
Mumbai लगातार तीसरे दिन शहर में संक्रमितों की संख्या 20 हजार के पार हो गई है। जब कि 6 हजार लोगों को अस्पताल ने डिस्चार्ज दे दिया है।
इस्माइल शेख
मुंबई- देश की आर्थिक राजधानी मुंबई कोरोना (Mumbai Covid-19) की तीसरी लहर का हॉटस्पॉट बनता जा रहा है। कोरोना के केस हर दिन तेजी से बढ़ रहे हैं। आज एक बार फिर से मुंबई में कोरोना का विस्फोट हुआ है। शनिवार को मुंबई (Mumbai) में 20,318 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पांच कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई है। लगातार तीसरे दिन मुंबई में बीस हजार से ज्यादा कोरोना के केस सामने आए हैं। ओमिक्रॉन के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं।
महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 41,434 नए मामले सामने आए, 9,671 लोग डिस्चार्ज हुए और 13 लोगों की कोरोना (Covid-19) से मौत हुई। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 1,73,238 हो गई है। महाराष्ट्र (Maharashtra) में आज ओमिक्रोन के 133 नए मामले प्रकाश में आए, और राज्य में अब तक ओमिक्रोन के कुल 1009 मामले दर्ज़ किए गए हैं।
मुंबई (Mumbai) के बांद्रा में एक इमारत से कई सारे कोरोना के मरीज मिले हैं। इसके अलावा स्लम एरिया धारावी में भी कोरोना पहुंच चुका है। धरावी में आज कोरोना के 147 मामले सामने आए हैं। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा दी गई जानकारियों के मुताबक शनिवार को मुंबई में कोरोना के 20 हजार 318 नए केस सामने आए। 6000 लोग कोरोना से ठीक हुए। 5 लोगों की कोरोना से मौत हुई। 1257 लोग पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किए गए।
मुंबई के अलावा पुणे में भी कोरोना तेजी से फैल रहा है। शनिवार को पुणे में 2471 नए केस सामने आए। एक दिन में 3 लोगों की कोरोना से मौत हो गई।
COVID19
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




