Category: mumbai

  • Pushpa 2 box office day 2 early report: Allu Arjun-starrer heads toward Rs 400 crore globally

    Pushpa 2 box office day 2 early report: Allu Arjun-starrer heads toward Rs 400 crore globally

    The preliminary report on Pushpa 2’s second-day box office receipts: On day two, the movie made over Rs 62 crore in India across all languages, according to Sacnilk’s preliminary projections.

    Early update on Pushpa 2’s second day of box office receipts: On its first day of release, Pushpa 2: The Rule shattered all previous records with a global box office receipt of an incredible Rs 294 crore. In just two days since its debut, Pushpa 2 has already surpassed the Rs 62 crore milestone at the Indian box office, bringing its total to nearly Rs 400 crore worldwide.

    The Sukumar-directed film’s ticket sales are only increasing thanks to special government authority to sell them for more money till December 22.

    As part of the Telangana premiere, Pushpa 2 brought in Rs 10.65 crore on Wednesday night, according to trade tracker Sacnilk. Allu Arjun’s film made an incredible Rs 164.25 crore in all Indian languages on the day of its release, December 5. With an opening day total of Rs 70.3 crore, the Hindi version of the film also outperformed Jawan, starring Shah Rukh Khan, in terms of Day 1 earnings. The movie made 7.7 crore in Tamil, 1 crore in Kannada, and 4.95 crore in Malayalam.

    In addition to Rashmika Mandanna and Allu Arjun, Malayalam actor Fahadh Faasil plays a significant part in Pushpa 2: The Rule.

    The overall occupancy rate in Telugu at Pushpa 2 as of 8 p.m. was 46.39 percent. On Friday, 2782 Telegu screenings are planned in India. The occupancy rate for the Hindi language was 41.15%. On the second day, 7,253 screenings of the Hindi version of the movie are planned throughout India. The Tamil language has more than 900 shows, Kannada has around 200, and Malayalam has almost 400.

    The 2021 movie Pushpa: The Rise has a follow-up called Pushpa: The Rule. Allu Arjun won his first-ever National Film Award for the film. Additionally, he became the first Telugu actor to win the Best Actor National Film Award.

    Related queries :-

    1 pushpa 2 2nd day collection worldwide
    2 pushpa 2 collection day 1 worldwide collection gross
    3 pushpa 2 second day collection worldwide
    4 pushpa 2 collection worldwide day 1 gross
    5 pushpa 2 collection 2nd day
    6 pushpa 2 second day collection
    7 2nd day collection of pushpa
    8 mythri movie makers
    9 pushpa 2 collection day 1 in india
    10 which movie has highest first day collection in world
    11 pushpa 2 collection day 1 in india
    12 pushpa 2 2nd day collection sacnilk
    13 pushpa 2 day 1 collection in worldwide
    14 rrr first day collection worldwide
    15 jawan first day collection
    16 pushpa 2 first day collection world wide
    17 salaar first day collection worldwide
    18 pushpa 2 1st day collection worldwide total
    19 pushpa 2 1st day collection world wide
    20 rrr day 1 collection worldwide

  • Drug Case: 25 साल बाद भारत लौटीं ममता कुलकर्णी

    Drug Case: 25 साल बाद भारत लौटीं ममता कुलकर्णी

    Drugs case में गिरफ्तार हिंदी फिल्म जगत की मशहूर अभिनेत्री ममता कुलकर्णी केन्या से भारत वापस लौट आई है। इस बीच लगभग 25 साल बीत गए। जिसको लेकर ममता सोशल मीडिया पर अपने फैन्स के लिए एक पोस्ट शेयर करते हुए भावुक हो गई। Drug Case Mamta Kulkarni returned to India after 25 years Bollywood news

    विशेष संवाददाता
    मुंबई
    – 2000 करोड़ रुपये के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट में कथित तौर पर शामिल रही करण अर्जुन फिल्म की अभिनेत्री और मॉडल ममता कुलकर्णी को मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद 25 साल बाद वह भारत के मुंबई में लौट आई हैं। बुधवार को उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने प्रशंसकों को बताया कि ‘आमची मुंबई’ में वापस आकर वह वाकई खुशी महसूस कर रही हैं।

    ममता कुलकर्णी ने अपने फैन्स से क्या कहा?

    वीडियो में ममता कहती सुनाई दे रही हैं, “अरे दोस्तों, मैं ममता कुलकर्णी हूं। मैं 25 साल बाद भारत के बॉम्बे, ‘आमची मुंबई’ मे लौट आई हूं। मुझे वाकई पुरानी यादें ताजा हो रही हैं कि मैं 2000 में भारत से बाहर गई थी और अब ठीक 2024 के अंतिम समय में मैं वापस यहां हूं। मैं वाकई अभिभूत और भावुक हूं। मुझे नहीं पता कि इसे कैसे व्यक्त करूं।” उन्होंने यह भी कहा, “फ्लाइट के उतरने से पहले मैं अपने बाएं-दाएं देख रही थी। मैंने अपने देश को करीब 25 साल बाद ऊपर से देखा। मैं भावुक हो गई, मेरी आंखों में आंसू थे। मैंने मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से बाहर कदम रखा और मैं बेहद अभिभूत हो गई।”

    इतने दिनों कहां थी ममता कुलकर्णी?

    जानकारी के मुताबिक, बॉम्बे हाई कोर्ट ने 2016 के ठाणे ड्रग बरामद मामले में ममता को क्लीन चीट दे दी है। आरोप था कि अभिनेत्री ने अपने साथी विक्की गोस्वामी और अन्य सह-आरोपियों के साथ जनवरी 2016 में केन्या में एक बैठक में भाग लिया, जो एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट से जुड़ा था। इससे पहले, मुंबई पुलिस ने दावा किया था कि कुलकर्णी अवैध गतिविधियों में शामिल थी और उसने केन्या से उसका प्रत्यर्पण करने की योजना बनाई। बता दें कि ममता कुलकर्णी इतने दिनों केन्या के कारावास में बंद थी। ममता लगभग सैकड़ो हिंदी फ़िल्मों मे अहम किरदार के साथ बॉलीवुड में अपना सिक्का जमा चुकी थी।

  • महायुति गठबंधन की हुई सरकार। देवेंद्र फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री

    महायुति गठबंधन की हुई सरकार। देवेंद्र फडणवीस बनेंगे मुख्यमंत्री

    महाराष्ट्र में आज (4 दिसंबर) बीजेपी विधायक दल की बैठक में देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया। इसके साथ ही देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री और अजित पवार के साथ एकनाथ शिंदे बनेंगे डिप्टी सीएम .. (Mahayuti coalition government. Devendra Fadnavis will become Chief Minister)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
     महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, यह आज (4 दिसंबर) को तय हो गया है। आज बीजेपी विधायक दल की बैठक हुई। इसमें देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल का नेता चुना गया है। बीजेपी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी को महाराष्ट्र विधायक दल की बैठक के लिए केंद्र की ओर से पर्यवेक्षक बनाया था। इसी के साथ देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए सीएम होंगे इसका फैसला हो गया है। वहीं एकनाथ शिंदे और अजित पवार डिप्टी सीएम बनेंगे। (Mahayuti coalition government. Devendra Fadnavis will become Chief Minister)

    देवेन्द्र फडणवीस बनेंगे तीसरी बार मुख्यमंत्री

    इसके पहले भाजपा के एक पदाधिकारी ने बताया, कि दो बार मुख्यमंत्री रह चुके देवेंद्र फडणवीस को इस शीर्ष पद के लिए दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा था। बता दें कि महाराष्ट्र मे विधानसभा चुनाव बीस नवंबर को हुआ, जिसके परिणाम तीन दिन बाद घोषित हो गए, ‘महायुति’ गठबंधन ने 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर जीत हासिल कर ली है। इसमे भाजपा 132 सीटों के साथ आगे रही जबकि महायुति गठबंधन की शिवसेना को 57 और अजित पवार राकांपा को 41 सीट मिली। (Mahayuti coalition government. Devendra Fadnavis will become Chief Minister)

    5 दिसंबर को होगा शपथग्रहण

    भाजपा ने पहले ही घोषणा कर दिया है कि नया मुख्यमंत्री 5 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में मुंबई के आजाद मैदान में शपथ लेने जा रहा है। राज्यपाल की देखरेख में समारोह को लेकर तैयारियां भी जारी हैं। इससे पहले एकनाथ शिंदे के अस्पताल से लौटने के कुछ घंटे बाद बीजेपी नेता देवेंद्र फडणवीस शाम को यहां उनके आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ पहुंचे। पिछले सप्ताह दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात के बाद दोनों नेताओं के बीच मुंबई में यह पहली मुलाकात थी। (Mahayuti coalition government. Devendra Fadnavis will become Chief Minister)

    गौरतलब है कि शिंदे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ रहे हैं और ठाणे के अपने निजी आवास पर रह रहे थे। शिंदे पिछले शुक्रवार को सातारा जिले में अपने गांव गए थे, जिसके बाद अटकलें लगाई जाने लगीं कि वह ‘महायुति’ की नयी सरकार के गठन की कवायद से नाखुश हैं। लेकिन उनके सहयोगियों ने कहा कि शिंदे का स्वास्थ्य ठीक नहीं है। (Mahayuti coalition government. Devendra Fadnavis will become Chief Minister)

  • BJP की मजबूरी…शिंदे पर इतनी शांत क्यों है भाजपा?

    BJP की मजबूरी…शिंदे पर इतनी शांत क्यों है भाजपा?

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का केंद्र की एनडीए सरकार में दबदबा होने से महाराष्ट्र की सियासत में भी इनकी खामोशी असर दिखा रही है। जबकि एकनाथ शिंदे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे हैं और दूसरी तरफ राज्यपाल के नेतृत्व मे शपथग्रहण समारोह की तैयारी चल रही है। कौन होगा महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री इसपर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। BJP’s compulsion… Why is BJP so silent on Eknath Shinde?

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
     देश के दूसरे नंबर पर सबसे बड़े महाराष्ट्र राज्य में पिछले पांच सालों में वो सब हुआ है जो सोच भी नहीं सकते। भाजपा और उद्धव ठाकरे की शिवसेना का ब्रेकअप, 2019 के चुनावों के बाद पहली बार जल्दबाजी मे सवेरे तडके शपथग्रहण समारोह। इसके बाद भी उद्धव ठाकरे की ताजपोशी, फिर पहले शिवसेना और बाद में एनसीपी के दो तुकडे। इस तरह पिछले पांच सालों में महाराष्ट्र में दो सीएम बने। सबकुछ अप्रत्याशित रहा। इसके बाद भी 2024 के विधानसभा चुनावों अप्रत्याशित नतीजे सामने आए, इसमें भाजपा ने खुद अपना ही रिकॉर्ड तोड़ डाला और महाविकास अघाडी गठबंधन सिमटकर रह गई।

    राज्य के विधानसभा में विपक्ष विहीन जैसी स्थिति का निर्माण हो गया, लेकिन चुनाव नतीजों के बाद अब जो हो रहा है इसकी भी किसी ने उम्मीद नहीं की थी। राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पिछले सात दिनों से अस्वस्थ में हैं, उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं राज्यपाल के पास बिना दावे और बिना सीएम चयन के मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण की तैयारियां चल रही हैं। जबकि अभी तक मुख्यमंत्री के चहरे को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

    सीएम की उम्मीद ..

    महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रम को लेकर अभी तक जो बातें सामने आई हैं उनमें कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे को उम्मीद थी कि महायुति की सत्ता में वापसी पर वही सीएम बनेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने खामोशी के बाद नए मुख्यमंत्री का फैसला केंद्रीय नेतृत्व यानी पीएम मोदी और अमित शाह पर छोड़ दिया है। दिल्ली में उनकी केंद्रीय नेताओं से हुई बैठक के बाद भी कोई अच्छी खबर नही आई उलटे वह खुद बीमार पड़ गए। अब महाराष्ट्र में कुछ घंटे बाद मुख्यमंत्री पद के लिए बीजेपी का चेहरा तय हो जाएगा और फिर आजाद मैदान में महायुति सरकार का शपथ ग्रहण होगा। तब तक एकनाथ शिंदे की सियासी भविष्य को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कहा जाता है कि वे सरकार का हिस्सा होंगे, या फिर नहीं? उनकी पार्टी से कौन डिप्टी सीएम बनेगा? कितने मंत्री होंगे? इस बारे में चर्चाऐं आम हैं। वहीं दूसरी तरफ शिवसेना के नेता लगातार सीएम शिंदे की अहमियत को गिना रहे हैं।

    कौन है जिम्मेदार?

    फिलहाल महाराष्ट्र की राजनीति में सवाल खड़ा हो रहा है कि महायुति सरकार की मंत्री पदों के लिए तस्वीर साफ नहीं होने के लिए कौन जिम्मेदार है? क्या शिंदे द्वारा बीजेपी के सामने रखी गई मांगों पर कोई निर्णय नहीं हो रहा है या फिर शिंदे जो दिया जा रहा है उससे संतुष्ट नहीं है? क्या शिंदे भाजपा द्वारा दिए जा रहे पदों से ज्यादा चाहते हैं? जो भी हो 23 नवंबर को विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद बुधवर को 10 दिन पूरे हो गए हैं। लेकिन जितने के बाद भी महायुति गठबंधन के लिए राजनीतिक गतिरोध बना हुआ है। ऐसे में सवाल है कि राज्य में 132 सीटे जीतने वाली भाजपा शिंदे पर खामोश क्यों है और शांत क्यों बनी हुई है?

    एकनाथ शिंदे की अहमियत क्या है?

    महाराष्ट्र विधानसभा के संख्याबल में भले ही बीजेपी बहुमत के करीब है। उसके पास अजित पवार गुट का बिना शर्त के समर्थन भी है। ऐसे में बीजेपी चाहे तो शिंदे को अनदेखा कर सरकार बना सकती है लेकिन ऐसा संभव नहीं है क्याेंकि महाराष्ट्र की बीजेपी भले ही राज्य में मजबूत हो गई है लेकिन केंद्र की मोदी सरकार में शिंदे तीसरी बड़े घटक के तौर पर मौजूद हैं। केंद्र की सरकार में जहां बीजेपी के पास 240 सांसद मौजूद हैं वहीं एनडीए से सपोर्टर टीडीपी के पास 16 और फिर जेडीयू के पास 12 सांसद हैं। वहीं शिंदे गुट शिवसेना के सात सांसदों का सहयोग मोदी सरकार को है। कहा जा रहा है कि यही वजह है, जो एकनाथ शिंदे सेंटर की पॉलिटिक्स खेल रहे हैं। वह कह रहे हैं कि पीएम मोदी और अमित शाह जो फैसला लेंगे। वह उन्हें स्वीकार्य होगा। एनडीए के पास कुल 293 सांसदों का समर्थन है। अगर किसी भी स्थिति में नायडू और नीतीश के साथ अगर एकनाथ शिंदे रूठ जाते हैं, तो केंद्र की सरकार पर संकट आ जाएगा।

  • Ladki Bahin Yojana अब 1500 से बढ़ाकर 2100 रूपये

    Ladki Bahin Yojana अब 1500 से बढ़ाकर 2100 रूपये

    Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लाडकी बहिन योजना महायुति गठबंधन के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। अब चुनावी घोषणा के मुताबिक इसकी रकम बढाई जाने वाली है। जाने महायुति के वरिष्ठ नेता ने क्या कहा? (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन की जीत में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की लाडकी बहिन योजना बड़ा फैक्टर मानी जा रही है। अब इस योजना में विस्तार की तैयारी चल रही है। खबर है कि राज्य की नई सरकार नए साल से रकम बढ़ाने पर विचार कर रही है। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने योजना के पैसों मे बढ़ोत्तरी के संकेत दिए है। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)

    भाजपा की चुनावी घोषणा

    खबर के मुताबिक, मुनगंटीवार ने सोमवार को कहा कि 2025 दीपावली से लाडकी बहिन योजना की राशि 1500 से बढ़ाकर 2100 कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के घोषणापत्र में राशि बढ़ाने की बात कही गई थी, जिसके चलते पार्टी पर जनता का भरोसा बनाए रखने के लिए राशि को बढ़ाया जाने वाला है। उन्होंने कहा कि अगर वादा पूरा नहीं किया, तो इससे पूरे देश में भाजपा की छवि खराब होगी। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखेंगे। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)

    कब बढ़या जाएगा पैसा ?

    पूर्व मंत्री मुनगंटीवार ने कहा, हमें अपना वादा पूरा करना चाहिए। जबकि हमारी महायुति गठबंधन की सरकार हमारी बहनों को 2100 रुपये देने में सक्षम है। हम फैसला करेंगे कि इसे जनवरी, जुलाई या फिर अगले महीने से शुरू किया जाए। हमने जो लोगों से वादा किया है वो पूरा जरूर करेंगे। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)

    पूर्व मंत्री मुनगंटीवार ने और अधिक जानकारी देते हुए कहा कि, हमने बीते साल भाई दूज पर योजना की शुरुआत की थी और हम अगले साल भाई दूज से राशि बढ़ा देंगे। उन्होंने जानकारी दी है कि मुख्यमंत्री की बहनों के खाते में पहले ही पांच किश्तें जमा हो चुकी हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 20 नवंबर को हुआ था जिसके परिणाम तीन दिन बाद घोषित हुए थे, महायुति गठबंधन ने 288 विधानसभा सीट में से 230 सीट पर जीत दर्ज की है। भाजपा 132 सीट के साथ आगे रही, जबकि शिवसेना को 57 और राकांपा को 41 सीट मिली है। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)

    कब तक सरकार का गठन संभव

    महाराष्ट्र में महायुति गठबंधन को मिली बड़ी जीत के बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है। खबरें हैं कि कल बुधवार को भाजपा के परय्वेक्षक विधायक दल के नेता का चुनाव करेंगे। इसके बाद 5 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है। सीएम पद भाजपा के खाते में आने के आसार हैं। जबकि, डिप्टी सीएम शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी से बनाए जा सकते हैं। हालांकि खातों के बटवारे पर आपसी मतभेद को लेकर विचार विमर्श हो रहे हैं। (Ladki Bahin Yojana: It is going to be increased from Rs 1500 to Rs 2100)

  • Mumbai- गर्भवती महिला ने जेल में बच्चे को जन्म दिया तो..

    Mumbai- गर्भवती महिला ने जेल में बच्चे को जन्म दिया तो..

    बॉम्बे हाई कोर्ट की एक अदालत ने गर्भवती महिला और बच्चे के सम्मान का खयाल रखते हुए उसे 6 महनों तक की जमानत पर रिहा कर दिया है। जाने क्या कहा.. (Mumbai Court grants 6 months bail to pregnant woman, says- if she gives birth to a child in jail then..)

    संवाददाता इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बॉम्बे हाई कोर्ट की नागपुर बेंच ने मादक पदार्थ की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार एक गर्भवती महिला को 6 महीने की अस्थायी जमानत दे दी है। न्यायमूर्ति ने कहा कि जेल के माहौल में बच्चे को जन्म देने से मां और बच्चे दोनों पर असर पड़ेगा। न्यायमूर्ति उर्मिला जोशी फाल्के ने 27 नवंबर को पारित आदेश में कहा कि एक कैदी भी सम्मान का हकदार है और जेल में बच्चे को जन्म देने के कई परिणाम हो सकते हैं। (Mumbai Court grants 6 months bail to pregnant woman, says- if she gives birth to a child in jail then..)

    कोर्ट ने आदेश में क्या कहा ?

    अदालत ने सुरभि सोनी नामक ड्रग्स तस्करी के आरोपी महिला को 6 महीने के लिए अस्थायी जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। सोनी को अप्रैल 2024 में स्वापक औषधि एवं मन:प्रभावी पदार्थ (NDPS) अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया था। गोंडिया रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एक ट्रेन में छापा मारा था और सोनी सहित पांच लोगों से मादक पदार्थ बरामद किए थे। (Mumbai Court grants 6 months bail to pregnant woman, says- if she gives birth to a child in jail then..)

    क्या था मामला ?

    पुलिस के अनुसार, उसने आरोपी से 33 किलोग्राम गांजा जब्त किया था, जिसमें से 7 किलोग्राम आरोपी महिला सोनी के सामान में मिला था। गिरफ्तारी के समय सोनी दो महीने की गर्भवती थी। उसने मानवीय आधार पर जमानत के लिए उच्च न्यायालय का रुख किया, ताकि वह जेल के बाहर अपने बच्चे को जन्म दे सके। अभियोजन पक्ष ने उसकी याचिका का विरोध करते हुए दावा किया कि आरोपी से वाणिज्यिक मात्रा में प्रतिबंधित पदार्थ जब्त किया गया था। अभियोजन पक्ष ने यह भी दलील दी थी कि आरोपी को प्रसव के लिए जेल में उचित देखभाल की व्यवस्था की जाएगी।  (Mumbai Court grants 6 months bail to pregnant woman, says- if she gives birth to a child in jail then..)

  • मुंबई का भिखारी निकला करोड़ों का लूटेरा और हत्यारा

    मुंबई का भिखारी निकला करोड़ों का लूटेरा और हत्यारा

    1.47 करोड़ रुपये की लूट करने वाला मुंबई और पुष्कर में भिखारी बन कर पुलिस को चकमा दे रहा था। राजस्थान पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रूपये की इनामी घोषणा की थी। जिसके खिलाफ दर्जनों अपराधिक मामलों के साथ हत्या के भी आरोप दर्ज है। (Mumbai beggar turns out to be a robber worth crores and a murderer)

    विषेश संवाददाता
    राजस्थान-
    जयपुर में 1.47 करोड रुपए की लूट और चूरू में एक युवक की हत्या मे शामिल मुख्य फरार आरोपी अमित कुमार उर्फ मितला पुत्र योगेंद्र जाट को चुरू पुलिस ने फतेहपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। आरोपी फरारी में भेष बदलकर पुष्कर और मुंबई में भीख मांग कर गुजारा कर रहा था। वहीं पुलिस से बचने के लिए भिखारियों के बीच में सोता भी था। (Mumbai beggar turns out to be a robber worth crores and a murderer)

    एसपी जय यादव ने बताया कि 2 नवम्बर को वार्ड नम्बर 46 निवासी प्रेमचंद प्रजापत ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था, कि वह अपने भतीजे नरेन्द्र प्रजापत के साथ पार्टी कर के रात के समय मोटरसाईकिल से वह अपने घर वापस आ रहा था। रास्ते मे थार गाडी को रोड के बीच लगाकर अमित उर्फ मितला, शुभम ढाका और उसके साथियों ने उनकी बाइक रूकवाई और लाठियो से मारपीट करते हुए नरेंद्र की हत्या कर दी और सभी बदमाश फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू की गई। (Mumbai beggar turns out to be a robber worth crores and a murderer)

    आरोपी के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज

    आरोपी अमित कुमार उर्फ मितला जयपुर मे 01 करोड 47 लाख रूपये की लूट करने के बाद वहा से फरार हो गया था। उसके बाद पूरानी रंजिश को लेकर चूरू आया और नरेन्द्र प्रजापत की हत्या कर वहा से भी फरार हो गया। आरोपी अमित कुमार के चुरू जिले के विभिन्न पुलिस थानों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक चूरू कार्यालय से 15 हजार रूपये का ईनाम धोषित किया गया था। (Mumbai beggar turns out to be a robber worth crores and a murderer)

    फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी लोकन्द्र दादरवाल और सीओ सुनिल कुमार झाझडिया के पास के सुपरविजन और एसएचओ बलवन्त सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर रूट मैप बना कर अलग-अलग टीमों द्वारा आरोपी की तलाश में जयपुर, सीकर, फतेहपुर, जोधपुर, नागौर के विभिन्न जगहों पर तलाशी की गई। (Mumbai beggar turns out to be a robber worth crores and a murderer)

    साईबर सेल और मुखबिरों की मदद से आरोपी अमित कुमार के भिवंडी (महाराष्ट्र) में छुपे होने का पता लगने पर महाराष्ट्र के भिवंडी में भी दबिश दी गई। लेकिन आरोपी को इसकी भनक लग गई और वो वहां से भी फरार हो गया। लगातार पीछा करते हुए पुलिस की टीम ने आरोपी अमित कुमार उर्फ मितला को राजस्थान के फतेहपुर से गिरफ्तार किया। मामले में एक आरोपी को इसके पहले ही गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।(Mumbai beggar turns out to be a robber worth crores and a murderer)

    पुष्कर और मुंबई का भिखारी

    एसपी यादव ने बताया कि आरोपी अमित कुमार अपनी फरारी के दौरान अपना हुलिया बदलकर पुष्कर और मुंबई शहर में भीख मांग कर अपना पेट भरने लगा था। पुलिस को शक ना हो इसलिए भिखारियों के बीच ही सोता भी था। आरोपी की गिरफतारी मे साईबर सेल चूरू के कांस्टेबल रमाकान्त और थाना सदर के कांस्टेबल नवीन की विशेष भूमिका रही है। ऐसी जानकारी एसपी यादव ने दी। साथ ही अधिकारी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना सदर चूरू से एसएचओ बलवन्त सिह, कांस्टेबल नवीन और सरजीत, साईबर सेल के कांस्टेबल रमाकान्त और एजीटीएफ के हेड कांस्टेबल सज्जन कुमार शामिल थे। (Mumbai beggar turns out to be a robber worth crores and a murderer)

  • 25 वर्षीय महिला पायलट की रहस्यमय मृत्यु, बॉयफ्रेंड अरेस्ट

    25 वर्षीय महिला पायलट की रहस्यमय मृत्यु, बॉयफ्रेंड अरेस्ट

    एयर इंडिया की 25 वर्षीय महिला पायलट के आत्महत्या मामले में उसके बॉयफ्रेंड को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई के अंधेरी इलाके में रहस्यमय हालात में मिली 25 वर्षीय महिला की लाश। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    विशेष संवाददाता
    मुंबई-
    एयर इंडिया की एक 25 वर्षीय महिला पायलट की लाश मुंबई के अंधेरी स्थित एक फ्लैट में मिली है। इसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, अब पुलिस ने पायलट को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसी के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    खबर के मुताबिक, मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है। एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली का बॉयफ्रेंड 27 वर्षीय आदित्य पंडित दिल्ली का रहने वाला है, जबकि सृष्टि यूपी के गोरखपुर जिले की रहने वाली है। सृष्टि के परिजनों ने आदित्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सृष्टि के रिश्तेदार ने बताया कि आदित्य उसके साथ दुर्व्यवहार और बहस करता था। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    इतना ही नहीं, उन्होंने आगे ये भी बताया कि आरोपी ने सृष्टि को नॉनवेज खाने से रोका था। सृष्टि की अक्सर फोन पर आदित्य पंडित से बहस होती थी। प्रताड़ना से तंग आकर सृष्टि ने इतना बड़ा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने सृष्टि के बॉयफ्रेंड पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी आदित्य पंडित को 29 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। लड़की के परिजन की ओर से यह शिकायत पुलिस में दी गई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। परिवारवालों ने दोषी को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    कैसी हुई थी इनकी मुलाकात ?

    पुलिस ने अपनी FIR में कहा कि सृष्टि और आदित्य की मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। उस वक्त सृष्टि दिल्ली में ही रहती थी। एयर इंडिया में नौकरी लगने के बाद वह मुंबई में रहने लगी। हालांकि, आदित्य पायलट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन वह पास नहीं हो पाया। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

  • इलेक्शन कमीशन की हो गई कमाई, महाराष्ट्र में छाप डाले नोट

    इलेक्शन कमीशन की हो गई कमाई, महाराष्ट्र में छाप डाले नोट

    Maharashtra Election: चुनाव कराने से इलेक्शन कमीशन भी पैसा कमा लेते हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद यह साफ हो गया। महाराष्ट्र में इस बार 4 हजार से ज्यादा उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। जिनमें से 3500 से भी ज्यादा उम्मीदवारों की बहुत बुरी तरह हार हुई है और इसका सीधा फायदा आयोग को हुआ…

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुम्बई-
    महाराष्ट्र चुनाव के नतीजे सभी के सामने है। महाराष्ट्र में अब मुख्यमंत्री कौन होगा? इसको लेकर भी बैठकों का दौर शुरू हो गया है। महाराष्ट्र में अगला सीएम देवेंद्र फणडवीस होंगे या फिर से एक बार दोबारा एकनाथ शिंदे शपथ लेंगे ? ये आज शाम तक साफ हो जाने वाला है। लेकिन महाराष्ट्र में इस बार चुनाव लड़ने वाले 4,136 उम्मीदवारों में से 3,515 यानी 85 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हो गई है। क्योंकि वह चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम वोट अपने लिए हासिल करने में असफल रहे हैं। कुल मिलाकर चुनाव आयोग को जब्त जमानत राशि से 3.5 करोड़ रूपए की कमाई हो गई है, जो पिछले 10 सालों में सबसे ज्यादा है।

    2014 के चुनाव की बात करें तो 4, 119 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा और 3, 422 यानी 83.1 प्रतिशत उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हो गई थी। जो 3.4 करोड़ रुपए थी‌। 2019 में 3, 237 उम्मीदवारों में से 80.5 प्रतिशत उम्मीदवारों ने अपनी जमानत राशि खोई थी, जिसके कारण आयोग को 2.6 करोड़ रुपए की कमाई हुई थी। जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत यदि कोई उम्मीदवार अपने निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए कुल वैध मतों का कम से कम छठा हिस्सा प्राप्त करने में विफल रहता है, तो उसकी जमानत राशि जब्त कर ली जाती है। प्रत्येक विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार को 10,000 रुपए की जमानत राशि जमा करनी होती है। जबकि अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को ₹5,000 रुपए जमा करने होते हैं।

    महाराष्ट्र में किसको हुआ सबसे ज्यादा नुकसान?

    दो प्रमुख गठबंधनों में से, महाविकास अघाड़ी (MVA) को सबसे बड़ा नुकसान हुआ है। जिसमें 22 सीटों पर जमानत राशि जब्त हो गई। कांग्रेस ने 9 सीटों पर जमानत राशि खो दी है। शिवसेना (UBT) ने 8 सीटों पर और एनसीपी शरद पवार गुट के 3 सीटों पर जमानत राशि को दी। किसान और मजदूर पार्टी, जो MVA का हिस्सा है उस की 2 सीटों पर जमानत राशि जप्त ‌हो गई।

    कहां हुआ सबसे ज्यादा फायदा

    महाराष्ट्र में चुनाव आयोग को सबसे ज्यादा फायदा कहां हुआ है यह भी आपको हम बता देना चाहते हैं। जमानत जप्त के मामले में नासिक जिले के बड़े खिलाड़ियों के बीच सबसे अधिक पैसों का फायदा हुआ है। यहां शिवसेना (UBT) की 2 सीटों पर, कांग्रेस की 3 सीटों पर और एनसीपी शरद पवार गुट की 1 सीट पर जमानत राशि जब्त हुई है। छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों के मामले में मुंबई उपनगर में 261 और पुणे में 260 उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त की गई है।

    भाजपा उम्मीदवारों की जमानत का क्या रहा?

    महाराष्ट्र में किसी भी भाजपा उम्मीदवार की जमानत राशि जब्त नहीं हुई है। हालांकि, महायोधी के घटक दल एकनाथ शिंदे की शिवसेना के एक उम्मीदवार ने विदर्भ के दर्यापुर (अमरावती जिला) में अपनी जमानत राशि खो दी है और अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी ने महाराष्ट्र में 5 सीटों पर जमानत राशि खो दी। उसी जिले के मोर्शी निर्वाचन क्षेत्र में एक अनोखी स्थिति देखी गई, जहां एनसीपी के दोनों गुटों ने अपनी जमानत राशि खो दी है। कड़े मुकाबले में, भाजपा के उमेश यावलकर ने 99,683 वोट हासिल किए, जबकि एनसीपी के देवेंद्र भुयार और एनसीपी शरद पवार गुट के गिरीश कराले क्रमशः सिर्फ 34,695 और 31,843 वोट ही हासिल कर सके, जो अनिवार्य सीमा से कम था।

    राज ठाकरे के सभी उम्मीदवार हुए फैल

    अन्य छोटे दलों के भी कई उम्मीदवारों की जमानत राशि जब्त हुई। जिनमें VBA, BSP और MNS ने राज्यभर में लगभग सभी सीटों पर जमानत राशि खो दी है। एक अपवाद था कि MNS के अमित ठाकरे, जिन्होंने महिम निर्वाचन क्षेत्र में हारने के बावजूद न्यूनतम सीमा को पार कर लिया था। नागपुर दक्षिण पश्चिम में देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले निर्दलीय उम्मीदवार सचिन वाघाडे, जिन्होंने अपनी जमानत राशि खो दी पर उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ना हमारा संवैधानिक अधिकार है और हम इसमें भाग लेते हैं, क्योंकि हम अभी भी लोकतंत्र और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास करते हैं। जबकि मैं चुनाव आयोग की निष्पक्षता सुनिश्चित करने और फर्जी उम्मीदवारों को रोकने की आवश्यकता को समझता हूं। लेकिन मेरा मानना है कि पूरी जमानत जब्त करने के बजाय, 25% राशि को बरकरार रखा जाना चाहिए।

  • एयर इंडिया में अब नहीं मिलेगा मुस्लिम भोजन

    एयर इंडिया में अब नहीं मिलेगा मुस्लिम भोजन

    एयर इंडिया फ्लाइट के इन मेन्यू में मुस्लिम भोजन को हटा दिया गया है। हालांकि इनमें पहले की ही तरह हिंदू भोजन, जैन भोजन, कोसेर भोजन और वीगन मील आदि शामिल हैं। (Muslim food will no longer be available in Air India)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    एयर इडिया (Air India) की फ्लाइट में परोसे जाने वाले ‘मुस्लिम भोजन’ का नाम बदलकर अब विशेष भोजन कर दिया गया है। एयर इंडिया के इन फ्लाइट मेन्यू में हिंदू भोजन, जैन भोजन, कोसेर भोजन और वीगन मील आदि शामिल हैं। हालाकि स्पेशल मील (विशेष भोजन) हलाल सर्टिफाइड होगा।

    अलग-अलग धर्मों का मेन्यू

    मेन्यू को अलग-अलग धर्मों के लोगों की पसंद और धार्मिक प्रथाओं को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। एयर इंडिया द्वारा अपने मेन्यू में भोजन के नाम को धर्मों से जोड़ने पर विवाद भी हो चुका है । भोजन का नाम आहार संबंधी पसंद के बजाय धर्म के आधार पर रखने पर इस साल जून में कांग्रेसी सांसद मणिकम टैगोर ने सवाल उठाए थे और नागरिक उड्धयन मंत्रालय से एयर इंडिया के खिलाफ कारवाई की मांग की थी। इसी सिलसिले में मुस्लिम भोजन का नाम बदलने की जानकारियां प्राप्त हो रही है।

    विशेष भोजन कैसे तैयार किया जाता है?

    एयर इंडिया (Air India) का मुस्लिम भोजन, मृस्लिम समुदाय के यात्रियों के लिए, प्रमाणित हलाल रसोई में मुस्लिम आहार संबंधी आवश्यकताओं के अनुसार भारतीय व्यंजन शैली में तैयार किया जाता है। अब एयर इंडिया में मुस्लिम भोजन, स्पेशल मील (विशेष भोजन) कहलाएगा। इसका मतलब हलाल सर्टिफाइड भोजन होगा। MOML मुस्लिम भोजन स्टिकर के साथ लेबल किए गए प्रीबुक भोजन को विशेष भोजन (SPML) माना जाएगा।

    एयर इंडिया के मेन्यू में क्या है?

    फ्लाइट में एयर इंडिया (Air India) यात्रियों को डायबेटिक मील, ग्लूटेन फ्री मील, फ्रूट प्लेटर मील, नॉन वेजिटेरियन मील, एशियन वेजिटेरियन मील, वीगन मील, जैन मील, कोसेर मील, हिंदु मील, और बेबी मील जैसे विकल्प उपलब्य कराती हैं। गोमांस और पोर्क का इस्तेमाल नहीं एयर इंडिया फ्लाइट में यात्रियों को मांसाहारी भोजन
    जरूर उपलब्ध कराती है, परंतु वह गोमांस या पोर्क का इस्तेमाल नहीं करती है। एयर इंडिया ने स्पष्ट किया है कि वह वह गोमांस या पोर्क या इनसे बने किसी भी उत्पाद का यूज कोई भी व्यंजन बनाने में नहीं करती है।