Category: Business Ideas

  • Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहनों को अब बैंक से मिलेगा जीरो इंट्रेस्ट पर कर्ज

    Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहनों को अब बैंक से मिलेगा जीरो इंट्रेस्ट पर कर्ज

    महाराष्ट्र की लाडकी बहनों को अब आर्थिक निर्भर बनाने के लिए उन्हें मुंबई जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक की तरफ से जीरो इंट्रेस्ट पर कर्ज देने की योजना बनाई गई है। बैंक अब उन लाभार्थी महिलाओं को खुद का व्यवसाय करने के लिए लोन देने जा रही है। Ladki Bahin Yojana: Now girl sisters will get loan from bank at zero interest

    मंत्रालय प्रतिनिधि
    Ladki Bahin Yojana:
    राज्य सरकार की लोकप्रिय ‘लाड़की बहन योजना‘ के तहत अब महिलाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कर्ज मिलने जा रहा है। यह योजना मुंबई जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक द्वारा लागू की जा रही है, जिसे राज्य सरकार की ब्याज सब्सिडी योजना के साथ जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई। इस बैठक में राज्य सरकार के चार महत्वपूर्ण महामंडलों के निदेशक और संबंधित विभागों के सचिव मौजूद थे। बैठक के बाद बैंक के अध्यक्ष प्रवीण दरेकर ने योजना की जानकारी साझा की। Ladki Bahin Yojana: Now girl sisters will get loan from bank at zero interest

    बैठक में हुआ फैसला

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में वर्षा निवास पर हुई बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई है। बैठक में चार सरकारी महामंडलों के अधिकारी, संबंधित विभागों के सचिव और मुंबई जिला बैंक के अध्यक्ष प्रवीण दरेकर भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने निर्देश देते हुए कहा, कि “महिलाओं को बिना ब्याज के कर्ज उपलब्ध कराया जाना चाहिए।” Ladki Bahin Yojana: Now girl sisters will get loan from bank at zero interest

    मिलेगा ब्याज पर सब्सिडी

    आई योजना (पर्यटन महामंडल), अण्णासाहेब आर्थिक विकास महामंडल, भटक्या विमुक्त महामंडल, ओबीसी महामंडल इन सभी चार महत्वपूर्ण महामंडलों को इस योजना में ब्याज सब्सिडी के लिए शामिल किया गया है। इन योजनाओं से महिलाओं को 12% तक ब्याज की भरपाई की जाएगी। फायदा यह होगा कि इससे महिलाओं को ज़ीरो इंटरेस्ट पर लोन मिलेगा। Ladki Bahin Yojana: Now girl sisters will get loan from bank at zero interest

    मिलेगा 1 लाख तक का लोन

    एक महिला को 1 लाख रुपये तक का कर्ज दिया जाएगा। इस योजना का लाभ उठाने के लिए 5 से 10 महिलाओं का समूह बनाकर भी व्यवसाय शुरू किया जा सकता है। बैंक व्यवसाय की जांच-पड़ताल करने के बाद लोन को पास करेगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को मुंबई जिला बैंक में आवेदन करना होगा। Ladki Bahin Yojana: Now girl sisters will get loan from bank at zero interest

    12 लाख से अधिक महिलाओं को मिलेगा फायदा

    वर्तमान में 12 से 13 लाख महिलाएं ‘लाड़की बहन’ योजना की लाभार्थी हैं। इनमें से लगभग 1 लाख महिलाएं मुंबई जिला बैंक की सदस्य भी हैं। यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। Ladki Bahin Yojana: Now girl sisters will get loan from bank at zero interest

  • महाराष्ट्र भर में 21 मई को ऑटोरिक्शा युनियन करेंगी हड़ताल

    महाराष्ट्र भर में 21 मई को ऑटोरिक्शा युनियन करेंगी हड़ताल

    महाराष्ट्र ऑटो रिक्शा यूनियनों ने ई-बाइक टैक्सी की मंजूरी के खिलाफ 21 मई को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। यह विरोध प्रदर्शन महाराष्ट्र भर के सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) के सामने किया जाएगा। (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

    मुंबई: महाराष्ट्र ऑटो रिक्शा चालक-मालक संघ की संयुक्त कार्रवाई समिति ने महाराष्ट्र की राज्य सरकार द्वारा ई-बाइक टैक्सियों को हाल ही में दी गई मंजूरी का विरोध करते हुए 21 मई, 2025 को राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन की घोषणा की है। यह विरोध प्रदर्शन महाराष्ट्र भर के सभी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (RTO) के सामने किया जाएगा। (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

    मिली जानकारी के मुताबिक 27 अप्रैल को संयुक्त कार्रवाई समिति की बैठक के दौरान आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया था। राज्य भर के 15 लाख से अधिक ऑटो-रिक्शा चालकों का प्रतिनिधित्व करने वाली समिति ने सरकार के इस कदम को उनकी आजीविका और आमदनी के लिए सीधे तौर पर खतरा बताया है। (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

    बेरोजगार युवाओं को मिलेगा मौका

    मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में महाराष्ट्र सरकार ने अप्रैल 2025 में ई-बाइक टैक्सियों की सेवा शुरु करने को लेकर मंजूरी दे दी। बताया गया, कि इस पहल का उद्देश्य बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर पैदा करते हुए किफायती, पर्यावरण के अनुकूल परिवहन विकल्पों को बढ़ावा देना है। (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

    दैनिक आय के लिए खतरा

    हालांकि, रिक्शा यूनियनों का तर्क है कि अनुमोदन प्रक्रिया एकतरफा रहा और इसमें उन हितधारकों के साथ पर्याप्त परामर्श का अभाव भी रहा। इस साझेदारी में सीधे तौर पर ऑटोरिक्शा कारोबार और उनकी आमदनी पर प्रभाव पडेगा। एक वरिष्ठ यूनियन नेता ने कहा, कि “हजारों परिवार आजीविका चलाने के लिए ऑटो-रिक्शा पर निर्भर हैं। पर्याप्त परामर्श के बिना ई-बाइक टैक्सी की शुरूआत उनकी दैनिक आय के लिए सीधा खतरा है।” (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

    कॉम्पिटिशन का खतरा

    ऑटोरिक्शा यूनियनों को डर है कि नई सेवा के शुरू करने से अनियमित कॉम्पिटिशन बढ़ेगा, जिस वजह से मौजूदा रिक्शा चालकों की आय पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा। युनियन की तरफ से ऑटो-रिक्शा चालकों के लिए कल्याणकारी नीतियों पर सरकार के अनदेखी पर भी चिंता व्यक्त की गई है और मांग की है कि इसके बजाय मौजूदा सहायता प्रणालियों को मजबूत करने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

    सुरक्षा नीतियों पर विचार

    यूनियन के एक नेता ने कहा, “हमारी आजीविका को नुकसान पहुंचाने वाली नई सेवा शुरू करने के बजाय, राज्य सरकार को रिक्शा चालकों की सुरक्षा के लिए मौजूदा नीतियों को मजबूत करना चाहिए, जो दशकों से सार्वजनिक परिवहन की रीढ़ की हड्डी रहे हैं।” (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

    परिवहन विभाग ने क्या कहा?

    परिवहन विभाग के एक अधिकारी ने बचाव करते हुए कहा कि ई-बाइक टैक्सी विशेष रूप से अकेले यात्रा करने वालों के लिए अधिक सुरक्षित और अधिक लागत से प्रभावी विकल्प के रूप में काम करेगा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा उपायों को लागू किया जाएगा, जिसमें मानसून के मौसम के दौरान सुरक्षा कवर और सवारियों और महिला यात्रियों के बीच गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए भौतिक अवरोध शामिल रहने वाले हैं। (Autorickshaw unions will strike across Maharashtra on May 21)

  • Bombay High Court: लोन डिफॉल्ट पर बैंकों को नहीं मिलेगा एलओसी जारी करने का अधिकार

    Bombay High Court: लोन डिफॉल्ट पर बैंकों को नहीं मिलेगा एलओसी जारी करने का अधिकार

    Bombay High Court: बॉम्बे हाईकोर्ट ने हाल ही में एक ऐसा फैसला सूना दिया, जिसके बाद से बैंक सेक्टर में हाहाकार मच गया है। कोर्ट के फैसले के मुताबिक लोन डिफॉल्ट के मामलों अब कोई भी बैंक एलओसी जारी नहीं कर सकेगा। (Bombay High Court’s decision Banks will not get the right to issue LOC in case of loan default)

    मुंबई- आजकल लोन लेना एक सामान्य प्रक्रिया बन गई है। बैंक अपने ग्राहकों को कर्ज चुकाने के लिए एक निश्चित समय सीमा देती है और इसके साथ ब्याज भी लेती है। यदि कोई व्यक्ति समय पर लोन का भुगतान नहीं करता, तो बैंक उसके खिलाफ कार्रवाई कर सकती है। हाल ही में, बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस विषय पर एक महत्वपूर्ण निर्णय सुनाया है। बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को यह स्पष्ट कर दिया, कि सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को कर्ज न चुकाने वालों यानी किसी भी लोन डिफॉल्ट के खिलाफ लुकआउट सकुलर (LOC) जारी करने का अधिकार नहीं है। इस निर्णय के बाद, ऐसे बैंकों द्वारा जारी किए गए सभी एलओसी रह्द कर दिए गए हैं। (Bombay High Court’s decision Banks will not get the right to issue LOC in case of loan default)

    अदालत का आदेश और प्रभाव

    न्यायमूर्ति गौतम पटेल और न्यायमूर्ति माधव जामदार की बेंच ने केंद्र सरकार के उस ज्ञापन को भी असंविधानिक घोषित किया, जिसमें सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के चेयरपर्सन को एलओसी जारी करने का अधिकार दिया गया था। केंद्र सरकार की और से पेश हुए वकील आदित्य ठक्कर ने अदालत से अपने आदेश पर रोक लगाने की अपील की, लेकिन पीठ ने इसे अस्वीकार कर दिया। (Bombay High Court’s decision Banks will not get the right to issue LOC in case of loan default)

    बैंकों का लक्ष्य सिर्फ व्यापार

    देखा जाता है कि ज्यादातर बैंक लोन देने की होड़ में उपभोक्ता से कई दस्तावेजों पर सिग्नेचर  करवा कर उसे फंसा कर रखने की कोशिश करती है। बैंकों का लक्ष्य अपना व्यापार करना होता है। जबतक उपभोक्ता अपने किश्त के पैसे जमा करता है और बैंक को मुनाफा मिलता रहता है, तब तक सब ठिक चलता है। लेकिन जैसे ही परिस्थिति बिगड़ती है और उपभोक्ता पैसे देने में असमर्थ होता है वैसे-वैसे बैंक का रुख कड़ा होने लगता है। हालांकि बैंक अपने पैसों के अलावा ब्याज के पैसौं को मिलाकर चक्रवर्ती ब्याज लगाकर वसूली शुरू कर देती है और वैसे में जब उपभोगकर्ता और अधिक समस्या में फंस जाता है तब बैंक लुकाउट नोटिस जारी कर कानूनी कार्यवाही करती है। अब बम्बई हाईकोर्ट के फैसले के बाद ऐसा नही चलेगा। (Bombay High Court’s decision Banks will not get the right to issue LOC in case of loan default)

    अदालत के फैसले में क्या कहा?

    बम्बई हाईकोर्ट की अदालत ने कई याचिकाओं पर अपना निर्णय सुनाया और कहा कि ब्यूरो ऐसे एलओसी पर कोई कार्रवाई नहीं करेगा। अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि इसका निर्णय किसी भी चूककर्ता के खिलाफ न्यायाधिकरण या आपराधिक अदालत के आदेशों को प्रभावित नहीं करेगा। (Bombay High Court’s decision Banks will not get the right to issue LOC in case of loan default)

  • बिरयानी पर फ्लाइट की टिकट फ्री, IndiGo-Swiggy का नया ऑफर

    बिरयानी पर फ्लाइट की टिकट फ्री, IndiGo-Swiggy का नया ऑफर

    IndiGo-Swiggy New Offer: इंडिगो एयरलाइंस और स्विगी के बीच एक अनोखी साझेदारी हुई है। इस साझेदारी के तहत अब आप स्विगी पर ऑर्डर कर फ्री एयर टिकट हासिल कर सकते हैं। (Free flight ticket on biryani, new offer from IndiGo-Swiggy)

    IndiGo-Swiggy Free Flight Ticket Offer: अगर आप गर्मियों की छु्ट्टियों में घूमने का प्‍लान बना रहे हैं और फ्लाइट की सस्‍ती टिकट खोज रहे हैं तो आपके लिए अच्‍छी खबर है। अब आप बेहद आसानी से कहीं की भी और कहीं से भी फ्लाइट की टिकट पर बड़ा डिस्‍काउंट हासिल कर सकते हैं। यहां आपको यह जानकार हैरानी होगी कि यह डिस्‍काउंट उतना ही बड़ा होगा जितना आप स्विगी पर अपने पसंद का भोजन ऑर्डर करेंगे। ऑर्डर बहुत बड़ा हुआ तो आपको एयर टिकट मुफ्त में भी मिल सकती है। (Free flight ticket on biryani, new offer from IndiGo-Swiggy)

    एक्‍सपायरी डेट ही नहीं

    आप को बता दें, कि बीते दिनों इंडिगो एयरलाइंस और स्विगी के बीच एक अनोखी साझेदारी हुई है। जिसके तहत, इंडिगो ब्‍लूचिप (Indigo Bluechip) मेंबर्स स्विगी पर खाना ऑर्डर कर ब्‍लू चिप कमा सकते हैं। इसके अलावा, स्विगी से किराने का सामान ऑर्डर करने और स्विगी डाइनआउट के जरिए रैस्टोरेंट में टेबल बुक करने पर भी ब्‍लू चिप मिलेंगे। इन ब्‍लू चिप की मदद से आप कभी भी और कहीं की भी फ्लाइट बुक करा सकते हैं। यहां खास बात यह भी है कि इन ब्‍लू चिप की कोई एक्‍सपायरी डेट नहीं होती। (Free flight ticket on biryani, new offer from IndiGo-Swiggy)

    कैसे काम करता है?

    • सबसे पहले आपको अपने स्विगी ऐप को इंडिगो ब्लूचिप अकाउंट से लिंक करना होगा। जिसके बाद हर ट्रांजैक्शन पर आपको ब्‍लू चिप मिलना शुरू हो जाएंगे। यह फायदा स्विगी और स्विगी वन के मौजूदा ऑफर्स के साथ होगा।
    • स्विगी पर हर 100 रुपये खर्च करने पर आपको 1 इंडिगो ब्लूचिप मिलेगा। यानी हर फेवरेट खाने के ऑर्डर के साथ आप फ्री फ्लाइट टिकट के करीब पहुंच रहे होंगे।
    • इंडिगो ब्लूचिप्स कभी खत्म नहीं होंगे, बशर्ते आप प्रोग्राम में एक्टिव रहें। साथ ही, इन्हें किसी भी समय बिना किसी ब्लैकआउट डेट के इस्तेमाल कर सकते हैं।

    किस पर मिलेगा ऑफर ?
    स्विगी यूजर्स को बस अपने इंडिगो ब्लूचिप अकाउंट को स्विगी ऐप के रिवॉर्ड या ऑफर सेक्शन में लिंक करना होगा। इसके बाद, हर खर्च पर ब्लूचिप्स अपने आप जुड़ते जाएंगा। चाहे आप पिज्जा ऑर्डर करें, घर के लिए दूध लें या दोस्तों के साथ डिनर प्लान करें, हर बार आपकी अगली फ्लाइट की बचत होगी। Free flight ticket on biryani, new offer from IndiGo-Swiggy)

  • लोन हुआ सस्ता, RBI के फैसले के बाद ब्याज दरों में कटौती

    लोन हुआ सस्ता, RBI के फैसले के बाद ब्याज दरों में कटौती

    ग्राहकों के लिए होम और कार लोन हुआ सस्ता। RBI के फैसले के बाद लोन के ब्याज दरों में कटौती की गई है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने होम और कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस (Loan Processing Fees and Charges) भी हटा दी है। जिससे लोन लेना और भी सस्ता हो गया है। (Loan became cheaper, interest rates cut after RBI decision)

    नई दिल्ली: बैंक से लोन लेने वाले लोगों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र (Bank of Maharashtra) ने अपने होम लोन (Home Loan) और कार लोन (Car Loan) के साथ अन्य रिटेल लोन की ब्याज दरों में 0.25% (25 बेसिस प्वाइंट) की कटौती की है। इससे होम और कार लोन सस्ता हो गया है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा रेपो रेट में 0.25% कमी करने के बाद यह कटौती की गई है। (Loan became cheaper, interest rates cut after RBI decision)

    RBI के फैसले से मिली राहत ..

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने 7 फरवरी को 5 साल बाद पहली बार रेपो रेट में 0.25% की कटौती की, जिसके बाद अब रेपो रेट 6.25% हो गया है। इसका सीधा फायदा बैंक के ग्राहकों को हो रहा है। (Loan became cheaper, interest rates cut after RBI decision)

    ब्याज दरों में बदलाव..

    होम लोन की नई ब्याज दर (Home Loan Interest Rate) 8.10% हो गई है, जो कि बैंकिंग सेक्टर में फिलहाल के लिए सबसे कम दरों में से एक माना जा रहा है। वहीं, कार लोन (Car Loan Interest Rate) अब 8.45% की दर पर मिलेगा। एजुकेशन लोन और अन्य लोन की ब्याज दरें भी 0.25% कम कर दी गई हैं। (Loan became cheaper, interest rates cut after RBI decision)

    प्रोसेसिंग फीस भी नही लगेगा ..

    बैंक ऑफ महाराष्ट्र ने होम और कार लोन पर प्रोसेसिंग फीस (Loan Processing Fees and Charges) भी हटा दी है, जिससे लोन लेना और भी सस्ता हो गया है। अब ग्राहकों को लोन लेने में और आसानी होगी। बैंकिंग सेक्टर के विशेषज्ञों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले समय में और भी बैंकों द्वारा लोन सस्ता किया जा सकता है। (Loan became cheaper, interest rates cut after RBI decision)

    कैसे करें लोन अप्लाई?

    अगर आप बैंक ऑफ महाराष्ट्र से होम या कार लोन लेना चाहते हैं, तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसका ऑनलाइन प्रोसीजर निम्नलिखित हैं:-

    • बैंक की वेबसाइट [bankofmaharashtra.in] पर जाएं।
    • होम/कार लोन के सेक्शन में जाएं।
    • अपनी जानकारी भरें और डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
    • बैंक आपके आवेदन की रिव्यू कर लोन अप्रूव करेगा।
  • Mumbai News: महाराष्ट्र की औद्योगिक भूमिका को कभी नजरअंदाज नहीं किया – सीतारमण

    Mumbai News: महाराष्ट्र की औद्योगिक भूमिका को कभी नजरअंदाज नहीं किया – सीतारमण

    केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण ने शुरू की एमएसएमई का ‘म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना’। योजना के तहत मिलेगा 100 करोड़ रुपए तक का ‘कोलैटरल-फ्री लोन’। सीतारमण ने मुम्बई एक कार्यक्रम में कहा कि देश के बजट सेशन में महाराष्ट्र की औद्योगिक भूमिका को कभी नजरअंदाज नहीं किया। (Mumbai News, Never ignored the industrial role of Maharashtra)

    Mumbai News: माइक्रो स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) को प्रोत्साहन देने और वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से वित्त मंत्री ने ‘म्यूचुअल क्रेडिट गारंटी योजना’ का शुभारंभ मुम्बई के एक कार्यक्रम में किया। इसके तहत प्लांट, मशीनरी या उपकरणों की खरीद के लिए 100 करोड़ रुपए तक का ‘कोलैटरल-फ्री लोन’ प्रदान किया जाएगा। इस योजना की केंद्रीय बजट में घोषणा की गई थी। जबकि महाराष्ट्र की औद्योगिक नीति को लेकर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इसे कभी नजरअंदाज नहीं किया गया है। (Mumbai News, Never ignored the industrial role of Maharashtra)

    मुम्बई में कार्यक्रम का आयोजन

    बजट के बाद महाराष्ट्र के वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के साथ मुलाकात एवं चर्चा के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण सोमवार को मुम्बई में थीं। यहां एक कार्यक्रम में उन्होंने महाराष्ट्र की उद्योग हितैषी भूमिका की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने आत्मनिर्भर भारत पहल के तहत महाराष्ट्र के हर उद्योग को अनुकूल नीतियों के माध्यम से समर्थन दिया है। (Mumbai News, Never ignored the industrial role of Maharashtra)

    शेयर बाजार की स्थिति

    मौजूदा शेयर बाजार की स्थिति पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि भारत में निवेश करने वालों को अच्छा रिटर्न मिल रहे हैं और विदेशी निवेशक इस समय मुनाफा वसूली के लिए भारतीय शेयर बेच रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत है और यह उथल-पुथल अस्थाई हो सकती है। (Mumbai News, Never ignored the industrial role of Maharashtra)

    लाभार्थियों को सौंपी फ्लैट की चाबी

    इस दौरान सीतारमण और चौधरी ने ‘स्पेशल विंडो फॉर अफोर्डेबल एंड मिड-इनकम हाउसिंग’ फंड के तहत लाभान्वित होने वाले घर खरीदारों को चाबियां सौंपीं। 24 जनवरी 2025 तक ‘स्वामीह फंड’ के माध्यम से 50,000 से अधिक घर वितरित किए जा चुके हैं और अगले तीन वर्षों में हर साल 20, 000 अतिरिक्त घर देने की योजना बनाई गई है। वित्त सचिव तुहिन कांत पांडेय ने कहा कि भारत का रक्षा उपकरण निर्यात 24, 000 करोड़ के पार पहुंच गया है। जो इस क्षेत्र में देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता को दर्शाता है। (Mumbai News, Never ignored the industrial role of Maharashtra)

  • GST Fraud: सरकार को लगाया 340 करोड़ का चूना…मुंबई की रितु निकली मास्टरमाइंड

    GST Fraud: सरकार को लगाया 340 करोड़ का चूना…मुंबई की रितु निकली मास्टरमाइंड

    मुंबई की रितु मीनोचा को 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में गिरफ्तार किया गया है। रितु पर फर्जी कंपनियां बनाकर इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने और सरकार को 340 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाने का आरोप है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    न्यूज़ डेस्क
    मुंबई-
    अंधेरी की रहने वाली 49 वर्षीय रितु मीनोचा को सोमवार को जीएसटी इंटेलिजेंस महानिदेशालय (DGGI), बेंगलुरु की टीम ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार रितु मीनाची पर 325 करोड़ रुपये के जीएसटी घोटाले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। यह मामला फर्जी कंपनियां बनाकर बिना किसी असली वस्तु या सेवा की आपूर्ति के फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने से जुड़ा है। सरकार को इस घोटाले के कारण 340 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    फर्जी कंपनियों का जाल

    जांचकर्ताओं के अनुसार, रितु मीनोचा एक ऐसे गिरोह का हिस्सा थीं, जो कई फर्जी कंपनियों के माध्यम से सरकार को चपत लगाने का काम कर रहे थे। इनमें “गिर नेचर व्यू रिसॉर्ट्स” और “एवेंटीज मीडिया एंड टेक्नोलॉजीज” जैसी कंपनियां शामिल हैं। हालांकि मीनोचा ने अपनी सफाई में कहा, कि उन्हें इन गतिविधियों की जानकारी नहीं थी, लेकिन जांच में यह पाया गया कि उन्होंने इन कंपनियों की डायरेक्टर होने के नाते फर्जी बील जारी किए है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    गिरफ्तार कर ले गए बेंगलूर

    गिरफ्तारी के बाद रितु मीनोचा को ट्रांजिट रिमांड पर बेंगलूर ले जाया गया है। इस दौरान उनके वकील सुजय कांतावाला ने अदालत में यह तर्क दिया कि तलाशी के नाम पर अधिकारियों ने उनके घर पर घंटों समय बिताया, जो कानूनी रूप से गलत है। कोर्ट ने हालांकि मीनोचा को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

    सरकारी को बड़ा नुकसान

    जांच एजेंसी का कहना है कि फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का दावा करने के कारण सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ है। यह मामला न केवल आर्थिक अपराध से जुड़ा है, बल्कि टैक्स प्रणाली के दुरुपयोग का भी गंभीर उदाहरण है। इस मामले में डीजीजीआई की टीम अन्य संदिग्धों और कंपनियों की जांच कर रही है। जांचकर्ताओं का कहना है कि यह घोटाला बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का हिस्सा है, और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा रही है। (GST Fraud News Government defrauded of Rs 340 crore…Mumbai’s Ritu turns out to be the mastermind)

  • भारत का GDP ग्रोथ रेट घटने के कारण क्या है?

    भारत का GDP ग्रोथ रेट घटने के कारण क्या है?

    भारत की GDP ग्रोथ रेट दो साल में सबसे नीचे 5.4% पर आ गई है। यह पिछले अनुमानों क्रमशः 6.9 फीसदी और 5 फीसदी से कम है। राहुल गांधी ने इसके लिए सरकारी नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। कहा, कि स्थिति में सुधार के लिए बिना समय गंवाए एक नई सोच और बिज़नेसेस के लिए एक नई डील की भारत को ज़रूरत है। (What is the reason for the decline in India’s GDP growth rate?)

    उन्होंने कहा, बात साफ है, कि भारतीय अर्थव्यवस्था तब तक तरक्की नहीं कर सकती, जब तक इसका फ़ायदा सिर्फ़ गिने-चुने अरबपतियों को मिल रहा हो और किसान, मज़दूर, मध्यमवर्ग और ग़रीब तरह-तरह की आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हों। (What is the reason for the decline in India’s GDP growth rate?)

    इन तथ्यों पर एक नज़र डालिए, देखिए स्थिति कितनी चिंताजनक है:

    • खुदरा महंगाई दर बढ़कर 14 महीने के उच्चतम स्तर 6.21% पर पहुंच गई है। पिछले साल अक्टूबर की तुलना में इस वर्ष आलू और प्याज़ की क़ीमत लगभग 50% बढ़ गई है।
    • रुपया 84.50 के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया है।
    • बेरोज़गारी पहले ही 45 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है।
    • पिछले 5 सालों में मज़दूरों, कर्मचारियों और छोटे व्यापारियों की आमदनी या तो ठहर गई है या काफी कम हो गई है।
    • आमदनी कम होने से मांग में भी कमी आई है। 10 लाख से कम क़ीमत वाले कारों की बिक्री में हिस्सेदारी घटकर 50% से कम हो गई है, जो 2018-19 में 80% थी।
    • सस्ते घरों की कुल बिक्री में हिस्सेदारी घटकर क़रीब 22% रह गई है, जो पिछले साल 38% थी। FMCG प्रोडक्ट्स की मांग पहले से ही कम होती जा रही है।
    • कॉरपोरेट टैक्स का हिस्सा पिछले 10 सालों में 7% कम हुआ है, जबकि इनकम टैक्स 11% बढ़ा है।
    • नोटबंदी और GST की मार से अर्थव्यवस्था में मैन्युफैक्चरिंग का हिस्सा घटकर 50 वर्षों में सबसे कम सिर्फ़ 13% रह गया है। ऐसे में नई नौकरियों के अवसर कैसे बनेंगे?

    राहुल गांधी ने भारत सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, कि भारत की अर्थव्यवस्था के सुधार के लिए एक नई सोच चाहिए और बिज़नेसेस के लिए एक नई डील उसका अहम भाग है। सबको समान रूप से आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा, तभी हमारी अर्थव्यवस्था का पहिया आगे बढ़ेगा। (What is the reason for the decline in India’s GDP growth rate?)

    अर्थव्यवस्था का बुरा हाल, जनता का हाल बेहाल – इस स्थिति में सुधार के लिए बिना समय गंवाए एक नई सोच और बिज़नेसेस के लिए एक नई डील की ज़रूरत है। (What is the reason for the decline in India’s GDP growth rate?)

    S&P ने चालू वित्त वर्ष 2024-25 में जीडीपी ग्रोथ रेट 6.8 फीसदी रहने का अनुमान लगाया है। रेटिंग एजेंसी को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2027-28 में जीडीपी ग्रोथ रेट 5 फीसदी रहेगी। (What is the reason for the decline in India’s GDP growth rate?)

  • Mumbai: मालवनी में शेयर बाजार ट्रेडिंग क्लासेस की शुरूआत

    Mumbai: मालवनी में शेयर बाजार ट्रेडिंग क्लासेस की शुरूआत

    Stock Market Trading Courses : मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में पहली बार शेयर बाजार में ट्रेडिंग को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए क्लासेस की शुरूआत हो गई है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    राज्य के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेसी विधायक असम शेख के हाथों सोमवार को मालाड़ पश्चिम के मालवनी इलाके में शेयर ट्रेडिंग क्लासेस की शुरूआत हो गई है। इलाके में ट्रेडिंग के जरिए ज्यादा मुनाफे को लेकर लोगों में उत्सुकता के कारण कई लोगों की पैसों की बरबादी हो रही है। कम समय में ज्यादा मुनाफे के चक्कर में लोग अपनी जमा पूंजी खो कर अपनी किस्मत को कोस रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए शेयर बाजार के जानकार अब्दुल हमीद ने क्लासेस के जरिये लोगों को प्रशिक्षण देने का फैसला किया है। (Stock Market Trading Courses in Malvani)

    शेयर बाजार में अपनी किस्मत आजमाने के लिए लोग मोबाइल एप के जरिए देश भर में पैसे लगाकर बरबाद हो रहे हैं। जिसके लिए प्रशिक्षण लेना बहोत जरूरी है। लेकिन सोशल मीडिया इन्फ्लूएंसर और तमाम तरह के एड्वटाइज़मेंटे देखकर लोग शेयर बाजार में पैसे लगाकर पैसा कमाना आसान समझने लगे हैं। गूगल इंजन और मोबाइल एप्लीकेशन इन्हें शेयर बाजार में पैसे लगाने को लेकर रास्ता भी बता देता है। लेकिन शेयर बाजार को समझना इतना आसान नहीं है। इसके लिए खास प्रशिक्षण की जरूरत होती है। जिससे आप की गाढ़ी कमाई को बाजार के हवाले बरबाद होने से बचाया जा सके। (Stock Market Trading Courses in Malvani)

    https://indian-fasttrack.com/2023/03/13/why-is-there-no-legal-action-against-running-the-hospital-illegally

    मालाड़ पश्चिम, मालवनी गेट नंबर 5, ओल्ड कलेक्टर कंपाउंड, बस स्टॉप के पीछे, साई कृपा होटल के पास अब्दुल हमीद ने शेयर मार्केट ट्रेडिंग कोर्स जारी किया है। जिसमें सिर्फ 2999 रुपये में सप्ताह के दो दिन शनिवार और रविवार कुल 5 सप्ताह के भीतर प्रशिक्षित करने का वादा किया है। जिसकी फीस बाजार में लगभग 12000 रुपये के आसपास होती है। इसमें शुरुआत से लेकर अडवांस तक के कोर्स शामिल हैं। मालवनी में पहली बार होने की वजह से कोर्स की फीस नियमित समय के लिए कम रखी गई है। (Stock Market Trading Courses in Malvani)

    Stock Market Trading के साथ कंप्यूटर कोर्स भी होगा..

    स्काईबर्ग के नाम से क्लासेस के उदघाटन समारोह में आए अतिथि अली असगर तहसीलदार को जानकारी देते हुए अब्दुल हमीद ने स्टॉक मार्केट के प्रशिक्षण के साथ कंप्यूटर कोर्स भी कराने का ऐलान किया है। इसमें स्टॉक मार्केट की ट्रेनिंग अब्दुल हमीद देने वाले हैं, तो वहीं प्रेम यादव बेसिक कंप्यूटर, टेली, ग्राफिक डिजाइनींग, डिटीपी, वेबसाइट डिजाइनींग, अडवांस एक्सेल ऐसे कई तरह के कोर्स कम दामों में कराने वाले हैं। प्रशिक्षण के बगैर स्टॉक मार्केट के ट्रेडिंग की दुनिया में पैसों के लेनदेन से लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। पैसे कमाने को लेकर अगर आप भी शेयर बाजार में अपनी किस्मत आजमाना चाहते हैं, तो पहले प्रशिक्षण जरूर लें। अन्यथा पैसों की बरबादी संभव है। (Stock Market Trading Courses in Malvani)

    Live video on indian fasttrack news channel
  • बोरीवली मे लहसुन के लिए हुई हत्या, धारा 370 के तहत गिरफ्तार

    बोरीवली मे लहसुन के लिए हुई हत्या, धारा 370 के तहत गिरफ्तार

    बोरीवली में लहसुन चोरी के शक में हैरान कर देने वाली घटना हुई। आरोप के मुताबिक महज 6 हजार 400 रुपये कीमत का 20 किलो लहसुन चोरी हुआ तो शख्स ने सीधे जान ले ली। पहले पीटा। लेकिन इलाज के दौरान पंकज मंडल नाम के शख्स की मौत हो गई।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    दुकान में काम करने वाले एक शख्स ने 6400 रुपये का लहसुन चुरा लिया तो दुकान मालिक ने उस शख्स की पिटाई कर दी। उसी पिटाई में उस शख्स की मौत की चौंकाने वाली घटना मुंबई के बोरीवली में हुई है। बोरीवली में लहसुन चोरी के शक में हैरान कर देने वाली घटना। आरोप के मुताबिक महज 6 हजार 400 रुपये कीमत का 20 किलो लहसुन चोरी हुआ तो शख्स ने सीधे चोर की जान ले ली। पकड़े जाने पर इतना पीटा कि इलाज के दौरान पंकज मंडल नाम के शख्स की मौत हो गई।

    इस मामले में कारोबारी घनश्याम आगरी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मृतक 7 महीने पहले काम की तलाश में मुंबई आया था। उन्हें एक प्याज और आलू की दुकान में नौकरी मिल गई। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मृतक पर चोरी का शक हो रहा था। जानकारी के मुताबिक इससे पहले भी दुकान से कई बार चोरी होने से व्यापारी परेशान था। पकड़े जाने पर मृतक ने अपना गुनाह कबूल करते हुए पैसे देने का वादा भी किया था। लेकिन चोर को पुलिस के हवाले करने के बजाय उसकी जम कर पिटाई कर दी।

    इसे भी पढ़े:- Mumbai- 16 वर्षीय लड़के ने स्मार्टफोन के लिए अपनी जान दे दी..

     लहसुन,

    लहसुन की बढ़ती कीमत ..

    बाजार की माने तो कुछ दिनों पहले 200 रुपये किलो के हिसाब से बिकने वाला लहसुन अब 350 रुपये होलसेल भाव में मिल रहा है। खुदरा व्यापारी 400 रुपये किलो के हिसाब से बेच रहे हैं। लहसुन की बढ़ती कीमतों की वजह से आम लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पिछले साल लहसुन की अच्छी खेती हुई थी जहां 50 रुपये किलो के हिसाब से खुदरा भाव में लोगों को मिल रहा था। आसमान छूती महंगाई ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। लेकिन इसके लिए किसी इंसान की हत्या कर देना यहां इंसानियत को शर्मसार कर रहा है।