Category: Maharashtra

  • मासूम बच्ची का स्कूल सिक्युरिटी गार्ड ने किया यौन शोषण

    मासूम बच्ची का स्कूल सिक्युरिटी गार्ड ने किया यौन शोषण

    मुंबई से सटे भाईंदर पूर्व में बदलापुर जैसी यौन शोषण की घटना सामने आई है। आरोप है कि स्कूल के सिक्युरिटी गार्ड ने एक 8 साल की मासूम बच्ची का यौन शोषण किया। नवघर रोड पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

    न्यूज़ डेस्क
    मिराभाईंदर-
    मुंबई से सटे मिरा भाईंदर इलाके में बदलापुर जैसी यौन शोषण की घटना ने लोगों को आक्रोशित होने पर मजबूर कर दिया है। आरोप है कि भाईंदर पूर्व के एक स्कूल में सिक्युरिटी गार्ड ने 8 साल की बच्ची का यौन शोषण किया। मामले में नवघर रोड पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपी सिक्युरिटी गार्ड को गिरफ्तार भी कर लिया। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

    पटाखे देने के बहाने यौन शोषण

    घटना गुरुवार शाम 6 बजे के आसपास की है। पीड़ित लड़की स्कूल के पास ही एक इमारत में रहती है। स्कूल दिवाली की छुट्टियों के कारण बंद है। पीड़ित लड़की स्कूल के पास ही अपने इमारत के ग्राउंड में खेल रही थी। आरोपी सिक्योरिटी गार्ड ने लड़की को पटाखे देने के बहाने बुलाया और स्कूल के एक कमरे में लेजाकर उसका यौन शोषण किया। इस दौरान लड़की रोने लगी और वहां से किसी तरह भाग निकली। पीड़ित लड़की ने अपने माता-पिता को सिक्योरिटी गार्ड द्वारा किए कृत्यों की पूरी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

    पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय आरोपी सिक्युरिटी गार्ड झारखंड का रहने वाला है। कुछ महीने पहले ही स्कूल में वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी पर आया था। आरोपी युवक का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं हुआ है। घटना की जानकारी प्राप्त होने के बाद बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया है। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

    After badlapur incident

    बदलापुर के बाद भाईंदर में हुई यौन उत्पीड़न की घटना ने लोगों को स्तब्ध कर दिया है। शहर के सामाजिक संगठन ने इसे गंभीरता से लिया है। स्वर्गीय इंद्रबहादुर सिंह लाइब्रेरी चलाने वाले सामाजिक संगठन अभियान के सदस्य संतोष दीक्षित ने कहा, कि शहर के सभी स्कूलों और उनके कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह एक गंभीर विषय है। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

    प्रशासन हुआ सुस्त ..

    बदलापुर स्कूल में यौन शोषण की घटना के बाद मीरा-भाईंदर में भी मनपा और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया था। आनन-फानन में प्रशासन ने स्कूलों में काम करने वाले कर्मचारियों के वेरिफिकेशन की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। लेकिन बाद में सुस्ती आ गई है। अधिवक्ता राजकुमार मिश्रा ने कहा कि स्कूल में सुरक्षा के मुद्दे पर गंभीरता से काम करने की जरूरत है। मिश्रा ने कहा कि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति बहुत चिंता की बात है। (After the Badlapur incident, an innocent girl was sexually abused by the school security guard in Mira-Bhayander)

  • गद्दार पार्टी में आकर खुद्दार हो जाते हैं- भाजपा

    गद्दार पार्टी में आकर खुद्दार हो जाते हैं- भाजपा

    भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी के बयान ने महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दिया है। महायुति गठबंधन में और पार्टीयों से आए नेताओं के अलावा सीधे तौर पर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को ही निशाना बना दिया। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    न्यूज़ डेस्क
    ठाणे-
    मुंबई से सटे ठाणे जिले का उल्हासनगर विधानसभा सीट महायुति गठबंधन के लिए राजनैतिक खलबली का विषय बन गया है। यहां भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी ने ही महायुति गठबंधन में शामिल दलों और पार्टी में बाहर से आए नेताओं के अलावा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ ही जहर उगल दिया। इसके बाद से शिंदे गुट के शिवसैनिक कार्यकर्ताओं की नाराजगी के कारण मामला बिगड़ते देख रामचंदानी ने कहा कि उनकी बात का गलत मतलब निकाला गया है। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    चुनावी सभा में हंगामा

    उल्हासनगर में एक चुनावी सभा के दौरान भाजपा कार्यकर्ता द्वारा दिए बयान के बाद से महाराष्ट्र की सियासत गर्म हो गई है। दरअसल, उल्हासनगर से भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी ने कहा, कि “जिन्हें गद्दार कहा जाता है वह मुख्यमंत्री बन जाते हैं और भाजपा में आकर सब खुद्दार हो जाते हैं। बदलते समय के साथ राजनीति की परिभाषा बदल गई है।” भाजपा जिला अध्यक्ष के इस बयान से शिंदे गुट के शिवसैनिक कार्यकर्ता काफी नाराज हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा जिला अध्यक्ष के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी शुरू कर दी गई है। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    माहौल बिगड़ता देख लिया यू टर्न

    हालांकि, जिला अध्यक्ष के विवादित बयान के बाद से भाजपा के बड़े नेताओं ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, बयान के बाद माहौल गर्म होता देख भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा, उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है। बता दें कि उल्हासनगर विधानसभा सीट पर कुमार आयलानी को महायुति की ओर से चुनावी उम्मीदवार की घोषणा की गई है।मौजूदा समय में यहां से कुमार आयलानी विधायक भी है। शनिवार को विधानसभा चुनाव प्रचार के मद्देनजर भाजपा की ओर से एक सभा आयोजित की गई थी। इस सभा में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी ने विवादित बयान दिया। इसके बाद से यहां माहौल गर्म हो गया है। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    कब होगा चुनाव ?

    महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए राज्य में एक ही बार 20 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। 23 नवंबर को चुनाव आयोग परिणाम घोषित करेगा। चुनाव आयोग ने इस बार एक ही टप्पे में चुनाव कार्य निपटाने का फैसला किया है। विधानसभा चुनाव को लेकर महाविकास अघाड़ी गठबंधन का दावा है कि इस बार उनकी सरकार बन रही है। वहीं, एकनाथ शिंदे (Shivsena) अजित पवार गुट (NCP)और भाजपा (BJP) की महायुति गठबंधन का दावा है कि दूसरी बार भी उनकी ही सरकार बनेगी। हालांकि पिछ्ली बार महाविकास अघाडी गठबंधन को ही जीत मिली थी। बाद में शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को तोड़ कर भाजपा ने सरकार बना ली। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

    कौन है गद्दार ?

    हालांकि की शिवसैनकों को तोड़कर सरकार गिराने वाले एकनाथ शिंदे को गद्दार कहा जा रहा था। लेकिन भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। दूसरी तरफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को तोड़कर आए अजित पवार को उप मुख्यमंत्री बना दिया। फिलहाल एक बार फिर महाविकास अघाडी गठबंधन में शामिल काग्रेस, शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट, समाजवादी पार्टी और अन्य सहयोगी दल महाराष्ट्र में सरकार बनाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। 23 नवंबर के बाद ही इसके परिणाम सामने आएंगे। (Maharashtra Assembly Election Traitors become selfish after joining BJP)

  • पुलिस की गाड़ी में महायुति उम्मीदवारों का पैसा

    पुलिस की गाड़ी में महायुति उम्मीदवारों का पैसा

    Maharashtra Election 2024: NCP नेता शरद पवार ने आरोप लगाते हुए कहा, “हमें पता चला है कि सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को चुनाव के लिए वित्तीय सहायता मिल रही है। इसमें पुलिस वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।” (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई- 
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरदचंद्र पवार ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा, कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री शरदचंद्र पवार ने गोविंदबाग में अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस मामले पर सार्वजनिक तरीके से और बात करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि इससे उन अधिकारियों को ठेस पहुंचेगी, जिन्होंने इसकी जानकारी उनसे साझा की है। इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान योगेन्द्र पवार और रोहित पवार भी मौजूद थे। योगेन्द्र पवार बारामती विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं और रोहित पवार करजत के जामखेड़ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पवार खानदान के दोनों उम्मीदवार शरद पवार गुट से जुड़े हुए हैं। (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    पुश्तैनी घर है गोविंदबाग में ..

    गोविंदबाग में पवार परिवार का पुश्तैनी घर है। यहां दिवाली और पाड़वा के मौके पर हर साल पवार परिवार इकट्ठा होते हैं। लेकिन इस साल उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनका परिवार इसमें शामिल नहीं हुआ। शरद पवार ने कहा, “यह वर्षों से एक परंपरा रही है। हम यहां एकत्र होते हैं। अगर यह परंपरा जारी रहती तो मुझे खुशी होती। मेरे परिवार के सदस्य यहां एक दिन पहले या दिवाली पाड़वा पर आते हैं। लगभग सभी लोग यहां हैं। अजित पवार कुछ काम के कारण व्यस्त रहे होंगे, लेकिन हर कोई यहां है, उनकी दो बहनें और भाई पहले से ही यहां हैं।”  (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    पुलिस की गाड़ी का पैसों के लिए इस्तेमाल

    उपमुख्यमंत्री अजित पवार बारामती में अपनी दिवाली पाड़वा सभा के आयोजन में व्यस्त है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा, कि “हमें कई जिलों के अधिकारियों से पता चला, कि सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को चुनाव के लिए वित्तीय सहायता मिल रही है। इन पैसों को पहुंचाने के लिए पुलिस के वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी ऐसा कहा है।” (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    विमान के जरिए भेजे A, B फॉर्म

    पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की खासियत यह है कि इसके नेता विमान के जरिए ए और बी ‘फॉर्म’ भेजते हैं। पवार जीस A और B फॉर्म का जिक्र कर रहे थे, जो किसी भी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य हैं। दरअसल खबरें आई थीं कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विमान का उपयोग करके A और B फॉर्म भेजे थे। (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

  • महराष्ट्र में कांग्रेस का जलवा, 50 फीसदी बढ़ेंगी सीटें

    महराष्ट्र में कांग्रेस का जलवा, 50 फीसदी बढ़ेंगी सीटें

    Election Survey: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 पर इलेक्टोरल एज का प्री पोल सर्वे की रिपोर्ट सामने आई है। इसमें कांग्रेस महाराष्ट्र की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर रही है। सर्वे में महाविकास अघाडी गठबंधन को बढ़त मिलता दिख रहा है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव 2024 के लिए महाविकास अघाड़ी (MVA) और महायुति की गठबंधन पार्टियों के अलावा निर्दलीय उम्मीदवारों की ओर से प्रचार अभियान की शुरुआत हो चुका है। चुनाव में जीत हासिल करने के लिए सभी राजनैतिक पार्टियों ने अपने दिग्गज नेताओं का बड़े-बड़े कार्यभार सौंप दिए हैं। इस बीच एक ऐसा सर्वे सामने आया है, जिसमें महाराष्ट्र में महाविकास अघाडी गठबंधन (MVA) को बहुमत मिलता नजर आ रहा है। इलेक्टोरल एज प्री पोल सर्वे के अनुसार राज्य की 288 विधानसभा सीटों में से महाविकास अघाडी गठबंधन को 157 सीटें मिल सकती है। खासकर इसमें कांग्रेस पार्टी एक बड़ी राजनैतिक दल के रूप में उभर कर सामने आ रही है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)

    सर्वे की मानें तो महाविकास अघाडी गठबंधन में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर सकती है, जिसे 68 सीट मिलने का अनुमान है। इसके अलावा शरद पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 44, उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना (UBT) को 41, समाजवादी पार्टी को 1, सीपीआईएम को 1 और PWP को 2 सीटें मिल सकती है। इसके अलावा शिवसेना (UBT) के नेता महाविकास अघाडी गठबंधन की ओर से उद्धव ठाकरे को मुख्यमंत्री का चेहरा बताते हैं। सर्वे में कांग्रेस अगर सबसे बड़ी पार्टी बनती है तो फिर सीएम पद को लेकर खींचतान देखने को मिल सकता है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)

    2019 के चुनाव में क्या हुआ?

    2019 में हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की बात करें तो उस समय कांग्रेस को 44 सीटें मिली थी। सर्वे की मानें तो इस बार कांग्रेस की सीटों में करीब 50 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है। 2019 में शिवसेना एक ही थी। लेकिन अब दो हिस्सों में बंट गई है। तब एक ही पार्टी हुआ करती थी, जिसके कर्ताधर्ता उद्धव ठाकरे थे और पिछले विधानसभा चुनाव में शिवसेना को 56 सीटें मिले थे। यहीं हाल एनसीपी का भी है। 2019 में जब शरद पवार और अजित पवार साथ थे तो एनसीपी को 54 सीटें मिली थी, लेकिन अब दोनों पार्टियां दो टुकड़ों मे बंट चुकी हैं। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)

    बनेगी महाविकास अघाडी गठबंधन की सरकार

    सर्वे के अनुसार महाराष्ट्र में महायुति को मात्र 117 सीटें मिल सकती है, जिसमें से सबसे अधिक बीजेपी 79 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। इसके अलावा शिवसेना शिंदे गुट को 23 सीटें मिलने का अनुमान है। अजित पवार गुट के एनसीपी को 14 सीटें मिलेंगी, RYSP को एक सीट और अन्य को 14 सीटें मिल सकती है। ऐसे मे साफ है कि महाविकास अघाडी गठबंधन की सरकार फिर से महाराष्ट्र मे सत्ता स्थापित करने जा रही है। (Congress shines in Maharashtra seats will increase by 50 percent)

  • राजनैतिक झटका, कांग्रेसी वरिष्ठ नेता रवि राजा भाजपा में शामिल

    राजनैतिक झटका, कांग्रेसी वरिष्ठ नेता रवि राजा भाजपा में शामिल

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि राज को देवेन्द्र फडणवीस ने मुंबई उपाध्यक्ष का पद देकर सम्मानित किया। मुंबई के सायन कोलीवाडा से टिकट नहीं मिलने के कारण नाराज़ चल रहे थे। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रवि राजा अपने समर्थकों के साथ गुरुवार को उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के मुंबई अध्यक्ष आशीष शेलार की मौजूदगी में पार्टी प्रवेश किया। रवि राज पिछले 44 वर्षों से कांग्रेसी नेता के रूप में काम कर रहे थे। इस बार चुनावी टिकट को लेकर मन मुटाव के बीच रवि राज ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)

    कांग्रेस पार्टी से नाराज

    इसके पहले रवि राज राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस से मिलकर भाजपा में शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी। कांग्रेस से इस्तीफे के बाद तुरंत भारतीय जनता पार्टी ने अपना मंच साझा करते हुए रवि राजा को मुंबई भाजपा का उपाध्यक्ष नियुक्त कर दिया। राजा सायन कोलीवाड़ा विधानसभा सीट से टिकट न मिलने से नाराज थे। वह इस बात से भी परेशान थे कि कांग्रेस ने मुंबई के विकास में उनके काम और योगदान को मान्यता नहीं दी और न ही उसकी सराहना की। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)

    महायुति की BMC पर नजर

    रवि राजा ने अपना इस्तीफा सीधे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा। कांग्रेस पार्टी ने सायन कोलीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से गणेश यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।राजा का यह फैसला कांग्रेस पार्टी के लिए बड़ा नुकसान और भाजपा के लिए फायदेमंद हो सकता है। यह ऐसे समय में हुआ, जब महायुति मुंबई में ज्यादा से ज्यादा सीटें जीतने और महा विकास अघाड़ी को हराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। मुंबई में 36 विधानसभा सीटों पर महायुति और महाविकास अघाडी गठबंधन वाले दलों के बीच घमासान युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। इसी बीच अपक्ष उम्मीदवार भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। महायुति बीएमसी पर नजर रखते हुए अधिक से अधिक सीटें जीतने के लिए काफी उत्सुक है। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)

    भाजपा को होगा लाभ

    उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) में पांच बार पार्षद (नगरसेवक) रहे राजा का भाजपा में स्वागत करते हुए कहा कि मुंबई की राजनीति में उनके अनुभव को देखते हुए पार्टी को इससे बहुत लाभ होगा। राजा एक अनुभवी पार्षद (Councilor) हैं। वह 23 वर्षों से अधिक समय से बृहन्मुंबई विद्युत आपूर्ति एवं परिवहन निगम (BEST) के सदस्य रहे हैं। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)

    और भी दलों के नेता भाजपा में शामिल होंगे

    उपमुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मौजूदा विधानसभा चुनाव प्रक्रिया के दौरान विभिन्न दलों के और भी नेता भाजपा में शामिल होंगे। हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी। वहीं रवि राजा ने कहा, “मैंने 44 साल बाद कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। मैं भारतीय जनता पार्टी मे अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करूंगा। यह पहले से तय है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार और राज्य में महायुति सरकार के काम को देखते हुए महायुति सरकार फिर से सत्ता में आएगी।” राजा ने कहा कि सायन कोलीवाड़ा से भाजपा उम्मीदवार तमिल सेल्वन की जीत निश्चित है। (Political shock, senior Congress leader Ravi Raja joins BJP)

  • महाराष्ट्र चुनाव 6 नवंबर को मुंबई में होगी MVA की संयुक्त रैली

    महाराष्ट्र चुनाव 6 नवंबर को मुंबई में होगी MVA की संयुक्त रैली

    कांग्रेस की ओर से कहा गया कि महा विकास आघाडी (MVA) गठबंधन 6 नवंबर को मुंबई में एक संयुक्त रैली आयोजित करने जा रही है और विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी ‘गारंटी’ जारी करने जा रही है। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई
    – 6 नवंबर को कांग्रेस महाविकास आघाड़ी गठबंधन में एक संयुक्त रैली का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए अपनी गारंटी जारी करेगा ऐसा बताया जा रहा है। इस रैली में कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहने वाले है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम 6 नवंबर की शाम बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में आयोजित किया जाएगा और इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पार्टी नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शामिल होंगे। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    चुनावी घोषणा

    लोकसभा में विपक्षी नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 नवंबर को महा विकास अघाड़ी गठबंधन के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई आ रहे हैं। जहां एनसीपी (NCP) नेता शरद पवार, शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे और महा विकास अघाड़ी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहने वाले हैं। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी राज्य के लिए कांग्रेस की चुनावी गारंटी की घोषणा करेंगे। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    राहुल गांधी का महाराष्ट्र दौरा

    विपक्षी नेता राहुल गांधी 6 नवंबर को एक दिन के दौरे पर महाराष्ट्र आ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश प्रमुख नाना पटोले ने बताया कि वह सुबह नागपुर में सबसे पहले ‘संविधान बचाओ’ सभा में हिस्सा लेंगे और इसके बाद राहुल गांधी महाविकास अघाडी गठबंधन के प्रोग्राम में भाग लेने के लिए बीकेसी पहुंचेंगे यहा एमवीए की संयुक्त रैली के बीच चुनावी गारंटी पेश किए जाने के बारे में कहा जा रहा है। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    कांग्रेस की गारंटी

    कांग्रेस पिछले कुछ समय से चुनावों में अपने घोषणापत्र को ‘गारंटी’ के रूप में पेश करती रही है। महाविकास अघाडी गठबंधन में कांग्रेस 103 सीटों पर, शिवसेना (UBT) 89 पर और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 87 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। छह सीटें अन्य गठबंधन के सहयोगियों दलों को दी गई हैं, जबकि तीन विधानसभा सीटों पर अभी तक कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    आपको बता दें कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होने जा रहा है और चुनावी मतगणना तीन दिन बाद 23 नवंबर को की जाएगी। चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा मंगलवार को समाप्त हो गई है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक राजभर में मंगलवार तक 7,995 उम्मीदवारों ने 10,905 नामांकन दाखिल किए हैं। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

  • कांदीवली की महिला से 14 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान

    कांदीवली की महिला से 14 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान

    Digital Arrest Scam: मुंबई के कांदीवली से एक महिला को जालसाजों ने किया डिजिटल अरेस्ट, महिला को डरा धमका कर मजबूरन 14 लाख रुपये का करवाया ऑनलाइन भुगतान। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – कांदीवली पश्चिम के एक महिला को डिजिटल अरेस्ट करने का ताजा मामला सामने आया है। बता दें कि 1 सितंबर को एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को दिल्ली दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताया और उसके खिलाफ दिल्ली साइबर अपराध शाखा में मामला दर्ज होने की झूठी जानकारी देते हुए आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला से 14 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए और जांच पूरी होने के बाद पैसे वापस किए जाने का कहा। लेकिन महिला का अपने बेटे से बात होने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ और बाद मे महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 67 वर्षीय एक महिला को ऑनलाइन धोखेबाजों ने “डिजिटल अरेस्ट” किया और एक गैर-मौजूद धन शोधन मामले (non-existent money laundering case) में अपना नाम साफ करने के बदले में उन्हे 14 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए मजबूर किया। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    क्या होता है डिजिटल अरेस्ट ?

    साइबर सुरक्षा एजेंसी (cyber security agency) सीईआरटी-इन (CERT In) की सलाह के अनुसार, डिजिटल अरेस्ट उसे कहते है जिसमें पीड़ित को फोन कॉल या ई-मेल या संदेश प्राप्त होता है जिसमें दावा किया जाता है कि वे अवैध गतिविधियों, जैसे पहचान की चोरी या धन शोधन के लिए जांच के दायरे में हैं। इसमें धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति पीड़ित को तत्काल कार्रवाई न करने पर गिरफ्तारी या कानूनी परिणाम भुगतने की धमकी देता है। वे अक्सर तर्कसंगत सोच को रोकने के लिए घबराहट की भावना पैदा करते हैं। अपना नाम हटाने, जांच में सहायता करने या वापसी योग्य सुरक्षा जमा/एस्क्रो खाते की आड़ में, व्यक्तियों को निर्दिष्ट बैंक खातों या यूपीआई आईडी में बड़ी रकम स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया जाता है। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    कांदीवली की महिला से जुड़े मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने खुद को दिल्ली दूरसंचार विभाग और साइबर अपराध शाखा का कर्मचारी बताया। उन्होंने महिला पर एक हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने का आरोप लगाकर उसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया। यह अपराध 1 से 5 सितंबर के बीच हुआ। पीड़िता मुंबई के कांदिवली पश्चिम में अपनी भाभी के साथ रहती है। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस ने बताया कि शनिवार को उत्तर क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के अनुसार, महिला को 1 सितंबर को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को दिल्ली दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताया। उसे बताया गया कि उसके खिलाफ दिल्ली साइबर अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला से कहा कि अपराध में उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    पुलिस ने और अधिक जानकारी देते हुए, बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसकी बात अपने साथी से कराई, जिसने खुद को साइबर अपराध शाखा का अधिकारी राकेश कुमार बताया। जब कुमार और एक महिला आरोपी, जिसने खुद को शोभा शर्मा बताया था। आरोपियों ने पीड़िता को दिल्ली पुलिस के तीन फर्जी पत्र दिखाए और बताया कि उसे तीन से पांच साल की जेल हो सकती है। यह देखते हुए महिला डर गई। इसके बाद शर्मा ने पीड़िता से उसके बैंक खातों और म्यूचुअल फंड, फिक्स डिपॉज़िट के बारे में पूछा और उसे बैंक जाकर आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खाते में सभी निवेश जमा करने को कहा। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    अधिकारी ने बताया, कि शर्मा के निर्देश पर पीड़िता बैंक गई, फिक्स डिपॉज़िट, म्यूचुअल फंड और बचत खाते तोड़ दिए और आरटीजीएस के जरिए दिए गए खाता नंबर में 14 लाख रुपये जमा कर दिया। फोन करने वाले ने वैरिफिकेशन के बाद पैसे वापस करने का वादा किया। महिला को अपने बेटे से बात करने के बाद एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

  • मुंबई में चुनावी सीट को लेकर बगावत के सुर

    मुंबई में चुनावी सीट को लेकर बगावत के सुर

    महा विकास अघाड़ी और महायुति में चुनावी घमासान के बीच बोरीवली, कोलाबा, मुलुंड समेत सीटों के बटवारे को लेकर अब भी तनाव बना हुआ है। कई जगह पार्टी के आदेशों को लेकर बगावत के सुर देखे जा रहे हैं। (Sounds of rebellion regarding election seat in Mumbai Assembly Election)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई
    – महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार यानी आज के दिन नामांकन पत्र भरने की आखिरी तारीख है। फिर भी महायुति और महाविकास आघाडी के प्रमुख दलों के बीच कुछ सीटों पर बंटवारे को लेकर बात नहीं बन पाई है। राज्य में पक्ष और विपक्ष दोनों ही तरफ टकराव की स्थिति बनी हुई है। दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी (BJP) में बगावत के सुर देखे जा रहे हैं। बोरीवली विधानसभा सीट से टिकट की आस लगाए बैठे उत्तर मुंबई के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी ने ऐलान किया है कि वह मंगलवार को नामांकन भरेंगे। भाजपा ने यहां से विधायक सुनील राणे का टिकट काटकर संजय उपाध्याय को पार्टी की ओर से उम्मीदवार घोषित किया है। घाटकोपर-पूर्व से पराग शाह को फिर से उम्मीदवारी देने से पूर्व विधायक प्रकाश मेहता के सुर बदले हुए हैं। (Sounds of rebellion regarding election seat in Mumbai Assembly Election)

    महायुति में अब तक धारावी और शिवाजी नगर, मानखुर्द की सीट से उम्मीदवारों के नाम की घोषणा नहीं हुई है, जबकि महाविकास आघाडी में भी कोलाबा, बोरीवली और मुलुंड की सीट पर फैसला नहीं हो सका है। अब कांग्रेस आरोप लगा रही है कि उद्धव गुट की शिवसेना ने अधिकांश सीटों पर कब्जा कर लिया है। इस पर उद्धव गुट के नेता अनिल परब ने कहा कि उनकी पार्टी ने योग्यता और जीतने की क्षमता के आधार पर सीटें हासिल की हैं। (Sounds of rebellion regarding election seat in Mumbai Assembly Election)

    गठबंधन की राजनीति

    कांग्रेस ने मुंबई की 36 में से 18 सीटों पर दावा किया है। लेकिन अब तक 9 सीटें ही हांसिल हो पाई है। सोमवार देर रात तक महाविकास आघाडी के बीच कोलाबा, मुलुंड और बोरीवली को लेकर कोई निर्णय नहीं हुआ। सीट बंटवारे को लेकर मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भाई जगताप ने कहा, कि “उद्धव गुट का रुख गठबंधन की राजनीति के अनुरूप नहीं है। हमने बातचीत के लिए उद्धव गुट के नेताओं के साथ बैठक की। चर्चा के दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लेने के बजाय उद्धव सेना ने एकतरफा उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। कांग्रेस को हल्के में लिया गया।” वहीं, विवादों के बीच कांग्रेस के मधु चव्हाण ने भायखला विधानसभा सीट से नामांकन पत्र दाखिल किया है। (Sounds of rebellion regarding election seat in Mumbai Assembly Election)

    मुख्यमंत्री की वादा खिलाफी

    पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृत शर्मा को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अपनी पार्टी में शामिल करते समय वादा किया था कि उन्हें विधानसभा की उम्मीदवारी देंगे। इसके बाद उन्होंने चुनावी प्रचार भी शुरू किया। अंतिम समय में उन्हें टिकट नहीं दिया गया। बल्कि उस क्षेत्र से बीजेपी नेता मुरजी पटेल को पार्टी में शामिल कर अंधेरी पूर्व से उम्मीदवारी दे दी गई। इससे खफा होकर प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वीकृत शर्मा निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में कूद पड़ी हैं। (Sounds of rebellion regarding election seat in Mumbai Assembly Election)

    पार्टी कार्यकर्ताओं में घमासान

    वर्सोवा विधानसभा सीट से बीजेपी ने भारती लवेकर और उद्धव गुट की शिवसेना ने हारून खान को अपना उम्मीदवार बनाया है। दोनों ही दलों की ओर से दोनों उम्मीदवार का विरोध हो रहा है। दरअसल, इस सीट पर महाविकास आघाडी की ओर से कांग्रेस ने दावा किया था, लेकिन उद्धव गुट ने अचानक ही हारून को उम्मीदवार घोषित कर दिया। इसे लेकर कांग्रेस ने नाराजगी व्यक्त की। कांग्रेस के कुछ लोग बगावत करने के लिए तैयार हैं। बीजेपी की लवेकर का भी भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विरोध हो रहा है। (Sounds of rebellion regarding election seat in Mumbai Assembly Election)

  • दिवाली पर घर की सफाई के लिए ऑनलाइन बुकिंग, लाखों के गहने चोरी

    दिवाली पर घर की सफाई के लिए ऑनलाइन बुकिंग, लाखों के गहने चोरी

    दिवाली के लिए घर की सफाई को लेकर ऑनलाइन बुकिंग एक महिला को भारी पड़ गया। ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आए 2 सफाई कर्मचारियों ने लाखों के गहने चुरा कर फरार हो गए। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    दहिसर की रहने वाली एक 55 साल की महिला के घर 4 लाख रूपये के गहने चोरी हो गए है। पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय अरबाज खान को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने दिवाली अपने घर की सफाई के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी। इसके बाद 2 लड़के आए और 4 लाख रुपये के गहने चोरी करके फरार हो गए। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

    हालांकि, पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध के तौर पर 27 वर्षीय अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 2 और लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद से ऑनलाइन कंपनी द्वारा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर गैरजिम्मेदारी का मामला प्रकाश मे आ रहा है। लोग सुरक्षा और विश्वसनीयता को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

    दहिसर ऋषिकेश सोसायटी

    दहिसर इलाके के ऋषिकेश सोसायटी में रहने वाली लीना म्हात्रे ने दिवाली से पहले घर की सफाई का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने 21 अक्टूबर को ऑनलाइन क्लिनिंग सर्विस बुक की। खबर के मुताबिक, म्हात्रे ने बुकिंग के लिए NoBroker Application का इस्तेमाल किया था। इसके अगले ही दिन सुबह करीब 9 बजे दो लड़के पीड़ित महिला के घर पहुंचे। वे दोनों घर की सफाई में जुट गए। म्हात्रे को बाद में पता चला कि उनकी अलमारी खुली है और सोने के गहने गायब हैं। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस थाने को दी और मामला दर्ज कराया। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

    पुलिस की हिरासत में पूछताछ

    पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच के आधार पर 27 वर्षीय अरबाज खान को गिरफ्तार किया है, जिसे इस मामले में मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है। सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। इसके बाद, पुलिस ने 2 अन्य व्यक्तियों संतोष ओमप्रकाश यादव और सुफियान नजीर अहमद सौदार को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। खबर के मुताबिक, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या नोब्रोकर एप कंपनी ने अपने कर्मचारियों की जांच की थी। क्या ऐप के मालिकों की ओर से काम पर रखने से पहले उनका बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया गया था? नियम तो यही है कि ऐसे कर्मचारियों को घरों में काम पर भेजने से पहले पुलिस वेरिफिकेसन किया जाना चाहिए। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

  • मुंबई सेंट्रल के एसी वेटिंग रूम में महिला से छेड़छाड़

    मुंबई सेंट्रल के एसी वेटिंग रूम में महिला से छेड़छाड़

    ट्रेन में अकेली लड़की को देखकर दोस्ती और भरोसा हासिल करने के बाद मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के एसी वेटिंग रूम मे लेजाकर अश्लील हरकत के खिलाफ मामला दर्ज .. (Mumbai News, Woman molested in Mumbai Central Railway Station AC waiting room, FIR registered)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बॉम्बे सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक 20 वर्षीय महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले 21 वर्षीय आरोपी संजय सिंह के खिलाफ मुंबई सेंट्रल जीआरपी पुलिस ने अपराधिक मामला दर्ज किया है। आरोप है कि हरियाणा का रहने वाला संजय सिंह पीड़ित को रेलवे स्टेशन की एसी वेटिंग रूम में रात के समय गलत इरादे से छूने का प्रयास किया। महिला सूरत की रहने वाली है। वह अपने माता-पिता के साथ विवाद के कारण घर से निकलने के बाद 22 अक्टूबर को गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस में सवार हुई थी। (Mumbai News, Woman molested in Mumbai Central Railway Station AC waiting room, FIR registered)

    भारतीय न्याय संहिता की धारा

    मिली जानकारी के मुताबिक, मुंबई सेंट्रल जीआरपी ने पीड़ित महिला से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है। भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 (शील भंग करने का इरादा) के तहत 23 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया है। भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 74 के मुताबिक, अगर कोई व्यक्ति किसी महिला पर हमला करता है या आपराधिक बल का इस्तेमाल करता है, जिसका मकसद महिला की लज्जा भंग करना हो, तो उसे कम से कम एक साल की जेल हो सकती है। यह जेल की सज़ा पांच साल तक बढ़ाई जा सकती है। इसके अलावा, जुर्माना भी लगाया जा सकता है। आरोपी संजय सिंह को जीआरपी से नोटिस मिला है। (Mumbai News, Woman molested in Mumbai Central Railway Station AC waiting room, FIR registered)

    ट्रेन में अंजान मुलाकात

    सूरत मे रहने वाली पीड़ित महिला की आरोपी संजय सिंह से मुलाकात ट्रेन में हुई, जो हरियाणा में एक निजी कंपनी में काम करता है। सफर के दौरान उनकी दोस्ती हुई और उसने कहा कि वह काम के लिए मुंबई जा रहा है। ट्रेन आधी रात के आसपास मुंबई सेंट्रल पहुंची। चूंकि वह अकेली थी और उसे ठहरने की जरूरत थी, इसलिए उन्होंने एक होटल तलाश करने के लिए वह लोग स्टेशन से बाहर निकले। (Mumbai News, Woman molested in Mumbai Central Railway Station AC waiting room, FIR registered)

    मेडिकल जांच के बाद क्या हुआ?

    लेकिन देर रात उन लोगों को कोई होटल नहीं मिला। फिर उन्होंने एक पेड एसी वेटिंग रूम में रुकने का फैसला किया। जहां सिंह ने कथित तौर पर उसे अनुचित तरीके से छुआ। उसने घटना की सूचना स्टेशन मैनेजर को दी, जिन्होंने उसकी मेडिकल जांच कराई। इसके बाद पुलिस ने सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें नोटिस भेजा। पुलिस ने महिला के परिवार को भी सूचित किया, जो उसे घर ले जाने के लिए मुंबई आए हुए हैं। (Mumbai News, Woman molested in Mumbai Central Railway Station AC waiting room, FIR registered)