घर पर सो रहे एक 30 वर्षीय युवक को उसके दोस्त ने देसी पिस्तौल से गोली मार दी जिससे वह घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी सायन कोलीवाडा के एंटॉप हिल इलाके में हुई। Mumbai Sion Koliwada Antop hill firing crime news
इस्माईल मुंबई– सायन कोलीवाडा में फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। अपने घर पर सो रहे एक 30 वर्षीय युवक को उसके दोस्त ने देसी पिस्तौल से गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी एंटॉप हिल इलाके में हुई। (Mumbai Sion Koliwada Antop hill firing crime news)
पुलिस ने बताया कि 40 वर्षीय आरोपी विवेक शेट्टियार एक हिस्ट्रीशीटर है, जो सुबह-सुबह आकाश स्वामी के घर में घुस गया और सो रहे पीड़ित युवक को गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घायल को पेट में गोली लगी है। बता दें कि घायल युवक आरोपी के साथ कई अपराधिक मामलों में बराबर का साथिदार है। (Mumbai Sion Koliwada Antop hill firing crime news)
पुलिस के अनुसार, आरोपी एक जाना-माना अपराधी है और उसके नाम पर कई अपराधिक मामले हैं। वहीं पीड़ित के खिलाफ भी अपराध दर्ज हैं। अधिकारी ने कहा कि स्थानीय पुलिस और अपराध शाखा ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और हमले के कारण का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। (Mumbai Sion Koliwada Antop hill firing crime news)
Live video on indian fasttrack news channel
Mumbai: The city police probing the incident of firing at Antop hill on Saturday in which one person was seriously injured, have arrested the wife of the absconding accused. They suspect that she was the person who instigated him to kill his rival over a financial dispute. Victim Akash Kadam who has a bullet injury is recuperating at a Sion Hospital and is said to be out of danger.
मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 6 के पुलिस अधिकारियों ने मानखुर्द के महात्मा फुले नगर से विभिन्न पुलिस थानों में गिरफ्तार आरोपियों के न्यायालयीक जमानत के लिए नकली सरकारी दस्तावेजों के इस्तेमाल का खुलासा किया है। मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार ..
इस्माईल शेख मुंबई- मानखुर्द के महात्मा फुले नगर में मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 6 के पुलिस अधिकारियों ने छापामारी कर सरकारी और निजी कार्यालयों के नकली दस्तावेजों के साथ सरकारी रबर स्टैंप बरामद किया है। जो मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई जैसे आसपास के जिलों के विभिन्न पुलिस थानों में गिरफ्तार अपराधिक मामलों के आरोपी को न्यायालय से जमानत पाने के लिए सरकारी नकली दस्तावेज बनाने का काम करते थे। मौके पर से दो आरोपी 44 वर्षीय अमित नारायण गिजे और 44 वर्षीय बंडु वामन कोरडे को हिरासत में लेकर पूछताछ में पुलिस के सामने और तीन आरोपियों का खुलासा हुआ है। (Use of fake government documents to get bail from court in Mumbai)
जमानत के लिए नकली दस्तावेज ..
मुंबई क्राईम ब्रांच प्रकटीकरण 1 के पुलिस उपायुक्त विशाल सिंह ठाकुर ने बताया, कि क्राईम ब्रांच युनिट 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक रवींद्र साळुंखे को मानखुर्द में जमानत के लिए लगने वाले विभिन्न जमींदारों के विभिन्न नकली दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, वेतन स्लिप, राशनकार्ड, बैंक पासबुक और अन्य सरकारी कागज़ात बनाने और सरकारी मुहर का इस्तेमाल किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। इसकी जांच और गिरफ्तारी के लिए पुलिस निरीक्षक पवार और ननावरे, सहायक पुलिस निरीक्षक गावडे, पुलिस उपनिरीक्षक मुठे, रहाणे, बेळनेकर, सावंत, सकपाळ, आव्हाड, महिला पुलिस उपनिरीक्षक माशेरे, सहायक फौजदार कुरडे, देसाई, पुलिस हवलदार पारकर, तुपे, वानखेडे, शिंदे, गायकवाड़, मोरे, पुलिस सिपाही घेरडे, माळवेकर, कोळेकर, पवार, डाळे, पाटील और महिला पुलिस सिपाही अभंग, सुतार को साथ लेकर एक टीम का गठन किया गया। (Use of fake government documents to get bail from court in Mumbai)
पुलिस ने बताया कि छापामारी में नकली आधार कार्ड, राशनकार्ड, विभिन्न कंपनियों के पहचान पत्र, पेनकार्ड, महानगर पालिका की टैक्स पावती, एक लैपटॉप, एक मल्टी प्रिंटर, एक मिनी लेमिनेटर, एक ही व्यक्ति के अलग-अलग नामों से बने नकली आधार कार्ड, राशनकार्ड, पेनकार्ड, बैंक स्टेटमेंट, सालव्हनसी, विभिन्न कंपनियों के नकली पहचान पत्र बरामद कर आरोपी अमित नारायण गिजे और बंडु वामन कोरडे को हिरासत में लेकर पूछताछ किया तो और भी अपराधियों का खुलासा हुआ। (Use of fake government documents to get bail from court in Mumbai)
पुलिस उपायुक्त विशाल सिंह ठाकुर द्वारा प्रेस कॉन्फ़्रेंस की तस्वीर
पुलिस ने 44 वर्षीय अहमद कासिम शेख को छेडा नगर से, 34 वर्षीय संजीव सोहनलाल गुप्ता को ठाणे शहर के भिवंडी से, 48 वर्षीय उमेश अर्जुन कावळे को ठाणे शहर के कल्याण से हिरासत में लेकर कुल 5 आरोपियों के खिलाफ मानखुर्द पुलिस थाने में गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 125/2024 एवं मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 6 में गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 36/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 473, 474, 475, 476, 120 (ब) तहत मुकदमा दर्ज कर मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 6 के पुलिस अधिकारी मामले की अभी और अधिक तहकीकात कर रहे हैं। (Use of fake government documents to get bail from court in Mumbai)
कांदीवली पुलिस ने मुंबई शहर के साथ-साथ गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल से कुल 10 लाख 17 हज़ार एक सौ रुपये के 54 मोबाइल फोन जब्त कर फरियादियों को चोरी का सामना वापस किया है।
इस्माईल शेख मुंबई- कांदीवली पुलिस ने चोरी के मोबाइल फोन मामले में मुंबई शहर के साथ साथ गुजरात, उत्तर प्रदेश, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे विभिन्न राज्यों से जानकारी इकट्ठा कर चोरी के मोबाइल फोन इस्तेमाल कर रहें लोगों पड़ताल कर कुल 54 मोबाइल फोन जब्त किया है। साथ ही उच्च अधिकारियों द्वारा संबंधित मोबाइल फोन के फरियादियों को बुला कर उनका सामना वापस किया गया है। (Crime story of mobile phones seized by Kandivali Police of Mumbai city along with various states like Gujarat, Uttar Pradesh, Jharkhand, Bihar and West Bengal)
कुल 10 लाख 17 हज़ार एक सौ रुपये के बराबर मोबाइल फोन की जानकारी देते हुए कांदीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर गणोरे ने बताया, कि क्राईम डिटेक्शन टीम के पुलिस उपनिरीक्षक नितीन साटम की निगरानी में पुलिस सिपाही परमेश्वर चव्हाण, महिला पुलिस निरीक्षक अंजना यादव ने गुमशुदा मोबाइल फोन के सीईआईआर (CEIR) पोर्टल से मिली जानकारी के आधार पर निरंतर तफतिश कर उक्त मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे लोगों का पता लगाया और उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में मुंबई शहर और अन्य राज्यों से चोरी के मोबाइल फोन जब्त किया है। (Crime story of mobile phones seized by Kandivali Police of Mumbai city along with various states like Gujarat, Uttar Pradesh, Jharkhand, Bihar and West Bengal)
कांदीवली पुलिस द्वारा जब्त चोरी के मोबाइल फोन फरियादियों को वापस करते हुए तस्वीर
कांदीवली पुलिस का सराहनीय कार्य ..
बता दें कि कांदीवली पुलिस ने सराहनीय कार्य परिमंडल-11 के पुलिस उपायुक्त आनंद भोईटे, मालवनी डिविजन के सहायक पुलिस आयुक्त शैलेंद्र धिवार के मार्गदर्शन में कांदीवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ज्ञानेश्वर गणोरे, क्राईम डिटेक्शन के पुलिस निरीक्षक आनंद कांबळे की देखरेख में पुलिस उपनिरीक्षक नितीन साटम, पुलिस सिपाही परमेश्वर चव्हाण एवं महिला पुलिस निरीक्षक अंजना यादव ने पार किया है। मुंबई पुलिस महकमे में इनकी प्रशंसा की जा रही है। गुम हो चुके मोबाइल फोन को वापस पाकर फरियादियों ने कांदीवली पुलिस को धन्यवाद दिया। (Crime story of mobile phones seized by Kandivali Police of Mumbai city along with various states like Gujarat, Uttar Pradesh, Jharkhand, Bihar and West Bengal)
मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में ऑनलाईन पोर्टल के जरिए भारतीत मतदान कार्ड, पॅनकार्ड, आधारकार्ड, रेशनकार्ड बनाने वाले नकली सेंटर का खुलासा
बताता अपने आप को मालवनी पुलिस का खासमखास
सरकारी दस्तावेजों का नकली ऑनलाईन पोर्टल
इस्माईल शेख मुंबई – मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में ऑनलाइन पोर्टल के जरिए नकली सरकारी दस्तावेज तैयार किए जाने का खुलासा हुआ है। बताया जाता है कि गिरफ्तार 30 वर्षीय आरोपी मोहसीन मोहमद रफी शेख खुद को मालवनी पुलिस का खासमखास बताया करता था और मालवनी पुलिस थाने के पूर्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर भालेराव के साथ अपनी तस्वीर खिंच कर दिवार पर टांग रखी थी। (Mumbai Malad Malvani Aadhar Card Center Crime News)
मालवनी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने बताया, कि एम.एस. कन्सलटंट, शॉप न.381, गायकवाडनगर, मालवनी मे बनावटी सरकारी दस्तावेज बनाकर उसके एवज में पैसे लेने की सूचना मिली थी। सहायक पुलिस निरीक्षक निलेश साळुंखे की निगरानी में छापा मारा गया तो वहां ऑनलाइन पोर्टल के जरिए नकली सरकारी दस्तावेज बनाते हुए आरोपी को देखा गया। (Mumbai Malad Malvani Aadhar Card Center Crime News)
मालवनी पुलिस स्टेशन के पूर्व वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर भालेराव के साथ नकली सरकारी दस्तावेजों के मामले में गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर
सरकारी दस्तावेजों का नकली ऑनलाईन पोर्टल
पुलिस ने बताया कि पंचों के समक्ष पोर्टल की जांच की गई तो पाया गया कि आरोपी मतदान कार्ड, पेनकार्ड, आधारकार्ड, रेशनकार्ड, ड्रायव्हिंग लायसन्स, आयुशमान कार्ड आदी भारतीय नकली सरकारी दस्तावेज बनाने के लिए पेड़ एप्लीकेशन का इस्तेमाल कर रहा था। उस एप्लीकेशन की जांच मे देखा गया कि एप्लीकेशन के भीतर जाकर नकली जानकारी भरकर आने वाले बारकोड स्कैन कर पैसों का पेमेंट करने पर एप्लीकेशन मे टाईप की हुई जानकारी के मुताबिक सरकारी आधार कार्ड, पेनकार्ड, राशनकार्ड, मतदान पहचान पत्र, ड्रायव्हिंग लायसन्स, आयुशमान कार्ड आदी बनकर तैयार हो जाता है। (Mumbai Malad Malvani Aadhar Card Center Crime News)
मालवनी पुलिस थाने में गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 476/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 465, 467, 468 471 के तहत मामला दर्ज मौके से एक कम्प्यूटर, किबोर्ड, माउस, प्रिंटर, राउटर और बनावटी सरकारी दस्तावेजों के साथ मालवनी, म्हाडा के रहने वाले 30 वर्षीय आरोपी मोहसीन मोहमद रफी शेख को गिरफ्तार किया गया है। मामले और भी गिरफ्तार की आशंका के साथ मालवनी पुलिस तहकीकात कर रही है। (Mumbai Malad Malvani Aadhar Card Center Crime News)
गोरेगांव पूर्व इलाके में लाखों रूपये की रिश्वत लेकर मनपा पी/दक्षिण विभाग के अधिकारी अवैध निर्माण करा रहे हैं। देखें पहले और अब की तस्वीर ..
मन्सूर शेख मुंबई- गोरेगांव मनपा पी/ दक्षिण विभाग के सहायक आयुक्त संजय जाधव की देखरेख में गोरेगांव मुलुंड लिंक रोड़, सहारा होटल के पास, वार्ड क्रमांक 51, गोरेगांव (पूर्व) स्थित लगभग 2 हजार स्क्वायर फीट का अवैध निर्माण किया जा रहा है। इसकी लगातार शिकायतों के बावजूद अवैध निर्माण को नज़रंदाज़ करना मनपा अधिकारियों के भ्रष्टाचार को यहां खुले में उजागर कर रहा है। (Mumbai Goregaon BMC Corruption News)
लाखों रूपये की रिश्वत ..
बता दें कि “मोबील वन कार केयर शोप” का मालिक लगभग 2 हजार स्क्वायर फीट में अपने कमर्शियल गाले को मनपा की अनुमति लिए बिना और नाही किसी जानकार इंजीनियर की देखरेख में, खुद ही कडीया, बेगारी लगाकर एक महले का अवैध निर्माण कर रहा है। यहां घटिया बिल्डिंग मटेरियल की जानकारी मनपा अधिकारियों को दी जा रही है। लेकिन मनपा अधिकारियों द्वारा नज़रंदाज़ किए जाने से शिकायतकर्ताओं द्वारा रिश्वत खोरी का गुमान लगाया जा रहा है। (Mumbai Goregaon BMC Corruption News)
आप को जानकारी देते हुए बता दें, कि ऐसे अवैध निर्माणों पर मनपा नियमानुसार स्टॉप वर्क नोटिस जारी कर 24 घंटो के भीतर तोड़क कार्यवाही की जानी चाहिए और तोड़क कार्यवाही में सरकारी यंत्रणा को आए खर्च के पैसे अवैध निर्माणकर्ता से वसूले जाने चाहिए। लेकिन मनपा पी/दक्षिण विभाग के सहायक आयुक्त संजय जाधव, इमारत बांध काम विभाग के सहायक अभियंता अमोल बोंमने और एरिया मुकादम जय रिश्वत के लाखों रूपये लेकर शांत बैठ गए हैं। (Mumbai Goregaon BMC Corruption News)
अवैध निर्माण की तस्वीर
क्या है कानून?
सरकारी फरमान के मुताबिक, किसी भी क्षेत्र में अवैध निर्माण को लेकर कार्यवाही नही करने की स्थिति में वार्ड के सहायक आयुक्त को दोषी ठहराया जाने और दंडित किये जाने का प्रावधान है। तब पर भी सहायक आयुक्त संजय जाधव द्वारा द्वारा शिकायतों पर ध्यान नही देना उनके भ्रष्ट होने का सबूत पेश करती है। यह भी बता दें कि इन अवैध निर्माणों के चलते हमेशा से ही मुंबईकर हादसे का शिकार होते रहते हैं। जिसपर कार्यवाही करना इन मनपा अधिकारियों एवं कर्मचारियों का दायित्व है। इस कार्य के एवज़ मे जनता के पैसों से इनको पगार दिया जाता है। लेकिन भ्रष्ट अधिकारी एवं कर्मचारी अपनी इमानदारी की पगार के साथ रिश्वतखोरी भी करना चाहते हैं। ऐसे अधिकारी एवं कर्मचारी को तुरंत पद से निलंबित कर दिया जाना चाहिए। (Mumbai Goregaon BMC Corruption News)
चार सौ का नारा केवल कार्यकर्ताओं को बचाने का सहारा।
सुरेंद्र राय मुंबई– आरएसएस बीजेपी की मदर संगठन है। लेकिन आज मोदी के सामने बौना हो गया। कारण मोदी ने अपना कद इतना बढ़ा लिया जो लोकतंत्र के दायरे में फिट नहीं बैठता। वैसे आरएसएस भी लोकतंत्र और भारतीय संविधान को नहीं मानता। मनुस्मृति और एक पार्टी का शासन के लिए मोदी कृतसंकल्प हैं। लेकिन आरएसएस को लोकसभा चुनाव में बीजेपी के हाथ से बाजी जाती दिखती है।आरएसएस की नज़र में मोदी का करिश्मा व ख्याति खत्म हो चुकी है। (RSS And Modi Government BJP Political News)
आरएसएस की सरकार में स्थिति क्या है?
आरएसएस एक बार कांग्रेस का पहले समर्थन कर चुकी है। बीजेपी की सत्ता में आरएसएस को सुविधाएं तो मिलीं। सत्रसूख भी मिला मगर अस्तित्वहीन हो चुका है आरएसएस। सरकार पर कोई प्रभाव नहीं रहा। हिंदू कार्ड भी राम मंदिर बन जाने से फेल हो गया है। आरएसएस का हिंदुत्व अंतिम स्वांस गिन रहा। महाराष्ट्र में एम एन एस से गठजोड़ होने की स्थिति में उत्तर भारतीय संगठन बीजेपी का साथ छोड़ने की घोषणा कर चुके हैं। (RSS And Modi Government BJP Political News)
एम एन एस से गठबंधन के कारण उत्तर प्रदेश और बिहार के साथ लाखों वोटर्स बीजेपी से किनारा करेंगे। गुजरात के कच्छ में तेईस गांव के लोग चुनाव का बहिष्कार की घोषणा कर चुके हैं। अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी ने दिल्ली के लोगों को नाराज़ कर दिया है। गिरफ्तारी का प्रभाव पंजाब और हरियाणा में भी पड़ेगा। (RSS And Modi Government BJP Political News)
आरएसएस संगठन की प्रतिकारात्मक फाइल तस्वीर
पूर्वोत्तर के मणीपुर, मिजोरम जैसे प्रदेशों में जाने की हिम्मत मोदी नहीं दिखा रहे। महिला खिलाडियों को जिस तरह दिल्ली पुलिस द्वारा सड़क पर घसीटा गया। बलात्कारी को बचाया गया। किसान आंदोलन दो के समय ड्रोन से आंसू गैस के गोले गिराए गए। दुनिया में बैन पेयलेट गन चलाकर किसानों की आंखें फिफी गई। एम एस पी लागू करने के वादे से मोदी पीछे हटे, सड़क पर नुकीले कीलें जड़ी गई।किसान नाराज हैं। (RSS And Modi Government BJP Political News)
Live Video On indian fasttrack News Channel Mumbai
बीजेपी को भी हार का भय सता रहा है। लोग टिकट मिलने पर भी चुनाव से कतरा रहे है। और भी नेता बीजेपी छोड़कर भाग रहे है। ए बी पी सर्वे में दो सौ सीटें भी बीजेपी पाने की स्थिति में नहीं है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में देश भर से मिले समर्थन ने बीजेपी और आरएसएस की नींद उड़ा दी हैं।इंडिया गठबंधन और भी मज़बूत हुआ है। छोटे छोटे दलों को जिस तरह बीजेपी से जोड़ा जा रहा है उसकी हताशा ही झलकती है। चार सौ का नारा केवल कार्यकर्ताओं को ढाढस बंधाने के लिए दिया जा रहा है। तीनों चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति कर मोदी ने संदेश दिया है कि वे आयोग द्वारा अपनी मर्ज़ी का चुनाव कराएंगे। (RSS And Modi Government BJP Political News)
मालाड़ पूर्व के कुरार में एक महिला टीचर पर प्राण घातक हमले से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोगों ने जताई आरोपी के फरार होने की गुंजाइश।
इस्माईल शेख मुंबई- मालाड़ पूर्व, कुरार इलाके के संजय नगर में आज सुबह दिन-दहाड़े एक स्थानीय गुंडे ने कंप्यूटर क्लासेस चलानेवाली महिला टीचर पर रॉड से जान लेवा हमला कर दिया है। गंभीर रूप से जख्मी महिला को कांदिवली पश्चिम के डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के 5 घण्टे बाद भी पुलिस पीड़िता का बयान दर्ज करने अस्पताल नहीं पहुंची है। कुरार के कुछ पुलिस अधिकारियों का कहना है उनके पास महिला पुलिसकर्मी नही है जिसके कारण समय लग रहा है। लोगों ने जताई आरोपी फरार होने की गुंजाइश।
indian fasttrack news Networkघायल महिला टीचर की तस्वीर
मालाड़ में महिला टीचर पर जानलेवा हमला ..
बता दें, कि 22 वर्षीय आरोपी मोहम्मद हारून इद्रीशी उर्फ चमन के खिलाफ पहले से कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पीड़ित महिला कुछ महीने पहले आरोपी के विरुद्ध परेशान करने का मामला दर्ज कराया था। जिसमे उसको जेल हुई थी, एक महीने पूर्व वह जमानत पर जेल से बाहर निकल कर आया हुआ है। बताया जाता है कि आरोपी पीड़ित महिला से एक तरफा प्यार करता है, जिसने पुलिस मुकदमे के बाद अपना बदला लेने के लिए इस बार जानलेवा हमला कर दिया है। इस घटना के बाद से ही स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। कुरार पुलिस द्वारा अभी तक पीड़ित का बयान नहीं दर्ज कराने को लेकर आरोपी के फरार होने की गुंजाइश जताई जा रही है।
कुल 4 अपराधिक मामलों का आरोपी एक बार फिर नकली डॉक्टर की भेष मे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करता गिरफ्तार हुआ है।
Live video on indian fasttrack news channel
इस्माईल शेख मुंबई- मुलुंड पुलिस थाने से फरार हत्या के 46 वर्षीय आरोपी परवेज़ अब्दुल अजिज शेख और उसकी पत्नी बीयूएमएस पदवीधर डॉक्टर को मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 12 की पुलिस ने मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके से गिरफ्तार किया है। मालवनी गेट नंबर 7 संत पॉल स्कूल के पास “अजिज पॉली क्लिनिक” के नाम पर नकली दवाखाना चलाया जा रहा था। इसके पहले भी यहीं से पती पत्नी को गिरफ्तार किया गया था।
मुंबई पुलिस प्रकटीकरण-1 के पुलिस उपायुक्त विशाल सिंह ठाकुर ने बताया, कि मुलुंड पुलिस थाना अंतर्गत गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 298/2023 में भारतीय दंड संहिता की धारा 112, 117, 120(ब), 302, 307, 416, 419, 465, 426, 471, 34 के साथ महाराष्ट्र मेडिकल प्रेक्टीशनर्स एक्ट 1961 की धारा 33, 33(अ), 34, 36 के तहत फरार आरोपी द्वारा मालवनी इलाके में दवाखाना चलाकर लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई।
मार्व रोड़ के चारकोप नाका स्थित रक्षा हॉस्पिटल की करतूत
मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 12 के अधिकारियों ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका, मालाड़, पी/उत्तर विभाग के असिस्टेंट मेडिकल ऑफिसर को साथ लेकर जब इस नकली दवाखाने में छापा मारा तो वहा आरोपी अजिज के साथ उसकी पत्नी बीयूएमएस पदवीधर डॉक्टर भी उसके अपराध में आरोपी का साथ देते पाईं गई। हालांकि आरोपी की पत्नी डॉक्टर जरूर है लेकिन जीन दवाईयों को उन्हें देने का अधिकार प्राप्त नहीं है उन दवाईयों और इंजेक्शन्स का यहां मरीज़ों पर इस्तेमाल किया जा रहा था।
नकली डॉक्टर का लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़
अजिज पॉली क्लिनिक के भीतर की तस्वीरक्लिनिकल की तस्वीर
मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 12 के अधिकारियों ने दोनों पती पत्नी को हिरासत में लेकर मालवनी पुलिस थाने में गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 431/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 419, 420, 34 के साथ महाराष्ट्र मेडिकल प्रेक्टिसनर्स एक्ट की धारा 33, 33 (अ), 33(ब), 35(2), 36 के तहत मामला दर्ज किया है। मालवनी पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
Live video on indian fasttrack news channel
बता दें कि इससे पहले आरोपी परवेज़ अब्दुल अजित शेख के खिलाफ मालवनी पुलिस थाने में 2 ठाणे शहर के कापूरबावडी पुलिस थाने में एक अपराधिक मामला दर्ज है। साथ ही अजित की 32 वर्षीय पत्नी बीयूएमएस पदवीधर डॉक्टर के खिलाफ मालवनी पुलिस थाने में एक अपराधिक मामला दर्ज है। 2023 में गिरफ्तारी और जमानत पर रिहा होने के बाद फिर से दोनों पती और पत्नी मालवनी परिसर के उसी नकली दवाखाने को “अजिज पॉली क्लिनिक” के नाम से चला रहे थे।
अभी गाड़ी मेरा भाई ने जलाया है। जामीन होने के बाद दीनानाथ तिवारी के परिवार के साथ घर को भी फुकवा दूंगा।
मन्सूर शेख मुंबई- मलाड (पूर्व), गांधीनगर सार्वजनिक शिव शंकर हनुमान मंदिर के ग्राउंड में रात 11:00 से देर रात 3 से 4 बजे तक शिवम सिंह गैंग के राहुल, सत्यम सिंह सहित कई गुंडे खुलेआम दारू, गांजा पीते और चापर, तलवार निकाल कर धमाल मचाते हैं। अगर किसी ने विरोध किया तो मारामारी से बाज नहीं आते हैं। 24 मार्च 2024 को इसी गैग के लोगों ने होली दहन के पहले रात 10:00 बजे मुर्गी का अंडा और गटर का गंदा पानी बलून में भरकर आने-जाने वाले मां-बहन, बेटियों पर मार रहे थे। इसके अलावा लोगों के घरों में अंडा और गंदे पानी वाला बलून मारा। जिसका विरोध करते हुए पत्रकार दीनानाथ तिवारी ने पुलिस कंट्रोल को फोन करके शिकायत की जब पुलिस आई तो गुंडे भाग गए।
मालाड़ में गुंडो व टपोरियों का आतंक!
मालाड़ पूर्व घटना स्थल से पुलिस के जाने के बाद पुन: होली दहन के समय गंदे पानी वाला बलून मारना शुरू किया जब लोगों ने कहा कि रात 11:00 बजे है। फुग्गा मत मारो मगर शिवम और राहुल के साथ सत्यम ने कहा मैं तो मारूंगा जिसको जो करना हो कर लो, इस पर विवाद बढ़ गया मारपीट की नौबत आ गई। मगर किसी तरह लोगों के बीच बचाव में मामला शांत हुआ अन्यथा विवाद इतना बढ़ गया था कि खून खराबा हो सकता था।
गौरतलब है कि मालाड़ पूर्व मे शिवम सिंह, राहुल और सत्यम सिंह ने मिलकर रात लगभग 3:30 बजे वरिष्ठ पत्रकार दीनानाथ तिवारी की गाड़ी क्रमांक MH47Ap 5962 पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। पत्रकार दीनानाथ तिवारी का बेटा लवकुश तिवारी ने भागते हुए शिवम सिंह को देखा और चिल्लाते हुए कहा, “हमारी गाड़ी में शिवम आग लगाकर भाग रहा है। उसे पकड़ो-पकड़ो।” लोगों ने आवाज सुनकर बाहर जब तक आए तब तलक शिवम भाग चुका था और गाड़ी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। पत्रकार दीनानाथ तिवारी ने पुलिस कंट्रोल को शिकायत की।
पुलिस थाने में दर्ज शिकायत की कॉपी
घटना स्थल पर पुलिस पहुंचकर पुलिस उप निरीक्षक मिलिंद चौहान ने पंचनामा करके एफआईआर दर्ज किया फरार आरोपी को पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। स्थानीय लोगों और पत्रकार दीनानाथ तिवारी ने मुंबई पुलिस कमिश्नर, एडिशनल पुलिस कमिश्नर, जोन- 12 के डीसीपी और एसीपी सहित कुरार पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक से मांग किया है, कि ‘समय रहते ही मामले को गंभीरता से लेते हुए शिवम सिंह व उसके गैग को तड़ीपार करें। जिससे पूरे कुरार में जो इनके गुंडागर्दी से लोगों की नींद हराम हो गई है, वे नींद भर के सो सके और लोगों का विश्वास पुलिस प्रशासन पर बना रहे। अन्यथा अगर कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन के अधिकारी गण होंगे।’
Live video on indian fasttrack news channel
ढाई सौ गाड़ीयां और झोपड़े जलकर खाक हो जाते।
स्थानीय लोगों ने पूछताछ के दौरान बताया, कि शिवम सिंह, सत्यम सिंह को पूरे परिवार का समर्थन मिलने की वजह से वह गैग चल रहा है। खुले आम परिवार के लोग पुलिस थाने के अंदर पुलिस ऑफिसर के सामने कहा, “अभी गाड़ी मेरा भाई ने जलाया है। जामीन होने के बाद दीनानाथ तिवारी के परिवार के साथ घर को भी फुकवा दूंगा।” पुलिस थाने के अंदर ही गाली देते हुए इस तरह की धमकी दी जा रही थी।पुलिस विभाग मुक दर्शक बनके केवल देख रहा था और सुन रहा था। सोचिए कि इन गुंडो और उनके परिवार की गुंडागर्दी पुलिस थाने में इतनी ज्यादा है, तो इलाके में इन गुंडो की गुंडागर्दी किस तरह से आतंक मचा के रखा होगा? अगर जल्द आग ना बुझी होती, तो लगभग ढाई सौ गाड़ीयां और झोपड़े जलकर खाक हो जाते।
इलेक्टोरल बॉन्ड का झोल सामने आते शुरू हुआ देश में राजनैतिक भूचाल।
कौन से दल ने कितना किया झोल?
रिपोर्ट अभी और बाकी है..
Electoral Bond Indian Government Political News
सुरेन्द्र राय मुंबई- हम भारतीय अपने जहन में कई वर्षो से लगातार एक जटिल समस्या का हल ढूंढ रहे है और वह जटिल समस्या यह है, कि इंसान अंततः भ्रस्ट क्यों हो रहा है? जबकि हमारे भारतीय समाज में भ्रस्टाचार के वर्चस्व का एक नया स्तंभ स्थापित हो चुका है और हमने इसमें ज्ञान, दौलत और हिंसा की एक ऐसी मिसाल इलेक्टोरल बॉन्ड जैसे को खड़ी कर दी है, जो भ्रस्टाचार और सत्ता के मध्य अटुट और अतरंग संबंध स्थापित करती नजर आ रही है। (Electoral Bond Indian Government Political News)
हालांकि यह सत्ता विमर्श एक गंभीर जिरह की मांग करता है, जो सामाजिक विकास कार्य में अवरुद्ध करने वाला घटक के रूप में साबित हो रहा है, जो एक भ्रस्ट आचरण की पहचान है। जिसकी हमें घोर निंदा की जानी चाहिए। अब ऐसे में पिछले पांच वर्षों में कंपनियों ने अपने फ़ायदे के लिए सरकार को इलेक्टोरल बॉन्ड के ज़रिए कितना पैसा दिया यह पूरी तरह से अभी खुला नहीं है। घाघ लोगों का खुलासा एस बी आई ने नहीं किया। पांच वर्षों में किस कंपनी ने कितना चंदा दिया? (Electoral Bond Indian Government Political News)
‘बिजनेस टाइम्स’ मैगज़ीन में छपी खबर के अनुसार भारती एयरटेल में 241 करोड़, तता स्टील ने 175 करोड़, एल एन्ड टी ने 85 करोड़, महेंद्रा एन्ड महिंद्रा ने 39 करोड़, अल्ट्राटेक सीमेंट ने 23 करोड़, बजाज फाईनैंस ने 20 करोड़, मारुति सुज़ुकी ने 20 करोड़, टेक एम ने 15 करोड़ रुपए के बॉन्ड खरीदे। बीजेपी को पिछले दो वर्षों में यानी 2019 में 216.9 करोड़, 2023/24 में 296.12 करोड़ मिले। जबकि कांग्रेस को 2019 में मात्र 15.85 करोड़ और 2023/24 में 81.1 करोड़ मिले। इसके साथ ही दूसरे दलों को 2019 में 4.55 करोड़ और 2023/24 में 33 करोड़ मिले। (Electoral Bond Indian Government Political News)
पिछले पांच साल इलेक्टोरल बॉन्ड में कितने पैसे मिले हैं इसपर नज़र डालें तो पता चलता है, कि 2019 में 237 करोड़ , 2020 में 46 करोड़, 2021 में 40 करोड़ रुपए मिले। जबकि 2022 में 563 करोड़ और 2023 में 347 करोड़ के साथ दो वर्षों का भारी उछाल देखने को मिला। 2024 में सिर्फ 65 करोड़ के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे गए। (Electoral Bond Indian Government Political News)
कांग्रेस के चारों एकाउंट आई टी ने फ्रीज किए हैं। इसलिए सुप्रीमकोर्ट द्वारा गैरकानूनी गैरसंवैधानिक बताए जाने पर बीजेपी के भी खाते सीज करने की मांग की ज़ा रही है। यही न्याय का तकाज़ा भी है। प्रकाशित खबर के मुताबिक, फ्यूचर जेमिंग कंपनी द्वारा 149 करोड़ 2020 में, 324 करोड़ 2021 में, 440 करोड़ 2022 में, 321 करोड़ 2023 में और 2024 में 63 करोड़ क्षेत्रीय दलो जिसमें डी एम के, टी एम सी, वाई एस आर कांग्रेस और अन्य को दिए। (Electoral Bond Indian Government Political News)
जबकि 2019 में बीजेपी को 125 करोड़ 2021 में, 33 करोड़ 2022 में, 129 करोड़ और 2023 में, 297 करोड़ रुपये मेघा इंजीनियरिंग ने दिए। क्विक ने भाजपा को 325 करोड़ 2022 में, शिवसेना को 25 करोड़, 2023 में बीजेपी को 50 करोड़ दिए। इसके साथ ही लिस्टेड कंपनियों से बीजेपी को 2019 और 2023/24 में 216.9 करोड़ और 298.12 करोड़ रुपए मिले, जबकि कांग्रेस को 15.85 और 81.1 करोड़, अन्य दलों को 4.55 और 33 करोड़ मिले। (Electoral Bond Indian Government Political News)
Live video on indian fasttrack news channel
टॉप 10 डोनर्स के 9.6 करोड़ मूल्य के इलेक्टोरल बॉन्ड एकस्पायर हो गए। जिनमे फ्यूचर जेमिंग के 3, ई सी एल के 2, पैसिफिया इंडिया के 1.25, सिलवेनस बिल्डर के 1, सी मेकर्तिच के 0.4, वेदांता लिमिटेड के 0.3, सुधा कमर्शियल के 0.3, जुपिटर के 0.25, उत्कल अलमुनियम के 0.2 करोड़ रुपए का इलेक्टोरल बॉन्ड एकस्पायर हो गया। अकेले जालान ग्रुप की कंपनी केवेंटर फूडपार्क ने बीजेपी को 144.5, कांग्रेस को 20, अकाली दल को 0.5, यस पी को 10, टी एम सी को 20 करोड़ रुपये दिए। (Electoral Bond Indian Government Political News)
जबकि मदनलाल लिमिटेड ने बीजेपी को एकमुश्त 175 करोड़, कांग्रेस को 10 करोड़ और एम के जे ने कांग्रेस को 69.35, आप को 7, टी एम सी को 18.5, बी आर एस को 10, बीजेपी को 12.5, और बी जे डी को 10 करोड़ रुपए दिए। इसके साथ ही एम के जे ने कांग्रेस को 22.25, टी एम सी को 27.4, बीजेपी को 14.07 करोड़ दिए। सस्मल इंफ्रास्ट्रक्चर ने कांग्रेस को 39 करोड़ और बीजेपी को 5 करोड़ दिए। (Electoral Bond Indian Government Political News)