली है, उसमें कुछ जिलेटिन हैं! इसकी जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई है! जो भी सच्चाई है, वो जल्द ही सामने आएगी!
वहीं मुंबई पुलिस ने बयान जारी कर कहा, ‘आज शाम गामदेवी पुलिस स्टेशन की सीमा के तहत आने वाले कार्मिकेल रोड पर एक संदिग्ध वाहन पाया गया! पुलिस को अलर्ट किया गया! बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम और अन्य पुलिस दल तुरंत मौके पर पहुंचे, वाहन की जांच की और अंदर कुछ विस्फोटक सामग्री जिलेटिन पाया गया है! मुंबई पुलिस ने मुख्य जानकारी के तौर पर कह दिया है कि “यह एक इकट्ठे विस्फोटक उपकरण नहीं है! इस पह और अधिक जांच की जा रही है!’

Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
