लखनऊ से मुंबई की ओर आ रही पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया। आग की अफवाह ने यात्रियों को पटरियों पर कूदने के लिए मजबूर कर दिया और वहीं दूसरी तरफ से आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- लखनऊ से मुंबई आ रही पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद ट्रेन से कई यात्रियों ने छलांग लगा दी थी। वहीं यात्री ट्रैक पर दूसरी ट्रेन के आने से शिकार बन गए। हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है और 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घटना महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे ट्रैक की है।
पीड़ित परिवार को 5 लाख का अनुदान
इस घटना ने पूरे देश के लोगों को सदमें में दाल दिया है। देश के कई हिस्सों मे रहने वाले परिवारों में मातम का माहौल है। महाराष्ट्र सरकार ने हादसे में मरने वालों के परिवार को 5-5 लाख देने का ऐलान किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसका ऐलान किया। इसके अलावा घायलों के इलाज का खर्च भी प्रदेश सरकार ही उठाएगी। ऐसा ऐलान किया गया है। इसके साथ ही केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शोक व्यक्त किया। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)
महाराष्ट्र के जलगांव में हुए पुष्पक एक्सप्रेस रेल हादसे पर अमित शाह ने दुख जताया है। उन्होंने मरने वालों के प्रति संवेदना जाहिर की है। इसके अलावा उन्होंने महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से बातचीत कर घटना की जानकारी भी ली है। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जलगांव में हुए पुष्पक एक्सप्रेस हादसे पर दुख जताया है। इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई 40 से अधिक घायलों का इलाज़ चल रहा हैं। हादसा ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलने की वजह से हुआ। कुछ यात्रियों ने यह भी बताया कि अगर कर्नाटक एक्सप्रेस के मोटर मेन ने समय पर हॉर्न दिया होता तो यात्री अलर्ट हो जाते। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)
8 एंबुलेंस मौके पर, जांच के लिए पहुंचे अधिकारी
नासिक डिवीजन के कमिश्नर प्रवीण गेदम के मुताबिक, पुष्पक एक्सप्रेस हादसे के बाद मौके पर अधिकारियों को तुरंत भेजा गया। इसके अलावा 8 एंबुलेंस मौके पर घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए मौजूद रही। डीआरएम और रेलवे अधिकारियों के साथ समन्वय जारी रहा। बचाव दल को भी मौके पर भेजा गया। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)
ट्रेन में आग की अफवाह
पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री ने बताया कि आखिर पुष्पक एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह कैसे फैली? यात्री के मुताबिक दोपहर 3.30 से 4 बजे के बीच अचानक ट्रेन में आग लगने का हल्ला शुरू हो गया। ट्रेन रुकने से पहले ही यात्रियों ने छलांग लगानी शुरू कर दी। इसी बीच दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस कई लोगों को काटती हुई चली गई। इसके साथ ही यह भी कहा जा रहा है कि पुष्पक एक्सप्रेस के पहियों से चिंगारी निकल रही थी जीसे आग समझ लिया गया। इसी से गलतफहमी हुई और पुष्पक ट्रेन के यात्री ट्रेन से कूद गए और हादसे का शिकार हो गए। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)
पुष्पक एक्सप्रेस ट्रेन हादसे की दर्दनाक तस्वीर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुख
महाराष्ट्र के जलगांव में हुए पुष्पक ट्रेन हादसे पर सीएम योगी ने दुख जताया। उन्होंने हादसे में मरने वालों के प्रति संवेदना वक्त की। उन्होंने घायलों का समुचित उपचार कराए जाने की बात कही। इसके अलावा रेलवे सीपीआरओ ने भी दिया बयान। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)
रेलवे सीपीआरओ (Railway CPRO) की ओर से बताया गया है, कि हादसे के वक्त पुष्पक एक्सप्रेस खड़ी थी। ऐसा अलार्म चेन पुलिंंग की वजह से हुआ था।जलगांव के पास पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री आग लगने की अफवाह के बाद जब कूदे तो दूसरे ट्रैक पर आ रही कर्नाटक एक्सप्रेस ट्रेन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि हादसे में मरने वालों की संख्या काफी हो सकती है। हालांकि अभी तक किसी की ओर से संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)
रेलवे का आखिरी बयान
पुष्पक एक्सप्रेस में आग की अफवाह के बाद यात्री दहशत में आ गए थे। आग से बचने के लिए लोग ट्रेन से कूद गए। इसी बीच दूसरे ट्रैक से गुजर रही कर्नाटक एक्सप्रेस की चपेट में आने से 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 से अधिक घायल बताये जा रहे हैं। हादसा जलगांव के परांडा स्टेशन के पास हुआ। पुष्पक एक्सप्रेस लखनऊ से मुंबई आ रही थी। रेलवे की ओर से हादसे पर बयान जारी किया गया है, इसमें कहा गया है कि ट्रेन को चेन अलार्म पुलिंंग के बाद रोक दिया गया था। हादसे में कुछ मौतें हुईं हैं। (Pushpak Express Train Accident 11 killed, 40 injured in Karnataka Express)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- अंधेरी की रहने वाली 49 वर्षीय रितु मीनोचा को सोमवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI), बेंगलुरु की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रितु मीनाची पर 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। यह मामला फर्जी कंपनियां बनाकर बिना किसी असली वस्तु या सेवा की आपूर्ति के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने से जुड़ा है। सरकार को इस घोटाले के कारण 340 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)
फर्जी कंपनियों का जाल
जांचकर्ताओं के अनुसार, रितु मीनोचा एक ऐसे गिरोह का हिस्सा थीं, जो कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से सरकार को चपत लगाने का काम कर रहे थे। इनमें “गिर नेचर व्यू रिसॉर्ट्स” और “एवेंटीज मीडिया एंड टेक्नोलॉजीज” जैसी कंपनियां शामिल हैं। हालांकि मीनोचा ने अपनी सफाई में कहा, कि उन्हें इन गतिविधियों की जानकारी नहीं थी, लेकिन जांच में यह पाया गया कि उन्होंने इन कंपनियों की डायरेक्टर होने के नाते फर्जी बील जारी किए है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)
गिरफ्तार कर ले गए बेंगलूर
गिरफ्तारी के बाद रितु मीनोचा को ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलूर ले जाया गया है। इस दौरान उनके वकील सुजय कांतावाला ने अदालत में यह तर्क दिया कि तलाशी के नाम पर अधिकारियों ने उनके घर पर घंटों समय बिताया, जो कानूनी रूप से गलत है। कोर्ट ने हालांकि मीनोचा को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)
जांच एजेंसी का कहना है कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। यह मामला न केवल आर्थिक अपराध से जुड़ा है, बल्कि टैक्स प्रणाली के दुरुपयोग का भी गंभीर उदाहरण है। इस मामले में डीजीजीआई की टीम अन्य संदिग्धों और कंपनियों की जांच कर रही है। जांचकर्ताओं का कहना है कि यह घोटाला बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का हिस्सा है, और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)
राजस्थान के जयपुर से मुंबई में चंदन की तस्करी किए जाने के आरोप में पश्चिम रेलवे की सतर्कता टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। लाल चंदन की तस्करी इंडियन रेलवे में प्रमाणित पार्सल के जरिए किया जा रहा था।
इस्माईलशेख मुंबई- पश्चिम रेलवे के सतर्कता विभाग ने मुंबई मे लाल चंदन की तस्करी का खुलासा हुआ है। रविवार को मुंबई सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर एक पार्सल को लेकर हंगामा हो गया। पश्चिम रेलवे की सतर्कता टीम को इसकी जानकारी पहले से थी। जांच के बाद पार्सल के मालिक को बुलाकर लगभग 100 किलो लाल चंदन के लट्ठे बरामद किए गए। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)
लाल चंदन की कीमत क्या है?
एक जानकारी के मुताबिक लाल चंदन की कीमत गुणवत्ता के आधार पर 50,000 रुपये से लेकर 2 लाख रुपये प्रति किलो तक हो सकती है। हालांकि भारत में निजी संपत्ति पर चंदन की खेती अब कानूनी प्रावधान मे है, लेकिन कटाई, बिक्री और परिवहन पर नियम इसे सबसे अधिक नियंत्रित संसाधनों में से एक बनाते हैं। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)
रेलवे पार्सल परिवहन में अवैध तस्करी को रोकने के लिए, पश्चिम रेलवे की सतर्कता टीम ने मुंबई सेंट्रल (MMCT) पर रविवार को एक बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया। लगभग 12 घंटे तक चले इस गहन निरीक्षण में ट्रेन संख्या 12956 (जयपुर – मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस) के लीज़ पार्सल वैन से 15 लकड़ी के लाल चंदन के लठ्ठे बरामद किए गए। इन चार संदिग्ध पैकेजों का वजन कुल 92.9 किलोग्राम था। माना जा रहा है कि इस सामान को वैध पार्सल बुकिंग के नाम पर तस्करी के लिए भेजा गया था। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)
पार्सल के मालिक हारून अब्दुल लतीफ मंडवीवाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जब्त किए गए सामान और आरोपी को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया गया है। यह अभियान सतर्कता प्रयासों की प्रभावशीलता को दर्शाता है और यह सुनिश्चित करता है कि पश्चिम रेलवे के परिसर का उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए नही किया जा सकता। (Mumbai Center Railway Station One arrested for smuggling red sandalwood)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- ‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना’ के तहत करीब ढाई करोड़ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाले राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री, शिवसेना प्रमुख और वर्तमान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं के हाथों मुंबई में 23 जनवरी को सत्कार होने जा रहा है। साथ ही विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायकों का भी होगा सम्मान।जिसको लेकर तैयारियां जोरों में हैं। क्योंकि इस कार्यक्रम में पूरे महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में लाभार्थी महिलाओं के साथ ही पार्टी कार्यकर्ता और अन्य लोग भी शामिल होने वाले हैं। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
लाभार्थियों को हर महिने मिलते हैं 1500
आपको बता दें कि महाराष्ट्र में “मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहीण योजना” के तहत लाभार्थियों को हर महीने 1500 रुपये देनें का प्रावधान हैं और 23 जनवरी को हर साल बाळासाहेब ठाकरे की जयंती मनाई जाती है। इसी मौके पर राज्य भर के शिवसैनिकों और योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को साथ लेकर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाने वाला है। इसके साथ ही 9 फरवरी को एकनाथ शिंदे का जन्मदिन आ रहा है, जिसको ध्यान में रखते हुए 23 जनवरी, कार्यक्रम के दौरान सदस्यता अभियान और मतदाताओं का आभार मानने के लिए जिलास्तरीय सभाओं का आयोजन किए जाने का ऐलान किया जाने वाला है। सदस्यता अभियान और जिलास्तरीय सभाओं का आयोजन 23 जनवरी से 9 फरवरी तक जारी रहेगा। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
कहां होगा सम्मान समारोह ..
सम्मान समारोह कार्यक्रम हिंदुहृदयसम्राट बालसाहेब ठाकरे की जयंती के मौके पर 23 जनवरी को शिवसेना द्वारा वांद्रे कुर्ला कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया जाएगा। बाला साहेब भवन में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस के दौरान शिवसेना के उपनेता राहुल शेवाले ने इसकी जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जून 2022 में शिवसेना के मुख्य नेता एकनाथ शिंदे ने ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए, बलासाहेब के विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। यह संकल्प लोकसभा और विधानसभा चुनावों में पूरी तरह से सफल रहा, जिसके परिणामस्वरूप शिवसैनिकों और राज्य के नागरिकों की ओर से एकनाथ शिंदे और चुनाव में जीते हुए सभी सांसदों और विधायकों का भव्य नागरी सत्कार किया जाएगा। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
शेवाले ने कहा कि शिवसेना प्रमुख शिंदे के नेतृत्व में लोकसभा में शिवसेना के 7 सांसद और विधानसभा में 57 विधायक चुनकर आए हैं. विधानसभा चुनावों में शिवसेना को उद्धव ठाकरे की पार्टी उबाठा के मुकाबले 15 लाख 63 हजार 917 अधिक वोट मिले। राज्य के मतदाताओं ने शिंदे के नेतृत्व में विश्वास जताया है। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
जीत में महिलाओं का योगदान
शेवाले ने मीडिया से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव में महायुती की इस विजय में लाडकी बहनों का बड़ा योगदान रहा है, और उन्हीं लाडकी बहनों के हाथों एकनाथ शिंदे और शिवसेना मंत्रियों का सत्कार किया जाने वाला है। इस मौके पर सोनू निगम और अवधूत गुप्ते का संगीत कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
BMC चुनाव को लेकर बैठक
शेवाले ने कहा कि 23 जनवरी को शिवसेना महायुती के महापौर को फिर से बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) पर भगवा ध्वज फहराने का संकल्प करेगी। इस संकल्प के तहत 24 जनवरी से 30 जनवरी तक मुंबई में शाखा स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाएगा। फरवरी के पहले सप्ताह में मुंबई शहर के नए कार्यकारिणी का ऐलान किया जाएगा, जिसके माध्यम से मनपा (BMC) चुनाव लड़ा जाएगा। इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया, कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का 9 फरवरी को जन्मदिन है। इस अवसर पर 23 जनवरी से 9 फरवरी तक सदस्यता अभियान और मतदाताओं का आभार मानने के लिए जिलास्तरीय सभाओं का आयोजन किया जाएगा। (Majhi Ladki Bahin Yojana: On January 23, Eknath Shinde will be felicitated by Ladki sisters)
न्यूज़ डेस्क महाराष्ट्र- राज्य में तेजी के साथ बर्ड फ्लू अपना पैर पसार रहा है। पिछले दिनों नागपुर में 3 बाघ और एक तेंदुए की मौत हो गई थी। इसके बाद अब लातूर में भी बड़ी संख्या में कौवों की मौत की खबर आ रही है। इससे जिले में हड़कप मच गया है और जिला प्रशासन ने आम लोगों को अलर्ट जारी कर दिया है। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)
महाराष्ट्र के लातूर जिले में बर्ड फ्लू से 51 कौवों की मौत हो गई है। इसके बाद अधिकारियों ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए निवारक उपाय करना शुरू कर दिया है। पशुपालन उपायुक्त डॉ. श्रीधर शिंदे ने बताया कि शनिवार को भोपाल पशु चिकित्सा प्रयोगशाला से मिली रिपोर्ट से पता चला, कि लातूर जिले के उदगीर शहर में कौवों की मौत एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1 वायरस) के कारण हुई है। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)
जांच मे जुटी टीम
पशुपालन उपायुक्त डॉ. श्रीधर शिंदे ने बताया कि शनिवार तक उदगीर शहर के विभिन्न हिस्सों में 51 कौवे मृत पाए गए। अधिकारियों को 13 जनवरी से शहर के बगीचों व अन्य क्षेत्रों में मृत पक्षियों के बारे में शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और मौत के कारण का पता लगाने के लिए 14 जनवरी को 6 शवों को प्रयोगशाला में भेज दिया। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)
खबर मिलते ही जांच के साथ लातूर जिला प्रशासन ने बीमारी को फैलने से रोकने के लिए निवारक उपाय शुरू कर दिए हैं। जिस जगह मृत कौवे मिले हैं उस जगह के 10 किलोमीटर के दायरे को ‘अलर्ट जोन’ घोषित किया गया है। आदेश में प्रभावित क्षेत्रों में लागों की आवाजाही और पक्षियों-जानवरों के परिवहन पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)
पोल्ट्री फॉर्म का होगा सर्वेक्षण
जिला प्रशासन के निर्देश के मुताबिक, प्रभावित क्षेत्रों को संक्रमणमुक्त किया जाएगा। वहीं अधिकारी 10 किलोमीटर के दायरे में सभी पोल्ट्री फॉर्म का सर्वेक्षण करेंगे और नमूने परीक्षण के लिए भेजे जाएंगे। प्रशासन ने स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे जिले के अन्य भागों में पक्षियों या जानवरों की किसी भी असामान्य मृत्यु की सूचना निकटतम पशु चिकित्सालय या वन विभाग को दें। (Bird Flu in Maharashtra…51 crows died in Latur, Administration issued alert)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने शुक्रवार को यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 26.62 करोड़ रुपये का 2.6 किलोग्राम संदिग्ध कोकीन जब्त किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बताया, कि पाउडर को थैले की बाहरी और भीतरी परतों के बीच छिपाया गया था। अधिकारी ने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। इसके साथ ही सीमा शुल्क अधिकारियों ने 17 और 18 जनवरी की मध्य रात्रि में अलग-अलग मामलों में कुल 2.55 करोड़ रुपये का सोना और हीरे जब्त किए हैं। इसको लेकर भी तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके पीछे किसी बड़े नेटवर्क या सहयोगियों के होने की आशंका जताते हुए डीआरआइ के अधिकारी मामले की और अधिक तहकीकात कर रहे हैं। (Mumbai Airport News Cocaine worth Rs 26 crore, gold and diamonds worth Rs 2.55 crore seized)
बॉम्बे मे कोकीन की तस्करी
कोकीन नामक ड्रग्स तस्करी के मामले में एक अधिकारी ने बताया कि नैरोबी से आए एक यात्री के थैले में सफेद पाउडर जैसा पदार्थ पाया गया। मौके पर की गई जांच से पता चला कि यह कोकीन है। इसी की वैधानिक पुष्टि के लिए संदिग्ध कोकीन को परीक्षण के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया गया है। पाउडर को थैले की बाहरी और भीतरी परतों के बीच छिपाया गया था। अधिकारी ने बताया कि यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। (Mumbai Airport News Cocaine worth Rs 26 crore, gold and diamonds worth Rs 2.55 crore seized)
सोने की तस्करी
इसके साथ ही 17 और 18 जनवरी की मध्य रात्रि में सोने की तस्करी को लेकर पहले से जानकारी मिली थी। विशेष जानकारी के आधार पर सीमा शुल्क के अधिकारियों ने बैंकॉक से आ रहे दो यात्रियों को रोका। जांच के दौरान अधिकारियों ने संदिग्धों के शरीर के अंदरूनी हिस्सों में छिपाया गया 24 कैरेट कच्चे सोने का पाउडर (गोल्ड डस्ट/स्वर्ण कण) बरामद किया। (Mumbai Airport News Cocaine worth Rs 26 crore, gold and diamonds worth Rs 2.55 crore seized)
Narendra Modi in Mumbai: पीएम मोदी की मुंबई यात्रा पर टिप्पणी करते हुए शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने उम्मीद जताई कि PM यहां के विकास को लेकर घोषणा करेंगे। उन्होंने परली में कानून व्यवस्था की स्थिति पर भी सरकार की आलोचना की। (Movement in Parli Maharashtra, Sanjay Raut’s attack, PM Modi on Mumbai tour)
नितिन तोरस्कर (मंत्रालय प्रतिनिधि) मुंबई- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुंबई दौरे पर हैं। ऐसे में शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने इस पर राज्य मे विकास और कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए। राउत ने कहा, कि “देखते हैं कि मोदी धारावी के लिए कोई घोषणा करते हैं या नहीं। यदि मोदी मुंबई के विकास के लिए आ रहे हैं तो उनका स्वागत है।” इस दौरान बड़ा खुलासा करते हुए उन्होंने याद दिलाया कि “बालासाहेब ठाकरे ही वह व्यक्ति थे जो मोदी के पक्ष में मजबूती से खड़े रहे।” राउत ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी के जल्द ही मणिपुर जाने की उम्मीद है। इसके साथ ही राउत ने महाराष्ट्र के बीड जिले में परली आंदोलन को लेकर कानून व्यवस्था पर राज्य सरकार की आलोचना की। (Movement in Parli Maharashtra, Sanjay Raut’s attack, PM Modi on Mumbai tour)
विरोध प्रदर्शन से कानून व्यवस्था पर चिंता
संजय राउत ने आगे कहा कि महाराष्ट्र में बीड जिले के परली में विरोध प्रदर्शन कानून व्यवस्था का मुद्दा है। लोग बड़ी संख्या पर आपत्ति जता रहे हैं। कल परली में वाल्मीकि कराड पर मकोका लगाए जाने के बाद समर्थकों ने पुलिस स्टेशन के बाहर धरना दिया। इस अवसर पर वाल्मीकि कराड की मां भी उपस्थित थीं। समर्थक बहुत आक्रामक लग रहे थे। इस दौरान कुछ गंभीर आरोप भी लगाए गए। अब संजय राउत ने इस पर महाराष्ट्र सरकार की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। (Movement in Parli Maharashtra, Sanjay Raut’s attack, PM Modi on Mumbai tour)
बीजेपी भ्रष्ट लोगों बना अड्डा
संजय राउत ने बीजेपी की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि बीजेपी किसी को भी पार्टी में स्वीकार करे लेती है। महायुति में कई लोग दागी हैं। बीजेपी भ्रष्ट लोगों का अड्डा बन गई है। अमित शाह गुजरात के बर्खास्त गृह मंत्री थे। मुझे शाह को दी गई मदद के बारे में भी पता है। कुछ बातें गोपनीय होती हैं। कहने की जरूरत नहीं कि किसको किससे मदद मिली। ईवीएम को आज महागठबंधन के मंच पर रखा जाना चाहिए। (Movement in Parli Maharashtra, Sanjay Raut’s attack, PM Modi on Mumbai tour)
संजय राउत ने यह बयान पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से आज महायुति के विधायकों को निर्देश दिए जाने के बाद दिया। परली की स्थिति को देखते हुए धनंजय मुंडे परली गए। हालांकि इससे पहले उन्होंने उपमुख्यमंत्री अजित पवार से मुलाकात की और उनकी अनुमति लेकर परली के लिए रवाना हो गए। वह आज नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के लिए परली में अनुपस्थित रहेंगे। राज्य में महायुति के सभी विधायक मुंबई में हैं। (Movement in Parli Maharashtra, Sanjay Raut’s attack, PM Modi on Mumbai tour)
मुंबई के रानीबाग चिडियाघर में आने वाले वाहनों की पार्किंग को लेकर बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने छह गुना शुल्क बढ़ा दिया है। पर्यटकों के जेबों पर इसका सीधा असर पड़ रहा है। (Six times increase in parking fee of Ranibagh)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- भायखला (पूर्व), वीरमाता जीजाबाई भोसले उद्यान और प्राणी संग्रहालय (रानीबाग) में वाहनों की पार्किंग शुल्क में बीएमसी ने बड़ा इजाफा कर दिया है। जनवरी से लागू किए गए नए पार्किंग शुल्क ने कार और बाइक सवारों को हैरान कर दिया है। कारों के लिए शुल्क चार गुना और दोपहिया वाहनों के लिए छह गुना बढ़ा दिया गया है। अधिकारी ने बताया कि इस बडे हुए पार्किंग शुल्क से पर्यटकों को अपनी गाड़ी पार्किंग के लिए होनेवाली दिक्कतों में कमी आएगी और उनके सहूलियत पर भी असर पडेगा। (Six times increase in parking fee of Ranibagh)
कितना होगा पार्किंग का शुल्क?
अब यहां आने वाले पर्यटकों को मोटर साइकिल के लिए प्रति तीन घंटे तक का शुल्क 30 रुपए और मोटर कार के लिए 80 रुपए होगा। इसके अलावा, बसों के लिए 120 से 150 रुपये तक का शुल्क तय किया गया है। तीन घंटे के बाद अतिरिक्त शुल्क 10 रुपए, 30 रुपए और 40 से 50 रुपए प्रति घंटा होगा। पहले यह शुल्क बाइक के लिए 5 रुपए, कार के लिए 20 रुपए और बस के लिए 100 रुपए हुआ करता था। (Six times increase in parking fee of Ranibagh)
सस्ता उपयोग पर रोक
चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, पार्किंग शुल्क में वृद्धि का मुख्य उद्देश्य आसपास के दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को यहां के पार्किंग स्थल का सस्ता उपयोग करने से रोकना है। ‘पहले 5 रुपए और 20 रुपए की कम दरों की वजह से स्थानीय लोग पूरे दिन यहां गाड़ियां खड़ी कर देते थे। नए शुल्क से इस पर रोक लगेगी, ऐसा एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया। (Six times increase in parking fee of Ranibagh)
रानीबाग, मुंबई के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। हर साल हजारों पर्यटकों, खासतौर पर बच्चों को यह चिड़ियाघर आकर्षित करता है। यहां के हम्बोल्ट पेंग्विन और बाघ जैसे प्राणियों का आकर्षण लोगों के बीच अच्छा-खासा लोकप्रिय है। हालांकि, बढ़े हुए गाड़ी पार्किंग शुल्क के कारण पर्यटक खासे नाराज हैं। एक स्थानीय पर्यटक ने शिकायत करते हुए कहा, कि “हम बच्चों को यहां घुमाने लाते हैं, लेकिन अब पार्किंग का खर्च ही टिकट के बराबर हो गया है।” वहीं चिड़ियाघर प्रशासन का दावा है कि शुल्क बढ़ा है, लेकिन यह अभी भी क्षेत्र के अन्य पार्किंग स्थलों की तुलना में कम है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने और पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के लिए उठाया गया है। (Six times increase in parking fee of Ranibagh)
खास जानकारी
रानी बाग एक उद्यान और डॉ. भाऊ दाजी लाड संग्रहालय वाला एक चिड़ियाघर है। यह हर दिन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक खुला रहता है। कुछ लोग आरामदायक जूते पहनने और पानी की बोतल लाने की सलाह देते हैं। जानवरों को खिलाने या परेशान करने की अनुशंसा नहीं की जाती है। (Six times increase in parking fee of Ranibagh)
प्रवेश शुल्क का विवरण
वयस्क: 12-59 आयु वर्ग के लोगों के लिए 50 रुपये। बच्चे: 3-12 आयु वर्ग के लोगों के लिए 25 रुपये। वरिष्ठ नागरिक: 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोगों के लिए निःशुल्क। वैध विकलांगता प्रमाण पत्र वाले लोग: वैध विकलांगता प्रमाण पत्र वाले लोगों के लिए निःशुल्क।
चार लोगों जैसे माता, पिता और दो बच्चों के परिवार के लिए 100 रुपया। प्रत्येक अतिरिक्त बच्चे के लिए अतिरिक्त 25 रुपया का शुल्क लिया जाएगा। जीजामाता उद्यान में पेंगुइन टिकट 100 रुपये। 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए रानी बाग टिकट का किराया 15 रुपये। (Six times increase in parking fee of Ranibagh)
न्यूज़ डेस्क मुंबई- बम्बई शहर और आस-पास के गरीब तबके के लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं पर इलाज के लिए एक मात्र सरकारी अस्पताल इन दिनों दवाई संकट से जूझ रहा है। जबकि यहां बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) द्वारा संचालित अस्पतालों की दवाइयां हमेशा से ही लोगों के इलाज में सटीक साबित हुई। प्राइवेट अस्पतालों के मुकाबले सरकारी अस्पताल के एक ही डोज से मरीज ठिक हो जाया करता है। लेकिन इन सरकारी अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध नही होने के कारण शहर भर के लोगों पर स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा मंडराने लगा है। (BMC News Medicines will no longer be available in government hospitals of Mumbai)
क्या है पूरा मामला?
मुंबई के बीएमसी द्वारा संचालित अस्पतालों को दवा आपूर्ति करने वाली कंपनियों ने 120 करोड़ रुपये के बकाया नही मिलने के कारण डिलीवरी को निलंबित (Suspended) करने की धमकी दी है। यह कृष्णा डायग्नोस्टिक्स द्वारा आपली चिकित्सा योजना के तहत अपनी पैथोलॉजी सेवाओं को बंद करने के कुछ समय बाद हुआ है, जिसमें बकाया भुगतान नही किए जाने का का हवाला दिया गया था। (BMC News Medicines will no longer be available in government hospitals of Mumbai)
सोमवार से नही होगी दवाई की सप्लाई
बीएमसी अस्पतालों में दवाई सप्लाई करने वाली 150 से अधिक कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाली ऑल फूड एंड ड्रग्स लाइसेंस होल्डर फाउंडेशन (AFDLH Fondation) ने सोमवार 13 जनवरी यानी कल से दवाइयों की सप्लाई रोकने की घोषणा की है। कहा, कि यदि उनके चार महीने से लंबित 120 करोड़ रूपये का भुगतान नहीं किया जाता है। तो कोई भी कंपनी सरकारी अस्पतालों में दवाइयों की सप्लाई नही करेगा। इस निर्णय के कारण बम्बई के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बुरी तरह से बाधित कर सकता है। इसमें बम्बई ही नही बम्बई और आस-पास को लोग भी स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करवा रहे हैं। (BMC News Medicines will no longer be available in government hospitals of Mumbai)
AFDLH Fondation के अध्यक्ष अभय पांडे ने आपूर्तिकर्ताओं के सामने मौजूद गंभीर वित्तीय स्थिति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “हमारे सदस्य वित्तीय बर्बादी के कगार पर हैं।” पश्चिमी उपनगरों के एक विक्रेता ने स्थिति पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा, “भुगतान में देरी असहनीय हो गई है। बीएमसी अस्पतालों को आपूर्ति करना एक निरंतर संघर्ष बन गया है, बार-बार याद दिलाने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही है।” (BMC News Medicines will no longer be available in government hospitals of Mumbai)
BMC ने क्या कहा?
बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आयुक्त भूषण गगरानी को लिखे एक औपचारिक पत्र में संस्था ने वित्तीय तनाव की रूपरेखा प्रस्तुत की। पत्र में कहा गया है, कि “बकाया राशि के कारण हमारे सदस्य भारी दबाव में हैं। बार-बार संपर्क करने के बावजूद कोई समाधान नहीं हुआ है। भुगतान पूरा होने तक आपूर्ति स्थगित करने के अलावा हमारे पास कोई विकल्प नहीं है।” इस बीच, बीएमसी के स्वास्थ्य विभाग के उपायुक्त संजय कुर्हाड़े ने आश्वासन दिया, कि “इस मुद्दे को सुलझाने और संकट को हल करने के लिए प्रयास जारी हैं।” (BMC News Medicines will no longer be available in government hospitals of Mumbai)