Maharashtra News LIVE Updates: मुंबई के माहिम स्थित मगदूम शाह बाबा दरगाह के पास शुक्रवार की रात आग लगने से 1 की मौत और 7 लोग घायल हो गए। रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में दमकल कर्मियों के आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
डिजिटल डेस्क
मुंबई के माहिम स्थित मगदूम शाह बाबा दरगाह के पास शुक्रवार की रात आग लगने से 8 लोग घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) से मिली जानकारी के अनुसार, माहिम पश्चिम के कैडल रोड स्थित मगदूम शाह दरगाह के पास एक हॉटेल का रसोई गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। जिसके कारण आग लग गई। जानकारी के मुताबिक “मगदूम फूड स्टोर” में रात 8.17 बजे के दौरान रसोई गैस सिलिंडर में विस्फोट के कारण आग लग गई। सायन अस्पताल के सीएमओ डॉ चैतन्य ने बताया कि हादसे में घायल 8 लोगों को अस्पताल लाया गया, जिसमें से 38 वर्षीय नूर आलम की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई थी। जबकि 34 वर्षीय प्रवीण पुजारी, 34 वर्षीय मुकेश गुप्ता, 24 वर्षीय शिवमोहन 24 वर्षीय दीपाली गोडतकर, 25 वर्षीय सना शेख, 31 वर्षीय श्रीदेवी बंदीछोड़े और कमलेश जैसवाल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दमकल कर्मियों के आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।
शनि शिंगणापुर मंदिर से हटाए गए 114 मुस्लिम कर्मचारी
महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के प्रसिद्ध शनि शिंगणापुर मंदिर में बड़ा फैसला लिया गया है। मंदिर ट्रस्ट ने 167 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया। इनमें 114 कर्मचारी मुस्लिम कर्मचारी काम पर थे। ट्रस्ट ने इस कार्रवाई का कारण अनुशासनहीनता और प्रशासनिक अनियमितताएं बताया है। आचार्य तुषार भोसले ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया, कि ट्रस्ट के अनुसार, कुछ कर्मचारी पिछले 5 महीने से सूचना दिए बगैर काम पर नहीं आ रहे थे। जिन विभागों से कर्मचारी हटाए गए हैं, उनमें कृषि, कचरा प्रबंधन और शिक्षा विभाग शामिल हैं।
छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व शिकायत निवारण शिविर का उद्घाटन
धरनगांव तालुका के झुरखेड़ा में आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज राजस्व शिकायत निवारण शिविर के उद्घाटन के दौरान पालकमंत्री गुलाबराव पाटिल ने कहा, शिकायत निवारण शिविर केवल औपचारिकता नहीं हैं, वे लोगों के उचित अधिकारों को सुरक्षित करने की दिशा में एक कदम का प्रतिनिधित्व करते हैं। सरकार अब केवल आपके दरवाजे पर नहीं है, बल्कि हर किसान और आम नागरिक के पीछे मजबूती से खड़ी है। मंत्री पाटिल ने घोषणा की है, कि राजस्व, कृषि, शिक्षा और महिला एवं बाल विकास जैसे विभागों में नागरिकों की चिंताओं को दूर करने के लिए हर राजस्व सर्कल में कम से कम एक बार हर महीने कम से कम चार शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक नागरिकों को उचित समाधान नहीं मिल जाता, वे चुप नहीं बैठेंगे।
इसे भी पढ़ों:- मुख्यमंत्री ने SRA परियोजना के लिए मोबाइल एप लॉन्च किया। With DIRECT DOWNLOAD LINK
इजराइल का बहिष्कार और वक्फ कानून के खिलाफ नासिक में प्रदर्शन
जलगांव शहर में मुस्लिम समुदाय के सदस्यों ने शुक्रवार की नमाज के बाद पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग की इजरायली सेना द्वारा गिरफ्तारी की निंदा करने के लिए एक शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। विरोध प्रदर्शन में फिलिस्तीन में नागरिकों के साथ हो रहे अन्याय की भी निंदा की गई। प्रदर्शन के दौरान, इजरायल का बहिष्कार और केंद्र सरकार द्वारा वक्फ अधिनियम में किए गए संशोधनों को तत्काल वापस लेने की जोरदार मांग की गई।
शिक्षक भर्ती घोटाले की जांच में SIT कर रही टालमटोल
भाजपा से जुड़े महाराष्ट्र राज्य शिक्षक परिषद के राज्य कार्याध्यक्ष और पूर्व विधायक नागो गाणार ने आरोप लगाया गया है कि राज्य में नकली दस्तावेजों के आधार पर नियुक्ति घोटाले की जांच एसआईटी से करने संबंधी प्रकरण में प्रशासन द्वारा जानबूझकर टालमटोल किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री, पालक मंत्री, स्कूली शिक्षा मंत्री को स्मरण पत्र भी भेजा है।
नवी मुंबई में बनेगा इंटरनेशनल एजुकेशन हब
महाराष्ट्र की महायुति सरकार नवी मुंबई में इंटरनेशनल एजुकेशन हब के निर्माण की तैयारी कर रही है। राज्य सरकार की पहल “मुंबई राइजिंग-क्रिएटिंग ऐन इंटरनेशनल एज्युकेशन सिटी” के तहत पांच विश्व प्रसिद्ध विदेशी विश्वविद्यालयों को मुंबई और नवी मुंबई में अपने परिसर स्थापित करने के लिए आधिकारिक तौर पर आशय पत्र (LOI) दिया गया। इनमें एबरडीन विश्वविद्यालय, यॉर्क विश्वविद्यालय, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया विश्वविद्यालय, इलिनोइस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और इस्टिटूटो यूरोपियो डी डिजाइन (IED) शामिल हैं। आशय पत्र (एलओआई) समारोह शनिवार (14 जून 2025) को दोपहर 12 बजे मुंबई स्थित ताज महल पैलेस होटल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मुख्य अतिथि रहे। समारोह में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल भी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ों :- ‘अखंड शिवसेना’: बालासाहेब के करीबी सहयोगी ने उद्धव, राज, एकनाथ से हाथ मिलाने और गठबंधन बनाने का आग्रह किया।
मुंबई लोकल ट्रेन से गिरकर एक यात्री की मौत
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में ट्रेन से उतरते वक्त पैर फिसलने से एक यात्री के साथ हादसा हुआ और बाद में उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, ट्रेन कल्याण से छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जा रही थी। लोकल ट्रेन में से उतरते वक्त एक यात्री रेलवे ट्रैक पर गिर गया। घटना 08:02 पर घाटकोपर स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की है। यात्री घाटकोपर स्टेशन आया और उतरने की कोशिश कर ही रहा था कि उसका पैर फिसला और वह ट्रैक पर गिर गया।
पालघर में भारी बारिश से 90 से ज्यादा घरों का नुकसान
पालघर जिले में बीते 24 घंटों में हुई भारी बारिश से 90 से ज्यादा मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। दो सरकारी एमएसआरटीसी बसों को भी नुकसान हुआ है। तेज बारिश और हवाओं के कारण कई इलाकों में दीवारें गिरीं और छतें उड़ गई। बिजली व्यवस्था भी बाधित हो गई। प्रशासन ने नागरिकों के राहत और बचाव कार्य के साथ मुआवजे के लिए पंचनामा शुरू कर दिया है।
सड़ी हुई अवस्था में मिला बाघ का शव
नागपुर में सड़े हुए अवस्था में बाघ का शव मिलने की जानकारी सामने आई है। देवलापार वन क्षेत्र में बाघ का शव मिलने से वन विभाग में भी हड़कंप मच गया है। अभी तक बाघ की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब 11 बजे वन कर्मचारी वन क्षेत्र देवलापार (प्रोदशिक) में गश्त कर रहे थे। नियत क्षेत्र-बांद्रा कक्ष क्र. 275 पीएफ में मुनारा क्र. 8 के पास वन कर्मचारियों को सड़ी हुई अवस्था में बाघ का शव दिखाई दिया। बाघ का शव मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई। शव मिलने के स्थान पर 2 किमी के दायरे की जांच की गई।
इसे भी पढ़ों :- अब EMI नहीं भरने पर बैंक या उसकी एजेंसी परेशान नहीं कर सकती, RBI की नई गाइडलाइन
यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशनों पर कड़ी निगरानी
यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्य रेल के नागपुर मंडल द्वारा संयुक्त टीम का गठन किया गया है। जिसमें उप स्टेशन अधीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल एवं टिकट जांच स्टाफ शामिल है। यह समन्वित पहल प्रमुख स्टेशनों पर लागू की गई है, ताकि रेल परिसरों में अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। संयुक्त टीम द्वारा प्लेटफॉर्मों, प्रतीक्षालयों और अन्य यात्री क्षेत्रों में नियमित अंतराल पर जांच की जाती है जिससे केवल वास्तविक यात्रियों की उपस्थिति सुनिश्चित हो सके और असामाजिक तत्वों को रोका जा सके। निरीक्षण के दौरान रेलवे अधिकारियों से सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधियां देखने पर 139 पर संपर्क करने की अपील की गई है।
नागपुर में चुनाव को लेकर सक्रिय हुई कांग्रेस
विधानसभा चुनाव में जिले की केवल एक सीट उमरेड पर जीत पाने वाली कांग्रेस पार्टी जिला परिषद में दोबारा काबिज होने के लिए तैयारी में जुट गई है। जिला परिषद में कांग्रेस के दिग्गज नेता सुनील केदार गुट का एकतरफा कब्जा था। उन्होंने भाजपा को बेदखल कर जेडपी में पूर्ण बहुमत से कब्जा जमाया था। 58 सीटों वाली जेडपी में 32 सीटें कांग्रेस ने हासिल की थी। वहीं सहयोगी दल राकांपा ने 8 सीटें जीती थीं। भाजपा महज 14 सीटें हासिल कर कमजोर विपक्ष के रूप में 5 वर्ष तक संघर्ष करती नजर आई थी। अब केदार के नेतृत्व में कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है। उन्होंने जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर मंथन करना शुरू कर दिया है। जिला परिषद, नगर परिषद, नगर पंचायतों में कांग्रेस की जोरदार वापसी की तैयारी शुरू कर दी गई है।
आपदा प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री फडणवीस का आदेश
सीएम फडणवीस ने सभी नदी किनारे के क्षेत्रों में बाढ़ नियंत्रण के उपाय करने तथा बाढ़ रेखा संबंधी मार्गदर्शक सिद्धांतों को पुनः निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। क्योंकि राज्य में कई नदियों के किनारे स्थित क्षेत्रों में पिछले कई वर्षों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होने की कोई घटना दर्ज नहीं की गई है। फिर भी बाढ़ नियंत्रण रेखा के कारण विकास कार्यों पर प्रतिबंध लग रहे हैं। मुख्यमंत्री ने मुरबाड विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करते समय उल्हास नदी किनारे नक्शे में दर्शाई गई बाढ़ रेखा और वास्तविक स्थिति की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने जलसंपदा विभाग को आदेश दिया कि जहां कई वर्षों से बाढ़ नहीं आई है, वहां बाढ़ रेखा के संबंध में नया सर्वेक्षण किया जाना चाहिए।
इसे भी पढ़ों :- कॉलेज में एडमिशन प्रोसेस को लेकर बड़ा बदलाव – महाराष्ट्र शिक्षा मंत्री दादा भूसे
महाराष्ट्र में बारिश का हाई अलर्ट
कुछ दिनों की राहत के बाद महाराष्ट्र में एक बार फिर बारिश की जोरदार वापसी हुई है। पिछले दो दिनों से राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हो रही है। अब IMD (भारतीय मौसम विभाग) का नया अनुमान सामने आया है, कि 6 जिलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में कोल्हापुर, पुणे, रायगढ़, सांगली, सतारा और ठाणे जिलों में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश हो सकती है। इस पृष्ठभूमि में नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी दी गई है।
शहीदी दिवस पर महाराष्ट्र में होंगे कार्यक्रम
मुंबई में शुक्रवार को ‘हिंद की चादर – गुरु तेग बहादुर साहिब जी 350वीं शहीदी और गुरु गोविंद सिंह 350वीं गुरु ता गद्दी समागम समिति, महाराष्ट्र राज्य’ के प्रतिनिधि मंडल के साथ आगामी समागम कार्यक्रम के आयोजन हेतु बैठक संपन्न हुई। सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि इस समिति ने श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी की 350वीं शहीदी दिवस एवं गुरु गोविंद सिंह जी की 350वीं गुरु ता गद्दी समागम समारोह का आयोजन इस वर्ष राज्य में व्यापक तरीके से मनाने हेतु कई प्रभावशाली प्रस्ताव प्रस्तुत किए हैं। इस प्रस्ताव के अंतर्गत यह आयोजन इस वर्ष महाराष्ट्र के नांदेड़ में 15, 16 नवंबर, नागपुर में 6 दिसंबर और नवी मुंबई में 21 और 22 दिसंबर 2025 को आयोजित किया जायेगा।
Discover more from
Subscribe to get the latest posts sent to your email.