अर्नव गोस्वामी (Republic Tv)
2020 के अक्टूबर में प्रकाशित कथित TRP छेड़छाड़ मामले में मुंबई पुलिस ने स्थानीय अदालत में फाईनल चार्जशीट दाख़िल की है, जिसमें Republic Tv के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी और चैनल चलाने वाली कंपनी ARG Outlier के चार लोगों को आरोपी बनाया गया है।
विशेष संवाददाता
मुंबई- मुंबई पुलिस ने मंगलवार को मुंबई की एक अदालत के समक्ष दायर अपने दूसरे आरोप पत्र में Republic Tv के प्रधान संपादक अर्णब गोस्वामी को कथित टेलीविजन रेटिंग पॉइंट्स (TRP) के हेरफेर मामले में आरोपी के रूप में नाम दर्ज किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, मामले की जांच कर रही पुलिस की अपराध खुफिया इकाई (CIU) ने मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर 1,800 पन्नों की फाईनल चार्जशीट में गोस्वामी के साथ Republic Tv के स्वामित्व वाले ARG Outlier के चार लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें कंपनी की C.O.O. प्रिया मुखर्जी, शिवेंदु मुलेकर और शिवा सुंदरम के नाम भी शामिल हैं। इसकी जानकारी गोस्वामी के वकील ने दी है।
आप तो बता दें, कि कथित फर्जी TRP घोटाला पिछले साल 2020 के अक्टूबर में प्रकाश मे आया था, जब रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउन्सिल (BRC) ने हंसा रिसर्च ग्रुप (HRG) के माध्यम से एक शिकायत दर्ज की थी, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कुछ टेलीविजन चैनल TRP में हेराफेरी कर रहे हैं।
पूर्व पुलिस कमिश्नर ने लगाए थे आरोप..
अधिक जानकारी के मुताबिक, TRP घोटाला पिछले साल अक्टूबर महीने में उस समय सामने आया, जब Tv चैनलों के लिए विकली रेटिंग जारी करने वाली बार्क ने हंसा रिसर्च एजेंसी के माध्यम से Republic Tv सहित कुछ अन्य चैनलों के खिलाफ TRP में धांधली करने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने इस कथित घोटाले की जांच शुरू कर दी थी।

मुंबई पुलिस की FIR में बार्क और Republic Tv के कर्मचारियों के भी नाम थे! मुंबई पुलिस ने बताया था कि उसने कथित तौर पर TRP से छेड़छाड़ के मामले में फख्त मराठी, बॉक्स सिनेमा, न्यूज नेशन, महामूवीज और वॉव म्यूजिक जैसे अन्य चैनलों की भूमिका की जांच की जा रही थी! पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) इंडिया के पूर्व सीईओ पार्थो दासगुप्ता को घूस देकर ये चैनल्स अपनी TRP में हेरफेर कर रहे थे।
TRP में हेरफेर के लिए लाखों रुपये की रिश्वत दी गई थी..
मुंबई पुलिस ने गोस्वामी और दासगुप्ता के बीच वॉट्सऐप चैट मामले में बताया था, कि किस तरह उन्होंने रेटिंग्स से ‘छेड़छाड़’ के तरीकों के बारे में चर्चा की थी। इस चैट में दोनों ने अपने Competitor Channels के बारे में बात की और Republic से बेहतर प्रदर्शन कर रहे उन चैनलों को लेकर निराशा जताई थी।
पुलिस द्वारा दर्ज फाईनल चार्जशीट के मुताबिक, दासगुप्ता ने मुंबई पुलिस को दिए हाथ से लिखे एक बयान में दावा किया था कि उन्हें TRP से छेड़छाड़ करने के बदले Republic चैनल के एडिटर इन चीफ अर्णब गोस्वामी से तीन सालों में दो फैमिली ट्रिप के लिए 12, 000 डॉलर और कैश मिलाकर कुल चालीस लाख रुपये मिले थे।
आप को यह भी बता दें, कि दासगुप्ता को बीते मार्च के महीने में ज़मानत मिल चुकी है। इसी महीने मुंबई हाईकोर्ट ने गोस्वामी के उस याचिका को लेकर गिरफ्तारी से सीमित संरक्षण प्रदान किया था, जिसमें उन्होंने मुंबई पुलिस, विशेषकर परमबीर सिंह, के खिलाफ ‘गंभीर दुर्भावना’ का आरोप लगाया था।
अब तक इस मामले में 13 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें बार्क के पूर्व CEO भी शामिल हैं। मुंबई पुलिस ने अब तक अपने आरोप पत्र में 15 लोगों को आरोपी बनाया है, जिसमें दासगुप्ता के अलावा Republical Tv के CEO विकास खानचंदानी, चैनल के घनश्याम सिंह, हंसा रिसर्च एजेंसी के कुछ पूर्व कर्मचारी भी शामिल हैं। इन पर धोखाधड़ी, जालसाजी, आपराधिक साजिश आदि से संबंधित आरोप लगाए गए हैं।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




