Category: नई मुंबई

  • पनवेल गैंगवार: कुख्यात गैंगस्टर राजकुमार म्हात्रे पर गोल्डन मैन का हमला, 14 पर केस

    पनवेल गैंगवार: कुख्यात गैंगस्टर राजकुमार म्हात्रे पर गोल्डन मैन का हमला, 14 पर केस

    पनवेल में खूनी गैंगवार, कुख्यात गैंगस्टर राजकुमार म्हात्रे पर गोल्डन मैन और उसके साथियों का तलवार-दरांती से हमला। पुलिस ने 14 पर केस दर्ज किया, दहशत का माहौल।

    पनवेल (नवी मुंबई), 10 सितंबर 2025 – मुंबई से लगे पनवेल शहर में गैंगवार और खूनी संघर्ष की घटनाओं ने पुलिस और नागरिकों को चिंता में डाल दिया है। शनिवार को हुई एक सनसनीखेज वारदात में इलाके के कुख्यात गैंगस्टर राजकुमार म्हात्रे पर जानलेवा हमला किया गया। इस हमले में गोल्डन मैन के नाम से कुख्यात अनिकेत म्हात्रे और उसके साथियों ने तलवार, कोयता, हॉकी स्टिक और बंदूक का इस्तेमाल किया। घटना में राजकुमार म्हात्रे गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पनवेल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    गैंगवार की गूंज: पनवेल में पुणे जैसी वारदात

    पनवेल को मुंबई का प्रवेश द्वार कहा जाता है, लेकिन अब यह शहर गैंगवार और क्रिमिनल लड़ाई का अड्डा बनता दिख रहा है। पिछले हफ्ते पुणे में जिस तरह दो गिरोहों के बीच खून-खराबा हुआ था, ठीक वैसा ही घटनाक्रम पनवेल में दोहराया गया।

    शनिवार को पनवेल के खुटारी गांव में कुख्यात राजकुमार म्हात्रे पर हमला हुआ। इसके अगले ही दिन, यानी रविवार को, कोपरखैराने सेक्टर-19 में दो गुटों के बीच सशस्त्र झड़प हुई। पुलिस ने इस झगड़े के बाद तत्काल कार्रवाई की और संदिग्धों को हिरासत में लिया।

    Panvel-mumbai-gang-war-Golden-Man-attacks-notorious-gangster-Rajkumar-Mhatre

    दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, पनवेल में क्रिमिनल दो गुट – राजेश जेजुरकर और गोरख म्हात्रे – के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। शनिवार को यह विवाद हिंसा में बदल गया।

    • दोनों गुटों के गुंडों ने लाठियों, तलवारों और अन्य धारदार हथियारों से एक-दूसरे पर हमला किया।
    • झगड़े में राजेश जेजुरकर और आकाश नवघाने गंभीर रूप से घायल हो गए।
    • दोनों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    राजकुमार म्हात्रे पर हमला: गोल्डन मैन की एंट्री

    इसी बीच सबसे बड़ा धमाका हुआ – जब कुख्यात गैंगस्टर राजकुमार म्हात्रे पर हमला हुआ। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक:

    • अनिकेत म्हात्रे उर्फ़ गोल्डन मैन ने अपने साथियों के साथ मिलकर राजकुमार पर हमला किया।
    • तलवार, कोयता, बंदूक और हॉकी स्टिक जैसे खतरनाक हथियारों का इस्तेमाल किया गया।
    • हमला इतना जबरदस्त था कि राजकुमार को गंभीर चोटें आईं।
    • हमला करने के बाद गोल्डन मैन ने हवा में फायरिंग भी की, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई।

    राजकुमार को खून से लथपथ हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

    14 आरोपियों पर केस दर्ज, गोल्डन मैन फरार

    पनवेल पुलिस ने इस घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए अनिकेत म्हात्रे उर्फ़ गोल्डन मैन समेत 14 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। हालांकि, पुलिस को अब तक गोल्डन मैन और उसके कुछ साथियों की गिरफ्तारी नहीं मिली है।

    पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और आरोपियों की तलाश के लिए स्पेशल टीमें बनाई गई हैं।

    इलाके में दहशत का माहौल

    हमले और गैंगवार की इन घटनाओं से पनवेल इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लगातार बढ़ते गैंगवॉर से सड़क पर निकलना भी असुरक्षित महसूस हो रहा है।

    एक निवासी ने कहा – “यहां हर सप्ताह कोई न कोई गैंगवार हो रही है। पुलिस कार्रवाई करती है, लेकिन कुछ दिनों बाद वही लोग फिर से हथियार लेकर सड़कों पर दिखाई देते हैं।”

    पुलिस की चुनौती: संगठित अपराध का सफाया

    पनवेल, नवी मुंबई और ठाणे बेल्ट लंबे समय से गुंडागर्दी और क्रिमिनल्स गिरोह के लिए कुख्यात रहे हैं। अब जबकि गोल्डन मैन और राजकुमार म्हात्रे जैसे नाम सामने आ रहे हैं, पुलिस के लिए संगठित अपराध का सफाया करना बड़ी चुनौती बन गया है।

    पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

  • मुंबई पुलिस ने 72 लाख के सोना चोरी का आरोपी को पकड़ा

    मुंबई पुलिस ने 72 लाख के सोना चोरी का आरोपी को पकड़ा

    कामोठे, नवी मुंबई में ज्वेलरी शॉप से 72 लाख की चोरी करने वाला आरोपी बोरीवली स्टेशन पर पकड़ा गया। पुलिस ने पूरी चोरी की मालमत्ता बरामद की।

    Mumbai-borivali-police-arrested-the-accused-of-stealing-Sonya-worth-Rs-72-lakh

    मुंबई: नवी मुंबई के कामोठे सेक्टर-12 स्थित पारसनाथ ज्वेलर्स में हुई बड़ी चोरी को पुलिस ने महज़ चार घंटे में सुलझा दिया। आरोपी राजस्थान भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मुंबई पुलिस की सतर्कता से उसे बोरीवली स्टेशन इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी किए गए 78 तोले सोने के दागिने, 18 छोटे हीरे और ₹1.39 लाख नकद सहित करीब 72 लाख रुपये की मालमत्ता बरामद किया है।

    चोरी की घटना कैसे हुई?

    घटना 6 सितंबर 2025 की दोपहर 2 से 3 बजे के बीच कामोठे, पनवेल के पारसनाथ ज्वेलर्स में हुई। आरोपी ने दुकान से सोने-हीरे के दागिने और नकदी लेकर फरार हो गया।

    चोरी की जानकारी सामने आते ही नवी मुंबई पुलिस और अपराध शाखा सक्रिय हो गई। इस बीच आरोपी बोरीवली स्टेशन के पास संदिग्ध हालचाल में पुलिस को दिखा।

    पुलिस की सतर्कता से आरोपी गिरफ्तार

    कस्तुरबा मार्ग पुलिस ठाणे की गश्त टीम को एक युवक संदिग्ध रूप से घूमता दिखाई दिया। पूछताछ में उसने टालमटोल की और बैग की जांच करने पर उसमें सोने के दागिने और नकद मिले। गहन पूछताछ में उसने कबूल किया कि उसने कामोठे स्थित ज्वेलरी दुकान से चोरी की और अब राजस्थान अपने गांव लौटने जा रहा था।

    नवी मुंबई पुलिस से समन्वय

    मुंबई पुलिस ने तुरंत नवी मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-3 से संपर्क साधा। जांच में पुष्टि हुई कि पारसनाथ ज्वेलर्स में उसी दिन चोरी हुई है। इसके बाद आरोपी को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर माल समेत नवी मुंबई पुलिस के हवाले कर दिया गया।

    आरोपी कौन है?

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान करणसिंह नाथूसिंह खारवार, निवासी केलवा, जिला राजसमंद, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह अपने गांव भागने की फिराक में था।

    बरामद मालमत्ता

    पुलिस ने आरोपी के पास से जब्त किया

    • 78 तोले सोने के दागिने
    • 18 छोटे हीरे
    • ₹1,39,200 नकद

    बरामद माल की कुल कीमत करीब 70-72 लाख रुपये आंकी गई है।

    पुलिस टीम की सराहनीय कार्रवाई

    यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जयराज रणवरे के नेतृत्व में हुई। पुलिस उपायुक्त परिमंडल-12 आनंद भोईटे, सहायक पुलिस आयुक्त मालोजी शिंदे और पुलिस निरीक्षक (क्राईम) सुभाष जाधव के मार्गदर्शन में टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

    गुन्हे प्रकटीकरण पथक में शामिल थे:

    • पोउनि धिरज वायकोस
    • पोउनि अनिकेत शिंदे
    • पोह. राजेश पेडणेकर
    • पोह. करुणेश म्हात्रे
    • पोशि. महांतेश सवळी
    • पोशि. तुषार पुजारी
    • पोशि. अनिकेत सकपाळ
    • पोशि. अमोल फोपसे
    • पोशि. राहुल सांगळे
    • पोशि. विकेश शिंगटे
    • पोशि. महादेव पुरी
    • पोशि. राहुल वडर
    • पोशि. प्रविष फर्डे

    केस दर्ज

    इस चोरी के मामले में कामोठे पुलिस ठाणे में गुन्हा रजि. क्र. 0173/2025, कलम 306 भान्यासं के तहत केस दर्ज किया है। आगे की जांच नवी मुंबई पुलिस कर रही है।

    मुंबई पुलिस की तेजी और सतर्कता के चलते चोरी की यह वारदात कुछ ही घंटों में सुलझा ली गई। आरोपी को पकड़कर पूरी चोरी का माल बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई से यह साबित होता है कि पुलिस की गश्त और सतर्कता कितनी अहम है।

  • मुंबई में CNG सप्लाई बाधित, ONGC प्लांट में लगी आग

    मुंबई में CNG सप्लाई बाधित, ONGC प्लांट में लगी आग

    मुंबई में ONGC उरण प्लांट में लगी आग से CNG सप्लाई प्रभावित, MGL ने घरेलू PNG सप्लाई सुरक्षित बताई, इंडस्ट्रियल ग्राहकों को अन्य ईंधन अपनाने की सलाह।

    मुंबई: सोमवार को नवी मुंबई स्थित ONGC के उरण गैस प्रोसेसिंग प्लांट में आग लगने से शहर में CNG सप्लाई पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि कंपनी ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) सप्लाई को प्राथमिकता देने का भरोसा दिया है।

    आग कब और कैसे लगी?

    जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 3 बजे ONGC के उरण प्लांट में अचानक आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए कंपनी की फायर ब्रिगेड टीम ने दो घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया**। शाम तक स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया और राहत की बात यह रही कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को चोट नहीं लगी।

    MGL ने क्या कहा?

    मुंबई की गैस वितरण कंपनी महनगर गैस लिमिटेड (MGL) ने बयान जारी कर कहा कि:

    • घरेलू उपभोक्ताओं को PNG सप्लाई प्रभावित नहीं होगी।
    • इंडस्ट्रियल और कमर्शियल ग्राहकों से अपील की गई है कि वे फिलहाल वैकल्पिक ईंधन का इस्तेमाल करें।
    • जैसे ही ONGC का उरण प्लांट पूरी तरह से सामान्य संचालन में आएगा, CNG सप्लाई भी बहाल कर दी जाएगी।

    CNG स्टेशनों पर दबाव

    ONGC प्लांट में आग लगने के बाद शहर में पाइपलाइन प्रेशर कम हो गया है। ऐसे में CNG स्टेशनों पर ईंधन की कमी हो सकती है। कई जगहों पर लंबी कतारें लगने की आशंका जताई जा रही है।

    शहर के कुछ हिस्सों में पहले ही CNG की सप्लाई धीमी होने की जानकारी सामने आई है। ऑटो रिक्शा और टैक्सी यूनियनों ने भी चिंता जताई है कि अगर सप्लाई में दिक्कत हुई तो यात्रियों को इसका असर सीधे किराए और उपलब्धता पर दिखेगा।

    घरेलू PNG उपभोक्ता न घबराएं

    MGL ने दोहराया कि घरेलू PNG सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित है। कंपनी ने यह भी कहा कि गैस की प्राथमिकता हमेशा घरों के उपभोक्ताओं को दी जाएगी ताकि लोगों को खाना पकाने या जरूरी कामों में कोई परेशानी न हो।

    इंडस्ट्रियल ग्राहकों पर असर

    इस आग का सीधा असर उन फैक्ट्रियों और कंपनियों पर हो सकता है जो CNG और PNG पर आधारित ईंधन का इस्तेमाल करती हैं। MGL ने इन संस्थानों को अपील की है कि वे अस्थायी रूप से एलपीजी, डीजल या अन्य वैकल्पिक ईंधनों का उपयोग करें।

    हादसे में कोई हताहत नहीं

    ONGC अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पाने के बाद हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। कोई जनहानि नहीं हुई है और न ही कोई बड़ा ढांचा क्षतिग्रस्त हुआ है। आग लगने की वजहों की जांच की जा रही है।

    मुंबईकरों की चिंता

    मुंबई जैसे बड़े शहर में जहां हर दिन लाखों वाहन CNG पर चलते हैं, सप्लाई में कमी आने से ऑटो, टैक्सी और बस सेवाओं पर असर पड़ सकता है। यात्रियों ने सोशल मीडिया पर चिंता जताते हुए कहा कि अगर स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो उन्हें यात्रा करने में मुश्किलें होंगी।

    ONGC के उरण प्लांट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन इसका असर फिलहाल मुंबई की CNG सप्लाई पर दिख सकता है। MGL ने आश्वासन दिया है कि घरेलू PNG उपभोक्ता प्रभावित नहीं होंगे, हालांकि CNG स्टेशनों पर ईंधन की कमी और लंबी कतारें देखने को मिल सकती हैं।

  • मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 होगा ध्वस्त, नवी मुंबई एयरपोर्ट से मिलेगा विकल्प – यात्रियों पर दबाव बढ़ने की आशंका

    मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 होगा ध्वस्त, नवी मुंबई एयरपोर्ट से मिलेगा विकल्प – यात्रियों पर दबाव बढ़ने की आशंका

    मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 जल्द ध्वस्त किया जाएगा। फिलहाल इसे टाला गया है ताकि यात्रियों को दिक्कत न हो। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद ही यह कदम उठाया जाएगा। हर साल 1 करोड़ से ज्यादा यात्री टर्मिनल-1 से सफर करते हैं। Mumbai Airport’s Terminal-1 will be demolished, Navi Mumbai Airport will provide an alternative – There is a possibility of increased pressure on passengers

    मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी का छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट (CSMIA) यात्रियों की बढ़ती संख्या से जूझ रहा है। इसी बीच प्रशासन ने जानकारी दी है कि मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 (T1) ध्वस्त किया जाएगा। हालांकि यह प्रक्रिया फिलहाल तुरंत नहीं होगी, बल्कि नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) का टर्मिनल-2 चालू होने के बाद इसे लागू किया जाएगा। Mumbai Airport’s Terminal-1 will be demolished, Navi Mumbai Airport will provide an alternative – There is a possibility of increased pressure on passengers

    क्यों होगा टर्मिनल-1 का ध्वस्तीकरण?

    यह फैसला CSMIA के बड़े रीडेवलपमेंट प्रोजेक्ट का हिस्सा है।

    • हर साल टर्मिनल-1 से ही 1 करोड़ से ज्यादा यात्री सफर करते हैं।
    • सुरक्षा और मैनेजमेंट कारणों से टर्मिनल-1 के कुछ हिस्से पहले ही बंद किए जा चुके हैं।
    • प्रशासन का कहना है कि अगर T1 को अभी बंद किया गया, तो बाकी सिस्टम पर भारी दबाव पड़ेगा।

    एडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के सीईओ अरुण बंसल ने कहा –
    “हमने सुरक्षा कारणों से टर्मिनल-1 के कुछ हिस्से पहले ही अस्थायी रूप से बंद किए हैं। लेकिन पूरी तरह से डिमोलिशन तभी होगा जब नवी मुंबई एयरपोर्ट पर नई सुविधा उपलब्ध होगी।” Mumbai Airport’s Terminal-1 will be demolished, Navi Mumbai Airport will provide an alternative – There is a possibility of increased pressure on passengers

    नवी मुंबई एयरपोर्ट से मिलेगी राहत

    मुंबई एयरपोर्ट के मौजूदा ढांचे में अतिरिक्त यात्रियों को संभालने की क्षमता नहीं है। ऐसे में नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने के बाद ही यह फैसला लागू किया जाएगा।

    • नवी मुंबई एयरपोर्ट से यात्री भार का दबाव कम होगा।
    • इसके बाद टर्मिनल-1 को हटाकर आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर और नई बिल्डिंग तैयार की जाएगी।
    • प्रोजेक्ट मैनेजर्स के मुताबिक, नई इमारत बनने में कई साल लग सकते हैं।

    यात्रियों पर असर

    फिलहाल मुंबई एयरपोर्ट पर रोजाना लाखों यात्री सफर करते हैं।

    • टर्मिनल-1 मुख्य रूप से डोमेस्टिक फ्लाइट्स के लिए इस्तेमाल होता है।
    • अगर इसे बिना विकल्प बंद किया गया, तो यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ेगी।
    • प्रशासन का अनुमान है कि यह कदम पूरे एयरपोर्ट सिस्टम पर दबाव डाल सकता है।

    निष्कर्ष

    मुंबई एयरपोर्ट का टर्मिनल-1 ध्वस्त करना भविष्य की जरूरत है ताकि यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर मिल सके। लेकिन फिलहाल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे टाल दिया है। नवी मुंबई एयरपोर्ट के शुरू होने के बाद यह बड़ा बदलाव लागू किया जाएगा। Mumbai Airport’s Terminal-1 will be demolished, Navi Mumbai Airport will provide an alternative – There is a possibility of increased pressure on passengers

  • Mumbai Rain Update: सड़कों पर सैलाब से बुरा हाल, मुंबई लोकल ट्रेनें भी ठप

    Mumbai Rain Update: सड़कों पर सैलाब से बुरा हाल, मुंबई लोकल ट्रेनें भी ठप

    रविवार रात से ही मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। सोमवार सुबह से बारिश और भी तेज हो गई है। जिसकी वजह से मंगलवार को मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया। मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। Mumbai Rain Update: Roads are in bad condition due to floods, Mumbai local trains are also stalled

    मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से इस वक्त भारी बारिश के कहर से जूझ रहे हैं। पिछले कई दिनों से मुंबईकरों का बारिश से बुरा हाल है। शनिवार से ही लगातार तेज बारिश जारी है। सोमवार सुबह से बारिश और भी तेज हो गई है। इस वजह से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है। मुंबई और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है और प्रशासन ने सोमवार से ही स्कूल कॉलेज बंद कर दिया है। Mumbai Rain Update: Roads are in bad condition due to floods, Mumbai local trains are also stalled

    राज्य में 7 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बताया कि राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश की वजह से सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं नांदेड़ जिले में 200 से अधिक ग्रामीण फंस गए, जिसकी वजह से बचाव और राहत कार्यों के लिए सेना को तैनात किया गया है। कोंकण में कुछ नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है और जलगांव में भारी नुकसान हुआ है। बारिश को लेकर लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं। Mumbai Rain Update: Roads are in bad condition due to floods, Mumbai local trains are also stalled

    MUMBAI RAIN LIVE UPDATES…

    Vasai-virar-rain-update

    वसई विरार महानगरपालिका मुख्यालय परिसर हुआ जलमग्न
    नालासोपारा और वसई रोड स्टेशन के बीच भारी बारिश और जलभराव के कारण, कई ट्रेनें प्रभावित हो गई है। पश्चिम रेलवे ने दी जानकारी

    नवी मुंबई सब-वे बंद, 4 से 5 फीट तक पानी जमा

    • ठाणे-बेलापुर राजमार्ग पर महापे सर्कल स्थित सब-वे में पानी जमा होने के कारण बंद
    • 4 से 5 फीट तक पानी जमा हो गया
    • सब-वे बंद होने के कारण यातायात प्रभावित
    • ठाणे से बेलापुर जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक जाम

    अंधेरी सब-वे से पानी निकल गया
    बारिश को लेकर मौसम विभाग की जानकारी
    दक्षिणी आंतरिक ओडिशा पर अवदाब के प्रभाव के कारण, उत्तरी कोंकण (मुंबई सहित), दक्षिणी गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में 19 और 20, सौराष्ट्र और कच्छ में 19-21 के दौरान और विदर्भ और उत्तरी तेलंगाना में 19 अगस्त को अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

    22 से और बढ़ेगा बारिश का प्रभाव
    प्रायद्वीपीय और आसपास के मध्य भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और आसपास के पूर्वी भारत में 22 अगस्त से वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना है।

    300 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश
    मुंबई में भारी बारिश से भी ज्यादा बारिश हुई है। यहां कुछ इलाकों में 300 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश हुई है। यह रिकॉर्ड बारिश बताया जा रहा है। इसके चलते मुंबई के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया है। हालांकि कुछ जगहों पर से पानी निकल गया और यातायात शुरू हो गई है। मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन भी धीमी गति से चल रही है। अब जब पानी कम हो रहा है, तो लोकल ट्रेन यातायात बहाल कर दिया जाएगा। इसकी सूचना पश्चिम रेलवे ने जारी की है।

    Mumbai-latest-rain-update

    मुंबई – घाटकोपर अंधेरी लिंक रोड पर भारी जलभराव
    सड़कें तालाब बनीं, बड़ी संख्या में गाड़ियां पानी में डूबी हुईं दिखीं।

    वसई पूर्व के सरजा मोरी में बाढ़ के पानी में 5 लोग फंसे, 497 निकाले गए
    वसई पूर्व के सरजा मोरी में बाढ़ के पानी में 5 लोग फंस गए। उनको बचाने का प्रयास जारी है। अब तक 497 लोगों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया है। ये सभी लोग लगभग छाती तक गहरे पानी में फंसे हुए थे। रस्सियों की मदद से लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

    Vasai-virar-rain-updstes

    मुंबई के भांडुप में गिरा पेड़, 10-12 रिक्शे दबे
    सुबह से हो रही बारिश की वजह से भांडुप लेख रोड इलाके में एक पेड़ गिर गया, दस-बारह रिक्शे उसके नीचे दब गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

    कल्याण के थानकर पाड़ा इलाके में बारिश से ढही दीवार
    मुंबई के कल्याण के थानकर पाड़ा इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से एक घर की दीवार ढह गई। कल्याण डोंबिवली नगर निगम के सहायक आयुक्त धनंजय थोरात ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा,
    “यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।”

    मीठी नदी का जलस्तर बढ़ा, 350 लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे गए
    बृहन्मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में जारी भारी बारिश की वजह से मीठी नदी का जलस्तर 3.9 मीटर तक बढ़ गया है। इसे देखते हुए, एहतियाती उपाय के तौर पर, क्रांति नगर, कुर्ला के निचले इलाकों से लगभग 350 नागरिकों को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के मगनदास माथुरम बीएमसी स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जो एक अस्थायी आश्रय स्थल है। BMC ने नागरिकों के लिए यहां भोजन की भी व्यवस्था की है।

    मुंबई में बारिश से हाहाकार, पानी में डूब गई कार
    मुंबई का बारिश से कितना बुरा हाल है, इस बात का अंदाजा तस्वीरों और वीडियो से आसानी से लगाया जा सकता है। सड़कों पर कमर तक पानी भरा हुआ है। मुंबई के एक इलाके में सड़क पर इतना पानी भर गया कि कार इसमें लगभग डूब गई।

    मुंबई में पिछले 24 घंटों में कहां कितनी बारिश
    मुंबई में 18 अगस्त को सुबह 8 बजे से 19 अगस्त को सुबह 8 बजे तक कहां हुई कितनी बारिश

    पश्चिमी उपनगर:

    1. चिंचोली अग्निशमन केंद्र – 361 मिमी.
    2. कांदिवली अग्निशमन केंद्र – 337 मिमी.
    3. डिंडोशी कॉलोनी नगर निगम स्कूल – 305 मिमी.
    4. मगथाने बस डिपो – 304 मिमी.
    5. वर्सोवा पंपिंग स्टेशन – 240 मिमी.

    मुंबई सिटी:

    1. एसडब्ल्यूडी वर्कशॉप, दादर – 300 मिमी..
    2. बी. नाडकर्णी नगर निगम स्कूल, वडाला – 282 मिमी.
    3. फोर्सबेरी रोड जलाशय, एफ/दक्षिण वार्ड – 265 मिमी
    4. प्रतीक्षा नगर नगर निगम स्कूल, सायन – 252 मिमी.
    5. सावित्रीबाई फुले नगर निगम स्कूल, वर्ली – 250 मिमी.

    पूर्वी उपनगर:

    1. चेंबूर अग्निशमन केंद्र – 297 मिमी.
    2. भवन प्रस्ताव कार्यालय, विक्रोली – 293 मिमी.
    3. पासपोली नगर निगम स्कूल, पवई – 290 मिमी.
    4. वीणा नगर निगम स्कूल – 288 मिमी.
    5. टैगोर नगर निगम स्कूल – 287 मिमी.

    गढ़चिरौली में भारी बारिश से नाले में बहा 19 साल का लड़का
    महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भी बारिश से हाल बहुत बुरा है। भामरागढ़ तालुका में बाढ़ में 19 साल का युवक बह गया। उसकी तलाशी अभियान जारी है। पिछले दो दिनों से मौसम विभाग ने गढ़चिरौली जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। इसका असर दक्षिण गढ़चिरौली क्षेत्र में देखा जा रहा है। कल हुई बारिश के कारण पर्लकोटा नदी पर बने पुल से पानी बह रहा है, इसलिए भामरागढ़ से अलापल्ली मार्ग कल रात से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। Mumbai Rain Update: Roads are in bad condition due to floods, Mumbai local trains are also stalled

    Mumbai-local-train-update

    ठाणे में भारी भीड़, रेलवे ट्रैक पर से ट्रेन पकड़ने की कोशिश
    मुंबई और इसके आसपास हो रही भारी बारिश की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिसकी वजह से ठाणे रेलवे ट्रैक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मध्य रेलवे यातायात बाधित होने की वजह से लोग ठाणे में रेलवे ट्रैक पर उतर आए। कई यात्री भारी बारिश में अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक से ही ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। Mumbai Rain Update: Roads are in bad condition due to floods, Mumbai local trains are also stalled

  • बाप-बेटे दो आंखों के डॉक्टर ने मिलकर 5 लोगों की आंखों की रौशनी छीन ली। मामला दर्ज ..

    बाप-बेटे दो आंखों के डॉक्टर ने मिलकर 5 लोगों की आंखों की रौशनी छीन ली। मामला दर्ज ..

    मोतियाबिंद से पीड़ित एक 67 साल के शख्स ने किया फरियाद। दो नेत्र रोग विशेषज्ञों ने उसकी सर्जरी की थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके अलावा, दिसंबर 2024 से वहां सर्जरी कराने वाले चार अन्य लोगों की आंखों की रोशनी चली गई। A father-son duo of eye doctors together took away the eyesight of 5 people. Case registered…

    मुंबई: नवी मुंबई के वाशी इलाके से हैरान करने वाली खबर सामने आई है, यहां पुलिस ने नेत्र रोग विशेषज्ञ एक पिता-पुत्र को कथित तौर पर पांच वरिष्ठ नागरिकों की मोतियाबिंद सर्जरी में गड़बड़ी करने के आरोप में एफआईआर दर्ज किया है। जिन लोगों की सर्जरी हुई थी, उनकी आंखों की रोशनी चली गई। A father-son duo of eye doctors together took away the eyesight of 5 people. Case registered…

    संक्रमण के कारण गई आंखों की रौशनी

    खबर के अनुसार, कथित तौर पर सर्जरी की प्रक्रिया के बाद मरीजों की आंखों में संक्रमण हो गया जिसके कारण उनकी आंखों की रोशनी चली गई। सिविल सर्जन की एक रिपोर्ट के आधार पर, वाशी पुलिस ने 87 साल के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ और उनके बेटे के खिलाफ पहली सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की। A father-son duo of eye doctors together took away the eyesight of 5 people. Case registered…

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस के अनुसार, मोतियाबिंद से पीड़ित एक 67 साल के शख्स ने अस्पताल से संपर्क किया था और दो नेत्र रोग विशेषज्ञों ने मार्च में उसकी सर्जरी की थी। शिकायतकर्ता ने कहा कि उनके अलावा, दिसंबर 2024 से वहां सर्जरी कराने वाले चार अन्य लोगों की आंखों की रोशनी चली गई है। मामला सिविल सर्जन के ध्यान में लाया गया, जिनकी हालिया रिपोर्ट ने शिकायतकर्ता के आरोपों की पुष्टि की गई। रिपोर्ट हाल ही में वाशी पुलिस को भेजी गई और मामला दर्ज किया गया।

    आंखों में लगी गंभीर चोट

    एक अधिकारी ने कहा कि डॉक्टरों पर जल्दबाजी और लापरवाही से सर्जरी करने का आरोप है। परिणामस्वरूप, 65 साल से अधिक आयु के एक दंपत्ति सहित पांच रोगियों की आंखों में गंभीर चोटें आईं। कथित तौर पर सर्जरी के बाद पीड़ितों को स्यूडोमोनस वायरस के कारण होने वाले गंभीर संक्रमण का पता चला। A father-son duo of eye doctors together took away the eyesight of 5 people. Case registered…

    बिना लायसेंस किया इलाज

    वाशी पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संजय धूमल ने कहा, “हम जांच कर रहे हैं कि क्या डॉक्टरों को 87 साल की उम्र में सर्जरी करने की अनुमति है।” वरिष्ठ निरीक्षक ने कहा कि पुलिस ने यह भी पाया कि डॉक्टरों ने महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल के साथ अपने लाइसेंस का रिन्यूअल नहीं कराया था।

    मुकदमा हुआ दर्ज

    डॉक्टर्स पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 125 (ए), 125 (बी) (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और 3 (5) (सामान्य इरादा) के साथ-साथ राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग अधिनियम के प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। A father-son duo of eye doctors together took away the eyesight of 5 people. Case registered…

  • मराठी मुद्दा लोगों के सर चढ़कर बोलने लगा है। मराठी नहीं बोलने पर छात्र को हॉकी से पीटा, हो गया लहू-लुहान

    मराठी मुद्दा लोगों के सर चढ़कर बोलने लगा है। मराठी नहीं बोलने पर छात्र को हॉकी से पीटा, हो गया लहू-लुहान

    नवी मुंबई के वाशी इलाके में 20 वर्षीय छात्र पर चार लोगों ने हॉकी स्टिक से हमला कर दिया। विवाद मराठी नही बोलने का बताया जा रहा है। मुख्य आरोपी ने छात्र के सिर पर वार किया.. The Marathi issue has become a topic of discussion among people. A student was beaten with a hockey stick

    The-Marathi-issue-has-become-a-topic-of-discussion-among-people-A-student-was-beaten-with-a-hockey-stick-news

    न्यूज़ डेस्क
    महाराष्ट्र:
    मुंबई से सटे नवी मुंबई के वाशी इलाके में 20 वर्षीय छात्र पर हॉकी स्टिक से हमला करने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि पीडित छात्र से आरोपियों ने मराठी में बात करने को कहा था, जिसकी वजह से उनके बीच बहस हुई।

    इस घटना के बाद से लोग मराठी भाषा विवाद के नाम पर आपसी रंजीश को अंजाम देने का हथियार बताने लगे हैं। लोगों का कहना है कि समाज में अचानक इतना गुस्सा कहां से आ गया। जो एक दूसरे को लोग अपने गुस्से का शिकार बना रहे हैं। किसी का तिरस्कार और मार पीट यह मानवता के खिलाफ सरारस हमले हैं, जो कतई बर्दाश्त के बाहर है। समय रहते इसपर प्रशासन को अंकुश लगाना चाहिए। The Marathi issue has become a topic of discussion among people. A student was beaten with a hockey stick

    कैसे हुआ झगड़ा?

    पुलिस के मुताबिक, यह झगड़ा तब शुरू हुआ, जब फैजान नाइक का एक आरोपी ने मराठी में बात न करने पर आपत्ति जताई। बहस इतनी बढ़ गई कि नाइक और तीन अन्य ने शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया। मुख्य आरोपी ने पीड़ित के सिर पर हॉकी स्टिक से वार किया, जिससे उसे सर फट गया और गंभीर चोटें आईं। The Marathi issue has become a topic of discussion among people. A student was beaten with a hockey stick

    पुलिस ने क्या कहा?

    अन्य आरोपियों ने भी उसका साथ दिया और उसे खूब पीटा। आरोपियों ने पीड़ित को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पीड़ित की मेडिकल जांच करवाई गई है और उसका बयान दर्ज किया गया है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है। The Marathi issue has become a topic of discussion among people. A student was beaten with a hockey stick

  • अपनी परिस्थितियों से तंग आकर माता-पिता ने नवजात बच्ची को छोड़ा

    अपनी परिस्थितियों से तंग आकर माता-पिता ने नवजात बच्ची को छोड़ा

    पनवेल में एक आश्रम के बाहर एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में मिली। टोकरी में इस बच्ची के साथ एक चिट्ठी भी मिली। इसे पढने के बाद लोगों का दिल छलक गया। कईयों ने बहा दिए आंसू.. Tired of their circumstances, parents abandoned their newborn baby girl

    मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी बम्बई से सटे नवी मुंबई के पनवेल इलाके से एक दिल को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां तक्का नामक परिसर में स्थित स्वप्नालय आश्रम के बाहर फुटपाथ पर एक नवजात बच्ची लावारिस हालत में पाई गई है। रात के सन्नाटे में किसी ने इस मासूम बच्ची को एक प्लास्टिक की टोकरी में दूध की बोतल, सेरेलैक और कुछ कपड़ों के साथ छोड़ दिया था। Tired of their circumstances, parents abandoned their newborn baby girl

    बच्ची के साथ एक चिट्ठी भी लोगों को बरामद हुई है। अंग्रेजी में लिखी इस चिट्ठी को जिसने भी पढ़ा, उसका दिल भर आया। चिट्ठी पढ़ने वालों ने बताया, कि यह कोई क्रूरता नहीं, बल्कि मां-बाप की मजबूरी है जो इस नवजात बच्ची को ऐसे सूनसान में छोड़कर जाना पड़ा है। मां-बाप के दिल की इस टीस ने सभी की आंखों में आंसू ला दिया। Tired of their circumstances, parents abandoned their newborn baby girl

    चिट्ठी में क्या लिखा था?

    मौके पर बच्ची के पास से मिली चिट्ठी उनके परिवार की बेबसी की कहानी बयां कर रही थी। चिट्ठी में बच्ची के माता-पिता ने अंग्रेजी में लिखा था, कि “हमें बहुत दुख है, कि हमें यह करना पड़ रहा। हमारे पास कोई दूसरा रास्ता नहीं है। हम इस बच्ची का मानसिक और आर्थिक रूप से पालन-पोषण नहीं कर सकते। प्लीज इसे किसी के साथ न जोड़ें या मामले को बढ़ाएं नहीं। हम नहीं चाहते कि वह उन मुश्किलों का सामना करे, जो हमें झेलनी पड़ रही हैं। हम आपसे बिनती करते हैं, कि इसकी जिंदगी को बचाएं। हम उम्मीद करते हैं, कि एक दिन हम इसे वापस ले सकेंगे। हम उसके करीब हैं। हमें माफ करें।” Tired of their circumstances, parents abandoned their newborn baby girl

    चश्मदीदों ने क्या कहा?

    स्थानीय लोगों के अनुसार, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर कुछ लोग दौड़े और बास्केट में लिपटी हुई नवजात को देखकर हैरान रह गए। उन्होंने तुरंत पनवेल शहर पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची को अपने कब्जे में लिया और उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची की हालत स्थिर है, और उसे अलीबाग में आगे की मेडिकल जांच के लिए भेजा जाएगा। Tired of their circumstances, parents abandoned their newborn baby girl

    समाज से सवाल ?

    इस घटना ने हमारे समाज के सामने यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर ऐसी क्या परिस्थिति रही होगी, जहां माता-पिता को अपने ही कलेजे के टुकड़े को छोड़ने का इतना कठोर फैसला लेना पड़ा होगा? सोचकर ही दिल कमजोर पड़ जाता है। Tired of their circumstances, parents abandoned their newborn baby girl

    एक स्थानीय निवासी ने कहा, “यह सोचकर ही आंखें नम हो जाती है कि कोई मां-बाप अपनी बच्ची को इस तरह छोड़ने को मजबूर कैसे हुए होंगे? हमें समाज के रूप में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कुछ करना होगा।” Tired of their circumstances, parents abandoned their newborn baby girl

    उस चिट्ठी में लिखा हर शब्द माता-पिता के दर्द और उनकी मजबूरी को बयां करता है। जहां पुलिस बच्ची के माता-पिता की तलाश में जुटी है, वहीं समाज के सामने यह सवाल है कि क्या हम ऐसी परिस्थितियों को रोकने के लिए तैयार हैं? Tired of their circumstances, parents abandoned their newborn baby girl

  • Mumbai Lake: महाराष्ट्र में बारिश से मिली राहत! मुंबई की सातों झीलों का जल स्तर 9.78 फीसदी बढ़ा

    Mumbai Lake: महाराष्ट्र में बारिश से मिली राहत! मुंबई की सातों झीलों का जल स्तर 9.78 फीसदी बढ़ा

    महाराष्ट्र में 15 जून से ही तेज बरसात हो रही है। इस बरसात के पानी से यहां के सभी झीलें लबालब भर चुके हैं। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात झीलों का जल स्तर 9.78 प्रतिशत तक बढ़ा।

    Mumbai Lake Water Level:  देश की आर्थिक राजधानी मुंबई सहित महाराष्ट्र में 15 जून से बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। मुंबई और आसपास के इलाकों में हो रही बारिश की वजह से शहरवासियों के लिए खुशी की खबर है। मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सातों झीलों का जल स्तर 9.78 प्रतिशत तक बढ़ गया है।

    नहीं होगी पानी की कटौती!

    महाराष्ट्र में बारिश की रफ्तार अगर इसी तरह होती रही, तो मुंबई की इन सातों झीलों में जल्द ही जल स्तर और भी ज्यादा बढ़ सकता है। इससे मुंबई में पानी की किल्लत से निपटने में मदद मिलेगी। हालांकि, बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने पहले ही स्पष्ट कर  दिया है कि उसके पास पानी का पर्याप्त भंडार है, जिससे मुंबई में पानी की कमी नहीं होगी।

    मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलें कौन सी हैं ?

    मुंबई को पानी की आपूर्ति सात झीलों से होती है। जिसमें अपर वैतरणा, मॉडक सागर, तानसा, मध्य वैतरणा, भातसा, विहार और तुलसी से शहर वासियों को पानी की सप्लाई की जाती है।

    मुंबई के लिए कितना पानी लगता है?

    मुंबई को प्रतिदिन लगभग 4,000 मिलियन लीटर पानी की आवश्यकता होती है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) शहर को लगभग 3,850 मिलियन लीटर पानी की आपूर्ति करती है, लेकिन शहर की कुल आवश्यकता लगभग 4,200 मिलियन लीटर है।

  • Mumbai: ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, कस्टम अधिकारी एवं दो पुलिसकर्मियों सहित 10 गिरफ्तार

    Mumbai: ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश, कस्टम अधिकारी एवं दो पुलिसकर्मियों सहित 10 गिरफ्तार

    पुलिस की एक विशेष टीम ने एक अंतर्राष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के गिरोह का पर्दाफाश किया है। जिसमें एक कस्टम अधिकारी सहित दो अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल रहे हैं। पुलिस ने लाखों रूपये के ड्रग्स के साथ अबतक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    मुंबई : नवी मुंबई पुलिस की विशेष जांच दल (Special Investigation Team) एसआईटी ने बड़े ड्रग सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। जिसमें दो पुलिसकर्मियों सहित एक कस्टम अधिकारी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने अबतक कुल 10 लोगों को गिरफ्तार कर लगभग 73 लाख रुपये के प्रतिबंधित सामग्री और अन्य संपत्ति जब्त किया है। इसके साथ ही पुलिस ने विदेश में बसे चिखर भाई का इस सिंडिकेट के पीछे हाथ होने की आशंका जताई है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    नवी मुंबई के क्राइम ब्रांच (Navi Mumbai Crime Branch) के पुलिस उपायुक्त अमित काले ने बुधवार को बताया कि 14 अप्रैल को एक गुप्त सूचना के आधार पर नेरुल पुलिस स्टेशन की टीम ने 22 वर्षीय आशीष गवरे और 23 वर्षीय अहमद आल्गी को 2.76 लाख रुपये के 17.19 ग्राम ड्रग के साथ गिरफ्तार किया है। इन दोनों से पूछताछ के बाद 28 वर्षीय सुजीत बंगेरा की गिरफ्तारी हुई। बंगेरा अमेरिका और थाईलैंड से ड्रग्स मंगवाने का काम करता था। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    https://csmia.adaniairports.com

    मुंबई एयरपोर्ट पर ड्रग्स की तस्करी

    जानकारी यह भी मिली कि मुंबई एयरपोर्ट (Mumbai Airport) से पार्सल को हरी झंडी देने वाला कस्टम अधिकारी भी इनसे मिला हुआ था। कस्टम अधिकारी प्रशांत गौर की मदद से इस पार्सल को एयरपोर्ट पर मंजूरी मिल जाती थी। इसलिए बंगेरा की निशानदेही पर पुलिस ने कस्टम अधिकारी प्रशांत गौर को भी गिरफ्तार कर लिया। इन सभी से पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि 56 वर्षीय कमल चांदवानी विदेश से आए ड्रग पार्सल को रिसीव कर सुजीत बंगेरा को सौंपता था। इसलिए पुलिस ने कमल चांदवानी को भी गिरफ्तार कर लिया। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    पुलिस अधिकारियों की गिरफ्तारी

    इस मामले में गिरफ्तार चांदवानी से पूछताछ में पता चला कि वह पुलिस का नकली आईडी कार्ड दिखा कर जांच एंजेंसियों को धोखा दिया करता था। इस मामले की छानबीन में पता चला कि खारघर पुलिस स्टेशन में तैनात पुलिसकर्मी सचिन भालेराव और एंटी-नारकोटिक्स यूनिट से जुड़े संजय फुलखर इनकी मदद करते थे, इसलिए पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया है। जांच में पता चला है कि इनमें से एक पुलिसकर्मी ने चंदवानी की मदद करने तथा उसकी गिरफ्तारी को रोकने का वादा किया था और इसके ऐवज में उसने 6 लाख रुपये लिए थे। 37 वर्षीय अंकित पटेल और 39 वर्षीय रिंकुदकुमार पटेल को ‘टीथर’ (USDT) से क्रिप्टोकरेंसी स्टेबलकॉइन को नकदी में बदलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)

    पुलिस उपायुक्त ने विदेश में बसे चिखर भाई का इस सिंडिकेट के पीछे हाथ होने की आशंका जताई है। पुलिस ने गांजा, हाइड्रोपोनिक गांजा, कोकीन की कुल कीमत 16.43 लाख रुपये, 7 लाख रुपये की कार, 14.12 लाख रुपये की अन्य संपत्ति और अन्य सामान जब्त किए हैं। पुलिस द्वारा जब्त सामान की कुल कीमत 73 लाख रुपये आंकी जा रही है। (Mumbai Drug syndicate busted, 10 arrested including custom officer and two policemen)