Category: Maharashtra

Read the latest Maharashtra news, live updates and top stories from Mumbai, Pune, Nagpur, Nashik, Thane and across the state. Stay informed with coverage on politics, crime, government schemes, business, education, weather, infrastructure and major events, only on Indian FastTrack.

  • गोविंदा के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    गोविंदा के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती

    हिन्दी फिल्म के सुपरस्टार गोविंदा के पैर में गोली लग गई है। जुहू के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मंगलवार गलती से गोली चल गई, जिसके कारण ये हादसा हुआ. अब इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई
    – बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा को आज यानी मंगलवार को सुबह पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उन्हें जुहू के क्रिटी केयर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गलती से मीस फायर हो गया और रिवॉल्वर से गोली चल गई। अब इस पूरे मामले पर मुंबई पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस के मुताबिक, घर में सिर्फ नौकर ही था। नौकर ही उन्हें अस्पताल लेकर गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम अस्पताल और एक टीम गोविंद के घर तहकीकात कर रही है। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

    मुंबई पुलिस के मुताबिक, रिवॉल्वर का ट्रिगर कैसे दबा, पुलिस ये जानने में जुटी है. उसे बैलिस्टिक रिपोर्ट का इंतजार है. ये बात तो साफ है कि गोविंदा लाइसेंसी रिवॉल्वर से निकली गोली से जख्मी हो गए हैं। लेकिन ट्रिगर कैसे दबा इसकी जांच पुलिस कर रही है। जमीन पर गिरने के बाद दबाव पड़ने से गोली चली या फिर हाथ से मिस फायर हुआ, क्राइम ब्रांच और पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है। बैलिस्टिक रिपोर्ट आने के बाद ही इसकी सही जानकारी मिल सकेगी। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

    पुलिस लेगी बयान ..

    बोलीवुड सुपर स्टार (Bollywood Superstar) गोविंदा के भाई कीर्ति ने कहा कि गोविंदा अलमारी से रिवॉल्वर निकालकर साफ कर रहे थे इसी दरम्यान रिवॉल्वर हाथ से छूट गया और नीचे गिरा, जिसके चलते फायर हो गया। पुलिस ने कहा कि जानकारी पर्याप्त नहीं है गोविंदा और उनके नौकर का भी बयान लिया जाएगा, क्योंकि घर में वही मौजूद थे। गोविंदा की पत्नी सुनीता कोलकाता में हैं। वहीं भांजे कृष्णा अभिषेक ऑस्ट्रेलिया में हैं। दूसरे भांजे विनय आनंद अपने घर पर थे। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

    मुख्यमंत्री ने की गोविंदा से बात

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने गोविंदा से टेलीफोन पर बात करते हुए उनका हाल पूछा। सीएम ने उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लेते हुए उनके जल्द ही स्वस्थ होने की कामना की। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्पताल के अधिकारियों को गोविंदा की सर्वोत्तम देखभाल करने और उनके शीघ्र स्वस्थ होने को सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए है। (Mumbai Bollywood- Actor Govinda shot in leg, admitted to hospital)

  • मुंबई के धारावी मस्जिद के गुंबद पर चला हथौड़ा

    मुंबई के धारावी मस्जिद के गुंबद पर चला हथौड़ा

    मस्जिद ट्रस्ट ने खुद अवैध निर्माण को तोड़ने का वादा करते हुए मस्जिद को तोड़ने का काम आज से शुरू कर दिया है। इससे पहले मस्जिद ट्रस्ट ने अवैध निर्माण के कुछ हिस्से को हरे रंग के परदे से कवर कर दिया था।

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    महाराष्ट्र में नफरत की आग तेज़ हो गई है। यहां पूराने धर्मस्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। पुणे के 25 साल पुराने मस्जिद पर बुलडोजर चलाने के बाद जहाँ मुस्लिम समुदाय विरोध कर रहा है, वहीं मुंबई के धारावी स्थित महबूब ए सुभानिया मस्जिद में अवैध निर्माण की शिकायत पर मस्जिद ट्रस्ट खुद तोड़क कार्यवाही करते हुए विवाद को खत्म करने का ऐलान किया और साथ ही सोमवार यानी आज से अवैध निर्माण पर हथौड़ा चलाया। इससे पहले मस्जिद ट्रस्ट ने अवैध निर्माण के कुछ हिस्से को हरे रंग के परदे से ढक दिया था।

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) की टीम यहां निरीक्षण करने पहुंची थी। मस्जिद ट्रस्ट का कहना है कि जो भी कार्रवाई होगी वो कानून के तहत होगी। इससे पहले मस्जिद ट्रस्ट ने खुद धारावी की महबूब ए सुभानिया मस्जिद में अवैध निर्माण को तोड़ने का वादा किया था। वहीं पुणे में भी मस्जिद को तोड़े जाने पर हंगामा मचा हुआ है। इसके अलावा आज हिमाचल के कुल्लू में अवैध मस्जिद के खिलाफ हिंदू संगठन हल्ला बोल रहे हैं, जगह-जगह विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

    पुणे में मस्जिद पर चला बुलडोजर

    पुणे में मस्जिद और मदरसे पर बुलडोजर एक्शन हुआ है। अवैध निर्माण के खिलाफ महानगर पालिका ने आधी रात में ये कार्रवाई की है। महानगर पालिका का ये एक्शन हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुआ है जिसमें कहा गया था कि पुणे के पिंपरी चिंचवड़ में जितने भी अवैध धर्म स्थल हैं, उसे तोड़ा जाए। 6 महीने पहले पुणे महानगर पालिका ने ऐसे सभी अवैध निर्माण वाले धर्म स्थलों को नोटिस भेजा था। लेकिन उसे नजरअंदाज किया गया। जिसके बाद महानगर पालिका ने तोड़क कार्रवाई की। मस्जिद और मदरसे पर बुलडोज़र एक्शन का शहर के मुसलमान जमकर विरोध कर रहे हैं।

    25 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन

    बता दें कि ये पूरा मामला पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड़ का है। 25 साल पहले यहां मस्जिद का निर्माण हुआ था लेकिन बीते कुछ सालों पहले यहां दारुल उलूम जामिआ इन आमिया नाम से मदरसा चलाया जा रहा था। इसके खिलाफ हिंदू संगठनों ने शिकायत की। इस बीच हाईकोर्ट ने इलाके के सभी अवैध धर्मस्थलों को तोड़ने का आदेश भी जारी कर दिया और फिर कल रात महानगर पालिका ने अवैध निर्माण पर बुलडोज़र चला दिया। इस कार्रवाई में मदरसा पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं मस्जिद का कुछ हिस्सा भी अवैध निर्माण होने का हवाला देते हुए गिरा दिया गया है।

    Related Queries:-

    • मुंबई के धारावी मस्जिद के गुंबद पर चला हथौड़ा
    • मुंबई धारावी बस्ती
    • मुंबई धारावी झोपड़पट्टी
    • मुंबई मस्जिद
    • मुंबई धारावी
    • मुंबई का गुंडा
    • मस्जिद किधर है
    • मुंबई इमारत गिरी
    • मस्जिद ए कुबा
    • गुंबद
    • क़ुबा मस्जिद
    • गुम्बद
    • गुंबदों
  • Malad Acid Attack: अफेयर का विरोध करने पर पत्नी के चेहरे पर फेंका एसिड

    Malad Acid Attack: अफेयर का विरोध करने पर पत्नी के चेहरे पर फेंका एसिड

    Malad Acid Attack: मुंबई में एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चेहरे पर एसिड फेंककर उसे बुरी तरह झुलसा दिया। घटना मालाड़ पश्चिम, मालवनी इलाके की है। (Malad Acid Attack: Acid thrown on wife’s face when she protested against affair)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में एक्सट्रा मैरिटल अफेयर (Extramarital Affair) का विरोध करने पर 34 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर एसिड फेंक दिया। इस घटना में पीड़िता गंभीर रूप से घायल हो गई है। 27 वर्षीय पीड़िता की शिकायत पर उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। (Malad Acid Attack: Acid thrown on wife’s face when she protested against affair)

    Malad Acid Attack 5 साल पहले की थी लव मैरिज

    मिली जानकारी के मुताबिक, मालवनी इलाके में रहने वाले 34 वर्षीय शब्बीर खान (Shabbir Khan) ने अपने अफेयर का पर्दाफाश होने पर अपनी पत्नी के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। घायल महिला कूपर अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जुझ रही है। पीड़ित गंभीर रूप से जल चुकी है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। जानकारी यह भी प्राप्त हो रही है कि पीड़ित महिला के साथ आरोपी की लव मैरेज हुई थी। 5 साल पहले की थी लव मैरिज। (Malad Acid Attack: Acid thrown on wife’s face when she protested against affair)

  • lodged a complaint against BookMyShow, Coldplay ‘Ticket Scam’

    lodged a complaint against BookMyShow, Coldplay ‘Ticket Scam’

    A lawyer from Mumbai has taken legal steps against BookMyShow, claiming a ticket scam involving Coldplay in India. He intends to submit a Public Interest Litigation (PIL) to the Bombay High Court.

    Indian Fasttrack (News Desk)
    Mumbai:-
    A legal representative based in Mumbai has lodged a complaint with the Economic Offences Wing (EOW), alleging that BookMyShow and Live Nation Entertainment have been involved in a significant ticket fraud related to Coldplay’s concert in India. The accusations focus on the ticket sales for the three-day event planned for January 2025 at the DY Patil Stadium in Navi Mumbai, with tickets having been made available on Sunday, September 22, through BookMyShow, the official ticketing partner for the British band’s performances in India.

    Amit Vyas, the Founder Partner of Vertices Partners, has made significant allegations against ticketing platforms. He asserted that these platforms have engaged in manipulative practices, such as blocking users or forcibly logging them out. This behavior has allowed bots and black-market operators to take control of ticket sales.

    He emphasized that tickets labeled as sold out on BookMyShow subsequently surfaced on resale sites such as Viagogo, often at prices inflated by 30 to 50 times their original value. Vyas noted that these actions constitute a clear infringement of consumer rights and several stipulations of Indian Criminal Law. The Economic Offences Wing has commenced an investigation into this issue.

    Vyas is pursuing the filing of a First Information Report (FIR) under various provisions of the Bharatiya Nyaya Sanhita, 2023, which encompass organized crime, fraud, criminal conspiracy, and breach of trust, as reported by Bar and Bench.

    Furthermore, he intends to submit a public interest litigation (PIL) petition to the Bombay High Court aimed at instituting rigorous regulatory measures for large-scale events to avert similar fraudulent incidents in the future.

    BookMyShow refutes the claims

    The company stated, “BookMyShow is not affiliated with any ticket selling or reselling platforms, including Viagogo and Gigsberg, nor with any third-party individuals involved in the resale of tickets for Coldplay’s Music Of The Spheres World Tour 2025 in India.”

    It stated, “Scalping is explicitly prohibited and subject to legal penalties in India. We have lodged a complaint with the police and will fully cooperate with them during the investigation of this issue.”

    The platform has strongly advised Coldplay fans in India to remain vigilant against scams: “We encourage you to be cautious and not become victims of these fraudulent activities. Purchasing tickets from unauthorized sources poses a risk to consumers, as they may end up with counterfeit tickets. Stay alert to these scammers.”

    Additionally, the ticketing platform emphasized, “Steer clear of scams! BookMyShow is the sole official platform for ticket purchases.”

  • Stree 2 On OTT: इंतजार हुआ खत्म, अब घर बैठे देखिए फिल्म

    Stree 2 On OTT: इंतजार हुआ खत्म, अब घर बैठे देखिए फिल्म

    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। ये फिल्म अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ चुकी है। स्त्री 2 आप कहाँ और कैसे देख सकते हैं? आइए आपको बताते हैं।

    न्यूज़ डेस्क
    Stree 2 Release on OTT-
    श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म (Horror Comedy Movie) ‘स्त्री 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की है। फिल्म ने, हिंदी की सबसे बड़ी हिट फिल्म जवान का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और नंबर वन कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। फिल्म ने भारत में तकरीबन 600 करोड़ का बिजनेस किया है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ ये फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। अभी भी ये फिल्म थियेटर्स में लगी हुई है। मगर कई लोग ऐसे हैं जो किसी न किसी कारण से सिनेमाघर नहीं जा पाएं और उनसे ये फिल्म मिस हो गई। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि स्त्री 2 ने अब ओटीटी पर दस्तक दे दी है। (Stree 2 Release On OTT, The wait is over, now watch ‘Stree 2’ sitting at home)

    PRIME VIDEO पर उपलब्ध ..

    मैडॉक एंटरटेनमेंट की फिल्म स्त्री 2 ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो (PRIME VIDEO) के उपर रेंट पर उपलब्ध कराया गया है। यानी कि ये फिल्म अगर आप ओटीटी पर देखना चाहते हैं तो आपको 349 रुपये खर्च करने होंगे। भले ही आपके पास इस ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन हो, तब भी आपको इस फिल्म के लिए पैसे खर्च करने होंगे। हालांकि अगले महीने फिल्म बिना रेंट के भी देखने के लिए उपलब्ध होने वाली है, लेकिन उसके लिए अभी आपको इंतजार करना होगा। (Stree 2 Release On OTT, The wait is over, now watch ‘Stree 2’ sitting at home)

    Stree 2 फिल्म में क्या है खास..

    स्त्री 2 साल 2018 में आई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की फिल्म “स्त्री” का सीक्वल है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी और अपारशक्ति खुराना भी अहम रोल में हैं। फिल्म का निर्देशन अमर कौशिक ने किया है। फिल्म 120 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इसके साथ ही फिल्म ने कुल 851 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में वरुण धवन ने भेड़िया के तौर पर कैमियो भी किया है। वहीं फिल्म में तमन्ना भाटिया और अक्षय कुमार भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आए हैं। बताया जा रहा है कि आने वाले भाग में अक्षय कुमार ही मेन विलेन होंगे। (Stree 2 Release On OTT, The wait is over, now watch ‘Stree 2’ sitting at home)

    Related Queries:-

    • stree 2 ott release date
    • stree 2 ott platform
    • stree 2 release date on netflix
    • stree 2 on ott
    • stree 2 release date
    • stree 2 teaser
    • stree 2 movie release date
    • is stree 2 on netflix
    • when stree 2 will release
    • ott release this week
    • stree 2 update
    • ott updates
    • stree 2 release date ott
    • ott streaming updates
    • stree 2
    • ott this week
    • ott released today
    • ott release this week india
    • ott release
    • ott full movies
    • stree 2 kab release hogi
    • stree on which ott
    • स्त्री 2 रिलीज डेट
    • स्त्री 2 रिलीज कब होगी
    • stree 2 kab aayegi
    • stree 2 movie kab release hogi
    • stree 2 news
    • स्त्री २
    • ott streaming this week
    • is stree 2 release date
    • ott release this month
    • new release on ott this week
    • new release on ott in hindi
    • when stree 2 is coming
    • ott episode
    • movie stree 2
    • 02 ott release date
    • stree on ott
    • ott streaming today
  • Shirpur News : चौंकाने वाला.. राशन के चावल में मिला प्लास्टिक मिश्रित चावल

    Shirpur News : चौंकाने वाला.. राशन के चावल में मिला प्लास्टिक मिश्रित चावल

    धुले समाचार: चावल खाने से ग्रामीणों के पेट में दर्द हो रहा है। महाराष्ट्र के धुले जिले के शिपुर में एक राशन दुकानदार ने प्लास्टिक के अनाज के साथ चावल का वितरण किया।

    महाराष्ट्र न्यूज़ डेस्क
    धुले- सरकार द्वारा गरीबों को मुफ्त अनाज उपलब्ध कराने के लिए सस्ते अनाज की दुकानों से राशन कार्ड धारकों को गेहूं और चावल वितरित किया जाता है। लेकिन, राशन में अनाज अच्छी गुणवत्ता का नहीं होने से यह बात एक बार फिर सामने आई है। खबर के मुताबिक, शिरपुर तालुका के थालनेर में राशन के चावल में प्लास्टिक से मिश्रित चावल का चौंकाने वाला मामला सामने आया। (Shirpur News, Shocking, plastic mixed rice found in ration rice)

    जानकारी के मुताबिक, नासिक से नजदीक, धुले जिले के शिरपुर, थालनेर में सरकारी राशन की दुकान से प्लास्टिक के दानों के साथ चावल का वितरण किया गया है। नागरिकों द्वारा इसकी जानकारी गांव के सरपंच के संज्ञान में लाने के बाद, सरपंच ने संबंधित राशन की दुकान पर जाकर स्वयं निरीक्षण किया और इसके बाद जानकारी उजागर किया गया। (Shirpur News, Shocking, plastic mixed rice found in ration rice)

    ग्रामीणों ने की जांच की मांग..

    जब उत्त चावल को जलाया गया तो चावल प्लास्टिक की तरह एक-दूसरे से चिपक गये और कोयले में तब्दील हो गये। सरपंच ने यह भी आरोप लगाया है कि नागरिकों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है। सम्बंधित (राशन दुकान) यह चावल राशन दुकान में कैसे आया और इस प्लास्टिक चावल में मिलावट किसने की ? थालनेर के सरपंच सहित ग्रामीणों ने इन सभी मामलों की गहन जांच की मांग की है। (Shirpur News, Shocking, plastic mixed rice found in ration rice)

  • दलालों के आगे मुजरा करती रेलवे सुरक्षा बल

    दलालों के आगे मुजरा करती रेलवे सुरक्षा बल

    उत्तरपूर्व रेल, उत्तर पश्चिम रेल, पश्चिम मध्य रेल, पूर्व रेल और अन्य रेलों में फर्जी आधार कार्ड पर फर्जी टिकट बनाकर दलाल धड़ल्ले से टिकट की काला बाज़ारी कर रहे है।

    वी बी माणिक
    नई दिल्ली-
    भारतीय रेल में अब दिन प्रति दिन रेल सुरक्षा बल अपना अस्तित्व गंवाती जा रही है। टिकट दलालों के हौसले दिन प्रति दिन बुलंद होते जा रहे। हर जगह दलालों की संख्या में बढोत्तरी होती जा रही है। उत्तर रेलवे के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दलालों में भारी बृद्धि हो गयी है। नई दिल्ली स्टेशन पर पहाड़गंज की तरफ दलाल राजेश के दस गुर्गे, दलाल पठान के पाँच गुर्गे, दलाल अनिल गाजियाबाद के करीब पंद्रह गुर्गे और दलाल मुन्ना चटक के दस गुर्गे खुलेआम टिकट दलाली का काम कर रहे है। ऐसे दलालों की रोकथाम में नाकाम यहां के निरीक्षक नरेंद्र कुमार क्या कर रहे है? ऐसे लोगों के बीच सवाल खड़े हो रहे हैं। (Railway protection force performing mujra in front of brokers)

    फर्जी टिकट पर यात्रा..

    वही मुंबई के मध्यरेल एवं पश्चिम रेल में भी दलालों का वर्चस्व बढ़ता जा है। लेकिन रेल सुरक्षा बल के अधिकांश निरीक्षक अपनी ईमानदारी का गुणगान कर रहे है। कब बंद होगा दलालों का खेल? रेल सुरक्षा बल के महानिदेशक क्या कर रहे है? क्या निरीक्षको पर कंट्रोल करने के लिए अधिकारियों का अभाव है? वही उत्तरपूर्व रेल, उत्तर पश्चिम रेल, पश्चिम मध्य रेल, पूर्व रेल और अन्य रेलों में फर्जी आधार कार्ड पर फर्जी टिकट बनाकर दलाल धड़ल्ले से टिकट की काला बाज़ारी कर रहे है। जिसकी खबर लगाने पर प्रयागराज के पूर्व सीनियर डीएससी ने 8 लोगो को गिरफ्तार किया था। जो आज़मगढ़ से फर्जी टिकट पर यात्रा कर रहे थे अब मुंबई में दलाल प्रदीप सिंह, रमेश चौरसिया, महमूद, मुस्तफा, इमरान और इसका भतीजा जो चिंचबन्दर में काउंटर पर कब्जा जमा रखा है। इसी के साथ दीना नाथ, छोटू, तिवारी, धर्मेंद्र ये जीपीओ में कब्जा किया है। (Railway protection force performing mujra in front of brokers)

    लड़कियां भी उतरी दलाली में ..

    भायखला रेलवे स्टेशन पर कुछ लड़कियां दलाली में पूरी तरह शामिल है इनका गुरु उपेंद्र डागर है। फिर भी आरपीएफ की सीआई के लोग इनको पकड़ पाने में पूरी तरह फेल हो गए है या इनके सामने मुजरा कर रहे है। मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है। भायखला और चिंचबन्दर, जेजे अस्पताल के पोस्ट ऑफिस में भी दलालों का प्रभाव बना हुआ है। आरपीएफ कब तक दलालों के सामने मुजरा करते रहेंगे? सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरपीएफ में तैनात सीआई के लोग दलालों के साथ समझौता कर रखा है। कितनी भी खबर छपने दो तुम लोग धंधे में लगे रहो कुछ नही होगा। ऐसा दलालों को कहे जाने की जानकारियां प्राप्त हो रही है। (Railway protection force performing mujra in front of brokers)

    कबतक होता रहेगा दलालों के सामने मुजरा?

    देश में त्यौहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में भारतीय रेलवे टिकट काउंटर पर इस समय नवरात्रि और दीपावली को लेकर तत्काल टिकट की माँग जोरो पर बढ़ी है। मिल रही जानकारियों के मुताबिक, पहले से ही दलालों ने यात्रियों से टिकट का पैसा ले लिया है। फिलहाल ये अपने को सुरक्षित मानकर धंधे में लगे हुए है। अब देखना है कि आरपीएफ इन दलालों पर नकेल कसेगी या इनके सामने मुजरा करेगी? (Railway protection force performing mujra in front of brokers)

  • ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विरोध

    ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का विरोध

    मुंबई में ट्रैफिक पुलिस की मनमानी से परेशान आम नागरिकों के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट ने उठाया ठोस कदम। अवैध चालान के खिलाफ पुलिसकर्मी पर कार्यवाही की मांग करते हुए चालान निरस्थ करने की मांग की है। (Nationalist Congress Party protests against the arbitrariness of the traffic police)

    इस्माईल शेख
    मुंबई- ट्रैफिक पुलिस की मनमानी के खिलाफ विरोध करते हुए, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने किया दंडात्मक कार्यवाही की मांग। बोरीवली, दहिसर और कांदीवली पूर्व के ट्रैफिक पुलिस अपने मन मुताबिक फोन का इस्तेमाल कर नियमों के खिलाफ ऑनलाइन चलान काटकर आम लोगों सें अवैध वसूली कर रहे हैं। इसके खिलाफ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के पार्टी प्रवक्ता मनीष दुबे ने वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन देकर दंडात्मक कार्यवाही की मांग करते हुए अवैध फाइन को निरस्थ करने की मांग की है। (Nationalist Congress Party protests against the arbitrariness of the traffic police)

    दहिसर, बोरीवली और कांदीवली पूर्व के समतानगर में अवैध ट्रेफिक चलान को लेकर पार्टी प्रवक्ता मनीष दुबे ने ट्रेफिक विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर इसकी शिकायत करते हुए ज्ञापन दिया। शिकायत में कहा गया है कि ट्रेफिक पुलिस अपने निजी फोन का इस्तेमाल कर लोगों के फ़ोटो खींच रहे हैं और बाद में अपने मनमुताबिक चालान डिवाइस का इस्तेमाल कर ऑनलाइन फाइन मारा जा रहा है। जबकि यह आम नागरिकों के साथ धोखा हो रहा है। (Nationalist Congress Party protests against the arbitrariness of the traffic police)

    व्हाट्सअप पर जानकारी देने की अपील ..

    राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और ट्रेफिक विभाग के संयुक्त पुलिस आयुक्त को पत्र देकर, मनीष दुबे ने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की मांग की है। साथ ही उक्त अवैध चालान को निरस्थ किए जाने का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही मुम्बईकरों को अवैध चालान के खिलाफ एक जुट होने का आह्वान करते हुए शिकायत दर्ज कराने को कहा है। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर (9664059999) जारी करते हुए अवैध ट्रेफिक चलान के पीड़ितों को व्हाट्सअप द्वारा जानकारी साझा करने की अपील की है। इसके अलावा अपना ईमेल पता Email manish3105.md@gmail.com भी जारी किया। (Nationalist Congress Party protests against the arbitrariness of the traffic police)

  • मुंबई के श्वान सिम्बा ने प्रतियोगिता में मारी बाज़ी

    मुंबई के श्वान सिम्बा ने प्रतियोगिता में मारी बाज़ी

    मध्य रेल सुरक्षा बल मुंबई मंडल के सिम्बा नामक श्वान ने श्वान प्रतियोगिता 2024 में बाज़ी मारते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए किया गया है ट्रेन्ड .. (Mumbai’s dog Simba won the competition)

    वी बी माणिक
    मुंबई
    – रेल सुरक्षा बल द्वारा आयोजित अंतर मंडलिय स्तर के श्वान प्रतियोगिता 2024 में मुंबई मंडल के सिम्बा नामक श्वान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि मादक पदार्थ की रोकथाम के लिए इसे खास तौर पर ट्रेन्ड किया गया है। (Mumbai’s dog Simba won the competition)

    सोलापुर में आयोजित श्वान प्रतियोगिता 2024 में मुंबई मंडल के श्वान सिम्बा ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए मुंबई मंडल को गौरावविन्त किया। जिसमें सिम्बा ने मादक पदार्थ की प्रतियोगिता में 393 /425 में अंक प्राप्त किया। इसके लिए श्वान विभाग के निरीक्षक राजकुमार धनविज का लोगों ने सराहना की। (Mumbai’s dog Simba won the competition)

    3 दिनों तक चले इस प्रतियोगिता में हैपी नामक श्वान को द्वितीय पुरस्कार मिला और जिम्मी नामक श्वान को विस्फोटक सामग्री की जांच पर सम्मानित किया गया। ये सभी मध्य रेल के अन्य मंडलो से आये थे। इन सभी श्वानों में सिम्बा कम उम्र का बताया जा रहा है। इस पर प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त ने धन्यवाद दिया है। (Mumbai’s dog Simba won the competition)

    (Mumbai's dog Simba won the competition)
    (Mumbai’s dog Simba won the competition)

  • बाइक सवार ने किया महिला पर हेलमेट से हमला, भीड़ ने कर दी पिटाई ..

    बाइक सवार ने किया महिला पर हेलमेट से हमला, भीड़ ने कर दी पिटाई ..

    दक्षिण मुंबई में रोड की एक घटना में मोटरसाइकिल सवार ने महिला पर हेलमेट से हमला कर दिया। इस दौरान मौके पर जमा हुई भीड़ ने बाइक सवार को पिटना शुरू कर दिया। स्थानीय पुलिस ने किसी तरह युवक को बचाया। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – दक्षिण मुंबई से रोड की एक घटना सामने आई है जिसमें एक बाइक सवार ने महिला पर हेलमेट से हमला कर दिया। घटना को लेकर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बाइक सवार ने कथित तौर पर सड़क किनारे खड़ी महिला को टक्कर मार दी। महिला के विरोध करने पर उसने महिला से बदसलूकी की और फिर अपने हेलमेट से उस पर हमला भी किया। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)

    शनिवार रात को हुई, इस घटना के बाद पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने 33 वर्षीय बाइक सवार शाहिन आलम शेख को गिरफ्तार कर लिया और बाद में उसे नोटिस देकर छोड़ भी दिया है। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात को उक्त महिला जेजे फ्लाईओवर के नीचे निजाम मार्ग पर टैक्सी का इंतजार कर रही थी। तभी बाइक पर सवार आरोपी शाहिन आलम शेख ने उसके पैर में टक्कर मार दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि महिला द्वारा डांटने पर आरोपी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी शाहिन ने महिला को सड़क पर धक्का दे दिया और हेलमेट से उसके सिर पर हमला भी किया। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)

    भीड़ ने कर दी पिटाई..

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के कुछ ही देर में मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और आरोपी शाहिन की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान शाहिन ने भागने का प्रयास भी किया और कहने लगा कि वह पुलिस वाला है। अधिकारी ने बताया, कि मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मामले में तुरंत हस्तक्षेप करते हुए, शहिन को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। स्थानीय पुलिस उसे नजदीकी अस्पताल ले गई। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर आरोपी शाहिन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 118, 79 और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल उसे गिरफ्तार करने के बाद नोटिस देकर छोड़ दिया गया है। (Bike rider attacked woman with helmet, mob beat her-Mumbai News)