प्रतिकारात्मक तस्वीर Indian Fasttrack News
मुंबई के माटूंगा इलाके में तीन लोगों ने एक शख्स को घूरने को लेकर हत्या कर दी। शाहू नगर पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर मामले की तहकीकात कर रही है। (Mumbai Maharashtra Murder Case Crime News)
इस्माइल शेख
मुंबई- माटूंगा इलाके में एक 28 वर्षीय व्यक्ति की तीन लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी! हत्या का कारण एक दूसरे को घूरने को लेकर बताया जा रहा है। यहां एक व्यक्ति को घूरने को लेकर हुए झगड़े में तीन लोगों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना माटुंगा इलाके में एक रेस्त्रां के समीप रविवार तड़के हुई, जिसके बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। (Crime News)
Mumbai में घूरने को लेकर हत्या
शाहू नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक थोबे ने बताया, कि पीड़ित अपने मित्र के साथ रेस्त्रां आया हुआ था। वहां तीन आरोपियों में से एक को घूरने को लेकर झगड़ा हुआ। आरोपियों ने पीड़ित व्यक्ति के सिर पर बेल्ट मारी और उसे लात-घूंसे भी मारे। पुलिस ने बताया कि पीड़ित घटनास्थल पर ही अचेत हो गया। (Mumbai Murder Case)

पुलिस ने बताया, कि उसे एक सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया गया। उन्होंने बताया कि शाहू नगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अशोक थोबे ने बताया, कि बाद में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की और अधिक तहकीकात की जा रही है। (Maharashtra News)
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
