Category: Maharashtra

Read the latest Maharashtra news, live updates and top stories from Mumbai, Pune, Nagpur, Nashik, Thane and across the state. Stay informed with coverage on politics, crime, government schemes, business, education, weather, infrastructure and major events, only on Indian FastTrack.

  • देवेंद्र फडणवीस का पीए बताकर 15 लाख की धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार

    देवेंद्र फडणवीस का पीए बताकर 15 लाख की धोखाधड़ी, दो गिरफ्तार

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का खुद को पीए बताकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। (Maharashtra Deputy Chief minister devendra fadnavis News)

    इस्माईल शेख
    मुंबई- शनिवार 23 मार्च, महाराष्ट्र राज्य के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस का पीए बताकर 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान सुहास महाडिक और किरण पाटिल के रूप में हुई है। मामले की तहकीकात मरीन ड्राइव पुलिस कर रही है। (Maharashtra Deputy Chief minister devendra fadnavis News)

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुहास महाडिक और किरण पाटिल ने खुद को गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस का पीए बताकर Mumbai की एक सोसाइटी का मामला सुलझाने का प्रयास किया और इसको लेकर फडणवीस के नाम पर 15 लाख वसूले थे। लेकिन जब सच्चाई सामने आई तो पीड़ित ने शनिवार को इन दोनों के विरुद्ध मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 170, 419, 420 और 34 के तहत मामला दर्ज कराया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज ही गिरफ्तार कर लिया है। (Maharashtra Deputy Chief minister devendra fadnavis News)

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/21/sangeeta-shashi-nair-has-become-synonymous-with-terror-in-dahisar
    Indian fasttrack news

    लगातार हो रही है धोखाधड़ी ..

    धोखाधड़ी,
    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अमृता फडणवीस की फाइल तस्वीर

    आप को जानकारी देते हुए बताया, कि इससे पहले राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नाम पर धोखाधड़ी करने को लेकर पुलिस ने गिरफ्तारी की थी। इतना ही नहीं देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस से भी रंगदारी मांगने का प्रयास किया गया था। जिसको लेकर पुलिस ने आरोपित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया था। (Maharashtra Deputy Chief minister devendra fadnavis News)

    Live Video On Indian Fasttrack News Channel
  • मालाड़ BMC का चाईना मुकादम मालवनी इलाके में सुर्खियां बटोर रहा है।

    मालाड़ BMC का चाईना मुकादम मालवनी इलाके में सुर्खियां बटोर रहा है।

    बताया जाता है कि मार खाने के बाद से मालाड़ BMC मालवनी का चाईना मुकादम इमानदार हो गया है। वार्ड क्रमांक 33 में 8 जगहों पर दिन दहाड़े अवैध निर्माण।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में अवैध निर्माणों की भरमार हो रही है। मलबे में दबकर लोगों की मौत के बाद भी यहां अवैध निर्माण को बे-रोक-टोक अंजाम दिया जा रहा है। खास कर वार्ड क्रमांक 33 में 7 जगहों पर खाली पड़ी भूखंड पर अवैध निर्माण किया जा रहा है। साथ ही रिझवान कंपाउंड के ग्राउंड प्लस एक के अवैध निर्माण की लगातार शिकायतों के बाद भी मनपा सहायक अभियंता सागर राणे की ड्यूटी नकारात्मक साबित हो रही है।

    बताया जाता है कि मालवनी वार्ड क्रमांक 33 का मनपा चाईना मुकादम इस्तेखार और राधे यादव इन अवैध बांधकामों को पैसे लेकर संरक्षण देने का काम कर रहे हैं। खबर के मुताबिक चाईना मुकादम इस्तेखार एक अवैध निर्माण की मनपा कर्मचारियों द्वारा तोड़क कार्रवाई में मार खाने के बाद से इमानदार हो गया है। यहां पैसे लेकर अवैध बांधकाम को संरक्षण देने का वादा किया गया था। लेकिन मनपा अधिकारियों को पैसे नहीं पहुंचाने की वजह से तोड़क दस्ते ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने सरे आम इस्तेखार को पिटना शुरू कर दिया।

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/19/malvani-police-is-cleaning

    अवैध निर्माणों की रिपोर्ट ..

    मालवनी वार्ड क्रमांक 33 आज़मी नगर संत. मेथ्यूस इंग्लिश स्कूल के पास लगभग 3 हज़ार स्क्वायर फीट की रिक्त भूखंड पर कॉन्ट्रैक्टर महबूब द्वारा व्यवसायिक गाले का अवैध निर्माण किया जा रहा है। वहीं खारोडी इलाके के हनुमान मंदिर के पास अदालत कंपाउंड की रिक्त भूखंड पर लगभग 4 हज़ार स्क्वायर फीट में अवैध निर्माण का बांधकाम अवैध कॉन्ट्रैक्टर अदालत द्वारा किया जा रहा है। वहीं खारोडी के काल भैरव मंदिर और गावदेवी मंदिर के पीछे, साई श्रद्धा सोसायटी, फैय्याज की गली में रिक्त भूखंड पर कॉन्ट्रैक्टर बबलू वेल्डर द्वारा ग्राउंड प्लस दो के 2 रूमों का अवैध निर्माण किया जा रहा है। साथ ही कॉन्ट्रैक्टर विजय जगताप द्वारा राठोडी के ‘अंबेवाडी रहिवासी वेल्फेयर सोसायटी’ में रिक्त भूखंड पर एक अवैध रुम का अवैध बांधकाम कर रहा है। वहीं राठोडी गांव के ओमजी कंपाउंड 16 फिट रोड़ पर पूर्णिमा इलेक्ट्रॉनिक्स के सामने कॉन्ट्रैक्टर ख़ैरियत अली द्वारा एनडी जोन वाली लगभग 600 स्क्वायर फीट जमीन पर 3 रूमों का अवैध बांधकाम कर रहा है। इसके साथ ही राठोडी गांव स्थित ओमजी रिझवान कंपाउंड के ‘ओम विनायक वेलफेयर सोसायटी’ में ग्राउंड प्लस एक महले का अवैध निर्माण किया जा रहा है।

    चाईना, मुकदमा,
    मालाड़ पी/उत्तर विभाग के दुय्यम अभियंता रंजित पाटिल की अवैध निर्माण के साथ फाइल तस्वीर

    एक नही दो-दो चाईना मुकादम ..

    बता दें कि यह सारे अवैध निर्माण मनपा पी/उत्तर विभाग अंतर्गत वार्ड क्रमांक 33 में बे-रोक-टोक चाईना मुकादम के अंडरगाईडेंस में किया जा रहा है। मनपा पी/उत्तर विभाग, इमारत बांधकाम विभाग के सहायक अभियंता सागर राणे से लगातार इन अवैध निर्माणों के खिलाफ शिकायतें की जा रही है। वार्ड के मनपा दुय्यम अभियंता रंजित पाटिल और मुकादम हेनराय गोनसल्वीस रिश्वत खोरी के दाग से बचने के लिए, निजी स्तर पर वार्ड मे इस्तेखार और राधे यादव को चाईना मुकादम के तौर पर नियुक्त किया है। आप को यह भी बता दें कि अवैध निर्माण के इस लेन देन में लाखों रुपयों का खेल चलता है। कभी पकड़े गए तो सरकारी नौकरी गवांनी पड़ सकती है। लेकिन वार्ड में नियुक्त ये दोनों चाईना मुकादम मनपा सहायक अभियंता सागर राणे और दुय्यम अभियंता रंजित पाटिल के साथ- साथ वार्ड के मुकादम हेनराय गोनसल्वीस के लिए वरदान साबित हो रहे हैं।

    अवैध निर्माण की शुरूआत से पूरा होने तक यहां मनपा के अधिकारी पैसों को हाथ तक नहीं लगाते, सारा लेन देन इन चाईना मुकादमों द्वारा अवैध निर्माणकर्ताओं और मकान मालिकों से किया जाता है। कुछ हफ़्तों बाद जब मामला सलट जाता है। तब, मनपा अधिकारियों द्वारा इन मुकादमों से पूराने पैसों की डिमांड की जाती है। इससे भ्रष्टाचार में उनके फसने का खतरा कम हो जाता है। ऐसे ही एक मामले में इस्तेखार द्वारा पैसे गबन किए जाने के बाद पूर्व मनपा अधिकारियों ने अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इससे गुस्साए पीड़ितों ने प्रशासन के सामने ही चाईना मुकादम की पिटाई कर दी। लेकिन इस घटना के बाद से इस्तेखार सुधार चुका है। मनपा अधिकारियों और कर्मचारियों के रिश्वत के पैसे अपने बैंक के खातों मे संभाल कर रखता है और समय पर पेमेंट पूरा भी करता है। इसीलिए इस्तेखार और राधे यादव द्वारा संरक्षित अवैध निर्माणों पर तोड़क कार्रवाई नही होती।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • News impact: जुगार के अड्डे पर क्राईम ब्रांच की रेड

    News impact: जुगार के अड्डे पर क्राईम ब्रांच की रेड

    वसई के तीन मंजिला जुगार के अड्डे पर क्राईम ब्रांच पुलिस ने रेड में कैश पैसों के साथ 53 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। लेकिन इसके बाद से पत्रकार को झूठे मुकदमे में फंसाने का शुरू हो गया है षडयंत। Vasai Gambling News impact

    विशेष संवाददाता
    पालघर-
    वसई (पश्चिम), एसटी बस डिपो के सामने, ऋषिकेश वेज होटल के पीछे, राजीव गांधी स्कूल और अंजलि बार के पास, हरिओम चेंबर नामक तीन मंजिला इमारत पूरा जुगार का अड्डा बना कर विवेक कुबल लोगों को लत लगाकर जुगार के साथ पैसों की लूट करने का कारोबार कर रहा था। इसकी लिखित शिकायत और “इंडियन फास्ट्रैक न्यूज़” द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद मिरा भाईंदर वसई विरार पुलिस कमिश्नर के आदेश पर क्राईम ब्रांच के अधिकारियों ने रेड कर कुल 53 लोगों को गिरफ्तार किया है। लेकिन पत्रकार के इस सराहनीय कार्य के बाद से उन्हीं आरोपियों द्वारा पैसों की लालच देकर कॉल किया जा रहा है। शिकायतकर्ता को झूठे मुकदमे में फंसाने का भय सताने लगा है। इसको लेकर पुलिस कमिश्नर से शिकायत पर स्थानीय पुलिस उपायुक्त को जांच के आदेश दिए गए है। (Vasai Gambling News Impact)

    क्राईम ब्रांच की रेड .. News Impact…

    महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंध क़ानून 1887 में दंडात्मक कार्यवाही का प्रावधान होने के बावजूद माणिकपूर पुलिस का तीन मंजिला इस जुगार के अड्डे पर कार्यवाही का नहीं करना। पुलिस की नाकामी का सबूत पेश करती है। लेकिन “इंडियन फास्ट्रैक न्यूज़” की रिपोर्ट प्रकाशित होते ही कानून व्यवस्था को बरकरार रखने के लिए मिरा भाईंदर वसई विरार पुलिस कमिश्नर मधुकर पांडे ने क्राईम ब्रांच को आदेश देकर रेड करवा दिया है।

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/15/the-servant-strangled-his-mistress-to-death
    Indian fasttrack Crime News

    क्राईम ब्रांच के पुलिस अधिकारियों ने 19 मार्च 2024 को रेड कर स्थानीय माणिकपूर पुलिस थाने में गु.र.क्र. 0198/2024 में महाराष्ट्र जुगार प्रातिबंध अधिनियम 1887 अंतर्गत धारा 4(a) 5 के तहत आरोपी सत्तार पठाण, रमेश माहाडीक, मुसानंद चौहान, महेंद्र शाहु के साथ कुल 53 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जब कि जुगार माफिया विवेक कुबल और सुसील चौहान मौके से फरार होने में कामयाब हो गए।

    क्राईम, News impact,
    जुगार अड्डे के मालिक विवेक कुबल की फाइल तस्वीर

    इस घटना में गिरफ्तारी और जमानत पर रिहा होने के बाद से ही आरोपियों द्वारा “इंडियन फास्ट्रैक न्यूज़” के रिपोर्ट आसिफ अंसारी को फोन पर कभी पैसों का प्रलोभन तो कभी धमकियां देने लगे हैं। इसको लेकर फिर एक बार पत्रकार ने पुलिस कमिश्नर मधुकर पांडे से शिकायत कर कार्यवाही के लिए मदद मांगी है। शिकायत को लेकर परिमंडल-2 के पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगले को जांच के निर्देश दिये हैं। इसके साथ ही शिकायतकर्ता का मोबाइल नंबर आरोपियों को पुलिस द्वारा दिए जाने की जानकारी मिल रही है।

    सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस जुगार का अड्डा मालिक विवेक कुबल को क्राईम ब्रांच पुलिस की रेड से पहले ही सूचना मिल गई थी। कुबल ताबड़तोड़ अड्डे से फरार हो गया। सूचना देने वाला माणिकपुर पुलिस से जुड़ा होने की भी जानकारियां प्राप्त हो रही है। बताया जाता है कि पुलिस विभाग को हफ्ता देकर कुबल जुगार का अड्डा चलाया करता था। जो पुलिस की रेड के बाद कुबल के दावे खोखले साबित हो रहे हैं।

  • दहिसर में दहशत का पर्याय बन गई है संगीता विनोद नायर

    दहिसर में दहशत का पर्याय बन गई है संगीता विनोद नायर

    • अपने गुंडो के मदद से कर रही है सरकारी भूखंडों पर मिट्टी की अवैध भरनी..
    • मैंग्रोवस का कर रहे हैं खात्मा .. हो रहा है पर्यावरण को नुकसान..

    सुरेंद्र राय
    मुंबई:
    दहिसर पश्चिम आर.टी.ओ. ऑफिस के पास, फायर ब्रिगेड की गली, श्मशान भूमि के सामने के खाली पड़े क्षेत्रों पर अतिक्रमण कर मिट्टी की भरनी करने का कार्य अवांछित तत्वों द्वारा गुंडागर्दी पूर्ण तरीके से किया जा रहा है। इन खाली पड़े सरकारी भूखंडों पर पर्यावरण संतुलित करने वाले मैंग्रोज के वृक्षों को काटकर गिराने व उसके ऊपर मिट्टी डालकर अवैध भरनी किए जाने का कार्य एक आपराधिक कार्यों को अंजाम देने वाला गिरोह बे-खटके कर रहा है। किंतु, मनपा आर/उत्तर विभाग के अधिकारी कर्मचारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

    दहिसर में दहशत गर्दी का माहौल

    बताया जा रहा है, कि अवैध भरनी करने वाले गिरोह में संगीता विनोद नायर, अनूप नायर, प्रशांत पवार उर्फ बबली पवार एवं कुछ अज्ञात गुंडे शामिल है, जो आसपास के आम नागरिकों के भरनी के बाबत पूछने पर उन्हें डराते धमकाते हैं तथा मारपीट पर उतारू हो जाते हैं। उक्त तीनों ही बहुत शातिर है। तथा उन पर कुछ पुलिस थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज है। यही कारण है, कि उनके द्वारा की जाने वाली अवैध भरनी व भूखंडों पर अतिक्रमण के विरुद्ध लोग शिकायत करने से घबराते हैं।

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/17/the-first-phase-of-maharashtra-elections-will-be-held-on-april-19-mumbai-on-may-20
    Election commission News

    बता दें, कि उक्त भरनी गैंग की प्रमुख लीडर संगीता विनोद नायर का पति वर्ष 2019 में परेल के एक ज्वेलर्स अशोक सकरिया से चिंचपोकली रेलवे स्टेशन के पास 55 लाख के स्वर्ण भूषणों की लूट मामले का मुख्य आरोपी है। जिसकी धौंस जमाकर संगीता विनोद नायर दहशत फैलाती है और अपने अवैध कार्यों को अंजाम देती है। वह कुख्यात लुटेरे अयूब अलीमुद्दीन चिकना की दूसरी बीवी है। उसके नाम पर काला चौकी पुलिस थाने में सी आर नंबर 70/ 2019 का मामला दर्ज है।

    दहिसर,
    अवैध भर्नी के साथ संगीता शशि नायर और उसके गुर्गों की तस्वीर

    इसी तरह अनूप नायर पर भी दहिसर पुलिस थाने में अपराधिक मामला दर्ज है। प्रशांत पवार उर्फ बबली पवार पर कई अपराधिक मामले दर्ज है। उसे तडीपार भी किया गया है, किंतु उसने अपनी तड़ीपरी पर स्टे हासिल कर लिया है। हाल ही में बबली पवार द्वारा महिला पत्रकार नीलम चौहान को धमकाने व अपशब्द के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। घटना के समय उक्त महिला पत्रकार बबली पवार द्वारा कराई जाने वाली अवैध भरनी की रिपोर्टिंग के लिए वीडियो बना रही थी।

    Live video on indian fasttrack news channel

    समाचार यह है कि पत्रकारों और शिकायतकर्ताओं को अपशब्दों द्वारा जानलेवा धमकियां देने और दिलाने वाली संगीता विनोद नायर के गिरोह द्वारा कराई जाने वाली अवैध भरनी के विरुद्ध मनपा आर/ उत्तर के अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जो कानून अपराध है। इसके साथ ही, ना तो महसूल विभाग भरनी की जाने वाली मिट्टी की रॉयल्टी वसूल रही है।

    स्थानीय जनों ने उच्च पुलिस अधिकारियों से अपील की है, कि उक्त संगीता विनोद नायर और उसके गिरोह की दहशत के विरुद्ध तत्काल दंडात्मक कार्रवाई करें, ताकि संगीता विनोद नायर व उसके गिरोह की दहशत पर समय रहते रोक लग सकें। अन्यथा पर्यावरण को क्षति तो पहुंचेगी साथ ही संगीता और उसके गिरोह की इलाके में दहशत और बढ़ जाएगी।

  • नंदुरबार के सुपारी किलर गैंग मुंबई में गिरफ्तार

    नंदुरबार के सुपारी किलर गैंग मुंबई में गिरफ्तार

    3 लाख की सुपारी लेकर एक वृद्ध की हत्या कर, मृत देह को जलाकर नष्ट कर महाराष्ट्र के नंदुरबार से फरार 4 आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 11 के अधिकारियों ने गोराई से किया गिरफ्तार।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    एक 65 वर्षीय वृद्ध राजेंद्र उत्तमराव मराठे की आपसी पुरानी रंजिश के चलते उसके 35 वर्षीय जमाई गोविंद सुरेश सोनार ने 3 लाख की सुपारी देकर हत्या करवा दी। आरोपियों ने वृद्ध की हत्या कर मृत देह को जलाकर नष्ट कर दिया। जिसके खिलाफ नंदुरबार जिले के शहादा पुलिस ने गु.र.क्र.229/24 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। फरार आरोपियों को मुंबई के गोराई के पेप्सी ग्राउंड से कांदीवली क्राईम ब्रांच युनिट 11 की टीम ने गिरफ्तार की है।

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/14/maharashtra-the-state-government-does-not-want-fair-elections
    सुपारी किलर,

    कौन थे ये सुपारी किलर ?

    फरार आरोपियों के मुंबई मे होने की जानकारी नंदुरबार पुलिस ने दी। सुपारी किलर सभी आरोपी कम उम्र के है। जिमसे एक 16 वर्षीय और 17 वर्षीय युवक के अलावा 25 वर्षीय निलेश बच्चू पाटिल और 19 वर्षीय लकी किशोर बिरारे के रूप मे पहचान की गई है।इसकी जानकारी मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 11 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विनायक चौहान ने देते हुए बताया, कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से हत्या की सुपारी के बाकी रकम 45 हज़ार 330 रुपये कैश और 5 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। मोबाइल फोन में हत्या और जलाकर सबूत नष्ट करने का पूरा वीडियो रिकॉर्ड किया गया था। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले कर गिरफ्तार आरोपियों सहित नंदुरबार पुलिस के हवाले कर दिया है।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • मालवनी पुलिस कर रही है गुंड़ों की सफाई

    मालवनी पुलिस कर रही है गुंड़ों की सफाई

    अंडरवर्ल्ड के लोगों के साथ कनेक्शन बनाकर हफ्ता वसूली करने वाले बाप बेटे और उनके गैंग का, खुलासे के बाद से मालवनी के लोगों को कानून व्यवस्था पर फिर से यकीन होने लगा है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है  ..

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मालाड़ (पश्चिम), मालवनी, प्लॉट नंबर 3, बीएमसी कॉलोनी, अब्दुल हमीद रोड़, रुम नंबर 583 मैं हफ्ता वसूली का कार्यालय चलाने वाले जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद के साथ इनकी गैंग में शामिल साथियों की पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। सूत्रों के मुताबिक अंडरवर्ल्ड के लिए हफ्ता वसूली में मकोका के तहत गिरफ्तार सलीम फ्रुट और अमजद रेडकर के लिए ये लोग काम किया करते थे। दहशत के कारण पीड़ित पुलिस तक नहीं पहुंच पाते थे। (Mumbai Malvani police Station Crime News)

    अंडरवर्ल्ड का मालवनी कनेक्शन ..

    सूत्र बताते हैं, कि अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहीम के करीबी छोटा शकील के रिश्तेदार सलीम फ्रुट और अमजद रेडकर के गिरफ्तारी के बाद से इनकी कमर टूट चुकी थी। लेकिन मालवनी इलाके में अपना साम्राज्य कायम रखने के लिए ज़ाकिर डॉट कॉम ने अपने दोनों लड़को को साथ लेकर एक गैंग तैय्यार कर लिया। इस गैंग मे इलाके के कुछ बेरोजगार लुक्खों को भी शामिल कर लिया। ये गैंग, लोगों को कभी धारदार हथियार के बल पर तो कभी नाबालिग बच्चों और महिलाओं से झूठे पुलिस मुकदमे में फंसाना और डरा धमका कर हफ्ता वसूली करने का कारोबार करते थे। (Mumbai Malvani police Station Crime News)

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/11/zakir-com-related-to-underworld-don-dawood-ibrahim-absconds-from-malvani

    बताया जाता है, कि पुलिस की मुखबिरी जाकिर का मुख्य पेशा था। इसलिए भी लोग जाकिर और उसके लुक्खों से डरते थे। लेकिन मालवनी पुलिस थाने के नए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव के आते ही, लोगों में न्याय पाने की अपेक्षा जागी और लगातार ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके गैंग के खिलाफ शिकायतें सामने आने लगी। (Mumbai Malvani police Station Crime News)

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/07/zakir-coms-dream-came-true-it-became-infamous

    ताज़ा मामला ..

    ताज़ा मामले के मुताबिक, 37 वर्षीय हारुन ऊमर शेख के घर में घुस कर अमीर जाकिर सैय्यद और उसके तीन साथियों ने फरियादी को लात घूंसों से पिटा और कहा कि “शाम तक अब्बा से मिलने ऑफिस पर आ जा नहीं तो इधरिच काट डालूंगा।” इलाके के लोगों से पता करने के बाद फरियादी जब जाकिर के ऑफिस पहुंचा तो वहां ज़ाकिर ने कॉलर पकड़ कर तीन-चार झापड़ जड़ दिए। ज़ाकिर ने फरियादी का घर हड़पने के लिए हारुन के परिवार को बंदी बनाकर हारुन को वकील के पास ज़ाकिर अपने मन मुताबिक कोर्ट के पेपर तैयार करने पर बाध्य किया। ऐसा नहीं करने पर ज़ाकिर के लड़कों द्वारा पूरे परिवार को काट डालने की धमकी दी। (Mumbai Malvani police Station Crime News)

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/05/once-again-second-fir-registered-against-zakir-com-badmash-family

    गोरेगांव पूर्व के दिंडोशी में झूठा मुकदमा पेश कर, वहां जबरन जाकिर के नाम बनाए गए मकान के पेपर पेश कर याचिका वापस लिया गया। यह सारा खेल हरून के परिवार को बंदी बनाकर किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने परिवार को बंदी बनाने के साथ उसके बीवी और बच्चियों पर हाथ भी उठाया। साथ ही ऐसा नहीं करने पर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के झूठे पुलिस मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी गई। आखिरकार जाकिर और उसकी गैंग ने हरून का मकान ज़बरन खाली कराकर कब्जा कर लिया। (Mumbai Malvani police Station Crime News)

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/01/interim-bail-petition-rejected-arrest-to-be-made-soon

    मालवनी पुलिस थाने के पुलिस उपनिरीक्षक प्रवीण कांबळे ने हरून की फरियाद पर गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 0377/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 342, 364(A), 452, 367, 384, 385, 389, 420, 465, 467, 468, 471, 506(2), 504, 506, 120(B),34 के तहत मामला दर्ज कर जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम और उसके दो बेटे अमीर अली सय्यद, उमेर सय्यद के साथ इनकी गैंग में शामिल और तीन लोगों को तलाश कर रही है। (Mumbai Malvani police Station Crime News)

    https://indian-fasttrack.com/2024/02/20/mumbai-extortion-of-rs-11-lakh-father-and-2-sons-absconding

    जाकिर के कारनामे ..

    बता दें, कि 39 वर्षीय सलीम गौस शेख के पास से 11 लाख 14 हज़ार 500 रूपये हफ्ता वसूली मामले में फरार चल रहे हैं बाप और बेटों को पहले दिंडोशी सत्र न्यायालय और बाद में बम्बई उच्च न्यायालय ने अंतरिम जमानत देने से मना कर दिया है। मामले को वापस लेने के लिए बाप और बेटों के लगातार धमकियों से सलीम का परिवार डरा हुआ है। वहीं दुसरे मामले में 37 वर्षीय फरियादी युनूस सोहेल शेख से हर महीने 30 हजार रुपये हफ्ता वसूली के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें अबतक आरोपियों ने कुल 9 लाख एक हजार 499 रुपये वसूल कर चूकें हैं। युनूस के गले पर धारदार चौपर और कोयता लगाकर हफ्ता वसूली का खेल खेला गया है। ऐसे और कितने मामले प्रकाश में आना अभी बाक़ी है। मालवनी पुलिस ज़ाकिर डॉट कॉम और साथियों को सरगर्मी से तलाश कर रही है। फिलहाल मालवनी इलाके में गुंडागर्दी कर दहशत फैलाने वाले फरार चल रहे हैं। (Mumbai Malvani police Station Crime News)

    मालवनी,
    जाकिर हुसैन सैय्यद उर्फ ज़ाकिर डॉट कॉम की फाइल तस्वीर
    Live video on indian fasttrack news channel
  • महाराष्ट्र का पहला चरण चुनाव 19 अप्रैल को, मुंबई में 20 मई को मतदान होगा।

    महाराष्ट्र का पहला चरण चुनाव 19 अप्रैल को, मुंबई में 20 मई को मतदान होगा।

    चुनाव निर्वाचन आयोग ने देश में लोकसभा चुनाव की तारीख घोषित कर दी है। महाराष्ट्र में 48 सीटों पर पहली बार 5 चरणों में होगा चुनाव।

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    महाराष्ट्र में पहली बार पांच चरणों में 48 सीटों पर लोकसभा चुनाव होंगे। मुख्य चुनाव आयोग राजीव कुमार ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर 20 मई को समाप्त होगा।जबकि मुंबई की 6 सीटों के लिए चुनाव होना है।

    चुनाव के दिन मतदान करें ..

    2019 में चार चरणों में जबकि 2014 में तीन चरणों में चुनाव हुए। पहला चरण विदर्भ क्षेत्र में शुरू होगा। दूसरे चरण में अकोला पश्चिम विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा।

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/11/maharashtra-another-blow-to-uddhav-thackeray

    जब उनसे पूछा गया कि राज्य में इतनी चरणों की संख्या क्यों है? राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस चोकलिंगम ने कहा, “चरणों की संख्या पर निर्णय ईसीआई द्वारा लिया गया है। हमने इस बात को लेकर ध्यान दिया कि महाराष्ट्र लोकसभा सीटों की संख्या के मामले में देश के दूसरे स्थान पर है।”

    चुनाव,

    उन्होंने कहा कि केंद्रीय बलों की उपलब्धता को लेकर भी चरण तय किये गये हैं। दिलचस्प बात यह है कि हालांकि मतदान की तारीखों की घोषणा कर दी गई है, लेकिन आधिकारिक तौर पर भाजपा ने 20 सीटों के लिए नामों की घोषणा की है। उसको छोड़कर, किसी अन्य पार्टी ने अपनी सूची जारी नहीं की है।

    शिवसेना (यूबीटी) ने अनौपचारिक रूप से मुंबई की दो सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं। महाराष्ट्र में 9.2 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 4.8 करोड़ पुरुष, 4.4 करोड़ महिलाएं और 5,559 ट्रांसजेंडर मतदाता हैं। 15 मार्च तक के डेटा से पता चलता है। यह नया डाटा में 2019 के बाद से 34.6 लाख मतदाताओं की वृद्धि है।

    महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव पांच चरणों में होंगे, जो 19 अप्रैल से शुरू होंगे। राज्य का मतदान प्रतिशत और युवा मतदाता पंजीकरण चिंता का विषय है। चुनाव के दौरान उल्लंघन को लेकर सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया पर नजर रखी जाएगी।

    मालवनी पेड़ कटिंग की लाइव तस्वीर Only on Indian Fasttrack News Channel

    मध्य प्रदेश: संसदीय चुनाव 4 चरणों में होगा

    मध्य प्रदेश में चार चरण के संसदीय चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होंगे और 15 मई को समाप्त होंगे। आदर्श आचार संहिता लागू है। प्रत्येक चरण में विभिन्न निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं और परिणाम 6 जून को घोषित किए जाएंगे।

    19 अप्रैल से 7 चरणों में मतदान शुरू; नतीजे 4 जून को आएंगे

    2024 की लोकसभा चुनाव प्रक्रिया निर्वाचन आयोग द्वारा मतदान की तारीखों की घोषणा के साथ शुरू हुई। मतदान 19 अप्रैल से 1 जून तक 7 चरणों में होगा, जिसमें विभिन्न राज्य शामिल होंगे और इसमें महत्वपूर्ण मतदाता की गिनती करना शामिल होंगे।

  • वसई विरार को बर्बाद करने के लिए खोला तीन मंजिला जुगार का अड्डा

    वसई विरार को बर्बाद करने के लिए खोला तीन मंजिला जुगार का अड्डा

    कुख्यात नशे का सौदागर विवेक कुबल पिछले 7 साल जेल में सजा काटने के बाद। अपना कारोबार बदल लिया है। इसने वसई विरार को बर्बाद करने के लिए एक तीन मंजिला जुगार का अड्डा खोल दिया है।

    आसिफ अंसारी
    पालघर
    – वसई (पश्चिम), एसटी बस डिपो के सामने, ऋषिकेश वेज होटल के पीछे, अंजलि बार के पास, एक तीन मंजिला इमारत पूरा जुगार का अड्डा बना कर विवेक कुबल लोगों को ड्रग्स की लत और जुगार के साथ पैसों की लूट करने का कारोबार कर रहा है। लिखत शिकायत के बाद माणिकपूर पुलिस ने तातपूर्ता  जुगार के अड्डे को बंद करा दिया है।

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/13/police-seized-hashish-worth-rs-2-crore-brought-from-bihar-to-sell-in-mumbai
    indian fasttrack news

    महाराष्ट्र जुगार प्रतिबंध क़ानून 1887 में दंडात्मक कार्यवाही का प्रावधान होने के बावजूद माणिकपूर पुलिस का इस जुगार के अड्डे पर कार्यवाही का नहीं करना। पुलिस की नाकामी का सबूत पेश करती है। जुगार के चलते, ना जाने कितने ही घर बर्बाद हो गए, बच्चे अनाथ हो गए। इसकी रोकथाम के लिए सरकार ने पुलिस को कार्रवाई का अधिकार दिया है। लेकिन मानिकपुर पुलिस ने यहां पर जुगार के अड्डे को चलता हुआ देख अपने आंख मूंद लिया था। जो पत्रकार के शिकायत पर परिमंडल-2 के पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगले के आदेश पर खाना पूर्ति करते हुए तत्पूर्ता जुगार के अड्डे को बंद करा दिया गया है।

    जुगार के अड्डे पर दिखावे का एक्शन..

    बताया जाता है, कि तीन मंजिला जुगार के इस अड्डे को कारोबार के मालिक विवेक कुबल ने दो लोगों को पार्टनरशिप के तौर पर रखा हुआ है। जो दूसरे राज्य के जुगारियों को आमंत्रित कर उनके रहने खाने की व्यवस्था करते हैं। सत्तार खान और सुशील चौहान कलब चलाने के लिए गुजरात तथा और राज्यों से जुगारियों को पैसों का प्रलोभन देकर बुलाने का काम करते है। कहां तो यह भी जाता है कि यहां बाहर के बदमाश और वांछित अपराधी पुलिस से बचने के लिए इस जुगार के अड्डे में पनाह लिया करते हैं।

    Live video on indian fasttrack news channel

    पत्रकार ने विडियो ग्राफी निकाल कर पुलिस आयुक्त मधुकर पांडे से शिकायत कर दी। तब जाकर पुलिस उपायुक्त पूर्णिमा चौगले को इसकी जानकारी मिली। आनन फानन में माणिकपूर पुलिस ने जुगार के अड्डे को बंद करा दिया। जबकि कुछ बाहर से आए वांछित अपराधी इस जुगार के अड्डे में शरण लिए हुए थे। पुलिस ने अगर जांच किया तो शातिर चोर उचक्कों की गैंग यहा बंद कमरों में जरूर मिलेंगी।

  • नौकर ने मालकिन की गला घोंटकर हत्या कर दी।

    नौकर ने मालकिन की गला घोंटकर हत्या कर दी।

    गला घोंटकर हत्या के मामले में मलबार हिल पुलिस ने महज़ 24 घंटो के भीतर जलगांव जिले के भुसावल रेलवे स्टेशन से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार

    Live video on indian fasttrack news channel

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    67 वर्षीय श्रीमती ज्योति शाह का गला घोंटकर हत्या और मृतक के हाथ से हीरे जडे हुए सोने के अंदाजन तीन लाख रुपये के दो कंगन लेकर मुंबई के मलबार हिल इलाके से फरार आरोपी को पुलिस ने भुसावल रेलवे स्टेशन से किया गिरफ्तार। पुलिस ने बताया, कि आरोपी भुसावल से बिहार भागने की कोशिश में था। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय कन्हैया कुमार संजय पंडित के रुप में हुई है। आरोपी कुछ दिन पहले ही, पीड़ित के घर, नौकर बन कर आया था।

    मुंबई परिमंडल-2 के पुलिस उपायुक्त संजय लाटकर (अतिरिक्त कार्यभार) ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया, कि मलबार हिल पुलिस थाने में मृतक के 67 वर्षीय पति की फरियाद पर गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 63/ 2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू किया गया।

    मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 4 की रिपोर्ट

    गला घोंटकर हत्या ..

    मामले की गंभीरता को देखते हुए दक्षिण प्रादेशिक विभाग के अप्पर पुलिस आयुक्त डॉक्टर अभिनव देशमुख की निगरानी में कुल 15 अलग अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास और आरोपी के रिश्तेदारों से लगातार पूछताछ शुरू कर दी। मोबाइल लोकेशन को देखते हुए जलगांव जिला के पुलिस और भुसावल रेलवे सुरक्षा बल तथा जीआरपी की मदद से आखिरकार आरोपी को गिरफ्तार में लिया गया।

    हत्या,
    मिडिया को संबोधित करते हुए मुंबई पुलिस परिमंडल-2 के उपायुक्त संजय लाटकर की तस्वीर

    मुंबई पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा, कि अपने घरों में लोगों को नौकर रखने से पहले उसके कैरेक्टर की जांच अवश्य करनी चाहिए। किसी के कहने पर भरोसा न करें। मुंबई पुलिस से पहले पड़ताल करें। खुद भी सुरक्षित रहें और अपने परिवार की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।

  • Maharashtra; राज्य सरकार नहीं चाहती निष्पक्ष चुनाव ?

    Maharashtra; राज्य सरकार नहीं चाहती निष्पक्ष चुनाव ?

    चुनाव अधिकारियों के जरिये खुद के पक्ष में जीत हासिल करने के प्रलोभन में महाराष्ट्र की सरकार तबादले को रोके हुए है। शिंदे सरकार पर उठते सवाल?

    सुरेन्द्र राय
    मुंबई-
    आम चुनाव आते ही बड़े अधिकारियों के ट्रांसफर का दौर शुरू हो जाता है। सरकारें चुनाव आयोग पर दबाव डालती रहती हैं, ताकि ऐसे अधिकारी रहें जो उसकी पार्टी को चुनाव जीताने में मदद करें। महाराष्ट्र के चुनाव आयोग ने बीएमसी में बहुत समय से अपना साम्राज्य बनाकर बैठे अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश दिए हैं। लेकिन शिंदे सरकार उन्हें हटा नहीं रही। क्यों यह तो सरकार ही बता सकती है?

    महाराष्ट्र चुनाव आयोग के निर्देश।

    सूत्रों के अनुसार बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) कमिश्नर इक़बाल सिंह चहल, उपायुक्त अश्विनी भिड़े और बेलरासू चार-चार साल से अपने पदों पर एक ही जगह बैठे हैं। जिन्हें हटाने का आदेश महाराष्ट्र चुनाव आयोग ने दे दिया है। परन्तु शिंदे सरकार हटाने को तैयार ही नहीं हैं। कारण ये अधिकारी शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के समय पदनिर्देशित किए गए थे। जिन्हें उद्धव ठाकरे गुट के खास भी माने जाते हैं। अगर तीनों बड़े मनपा अधिकारियों के ट्रांसफर नहीं किए गए तो निष्पक्ष चुनाव हो ही नहीं पाएगा। इसकी भी जानकारी सूत्र बताते हैं।

    https://indian-fasttrack.com/2024/03/14/the-slogan-of-every-party-is-all-seats-are-ours
    Indian Political news

    आयुक्त इकबाल सिंह चहल को शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट का माना जाता है। 15 मार्च तक चुनाव आचार संहिता लागू होने वाली है। अतः दो दिनों में तीनों बड़े अधिकारियों को हटाना ज़रूरी है। मगर अभी तक चुनाव आयोग के आदेश के बावजूद हटाया नहीं गया है। ख़बर के मुताबिक, आयुक्त इक़बाल सिंह चहल को सेक्रेटरी बनाया जाना है। या बनना चाहते हैं। इसलिए वे यहां से हटना नहीं चाहते। इसके साथ ही परदेशी को मनपा आयुक्त बनाने की बात चली लेकिन परदेशी ने रुचि नहीं दिखाई और साफ तौर पर मना कर दिया, कि वे इच्छुक नहीं है।

    चुनाव,

    मुख्यमंत्री के बांधें है किसी ने हाथ ..

    चुनाव आयोग की सख्ती और तीनों पदों पर राज्य सरकार किसे लाती है। इस बात को लेकर मुंबई में चर्चा का विषय बना हुआ है। विपक्ष कांग्रेसी नेता विजय वेडेट्टीवार का कहना है, कि मुख्यमंत्री का हाथ किसने बांध दिया है? क्या इन अधिकारियों का दबाव शिंदे पर है? हो सकता है, शिवसेना में रहते हुए शिंदे के तीनों अधिकारियों से मधुर संबंध रहे हों। उन्होंने राज्य चुनाव आयोग के साथ ही केंद्रीय चुनाव आयोग को भी पत्र लिखा है।

    Live video on indian fasttrack news channel

    इसके साथ ही, सुधाकर शिंदे के संदर्भ में आरोप है, कि वे आईएएस नहीं होने के बावजूद भी आईएएस पद पर बैठे हुए हैं।उन्होंने साकीनाका झोपड़पट्टी पुनर्वसन में करोड़ों के घोटाले के साथ ही फर्जी लोगों को जालसाजी कर आवास आवंटन करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सीट से जांच कराने की भी मांग की है।