Category: Police Action

Read the latest police action news, investigations and official updates from India and around the world. Stay informed with coverage on arrests, raids, law enforcement operations, crime investigations, court proceedings and public safety actions, only on Indian FastTrack.

  • मुंबई का भिखारी निकला करोड़ों का लूटेरा और हत्यारा

    मुंबई का भिखारी निकला करोड़ों का लूटेरा और हत्यारा

    1.47 करोड़ रुपये की लूट करने वाला मुंबई और पुष्कर में भिखारी बन कर पुलिस को चकमा दे रहा था। राजस्थान पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी पर 15 हजार रूपये की इनामी घोषणा की थी। जिसके खिलाफ दर्जनों अपराधिक मामलों के साथ हत्या के भी आरोप दर्ज है।

    विषेश संवाददाता
    राजस्थान-
    जयपुर में 1.47 करोड रुपए की लूट और चूरू में एक युवक की हत्या मे शामिल मुख्य फरार आरोपी अमित कुमार उर्फ मितला पुत्र योगेंद्र जाट को चुरू पुलिस ने फतेहपुर से गिरफ्तार किया है। आरोपी पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम भी रखा हुआ था। आरोपी फरारी में भेष बदलकर पुष्कर और मुंबई में भीख मांग कर गुजारा कर रहा था। वहीं पुलिस से बचने के लिए भिखारियों के बीच में सोता भी था। (Mumbai beggar turns out to be a robber worth crores and a murderer)

    एसपी जय यादव ने बताया कि 2 नवम्बर को वार्ड नम्बर 46 निवासी प्रेमचंद प्रजापत ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था, कि वह अपने भतीजे नरेन्द्र प्रजापत के साथ पार्टी कर के रात के समय मोटरसाईकिल से वह अपने घर वापस आ रहा था। रास्ते मे थार गाडी को रोड के बीच लगाकर अमित उर्फ मितला, शुभम ढाका और उसके साथियों ने उनकी बाइक रूकवाई और लाठियो से मारपीट करते हुए नरेंद्र की हत्या कर दी और सभी बदमाश फरार हो गये। पुलिस ने बताया कि शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू की गई। (Mumbai beggar turns out to be a robber worth crores and a murderer)

    आरोपी के खिलाफ दर्जनों मामले दर्ज

    आरोपी अमित कुमार उर्फ मितला जयपुर मे 01 करोड 47 लाख रूपये की लूट करने के बाद वहा से फरार हो गया था। उसके बाद पूरानी रंजिश को लेकर चूरू आया और नरेन्द्र प्रजापत की हत्या कर वहा से भी फरार हो गया। आरोपी अमित कुमार के चुरू जिले के विभिन्न पुलिस थानों में करीब एक दर्जन मामले दर्ज है। जिसकी तलाश के लिए पुलिस अधीक्षक चूरू कार्यालय से 15 हजार रूपये का ईनाम धोषित किया गया था। (Mumbai beggar turns out to be a robber worth crores and a murderer)

    फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एएसपी लोकन्द्र दादरवाल और सीओ सुनिल कुमार झाझडिया के पास के सुपरविजन और एसएचओ बलवन्त सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन के आधार पर रूट मैप बना कर अलग-अलग टीमों द्वारा आरोपी की तलाश में जयपुर, सीकर, फतेहपुर, जोधपुर, नागौर के विभिन्न जगहों पर तलाशी की गई। (Mumbai beggar turns out to be a robber worth crores and a murderer)

    साईबर सेल और मुखबिरों की मदद से आरोपी अमित कुमार के भिवंडी (महाराष्ट्र) में छुपे होने का पता लगने पर महाराष्ट्र के भिवंडी में भी दबिश दी गई। लेकिन आरोपी को इसकी भनक लग गई और वो वहां से भी फरार हो गया। लगातार पीछा करते हुए पुलिस की टीम ने आरोपी अमित कुमार उर्फ मितला को राजस्थान के फतेहपुर से गिरफ्तार किया। मामले में एक आरोपी को इसके पहले ही गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत मे भेज दिया गया है।(Mumbai beggar turns out to be a robber worth crores and a murderer)

    पुष्कर और मुंबई का भिखारी

    एसपी यादव ने बताया कि आरोपी अमित कुमार अपनी फरारी के दौरान अपना हुलिया बदलकर पुष्कर और मुंबई शहर में भीख मांग कर अपना पेट भरने लगा था। पुलिस को शक ना हो इसलिए भिखारियों के बीच ही सोता भी था। आरोपी की गिरफतारी मे साईबर सेल चूरू के कांस्टेबल रमाकान्त और थाना सदर के कांस्टेबल नवीन की विशेष भूमिका रही है। ऐसी जानकारी एसपी यादव ने दी। साथ ही अधिकारी जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना सदर चूरू से एसएचओ बलवन्त सिह, कांस्टेबल नवीन और सरजीत, साईबर सेल के कांस्टेबल रमाकान्त और एजीटीएफ के हेड कांस्टेबल सज्जन कुमार शामिल थे। (Mumbai beggar turns out to be a robber worth crores and a murderer)

  • 25 वर्षीय महिला पायलट की रहस्यमय मृत्यु, बॉयफ्रेंड अरेस्ट

    25 वर्षीय महिला पायलट की रहस्यमय मृत्यु, बॉयफ्रेंड अरेस्ट

    एयर इंडिया की 25 वर्षीय महिला पायलट के आत्महत्या मामले में उसके बॉयफ्रेंड को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मुंबई के अंधेरी इलाके में रहस्यमय हालात में मिली 25 वर्षीय महिला की लाश। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    विशेष संवाददाता
    मुंबई-
    एयर इंडिया की एक 25 वर्षीय महिला पायलट की लाश मुंबई के अंधेरी स्थित एक फ्लैट में मिली है। इसके बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है। वहीं, अब पुलिस ने पायलट को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसी के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    खबर के मुताबिक, मामला मुंबई के अंधेरी इलाके का है। एयर इंडिया की पायलट सृष्टि तुली का बॉयफ्रेंड 27 वर्षीय आदित्य पंडित दिल्ली का रहने वाला है, जबकि सृष्टि यूपी के गोरखपुर जिले की रहने वाली है। सृष्टि के परिजनों ने आदित्य पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। सृष्टि के रिश्तेदार ने बताया कि आदित्य उसके साथ दुर्व्यवहार और बहस करता था। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    इतना ही नहीं, उन्होंने आगे ये भी बताया कि आरोपी ने सृष्टि को नॉनवेज खाने से रोका था। सृष्टि की अक्सर फोन पर आदित्य पंडित से बहस होती थी। प्रताड़ना से तंग आकर सृष्टि ने इतना बड़ा कदम उठाया। फिलहाल पुलिस ने सृष्टि के बॉयफ्रेंड पर आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार किया है। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और बाद में आरोपी को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी आदित्य पंडित को 29 तारीख तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। लड़की के परिजन की ओर से यह शिकायत पुलिस में दी गई थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है। परिवारवालों ने दोषी को सख्त सजा दिलाने की मांग की है। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

    कैसी हुई थी इनकी मुलाकात ?

    पुलिस ने अपनी FIR में कहा कि सृष्टि और आदित्य की मुलाकात करीब दो साल पहले दिल्ली में कमर्शियल पायलट लाइसेंस की ट्रेनिंग के दौरान हुई थी। उस वक्त सृष्टि दिल्ली में ही रहती थी। एयर इंडिया में नौकरी लगने के बाद वह मुंबई में रहने लगी। हालांकि, आदित्य पायलट की परीक्षा की तैयारी कर रहा था, लेकिन वह पास नहीं हो पाया। (Mysterious death of 25-year-old female pilot, boyfriend arrested)

  • गोराई बीच पर प्लास्टिक बैग में 7 टुकड़े में शव मिलने से सनसनी

    गोराई बीच पर प्लास्टिक बैग में 7 टुकड़े में शव मिलने से सनसनी

    मुंबई के गोराई बीच पर प्लास्टिक बैग में बरामद शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। गोराई पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर मृतक की पड़ताल कर रही है। (Sensation as dead bodies found in 7 pieces in plastic bags on Gorai Beach Mumbai)

    इस्माईल शेख
    मुंबई– बोरीवली पश्चिम के गोराई बीच पर 7 टुकड़े में एक शख्स का शव मिलने से यहां के इलाके मे सनसनी फैल गई है। यहां गोराई समुद्री बीच पर एक शख्स की लाश प्लास्टिक के बोरे में बरामद की गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शव काफ़ी हद तक गल चुकी थी। (Sensation as dead bodies found in 7 pieces in plastic bags on Gorai Beach Mumbai)

    पुलिस ने क्या कहा?

    गोराई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्लास्टिक बैग मे बरामद शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही कुछ हद तक मामला साफ हो पाएगा। इससे पहले पुलिस मृतक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। लेकिन प्लास्टिक बैग में शव के तुकडे मिलनें से मुंबई की सुरक्षा पर फिर एक बार सवाल खड़े हो रहे हैं। हो सकता है समुंदर में बहकर आया हो। लेकिन यहां के इलाके मे दहशत का माहौल फैल गया है। (Sensation as dead bodies found in 7 pieces in plastic bags on Gorai Beach Mumbai)

  • Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर

    Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर

    • उद्धव ठाकरे गुट के 5 बागी नेता को पार्टी से निकाल दिया गया, चेतावनी के बावजूद नामांकन वापस नहीं लिया।
    • IPS संजय वर्मा बने महाराष्ट्र के नए DGP, अप्रैल 2028 में रिटायर होंगे
    • गलत और एकतरफा जानकारी देने के आरोप में भारत सरकार ने विकिपीडिया को भेजा नोटिस।
    • केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज, कर्नाटक पुलिस के ADGP को धमकाने का आरोप
    • अजमेर दरगाह को हिंदू मंदिर बताने के मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी
    • असम में 2 हाथियों के शव बरामद, बिजली के झटके से मौत होने की आशंका
    • बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस के हाथ लगा एक और हथियार, एक पिस्टल और तीन कारतूस की अभी भी तलाश
    • त्रिपुरा में घुसपैठ, 5 लोगों में 3 भारतीय और 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार
    • जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत
    • DTC बस ने दो को कुचला, एक पुलिस कांस्टेबल और राहगीर की मौत

    न्यूज़ डेस्क
    देश की राजनीति से लेकर क्राईम, हादसे, तबादले से लेकर सीमावर्ती भागों में घुसपैठ की 10 बड़ी खबर हम कवर करने जा रहे हैं। जो निम्नलिखित है। आईये अब हम इसपर नज़र डालते हैं। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    उद्धव ठाकरे गुट के 5 बागी नेता को पार्टी से निकाल दिया गया, चेतावनी के बावजूद नामांकन वापस नहीं लिया।

    Uddhav thackeray news updates

    महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को पार्टी के पांच बागी नेताओं को शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) गुट से बाहर निकल दिया। पांचों नेता टिकट नहीं मिलने के कारण अपनी ही पार्टी और गठबंधन दल के उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ रहे है। पार्टी ने उन्हें पहले भी चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने नामांकन वापस नहीं लिया तो उनके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। लेकिन पार्टी के आदेशों को नजरअंदाज करते हुए बगावत पर उतर आए थे। उद्धव ठाकरे गुट के इन नेताओं में भिवंडी के पूर्व विधायक रूपेश म्हात्रे समेत विश्वास नांदेकर, चंद्रकांत घुगुल, संजय अवारी और प्रसाद ठाकरे शामिल हैं। जिन्हें पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    IPS संजय वर्मा बने महाराष्ट्र के नए DGP, अप्रैल 2028 में रिटायर होंगे

    Maharashtra new DGP ips sanjay varma news update

    मंगलवार को 1990 बैच के IPS अधिकारी संजय वर्मा को महाराष्ट्र का नया DGP बनाया गया है। वर्तमान में IPS अधिकारी संजय वर्मा डीजी कानून और तकनीकी के पद पर कार्यरत हैं। IPS अधिकारी संजय वर्मा अप्रैल 2028 में रिटायर होने वाले है। महाराष्ट्र चुनाव 2024 से पहले चुनाव आयोग ने राज्य के कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की शिकायत पर पूर्व DGP रश्मि शुक्ला के तबादले का आदेश दिया था। उन्हें हटाए जाने के बाद चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से महाराष्ट्र कैडर के तीन सीनियर IPS अधिकारियों के नाम मांगे थे, जिनमें संजय वर्मा का नाम भी शामिल था। बाकी दो सीनियर IPS अधिकारियों में संजीव कुमार सिंघल और उनके बैचमेट रितेश कुमार का नाम भी शामिल था। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    गलत और एकतरफा जानकारी देने के आरोप में भारत सरकार ने विकिपीडिया को भेजा नोटिस।

    Indian government and Wikipedia news update

    भारत सरकार ने मंगलवार को विकिपीडिया को नोटिस भेजकर कुछ शिकायतों पर जवाब मांगा है। विकिपीडिया पर एकतरफा और गलत जानकारी देने का आरोप है। सरकार ने सवाल पूछा है, कि विकिपीडिया को पूरी जानकारी देने वाली वेबसाइट की जगह कंटेंट पब्लिशर्स वेबसाइट क्यों नहीं माना जाना चाहिए? हालांकि, इसका भारत सरकार की तरफ से कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं हुआ है। विकिपीडिया की तरफ से भी अभी तक कोई जवाब नहीं आया है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी के खिलाफ FIR दर्ज, कर्नाटक पुलिस के ADGP को धमकाने का आरोप

    Central minister HD Kumar swami News Update

    भारी उद्योग मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के खिलाफ बेंगलुरु के संजय नगर पुलिस स्टेशन में मंगलवार को FIR दर्ज हो गई है। केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे निखिल पर कर्नाटक पुलिस के एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (ADGP) एम. चंद्रशेखर को अवैध खनन घोटाले मामले की जांच के दौरान धमकी देने के आरोप है। शिकायत में कहा गया है कि कुमारस्वामी और उनके बेटे निखिल ने मामले की जांच में बाधा डालने की कोशिश की। कुमारस्वामी 2006 से 2008 तक कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे हैं। इस दौरान उन पर 550 एकड़ की खनन जमीन को पट्टे पर गैरकानूनी तरीके से मंजूरी देने का आरोप है। मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    अजमेर दरगाह को हिंदू मंदिर बताने के मामले में हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को जान से मारने की धमकी

    Rashtriya Hindu Sena news update

    हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता को सोमवार रात 8 बजे फोन कॉल पर जान से मारने की धमकी मिली है। कॉलर ने विष्णु को अजमेर कोर्ट में 23 सितंबर को दायर मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह को हिंदू मंदिर बताने वाली याचिका वापस लेने को कहा है। धमकी मिलने के बाद विष्णु ने क्रिश्चयन गंज पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    असम में 2 हाथियों के शव बरामद, बिजली के झटके से मौत होने की आशंका

    Asam News update

    असम के पश्चिम कामरूप जिले के पखारापारा इलाके में मंगलवार सुबह खेत में दो हाथियों के शव मिले हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों नर हाथी 10 साल से कम उम्र के हैं। खेत में लगी बिजली की तारों के झटके लगने के कारण हाथियों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। हाथियों के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता लगाया जा सकेगा। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    बाबा सिद्दीकी मर्डर केस में पुलिस के हाथ लगा एक और हथियार, एक पिस्टल और तीन कारतूस की अभी भी तलाश

    Baba Siddiqui Murder case news update

    बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में सोमवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने आरोपी रूपेश मोहोल के पुणे वाले घर से एक और पिस्टल बरामद किया है। इस केस में बरामद यह पांचवां हथियार है। क्राइम ब्रांच को इस मामले में अभी भी एक और हथियार और तीन कारतूस की तलाश है। इसके लिए क्राइम ब्रांच ने मुंबई कोर्ट से रूपेश मोहोल समेत अन्य चार आरोपी अमित कुमार, शिवम कोहाड़, करण साल्वे और सुजीत सिंह की रिमांड मांगी है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    त्रिपुरा में घुसपैठ, 5 लोगों में 3 भारतीय और 2 बांग्लादेशी गिरफ्तार

    Tripura news update

    त्रिपुरा के सबरूम जिले के जलकुंबा गांव में सोमवार को अवैध तरीके से बांग्लादेश की सीमा से घुसपैठ करते 5 लोग पकड़े गए हैं। इसमें 2 बांग्लादेशी और 3 भारतीय नागरिक शामिल हैं। पूछताछ में तीनों भारतीय नागरिकों ने बताया कि वे बांग्लादेश अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे, लेकिन बांग्लादेश में चल रही हिंसा के कारण वही फंसे रह गए। अब बांग्लादेश में स्थिति शांत होने के कारण वे लोग वापस लौट रहे थे। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी में सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत

    Jammu And Kashmir Army News Update

    जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले के कालाकोट क्षेत्र में बडोग के पास 63 राष्ट्रीय राइफल्स (RR) का वाहन सोमवार रात दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस हादसे में एक सेना के जवान की मौत हो गई है, जबकि एक अन्य घायल हुआ है। घायल जवान का कालाकोट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में इलाज चल रहा है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

    DTC बस ने दो को कुचला, एक पुलिस कांस्टेबल और राहगीर की मौत

    Dehli DTC Bus Accident news update

    दिल्ली में सोमवार देर रात DTC की बस ने पुलिस कांस्टेबल और राहगीर को कुचल दिया। इस घटना में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने कहा कि घटना रिंग रोड के मोनेस्ट्री मार्केट के पास हुई है। बस डिवाइडर से भी टकरा गई थी। 27 वर्षीय मृतक पुलिस कांस्टेबल का नाम विक्टर है, पुलिस कांस्टेबल नागालैंड का रहने वाला था। वो जून 2023 से सिविल लाइंस थाने में तैनात था। दूसरे मृतक की पहचान की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। (Indian Fasttrack News Update: देश की 10 बड़ी खबर)

  • पुलिस की गाड़ी में महायुति उम्मीदवारों का पैसा

    पुलिस की गाड़ी में महायुति उम्मीदवारों का पैसा

    Maharashtra Election 2024: NCP नेता शरद पवार ने आरोप लगाते हुए कहा, “हमें पता चला है कि सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को चुनाव के लिए वित्तीय सहायता मिल रही है। इसमें पुलिस वाहनों का उपयोग किया जा रहा है।” (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई- 
    राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरदचंद्र पवार ने शनिवार को आरोप लगाते हुए कहा, कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस वाहनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    पूर्व केंद्रीय मंत्री शरदचंद्र पवार ने गोविंदबाग में अपने आवास पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस मामले पर सार्वजनिक तरीके से और बात करना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि इससे उन अधिकारियों को ठेस पहुंचेगी, जिन्होंने इसकी जानकारी उनसे साझा की है। इस प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान योगेन्द्र पवार और रोहित पवार भी मौजूद थे। योगेन्द्र पवार बारामती विधानसभा से चुनाव लड़ रहे हैं और रोहित पवार करजत के जामखेड़ विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं। पवार खानदान के दोनों उम्मीदवार शरद पवार गुट से जुड़े हुए हैं। (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    पुश्तैनी घर है गोविंदबाग में ..

    गोविंदबाग में पवार परिवार का पुश्तैनी घर है। यहां दिवाली और पाड़वा के मौके पर हर साल पवार परिवार इकट्ठा होते हैं। लेकिन इस साल उपमुख्यमंत्री अजित पवार और उनका परिवार इसमें शामिल नहीं हुआ। शरद पवार ने कहा, “यह वर्षों से एक परंपरा रही है। हम यहां एकत्र होते हैं। अगर यह परंपरा जारी रहती तो मुझे खुशी होती। मेरे परिवार के सदस्य यहां एक दिन पहले या दिवाली पाड़वा पर आते हैं। लगभग सभी लोग यहां हैं। अजित पवार कुछ काम के कारण व्यस्त रहे होंगे, लेकिन हर कोई यहां है, उनकी दो बहनें और भाई पहले से ही यहां हैं।”  (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    पुलिस की गाड़ी का पैसों के लिए इस्तेमाल

    उपमुख्यमंत्री अजित पवार बारामती में अपनी दिवाली पाड़वा सभा के आयोजन में व्यस्त है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार ने कहा, कि “हमें कई जिलों के अधिकारियों से पता चला, कि सत्तारूढ़ दलों के उम्मीदवारों को चुनाव के लिए वित्तीय सहायता मिल रही है। इन पैसों को पहुंचाने के लिए पुलिस के वाहनों का उपयोग किया जा रहा है। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी ऐसा कहा है।” (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

    विमान के जरिए भेजे A, B फॉर्म

    पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने कहा कि एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार की खासियत यह है कि इसके नेता विमान के जरिए ए और बी ‘फॉर्म’ भेजते हैं। पवार जीस A और B फॉर्म का जिक्र कर रहे थे, जो किसी भी पार्टी के आधिकारिक उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य हैं। दरअसल खबरें आई थीं कि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने विमान का उपयोग करके A और B फॉर्म भेजे थे। (Mahayuti candidates’ money in police car maharashtra assembly election)

  • महाराष्ट्र चुनाव 6 नवंबर को मुंबई में होगी MVA की संयुक्त रैली

    महाराष्ट्र चुनाव 6 नवंबर को मुंबई में होगी MVA की संयुक्त रैली

    कांग्रेस की ओर से कहा गया कि महा विकास आघाडी (MVA) गठबंधन 6 नवंबर को मुंबई में एक संयुक्त रैली आयोजित करने जा रही है और विधानसभा चुनावों को लेकर अपनी ‘गारंटी’ जारी करने जा रही है। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई
    – 6 नवंबर को कांग्रेस महाविकास आघाड़ी गठबंधन में एक संयुक्त रैली का आयोजन करने जा रहा है, जिसमें कांग्रेस विधानसभा चुनाव के लिए अपनी गारंटी जारी करेगा ऐसा बताया जा रहा है। इस रैली में कांग्रेस के बड़े नेता मौजूद रहने वाले है। महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम 6 नवंबर की शाम बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में आयोजित किया जाएगा और इसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, पार्टी नेता राहुल गांधी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार और शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे शामिल होंगे। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    चुनावी घोषणा

    लोकसभा में विपक्षी नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी 6 नवंबर को महा विकास अघाड़ी गठबंधन के एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई आ रहे हैं। जहां एनसीपी (NCP) नेता शरद पवार, शिवसेना (UBT) नेता उद्धव ठाकरे और महा विकास अघाड़ी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहने वाले हैं। इस कार्यक्रम में राहुल गांधी राज्य के लिए कांग्रेस की चुनावी गारंटी की घोषणा करेंगे। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    राहुल गांधी का महाराष्ट्र दौरा

    विपक्षी नेता राहुल गांधी 6 नवंबर को एक दिन के दौरे पर महाराष्ट्र आ रहे हैं। पार्टी के प्रदेश प्रमुख नाना पटोले ने बताया कि वह सुबह नागपुर में सबसे पहले ‘संविधान बचाओ’ सभा में हिस्सा लेंगे और इसके बाद राहुल गांधी महाविकास अघाडी गठबंधन के प्रोग्राम में भाग लेने के लिए बीकेसी पहुंचेंगे यहा एमवीए की संयुक्त रैली के बीच चुनावी गारंटी पेश किए जाने के बारे में कहा जा रहा है। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    कांग्रेस की गारंटी

    कांग्रेस पिछले कुछ समय से चुनावों में अपने घोषणापत्र को ‘गारंटी’ के रूप में पेश करती रही है। महाविकास अघाडी गठबंधन में कांग्रेस 103 सीटों पर, शिवसेना (UBT) 89 पर और शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 87 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। छह सीटें अन्य गठबंधन के सहयोगियों दलों को दी गई हैं, जबकि तीन विधानसभा सीटों पर अभी तक कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

    आपको बता दें कि राज्य की 288 विधानसभा सीटों के लिए 20 नवंबर को मतदान होने जा रहा है और चुनावी मतगणना तीन दिन बाद 23 नवंबर को की जाएगी। चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की समय सीमा मंगलवार को समाप्त हो गई है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक राजभर में मंगलवार तक 7,995 उम्मीदवारों ने 10,905 नामांकन दाखिल किए हैं। (Maharashtra elections Joint rally of MVA to be held in Mumbai on 6th November)

  • कांदीवली की महिला से 14 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान

    कांदीवली की महिला से 14 लाख रुपये ऑनलाइन भुगतान

    Digital Arrest Scam: मुंबई के कांदीवली से एक महिला को जालसाजों ने किया डिजिटल अरेस्ट, महिला को डरा धमका कर मजबूरन 14 लाख रुपये का करवाया ऑनलाइन भुगतान। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – कांदीवली पश्चिम के एक महिला को डिजिटल अरेस्ट करने का ताजा मामला सामने आया है। बता दें कि 1 सितंबर को एक व्यक्ति का फोन आया जिसने खुद को दिल्ली दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताया और उसके खिलाफ दिल्ली साइबर अपराध शाखा में मामला दर्ज होने की झूठी जानकारी देते हुए आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए महिला से 14 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए और जांच पूरी होने के बाद पैसे वापस किए जाने का कहा। लेकिन महिला का अपने बेटे से बात होने पर धोखाधड़ी का खुलासा हुआ और बाद मे महिला ने पुलिस को इसकी सूचना दी। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 67 वर्षीय एक महिला को ऑनलाइन धोखेबाजों ने “डिजिटल अरेस्ट” किया और एक गैर-मौजूद धन शोधन मामले (non-existent money laundering case) में अपना नाम साफ करने के बदले में उन्हे 14 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए मजबूर किया। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    क्या होता है डिजिटल अरेस्ट ?

    साइबर सुरक्षा एजेंसी (cyber security agency) सीईआरटी-इन (CERT In) की सलाह के अनुसार, डिजिटल अरेस्ट उसे कहते है जिसमें पीड़ित को फोन कॉल या ई-मेल या संदेश प्राप्त होता है जिसमें दावा किया जाता है कि वे अवैध गतिविधियों, जैसे पहचान की चोरी या धन शोधन के लिए जांच के दायरे में हैं। इसमें धोखाधड़ी करने वाला व्यक्ति पीड़ित को तत्काल कार्रवाई न करने पर गिरफ्तारी या कानूनी परिणाम भुगतने की धमकी देता है। वे अक्सर तर्कसंगत सोच को रोकने के लिए घबराहट की भावना पैदा करते हैं। अपना नाम हटाने, जांच में सहायता करने या वापसी योग्य सुरक्षा जमा/एस्क्रो खाते की आड़ में, व्यक्तियों को निर्दिष्ट बैंक खातों या यूपीआई आईडी में बड़ी रकम स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया जाता है। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    कांदीवली की महिला से जुड़े मामले को लेकर पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने खुद को दिल्ली दूरसंचार विभाग और साइबर अपराध शाखा का कर्मचारी बताया। उन्होंने महिला पर एक हाई-प्रोफाइल मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शामिल होने का आरोप लगाकर उसे ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर लिया। यह अपराध 1 से 5 सितंबर के बीच हुआ। पीड़िता मुंबई के कांदिवली पश्चिम में अपनी भाभी के साथ रहती है। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    पुलिस ने क्या कहा?

    पुलिस ने बताया कि शनिवार को उत्तर क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन में पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के अनुसार, महिला को 1 सितंबर को एक व्यक्ति का फोन आया, जिसने खुद को दिल्ली दूरसंचार विभाग का अधिकारी बताया। उसे बताया गया कि उसके खिलाफ दिल्ली साइबर अपराध शाखा में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी ने महिला से कहा कि अपराध में उसके आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    पुलिस ने और अधिक जानकारी देते हुए, बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसकी बात अपने साथी से कराई, जिसने खुद को साइबर अपराध शाखा का अधिकारी राकेश कुमार बताया। जब कुमार और एक महिला आरोपी, जिसने खुद को शोभा शर्मा बताया था। आरोपियों ने पीड़िता को दिल्ली पुलिस के तीन फर्जी पत्र दिखाए और बताया कि उसे तीन से पांच साल की जेल हो सकती है। यह देखते हुए महिला डर गई। इसके बाद शर्मा ने पीड़िता से उसके बैंक खातों और म्यूचुअल फंड, फिक्स डिपॉज़िट के बारे में पूछा और उसे बैंक जाकर आरोपियों द्वारा बताए गए बैंक खाते में सभी निवेश जमा करने को कहा। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

    अधिकारी ने बताया, कि शर्मा के निर्देश पर पीड़िता बैंक गई, फिक्स डिपॉज़िट, म्यूचुअल फंड और बचत खाते तोड़ दिए और आरटीजीएस के जरिए दिए गए खाता नंबर में 14 लाख रुपये जमा कर दिया। फोन करने वाले ने वैरिफिकेशन के बाद पैसे वापस करने का वादा किया। महिला को अपने बेटे से बात करने के बाद एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है, जिसके बाद उसने पुलिस से संपर्क किया। (Digital Arrest: Online payment of Rs 14 lakh from Kandivali woman)

  • दिवाली पर घर की सफाई के लिए ऑनलाइन बुकिंग, लाखों के गहने चोरी

    दिवाली पर घर की सफाई के लिए ऑनलाइन बुकिंग, लाखों के गहने चोरी

    दिवाली के लिए घर की सफाई को लेकर ऑनलाइन बुकिंग एक महिला को भारी पड़ गया। ऑनलाइन बुकिंग के जरिए आए 2 सफाई कर्मचारियों ने लाखों के गहने चुरा कर फरार हो गए। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    दहिसर की रहने वाली एक 55 साल की महिला के घर 4 लाख रूपये के गहने चोरी हो गए है। पुलिस ने इस मामले में 27 वर्षीय अरबाज खान को गिरफ्तार किया है। पीड़ित महिला ने दिवाली अपने घर की सफाई के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी। इसके बाद 2 लड़के आए और 4 लाख रुपये के गहने चोरी करके फरार हो गए। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

    हालांकि, पुलिस ने इस मामले में संदिग्ध के तौर पर 27 वर्षीय अरबाज खान को गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा 2 और लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस घटना के बाद से ऑनलाइन कंपनी द्वारा सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति को लेकर गैरजिम्मेदारी का मामला प्रकाश मे आ रहा है। लोग सुरक्षा और विश्वसनीयता को लेकर चिंता जाहिर कर रहे हैं। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

    दहिसर ऋषिकेश सोसायटी

    दहिसर इलाके के ऋषिकेश सोसायटी में रहने वाली लीना म्हात्रे ने दिवाली से पहले घर की सफाई का प्लान बनाया। इसके लिए उन्होंने 21 अक्टूबर को ऑनलाइन क्लिनिंग सर्विस बुक की। खबर के मुताबिक, म्हात्रे ने बुकिंग के लिए NoBroker Application का इस्तेमाल किया था। इसके अगले ही दिन सुबह करीब 9 बजे दो लड़के पीड़ित महिला के घर पहुंचे। वे दोनों घर की सफाई में जुट गए। म्हात्रे को बाद में पता चला कि उनकी अलमारी खुली है और सोने के गहने गायब हैं। इसकी जानकारी उन्होंने तुरंत पुलिस थाने को दी और मामला दर्ज कराया। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

    पुलिस की हिरासत में पूछताछ

    पुलिस अधिकारियों ने शुरुआती जांच के आधार पर 27 वर्षीय अरबाज खान को गिरफ्तार किया है, जिसे इस मामले में मुख्य संदिग्ध बताया जा रहा है। सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई है। इसके बाद, पुलिस ने 2 अन्य व्यक्तियों संतोष ओमप्रकाश यादव और सुफियान नजीर अहमद सौदार को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। खबर के मुताबिक, पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या नोब्रोकर एप कंपनी ने अपने कर्मचारियों की जांच की थी। क्या ऐप के मालिकों की ओर से काम पर रखने से पहले उनका बैकग्राउंड वेरिफिकेशन किया गया था? नियम तो यही है कि ऐसे कर्मचारियों को घरों में काम पर भेजने से पहले पुलिस वेरिफिकेसन किया जाना चाहिए। (Online booking for house cleaning on Diwali, jewelery worth lakhs stolen)

  • Mumbai मेडिकल कैंप घोटाला लाखों की ठगी

    Mumbai मेडिकल कैंप घोटाला लाखों की ठगी

    कोविड वैक्सीनेशन को लेकर मेडिकल कैंप घोटाले का अंबोली पुलिस ने खुलासा किया है। मुफ्त चिकित्सा के नाम पर 34.97 लाख रुपये की ठगी.. (Mumbai medical camp scam fraud worth lakhs)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई- जोगेश्वरी पश्चिम के अंबोली पुलिस ने 52 वर्षीय डॉ. सुमन बंदोपाध्याय के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। आरोप है कि डॉ. सुमन बंदोपाध्याय ने अंधेरी निवासी डॉ. दीपक चतुर्वेदी से मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाने के नाम पर 34.97 लाख रुपये ठग लिए हैं। बंदोपाध्याय ने साईं संस्थान शिर्डी और बाबा हॉस्पिटल ट्रस्ट का ट्रस्टी होने का झूठा दावा करते हुए डॉ. चतुर्वेदी को कोविड-19 के दौरान मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाने के लिए राजी किया था। (Mumbai medical camp scam fraud worth lakhs)

    पुलिस ने क्या कहा?

    अंबोली पुलिस थाने के प्रभारी पुलिस निरीक्षक मुकुंद यादव ने जानकारी देते हुए बताया, कि अंधेरी में क्लिनिक चलाने वाले डॉ. चतुर्वेदी की पहली मुलाकात 2020 की शुरुआत में बंदोपाध्याय से हुई थी। जब वे एक मरीज के रूप में क्लिनिक आए थे। बंदोपाध्याय ने खुद को सांताक्रूज का बाल रोग विशेषज्ञ बताते हुए कहा कि जुहू में उनका क्लिनिक भी है। इसके बाद धीरे-धीरे चतुर्वेदी से दोस्ती हो गई। (Mumbai medical camp scam fraud worth lakhs)

    दान के नाम पर धोखाधड़ी

    महामारी के दौरान बंदोपाध्याय ने ट्रस्टी होने का दावा किया और मुफ्त चिकित्सा शिविरों के लिए दान मांगा, जो चतुर्वेदी ने दिया। उन्होंने 5 लाख रुपये दिए लेकिन कोई सबूत नहीं रखा। बाद में बंदोपाध्याय ने चतुर्वेदी से जनता और पुलिस अधिकारियों के लिए मुफ्त शिविर आयोजित करने का आग्रह किया। इस विश्वास के साथ कि उन्हें पैसे वापस मिल जाएँगे, चतुर्वेदी ने करीब 45 पुलिस स्टेशनों पर मेडिकल कैंप आयोजित किए, जिन पर 34.97 लाख रुपए खर्च हुए। जुहू पुलिस स्टेशन में रहते हुए एक वरिष्ठ अधिकारी ने उन्हें बंदोपाध्याय के खिलाफ पिछले धोखाधड़ी के मामलों के बारे में चेतावनी दी। इसके बाद मामला अजागर हुआ कि बंदोपाध्याय फर्जी जानकारी देकर धोखाधड़ी कर रहा है। फिलहाल अंबोली पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। (Mumbai medical camp scam fraud worth lakhs)

  • Mumbai Dating App: करोड़ों का फर्जीवाड़ा

    Mumbai Dating App: करोड़ों का फर्जीवाड़ा

    मुंबई में डेटिंग ऐप घोटाले के मास्टरमाइंड अंकुर मीना उर्फ “मीना डिफॉल्टर” ने बड़ा खुलासा किया है। मीना क्लबों के साथ मिलकर हर दिन लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा करता था। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    डेटिंग ऐप घोटाले के मुख्य आरोपी अंकुर मीना उर्फ “मीना डिफॉल्टर” ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। मालाड़ पश्चिम के बांगुर नगर पुलिस द्वारा गिरफ्तार मीना ने स्वीकार किया कि वह एक दिन में क्लबों के माध्यम से 20 लाख रुपये तक का कारोबार करता था। मीना बताया कि डेटिंग ऐप्स पर काम करने वाली लड़कियों को वह व्यक्तिगत रूप से प्रशिक्षण देता था। हर 10-15 दिनों में नए लड़कियों का एक समूह मुंबई लाया जाता था, जिनमें से कई लड़कियां इसके पहले दिल्ली और अन्य राज्यों में काम कर चुकी होती थीं। मीना इन लड़कियों को ग्राहकों से बातचीत करते हुए, उन्हें बड़े खर्च के लिए प्रेरित करने की कला सिखाता था। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)

    टीम के सदस्यों ने की धोखाधड़ी

    गिरफ्तार आरोपी मीना के अनुसार, क्लब के मालिक धोखाधड़ी की गतिविधियों से पूरी तरह अवगत थे और मुनाफा बढ़ाने के उद्देश्य से डेटिंग एप घोटाले में शामिल रहते थे। उसने क्लब मालिकों के साथ बातचीत करते हुए, व्यावसायिक रणनीतियाँ तैयार की और इस घोटाले को अंजाम दिया। हर दिन का कामकाज उसकी टीम संभालती थी। हालाँकि, मीना ने दावा किया कि उसकी जानकारी के बिना, उसकी टीम के कुछ सदस्य लालच में आकर ग्राहकों से धोखाधड़ी करने लगे। उन्होंने ग्राहकों से अधिक कमीशन कमाने के लिए नकली बिल बनाए और क्लब मालिकों के साथ मिलकर ग्राहकों को ठगा। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)

    मुंबई छोड़ने का निर्देश

    मीना ने कहा कि उसने अपनी टीम के सभी सदस्यों को समान रूप से पेमेंट किया जाता था। लेकिन कुछ लोगों ने क्लब मालिकों के साथ साजिश रचकर अपने निजी फायदे के लिए घोटाले को जारी रखा। पुलिस द्वारा रैकेट का भंडाफोड़ होने के बाद, मीना ने अपना ऑपरेशन बंद कर दिया और अपनी टीम के सदस्यों को मुंबई छोड़ने का निर्देश दिया। जबकि अधिकांश ने निर्देश का पालन किया। लेकिन कुछ सदस्य वहीं रहे और धोखाधड़ी जारी रखा। हाल ही में पुलिस ने इन सदस्यों में से छह को गिरफ्तार किया है। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)

    गॉडफादर क्लब घोटाला

    मीना को 16 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में रखा गया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। जोगेश्वरी पश्चिम की अंबोली पुलिस ने गॉडफादर क्लब मामले में उनकी संलिप्तता के कारण उन्हें हिरासत में लिया है। उन्हें बांद्रा की एक अदालत में पेश किया गया जहां से तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। गॉडफादर क्लब मामले में अंबोली पुलिस पूछताछ कर रही है। (Mumbai Dating App Fraud worth crores)