Category: Breaking News

  • सरकारी कर्मचारी ने लगाया सरकार को 21 करोड़ का चुना, खरीदी BMW, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया बंगला

    सरकारी कर्मचारी ने लगाया सरकार को 21 करोड़ का चुना, खरीदी BMW, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया बंगला

    महाराष्ट्र के एक सरकारी कर्मचारी ने सरकार को 21 करोड़ रूपये से अधिक का चूना लगा दिया है। ये नंदीग्राम के सरकारी विभाग मे कॉन्ट्रैक्ट बेसस पर तैनात कर्मचारी था, जिसकी सैलेरी महज 13 हजार रुपये थी। (Maharashtra government employee defrauded the government of Rs 21 crore, bought BMW, gifted bungalow to girlfriend)

    विशेष संवाददाता
    मुंबई-
    महाराष्ट्र से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सरकारी संविदा कर्मचारी ने सरकार को 21 करोड़ रुपये से अधिक का चूना लगाया है। उसने अन्य परिचितों के साथ मिलकर धोखाधड़ी को अंजाम दिया। रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों आरोपियों ने इंटरनेट बैंकिंग के जरिए छत्रपति संभाजीनगर के विभागीय खेल परिसर प्रशासन से यह रकम ठगी है। (Maharashtra government employee defrauded the government of Rs 21 crore, bought BMW, gifted bungalow to girlfriend)

    कैसे हुआ खुलासा?

    यह घटना तब सामने आई जब आरोपी के सहकर्मी उसकी आलीशान जीवनशैली देखकर हैरान रह गए, जबकि कॉन्ट्रैक्ट बेसस पर काम करने वाले सरकारी कर्मचारी हर्ष कुमार अनिल क्षीरसागर की सैलरी सिर्फ 13,000 रुपये थी। इसमें लग्जरी कार की सवारी, अपनी गर्लफ्रेंड को 4BHK फ्लैट गिफ्ट करना और हीरे जड़े चश्मे बनवाना शामिल था। (Maharashtra government employee defrauded the government of Rs 21 crore, bought BMW, gifted bungalow to girlfriend)

    खबर के मुताबिक, आरोपी की पहचान हर्ष कुमार क्षीरसागर के रूप में हुई है, जिसने कथित तौर पर अन्य परिचितों के साथ मिलकर सरकार को 21 करोड़ 59 लाख और 38 लाख रुपए का चूना लगाया जबकि उसकी सैलरी 13,000 रुपये थी। (Maharashtra government employee defrauded the government of Rs 21 crore, bought BMW, gifted bungalow to girlfriend)

    इस रकम को चुराने के बाद, उनमें से एक ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए एक BMW कार, एक BMW बाइक और एयरपोर्ट के सामने एक अपार्टमेंट में 4BHK फ्लैट खरीदा और बाकी बचे हुए पैसों से आरोपी हीरा से जड़े हुए चश्मा बनवाने के लिए पहुँचा था। (Maharashtra government employee defrauded the government of Rs 21 crore, bought BMW, gifted bungalow to girlfriend)

    मामले की जांच में पता चला कि इस योजना में शामिल एक अन्य महिला संविदाकर्मी के पति ने 35 लाख रुपये की एसयूवी खरीदी थी। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मुख्य आरोपी हर्ष एसयूवी लेकर फरार हो गया। (Maharashtra government employee defrauded the government of Rs 21 crore, bought BMW, gifted bungalow to girlfriend)

    कैसे हुआ घोटाला?

    हर्ष ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के नाम पर खोले गए खाते का दुरुपयोग किया। उसने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और बैंक को धोखा देकर इंटरनेट बैंकिंग सक्रिय करवाई। इसके बाद, उसने अपने व्यक्तिगत खातों में पैसे ट्रांसफर किए। यह घोटाला जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 के बीच हुआ और इसकी जानकारी तब मिली जब विभागीय अधिकारियों ने लेनदेन में अनियमितताओं को देखा। (Maharashtra government employee defrauded the government of Rs 21 crore, bought BMW, gifted bungalow to girlfriend)

    नकली दस्तावेजों का इस्तेमाल ..

    जाँच में पता चला कि आरोपितों ने खेल परिसर के लिए सरकार से मिलने वाली धनराशि को जमा करने के लिए खेल परिसर के नाम से इंडियन बैंक में खाता खोला था। इस खाते में सिर्फ डिप्टी स्पोर्ट्स डायरेक्टर द्वारा चेक पर साइन होने के बाद ही लेनदेन किया जा सकता है, लेकिन आरोपित हर्ष कुमार क्षीरसागर, ने फर्जी दस्तावेज तैयार करके बैंक को दिए और इंटरनेट बैंकिंग के लिए अपना नंबर एक्टिव करने के बाद रकम को अपने खाते में ट्रांसफर कर लिया। इसमें आरोपी हर्ष कुमार अनिल क्षीरसागर ने अन्य दो संविदा कर्मचारियों यशोदा शेट्टी और उनके पति बीके जीवन के साथ मिलकर बैंक को पैसे मुहैया कराने के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज तैयार किए। (Maharashtra government employee defrauded the government of Rs 21 crore, bought BMW, gifted bungalow to girlfriend)

    धोखाधड़ी का ये मामला 6 महीने बाद जाकर खुला। हाल में इस मामले की शिकायत नंदीग्राम कॉलोनी के खेल अधिकारी तेजस दीपक कुलकर्णी द्वारा दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने जाँच शुरू की और हर्ष सहित अन्य आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए अपने एक्शन लेने शुरू कर दिए। बताया जा रहा है कि इस मामले में एक आरोपी अभी भी फरार है। पुलिस ने अभी तक किसी भी तरह की प्रतिक्रिया नही दी है। (Maharashtra government employee defrauded the government of Rs 21 crore, bought BMW, gifted bungalow to girlfriend)

  • अमित शाह की शव यात्रा में हजारों की तादाद में भीम सेना

    अमित शाह की शव यात्रा में हजारों की तादाद में भीम सेना

    मुंबई के कांदीवली पूर्व भीम सैनिकों ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के विरोध में आक्रोश मोर्चा निकाला। मौके पर हजारों की तादाद में भीम सैनिकों ने अमित शाह की शव यात्रा निकाल कर निषेध व्यक्त किया। (Thousands of Bhim Sena in Amit Shah’s funeral procession)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – लोकसभा अधिवेशन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाहा ने भारतरत्न डाॅं.बाबासाहेब आंबेडकर के खिलाफ बेबुनियाद बयानबाजी की जिसको लेकर मंगलवार को कांदिवली में हजारों की संख्या में भीम सैनिक सड़क पर उतर आए। इस समय अंबेडकरवादियों ने अमित शाह की अस्थियां कंधे पर लेकर विरोध जताया। (Thousands of Bhim Sena in Amit Shah’s funeral procession)

    अंबेडकरवादी जन आंदोलन

    Kandivali Thousands of Bhim Sena in Amit Shah's funeral procession
    आंदोलन की तस्वीर

    अंबेडकरवादी जन आंदोलन की ओर से कांदिवली पूर्वी दामुंगर के नालंदा बुद्ध विहार से समतानगर पुलिस स्टेशन तक जन आक्रोश मार्च निकाला गया। मौके पर मार्च में शामिल भीम सैनिक कह रहे थे, इस अमित शाह का क्या करें, सिर नीचे, पैर ऊपर, इतने लोग क्यों, अमित शाह की लाश, धिक्कार है, धिक्कार है अमित शाह जैसे नारे लगाते हुए पूरे मोर्चे को उग्र कर दिया। (Thousands of Bhim Sena in Amit Shah’s funeral procession)

    इसेभी पढ़े- मुंबई में गुरुद्वारा विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान मनपा अधिकारियों को नोटिस जारी

    बड़ी संख्या में अनुयायी

    Mumbai Thousands of Bhim Sena in Amit Shah's funeral procession

    इस अवसर पर दामुंगर, भीमनगर, लक्ष्मीनगर, लाहुगढ़, गौतमनगर, क्रांतिनगर, हनुमान नगर और कांदिवली के अन्य क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा, युवतियां और महिला अंबेडकरी अनुयायी मोर्चे में शामिल हुए। उपस्थित प्रदर्शनकारियों ने समतानगर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को अपना विरोध बयान दिया और मांग की कि अमित शाह को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर के खिलाफ दिए गए बयानों के लिए माफी मांगनी चाहिए। (Thousands of Bhim Sena in Amit Shah’s funeral procession)

  • 1 जनवरी से नही चलेगा WhatsApp, Facebook और Instagram, देखें लिस्ट

    1 जनवरी से नही चलेगा WhatsApp, Facebook और Instagram, देखें लिस्ट

    1 जनवरी के बाद से Meta सिस्टम में सिक्यूरिटी फ्यूचर में सुरक्षा को लेकर 20 से भी ज्यादा Android स्मार्टफोन में WhatsApp, Facebook और Instagram की सुविधा बंद होने वाला है। कौनसे मोबाइल फोन पर इसका असर देखा जाएगा? इसपर हम आज चर्चा करने जा रहे हैं। (WhatsApp, Facebook and Instagram will not work from January 1, see list)

    टेक्नोलॉजी न्यूज़ डेस्क
    1 जनवरी 2025
    से कुछ एन्ड्रोएड स्मार्ट्फ़ोन्स में Meta सिस्टम काम करना बंद हो जाएगा। अब आप अपने पूराने Android Smartphones से न तो WhatsApp मैसेज भेज पाएंगे और न ही वाट्सऐप मैसेज रिसीव कर पाएंगे। कंपनी ने इन स्मार्टफोन के लिए सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है। (WhatsApp, Facebook and Instagram will not work from January 1, see list)

    WhatsApp के पूरी दुनिया में 295 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं। Meta का इंस्टैंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म दुनिया में सबसे ज्यादा यूज किया जाता है। कंपनी इसके लिए लगातार नए फीचर्स और सिक्योरिटी अपडेट्स जारी करती रही है। जल्द ही, वाट्सऐप कई पुराने स्मार्टफोन में काम नहीं करेगी। अगर, आप भी इन स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको अपने फोन को अपग्रेड करने की जरूरत है। Meta का यह मैसेजिंग प्लेटफॉर्म 31 दिसंबर 2024 के बाद से करीब 20 से ज्यादा स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा। आइए, जानते हैं इन स्मार्टफोन के बारे में… (WhatsApp, Facebook and Instagram will not work from January 1, see list)

    1 जनवरी मैसेज होगा बंद

    1 जनवरी से यूजर्स इन स्मार्टफोन में न तो वाट्सऐप के जरिए मैसेज भेज सकेंगे और न हीं रिसीव कर पाएंगे। वाट्सऐप ज्यादातर पुराने Android स्मार्टफोन में काम नहीं करेगा। ये स्मार्टफोन आज से 10 साल पहले लॉन्च हुए थे। वाट्सऐप ने 2013 में लॉन्च हुए Android Kitkat और उसके पहले के एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम (Android Operating System) के लिए अपना सपोर्ट बंद करने का फैसला किया है। इस ऑपरेटिंग सिस्टम वाले स्मार्टफोन में 31 दिसंबर तक ही वाट्सऐप काम करेगा। (WhatsApp, Facebook and Instagram will not work from January 1, see list)

    इसे भी पढ़े- कांदिवली में रहस्यमयी शक्तियों के जरिए पैसों की बरसात

    Facebook और Instagram पर भी होगा असर

    वाट्सऐप के अलावा Meta के अन्य प्लेटफॉर्म्स जैसे कि Facebook और Instagram भी इन स्मार्टफोन में काम करना बंद कर देगा। मेटा ने यह फैसला डिवाइस की सिक्योरिटी को लेकर किया है। नई टेक्नोलॉजी आने के बाद पुरानी टेक्नोलॉजी को अपग्रेड करने की जरूरत होती है। पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम में जरूरी सिक्योरिटी कैपेबिलिटीज नहीं रहती है, जिसकी वजह से उन्हें हैक करना आसान हो जाता है। ऐसे में यूजर्स को नए स्मार्टफोन में अपग्रेड करने की जरूरत होगी। हालांकि, Android KitKat पर काम करने वाले स्मार्टफोन की संख्यां बेहद कम है। ऐसे में इसका असर ज्यादातर वाट्सऐप यूजर्स पर नहीं पड़ेगा। (WhatsApp, Facebook and Instagram will not work from January 1, see list)

    कौनसे स्मार्ट फोन में सपोर्ट नहीं करेंगे ?

    Meta सिस्टम अप्ग्रेडेशन के कारण कुछ पूराने मोडल के स्मार्ट फोन पर जो सुविधा बंद होने वाली है। उनकी लिस्ट नीचे दी जा रही है। (WhatsApp, Facebook and Instagram will not work from January 1, see list)

    • Samsung: Galaxy S3, Galaxy Note 2, Galaxy Ace 3, Galaxy S4 Mini
    • Motorola: Moto G (1st Gen), Razr HD, Moto E 2014
    • HTC: One X, One X+, Desire 500, Desire 601
    • LG: Optimus G, Nexus 4, G2 Mini, L90
    • Sony: Xperia Z, Xperia SP, Xperia T, Xperia V 
  • ईशा अंबानी रंग बदलने वाली लग्जरी कार के साथ नजर आई, कीमत और खासियत देख रह जाएंगे दंग

    ईशा अंबानी रंग बदलने वाली लग्जरी कार के साथ नजर आई, कीमत और खासियत देख रह जाएंगे दंग

    मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी हाल ही में लग्जरी एसयूवी बेंटले बेंटायगा के साथ मुंबई की सड़कों पर नजर आईं। इस एसयूवी की सबसे खास बात यह है कि यह सनलाइट में अपना रंग बदलती है। इस लग्जरी एसयूवी की कीमत करोड़ों रुपये है। Isha Ambani seen with color changing Bentley Bentayga luxury car, price and features

    विशेष संवाददाता
    मुंबई
    – एशिया के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी की फैमिली के लोग अक्सर मुंबई की सड़कों पर अपनी लग्जरी कारों के काफिले में दिखते हैं, लेकिन बीते दिनों अंबानी फैमिली की लाडली ईशा अंबानी एक बेहद स्पेशल कार में नजर आईं। ईशा अंबानी रणबीर कपूर के घर के बाहर लग्जरी एसयूवी बेंटले बेंटायगा में दिखी। उनके साथ मर्सिडीज जी-वैगन समेत कई और कारों में उनके सिक्यॉरिटी गार्ड्स भी थे। इस एसयूवी की खास बात यह है कि यह अपना रंग बदलती रहती है। Isha Ambani seen with color changing Bentley Bentayga luxury car, price and features

    अनोखी कलर चेंजिंग कार

    ईशा अंबानी की बेंटले बेंटायगा का रंग रोशनी के हिसाब से बदलता रहता है। दरअसल, यह लग्जरी एसयूवी मूल रूप से सफेद है, लेकिन इस पर एक खास रैप लगा है, जिससे यह छाया में काली या गहरे भूरे रंग की और धूप में नीले, हरे और बैंगनी रंग की दिखाई देती है। ईशा अंबानी के पास एक रोल्स-रॉयस कलिनन (Rolls Royce Cullinan) भी है, जिसका रंग भी बदलता है। Isha Ambani seen with color changing Bentley Bentayga luxury car, price and features

    इस कार की कीमत क्या है?

    ईशा अंबानी की यह बेंटले बेंटायगा V8 मॉडल है। इसकी कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये है। इस कार पर एक विशेष प्रकार का इंद्रधनुषी रैप लगाया गया है। यह रैप प्रकाश के परावर्तन के कारण रंग बदलता हुआ दिखता है। हर एंगल से कार का रंग अलग दिखाई देता है। यह रैप एक तरह की पतली फिल्म होती है जिसे कार पर चिपकाया जाता है। यह फिल्म पारदर्शी होती है और इसमें कई रंगों के कण होते हैं। लाइट जब इस फिल्म पर पड़ती है, तो यह कण अलग-अलग रंगों को परावर्तित करते हैं। इससे कार का रंग बदलता हुआ दिखाई देता है। इस तकनीक को कलर शिफ्टिंग रैप (color shifting wrap) भी कहा जाता है। Isha Ambani seen with color changing Bentley Bentayga luxury car, price and features

    कार रैप का बना ट्रेंड

    आपको बता दें कि अंबानी फैमिली की लग्जरी कारों के कलेक्शन में कई ऐसी कारे हैं, जिन्हें खास कलर में रैप किया गया है और इनपर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। ईशा अंबानी का कार कलेक्शन काफी शानदार है। उनके पास कई लग्जरी कारें हैं, जिनमें से कई कस्टमाइज्ड हैं। इन सबके बीच बता दें कि भारत में कार रैप करवाने का ट्रेंड धीरे-धीरे काफी पॉपुलर हो रहा है। हालांकि, यह काफी महंगा है। लेकिन अपनी कार को यूनीक लुक देने वाले पैसे खर्चने से परहेज नहीं करते हैं। Isha Ambani seen with color changing Bentley Bentayga luxury car, price and features

  • Mumbai: महाकुंभ मेला, 3 स्‍पेशल ट्रेन, 24 से बुकिंग शुरू

    Mumbai: महाकुंभ मेला, 3 स्‍पेशल ट्रेन, 24 से बुकिंग शुरू

    महाकुंभ मेले के लिए वेस्टर्न रेलवे 3 अलग-अलग स्पेशल ट्रेनों की जोड़ी चलाने जा रही है। खासकर यात्रियों की सुविधा और आने वाली भीड़ को ध्यान में रखते हुए पूरी व्यवस्था तैयार की गई है। जाने पुरी जानकारी .. (Western Railway will run 3 special trains from Mumbai for Maha Kumbh Mela, booking will start from 24th)

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – पश्चिम रेलवे (Western Railway) महाकुंभ मेला 2025 के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को समायोजित करने के लिए अहमदाबाद-जंघई, राजकोट-बनारस और वेरावल-बनारस स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर तीन जोड़ी महाकुंभ मेला स्‍पेशल ट्रेनें (Mahakumbh Mela special trains) चलाने का निर्णय लिया गया है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने जानकारी देते हुए बताया कि महाकुंभ मेले के लिए चलाए जाने वाले स्पेशल ट्रेन हर बार के भीड़ को देखते हुए विशेष रूटों और समय का चयन किया गया है। इसके साथ ही इन स्पेशल ट्रेनों का विवरण भी उन्होंने दिया। (Western Railway will run 3 special trains from Mumbai for Maha Kumbh Mela, booking will start from 24th)

    महाकुंभ मेले के लिए चलाए जाने वाली स्‍पेशल ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

    • ट्रेन संख्‍या 09403/09404 अहमदाबाद – जंघई महाकुंभ मेला स्पेशल (18 फेरे) : ट्रेन संख्या 09403 अहमदाबाद-जंघई महाकुंभ मेला स्पेशल अहमदाबाद से 21:15 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 03:00 बजे जंघई पहुंचेगी। यह ट्रेन 09, 16, 21 जनवरी और 05, 14, 15, 18, 19, 26 फरवरी 2025 को चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09404 जंघई-अहमदाबाद महाकुंभ मेला स्पेशल जंघई से 08:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन 18:00 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन 11, 18 और 23 जनवरी, 2025 और 07, 16, 17, 20, 21, 28 फरवरी, 2025 को चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में आणंद, छायापुरी, गोधरा, दाहोद, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, रामगंज मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर और प्रयागराज स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। (Western Railway will run 3 special trains from Mumbai for Maha Kumbh Mela, booking will start from 24th)
    • ट्रेन संख्‍या 09537/09538 राजकोट-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल (06 फेरे) : ट्रेन संख्या 09537 राजकोट-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल राजकोट से सुबह 06.05 बजे रवाना होगी और अगले दिन 14.45 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 06, 15 और 19 फरवरी, 2025 को चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09538 बनारस-राजकोट महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19.30 बजे रवाना होगी और तीसरे दिन 04.10 बजे राजकोट पहुंचेगी। यह ट्रेन 07, 16 और 20 फरवरी, 2025 को चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वांकानेर, सुरेंद्रनगर जंक्शन, विरमगाम, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। (Western Railway will run 3 special trains from Mumbai for Maha Kumbh Mela, booking will start from 24th)
    • ट्रेन संख्‍या 09591/09592 वेरावल-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल (02 फेरे) : ट्रेन संख्या 09591 वेरावल-बनारस महाकुंभ मेला स्पेशल वेरावल से 22:20 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 14.45 बजे बनारस पहुंचेगी। यह ट्रेन 22 फरवरी, 2025 को चलेगी। इसी तरह, ट्रेन संख्या 09592 बनारस-वेरावल महाकुंभ मेला स्पेशल बनारस से 19:30 बजे प्रस्थान करेगी और तीसरे दिन 09:00 बजे वेरावल पहुंचेगी। यह ट्रेन 24 फरवरी, 2025 को चलेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में राजकोट, वांकानेर, सुरेंद्रनगर जं., विरमगाम, महेसाणा, पालनपुर, आबू रोड, पिंडवाड़ा, फालना, रानी, मारवाड़, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, बांदीकुई, भरतपुर, आगरा फोर्ट, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज और ज्ञानपुर रोड स्टेशन पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, स्लीपर क्लास और जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे। (Western Railway will run 3 special trains from Mumbai for Maha Kumbh Mela, booking will start from 24th)

    ट्रेन संख्या 09403, 09537 तथा 09591 की बुकिंग 24 दिसंबर 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी। ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में विस्तृत जानकारी www.enquiry.indianrail.gov.in पर प्राप्त की जा सकती है। (Western Railway will run 3 special trains from Mumbai for Maha Kumbh Mela, booking will start from 24th)

  • When and where FC Goa vs Mohun Bagan ISL 2024-25 FCG vs MBSG?

    When and where FC Goa vs Mohun Bagan ISL 2024-25 FCG vs MBSG?

    FC Goa’s recent performance has propelled them to fourth place in the standings, and a victory over the Mariners would elevate them to third after 12 matches, leaving them just one point shy of the top two positions, which guarantee a spot in the semifinals.

    Sports News
    Goa
    – Manolo Marquez’s FC Goa aims to cap off the year on a high note by taking on league leaders Mohun Bagan Super Giant in their last Indian Super League (ISL) match of the season, set to take place at the Pandit Jawaharlal Nehru Stadium in Goa this Friday.

    Goa had a tough start to the season, managing just one win in their first six matches. However, with the return of centre-back Sandesh Jhingan, the team seems to have hit its stride, winning four out of their last five games and drawing the most recent match 2-2 against Bengaluru.

    Its performance has propelled it to fourth place in the standings, and a victory over the Mariners would elevate it to third after 12 matches, leaving them just one point shy of the top two positions, which guarantee an automatic semifinal berth.

  • गैस टैंकर हादसा में 11 की मौत 35 झुलसे, 40 वाहनें जलकर खाक

    गैस टैंकर हादसा में 11 की मौत 35 झुलसे, 40 वाहनें जलकर खाक

    राजस्थान के जयपुर में एक गंभीर सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 35 लोग झुलस गए हैं और 40 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं। एक स्लीपर बस भी इस आग की चपेट में आ गई। आग ने करीब 200 मीटर तक तबाही मचाई, और जो भी सामने आया, वह जलकर राख हो गया। एक घर भी आग की लपटों में फंस गया है। (11 killed, 35 burnt, 40 vehicles burnt to ashes in gas tanker accident)

    डिजिटल डेस्क
    राजस्थान-
    जयपुर के अजमेर हाईवे पर शुक्रवार सुबह एक भयानक हादसा हुआ। एक एलपीजी गैस टैंकर की एक ट्रक से टक्कर हो गई, जिससे 11 लोगों की जान चली गई और लगभग 35 लोग झुलस गए। हादसा इतना गंभीर था कि पूरा क्षेत्र आग की लपटों में लिपट गया, और एक घर भी इसकी चपेट में आ गया। यह घटना दिल्ली पब्लिक स्कूल के पास भांकरोटा इलाके में सुबह करीब 5:44 बजे एक पेट्रोल पंप के पास हुई। गया है। (11 killed, 35 burnt, 40 vehicles burnt to ashes in gas tanker accident)

    कैसे हुआ हादसा ?

    एलपीजी टैंकर अजमेर से जयपुर की तरफ जा रहा था। जैसे ही टैंकर ने यू-टर्न लिया, तभी जयपुर से आ रहा एक ट्रक उससे टकरा गया। इस टक्कर के चलते गैस लीक होने लगी और यह तेजी से 200 मीटर के क्षेत्र में फैल गई। अचानक एक जोरदार धमाका हुआ और पूरा क्षेत्र आग की लपटों में घिर गया। गया है। (11 killed, 35 burnt, 40 vehicles burnt to ashes in gas tanker accident)

    सड़क हादसे का प्रभाव क्या रहा ?

    गैस टेंकर की गंभीर दुर्घटना में 40 से ज्यादा गाड़ियों में आग लग गई है। कई लोगों को भागने का मौका भी नहीं मिला। एक स्लीपर बस भी इस आग में फंस गई। राहत और बचाव कार्य के लिए 30 से अधिक एंबुलेंस और कई दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। इस हादसे के कारण हाईवे का लगभग 300 मीटर का हिस्सा प्रभावित हुआ है और फिलहाल इसे बंद कर दिया गया है। आग की लपटें एक किलोमीटर दूर से भी देखी जा रही थीं। गया है। (11 killed, 35 burnt, 40 vehicles burnt to ashes in gas tanker accident)

    हादसे के बाद का घटनाक्रम

    • मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इस घटना पर गहरा दुख जताया। राजस्थान सरकार ने मृतकों के परिवारों को पांच लाख रुपये और घायलों को एक लाख रुपये की सहायता देने का फैसला किया है।
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर अग्निकांड के प्रभावित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं। उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये मुआवजे की घोषणा की।
    • प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया, “जयपुर-अजमेर हाईवे पर हुए हादसे में लोगों की मौत से गहरा दुख हुआ है। जो लोग अपने प्रियजनों को खो चुके हैं, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावितों की सहायता में लगा हुआ है।”
    • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना के बाद भांकरोटा में जाकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घायलों के इलाज के लिए जरूरी इंतजाम करने और एक हेल्पलाइन शुरू करने की बात कही।
    • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जयपुर हादसे पर गहरा दुख जताया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे बेहद दुःखद बताया और कहा कि इस हादसे में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा से भी बात की है। स्थानीय प्रशासन घायलों को तुरंत चिकित्सा सेवा देने में लगा हुआ है, और वे जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।
    • जयपुर पुलिस ने पीड़ितों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। लोग 9166347551, 8764868431 और 7300363636 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
    • राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खिमसर ने एसएमएस अस्पताल का दौरा किया। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि अस्पताल में लाए गए घायलों में से लगभग आधे की हालत गंभीर है। दुर्घटनास्थल से एसएमएस अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है।
    • घटना के घंटों बाद भी लोगों में घुटन का अहसास हो रहा है। घटनास्थल के पास कई पक्षी भी जलकर मर गए हैं। आग की चपेट में आए लोग बेतहाशा भागते नजर आए। कई पीड़ितों को तो आग से जलते कपड़े उतारने का भी समय नहीं मिला। घटनास्थल के आसपास का दृश्य बर्बादी की पूरी कहानी बयां कर रहा है।
  • Former Haryana CM Om Prakash Chautala passes away

    Former Haryana CM Om Prakash Chautala passes away

    Om Prakash Chautala, the former Chief Minister of Haryana and leader of the INLD, has passed away. He served as a Member of the Legislative Assembly seven times and held the position of Chief Minister on five occasions.

    News Desk
    Hariyana
    – Om Prakash Chautala, the former chief minister of Haryana and leader of the Indian National Lok Dal (INLD), died on Friday afternoon at his home in Gurugram. He was 89 years old.

    Chautala served as the chief minister of Haryana for an unprecedented five terms and was the son of former deputy prime minister Devi Lal. Family representatives announced that Chautala’s cremation will take place at Teja Khera in Sirsa district on Saturday afternoon, with his body available for public viewing from 8 am to 2 pm for those wishing to pay their respects.

    Chautala is survived by his two sons, Ajay Singh Chautala and Abhay Singh Chautala, along with three daughters.

    Abhay previously served as the Leader of the Opposition in the Haryana Assembly. His son, Arjun Chautala, is presently a legislator representing the Rania constituency in Haryana. Dushyant Chautala, the son of Ajay Chautala, held the position of Deputy Chief Minister of Haryana under the BJP-JJP alliance government led by Manohar Lal Khattar.

    Rakesh Sihag, spokesperson for the INLD, informed a news reporter that the former chief minister was in good health earlier in the day. However, he tragically suffered a cardiac arrest, experiencing hiccups just before his passing, Sihag noted.

    Chautala was found guilty in a corruption case linked to recruitment in 2013 and received a 10-year prison sentence. His elder son, Ajay Chautala, was one of 55 individuals convicted in the same case.

    This ruling significantly impacted his political career, preventing him from running in elections following the verdict. Chautala was released from Tihar jail in July 2021.

    Since his release, he has dedicated himself to establishing a third political front in the country after severing his connections with the National Democratic Alliance. In pursuit of this goal, he engaged with key political figures, including Bihar Chief Minister Nitish Kumar, former Prime Minister HD Deve Gowda, and former Uttar Pradesh Chief Minister Mulayam Singh Yadav in 2021. During a rally organized by Chautala in Fatehabad in September 2022, notable attendees included Nitish Kumar, NCP leader Sharad Pawar, Akali Dal’s Sukhbir Singh Badal, RJD leader and then Bihar Deputy Chief Minister Tejaswi Yadav, CPM General Secretary Sitaram Yechury, and Shiv Sena MP Arvind Sawant.

  • मुंबई में गुरुद्वारा विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान मनपा अधिकारियों को नोटिस जारी

    मुंबई में गुरुद्वारा विध्वंस पर सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान मनपा अधिकारियों को नोटिस जारी

    मुंबई के गुरूद्वारा विध्वंस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी किया। बताया कोर्ट के आदेशों का हुआ है उलंघन.. (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    विशेष संवाददाता
    मुंबई
    सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को एक गुरुद्वारे के गिराए जाने के मामले में बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही की याचिका पर नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति बीआर गवई और केवी विश्वनाथन की पीठ ने मामले की अगली सुनवाई तक यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया और संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस भेजा। याचिकाकर्ता प्रवीण जीवन वालोदरा का प्रतिनिधित्व एड्वोकेट सौम्या प्रियदर्शिनी ने कर रहे हैं, जिन्होंने आरोप लगाया कि बीएमसी के अधिकारियों ने संपत्तियों को गिराने पर रोक लगाने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    कोर्ट के अंतरिम आदेशों का पूर्ण उल्लंघन

    याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया है, कि बीएमसी के अधिकारियों ने उनके आश्रय के अधिकार का उल्लंघन किया है, जो भारत के संविधान द्वारा सुरक्षित है। याचिकाकर्ता के अनुसार, यह तोड़क कार्यवाही 15 अक्टूबर 2024 को हुआ, जो 17 सितंबर 2024 और 1 अक्टूबर 2024 के अंतरिम आदेशों का उल्लंघन है, जिसमें शीर्ष न्यायालय ने स्पष्ट रूप से कहा था कि बिना अनुमति के किसी भी स्थान पर स्ट्रक्चर पर तोड़क कार्यवाही को नहीं किया जा सकता। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि अवमाननाकर्ताओं ने न्यायालय की अनुमति के बिना संरचना को ध्वस्त कर दिया, और यह दावा किया गया है कि यह संरचना सार्वजनिक सड़क पर स्थित थी। जबकि बृहन्मुंबई महानगर पालिका द्वारा याचिकाकर्ता को प्रदान किए गए किसी भी आंतरिक पत्राचार या याचिकाकर्ता के पास उपलब्ध अभिलेखों में ऐसा कुछ भी दर्ज नहीं किया गया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)

    याचिका में खास क्या रहा ?

    याचिकाकर्ता ने बताया कि वे गुरुद्वारे का संचालन कर रहे थे और अपने परिवार के साथ वर्षों से उस संरचना के कमरे में शांति से निवास कर रहे थे, जैसा कि उनके पूर्वजों ने 1955 के आस-पास किया था, जो दस्तावेजों से स्पष्ट है। याचिकाकर्ता ने यह भी कहा कि उन्होंने और उनके पूर्वजों ने उस भूमि और संरचना से संबंधित संपत्ति कर का भुगतान किया है। (Supreme Court takes cognizance of demolition of Gurudwara in Mumbai, notice issued to Municipal Corporation officials)