Mumbai पुलिस के मुताबिक, 17 वर्षीय किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पीड़ित शख्स सार्वजनिक शौचालय से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किशोर ने चाकू से उस पर हमला कर दिया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया।
इस्माइल शेख
मुंबई– कुर्ला से क्राईम की एक धक्कादायक घटना सामने आ रही है। यहां एक सरफिरे नाबालिग ने बे-वजह एक शख्स की चाकू घोप कर हत्या कर दी जब कि हमले से पीड़ित अंजान था। 17 वर्षीय किशोर ने कथित तौर पर घर लौट रहे शख्स पर चाकू से वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। हैरान करने वाली बात यह है कि किशोर ने ऐसा बिना किसी वजह के किया।
Mumbai पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक 17 वर्षीय किशोर को एक शख्स के कत्ल के आरोप में पकड़ा गया है। अधिकारी के मुताबिक, किशोर की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि पीड़ित शख्स सार्वजनिक शौचालय से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान किशोर ने चाकू से उस पर हमला कर दिया और उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर फरार हो गया।
अधिकारी ने बताया, कि “घटना उपनगर कुर्ला के सहकार नगर इलाके में हुई है। हमले के बाद स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से स्थानीय स्तर पर हमलावर किशोर के बारे में जानकारी जुटाई और उसे तलाश करना शुरू कर दिया।
कुछ समय बाद, सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी किशोर को उपनगरीय इलाके चेंबूर से गिरफ्तार कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद से वह यहां रह रहा था। पुलिस ने जांच के दौरान ही पाया कि आरोपी नाबालिग है और दिमागी बीमारी से पीड़ित है। नाबालिग आरोपी को पुलिस ने भा.द.वी. की धारा 302 (हत्या) के आरोप में गिरफ्तार किया है, कोर्ट ने उसे डोंगरी स्थित बच्चों के रिमांड होम भेजा जाएगा।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
