Category: Maharashtra Crime

  • Former Haryana CM Om Prakash Chautala passes away

    Former Haryana CM Om Prakash Chautala passes away

    Om Prakash Chautala, the former Chief Minister of Haryana and leader of the INLD, has passed away. He served as a Member of the Legislative Assembly seven times and held the position of Chief Minister on five occasions.

    News Desk
    Hariyana
    – Om Prakash Chautala, the former chief minister of Haryana and leader of the Indian National Lok Dal (INLD), died on Friday afternoon at his home in Gurugram. He was 89 years old.

    Chautala served as the chief minister of Haryana for an unprecedented five terms and was the son of former deputy prime minister Devi Lal. Family representatives announced that Chautala’s cremation will take place at Teja Khera in Sirsa district on Saturday afternoon, with his body available for public viewing from 8 am to 2 pm for those wishing to pay their respects.

    Chautala is survived by his two sons, Ajay Singh Chautala and Abhay Singh Chautala, along with three daughters.

    Abhay previously served as the Leader of the Opposition in the Haryana Assembly. His son, Arjun Chautala, is presently a legislator representing the Rania constituency in Haryana. Dushyant Chautala, the son of Ajay Chautala, held the position of Deputy Chief Minister of Haryana under the BJP-JJP alliance government led by Manohar Lal Khattar.

    Rakesh Sihag, spokesperson for the INLD, informed a news reporter that the former chief minister was in good health earlier in the day. However, he tragically suffered a cardiac arrest, experiencing hiccups just before his passing, Sihag noted.

    Chautala was found guilty in a corruption case linked to recruitment in 2013 and received a 10-year prison sentence. His elder son, Ajay Chautala, was one of 55 individuals convicted in the same case.

    This ruling significantly impacted his political career, preventing him from running in elections following the verdict. Chautala was released from Tihar jail in July 2021.

    Since his release, he has dedicated himself to establishing a third political front in the country after severing his connections with the National Democratic Alliance. In pursuit of this goal, he engaged with key political figures, including Bihar Chief Minister Nitish Kumar, former Prime Minister HD Deve Gowda, and former Uttar Pradesh Chief Minister Mulayam Singh Yadav in 2021. During a rally organized by Chautala in Fatehabad in September 2022, notable attendees included Nitish Kumar, NCP leader Sharad Pawar, Akali Dal’s Sukhbir Singh Badal, RJD leader and then Bihar Deputy Chief Minister Tejaswi Yadav, CPM General Secretary Sitaram Yechury, and Shiv Sena MP Arvind Sawant.

  • मुंबई में गुरुद्वारा विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान मनपा अधिकारियों को नोटिस जारी

    मुंबई में गुरुद्वारा विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान मनपा अधिकारियों को नोटिस जारी

    मुंबई के गुरूद्वारा विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किया। बताया कोर्ट के आदेशों का हुआ है उलंघन.. (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    विशेष संवाददाता
    मुंबई
    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक गुरुद्वारे के गिराए जाने के मामले में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की याचिका पर नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया और संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस भेजा। याचिकाकर्ता प्रवीण जीवन वालोदरा का प्रतिनिधित्व एड्वोकेट सौम्या प्रियदर्शिनी ने कर रहे हैं, जिन्होंने आरोप लगाया कि बीएमसी के अधिकारियों ने संपत्तियों को गिराने पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    कोर्ट के अंतरिम आदेशों का पूर्ण उल्लंघन

    याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है, कि बीएमसी के अधिकारियों ने उनके आश्रय के अधिकार का उल्लंघन किया है, जो भारत के संविधान द्वारा सुरक्षित है। याचिकाकर्ता के अनुसार, यह तोड़क कार्यवाही 15 अक्टूबर 2024 को हुआ, जो 17 सितंबर 2024 और 1 अक्टूबर 2024 के अंतरिम आदेशों का उल्लंघन है, जिसमें शीर्ष न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा था कि बिना अनुमति के किसी भी स्थान पर स्ट्रक्चर पर तोड़क कार्यवाही को नहीं किया जा सकता। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि अवमाननाकर्ताओं ने न्यायालय की अनुमति के बिना संरचना को ध्वस्त कर दिया, और यह दावा किया गया है कि यह संरचना सार्वजनिक सड़क पर स्थित थी। जबकि बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा याचिकाकर्ता को प्रदान किए गए किसी भी आंतरिक पत्राचार या याचिकाकर्ता के पास उपलब्ध अभिलेखों में ऐसा कुछ भी दर्ज नहीं किया गया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    याचिका में खास क्या रहा ?

    याचिकाकर्ता ने बताया कि वे गुरुद्वारे का संचालन कर रहे थे और अपने परिवार के साथ वर्षों से उस संरचना के कमरे में शांति से निवास कर रहे थे, जैसा कि उनके पूर्वजों ने 1955 के आस-पास किया था, जो दस्तावेजों से स्पष्ट है। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि उन्होंने और उनके पूर्वजों ने उस भूमि और संरचना से संबंधित संपत्ति कर का भुगतान किया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

  • चोरी के मोबाइल फोन को मालिकों का है इंतजार

    चोरी के मोबाइल फोन को मालिकों का है इंतजार

    मालाड़ पुलिस ने मोबाइल फोन चोर के साथ ख़रिदी बिक्री करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद 20 मोबाइल फोन के मालिकों की पड़ताल की जा रही है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    इस्माईल शेख
    मुंबईमालाड़ पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो भीड़भाड़ वाले इलाके मे लोगों का मोबाइल फोन चुराकर भाग जाया करता था। चारकोप के रहने वाले फहिद शेख नामक मोबाइल चोर और मालवनी के रहने वाले इम्तियाज मेमन के पास से कुल 23 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए है। इम्तियाज मेमन चोरी के मोबाइल फोन खरीद कर दूसरे लोगों को उंचे दामों मे बेच दिया करता था। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    मालवनी डिविजन के सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत मधुसूदन सावंत ने बताया कि चोरी के 23 मोबाइल फोन मे से 3 मोबाइल फोन चोरी का मामला मालाड़ पुलिस थाने में दर्ज है। जबकि बाकी मोबाइल चारकोप, कांदीवली और मालवनी इलाके से चोरी किए जाने की आरोपी ने कबूली दी है। इसी के आधार पर बाकी पुलिस थानों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही पुलिस मोबाइल फोन के आयएमईआय नंबरों के माध्यम से उनके मालिकों की पड़ताल कर रही है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    पुलिस ने क्या कहा ?

    मालाड़ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार पन्हाले ने बताया कि 13 नवंबर को मालाड़ पश्चिम के खांडेकर दारूवाला कंपाउंड के रूम नंबर 12 में मोबाइल फोन चोरी की घटना हुई थी। इस रूप में सिर्फ लडके रहते हैं। इनमें से एक रूप पर देरी से आने वाला था, तो फरियादी ने दरवाजा बंद किए बगैर सो गया और जब उसका दोस्त देरी से घर आया तो समय देखने के लिए उसने मोबाइल फोन की तलाशी की लेकिन मोबाइल फोन नही मिला। कमरे से और भी 2 मोबाइल फोन चोरी हो चुके थे। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    क्या है मामला ?

    पुलिस ने बताया कि गु.र.क्र. 922/2024 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(अ), 317(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर घटना स्थल का जायजा लिया गया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर देखा गया। पता चला कि चोर कोई और नहीं बल्कि पूराना मोबाइल चोर फहिद शेख है। जो कांदीवली पश्चिम के चारकोप इलाके में रहता है। लेकिन फहिद पुलिस की पकड में नही आ रहा था। आखिरकार मुखबिरों की मदद से पता किया गया। तो मालूम हुआ कि फहिद मालाड़ पश्चिम के इलाके मे आने वाला है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    Mumbai malad police Station crime news
    गिरफ्तार मोबाइल चोर फहिद शेख के साथ मालाड़ पुलिस की तस्वीर

    कैसे हुई गिरफ्तारी ?

    मालाड़ पुलिस थाने के डिटेक्शन की टीम ने मौके पर जाल बिछाया और फहिद को हिरासत में लिया उसके पास से 20 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में फहिद ने बताया कि चोरी के मोबाइल फोन वो मालवनी के इम्तियाज मेमन को बेचा करता था। इम्तियाज मेमन की मालवनी से गिरफ्तार की गई। वहीं इम्तियाज के पास से और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गया। फिलहाल कोर्ट ने दोनों ही को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इन चोरी के मोबाइल फोन से संबंधित अपराधिक मामलों की पड़ताल कर रही है। साथ ही मोबाइल फोन के आयएमईआय नंबरों के माध्यम से इनके मालिकों की जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस ने बताया कि कुछ फायनेंस कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

  • Maharashtra: कैदियों के लिए बड़ी खबर जमानत याचिका पर जल्द होगी सुनवाई

    Maharashtra: कैदियों के लिए बड़ी खबर जमानत याचिका पर जल्द होगी सुनवाई

    बॉम्बे हाईकोर्ट में अरुण भेलके द्वारा दायर की गई याचिका में उसकी पत्नी कंचन नानावरे को 2014 में गिरफ्तार किया गया था। नानावरे को 2020 में एक गंभीर बीमारी का पता चला, लेकिन उसे जमानत नहीं दी गई और उसकी मौत हो गई। (Maharashtra Big news for prisoners, bail petition will be heard soon)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    बॉम्बे हाईकोर्ट ने गंभीर बीमारी से ग्रस्त कैदियों के जेल में बंद रहने पर चिंता जताई है। इन कैदियों को चिकित्सा के लिए जमानत दी जाए या उन्हें नजरबंदी में रखा जाए इसको लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट की अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से विचार करने को कहा है। (Maharashtra Big news for prisoners, bail petition will be heard soon)

    कैदियों से मुलाकात

    न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने सोमवार को कहा कि वे रविवार को पुणे की यरवदा केंद्रीय कारागार गए थे और वहां के कैदियों में खासकर महिलाओं से मुलाकात की और हालात का जायजा लिया। अदालत ने अगस्त 2010 में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी की गई एक सलाहकार रिपोर्ट का उल्लेख किया, जिसमें गंभीर बीमार कैदियों के इलाज की नीति पर चर्चा की गई थी। (Maharashtra Big news for prisoners, bail petition will be heard soon)

    केंद्रीय गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में क्या है?

    केंद्रीय गृह मंत्रालय की सलाहकार रिपोर्ट के अनुसार, कोई भी कैदी जो किसी गंभीर बीमारी से ग्रस्त पाया जाता है, उसे चिकित्सा कारणों से जमानत, पैरोल, फर्लो (अवकाश), या घर में नजरबंदी या परिवार के सदस्यों की निगरानी में रखा जा सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि कुछ मामलों में, ऐसे कैदियों को जेल में ही विशेष चिकित्सा देखभाल दी जा सकती है। अदालत ने महाराष्ट्र सरकार से इस मुद्दे पर और सलाहकार रिपोर्ट के कार्यान्वयन पर विस्तृत हलफनामा दाखिल करने को कहा है। (Maharashtra Big news for prisoners, bail petition will be heard soon)

    क्या है मामला?

    यह मामला बॉम्बे हाईकोर्ट में अरुण भेलके द्वारा दायर की गई याचिका की सुनवाई के दौरान सामने आया है, जिनकी पत्नी कंचन नानावरे के साथ 2014 में गंभीर कानून विरोधी गतिविधियों के तहत गिरफ्तार किया गया था और उन्हें यरवदा जेल में बंद किया गया था। याचिका के अनुसार, नानावरे को 2020 में एक गंभीर बीमारी का पता चला, लेकिन उन्हें जमानत नहीं दी गई। (Maharashtra Big news for prisoners, bail petition will be heard soon)

    जब उन्होंने चिकित्सा कारणों से जमानत के लिए हाईकोर्ट का रुख किया, तो उन्हें मेडिकल बोर्ड के पास भेज दिया गया, जिसने ‘हृदय और फेफड़े’ का प्रत्यारोपण करने की सिफारिश की गई थी। हालांकि, किसी भी आदेश के पारित होने से पहले ही, जनवरी 2021 में उनकी पत्नी की मौत हो गई, जबकि उन्होंने जेल में लगभग सात साल बिताए थे। इसके बाद उनके पति ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की, जिसमें राज्य से 2010 की सलाहकार रिपोर्ट और महाराष्ट्र प्रोविजन (सजा की समीक्षा) नियमों के तहत दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने की मांग की, ताकि भविष्य में कोई और कैदी गंभीर बीमारी के बावजूद कठिनाइयों का सामना न करे। (Maharashtra Big news for prisoners, bail petition will be heard soon)

    अगली सुनवाई कब है ?

    भेलके की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गायत्री सिंह ने अदालत को बताया कि नियमों के तहत जेल अधीक्षक को एक गंभीर रूप से बीमार कैदी को उसके रिश्तेदारों के पास सौंपने का अधिकार होता है, ताकि वह अपने अंतिम दिन अपने परिवार के साथ बिता सके। उनकी दलालों को सुनने के बाद अदालत ने कहा कि याचिका की अगली सुनवाई जनवरी 2025 में होगी। (Maharashtra Big news for prisoners, bail petition will be heard soon)

  • Maharashtra cabinet expansion : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद फूट के मिले संकेत

    Maharashtra cabinet expansion : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद फूट के मिले संकेत

    महाराष्ट्र में रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कैबिनेट का पहला विस्तार हो गया है। महायुति गठबंधन के कुल 39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इसके बाद से गठबंधन के विधायको द्वारा नाराजगी व्यक्त की जा रही है। ऐसे में सरकार की मुश्किलें बढ सकती है। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई
    – महाराष्ट्र के नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से कुछ विधायकों के नाराज होने की खबर आई है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि शपथ लेने वाले कुछ मंत्रियों का कार्यकाल ढाई साल का होगा। वहीं, शेष कार्यकाल के लिए अन्य को मौका दिया जाएगा। बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन सरकार के 10 दिन पुराने मंत्रिमंडल का रविवार को नागपुर में पहला विस्तार हो गया है। इसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, इसके बाद अब मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 42 हो गई है। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    किसके खाते में कितने मंत्री पद मिले ?

    मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी को 19, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 जबकि अजित पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 9 मंत्री पद मिले हैं। मंत्रिमंडल से बाहर रखे गए प्रमुख नेताओं में एनसीपी के छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल और बीजेपी के सुधीर मुनगंटीवार शामिल हैं। 33 विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई, जबकि 6 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    अजित पवार ने क्या कहा?

    महाराष्ट्र के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ घंटे पहले नागपुर में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इसमें उन्होंने कहा, ”हम ढाई साल के लिए दूसरों को भी मौका देंगे।” पवार ने कहा कि हर कोई मंत्री बनना चाहता है और वह इसका हकदार भी है, लेकिन मंत्री पद सीमित हैं। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कुछ विधायक हुए नाराज

    महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कुछ विधायक महायुति गठबंधन के निर्णय पर नाराज हैं। कारण उन्हें मंत्री पद के लिए चुना नही गया। महायुति गठबंधन मंत्रिमंडल विस्तार में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) मंत्री पद हासिल नहीं कर सकी। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी को कम से कम एक मंत्रालय आवंटित करने का वादा किया गया था। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    कुछ कहा नही जा सकता

    महाराष्ट्र में चुनाव के परिणाम आने के 13 दिन बाद देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया। उनके साथ ही एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। इसमें देरी का कारण अभी तक साफ नही हो पाया है। शपथग्रहण समारोह से पहले भी एकनाथ शिंदे को लेकर असमंजस बनी हुई थी। वहीं अब राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विधायकों की नारजगी कहीं महायुति गठबंधन मे फूट का कारण न बन जाए ऐसा राजनैतिक गलियारों में कानाफूसी हो रही है। फिलहाल अजित पवार की ढ़ाई सालों वाली सलाह काम बना सकती है। लेकिन समय का पलड़ा किस और घूमेगा कहा नही जा सकता। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

  • दाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गिरफ्तार

    दाऊद इब्राहिम का करीबी दानिश चिकना गिरफ्तार

    दानिश मर्चेंट की डोंगरी में एक अवैध ड्रग यूनिट है जो दाऊद इब्राहिम से जुड़ी हुई है। पिछले महीने 2 व्यक्तियों (मोहम्मद आशिकुर सहीदुर रहमान और रेहान शकील अंसारी) की गिरफ्तारी हुई थी। इसी सिलसिले में दानिश की गिरफ्तारी हुई है। दानिश मुंबई के कई इलाकों में हत्या का मुख्य आरोपी भी रह चुका है। (Dawood Ibrahim’s close aide Danish Chikna arrested)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ड्रग्स ऑपरेटर के मामले में गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के सहयोगी एवं कई हत्या के मामलों मे मुख्य आरोपी दानिश मर्चेंट उर्फ ​​दानिश चिकना को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही मर्चेंट के सहयोगी कादर गुलाम शेख की भी गिरफ्तारी हुई है। दानिश मर्चेंट की डोंगरी में एक अवैध ड्रग यूनिट है जो दाऊद इब्राहिम से जुड़ी बताई गई है। पिछले महीने 2 व्यक्तियों (मोहम्मद आशिकुर सहीदुर्रहमान और रेहान शकील अंसारी) की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद से दानिश चिकना को पुलिस तलाश कर रही थी। (Dawood Ibrahim’s close aide Danish Chikna arrested)

    कैसे हुआ क्राईम का खुलासा?

    खबर के मुताबिक, पिछले महीने 8 नवंबर को आरोपी सहीदुर्रहमान को मरीन लाइन स्टेशन के इलाके से गिरफ्तार किया गया था। सहीदुर्रहमान पास से 144 ग्राम ड्रग बरामद की गई थी। इसे लेकर पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रेहान शकील से ड्रग्स खरीदी थी। इस पर ऐक्शन लेते हुए पुलिस ने तुरंत रेहान शकील को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 55 ग्राम ड्रग्स बरामद हुआ। उसने बताया कि रहमान और उसके पास से मिले कुल 199 ग्राम ड्रग्स को दाऊद इब्राहिम के करीबी दानिश चिकना से खरीदा था। दानिश मुंबई के विभिन्न हिस्सों में दर्ज लगभग छह हत्या के मामलों में मुख्य आरोपी है। (Dawood Ibrahim’s close aide Danish Chikna arrested)

    दाऊद इब्राहिम की ड्रग फैक्ट्री

    नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने साल 2019 में डोंगरी इलाके में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की ड्रग फैक्ट्री का भांडाफोड़ किया था। इस दौरान करोड़ों रुपये का नशीला पदार्थ जब्त किया गया था। इसके बाद साल 2021 में दानिश मर्चेंट को राजस्थान पुलिस की मदद से गिरफ्तार किया गया। जांच मे दानिश की गाड़ी से भारी मात्रा में ड्रग्स मिला था। दानिश ‘चिंकू पठान मॉड्यूल’ का हिस्सा रहा है। एनसीबी ने जब उसके ड्रग्स मॉड्यूल का भांडाफोड़ किया तो वह राजस्थान भागने की फिराक में था। लेकिन एसीबी ने राजस्थान पुलिस की मदद से उसे गिरफ्तार कर लिया। (Dawood Ibrahim’s close aide Danish Chikna arrested)

  • Mumbai BMC: मुंबईकरो पर एक और कचरा टैक्स लगाने की तैयारी

    Mumbai BMC: मुंबईकरो पर एक और कचरा टैक्स लगाने की तैयारी

    मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर होने के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई जैसे पास के दूसरे शहरों से पीछे रह रहा है। हर बार मनपा के सफाई का अस्तर गिरता जा रहा है। इसके बावजूद बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) मुंबईकरो पर एक और अतिरिक्त कचरा टैक्स का बोझ डालने की तैयारी कर रही है। वहीं भाजपा मुंबईकरों पर नया टैक्स लगाने का विरोध कर रही है। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)

    इस्माईल शेख
    मुंबई– बृहन्मुंबई महानगर पालिका (Mumbai BMC)  द्वारा मुंबईकरों पर कचरा शुल्क के रूप में न्यूनतम 100 रूपए से लेकर 1 हजार रुपये तक का टैक्स वसूलने का निणर्य लिया है। मनपा लोगों से घरो के क्षेत्रफल के अनुसार कचरा टैक्स (Garbage tax) लेने के निणर्य पर विचार कर रही है। मनपा के इस निणर्य पर भाजपा की ओर से मनपा नेता (BMC Leader) रहे विनोद मिश्रा विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा, कि “मनपा लोगो को अच्छी तरह से साफ़ सफाई की सुविधा नहीं दे पा रही है। हर बार मनपा का सफाई का अस्तर गिरता जा रहा है। मुंबई अंतरराष्ट्रीय शहर होने के बावजूद स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई जैसे पास के दूसरे शहरों से पीछे रह रहा है।” इसी कड़ी में मनपा के निर्णय को लेकर शिवसेना नेता और पूर्व स्थाई समिति अध्यक्ष ने भी नाराजगी जताई है। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)

    क्या है मामला?

    मिल रही जानकारी के मुताबिक, बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) कचरे का निपटारा करने में बढ़ते खर्च और मुंबई के लोगों को साफ़ सफाई की अच्छी सुविधा देने के नाम पर मुंबई के लोगो पर अतिरिक्त कचरा टैक्स लगाने का निणर्य लिया है। मनपा के इस निणर्य का भाजपा के नेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। भाजपा नेताओं ने कहा है कि मुंबईकरो पर एक नया टैक्स लगाने का निणर्य कम से कम इस समय नही लिया जाना चाहिए। जबकि इस समय मनपा में निर्वाचित प्रतिनिधि है ही नही। शहर में चुनाव होने अभी बाकी है और चुनावी नतीजों के बाद ही मनपा प्रतिनिधि का चयन किया जाना है। जनप्रतिनिधि को सुनने के बाद ही मनपा को फैसला करना चाहिए। नही तो ये मुंबईकरो के खिलाफ होगा। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)

    क्यों हो रहा है मनपा का विरोध?

    विनोद मिश्रा ने कहा, मनपा में आने वाले नए अधिकारी नया नया प्रयोग करते है। अधिकारी मनपा को अपनी पाठशाला बना लेते है। मुबंई का सफाई का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है। मनपा सिर्फ ठेकेदारों में बंध कर रह गई है। उन्होंने कचरा टैक्स लगाए जाने का विरोध करते हुए मनपा को कचरा विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार को दूर कर अपना पैसा बचाने पर जोर देना को कहा है। उन्होंने कहा, मुबंई की जनता पर टैक्स का नया बोझ नहीं डाला जाना चाहिए। मनपा के पूर्व विरोधी नेता रहे भाजपा मुंबई उपाध्यक्ष रविराजा ने मनपा द्वारा कचरे पर टैक्स लगाए जाने के समय को लेकर विरोध जताया है। रविराजा ने कहा कि मनपा में कोई चुनी हुई सरकार नहीं है ऐसे में इस तरह का निणर्य लेना उचित नहीं होगा। (Questions are being raised on the decision of the Municipal Corporation to impose garbage tax)

  • Baby John: वरुण धवन ने सलमान खान के कैमियो पर बड़ा अपडेट दिया, “महीनों तक रहेगा असर..।”

    Baby John: वरुण धवन ने सलमान खान के कैमियो पर बड़ा अपडेट दिया, “महीनों तक रहेगा असर..।”

    ‘बेबी जॉन’ में वरुण धवन ने सलमान खान के कैमियो को काफी बदल दिया है। इसने प्रशंसकों को बहुत अधिक उत्साहित किया है। (Baby John Varun Dhawan gives a big update on Salman Khan’s cameo, “The impact will last for months…”)

    वरुण धवन ने हाल ही में सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बेबी जॉन’ में उनके बहुप्रतीक्षित कैमियो को साझा किया। वरुण ने कहा कि सुपरस्टार फिल्म में महत्वपूर्ण प्रभाव छोड़ेंगे, हालांकि वे बहुत कम स्क्रीन टाइम में दिखाई देंगे। साथ ही, दर्शकों को फिल्म में समय बिताना बेहतर विजुअल ट्रीट होगा। प्रशंसक खुश हैं कि वरुण ने सुपरस्टार के कैमियो को टीज करते हुए बड़ा खुलासा किया है। (Baby John Varun Dhawan gives a big update on Salman Khan’s cameo, “The impact will last for months…”)

    सलमान की तारीफों के पुल

    ‘बेबी जॉन’ के प्रमोशन के लिए वरुण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में सलमान की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनकी जितनी भी तारीफ करें, वह सुपरस्टार के लिए कम होगी। सलमान को दर्शक और भारतवासी बहुत पसंद करते हैं, और जल्द ही उन्हें सुपरस्टार को फिर से पर्दे पर देखने का अवसर मिलेगा। (Baby John Varun Dhawan gives a big update on Salman Khan’s cameo, “The impact will last for months…”)

    एंटरटेनमेंट का फुल डोज

    वरुण धवन ने बताया कि कैमियो पांच से छह मिनट का है, जिसमें एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा है, और इसका प्रभाव महीनों तक रहने की उम्मीद है। सलमान और वरुण की अद्भुत दोस्ती के कारण उनके प्रशंसक स्क्रीन पर इस जादू को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। (Baby John Varun Dhawan gives a big update on Salman Khan’s cameo, “The impact will last for months…”)

    रीमेक है ‘बेबी जॉन’

    “बेबी जॉन” भावनाओं का एक रोलर कोस्टर होने का वादा करता है और सलमान के कैमियो से उत्साह को भी बढ़ाना चाहिए। “बेबी जॉन” इस वर्ष की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है, जो एक्शन, कॉमेडी और ड्रामा का एक मजबूत संयोजन है। कलीस की अगली एक्शन थ्रिलर, “बेबी जॉन”, एटली की 2016 की तमिल फिल्म थेरी पर आधारित है। (Baby John Varun Dhawan gives a big update on Salman Khan’s cameo, “The impact will last for months…”)

    क्रिसमस पर होगी रिलीज

    इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में है, जो जियो स्टूडियोज, सिने1 स्टूडियोज और ए फॉर एप्पल प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित है। कीर्ति सुरेश एक फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं। वामिका गब्बी और जैकी श्रॉफ भी बेबी जॉन की मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इस साल क्रिसमस, यानी 25 दिसंबर को सिनेमाघरों में प्रवेश करेगी। (Baby John Varun Dhawan gives a big update on Salman Khan’s cameo, “The impact will last for months…”)

  • स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों की वापसी और मुश्किलें मुंबई से बाहर तबादला

    स्थानांतरित पुलिस अधिकारियों की वापसी और मुश्किलें मुंबई से बाहर तबादला

    महाराष्ट्र में चुनाव के चलते पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया था। अब उनके वापसी में रोढा उत्पन्न हो गया है। हालांकि 155 पुलिस अधिकारियों ने मुंबई शहर में वापसी कर ली है। (Return and difficulties of transferred police officers transferred out of Mumbai)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    महाराष्ट्र में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव से पहले राज्य पुलिस मुख्यालय द्वारा मुंबई शहर से बाहर स्थानांतरित किए गए 161 पुलिस निरीक्षकों में से 155 को फिर से मुंबई शहर में स्थानांतरित कर दिया गया है। लेकिन अकोला, लातूर और नागपुर में स्थानांतरित किए गए 10 से 15 पुलिस अधिकारी कार्यभार संभालने के बाद छुट्टी पर चले गए थे। इसलिए, महानिदेशक कार्यालय ने उन्हें अपने पुराने स्थानों पर रिपोर्ट करने तक मुक्त करने से इन्कार कर दिया है। राज्य पुलिस मुख्यालय ने 30 अक्टूबर को कुल 333 पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया था। इनमें से मुंबई पुलिस बल में कार्यरत 161 अधिकारियों को मुंबई से बाहर स्थानांतरित किया गया था। इनमें से कुछ अधिकारियों ने एमएटी और कुछ ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। (Return and difficulties of transferred police officers transferred out of Mumbai)

    पुलिस महानिदेशक छुट्टी पर ..

    पुलिस निरीक्षकों के अलावा महाराष्ट्र में चुनाव से पहले पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला को छुट्टी पर भेज दिया गया था। विधानसभा चुनाव ख़त्म होने के बाद, शुक्ला को डीजीपी के रूप में वापस लाया गया और अंततः 11 दिसंबर को, महाराष्ट्र पुलिस ने एक आदेश जारी किया जिसके तहत मुंबई शहर पुलिस के 155 अधिकारी, जिन्हें स्थानांतरित कर दिया गया था, उन्हें मुंबई पुलिस में वापस लाया गया। एक बार आदेश जारी होने के बाद, अगला कदम इन अधिकारियों को उनकी पोस्टिंग के संबंधित मुख्यालय द्वारा कार्यमुक्त करना था। (Return and difficulties of transferred police officers transferred out of Mumbai)

    पोस्टिंग के बाद छुट्टी पर चले गए ..

    चुनाव के बाद मुंबई से बाहर स्थानांतरित हो चूके पुलिस अधिकारी मुंबई लौटने की उम्मीद कर रहे थे। आखिरकार, राज्य पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को 215 पुलिस निरीक्षकों के तबादले के आदेश जारी किए। जिसमें मुंबई से बाहर के 155 अधिकारी वापस आ गए। इस बीच, राज्य पुलिस बल में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, अपराध जांच विभाग और नागरिक अधिकार संरक्षण जैसे विभागों से मुंबई में तैनात 112 पुलिस निरीक्षकों में से 60 अधिकारियों को स्वेच्छा से उनकी पुरानी पोस्टिंग पर वापस भेज दिया गया और उन लोगों ने जिम्मेदारी स्वीकार कर ली। लेकिन उसके बाद वे अधिकारी छुट्टी पर चले गए। (Return and difficulties of transferred police officers transferred out of Mumbai)

    तबादले का कारण क्या था ?

    चुनाव आयोग के दिशानिर्देशानुसार, जो भी पुलिस अधिकारी पिछले चार वर्षों में तीन साल से अधिक समय तक एक ही आयुक्तालय में रहे हैं या यदि वे अपने गृह जिले में तैनात हैं, तो चुनाव के मामले में उन्हें स्थानांतरित करने की आवश्यकता है। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि वे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल न कर सकें। (Return and difficulties of transferred police officers transferred out of Mumbai)

  • Maharashtra: मुंबई समेत ठाणे और भिवंडी में 15% पानी की कटौती

    Maharashtra: मुंबई समेत ठाणे और भिवंडी में 15% पानी की कटौती

    महाराष्ट्र के पीसे पंपिंग स्टेशन में ट्रांसफार्मर उड़ने की वजह से 6 मोटर पंप बंद हो गए हैं। जिसकी युद्ध स्तर पर रिपेयरिंग का काम चल रहा है। 15 दिसंबर तक कार्य पूरा होने की संभावना है। तबतक मुंबई सहित ठाणे और भिवंडी इलाके में 15% पानी की कटौती रहेगी। (Maharashtra news 15% water cut in Mumbai, Thane and Bhiwandi)

    इस्माईल शेख
    महाराष्ट्र-
    पीसे बिजली सबस्टेशन के मुख्य ट्रांसफार्मर क्रमांक 1 बी फेज का करंट ट्रांसफार्मर शुक्रवार आधी रात के करीब अचानक खराब हो गया। इसके कारण पीसे पंपिंग स्टेशन में चल रहे कुल 20 पंपों में से 6 पंप बंद हो गए हैं। छह पंपों का मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। इसकी जानकारी के मुताबिक, मरम्मत का काम 14 और 15 दिसंबर को जारी रहेगा। (Maharashtra news 15% water cut in Mumbai, Thane and Bhiwandi)

    मुंबई सहित ठाणे और भिवंडी में पानी की कटौती

    पंपिंग स्टेशन के मरम्मत कार्य के कारण मुंबई शहर, उपनगरों, ठाणे और भिवंडी में पानी की आपूर्ति 15 प्रतिशत कम रहने वाली है। मुंबई महानगरपालिका के पीसे बिजली सबस्टेशन के मुख्य ट्रांसफार्मर क्रमांक 1 का बी फेज करंट ट्रांसफार्मर शुक्रवार 13 दिसंबर को रात करीब 1 बजे अचानक खराब हो गया। पीसे पंपिंग स्टेशन में कुल 20 पंपिंग मोटर पंप लगे हैं। इनमें से छह पंपिंग पंप काम नहीं कर रहे हैं। (Maharashtra news 15% water cut in Mumbai, Thane and Bhiwandi)

    खबर मिलते ही महानगरपालिका ने बंद पड़े छह पंपिंग पंपों की मरम्मत का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। पंपों की मरम्मत का काम 14 और 15 दिसंबर को भी जारी रहेगा। इसके चलते 14 और 15 दिसंबर को मुंबई शहर और उपनगरों में 15 प्रतिशत पानी की कटौती की गई है। (Maharashtra news 15% water cut in Mumbai, Thane and Bhiwandi)

    BMC का पानी सप्लाई

    मुंबई महानगरपालिका ठाणे और भिवंडी के कुछ इलाकों में भी पीसे डैम से पानी की आपूर्ति करती है। छह पंपिंग पंप बंद होने के कारण मुंबई सहित ठाणे और भिवंडी में भी पानी की आपूर्ति में 15 प्रतिशत कटौती की गई है, ऐसी जानकारी महानगरपालिका के अधिकारियों ने दी। एहतियात के तौर पर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) प्रशासन ने नागरिकों से 14 और 15 दिसंबर के दौरान पानी का कम और सावधानी से उपयोग करने की अपील की है। (Maharashtra news 15% water cut in Mumbai, Thane and Bhiwandi)

    कहां-कहां होगी पानी की कटौती?

    मरम्मत कार्य के कारण मुंबई महानगरपालिका 14 दिसंबर से 15 दिसंबर तक ठाणे महानगरपालिका को होने वाली जलापूर्ति में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी। इसके कारण ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र के नौपाड़ा, पचपाखड़ी, बी-केबिन, महागिरी, कोपरी, आनंदनगर, गांधीनगर, हजूरी, किसाननगर, लुइसवाड़ी, अंबिका नगर इलाकों में रविवार 15 दिसंबर तक जलापूर्ति कम रहेगी। एहतियात के तौर पर महानगरपालिका प्रशासन ने लोगों से इस दौरान सहयोग करने और पानी का संयम से उपयोग करने की अपील की है। (Maharashtra news 15% water cut in Mumbai, Thane and Bhiwandi)