Category: Latest News

  • ‘साइकिल बैंक’ से लड़कियों की पढ़ाई को मिलेगी रफ्तार, पुणे जिला परिषद की अनोखी पहल

    ‘साइकिल बैंक’ से लड़कियों की पढ़ाई को मिलेगी रफ्तार, पुणे जिला परिषद की अनोखी पहल

    महाराष्ट्र में पुणे जिला परिषद ने एक अनोखी पहल की है। इसमें साइकिल बैंक के उपयोग से ग्रामीण भाग की लड़कियों की शिक्षा को नई गती मिलेगी और उनकी मुश्किलें कम होंगी। Girls’ education will get a boost through ‘Cycle Bank’, a unique initiative of Pune Zila Parishad

    पुणे: ग्रामीण इलाकों में पढ़ने वाली छात्राओं को अब स्कूल आने-जाने में परेशानी नहीं होगी। पुणे जिला परिषद ने इसके लिए ‘साइकिल बैंक’ नाम का अनोखा उपक्रम शुरू किया है। इस पहल को समाज से भी जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है और अब तक प्रशासन को 1,430 साइकिलें दान में मिल चुकी हैं। Girls’ education will get a boost through ‘Cycle Bank’, a unique initiative of Pune Zila Parishad

    कैसे काम करेगी ‘साइकिल बैंक’?

    यह योजना फिलहाल पांचवीं से आठवीं तक पढ़ने वाली छात्राओं के लिए है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कई गांवों में साइकिलें बच्चियों को दी गईं।
    नियम यह है कि आठवीं तक पढ़ाई पूरी करने के बाद छात्राओं को साइकिल वापस ‘साइकिल बैंक’ में जमा करनी होगी, ताकि वही साइकिल दूसरी ज़रूरतमंद बच्ची को मिल सके। इस तरह एक साइकिल से कई छात्राओं को फायदा मिलेगा। Girls’ education will get a boost through ‘Cycle Bank’, a unique initiative of Pune Zila Parishad

    उद्देश्य क्या है?

    ग्रामीण छात्राओं को अक्सर स्कूल जाने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। कई बार पैदल दूरी ज्यादा होने की वजह से लड़कियां स्कूल छोड़ भी देती हैं। इस समस्या को हल करने और नियमित हाज़िरी बढ़ाने के मकसद से जिला परिषद ने यह पहल शुरू की है।
    मुख्य कार्यकारी अधिकारी गजानन पाटील ने बताया – “इस उपक्रम से ग्रामीण भाग की लड़कियों की शिक्षा को नई गती मिलेगी और उनकी मुश्किलें कम होंगी।” Girls’ education will get a boost through ‘Cycle Bank’, a unique initiative of Pune Zila Parishad

    अब तक कितनी साइकिलें मिलीं?

    अब तक पुणे जिले के अलग-अलग तालुकों से 1,430 साइकिलें जमा हुई हैं। इनमें सबसे ज्यादा साइकिलें शिरूर (331) और खेड (250) से आई हैं। इसके अलावा मुळशी (125), जुन्नर (112), मावळ (112), बारामती (110), पुरंदर (108), इंदापूर (101), आंबेगाव (60), दौंड (51), हवेली (30), भोर (15) और राजगड/वेल्हे (25) तालुकों से भी योगदान मिला है। Girls’ education will get a boost through ‘Cycle Bank’, a unique initiative of Pune Zila Parishad

    खास बातें

    • यह योजना इसी शैक्षणिक वर्ष से शुरू हुई है।
    • जिले में पांचवीं से आठवीं तक करीब 32 से 35 हजार छात्राएं हैं।
    • साइकिलें ज्यादातर CSR फंड से खरीदी जाएंगी, जरूरत पड़ने पर जिला निधि से भी खरीदी होगी।
    • इन साइकिलों का लाभ सिर्फ जरूरतमंद और ग़रीब परिवार की बच्चियों को मिलेगा।
  • भाभा अस्पताल में रामशरीक सोनार की रहस्यमय मौत, डॉक्टर-पुलिस पर सवाल

    भाभा अस्पताल में रामशरीक सोनार की रहस्यमय मौत, डॉक्टर-पुलिस पर सवाल

    मुंबई कुर्ला भाभा अस्पताल में रामशरीक सोनार की संदिग्ध मौत ने डॉक्टरों और पुलिस की मिलीभगत पर सवाल खड़े किए। पोस्टमार्टम और जांच पर विवाद। Mysterious death of Ram Shariq Sonar in Bhabha Hospital, questions on doctor and police

    वी बी माणिक
    मुंबई:
    बृहन्मुंबई महानगर पालिका के कुर्ला पश्चिम स्थित भाभा अस्पताल में 4 अगस्त को हुई रामशरीक सोनार की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि अस्पताल प्रशासन और पुलिस की मिलीभगत से इस मामले को दबाने की कोशिश की गई। मृत अवस्था में लाए गए रामशरीक को डॉक्टरों ने भर्ती दिखाया, आईसीयू में सीपीआर देने का नाटक किया और फिर बिना पोस्टमार्टम शव का जल्दबाजी में अंतिम संस्कार करवा दिया गया। इस पूरे घटनाक्रम से परिजनों और आम जनता में आक्रोश फैल गया है। Mysterious death of Ram Shariq Sonar in Bhabha Hospital, questions on doctor and police

    अस्पताल पर उठे सवाल

    रामशरीक सोनार को 4 अगस्त दोपहर करीब 3:45 बजे मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था। सवाल यह है कि जब मरीज पहले से मृत था, तो उसे किस नियम के तहत भर्ती किया गया? अस्पताल की सुपरिटेंडेंट डॉ. पद्मश्री अहिरे ने तत्काल आईसीयू में भर्ती कर सीपीआर देने का आदेश क्यों दिया? मृतक का डेथ सर्टिफिकेट किसी प्राइवेट डॉक्टर से बनवाया गया, जो गंभीर शंका पैदा करता है। Mysterious death of Ram Shariq Sonar in Bhabha Hospital, questions on doctor and police

    पुलिस पर उठे सवाल

    अस्पताल प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाने के साथ-साथ पुलिस की कार्यवाही भी संदिग्ध नजर आती है। पुलिस उपनिरीक्षक विकास माली ने पोस्टमार्टम क्यों नहीं करवाया? क्यों पूरी रात शव अस्पताल में रखा गया और 5 अगस्त की सुबह आनन-फानन में अंतिम संस्कार कर दिया गया? इससे यह अंदेशा और गहरा हो गया है कि मामले को दबाने के लिए सब कुछ योजनाबद्ध तरीके से किया गया। Mysterious death of Ram Shariq Sonar in Bhabha Hospital, questions on doctor and police

    मौत का रहस्य

    मृतक के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में गरीब मरीजों के साथ लगातार दुर्व्यवहार होता है, उनसे बाहर से दवाइयाँ मंगाई जाती हैं और भ्रष्टाचार खुलेआम चलता है। वहीं, रामशरीक की बीमारी और उनके पहले इलाज की जानकारी भी स्पष्ट नहीं है, जिससे उनकी मौत का रहस्य और गहरा हो गया है। Mysterious death of Ram Shariq Sonar in Bhabha Hospital, questions on doctor and police

    जांच की मांग

    अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर रामशरीक की रहस्यमय मौत के पीछे कौन जिम्मेदार है? क्या डॉक्टर और पुलिस की मिलीभगत से यह खेल खेला गया? इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग उठ रही है। Mysterious death of Ram Shariq Sonar in Bhabha Hospital, questions on doctor and police

  • मुंबई के दहिसर में मिलावटखोरी के खिलाफ फूड एंड ड्रग्स की कार्रवाई

    मुंबई के दहिसर में मिलावटखोरी के खिलाफ फूड एंड ड्रग्स की कार्रवाई

    मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 12 की टीम ने दहिसर पूर्व इलाके में फूड एंड ड्रग्स ऑफिसर की मदद से छापामारी कर 39,917 रुपये के माल जब्त किया है। गिरफ्तार 38 वर्षीय आरोपी अमूल, गोकुल और नंदिनी दूध में मिलावटखोरी कर बिक्री कर रहा था। Food and Drugs action against adulteration in Dahisar, Mumbai

    मुंबई: दहिसर (पूर्व), रूम नं. 07, मनुभाई चाळ, एस.पी.रोड, घरटनपाडा, नितीन इंडस्ट्रीज के कमरे में तडके सुबह के लगभग 5 बजे जब मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 12 की टीम ने छापेमारी की तो वहां 38 वर्षीय सैदुल नरसिम्हा कावेरी नामक व्यक्ति अमूल, गोकुल और नंदिनी ब्रांड के दूध के पैकेट में अस्वच्छ पानी मिला कर पैकिंग करता हुआ पकड़ा गया। इसकी गुप्त सूचना पहले से मिली थी इसलिए पुलिस ने मुंबई शहर की अन्न सुरक्षा अधिकारी श्रीमती अर्चना रामभाऊ वानरे को भी साथ ले गई थी। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दहिसर पश्चिम के आईसी कॉलोनी झोपडपट्टी इलाके और चाय की टपरी चलाने वालों को यह मिलावटी दूध का पैकेट वितरित करता था। Food and Drugs action against adulteration in Dahisar, Mumbai

    दूध में मिलावटखोरी

    Mumbai-dahisar-crime-news

    दूध हमारे जीवन का इतना महत्वपूर्ण आहार है। जिसे हमारे शारिरीक पोषक तत्व के लिए इस्तेमाल करते है। खासकर हम अपने बच्चों को एक भरोसे के आधार पर कंपनी के ब्रांड को देखते हुए खरीद कर पिला देते हैं। ऐसे में मिलावट खोरी के कारण बच्चों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कितना महंगा पड़ सकता है। इस बारे में सोचना भी कोई नही चाहेगा। लेकिन कुछ लोग मुनाफे के चक्कर में मिलावटी दूध बेचकर हमारे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ऐसे ही एक सूचना पर मुंबई क्राईम ब्रांच युनिट 12 की टीम ने सतर्कता दिखाई और सीधे फूड एंड ड्रग्स ऑफिसर को साथ लेकर छापामारी कर दी। Food and Drugs action against adulteration in Dahisar, Mumbai

    पुलिस ने क्या कहा?

    दहिसर (पूर्व) क्राईम ब्रांच युनिट 12 के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गवस ने बताया कि युनिट की महिला पुलिस हवलदार पडवळ को इसकी गुप्त सूचना मिली थी। उन्होंने बताया, कि हमने अन्न व औषध प्रशासन से संपर्क किया और मुंबई शहर अन्न सुरक्षा अधिकारी के साथ सहायक पुलिस निरीक्षक रासकर, पुलिस हवलदार बिचकर, गोमे, गोरूले, महिला पुलिस हवलदार पडवळ, पुलिस सिपाही के साथ एक टीम बनाकर घटना स्थल पर छापामारी की जहां से आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया। घटना स्थल से (1) अमुल, गोकुळ व नंदिनी नामांकीत कंपनी के 29,917/- रू किमत के कुल 488 लिटर दुध, (2) अमुल ताजा, अमुल गोल्ड व अमुल बफेलो के 1350 बनावट खाली प्लास्टिक की थैलियां (3) दूध में मिलावटखोरी के लिए आवश्यक साधन सामुग्री (4) मोबाईल फोन तकरिबन 10,000/- रू कुल मिलाकर लगभग 39,917/- रुपये का माल जब्त किया गया। Food and Drugs action against adulteration in Dahisar, Mumbai

    पहले भी यही करता था और हुआ था गिरफ्तार

    पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दहिसर पुलिस थाने में पहले से इसी तरह का अपराध दर्ज है। दहिसर पुलिस ठाणे गुरक्र. 175/2021 भारतीय दंड संहिता की धारा  272, 482, 486, 420, 468, 34 एवं अन्न सुरक्षा व मानदे अधिनियम 2006 व नियमन 2011 की धारा 26, 27, 31 में भी इसी तरह के अपराध में इसकी गिरफ्तारी हुई थी। पुलिस ने बताया कि फिलहाल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपी को दहिसर पुलिस थाने के हवाले कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 274, 345(3), 347(1), 318(4), 336(3), 3(5) के साथ-साथ  26, 27, 31, शिक्षा कलम 59 व 63 अन्न सुरक्षा व मानदे कायदा 2006 नियम व नियमन 2011 के तहत गिरफ्तार किया गया है। मामले की और अधिक तहकीकात दहिसर पुलिस कर रही है। Food and Drugs action against adulteration in Dahisar, Mumbai

  • कांदिवली में साईंराम सेवा संस्था का सराहनीय काम, बाढ़ प्रभावितों को मिला चाय–नाश्ता

    कांदिवली में साईंराम सेवा संस्था का सराहनीय काम, बाढ़ प्रभावितों को मिला चाय–नाश्ता

    मुंबई – 19 अगस्त 2025 को हुई तेज़ बरसात ने कांदिवली इलाके के कई घरों में पानी भर दिया। नालों के आसपास रहने वाले ग़रीब परिवारों की रसोई ठप हो गई, खाने–पीने की भारी दिक्कत खड़ी हो गई। ऐसे मुश्किल वक्त में साईंराम सेवा संस्था लोगों के लिए राहत लेकर पहुँची।

    संस्था के कार्यकर्ताओं ने प्रभावित मोहल्लों में जाकर गरमागरम चाय, नाश्ता और वडापाव बाँटे। बरसात से भीगे और भूखे–प्यासे लोगों के चेहरे पर उस वक्त राहत की मुस्कान आ गई।

    Mumbai-kandivali-rain-updates

    सेवा का असली रूप

    संस्था के अध्यक्ष राजेश किसन मंजाळ ने साफ कहा कि,
    “हम सेवा करते समय किसी भी गरीब का फोटो नहीं खींचते। यह मदद उनका सम्मान बनाए रखने के लिए है, दिखावा करने के लिए नहीं।”

    साथ देने वाले कार्यकर्ता

    इस नेक काम में संस्था के अध्यक्ष राजेश किसन मंजाळ के साथ नरेंद्र जयवंत काळे, सुधीर खंडू कराळे और अन्य कार्यकर्ता भी दिनभर जुटे रहे।

    समाज के लिए संदेश

    साईंराम सेवा संस्था ने सभी नागरिकों से अपील की है कि जो लोग ग़रीब और ज़रूरतमंदों की मदद करना चाहते हैं, वे संस्था से सीधे जुड़ सकते हैं। इसमें संपर्क क्रमांक: 7039816812 दिया गया है।
    “मुसीबत के समय हाथ बढ़ाना ही सबसे बड़ी इंसानियत है।”

  • Mumbai Rain Update: सड़कों पर सैलाब से बुरा हाल, मुंबई लोकल ट्रेनें भी ठप

    Mumbai Rain Update: सड़कों पर सैलाब से बुरा हाल, मुंबई लोकल ट्रेनें भी ठप

    रविवार रात से ही मुंबई में लगातार बारिश हो रही है। सोमवार सुबह से बारिश और भी तेज हो गई है। जिसकी वजह से मंगलवार को मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया। मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। Mumbai Rain Update: Roads are in bad condition due to floods, Mumbai local trains are also stalled

    मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई समेत महाराष्ट्र के ज्यादातर हिस्से इस वक्त भारी बारिश के कहर से जूझ रहे हैं। पिछले कई दिनों से मुंबईकरों का बारिश से बुरा हाल है। शनिवार से ही लगातार तेज बारिश जारी है। सोमवार सुबह से बारिश और भी तेज हो गई है। इस वजह से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है। मुंबई और आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया हुआ है और प्रशासन ने सोमवार से ही स्कूल कॉलेज बंद कर दिया है। Mumbai Rain Update: Roads are in bad condition due to floods, Mumbai local trains are also stalled

    राज्य में 7 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को बताया कि राज्य के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश की वजह से सात लोगों की मौत हो गई है। वहीं नांदेड़ जिले में 200 से अधिक ग्रामीण फंस गए, जिसकी वजह से बचाव और राहत कार्यों के लिए सेना को तैनात किया गया है। कोंकण में कुछ नदियों का जलस्तर खतरनाक स्तर तक पहुंच गया है और जलगांव में भारी नुकसान हुआ है। बारिश को लेकर लाइव अपडेट आप यहां देख सकते हैं। Mumbai Rain Update: Roads are in bad condition due to floods, Mumbai local trains are also stalled

    MUMBAI RAIN LIVE UPDATES…

    Vasai-virar-rain-update

    वसई विरार महानगरपालिका मुख्यालय परिसर हुआ जलमग्न
    नालासोपारा और वसई रोड स्टेशन के बीच भारी बारिश और जलभराव के कारण, कई ट्रेनें प्रभावित हो गई है। पश्चिम रेलवे ने दी जानकारी

    नवी मुंबई सब-वे बंद, 4 से 5 फीट तक पानी जमा

    • ठाणे-बेलापुर राजमार्ग पर महापे सर्कल स्थित सब-वे में पानी जमा होने के कारण बंद
    • 4 से 5 फीट तक पानी जमा हो गया
    • सब-वे बंद होने के कारण यातायात प्रभावित
    • ठाणे से बेलापुर जाने वाली सड़क पर ट्रैफिक जाम

    अंधेरी सब-वे से पानी निकल गया
    बारिश को लेकर मौसम विभाग की जानकारी
    दक्षिणी आंतरिक ओडिशा पर अवदाब के प्रभाव के कारण, उत्तरी कोंकण (मुंबई सहित), दक्षिणी गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में 19 और 20, सौराष्ट्र और कच्छ में 19-21 के दौरान और विदर्भ और उत्तरी तेलंगाना में 19 अगस्त को अत्यंत भारी वर्षा की संभावना है।

    22 से और बढ़ेगा बारिश का प्रभाव
    प्रायद्वीपीय और आसपास के मध्य भारत में अगले 2-3 दिनों के दौरान मानसून के सक्रिय रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम और आसपास के पूर्वी भारत में 22 अगस्त से वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि की संभावना है।

    300 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश
    मुंबई में भारी बारिश से भी ज्यादा बारिश हुई है। यहां कुछ इलाकों में 300 मिलीमीटर से भी ज्यादा बारिश हुई है। यह रिकॉर्ड बारिश बताया जा रहा है। इसके चलते मुंबई के कई हिस्सों में पानी जमा हो गया है। हालांकि कुछ जगहों पर से पानी निकल गया और यातायात शुरू हो गई है। मुंबई की जीवन रेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन भी धीमी गति से चल रही है। अब जब पानी कम हो रहा है, तो लोकल ट्रेन यातायात बहाल कर दिया जाएगा। इसकी सूचना पश्चिम रेलवे ने जारी की है।

    Mumbai-latest-rain-update

    मुंबई – घाटकोपर अंधेरी लिंक रोड पर भारी जलभराव
    सड़कें तालाब बनीं, बड़ी संख्या में गाड़ियां पानी में डूबी हुईं दिखीं।

    वसई पूर्व के सरजा मोरी में बाढ़ के पानी में 5 लोग फंसे, 497 निकाले गए
    वसई पूर्व के सरजा मोरी में बाढ़ के पानी में 5 लोग फंस गए। उनको बचाने का प्रयास जारी है। अब तक 497 लोगों को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित निकाल लिया है। ये सभी लोग लगभग छाती तक गहरे पानी में फंसे हुए थे। रस्सियों की मदद से लोगों को बाहर निकालने का काम जारी है।

    Vasai-virar-rain-updstes

    मुंबई के भांडुप में गिरा पेड़, 10-12 रिक्शे दबे
    सुबह से हो रही बारिश की वजह से भांडुप लेख रोड इलाके में एक पेड़ गिर गया, दस-बारह रिक्शे उसके नीचे दब गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

    कल्याण के थानकर पाड़ा इलाके में बारिश से ढही दीवार
    मुंबई के कल्याण के थानकर पाड़ा इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से एक घर की दीवार ढह गई। कल्याण डोंबिवली नगर निगम के सहायक आयुक्त धनंजय थोरात ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा,
    “यहां रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।”

    मीठी नदी का जलस्तर बढ़ा, 350 लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे गए
    बृहन्मुंबई महानगर पालिका क्षेत्र में जारी भारी बारिश की वजह से मीठी नदी का जलस्तर 3.9 मीटर तक बढ़ गया है। इसे देखते हुए, एहतियाती उपाय के तौर पर, क्रांति नगर, कुर्ला के निचले इलाकों से लगभग 350 नागरिकों को बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के मगनदास माथुरम बीएमसी स्कूल में स्थानांतरित कर दिया गया है, जो एक अस्थायी आश्रय स्थल है। BMC ने नागरिकों के लिए यहां भोजन की भी व्यवस्था की है।

    मुंबई में बारिश से हाहाकार, पानी में डूब गई कार
    मुंबई का बारिश से कितना बुरा हाल है, इस बात का अंदाजा तस्वीरों और वीडियो से आसानी से लगाया जा सकता है। सड़कों पर कमर तक पानी भरा हुआ है। मुंबई के एक इलाके में सड़क पर इतना पानी भर गया कि कार इसमें लगभग डूब गई।

    मुंबई में पिछले 24 घंटों में कहां कितनी बारिश
    मुंबई में 18 अगस्त को सुबह 8 बजे से 19 अगस्त को सुबह 8 बजे तक कहां हुई कितनी बारिश

    पश्चिमी उपनगर:

    1. चिंचोली अग्निशमन केंद्र – 361 मिमी.
    2. कांदिवली अग्निशमन केंद्र – 337 मिमी.
    3. डिंडोशी कॉलोनी नगर निगम स्कूल – 305 मिमी.
    4. मगथाने बस डिपो – 304 मिमी.
    5. वर्सोवा पंपिंग स्टेशन – 240 मिमी.

    मुंबई सिटी:

    1. एसडब्ल्यूडी वर्कशॉप, दादर – 300 मिमी..
    2. बी. नाडकर्णी नगर निगम स्कूल, वडाला – 282 मिमी.
    3. फोर्सबेरी रोड जलाशय, एफ/दक्षिण वार्ड – 265 मिमी
    4. प्रतीक्षा नगर नगर निगम स्कूल, सायन – 252 मिमी.
    5. सावित्रीबाई फुले नगर निगम स्कूल, वर्ली – 250 मिमी.

    पूर्वी उपनगर:

    1. चेंबूर अग्निशमन केंद्र – 297 मिमी.
    2. भवन प्रस्ताव कार्यालय, विक्रोली – 293 मिमी.
    3. पासपोली नगर निगम स्कूल, पवई – 290 मिमी.
    4. वीणा नगर निगम स्कूल – 288 मिमी.
    5. टैगोर नगर निगम स्कूल – 287 मिमी.

    गढ़चिरौली में भारी बारिश से नाले में बहा 19 साल का लड़का
    महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में भी बारिश से हाल बहुत बुरा है। भामरागढ़ तालुका में बाढ़ में 19 साल का युवक बह गया। उसकी तलाशी अभियान जारी है। पिछले दो दिनों से मौसम विभाग ने गढ़चिरौली जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया हुआ है। इसका असर दक्षिण गढ़चिरौली क्षेत्र में देखा जा रहा है। कल हुई बारिश के कारण पर्लकोटा नदी पर बने पुल से पानी बह रहा है, इसलिए भामरागढ़ से अलापल्ली मार्ग कल रात से यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। Mumbai Rain Update: Roads are in bad condition due to floods, Mumbai local trains are also stalled

    Mumbai-local-train-update

    ठाणे में भारी भीड़, रेलवे ट्रैक पर से ट्रेन पकड़ने की कोशिश
    मुंबई और इसके आसपास हो रही भारी बारिश की वजह से ट्रेनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है। जिसकी वजह से ठाणे रेलवे ट्रैक पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। मध्य रेलवे यातायात बाधित होने की वजह से लोग ठाणे में रेलवे ट्रैक पर उतर आए। कई यात्री भारी बारिश में अपनी जान जोखिम में डालकर रेलवे ट्रैक से ही ट्रेन पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। Mumbai Rain Update: Roads are in bad condition due to floods, Mumbai local trains are also stalled

  • मुंबई में भारी बारिश, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं इमारत का हिस्सा ढहा, IMD ने जारी किया अलर्ट

    मुंबई में भारी बारिश, कहीं गिरे पेड़ तो कहीं इमारत का हिस्सा ढहा, IMD ने जारी किया अलर्ट

    मुंबई में भारी बारिश रुकने का नाम नहीं ले रहा है। यहां बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को रोजमर्रा के कामों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव और मौसम विभाग ने अगले दो दिन तक शहर में भारी बारिश जारी रहने का अनुमान लगाया है। Heavy rain in Mumbai, trees fell somewhere and part of the building collapsed somewhere, IMD issued alert

    Heavy-rain-in-Mumbai-trees-fell-somewhere-and-part-of-the-building-collapsed-somewhere

    डिजिटल डेस्क
    मुंबई:
    देश की आर्थिक राजधानी लगातार बारिश के कारण अस्तव्यस्त हो गया है। बीते कई दिनों से यहां जोरदार बारिश का दौर जारी है। यहां मौसम विभाग ने बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बारिश के कारण शॉर्ट सर्किट, पेड़ गिरने और इमारत ढहने के मामले सामने आ रहे हैं। सड़कों के जलमग्न होने के कारण यातायात प्रभावित हो गई है। कई सड़कों पर भारी जाम लगा हुआ है। शहर के कई इलाकों में पानी भरा होने के कारण लोगों को ऑफिस जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को यहां रोजमर्रा के कार्य करना मुश्किल हो गया है। Heavy rain in Mumbai, trees fell somewhere and part of the building collapsed somewhere, IMD issued alert

    मुंबई में अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने मुंबई में अगले दो दिन 18 और 19 अगस्त को आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। बताया जा रहा है कि यहां 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और जोरदार बारिश होगी। इससे लोगों की मुसीबत और भी बढ़ सकती है। बता दें कि मौसम विभाग ने मुंबई के साथ महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में भी बारिश ने पहले से तबाही मचाई हुई है। मुंबई के चीरा बाजार में पेड़ गिरने से मकान का एक हिस्सा ढह गया। वहीं विलेपार्ले के आसपास वेस्टर्न एक्सप्रेस पर ट्रैफिक की धीमी गति देखी जा रही है। इसके पहले विक्रोली में भारी बरसात के कारण भूस्खलन में दो लोगों की मौत और चार लोग घायल हो गए। Heavy rain in Mumbai, trees fell somewhere and part of the building collapsed somewhere, IMD issued alert

    महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के अलर्ट

    मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, आज महाराष्ट्र में विभिन्न अलर्ट जारी किए गए हैं। कहीं बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है तो कहीं ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार रायगढ़, रत्नागिरी, पुणे, कोल्हापुर और सतारा में अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पालघर, ठाणे, मुंबई, जलगांव, छत्रपति संभाजी नगर, जालना, बीड़, अमरावती, चंद्रपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और नागपुर, अकोला, धराशिव, सोलापुर, पुणे, नासिक, धुले आदि में येलो अलर्ट जारी किया गया है। Heavy rain in Mumbai, trees fell somewhere and part of the building collapsed somewhere, IMD issued alert

  • तहसीलदार को गाने का शौक महंगा पड़ गया, सरकार ने कर दिया निलंबित

    तहसीलदार को गाने का शौक महंगा पड़ गया, सरकार ने कर दिया निलंबित

    तहसीलदार प्रशांत थोरात का सरकारी कार्यालय में अपनी पदनिर्देशित कुर्सी पर बैठकर बॉलीवुड हिंदी फिल्म का गाना गाते हुए वीडियो वायरल होते ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। Tehsildar’s hobby of singing proved costly, Government suspended him

    डिजिटल डेस्क
    महाराष्ट्र/नांदेड़:
    लातूर जिले के रेनापुर तहसीलदार कार्यालय से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां तहसीलदार प्रशांत थोरात को सरकारी कार्यालय में गाना गाने की वजह से निलंबित कर दिया गया है। जबकि उनके तबादले की जानकारी मिलते ही नांदेड़ जिले के उमरी तहसील कार्यालय में विदाई समारोह का कार्यक्रम रखा गया था। Tehsildar’s hobby of singing proved costly, Government suspended him

    क्या है माजरा?

    उमरी तहसील कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपनी ख़ुशी जाहिर करने के चक्कर में बॉलीवुड हिंदी फिल्म का वो पुराना वाला गाना “तेरे जैसा यार कहां? कहां ऐसा याराना, याद करेगी दुनिया, तेरा मेरा अफसाना।” गाना गाने लगे मौके पर सभी सहपाठी तालियां बजा कर तहसीलदार का जोश बढ़ा रहे थे। उनका गाना गाते हुए वीडियो वायरल होते ही कलेक्टर की जांच कमेटी ने सरकार को रिपोर्ट पेश की और तुरंत बाद निलंबन का फरमान जारी हो गया। Tehsildar’s hobby of singing proved costly, Government suspended him

    तबादले की खुशी में हो गए निलंबित

    रेनापुर के तहसीलदार प्रशांत थोरात, जो अपनी विदाई के दौरान एक सरकारी कार्यालय में अपने पदनिर्देशित कुर्सी पर बैठकर गाना गा रहे थे। वह नांदेड़ जिले के उमरी तहसील कार्यालय में कार्यरत थे। 8 अगस्त को उनका तबादला लातूर जिले के रेनापुर में हो गया था। इसी उपलक्ष्य में 8 अगस्त को उमरी तहसील कार्यालय में उनका विदाई समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के दौरान, उन्होंने अपने ही कार्यालय में कुर्सी पर बैठकर गाना गाया। उन्होंने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। बाद में वह वायरल हो गया। Tehsildar’s hobby of singing proved costly, Government suspended him

    सरकार का एक्शन

    सरकारी विभाग को सूचना मिलते ही नांदेड़ के जिलाधिकारी को उनके कृत्य की जांच के लिए आदेश दिए गए। नांदेड़ के जिलाधिकारी ने रिपोर्ट दी कि प्रशांत थोरात के कृत्य से सरकार की छवि धूमिल हुई है और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके आधार पर, संभागीय आयुक्त ने रेनापुर के तहसीलदार प्रशांत थोरात को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। Tehsildar’s hobby of singing proved costly, Government suspended him

    पहले भी प्रकाशित हो चुके हैं ऐसे मामले

    ये पहली बार नहीं है कि जब किसी सरकारी अधिकारी के ऊपर अनुशासन को भंग करने की वजह से कार्रवाई की गई है। पहले भी देशभर में इस तरह के मामले सामने आ चुके हैं। पुलिसकर्मियों के रील बनाते हुए कई वीडियो सामने आ चुके हैं, जिसके बाद उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई हुई थी। लेकिन पता नहीं क्यों सरकारी पद पर बैठे अधिकारियों को ये बात समझ नहीं आती कि सरकारी पद की एक मर्यादा होती है और उसे भंग करने पर जनता का उन पर से विश्वास कम होता है। फिलहाल लोगों का कहना है कि इस तरह अनुशासन तोड़ने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी ही चाहिए। Tehsildar’s hobby of singing proved costly, Government suspended him

  • Mumbai: डिलीवरी बॉय ने डोरबेल बजाया तो फायरिंग कर दी, जांच में जुटी पुलिस

    Mumbai: डिलीवरी बॉय ने डोरबेल बजाया तो फायरिंग कर दी, जांच में जुटी पुलिस

    मेडिकल स्टोर से दवाई लेकर आए डिलीवरी बॉय को डोर बेल बजाना पड़ा भारी। गुस्साए ग्राहक ने अपनी एयर गन निकाल कर फायरिंग कर दी। घटना में हुए धमाके से आस पास के लोगों में दहशत का माहौल फैल गया। Mumbai delivery boy opened fire when someone rang the doorbell, police investigating

    मुंबई: लोअर परेल इलाके में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी नाराज़गी का इजहार करने के लिए डिलीवरी बॉय पर एयर गन से फायरिंग कर दी। हालांकि फायरिंग की घटना से आस पास के लोगों में दहशत का माहौल फैल गया। लेकिन गनीमत रही की डिलीवरी बॉय या किसी और को कोई नुकसान नहीं हुआ है। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। Mumbai delivery boy opened fire when someone rang the doorbell, police investigating

    सिर्फ दो बाज बजाया था बेल

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब डिलीवरी बॉय दवाइयों का ऑर्डर लेकर आया हुआ था। डिलीवरी बॉय ने दो बार डोरबेल बजाया, लेकिन ग्राहक तुरंत बाहर नहीं आया और जब आया भी तो अपना ऑडर लेने के बजाय जैसे ही दरवाजा खोला, वैसे ही डिलीवरी बॉय पर आरोपी ने रायफल तान दी। यह देख कर डिलीवरी बॉय घबरा गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि बार-बार डोरबेल बजने से मुझे गुस्सा आ गया और मैने अपनी एयर राइफल निकाल कर हवा में गोली चला दी। Mumbai delivery boy opened fire when someone rang the doorbell, police investigating

    पुलिस की पूछताछ

    पुलिस ने आरोपी की पहचान 35 वर्षीय सौरभ कुमार अविनाश कुमार सिंह के रूप में की है। आरोपी लोअर परेल, शंकरराव नारम पथ के प्रकाश कॉटन बिल्डिंग का निवासी है। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने एक मेडिकल स्टोर से दवाइयां मंगवाई थीं, लेकिन डिलीवरी बॉय के बार-बार घंटी बजाने पर वह गुस्से में आ गया और फायरिंग कर दी। Mumbai delivery boy opened fire when someone rang the doorbell, police investigating

    Mumbai पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस ने बताया कि फायरिंग में किसी को कोई चोट नहीं लगी है। आरोपी और कॉल करने वाले व्यक्ति को पुलिस स्टेशन ले जाकर पूछताछ की जा रही है। मुंबई की एनएम जोशी मार्ग पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि इस तरह की घटनाओं में तुरंत पुलिस को सूचना दें और किसी भी प्रकार के हिंसक कदम से बचें। Mumbai delivery boy opened fire when someone rang the doorbell, police investigating

  • High Security Number Plate: एक बार फिर से समय सीमा बढ़ी, लेकिन आखिरी मौका, नहीं तो जब्त होगी गाड़ी

    High Security Number Plate: एक बार फिर से समय सीमा बढ़ी, लेकिन आखिरी मौका, नहीं तो जब्त होगी गाड़ी

    HSRP Number Plate Deadline: महाराष्ट्र परिवहन की ओर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगवाने की समय सीमा 30 नवंबर तक बढ़ा दी गई है। 1 दिसंबर, 2025 के बाद हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगवाने वाले वाहनों पर एयर स्पीड स्क्वॉड के जरिए कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। High Security Number Plate: Deadline extended once again, but this is the last chance, otherwise the vehicle will be confiscated

    डिजिटल डेस्क
    मुंबई:
    महाराष्ट्र परिवहन की ओर से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगवाने की समय सीमा 30 नवंबर तक बढ़ा दी है। 1 दिसंबर, 2025 के बाद से हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नही लगवाने वाले वाहनों पर एयर स्पीड स्क्वॉड के जरिए कार्रवाई शुरू की जाएगी। दरअसल सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद महाराष्ट्र में 2019 से पहले सभी वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाना अनिवार्य कर दिया गया है। जबकि इसको लेकर विभाग ने कई बार समय सीमा बढ़ा दी है। इस बार समय पर नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये गये हैं। High Security Number Plate: Deadline extended once again, but this is the last chance, otherwise the vehicle will be confiscated

    पर्याप्त फिटमेंट सेंटर ही नही

    हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए रोसमार्टा नामक कंपनी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि, वाहनों की संख्या और एचएसआरपी नंबर प्लेट के पंजीकरण और फीटिंग में लगने वाला समय बार-बार बढ़ाई जा चुकी है। कारण कंपनी ने नंबर प्लेट लगाने के लिए पर्याप्त फिटमेंट सेंटर अभी तक स्थापित नहीं कर पाई हैं। High Security Number Plate: Deadline extended once again, but this is the last chance, otherwise the vehicle will be confiscated

    High Security Number Plate Status

    खबर के मुताबिक, राज्य भर में अब तक केवल 28 लाख वाहन चालकों ने ही हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए पंजीकरण कराया है। इनमें से लगभग 20 लाख वाहनों में नंबर प्लेट लग चुकी हैं। इसमें नंबर प्लेट लगाने की गति बडी धीमी प्रतीत हुई है और लगभग 70 लाख वाहनों ने अभी तक पंजीकरण के लिए आवेदन नहीं किया है। साथ ही वाहन चालकों की ओर से नंबर प्लेट लगवाने के लिए दी गई तारीख सितंबर और अक्टूबर मालूम हो रही है। चूंकि नंबर प्लेट लगवाने की वर्तमान समय सीमा 15 अगस्त को समाप्त हो गई थी, इसलिए सुरक्षा नंबर प्लेट लगवाने की समय सीमा बढ़ाने की मांग की जा रही थी। High Security Number Plate: Deadline extended once again, but this is the last chance, otherwise the vehicle will be confiscated

    धीमी गति से चल रहा है काम

    पुणे में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की समीक्षा के बाद पुणे क्षेत्रीय परिवहन विभाग (आरटीओ) ने पाया कि काम धीमी गति से चल रहा है। इसलिए आरटीओ ने कंपनी को सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुणे क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी स्वप्निल भोसले ने नंबर प्लेट लगने के बाद उसे उसी दिन वाहन पोर्टल पर पंजीकृत किए जाने को कहा गया है। लोगों में सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के बारे में जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं। नंबर प्लेट लगाने के लिए आवेदन भरने हेतु साप्ताहिक बाजारों, सरकारी कार्यालयों और निजी कार्यालयों में कैंप लगाए जाने को कहा गया है। High Security Number Plate: Deadline extended once again, but this is the last chance, otherwise the vehicle will be confiscated

    आयुक्त ने दिए सख्त कार्रवाई के आदेश

    इसके अनुसार, परिवहन विभाग ने गुरुवार को नंबर प्लेट लगवाने की समय सीमा 30 नवंबर तक बढ़ाने का फैसला किया। हालांकि, इसके बाद नंबर प्लेट न लगवाने वाले वाहनों के खिलाफ 1 दिसंबर से स्पीड स्क्वॉड के माध्यम से कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। परिवहन आयुक्त विवेक भीमनवार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है, कि कार्रवाई के समय वाहन को जब्त कर लिया जाएगा और नंबर प्लेट लगाए बिना उसे छोड़ा नहीं जाएगा। High Security Number Plate: Deadline extended once again, but this is the last chance, otherwise the vehicle will be confiscated

  • स्वतंत्रता दिवस पर DSP ने प्रदर्शनकारी को मारी लात

    स्वतंत्रता दिवस पर DSP ने प्रदर्शनकारी को मारी लात

    महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजी नगर में एक प्रदर्शन कर रहें व्यक्ति को जालना के पुलिस उप अधीक्षक ने लात मारकर हिरासत में लिया। इसका फोटो वायरल होते ही मामला तूल पकड़ लिया। DSP kicked a protester on Independence Day

    डिजिटल डेस्क
    महाराष्ट्र/औरंगाबाद:
    छत्रपति संभाजी नगर के जालना में शुक्रवार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक प्रदर्शनकारी को पुलिस उपअधीक्षक (DSP) अनंत कुलकर्णी ने लात मार कर उसे हिरासत मे ले लिया। विवाद को तूल पकड़ता देख, बाद में पुलिस उपअधीक्षक ने इसको लेकर सफाई पेश की। प्रदर्शनकारी पिछले सप्ताह भर से कलेक्टर कार्यालय के बाहर भूख हड़ताल कर रहा था। DSP kicked a protester on Independence Day

    आत्मदाह की कोशिश

    स्वतंत्रता दिवस के मौके पर महाराष्ट्र की मंत्री पंकजा मुंडे के काफिले के सामने आत्मदाह का प्रयास करने वाले एक प्रदर्शनकारी को लात मारते हुए पुलिस उप-अधीक्षक कैमरे में कैद हो गए। कुलकर्णी के इस कृत्य की व्यापक निंदा हो रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुंडे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जालना गई हुई थीं। इसी दौरान, जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे गोपाल चौधरी ने मुंडे के काफिले के सामने आत्मदाह करने की कोशिश की। हालाँकि, पुलिस ने उसे रोक लिया। DSP kicked a protester on Independence Day

    पुलिस ने क्यों किया बल का प्रयोग?

    इसके बाद, डीएसपी कुलकर्णी एक प्रदर्शनकारी को लात मारते हुए देखे गए। कुलकर्णी ने बाद में सफाई देते हुए कहा, “चौधरी पिछले कुछ दिनों से जिला कलेक्टरेट कार्यालय के सामने भूख हड़ताल पर था। इस दौरान पुलिस ने उन्हें कई बार समझाने की कोशिश की। इतना कुछ होने के बावजूद, 15 अगस्त को, जब मुंडे दौरे पर थीं, उन्होंने खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की।” कुलकर्णी अपना बचाव करते हुए कहा, कि “जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो चौधरी ने एक महिला पुलिस अधिकारी पर मिट्टी का तेल डाल दिया। इसलिए पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने के लिए बल प्रयोग किया।” DSP kicked a protester on Independence Da