Mumbai के मारोल, सहार रोड अंधेरी, मलाड के कुरार गांव, वर्ली, गोराई, दहिसर में आग लगने की जानकारी मिलीं। फायर ब्रिगेड को पानी के टैंकरों के साथ मौके पर भेजा गया। फिलहाल इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
इस्माइल शेख
मुंबई– दिवाली (Diwali) की रात मुंबई (Mumbai) में कई जगह पटाखों के कारण आग लगने की घटनाएं हुई हैं। देर रात तक फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग बुझाने के काम में जुटे रहे। मुंबई के मारोल, सहार रोड अंधेरी, मलाड पूर्व के कुरार गांव, वर्ली, बोरिवली के गोराई भीम नगर और दहिसर में आग लगने की जानकारी मिलीं।
फायर ब्रिगेड अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को पानी के टैंकरों के साथ मौके पर भेजा गया। फिलहाल इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
मुंबई के वर्ली में एक कॉस्मेटिक की दुकान में आग लग गई, जहां घटना के तुरंत बाद पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। वहीं बोरीवली के गोराई भीम नगर में भी पटाखे की चिंगारी से एक बंगले की छत पर आग लग गई।
दहिसर में भी एक गोदाम में आग लगने की खबर है. घटना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है। बताया जा रहा है कि दीवाली के मौके पर, पटाखों की वजह से इन जगहों पर आग लगी थी, हालांकि स्थानीय पुलिस इसकी जांच कर रही है।
News flash:-
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
