Category: Maharashtra Crime

Read the latest Maharashtra crime news, police investigations and exclusive reports from Mumbai, Pune, Nagpur, Nashik, Thane and across the state. Stay informed with coverage on cybercrime, financial fraud, court cases, law enforcement actions and major criminal incidents, only on Indian FastTrack.

  • Mumbai- 650 बेकरियों को मिली BMC की नोटिस, बंद होने के कगार पर है बेकरी का कारोबार

    Mumbai- 650 बेकरियों को मिली BMC की नोटिस, बंद होने के कगार पर है बेकरी का कारोबार

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शहर भर के 650 बेकरियों को प्रदूषण से निपटने के लिए नोटिस जारी किया है। नोटिस में साल भर का समय दिया गया है। एक साल के भीतर प्रदूषण से निपटने के लिए स्वच्छ ईंधन के तरीके अपनाने में विफल रहे तो उन्हें बंद किए जाने की चेतावनी दी गई है। (Mumbai 650 bakeries received BMC notice)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
     बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने प्रदूषण फैलाने वाली 650 बेकरियों को नोटिस जारी किया है। बताया जाता है कि मानसून के बाद शहर में प्रदूषण का स्तर बढ़ने के अलावा शहर भर की बेकरियों में लकड़ी के ईंधन का उपयोग करने को जांच के दायरे में लाया गया है. साथ ही वायु प्रदूषण स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा करता है। (Mumbai 650 bakeries received BMC notice)

    इसी क्रम में बीएमसी ने लगभग 650 बेकरियों को नोटिस जारी कर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए लकड़ी जलाने के स्थान पर बिजली या सीएनजी जैसे वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करने का निर्देश दिया है। बीएमसी के अनुसार, शहर भर में बेकरी की भट्टियां वायु प्रदूषण के प्रमुख कारणों में से एक बन गई हैं। साथ ही पाया गया है कि मुंबई में लगभग 47 प्रतिशत बेकरियां अपने भट्टों के लिए ईंधन के रूप में लकड़ी का उपयोग करती है। वहीं इन भट्टियों से निकलने वाला धुआं नागरिकों के लिए हानिकारक है। साथ ही इन भट्टियों को चलाने के लिए मुख्य रूप से निर्माण स्थलों और फर्नीचर स्टोर से निकलने वाले स्क्रैप का उपयोग किया जाता है। इस कारण भारी मात्रा में प्रदूषण हवा में फैल जाता है, जिससे कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं पैदा होती है। (Mumbai 650 bakeries received BMC notice)

    इसे भी पढ़े:- खाने की बर्बादी को रोकने के लिए जोमैटो की अनूठी पहल

    इतना ही नहीं छोटी बेकरियों में ईंधन के रूप में प्रतिदिन लगभग 50 से 100 किलो लकड़ी का उपयोग होता है। जबकि बड़ी बेकरियों में ईंधन के रूप में प्रतिदिन लगभग 250 से 300 किलो लकड़ी की खपत होती है। वहीं 20 किलो आटे की ब्रेड बनाने के लिए लगभग पांच किलो लकड़ी की जरूरत होती है। (Mumbai 650 bakeries received BMC notice)

    अस्थमा और सांस संबंधीत बिमारियों का कारण

    जब लकड़ी के टुकड़ों को ईंधन के रूप में उपयोग किया जाता है, तो मीथेन, कार्बनडाइऑक्साइड और कार्बन मोनोऑक्साइड जैसी हानिकारक गैस और वाष्पशील कार्बनिक यौगिक गैस उत्पन्न होता है, जो सांस संबंधीत बीमारियों और अस्थमा जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। इसके अलावा कुछ सूक्ष्म कण धुएं के साथ मिलकर फेफड़ों में प्रवेश कर जाते हैं और इससे कैंसर या रक्तवाहिनी संबंधी बीमारियां भी हो सकती है। (Mumbai 650 bakeries received BMC notice)

    महंगे हो सकते है बेकरी के सामान

    नाम नहीं बताने की शर्त पर एक बेकरी मालिक ने बताया कि अन्य सामग्रियों की तुलना में लकड़ी सस्ता होता है। कहा, कि आज ईंधन के लिए लकड़ी की कीमत 15 रुपये प्रति किलोग्राम है, जबकि स्क्रैप लकड़ी की कीमत केवल 5 रुपये प्रति किलोग्राम है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने नोटिस निकालकर बेकरी वालों को गैस सिलेंडर और सीएनजी का उपयोग करने का विकल्प दिया है। लेकिन, अगर आप कमर्शियल सिलेंडर का प्रयोग करते हैं, तो इसकी कीमत 92.05 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाती है और अगर आप सीएनजी का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी कीमत 58.78 रुपये प्रति किलोग्राम होगी। अब, अगर हम इलेक्ट्रिक भट्टियों का इस्तेमाल करते हैं, तो इसकी कीमत 12 रुपये प्रति यूनिट है। इसकी तुलना में, स्क्रैप लकड़ी बहुत सस्ती है। ऐसे में बेकरी में बनने वाले खाने की चीजें बहोत ज्यादा महंगी हो जाएगी। (Mumbai 650 bakeries received BMC notice)

    BMC ने दी चेतावनी

    बीएमसी के एक अधिकारी के अनुसार, मुंबई में करीब 1,200 बेकरियां हैं, जिनमें से आधे से ज्यादा अनधिकृत हैं. उन्होंने बताया, कि “2007 से अब तक 560 बेकरियों को इस शर्त पर संचालन की अनुमति दी गई है कि वे इलेक्ट्रिक और सीएनजी ओवन का उपयोग करेंगे।” उन्होंने कहा, कि इसके बावजूद, आधे से अधिक बेकरी ईंधन के रूप में लकड़ी के कबाड़ का प्रयोग करती है। उन्होंने कहा, “इसलिए, बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अब 650 बेकरी मालिकों को नोटिस भेजकर चेतावनी दी है कि अगर वे एक साल के भीतर इलेक्ट्रिक या सीएनजी का इस्तेमाल ईंधन के रूप में नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।” बीएमसी ने बेकरी संचालकों को चेतावनी दी है कि यदि वे एक साल के भीतर प्रदूषण से निपटने के लिए स्वच्छ ईंधन के तरीके अपनाने में विफल रहे तो उन्हें बंद कर दिया जाएगा। (Mumbai 650 bakeries received BMC notice)

  • Malaika Arora और Arjun Kapoor के बीच ये क्या हो गया?

    Malaika Arora और Arjun Kapoor के बीच ये क्या हो गया?

    Arjun Kapoor एक कार्यक्रम में दिया विवादित बयान Malaika Arora के बारे में पूछे जाने पर कहा, ‘मैं सिंगल हूं Relax karo’ इस बयान के बाद हालही में मलाइका ने मीडिया के सामने दिया जवाब.. (What happened between Malaika Arora and Arjun Kapoor)

    बॉलीवुड डेस्क
    मुंबई
    – मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की जोड़ी बॉलीवुड की दुनिया में सबसे ज्यादा चर्चा में थी। उम्र का फासला और मलाइका के एक बच्चे की मां होने की वजह से दोनों को काफी ट्रोल किया गया था। कुछ महीने पहले ही दोनों के ब्रेकअप की खबरें आई। अब सिंघम अगेन के एक इवेंट में खुद अर्जुन कपूर ने साफ कह दिया कि वह अभी सिंगल है। यह पहली बार है जब अर्जुन कपूर ने सार्वजनिक रूप से यह बयान दिया है। इसके बाद मलाइका अरोड़ा की भी प्रतिक्रिया आ गयी। (What happened between Malaika Arora and Arjun Kapoor)

    अरबाज और मलाइका की जोड़ी ..

    बता दें कि सलमान खान के भाई अरबाज से अलग होने के बाद मलाइका सीधे अर्जुन के घर चली गई थी। इसके पहले जब अरबाज के साथ मलाइका गृहस्थ जीवन बीता रही थी। तब से अर्जुन का उनके घर आना-जाना था। कई इवेंट में इन दोनों को साथ भी देखा जाता था। आपसी खिट-पीट के कारण मलाइका और अरबाज का डिवोर्स हो गया। इसके बाद से ही मलाइका अपनी बेटी को लेकर अलग हो गई और अर्जुन के फ्लैट में रहने लगी। अब हालही में इन दोनों के बीच ब्रेक अप हो गया है। (What happened between Malaika Arora and Arjun Kapoor)

    Malaika Arora and Arjun Kapoor breakup news
    Malaika Arora and Arjun Kapoor Bollywood breakup news

    सवालों से बचती नजर आईं मलाइका  

    एक इंटरव्यू में मलाइका से अर्जुन कपूर के ‘मैं सिंगल हूं’ वाले बयान के बारे में पूछा गया। इस पर मलाइका ने कहा, “मैं एक इंसान हूं और मेरी जिंदगी के कुछ ऐसे पहलू हैं, जिनके बारे में मैं बात नहीं करना चाहती। मैं कभी भी अपनी निजी जिंदगी के बारे में सार्वजनिक तौर पर बात नहीं करूंगी। इसलिए अर्जुन जो भी कहते हैं, वह उनकी पसंद है।” (What happened between Malaika Arora and Arjun Kapoor)

    अर्जुन ने कहा, ‘अरे, मैं अभी सिंगल हूं   

    अर्जुन कपूर हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में विलेन के किरदार में नजर आए थे। शिवाजी पार्क में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे के दीपोत्सव कार्यक्रम में अर्जुन कपूर, टाइगर श्रॉफ, रोहित शेट्टी और अजय देवगन शामिल हुए। इस बार अर्जुन कपूर को देखकर लोगों ने पूछा ‘मलाइका कहां है, मलाइका कैसी हैं?’ अर्जुन ने जवाब नही दिया तो लोग चिल्लाने लगे। तब अर्जुन ने कहा, ‘अरे, मैं अभी सिंगल हूं।’ (What happened between Malaika Arora and Arjun Kapoor)

  • अमित शाह की शव यात्रा में हजारों की तादाद में भीम सेना

    अमित शाह की शव यात्रा में हजारों की तादाद में भीम सेना

    मुंबई के कांदीवली पूर्व भीम सैनिकों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में आक्रोश मोर्चा निकाला। मौके पर हजारों की तादाद में भीम सैनिकों ने अमित शाह की शव यात्रा निकाल कर निषेध व्यक्त किया। (Thousands of Bhim Sena in Amit Shah’s funeral procession)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – लोकसभा अधिवेशन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहा ने भारतरत्न डाॅं.बाबासाहेब आंबेडकर के खिलाफ बेबुनियाद बयानबाजी की जिसको लेकर मंगलवार को कांदिवली में हजारों की संख्या में भीम सैनिक सड़क पर उतर आए। इस समय अंबेडकरवादियों ने अमित शाह की अस्थियां कंधे पर लेकर विरोध जताया। (Thousands of Bhim Sena in Amit Shah’s funeral procession)

    अंबेडकरवादी जन आंदोलन

    Kandivali Thousands of Bhim Sena in Amit Shah's funeral procession
    आंदोलन की तस्वीर

    अंबेडकरवादी जन आंदोलन की ओर से कांदिवली पूर्वी दामुंगर के नालंदा बुद्ध विहार से समतानगर पुलिस स्टेशन तक जन आक्रोश मार्च निकाला गया। मौके पर मार्च में शामिल भीम सैनिक कह रहे थे, इस अमित शाह का क्या करें, सिर नीचे, पैर ऊपर, इतने लोग क्यों, अमित शाह की लाश, धिक्कार है, धिक्कार है अमित शाह जैसे नारे लगाते हुए पूरे मोर्चे को उग्र कर दिया। (Thousands of Bhim Sena in Amit Shah’s funeral procession)

    इसेभी पढ़े- मुंबई में गुरुद्वारा विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान मनपा अधिकारियों को नोटिस जारी

    बड़ी संख्या में अनुयायी

    Mumbai Thousands of Bhim Sena in Amit Shah's funeral procession

    इस अवसर पर दामुंगर, भीमनगर, लक्ष्मीनगर, लाहुगढ़, गौतमनगर, क्रांतिनगर, हनुमान नगर और कांदिवली के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा, युवतियां और महिला अंबेडकरी अनुयायी मोर्चे में शामिल हुए। उपस्थित प्रदर्शनकारियों ने समतानगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को अपना विरोध बयान दिया और मांग की कि अमित शाह को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के खिलाफ दिए गए बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए। (Thousands of Bhim Sena in Amit Shah’s funeral procession)

  • Mumbai : हथियार सप्लाई करने वाला आतंकी सदस्य गिरफ्तार

    Mumbai : हथियार सप्लाई करने वाला आतंकी सदस्य गिरफ्तार

    एनआईए ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का कथित सदस्य जतिंदर सिंह उर्फ ​​ज्योति को गिरफ्तार किया है। आतंकियों हथियार सप्लाई करने वाला जतिंदर खालिस्तानी आतंकी समूह का प्रमुख सदस्य है। (Mumbai Terrorist member supplying weapons arrested)

    विशेष संवाददाता
    मुंबई
    – राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने सोमवार को मुंबई के ट्रांबे इलाके से जतिंदर सिंह उर्फ ​​ज्योति को गिरफ्तारी किया है। एनआईए ने इसी के साथ पंजाब आतंकी साजिश के मामले में एक बड़ी सफलता हासिल की है। सिंह प्रतिबंधित आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) का कथित सदस्य है और लखबीर सिंह उर्फ ​​लांडा और गैंगस्टर बचितर सिंह उर्फ ​​पवित्र बटाला के नेतृत्व वाले खालिस्तानी आतंकी समूह का प्रमुख सदस्य है। सिंह कई सालों से मध्य प्रदेश में हथियार खरीदकर पंजाब के लांडा और बटाला के गुर्गों को सप्लाई कर रहा था। जब उसे लगा कि एनआईए उसके पीछे पड़ी है, तो वह मध्य प्रदेश के अपने ठिकाने से भाग गया और पांच महीने तक मुंबई में छुपकर रह रहा था। (Mumbai Terrorist member supplying weapons arrested)

    कैसे हुई गिरफ्तारी?

    एनआईए ने सिंह को इस सूचना पर गिरफ्तार किया कि वह मुंबई के पूर्वी उपनगर ट्रॉम्बे में है, जहां वह जेसीबी क्रेन ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहा है। एनआईए के एक अधिकारी के अनुसार, मूल रूप से पंजाब के गुरदासपुर जिले का रहने वाला सिंह जुलाई 2024 में मध्य प्रदेश के हथियार सप्लायर बलजीत सिंह उर्फ ​​राणा भाई की गिरफ्तारी के बाद से फरार हो गया था। एनआईए अधिकारियों ने बताया कि उसे व्यापक तकनीकी और जमीनी प्रयास के बाद पकड़ा गया है। (Mumbai Terrorist member supplying weapons arrested)

    इसे भी देखें: ईशा अंबानी रंग बदलने वाली लग्जरी कार के साथ नजर आई, कीमत और खासियत देख रह जाएंगे दंग

    हथियार तस्करी का आरोप ..

    सिंह पहले मध्य प्रदेश के इंदौर में रहता था। वहां भी, उसका छुपने का जरिया जेसीबी क्रेन ऑपरेटर की नौकरी थी, जबकि उसने बलजीत सिंह से हथियार खरीदे थे, जिसके खिलाफ हाल ही में ऐसे ही एक मामले में आरोप पत्र दाखिल किया गया है। एनआईए अधिकारी ने बताया कि सिंह ने एमपी से दस पिस्तौलें लाकर पंजाब के लांडा और बटाला के गुर्गों को दी थीं। उसने पंजाब में और भी हथियार तस्करी करने की योजना बनाई थी, लेकिन एनआईए द्वारा कई महीने पहले तलाशी अभियान शुरू करने के बाद उसकी योजना विफल हो गई। एनआईए के अनुसार, सिंह की गिरफ्तारी हथियारों, गोला-बारूद, विस्फोटकों आदि की तस्करी और भारती की धरती पर आतंकवादी गतिविधियों के लिए धन जुटाने को विफल करके आतंकी-गैंगस्टर गठजोड़ को खत्म करने के प्रयास में एक बड़ी उपलब्धि है। (Mumbai Terrorist member supplying weapons arrested)

  • दहेज उत्पीड़न के कारण आत्महत्या पति के साथ सास और ननंद फरार

    दहेज उत्पीड़न के कारण आत्महत्या पति के साथ सास और ननंद फरार

    गोरेगांव पुलिस थाना अंतर्गत एक ऐसा मामला दर्ज किया गया है। जिसमें दहेज यययउत्पीड़न और घरेलू हिंसा के कारण 31 वर्षीय महिला को आत्महत्या करने पर मजबूर कर दिया। महिला की माता की फरियाद पर पुलिस ने केस दर्ज किया। (Mother-in-law and sister-in-law abscond with husband who committed suicide due to dowry harassment)

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    दहेज उत्पीड़न की घटना मुंबई जैसे बड़े शहरों में आज भी हो रही है। गोरेगांव पश्चिम के राम मंदिर रोड़ स्थित सेन्टेक सिटी नामक बिल्डिंग के सी विंग, रूम नंबर 102 में 31 वर्षीय चेल बी मद सुरार्जा कुमार ध्याम नामक महिला ने पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना में पीड़ित महिला की माता की शिकायत पर गोरेगांव पुलिस गु.र.क्र.903/24 में भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 85, 108, 80, 3(5) के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।(Mother-in-law and sister-in-law abscond with husband who committed suicide due to dowry harassment)

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना 3 सितम्बर 2024 दोपहर 1:43 से 1 नवंबर 2024 रात 12 बजे के बीच की है। जांच अधिकारी पीएसआई शिवलकर ने बताया कि 20 दिसंबर 2024 को मामला दर्ज किया गया। मृतक की 58 वर्षीय माता श्रीमती निवेदिता बोरगो हेगन ध्यान महाराष्ट्र के धुलिया इलाके में जयनगर सेवचपूर की रहने वाली है।इन्हीं की शिकायत पर मृतक के 34 वर्षीय पति कबीर भीष्मा देवरी भराली, 63″वर्षीय सास ज्योती कोच और 36 वर्षीय ननंद रिचा भराली के विरूद्ध एफआईआर दर्ज किया गया है। फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे हैं। (Mother-in-law and sister-in-law abscond with husband who committed suicide due to dowry harassment)

    क्या है भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 85 ?

    आप को जानकारी देते हुए बता दें कि भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 85 के मुताबिक, अगर कोई पति या उसका कोई रिश्तेदार किसी महिला के साथ क्रूरता करता है, तो उसे इस धारा के तहत दोषी माना जाता है। इस धारा के तहत, तीन साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है। (Mother-in-law and sister-in-law abscond with husband who committed suicide due to dowry harassment)

    इस धारा के तहत, क्रूरता के कुछ उदाहरण: 

    • महिला के स्वस्थ जीवन में खतरा पैदा करना
    • महिला को मानसिक प्रताड़ित करना
    • महिला से बार-बार दहेज की मांग करना
    • महिला के साथ मारपीट करना
    • महिला को बिना वजह तंग करना
    • महिला को आत्महत्या के लिए उकसाना
    • महिला पर जबरदस्ती अनुचित काम के लिए दबाव बनाना

    भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 108, आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़ी है।

    • अगर कोई व्यक्ति आत्महत्या करता है और किसी ने उसे ऐसा करने के लिए उकसाया, तो उकसाने वाले को 10 साल तक की जेल और जुर्माना हो सकता है।
    • यह धारा आत्महत्या के लिए उकसाने के सभी मामलों पर लागू होती है।
    • इस धारा का मकसद जीवन की पवित्रता पर ज़ोर देना और आत्महत्या के लिए किसी तरह की सहायता या प्रोत्साहन को रोकना है।
    • इस अपराध में उकसाने वाला दोस्त, रिश्तेदार या कोई भी अन्य व्यक्ति हो सकता है।

    भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 80, दहेज के कारण हत्या से जुड़ी है।

    • अगर किसी महिला की शादी के सात साल के अंदर किसी असामान्य परिस्थिति में मौत हो जाती है, तो यह दहेज के कारण हत्या मानी जाएगी।
    • अगर यह साबित हो जाए कि महिला को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया था, तो उसके पति या उसके रिश्तेदारों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया जा सकता है।
    • दहेज हत्या करने वाले को कम से कम सात साल की जेल हो सकती है और यह सज़ा उम्रकैद तक बढ़ाई जा सकती है।

    भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 3(5) का उद्देश्य सामूहिक आपराधिक कृत्यों में सभी लोगों को दोषी मानना है। इसका मतलब है कि अगर कई लोग मिलकर कोई अपराध करते हैं, तो सभी को उस अपराध के लिए समान रूप से ज़िम्मेदार माना जाएगा। इस धारा में यह नहीं देखा जाएगा कि किसने क्या किया। (Mother-in-law and sister-in-law abscond with husband who committed suicide due to dowry harassment)

  • Mumbai: पार्किंग को लेकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या

    Mumbai: पार्किंग को लेकर एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या

    Mumbai News: मुंबई के विक्रोली इलाके में दुकान के सामने टैंपो पार्क करने को लेकर हुए विवाद मे तीन लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Mumbai News A man beaten to death over parking)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में पार्किंग विवाद को लेकर तीन लोगों ने एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया और पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। मुंबई पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक घटना मुंबई के विक्रोली पश्चिम स्थित सूर्य नगर की है। (Mumbai News A man beaten to death over parking)

    पार्किंग को लेकर हत्या

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, विक्रोली पश्चिम में इस्लामपुरा नूरानी मस्जिद से जाने वाली सड़क पर एक दुकान के सामने टैंपो पार्क करने को लेकर विवाद हो गया था। इसके बाद देखते ही देखते यह विवाद झगड़े में बदल गया और मोहम्मद तारिक जैनुर आब्दीन के साथ फुरकान इश्तियाक अहमद खान और जीशान इश्तियाक अहमद खान ने 42 वर्षीय किताबउल्ला दीन शेख की पिटाई शुरू कर दी। (Mumbai News A man beaten to death over parking)

    कैसे हुई हत्या?

    आरोपियों ने लोहे की मेज, पाइप और हाथों में जंजीर लेकर किताबउल्ला को पीटना शुरू कर दिया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर रुप से घायल किताबउल्ला को इलाज के लिए महात्मा फुले अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इसके बाद मुंबई की पार्कसाइट पुलिस ने केस दर्ज कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। (Mumbai News A man beaten to death over parking)

    मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई के विक्रोली पश्चिम में पार्किंग विवाद हिंसक हो गया था, जब तीन लोगों ने 42 वर्षीय किताबुल्ला दीन शेख पर लोहे की वस्तुओं से जानलेवा हमला किया। इस मामले में पार्कसाइट पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। (Mumbai News A man beaten to death over parking)

  • मुंबई में गुरुद्वारा विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान मनपा अधिकारियों को नोटिस जारी

    मुंबई में गुरुद्वारा विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान मनपा अधिकारियों को नोटिस जारी

    मुंबई के गुरूद्वारा विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किया। बताया कोर्ट के आदेशों का हुआ है उलंघन.. (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    विशेष संवाददाता
    मुंबई
    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक गुरुद्वारे के गिराए जाने के मामले में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की याचिका पर नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया और संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस भेजा। याचिकाकर्ता प्रवीण जीवन वालोदरा का प्रतिनिधित्व एड्वोकेट सौम्या प्रियदर्शिनी ने कर रहे हैं, जिन्होंने आरोप लगाया कि बीएमसी के अधिकारियों ने संपत्तियों को गिराने पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    कोर्ट के अंतरिम आदेशों का पूर्ण उल्लंघन

    याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है, कि बीएमसी के अधिकारियों ने उनके आश्रय के अधिकार का उल्लंघन किया है, जो भारत के संविधान द्वारा सुरक्षित है। याचिकाकर्ता के अनुसार, यह तोड़क कार्यवाही 15 अक्टूबर 2024 को हुआ, जो 17 सितंबर 2024 और 1 अक्टूबर 2024 के अंतरिम आदेशों का उल्लंघन है, जिसमें शीर्ष न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा था कि बिना अनुमति के किसी भी स्थान पर स्ट्रक्चर पर तोड़क कार्यवाही को नहीं किया जा सकता। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि अवमाननाकर्ताओं ने न्यायालय की अनुमति के बिना संरचना को ध्वस्त कर दिया, और यह दावा किया गया है कि यह संरचना सार्वजनिक सड़क पर स्थित थी। जबकि बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा याचिकाकर्ता को प्रदान किए गए किसी भी आंतरिक पत्राचार या याचिकाकर्ता के पास उपलब्ध अभिलेखों में ऐसा कुछ भी दर्ज नहीं किया गया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    याचिका में खास क्या रहा ?

    याचिकाकर्ता ने बताया कि वे गुरुद्वारे का संचालन कर रहे थे और अपने परिवार के साथ वर्षों से उस संरचना के कमरे में शांति से निवास कर रहे थे, जैसा कि उनके पूर्वजों ने 1955 के आस-पास किया था, जो दस्तावेजों से स्पष्ट है। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि उन्होंने और उनके पूर्वजों ने उस भूमि और संरचना से संबंधित संपत्ति कर का भुगतान किया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

  • चोरी के मोबाइल फोन को मालिकों का है इंतजार

    चोरी के मोबाइल फोन को मालिकों का है इंतजार

    मालाड़ पुलिस ने मोबाइल फोन चोर के साथ ख़रिदी बिक्री करने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद 20 मोबाइल फोन के मालिकों की पड़ताल की जा रही है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    इस्माईल शेख
    मुंबईमालाड़ पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो भीड़भाड़ वाले इलाके मे लोगों का मोबाइल फोन चुराकर भाग जाया करता था। चारकोप के रहने वाले फहिद शेख नामक मोबाइल चोर और मालवनी के रहने वाले इम्तियाज मेमन के पास से कुल 23 मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किए है। इम्तियाज मेमन चोरी के मोबाइल फोन खरीद कर दूसरे लोगों को उंचे दामों मे बेच दिया करता था। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    मालवनी डिविजन के सहायक पुलिस आयुक्त हेमंत मधुसूदन सावंत ने बताया कि चोरी के 23 मोबाइल फोन मे से 3 मोबाइल फोन चोरी का मामला मालाड़ पुलिस थाने में दर्ज है। जबकि बाकी मोबाइल चारकोप, कांदीवली और मालवनी इलाके से चोरी किए जाने की आरोपी ने कबूली दी है। इसी के आधार पर बाकी पुलिस थानों से संपर्क किया जा रहा है। साथ ही पुलिस मोबाइल फोन के आयएमईआय नंबरों के माध्यम से उनके मालिकों की पड़ताल कर रही है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    पुलिस ने क्या कहा ?

    मालाड़ पुलिस थाने के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विजय कुमार पन्हाले ने बताया कि 13 नवंबर को मालाड़ पश्चिम के खांडेकर दारूवाला कंपाउंड के रूम नंबर 12 में मोबाइल फोन चोरी की घटना हुई थी। इस रूप में सिर्फ लडके रहते हैं। इनमें से एक रूप पर देरी से आने वाला था, तो फरियादी ने दरवाजा बंद किए बगैर सो गया और जब उसका दोस्त देरी से घर आया तो समय देखने के लिए उसने मोबाइल फोन की तलाशी की लेकिन मोबाइल फोन नही मिला। कमरे से और भी 2 मोबाइल फोन चोरी हो चुके थे। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    क्या है मामला ?

    पुलिस ने बताया कि गु.र.क्र. 922/2024 अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305(अ), 317(4), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर घटना स्थल का जायजा लिया गया। वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर देखा गया। पता चला कि चोर कोई और नहीं बल्कि पूराना मोबाइल चोर फहिद शेख है। जो कांदीवली पश्चिम के चारकोप इलाके में रहता है। लेकिन फहिद पुलिस की पकड में नही आ रहा था। आखिरकार मुखबिरों की मदद से पता किया गया। तो मालूम हुआ कि फहिद मालाड़ पश्चिम के इलाके मे आने वाला है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

    Mumbai malad police Station crime news
    गिरफ्तार मोबाइल चोर फहिद शेख के साथ मालाड़ पुलिस की तस्वीर

    कैसे हुई गिरफ्तारी ?

    मालाड़ पुलिस थाने के डिटेक्शन की टीम ने मौके पर जाल बिछाया और फहिद को हिरासत में लिया उसके पास से 20 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पूछताछ में फहिद ने बताया कि चोरी के मोबाइल फोन वो मालवनी के इम्तियाज मेमन को बेचा करता था। इम्तियाज मेमन की मालवनी से गिरफ्तार की गई। वहीं इम्तियाज के पास से और 3 मोबाइल फोन बरामद किए गया। फिलहाल कोर्ट ने दोनों ही को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस इन चोरी के मोबाइल फोन से संबंधित अपराधिक मामलों की पड़ताल कर रही है। साथ ही मोबाइल फोन के आयएमईआय नंबरों के माध्यम से इनके मालिकों की जानकारी इकट्ठा कर रही है। पुलिस ने बताया कि कुछ फायनेंस कंपनियों से भी संपर्क किया जा रहा है। (Stolen mobile phones are waiting for their owners)

  • Maharashtra cabinet expansion : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद फूट के मिले संकेत

    Maharashtra cabinet expansion : मंत्रिमंडल विस्तार के बाद फूट के मिले संकेत

    महाराष्ट्र में रविवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कैबिनेट का पहला विस्तार हो गया है। महायुति गठबंधन के कुल 39 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है। इसके बाद से गठबंधन के विधायको द्वारा नाराजगी व्यक्त की जा रही है। ऐसे में सरकार की मुश्किलें बढ सकती है। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि)
    मुंबई
    – महाराष्ट्र के नए मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किए जाने से कुछ विधायकों के नाराज होने की खबर आई है। इसके बाद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा कि शपथ लेने वाले कुछ मंत्रियों का कार्यकाल ढाई साल का होगा। वहीं, शेष कार्यकाल के लिए अन्य को मौका दिया जाएगा। बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन सरकार के 10 दिन पुराने मंत्रिमंडल का रविवार को नागपुर में पहला विस्तार हो गया है। इसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई, इसके बाद अब मंत्रिमंडल में सदस्यों की संख्या 42 हो गई है। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    किसके खाते में कितने मंत्री पद मिले ?

    मंत्रिमंडल विस्तार में बीजेपी को 19, एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना को 11 जबकि अजित पवार गुट के राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) को 9 मंत्री पद मिले हैं। मंत्रिमंडल से बाहर रखे गए प्रमुख नेताओं में एनसीपी के छगन भुजबल, दिलीप वाल्से पाटिल और बीजेपी के सुधीर मुनगंटीवार शामिल हैं। 33 विधायकों को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई, जबकि 6 ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    अजित पवार ने क्या कहा?

    महाराष्ट्र के मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने रविवार को मंत्रिमंडल विस्तार से कुछ घंटे पहले नागपुर में अपने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया इसमें उन्होंने कहा, ”हम ढाई साल के लिए दूसरों को भी मौका देंगे।” पवार ने कहा कि हर कोई मंत्री बनना चाहता है और वह इसका हकदार भी है, लेकिन मंत्री पद सीमित हैं। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कुछ विधायक हुए नाराज

    महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद कुछ विधायक महायुति गठबंधन के निर्णय पर नाराज हैं। कारण उन्हें मंत्री पद के लिए चुना नही गया। महायुति गठबंधन मंत्रिमंडल विस्तार में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले गुट) मंत्री पद हासिल नहीं कर सकी। इसको लेकर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी को कम से कम एक मंत्रालय आवंटित करने का वादा किया गया था। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)

    कुछ कहा नही जा सकता

    महाराष्ट्र में चुनाव के परिणाम आने के 13 दिन बाद देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया। उनके साथ ही एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली। इसमें देरी का कारण अभी तक साफ नही हो पाया है। शपथग्रहण समारोह से पहले भी एकनाथ शिंदे को लेकर असमंजस बनी हुई थी। वहीं अब राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार के बाद विधायकों की नारजगी कहीं महायुति गठबंधन मे फूट का कारण न बन जाए ऐसा राजनैतिक गलियारों में कानाफूसी हो रही है। फिलहाल अजित पवार की ढ़ाई सालों वाली सलाह काम बना सकती है। लेकिन समय का पलड़ा किस और घूमेगा कहा नही जा सकता। (Maharashtra Signs of disunity after cabinet expansion)