प्रतिकारात्मक तस्वीर
मुंबई के मलाड पश्चिम स्थित एक जिम में 25 साल की युवती के साथ छेड़छाड़। पीड़िता की शिकायत पर 35 साल के ट्रेनर को चारकोप पुलिस ने गिरफ्तार। (Gym trainer arrested for molesting girl)
इस्माइल शेख
मुंबई- मलाड पश्चिम के एक जिम में 25 साल की युवती के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। चारकोप पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता की शिकायत पर 35 साल के ट्रेनर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल चारकोप पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालकर मामले की और अधिक तहकीकात कर रही है। (Charkop Police Arrested)
Mumbai पुलिस ने दी जानकारी
चारकोप पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर शिंदे ने बताया, कि गिरफ्तार 35 वर्षीय आरोपी जिम ट्रेनर के रुप में पिछले 4 साल से जिम में काम कर रहा था। ट्रेनिंग देने के बहाने उसने युवती को गलत तरीके से छुआ। इससे पहले भी युवती ने उसे कई चेतावनी दे चुकी थी लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके बाद युवती ने पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। (Molestation)
इसे भी पढ़ें :- एश्वर्या को मुंबई में भारी पड़ी हरकत, वन विभाग ने FIR दर्ज कर ठोका 20 हजार जुर्माना
जिम के मालिक से भी हो रही है पूछताछ
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक मनोहर शिंदे ने बताया, कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत कामुकता के साथ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। इस मामले को बेहद ही गंभीरता से लिया जा रहा है। उन्होंने कहा, कि आरोपी से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है, कि इससे पहले वो कितनी और महिलाओं के साथ ऐसी हरकत कर चुका है। आरोपी ट्रेनर का पूरा ट्रेक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। इसके अलावा पुलिस जिम मालिक से भी पूछताछ कर रही है। साथ ही पुलिस जिम में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
