Category: Maharashtra Crime

Read the latest Maharashtra crime news, police investigations and exclusive reports from Mumbai, Pune, Nagpur, Nashik, Thane and across the state. Stay informed with coverage on cybercrime, financial fraud, court cases, law enforcement actions and major criminal incidents, only on Indian FastTrack.

  • बाटी-चोखा स्नेह सम्मेलन “पत्रकार विकास संघ” का 16वां आयोजन 

    बाटी-चोखा स्नेह सम्मेलन “पत्रकार विकास संघ” का 16वां आयोजन 

    पिछले 16 वर्षों से मुंबई में “पत्रकार विकास संघ” लिट्टी-चोखा स्नेह सम्मेलन कार्यक्रम करता आ रहा है। जिसमें समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ता के साथ नेताओं और फिल्मी कलाकारों को सम्मानित कर सम्मेलन किया जाता है।

    इस्माइल शेख
    मुंबई-
    पत्रकार विकास संघ की ओर से 16वां वार्षिक लिट्टी-चोखा स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। गोरेगांव पश्चिम के लिंक रोड स्थित बांगुर नगर स्पोर्ट्स क्लब के ब्रह्मा महेश सभागृह में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकारों के साथ राजनेताओं और समाजसेवियों के साथ-साथ पुलिस अफसरों का जमावड़ा देखने को मिला।

    पत्रकार विकास संघ का स्नेह सम्मेलन..

    कार्यक्रम के दौरान प्रमुख अतिथियों में पूर्व सांसद संजय निरुपम, पूर्व मंत्री एवं विधायक असलम शेख,भाजपा उपाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी, पूर्व नगर सेवक विनोद मिश्र, उदयप्रताप सिंह, गंगाराम जमनानी, अनिल गलगली, सुप्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील पाल, कवि देवमणि पांडे, मुकेश गौतम समेत खेल, फिल्म आदि क्षेत्र से जुडे लोग उपस्थित थे।

    पत्रकार,

    इस अवसर पर मुंबई परिमंडल-11 के पुलिस उपायुक्त अजयकुमार बंसल, एसीपी रेणुका बांगडे, मालाड पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रवी अडाने और बांगुर नगर पुलिस थाना के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक प्रमोद तावड़े, चारकोप पुलिस थाने की सीनियर ज्योति भोपले भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सुप्रसिद्ध लोकगायक विनोद दुबे की संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को मनमुग्ध कर दिया।

    इसे भी पढ़े:- बैंक में निकली हैं भर्तियां, 1 लाख 77 हजार तक मिलेगी सैलरी

    संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र, सलाहकार सुनील सिंह और महासचिव अजय सिंह, समीउल्ला खान, धर्मेंद्र पांडे और मुरारी सिंह ने अपनी टीम के साथ अतिथियों को बनारसी लाल गमछा देकर स्वागत किया। अपने संबोधन में अतिथियों ने संघ के 16 वें वार्षिक आयोजन को सर्वदलीय स्नेह बढ़ाने वाला आयोजन बताया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र दिक्षित, अमित मिश्रा, हरिगोविंद विश्वकर्मा, अभय मिश्र, संजय प्रभाकर, रंजीत सिंह श्रीनेत, राजेशकुमार, इंद्रजीत सिंह, विशाल सिंह, राकेश त्रिवेदी, सुधाकर काश्यप, राजीव रंजन सहित टीवी और प्रिंट मीडिया के कई पत्रकार और गणमान्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन पत्रकार सुनील सिंह व अमर त्रिपाठी ने किया।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • ‘मैं भी किसान का बेटा हूं, पता है कैसा महसूस होता है’, मराठा आरक्षण का वादा पूरा करने के बाद बोले CM शिंदे

    ‘मैं भी किसान का बेटा हूं, पता है कैसा महसूस होता है’, मराठा आरक्षण का वादा पूरा करने के बाद बोले CM शिंदे

    Maharashtra: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शनिवार को मराठा आरक्षण पर मनोज जारांगे पाटिल की मांगें स्वीकार करने के बाद नवी मुंबई में उनसे मुलाकात की।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – शनिवार को जारांगे पाटिल ने अपना विरोध प्रदर्शन बंद कर दिया। क्योंकि महाराष्ट्र सरकार ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण के संबंध में एक अध्यादेश के साथ उनकी मांगों को मान लिया है।

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने जूस पिला कर जारांगे पाटिल का उपवास तुड़वाया और कहा, “मैं एक किसान का बेटा हूं और मुझे पता है कि कैसा महसूस होता है, मैंने मराठों को आरक्षण देने का वादा किया था और मैंने अपना वादा पूरा किया है, यह एक ऐतिहासिक क्षण है। हम वोट के लिए कभी कोई फैसला नहीं करते, हम जनहित के पक्ष में फैसले करते हैं। आज आप सभी की जीत का दिन है, हमने सभी मांगें मान ली हैं।”

    कैसे हुई प्रदर्शन की समाप्ति ?

    जारांगे पाटिल ने पहले शनिवार सुबह तक मराठा आरक्षण पर मांगें पूरी नहीं होने पर मुंबई की ओर मार्च करने की धमकी दी थी, अब उन्होंने अपना विरोध प्रदर्शन रोक दिया। फिलहाल मनोज जारांगे हजारों समर्थकों के साथ नवी मुंबई में डेरा डाले हुए है। मुख्यमंत्री शिंदे ने जारांगे की मांगों पर चर्चा करने के लिए अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद, कार्यकर्ता द्वारा उठाई गई चिंताओं को संबोधित करते हुए एक मसौदा अध्यादेश के साथ शुक्रवार देर रात एक प्रतिनिधिमंडल भेजा।

    मराठा आरक्षण,

    ख़बर से संबंधित इसे भी पढ़:- Maratha Reservation : महाराष्ट्र में फिर गर्म हो रहा मराठा आरक्षण का मुद्दा, Manoj Jarange

    प्रतिनिधिमंडल में सामाजिक न्याय विभाग के सचिव सुमंत भांगे, औरंगाबाद संभागीय आयुक्त मधुकर अरंगल, मुख्यमंत्री के निजी सचिव अमोल शिंदे और अन्य शामिल थे। सरकार के जवाब पर संतुष्टि व्यक्त करते हुए जारांगे पाटिल ने कहा, ”मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अच्छा काम किया है। हमारा विरोध अब खत्म हो गया है। हमारा अनुरोध स्वीकार कर लिया गया है।”

    मराठा आरक्षण में क्या थी मांगे?

    मराठा समुदाय, ओबीसी श्रेणी के तहत शिक्षा और नौकरियों में आरक्षण की मांग कर रहा है, समुदाय के नेताओं और राज्य सरकार के बीच चर्चा का केंद्र बिंदु रहा है। शुक्रवार को नवी मुंबई के वाशी में नए सिरे से भूख हड़ताल शुरू करने वाले पाटिल ने विशिष्ट मांगों को रेखांकित किया था, जिसमें सभी मराठों के लिए कुनबी प्रमाण पत्र, किंडरगार्टन से स्नातकोत्तर स्तर तक मुफ्त शिक्षा और सरकारी नौकरी की भर्तियों में मराठों के लिए सीटों का आरक्षण शामिल था।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • फ्लैट की बुकिंग लेने के बाद बिल्डर ग्राहक को धोखा नहीं दे सकता- क्या है प्रावधान …

    फ्लैट की बुकिंग लेने के बाद बिल्डर ग्राहक को धोखा नहीं दे सकता- क्या है प्रावधान …

    मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा धोखाधड़ी के मामले में बिल्डर के परिसरों में तलाशी अभियान शुरू …

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – 25 जनवरी, मुंबई पुलिस का आर्थिक अपराध विभाग (EOW) शहर के बिल्डर ललित टेकचंदानी के विभिन्न परिसरों की तलाशी अभियान शुरू कर दिया है जिन पर यहां धोखाधड़ी का एक मामला दर्ज है।
    एक अधिकारी ने बताया कि टेकचंदानी के आवास के साथ-साथ उनके दफ्तर और शहर में दो अन्य परिसरों पर तलाशी जारी है।
    मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताह टेकचंदानी और उनकी पत्नी तथा “सुप्रीम कंस्ट्रक्शन्स” कंपनी के निदेशकों और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ चेंबूर पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की थी।

    ग्राहक के साथ बिल्डर ने आनाकानी की तो हो सकती है जेल

    आए दिन शहर में ऐसे मामले, सामने आते रहते हैं, कि फलाना बिल्डर प्रोजेक्ट रोक कर फरार हो गया। उस बिल्डिंग प्रोजेक्ट मे मकान, दुकान खरीदने वालों का पैसा डूब गया। शहर में कई ऐसे बिल्डिंग प्रोजेक्ट किसी कारणों से लटके पड़े हैं। जिसमें पैसा लगाने वाले निवेशक बरबाद हो गए। ऐसे में उन ग्राहकों को पता ही नहीं होता, कि “कहां जाए और किस शिकायत करें?” चेंबूर पुलिस थाने के इस ताजा मामले में मुंबई पुलिस ने लोगों को राहत देने का कार्य किया है।

    बिल्डर के खिलाफ चेंबूर पुलिस थाने के दर्ज मामले में शिकायतकर्ता ने कहा, कि उन्होंने नवी मुंबई के तलोजा में टेकचंदानी की निर्माण परियोजना में 36 लाख रुपये का निवेश किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार कंपनी ने उन्हें आश्वासन दिया था, कि परियोजना 2017 तक पूरा हो जाएगा। लेकिन 2016 में निर्माण कार्य अचानक रुक गया। शिकायत में दावा किया गया है, कि सैकड़ों लोगों ने टेकचंदानी की परियोजना में फ्लैट खरीदने के लिए निवेश किया था। लेकिन ना तो ग्राहकों को फ्लैट दिया गया और ना ही उनके पैसा वापस किया लौटाय गया।

     बिल्डर,

    इसे भी पढ़े:- मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोवंडी आधार कार्ड सेंटर सहित दो जगहों पर छापामारी कर सरकारी दस्तावेज बनाए जाने का खुलासा किया।

    पुलिस ने बताया कि शिकायत के आधार पर टेकचंदानी और अन्य लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 406 और अन्य प्रावधानों के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। अधिकारी ने बताया, “प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मुंबई पुलिस की ईओडब्ल्यू विभाग द्वारा टेकचंदानी और अन्य के खिलाफ मामले में जांच कर रहा है।”

    आपको और अधिक जानकारी देते हुए बता दे, कि ऐसे ही एक और मामले में टेकचंदानी और अन्य लोगों के खिलाफ पिछले सप्ताह नवी मुंबई के तलोजा थाने में एक और प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसमें की गई शिकायत के अनुसार आरोपी ने नवी मुंबई के खारघर में अपनी कंपनी की आवासीय परियोजना में 160 घर खरीदारों को 44 करोड़ रुपये का चूना लगाया है।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • Mira Road Clash: मीरा रोड में उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले हुआ था बवाल

    Mira Road Clash: मीरा रोड में उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, प्राण प्रतिष्‍ठा से पहले हुआ था बवाल

    Mumbai Mira Road Clash: मुंबई से सटे मीरा रोड में बीते दिनों हुई हिंसा के बाद पुलिस ने यूपी की तर्ज पर नया नगर में दंगाइयों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का आदेश ..

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – Bulldozer Action: मीरा रोड के नया नगर में उपद्रवियों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर का एक्शन हुआ है। योगी मॉडल की तर्ज पर मुंबई में भी एक्शन देखने को मिला। 21 जनवरी की रात श्रीराम के झंडे वाले वाहनों को तोड़कर लोगों के साथ मारपीट की गई थी। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि इलाके के अवैध निर्माण और अवैध कब्जे पर कार्रवाई होगी। पुलिस ने ये बड़ा एक्शन 48 घंटे के अंदर किया है।

    मीरा रोड में प्रशासन की ओर से ‘अवैध’ निर्माणों को ध्‍वस्‍त किया गया। बड़ी संख्‍या में मौजूद पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में इलाके में बुलडोजर की सहायता से कार्रवाई की गई। इस इलाके में अयोध्‍या के राम मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह के पहले और बाद में हिंसा देखी गई थी। मौके पर से सामने आए दृश्‍यों में रविवार शाम और सोमवार दोपहर को दो समूहों के लोगों को एक दूसरों पर पत्‍थर फेंकते देखे गए।

    उपद्रवियों पर बुलडोजर एक्शन

    ऐसे निर्माण को तोड़कर समतल बनाने का काम चल रहा जो अवैध हैं। बता दें, बीते दिनों शोभायात्रा पर पत्थरबाजी हुई थी। मौके पर 120 जवानों की फौज तैनात है जिससे कानून व्यवस्था की स्थिति खराब ना हो। मौके पर पुलिस फ्लैगमार्च भी कर रही है। इस इलाके में जो भी अवैध निर्माण है उसे पुलिस प्रशासन द्वारा तोड़ा जा रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। आसपास की सोसाइटी के गेट को बंद कर दिया गया है, ताकि लोगों की भीड़ जमा ना हो। बताया जा रहा है कि उस दिन जो हिंसा हुई थी उस हिंसा में शामिल लोग इसी इलाके से आते हैं।

    बुलडोजर,

    https://x.com/Dev_Fadnavis/status/1749388783584493750?s=20

    खबर से सम्बंधित इसे भी पढ़े :- Maharashtra : दो समुदायों के बीच झड़प; मीरा रोड में तोड़फोड़ के आरोप में 5 गिरफ्तार

    देवेन्द्र फडणवीस ने क्या कहा ?

    महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा था, “अब तक 13 को गिरफ्तार किया गया है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। जो कोई भी कानून अपने हाथ में लेने की कोशिश करेगा और महाराष्ट्र में कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को बिगाड़ने का प्रयास करेगा, उस किसी भी व्यक्ति को बख्‍शा नहीं जाएगा।”

    Live video on indian fasttrack news channel
  • Maharashtra : दो समुदायों के बीच झड़प; मीरा रोड में तोड़फोड़ के आरोप में 5 गिरफ्तार

    Maharashtra : दो समुदायों के बीच झड़प; मीरा रोड में तोड़फोड़ के आरोप में 5 गिरफ्तार

    मुंबई के पास मीरा रोड के नया नगर में नारेबाजी को लेकर विवाद हो गया। प्राण प्रतिष्ठा समारोह से ठीक पहले मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर इलाके में दो समुदायों के बीच मारपीट हो गई। नया नगर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक घटना कल रात करीब 11 बजे की है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – अयोध्या में राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से पहले महाराष्ट्र में मुंबई के पास मीरा रोड में दो समुदायों के बीच विवाद हो गया।
    मुंबई से सटे मीरा रोड के नया नगर इलाके में नारेबाजी को लेकर विवाद भड़क गया। नया नगर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। पुलिस उपायुक्त (DCP) जयंत बजबले ने कहा, “3-4 वाहनों में यात्रा कर रहे कुछ लोग नारे लगा रहे थे। दूसरे समुदाय के लोगों के साथ बहस हो गई और परिणामस्वरूप, दोनों समुदायों की भीड़ जमा हो गई।”

    मीरा रोड में तोड़फोड़ ..

    मीरा रोड,

    घटना की सूचना पाकर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और बदमाशों को हिरासत में ले लिया। डीसीपी जयंत बजबले ने कहा, “घटना को देखते हुए इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण कर लिया गया है और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए फ्लैग मार्च किया गया है।”

    इसे भी पढ़े:- मुंबई के बीएमसी स्कूल में लगी आग, फटा सिलेंडर, कोई हताहत नहीं

    मीरा रोड नयानगर पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विलास सुपे ने मीरा रोड के निवासियों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है। साथ ही सोशल मीडिया पर किसी भी तरह के पोस्ट को शेयर करने से पहले सावधानी बरतने की अपील की गई है। पुलिस ने बताया, कि मामले की और अधिक तहकीकात की जा रही है।

    Live Video On indian fasttrack news channel
  • मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोवंडी आधार कार्ड सेंटर सहित दो जगहों पर छापामारी कर सरकारी दस्तावेज बनाए जाने का खुलासा किया।

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोवंडी आधार कार्ड सेंटर सहित दो जगहों पर छापामारी कर सरकारी दस्तावेज बनाए जाने का खुलासा किया।

    मुंबई क्राइम ब्रांच ने गोवंडी से एक नकली आधार कार्ड सेंटर का खुलासा किया है जो बनावटी दस्तावेजों के जरिए सरकार को चूना लगा रहा था।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – नया आधार कार्ड और पुराने आधार कार्ड में फेरबदल के लिए आवश्यक सरकारी दस्तावेजों को कंप्यूटर के सहारे बनाकर सरकार को चूना लगाने वाले गोवंडी के आधार कार्ड सेंटर का मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के अधिकारियों ने खुलासा किया है।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस जालसाजी की गोपनीय सूचना मिली थी। मुंबई क्राइम ब्रांच डिटेक्शन 1 के पुलिस उपायुक्त राज तिलक रौशन ने बताया, कि मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के प्रभारी पुलिस निरीक्षक रविंद्र सालुंके के नेतृत्व में गोवंडी रोड नंबर 10 “रजा इंटरप्राइजेज” और कास्मी हाई स्कूल के सामने एक गाले में छापामारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने यहां बनावटी एफिडेविट, जन्म प्रमाण पत्र, बैंक के लिए आवश्यक केवाईसी, रेशनिंग कार्ड, मनपा का पानी बिल इत्यादि कंप्यूटर एवं लैपटॉप के जरिए एप्लीकेशन के सहारे नकली बनाते हुए पाए गए।

    नकली आधार कार्ड सेंटर का खुलासा..

    पुलिस ने यहां पाया कि ग्राहकों से किसी भी तरह की जानकारी ना लेकर इन नकली दस्तावेजों के जरिए आधार कार्ड बनाकर उसे ग्राहकों के साथ मिलकर आधार कार्ड को सही दर्शाते हुए अपने निजी फायदे के लिए सरकार के साथ धोखा देने का खुलासा हुआ है। यहां से मुंबई क्राइम ब्रांच ने तीन लोगों को हिरासत में लिया और शिवाजी नगर पुलिस थाने के हवाले कर मुकदमा दर्ज कराया।

    आधार कार्ड सेंटर,

    इसे भी पढ़े:- धोखाधड़ी के मामले में 6 सालों की मशक्कत के बाद पुलिस ने किया इंसाफ

    शिवाजी नगर पुलिस थाने में गुनाह रजिस्टर क्रमांक 50/2024 भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 34 के साथ आधार अधिनियम 2016 के तहत 34 में 38 वर्षीय आरोपी महफूज अहमद खान, 22 वर्षीय रेहान शहाआलम खान और 25 वर्षीय अमन कृष्णा पांडे को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां 22 जनवरी 2024 तक पुलिस रिमांड की सजा सुनाई है फिलहाल मामले की तहकीकात मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट 6 के अधिकारी कर रहे हैं।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • यात्रियों द्वारा रनवे पर खाना खाने की घटना पर मुंबई हवाईअड्डे पर 90 लाख रुपये का जुर्माना

    यात्रियों द्वारा रनवे पर खाना खाने की घटना पर मुंबई हवाईअड्डे पर 90 लाख रुपये का जुर्माना

    14 जनवरी को कोहरे मे रास्ता दिखाई नहीं देने के कारण गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2195 को मुंबई एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया गया था। यह तब विवाद का केंद्र बन गया जब सड़क पर बैठे यात्रियों के खानपान करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने यात्रियों द्वारा सड़क पर खाना खाने की घटना को लेकर बुधवार को मुंबई एयरपोर्ट संचालक एमआईएएल (मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) पर 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। 60 लाख रुपये ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) और 30 लाख रुपये डीजीसीए, कुल 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा घटना के संबंध में इंडिगो पर 1.20 करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

    14 जनवरी को कम दृश्यता (Low Visibility) के कारण गोवा से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E2195 को मुंबई की ओर मोड़ दिया गया था। यह तब विवाद का केंद्र बन गया जब सड़क पर बैठे यात्रियों के जलपान करने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।

    मुंबई एयरपोर्ट सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहा..

    नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने कहा, कि कारण बताओ नोटिस का जवाब 17 जनवरी को मिला और यह संतोषजनक नहीं पाया गया क्योंकि एमआईएएल द्वारा प्रस्तुत जवाब से पता चलता है कि वे सुरक्षा आवश्यकताओं का पालन करने में विफल रहे हैं।

    इसे भी पढ़े:- Online Job Fraud: Work From Home और ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर तीन महीने में 60 करोड़ रुपये ठगी, मुंबई पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

    नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) ने घटना के संबंध में इंडिगो और मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (एमआईएएल) को नोटिस दिया था। नोटिस में स्थिति को संभालने और हवाई अड्डे पर यात्री आराम की सुविधा प्रदान करने में सक्रिय उपायों की कमी के लिए इंडिगो और एमआईएएल की आलोचना की गई। डायवर्ट किए गए विमान को संपर्क स्टैंड के बजाय एक रिमोट बे (सी-33) को सौंपा गया था, जिसने टर्मिनल पर टॉयलेट और जलपान जैसी सुविधाओं तक यात्रियों की पहुंच को सीमित करके स्थिति को और जटिल बना दिया।

    मुंबई एयरपोर्ट,

    मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यात्री सुविधा, सुरक्षा मानदंडों और परिचालन संबंधी मुद्दों की अनदेखी के लिए एयरलाइन की आलोचना की। अधिकारी ने कहा, ”थके हुए और परेशान यात्रियों के लिए यह घटना एक प्रतिकूल और अस्वीकार्य अनुभव था।”
    इसके अलावा डीजीसीए ने एयर इंडिया और स्पाइसजेट पर 30-30 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। एयरलाइंस को यह सुनिश्चित नहीं करने के लिए नोटिस भेजा गया था कि दिल्ली में घने कोहरे की स्थिति में उतरने के लिए प्रशिक्षित पायलट ही पिछले कुछ दिनों में कम दृश्यता (Low Visibility) वाले घंटों के दौरान उड़ानें संचालित कर रहे थे, जिसके कारण बड़ी संख्या में उड़ानें बदलनी पड़ीं।

    Live video on indian fasttrack news channel
  • सुबह के वक्त मेट्रो के यात्री ट्रैक के सहारे रेलवे स्टेशन तक पहुंचे

    सुबह के वक्त मेट्रो के यात्री ट्रैक के सहारे रेलवे स्टेशन तक पहुंचे

    मुंबई मेट्रो सेवाओं को आज सुबह टेक्निकल समस्या का सामना करना पड़ा क्योंकि बोरीवली पश्चिम के एक्सार और मंडपेश्वर मेट्रो स्टेशनों के बीच एक ट्रेन में तकनीकी समस्या आ गई। समस्या का समाधान हो गया है, लेकिन बंचिंग के कारण उसी रूट पर अन्य ट्रेनों के शेड्यूल में कुछ देरी हुई है। ट्रेन रुकने पर कुछ यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने के लिए पटरियों पर चलना पड़ा।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) के अनुसार, मुंबई मेट्रो सेवाओं को आज सुबह तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ा क्योंकि बोरीवली पश्चिम के एक्सर और मंडपेश्वर स्टेशनों के बीच एक ट्रेन में तकनीकी समस्या आ गई। मुंबई मेट्रो की ट्रेन ट्रैक पर बीच में फंस गई और यात्री एक्सर रोड स्टेशन के पास ट्रैक पर आ गए।

    मुंबई मेट्रो सेवाएं बाधित..

    कुछ समय के लिए कांदिवली पश्चिम के दहानुकरवाड़ी से गुंडवली मेट्रो को निलंबित कर दिया गया था। केवल दहानुकरवाड़ी से अंधेरी पश्चिम मेट्रो लाइन चलाई जा रही थी। तकनीकी खराबी के चलते ऐसा करना पड़ा। दहानुकरवाड़ी स्टेशन पर सुबह नौकरी पेशा लोगों की भीड़ रहती है। जिन लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में एमएमआरडीए ने कहा कि समस्या का समाधान हो गया है, लेकिन बंचिंग के कारण उसी रूट पर अन्य ट्रेनों के शेड्यूल में कुछ देरी हुई है।

    इसे भी पढ़े:- डॉक्टर के क्लीनिक में मिली लड़की की लाश, पीड़िता की मां ने लगाया रेप का आरोप

    हालांकि एमएमआरडीए ने तकनीकी खराबी के सही कारणों के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी, लेकिन उन्होंने बताया कि ट्रेन रुकने पर कुछ यात्रियों को स्टेशन तक पहुंचने के लिए पटरियों पर चलना पड़ा। हम अभी भी इस घटना पर अधिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं।’
    मुंबई मेट्रो, एक उच्च गति की जनसंचार सेवा है जो महाराष्ट्र के मुंबई शहर को सुधारने का हिस्सा है। मुंबई मेट्रो का निर्माण और प्रबंधन मुंबई मेट्रो रेल निगम लिमिटेड (MMRDA) द्वारा किया जाता है।

    मुंबई मेट्रो का पहला चरण (लाइन 1) 8 जून 2014 को आरंभ हुआ था, जिसमें वर्सोवा और आंधेरी के बीच 11.4 किलोमीटर का मार्ग शामिल था। इसके बाद, अन्य चरणों की जोड़ी गई हैं और वर्तमान में कई लाइनें चल रही हैं और भविष्य में नई लाइनें भी आएंगी।

    मुंबई मेट्रो,

    यहां कुछ मुख्य बिंदुएं हैं जो मुंबई मेट्रो को बनाते हैं:

    • आवश्यकता का हिस्सा: मुंबई एक बड़े और जनसंख्या भरे शहर के रूप में विख्यात है, और मेट्रो इस शहर की आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास कर रहा है। इससे यातायात को सुरक्षित, तेज, और सुविधाजनक बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है।
    • विस्तारवादी योजना: मुंबई मेट्रो का एक लंबा योजना है जिसका उद्देश्य शहर के विभिन्न हिस्सों को आपस में जोड़ना है। इसमें नई लाइनें, विस्तार और मॉडलर स्टेशन्स को शामिल किया जा रहा है।
    • कमाई का स्रोत: मुंबई मेट्रो ने यात्री टिकट और उद्यमियों के साथ साझेदारी करके कमाई का स्रोत बनाया है। यह एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर यात्रा सेवा प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहा है।
    • पर्यावरण सहित: मुंबई मेट्रो अपने पर्यावरणीय प्रभाव को कम करने के लिए भी प्रयासरत है। इसमें उच्च गति के इलेक्ट्रिक ट्रेनें हैं और कई स्टेशनों पर ऊर्जा संरक्षण उपायों को शामिल किया गया है।

    यहां कुछ मुंबई मेट्रो की मुख्य लाइनें हैं:

    लाइन 1 (वर्सोवा-आंधेरी मेट्रो): 11.4 किलोमीटर, 12 स्टेशनें
    लाइन 2A (दहिसर पश्चिम-अंधेरी पूर्व): 18.6 किलोमीटर, 17 स्टेशनें
    लाइन 3 (चर्चगेट-आंधेरी): 33.5 किलोमीट

    Live video on indian fasttrack news channel
  • पुलिस ने किया टेंपो सहित कुल 8 लाख 23 हजार 200 रुपये का माल जप्त एक गिरफ्तार

    पुलिस ने किया टेंपो सहित कुल 8 लाख 23 हजार 200 रुपये का माल जप्त एक गिरफ्तार

    मुंबई की कांदिवली पश्चिम पुलिस ने प्रतिबंधित गुटखे पर कार्रवाई करते हुए एक टेंपो सहित 4 लाख 38 हज़ार 200 रुपये का विभिन्न कंपनियों के गुटखे को जप्त कर एक को गिरफ्तार किया है। (Kandivali police took action on banned gutkha)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    प्रतिबंधित गुटखा लोगों के जीवन के लिए हमेशा से घातक साबित होता आ रहा है। इसकी सेवन से लोगों को कर्क रोग (कैंसर) का शिकार होना पड़ता है। लोग इसकी हकीकत को जानते हुए भी न जाने क्यों उसका सेवन कर अपने स्वास्थ्य को बिगड़ते आ रहे हैं। सरकार ने गुटखे पर प्रतिबंध लगा दिया है इसके बाद भी चोरी चुपके इसे शहर में बेचा जा रहा है। खासकर इसके कारोबारी अपने व्यापार और ज्यादा मुनाफे के चलते लोगों की जिंदगी से खेलने आ रहे हैं। इसी को लेकर कांदिवली पुलिस थाने ने एक मोहिम के चलते कार्रवाई कर लगभग 8 लाख 36 हज़ार 200 रुपये का माल जप्त कर लिया है। एक को गिरफ्तार कर पुलिस मामले की और अधिक पड़ताल कर रही है। (Kandivali police took action on banned gutkha)

    प्रतिबंधित गुटखा ..

    कांदिवली पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप विश्वासराव ने जानकारी देते हुए बताया, कि कांदिवली एस.वी. रोड अदानी जंक्शन पर पुलिस उपनिरीक्षक प्रविण बुधवंत ने नेतृत्व में टेम्पो क्रमांक MH 01 ER 5897 की जांच की गई। तो देखा कि विभिन्न कंपनियों का प्रतिबंधित गुटखा और तंबाकू रहित और भी काफी सारा खाद्य पदार्थ भरा हुआ था। पूछताछ में 27 वर्षीय टेम्पो चालक दिलशान साजन खान कुछ भी बताने को तैयार नहीं था, कि कहां से यह प्रतिबंधित गुटखा लाया जा रहा है और कहां पहुंचा जा रहा है? (Kandivali police took action on banned gutkha)

    इसे भी पढ़े:- डॉक्टर के क्लीनिक में मिली लड़की की लाश, पीड़िता की मां ने लगाया रेप का आरोप

    प्रतिबंधित, गुटखा,

    मिली जानकारी के मुताबिक, कांदीवली पुलिस ने गु.र.क्र. 41/2024 मे भारतीय दंड संहिता की धारा 328, 273 और अन्नसुरक्षा एवं गुणवत्ता अधिनियम 26(2), 3(1), (zz)(iv), 59, 26(2) (iv), 30(2), 27(3(e) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी दिलशान साजन खान को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही क्राईम मे इस्तेमाल लगभग 4 लाख रुपये का टेम्पो और लगभग 4 लाख 35 हज़ार 200 रुपये का तंबाकू रहित गुटखा एवं अन्य खाद्य सामग्री जप्त किया है। पुलिस ने बताया कि मामले की तहकीकात के बाद और भी गिरफ्तारी हो सकती है जिसके लिए पड़ताल की जा रही है। (Kandivali police took action on banned gutkha)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • धोखाधड़ी के मामले में 6 सालों की मशक्कत के बाद पुलिस ने किया इंसाफ

    धोखाधड़ी के मामले में 6 सालों की मशक्कत के बाद पुलिस ने किया इंसाफ

    धोखा हमेशा भरोसे का होता है पर भरोसे के बगैर व्यवहार करना बड़ा मुश्किल काम है। इसी का फायदा उठाकर चीटर आप की जमा पूंजी साफ कर सकता है। रहे सावधान मुंबई पुलिस उपायुक्त का बयान .. मालवनी मे चीटर ..

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – मालाड़ (पश्चिम), मालवनी इलाके से धोखाधड़ी का एक ऐसा मामला प्रकाश में आ रहा है, जिसमें पीड़ित को न्याय के लिए लगातार पिछले 6 सालों से मशक्कत करनी पड़ी। कारण 15 लाख 22 हज़ार रुपये गबन करने वाला चीटर जाहिद खान उर्फ पापा अवैध कॉनट्रैक्टर खुद को स्थानीय नेताओं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का खासमखास बताता है। घटना के बाद अपनी शिकायत लेकर 61 वर्षीय पीड़ित जब भी पुलिस थाने गया उसे सिविल मैटर बताकर भगा दिया गया। उस वक्त मालवनी पुलिस स्टेशन की कमान वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक शेखर भालेराव के हाथ में थी। जब की चीटर के साथ सोशल मीडिया पर फोटोग्राफस भी प्राप्त है। आखिरकार मुंबई परिमंडल- 11 के पुलिस उपायुक्त अजय कुमार बंसल ने मामले को गंभीरता से लिया और मालवनी पुलिस थाने के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव के नेतृत्व में मुकदमा दर्ज कराया।

    मुंबई परिमंडल-11 के पुलिस उपायुक्त अजय कुमार बंसल ने जानकारी देते हुए बताया, कि लोगों को पैसों का व्यवहार करते समय सावधानी बरतने की जरूरत है। यहां कोई भी आप के साथ धोखा कर सकता है। मालवनी इलाके में मुंबई पुलिस रिकार्ड के मुताबिक क्राईम का ग्राफ काफ़ी ज्यादा है। किसी भी हालत में कानून पर भरोसा रखें। शिकायत अगर नहीं ली जाती है तो उच्च अधिकारी को इसकी जानकारी दें। कानून आपकी मदद जरूर करेगा।

    मालवनी मे चीटर ..

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मामला मालवनी गेट नंबर 5 रूम नंबर 31 प्लॉट नंबर 25 ए ओल्ड कलेक्टर कंपाउंड ग्राउंड प्लस टू का है। 10 बाय 16 कुल 160 स्क्वायर फीट इस दो मंजिला रूम को बेचने के लिए चीटर रूम मालिक जाहिद खान उर्फ पापा अवैध कॉनट्रैक्टर ने 38 लाख रुपये की डिमांड लगाई थी। जो बाद में पीड़ित ने आग्रह कर 36 लाख 50 हज़ार रुपये मे सौदा तय किया। सौदे के मुताबिक 15 लाख रुपये एडवांस देकर करारनामा बनवाया गया। लेकिन जाहिद ने पानी के नल कनेक्शन का 22 हज़ार रुपये अलग से मांगे जो करारनामे में दर्ज नहीं हो सका। बाकी के 21 लाख 50 हज़ार रुपये 15 दिनों बाद देने का तय हुआ था। जबकि फरियादी 61 वर्षीय रामप्रसाद महावीर साहू ने बैंक से डिमांड ड्राफ्ट बनाकर देने की बात कही थी। लेकिन जाहिद ने मना करते हुए पैसे कैश मे मांगा था।

     मालवनी, चीटर,
    61 वर्षीय फरियादी साहू और पुलिस FIR की तस्वीर

    जब बाकी पैसे इकट्ठा कर सेल एग्रीगेटर और रजिस्ट्रेशन के लिए कहा गया तो चीटर मुकर गया और सौदा कैन्सल करते हुए वकील के ऑफिस से निकल गया। कहने लगा कि मुझे तुम्हारे साथ सौदा नहीं करना है कल आके तुम अपना पैसा ले जाओ। फरियादी ने बताया, कि “मैं जब दूसरे दिन उसके घर गया और अपने पैसों की मांग करने लगा तो उसने झल्लाते हुए मुझ से गाली गलौज करना शुरू कर दिया और कहने लगा, कि ‘तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते, जो उखाड़ना है उखाड़ लो, मेरी पहुंच बहुत आगे तक है। पुलिस वाले तुम्हारा कुछ भी नहीं सुनेंगे।”

    इसे भी पढ़े:- Online Job Fraud: Work From Home और ऑनलाइन जॉब दिलाने के नाम पर तीन महीने में 60 करोड़ रुपये ठगी, मुंबई पुलिस ने गुजरात से किया गिरफ्तार

    शिकायतकर्ता 61 वर्षीय रामप्रसाद महावीर साहू ने बताया, कि इस घटना से मुझे सदमा लगा और मैं वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा कुछ लोगों ने मुझे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के बाद ठीक होने पर मैं जब दोबारा उसके घर गया, तो वहां मौजूद उसकी बीवी ने भी बेज्जती करना शुरू कर दिया और कहने लगी कि यहां दोबारा मत आना नहीं तो बहुत बुरा होगा। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया, कि जब इसकी शिकायत लेकर पुलिस थाने में गया तो पुलिस वालों ने भी उसकी एक न सुनी और सिविल मेटर बता कर उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। उसने कहा, कि आखिरकार लगातार पत्र व्यवहार के बाद मालवनी पुलिस थाने के नव नियुक्त वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव, सहाय्यक पुलिस आयुक्त शैलेंद्र धिवार और पुलिस उपायुक्त अजय कुमार बंसल ने मेरी मदद की और मुकदमा दर्ज कराया। मैं उनका आभार मानता हूँ। जिन्होंने मेरी तकलीफ को समझने की कोशिश की।

    मालवानी पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक चिमाजी आढ़ाव ने बताया, कि मालवनी पुलिस थाना अंतर्गत गुनाह रजिस्टर्ड क्रमांक 58/2024 में भारतीय दंड संहिता की धारा 406, 420, 504, 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की अभी और अधिक तहकीकात की जा रही है। पुलिस को शक है कि चीटर जाहिद खान उर्फ पापा अवैध कॉनट्रैक्टर ने इसी तरह और भी कई लोगों को धोखा दिया हो सकता है जिसकी पड़ताल मालवनी पुलिस कर रही है।

    Live video on indian fasttrack news channel