कांदीवली हत्या मामले में पुलिस ने चार आरोपीयों को किया गिरफ्तार! युवक की दर्दनाक हत्या कर घटना स्थल से दूर लेजा फेंका, महज 12 घंटों के भीतर कांदीवली पुलिस ने सभी आरोपीयों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया!
इस्माइल शेख
मुंबई– कांदीवली पश्चिम के जनता कालोनी में एक युवक की दर्दनाक हत्या कर फेंक दिया गया था! पुलिस ने मामले की तहकीकात कर मुंबई के अलग-अलग इलाकों से कुल 4 आरोपीयों को गिरफ्तार कर मामले मामले की जांच कर रही है!
23 सितंबर तड़के 4 बजे कांदीवली पश्चिम न्यू लिंक रोड़ जनता कोलोनी के पास, इंदीरा नगर का रहने वाला 22 वर्षीय अनवर बाबू सैय्यद को उसी दोस्तों ने आपसी रंजिश के चलते मौत के घाट उतारा डाला और अनवर के गले पर चाकू से लगभग 20 वार कर घटना स्थल से दूर ले जाकर फैंक दिया गया!
घटना की जानकारी देते हुए, मुंबई परिमंडल 11 के पुलिस उपायुक्त विशाल सिंह ठाकुर ने बताया, कि पुलिस ने महज 12 घंटों के भीतर तकनीकी सहायता से सभी 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है! ये सभी एक दूसरे को जानने और पहचानने वाले हैं!
हत्या के आरोप में 20 वर्षीय व्यंकटेश राजमनी मुर्लीधर (उर्फ मैंगो), 46 वर्षीय राजमनी प्रकाश मुर्लीधर (उर्फ राजू) 20 वर्षीय विनायक जितेंद्र चौहान उर्फ बाबू और 19 वर्षीय आकाश श्रवण विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से पुलिस रिमांड लेकर कांदीवली पुलिस मामले कि और अधिक जांच कर रही है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
