Author: indianfasttrack

  • दो बेस्ट बसों के टक्कर से 2 लोगों की मौत

    दो बेस्ट बसों के टक्कर से 2 लोगों की मौत

    दो बेस्ट बसों के टक्कर से 2 लोगों की मौत। बस के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। लेकिन बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने से बस फिसल गई और आगे की बस से टकरा गई।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    शनीवार रात हुई एक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। ये दुर्घटना दो बेस्ट बसों के आपस में टकराने की वजह से हुई। दरअसल बेस्ट की दो बसें पोइसर डिपो से घाटकोपर डिपो की ओर डिपो ट्रांसफर के लिए जा रही थीं। तभी ऑटोरिक्शा से सफर कर रहे एक महिला और पुरुष की एक्सीडेंट के दौरान मौत हो गई। इसके साथ ही ऑटो ड्राइवर को मामूली चोट पर इलाज़ के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/01/the-boy-had-to-wash-his-hands-on-the-side-of-the-track-on-the-platform-then-the-boy-died-after-colliding-with-the-train
    Indian fasttrack news
    दो बेस्ट बसों की टक्कर,
    गोरेगांव बीएसटी बस एक्सीडेंट की तस्वीर

    दो बेस्ट बसों की टक्कर..

    हादसे पर मिली जानकारी के मुताबिक, गोरेगांव में लगभग 01.45 बजे एक बस के ड्राइवर ने ब्रेक लगाया। इसी दौरान पीछे चल रही बस के ड्राइवर ने भी ब्रेक लगाया। लेकिन बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने के से बस फिसल गई और आगे की बस से टकरा गई।

    इस बीच अचानक ब्रेक लगने से एक ऑटो रिक्शा भी टकरा गया। इससे ऑटोरिक्शा में सफर कर रहे जॉनी शंखराम और सुजाता पंचकी गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तुरंत पुलिस द्वारा ट्रॉमा केयर अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां डॉ. प्रसाद ने लगभग 02.45 बजे जॉनी शंखराम को मृत घोषित कर दिया। सुजाता पंचकी को अंधेरी के कोकिलाबेन अस्पताल में रेफर किया गया, जहां डॉ. सुषमा के साथ और डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ऑटोरिक्शा ड्राइवर के बाएं गाल पर मामूली चोट आई है। जिसका इलाज के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • गुजरात मोडल और मोदी का डूबता सूरज

    गुजरात मोडल और मोदी का डूबता सूरज

    • प्रचार तंत्र के आधार पर मोदी की गढ़ी गई छवि।
    • भोली भाली जनता ने मान लिया अपना नायक।
    • झूठ पर झूठ से जनता ऊब चुकी है।

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    कृत्रिम चमक वाले वास्तविकता से रहित, हिंसा अन्याय अत्याचार से पूर्ण गुजरात मॉडल, जो सदियों से विश्व व्यापार में अपना अहम स्थान बना चुका था। जिसमें मोदी का कोई हाथ नहीं था। उस धनी, व्यापारिक गुजरात को मोदी द्वारा निर्मित बताकर प्रायोजित किया गया था।
    गुजरात मॉडल से 2014 में उसी को गुजरात मॉडल बताकर पीएम उम्मीदवार बनाया गया था।

    https://indian-fasttrack.com/2023/07/01/the-boy-had-to-wash-his-hands-on-the-side-of-the-track-on-the-platform-then-the-boy-died-after-colliding-with-the-train
    Indian fasttrack news
    मोदी,
    गुजरात मॉडल के सवालों पर मोदी की एडिट तस्वीर

    प्रचार तंत्र के आधार पर गढ़ी गई छवि, जिनका नाम तक देश पहले नहीं जानता था, मोदी को भोली भाली जनता ने अपना नायक मान लिया। बीजेपी भारी बहुमत से जीती कांग्रेस के कथित वंशवाद से भारत मुक्त करने के नारे देकर कांग्रेसी घोटालों को बहु प्रचारित कर जीतकर केंद्र में मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी। राममंदिर का मुद्दा, जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने का मुद्दा फिर सबका साथ सबका विकास नारे में सबका विश्वास पर जनता ने मोदी को सिर माथे पर बिठाया। नतीजा हुआ कि बीजेपी पूरे देश में हर चुनाव चाहे विधानसभा हो या लोकसभा जीतती चली गई।

    मोदी का डूबता सूरज.

    भले बेरोजगारी को चुनावी मुद्दा बनाने, दो करोड़ लोगों को प्रति वर्ष रोजगार देने जैसे दर्जनों वादों में से कोई भी पूरा नहीं किया। धीरे- धीरे यह बात जनता को पता चलती गई जिसका परिणाम हुआ एक भी चुनाव विधानसभा का जीत पाने की स्थिति में नहीं हैं मोदी। सर्वे में लोकसभा में सरकार बनने के आसार भी धूमिल हो गए हैं।

    झूठ पर झूठ से जनता ऊब चुकी है और अब जनमानस अब मोदी को हटाने का मन बना कर अपने मन की बात सुनाना चाहती है जिसे कभी मोदी को सुनना गंवारा ही नहीं ।
    आर एस एस को चिंता में डाल दिया है। अब वह मोदी का विकल्प ढूंढ रही है। ऐसा क्यों हुआ? सोचना मोदी को है।

  • प्लेटफॉर्म पर पटरी के किनारे हाथ धोना पड़ा भारी, तभी ट्रेन से टकराकर लड़के की मौत

    प्लेटफॉर्म पर पटरी के किनारे हाथ धोना पड़ा भारी, तभी ट्रेन से टकराकर लड़के की मौत

    Mumbai malad Railway station Accident News: प्लेटफॉर्म पर पटरी के पास ही खड़े होकर हाथ धो रहा था। तभी अचानक इसी दौरान पटरी पर ट्रेन आ गई। लड़के का सिर ट्रेन के इंजन से टकराया और मौके पर ही मौत हो गई।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    मलाड रेलवे स्टेशन पर एक लड़के की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार वो प्लेटफॉर्म पर पटरी के पास ही खड़े होकर हाथ धो रहा था। तभी अचानक पटरी पर फ़ास्ट लोकल ट्रेन आ गई। लड़के का सिर ट्रेन के इंजन से टकराया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। (Mumbai malad Railway Station Accident News)

    जानकारी के अनुसार घटना 17 जून की है। इससे जुड़ा CCTV फुटेज सामने आया है। इस कथित वीडियो में एक लड़का प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर पटरियों पर हाथ धो रहा है। तब हाथ धोने के बाद वो पानी पीने लगता है।
    इसी दौरान दूसरा लड़का उससे बोतल लेकर हाथ धोने लगता है। तभी इस पटरी पर एक फास्ट लोकल ट्रेन आती है। इस दौरान ट्रेन का इंजन लड़के के सिर से टकरा जाता है और वह ट्रेन से काफी दूर उछलकर प्लेटफॉर्म पर गिर पड़ता है। (Mumbai malad Railway Station Accident News)

    https://indian-fasttrack.com/2023/06/28/heavy-rains-in-many-parts-of-mumbai-one-dead-in-malad
    Indian fasttrack news
    Mumbai malad,
    मलाड रेलवे स्टेशन की फाइल तस्वीर

    Mumbai malad की घटना ..

    मृतक की पहचान 16 वर्षीय मयंक शर्मा के रूप में हुई है। घटना के अनुसार, वह स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर था। यहां उसने अपने दोस्त के साथ टिफिन से खाना भी खाया। इसके बाद वो बोतल से पानी पी रहा था, तभी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इधर मौके पर मौजूद उसके दोस्त को भी चोट आई है। उसका इलाज भी चल रहा है। 
    गौरतलब है, कि भारतीय रेलवे हमेशा से ही अपने यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद लोगों को ट्रेन की पटरी से दूर रहने की सलाह और चेतावनी देता रहता है। लेकिन फिर भी कुछ यात्री इस पर ज्यादा ध्यान न देकर अपनी जान दे देते हैं। (Mumbai malad Railway Station Accident News)

  • दो घंटे में गायब हो जायेंगे मुंबई की सड़कों के गड्ढे, BMC लेकर आई है नई तकनीक

    दो घंटे में गायब हो जायेंगे मुंबई की सड़कों के गड्ढे, BMC लेकर आई है नई तकनीक

    Mumbai BMC Road News: बारिश के मौसम में गड्ढों की समस्या मायानगरी के लिए आम बात है। कई बार लोगों की जान भी चली जाती है। अब इन गड्ढों को खत्म करने के लिए बीएमसी पहली बार एक नई तकनीक का सहारा ले रही है। जिससे महज दो घंटे में सड़क आवाजाही के लिए खोल दी जाएगी।

    वी बी माणिक (बीएमसी मुख्यालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    बारिश के दौरान सड़कों पर बने गड्‌ढों की शिकायतों से परेशान बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) गड्‌ढों को भरने के लिए आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करेगी। बीएमसी पहली बार मुंबई में रिएक्टिव अस्फाल्ट (Reactive Asphalt) का इस्तेमाल कर सड़कों पर गड्‌ढों को भरेगी। खास बात यह है कि गड्‌ढे भरने के लिए रिएक्टिव अस्फाल्ट (Reactive Asphalt) का इस्तेमाल पानी के साथ किया जाएगा। इस तकनीक से गड्‌ढे भरने के 2 घंटे बाद ही सड़कों को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।

    इसका इस्तेमाल एच ईस्ट वॉर्ड के अंतर्गत खार सब-वे में किया गया है। बीएमसी के उपायुक्त (BMC Deputy Commissioner) उल्हास महाले ने बताया, कि “इस तकनीक का इस्तेमाल पहली बार मुंबई में किया जाएगा। सड़कों के गड्‌ढे भरने के लिए सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी दी गई है। इससे नागरिकों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।” कांग्रेस ने बीएमसी द्वारा गड्‌ढे भरने के लिए नई तकनीक के इस्तेमाल पर सवाल उठाए हैं। बीएमसी में विपक्ष नेता रवि राजा ने कहा, कि “अतिरिक्त आयुक्त हर साल गड्‌ढे भरने के लिए नई तकनीक लाते हैं और नए-नए प्रयोग करते हैं। इसके बावजूद सड़कों पर गड्‌ढों की भरमार रही है। इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?”

    https://indian-fasttrack.com/2023/06/30/anant-bhagwatkar-retired-from-municipal-corporation
    Indian fasttrack news
    Mumbai Bmc,
    फाइल तस्वीर

    Mumbai BMC Road News

    बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त (प्रॉजेक्ट) पी. वेलरासू ने बताया, कि “बारिश में सड़कों पर बने गड्‌ढों को भरने के लिए पहली बार रिएक्टिव अस्फाल्ट (Reactive Asphalt) का उपयोग किया जा रहा है। मुंबई में तीन जगहों पर रिएक्टिव अस्फाल्ट के मिश्रण का इस्तेमाल कर पायलट प्रॉजेक्ट के तहत शुरू किया गया है। 29 जून, 2023 को खार सबवे मार्ग पर गड्‌ढे भरने के लिए पहली बार इसका इस्तेमाल किया गया। यहां रिएक्टिव अस्फाल्ट का उपयोग कर सड़क यातायात बहाल कर दिया गया। शुरुआती जांच में यह प्रयोग काफी सफल रहा। इसलिए बीएमसी सड़क विभाग ने पूरे मुंबई में रिएक्टिव अस्फाल्ट तकनीक का उपयोग करने का निर्णय लिया है। सड़क विभाग ने हर विभाग में गड्‌ढे भरने के लिए यह मिश्रण उपलब्ध कराया है।”

    रिएक्टिव अस्फाल्ट का कैसे होगा इस्तेमाल?

    रिएक्टिव अस्फाल्ट एक केमिकल मिश्रित अस्फाल्ट है। अस्फाल्ट से बनी सड़कों पर पानी लगने से गड्ढे बन जाते हैं, लेकिन रिएक्टिव अस्फाल्ट से गड्‌ढे भरने के लिए उसमें पानी मिलाया जाता है। गड्‌ढों को भरने के लिए रासायनिक पाउडर, बजरी और पानी के मिश्रण का उपयोग किया जाता है। रिएक्टिव अस्फाल्ट में रासायनिक पाउडर पर पानी का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। इसकी विशेषता यह है कि इस तकनीक से गड्‌ढे भरने पर वहां से सिर्फ दो घंटे में यातायात शुरू किया जा सकता है।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    मुंबई में सड़कों के गड्‌ढे भरने के लिए सभी 24 वॉर्डों में यह मिक्स बैग उपलब्ध करा दिए गए हैं। इसका रासायनिक पाउडर सड़कों के गड्ढ़ों को भरने के लिए आयात किया गया है। वेलरासू ने बताया, कि “मुंबई में एक पायलट प्रॉजेक्ट के तहत इसका उपयोग मुंबई शहर, पूर्वी उपनगरों और पश्चिमी उपनगरों की कुछ सड़कों पर गड्‌ढों को भरने के लिए किया गया था। इसके बाद इन सड़कों पर जहां गड्‌ढे भर दिए गए, वहां यातायात सुचारू रूप से जारी है। वहां से अब तक कोई शिकायत नहीं आई है।”

    पहले भी किया गया था केमिकल का इस्तेमाल..

    सड़कों के गड्‌ढे भरने के लिए बीएमसी ने पिछले वर्ष भी रैपिड हार्डनिंग (Rapid Hardening) तकनीक का उपयोग किया था। इस तकनीक से गड्‌ढे को भरने के लिए सीमेंट, कंक्रीट जैसी सामग्री और पॉलिमर का उपयोग किया जाता है। इसे रैपिड हार्डनिंग (Rapid Hardening) तकनीक कहते हैं। इसका उपयोग बड़े गड्‌ढों की मरम्मत के लिए किया जाता है। इसके इस्तेमाल में एक घन मीटर के लिए 23 हजार रुपये का खर्च आता है। इस तकनीक से भरे गड्‌ढे पर 6 घंटे के बाद वाहन उपयोग किया जा सकेगा।

    इसके साथ ही और एक केमिकल का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके तहत मुंबई में छह मीटर और उससे कम चौड़ाई वाली सड़कों पर गड्‌ढे भरने एवं रखरखाव के लिए कोल्ड मिक्स का उपयोग किया जाएगा। मुंबई के सभी वॉर्डों में गड्‌ढे भरने के लिए अब तक 1300 मीट्रिक टन कोल्ड मिक्स सप्लाई किया जा चुका है। जबकि, 200 मीट्रिक टन कोल्ड मिक्स रिजर्व रखा गया है।

    मुंबई में गड्‌ढों की शिकायतें और मनपा प्रशासन के कार्य पर अगर नजर डालें तो अब तक 107 गड्‌ढों की शिकायतों में 67 गड्‌ढे भरने की योजना बनाई गई है। इसमें से मनपा प्रशासन ने 40 गड्‌ढे अटेंड कर लिये हैं। जिसमें से 37 गड्‌ढे भर दिए गए हैं। लेकिन शिकायतों के 22 गड्‌ढे अभी तक बीएमसी को नहीं मिले हैं। मनपा प्रशासन ने कहा कि जैसे ही उन गड्ढों की पहचान हो जाती है, उसे भी भर दिया जाएगा।

  • चुप्पी ने बढ़ाई मणिपुर संकट

    चुप्पी ने बढ़ाई मणिपुर संकट

    • मणिपुर को एफआईआर और अस्फा से डराया नहीं जा सकता।
    • केंद्र सरकार मणिपुर को लेकर संजीदा नहीं।

    सुरेंद्र राजभर
    मुंबई-
    वैसे तो देश भर में पीएम मोदी के मन की बात का विरोध करते और कहते हैं हमारे मन की बात क्यों नहीं सुनी जाती? विरोध करने पर एफआईआर और जेल होती है।
    मणिपुर को एफआईआर और अस्फा से डराया नहीं जा सकता। मन की बात में पीएम द्वारा मणिपुर के नाम पर चुप्पी खल गई।

    मन की बात के लेखक सलाहकार ने शायद महिला पहलवानों पर चुप्पी, किसानों पर चुप्पी, पुरानी पेंशन बहाली पर चुप्पी, सेवानिवृत्त सैनिकों, वन नेशन वन रैंक और वन सैलरी की घोषणा के बाद चुप्पी, मॉरीशस की फेक कंपनी द्वारा अडानी डिफेंस में बीस हजार इन्वेस्ट पर चुप्पी, चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश में सौ गांव बसा लेने पर चुप्पी, किसान आत्महत्या पर कहना कि वे मेरे लिए थोड़े ही मरे? मणिपुर पर चुप्पी के बाद मणिपुर के लोगों ने बैनर्स पोस्टर्स लगाकर अपनी-अपनी रेडियो ट्रांजिस्टर सड़कों पर तोड़कर टुकड़े-टुकड़े करते हुए कहा, हम नहीं सुनेंगे पीएम के मन की बात। कितनी नफरत जुड़ गई होगी?

    https://indian-fasttrack.com/2023/06/28/mumbai-water-shortage-will-start-10-cut-in-water-supply-from-july-1
    Indian fasttrack news
    मणिपुर,
    आरएसएस दत्तात्रेय होसबले की फाइल तस्वीर

    चुप्पी ने बढ़ाई मणिपुर संकट..

    याद रहे मणिपुर के पहले भी पूर्वोत्तर में ऐसी आग सुलगती रही थी जिसे डायलॉग से सुलझाया गया और अब वह आदर्श राज्य बन गया। आरएसएस के बड़े नेता दत्तात्रेय होसबले ने कहा, हिंसा कोई भी उचित नहीं। हर समस्या का हल है संवाद। यहीं चूक गई केंद्र और मणिपुर सरकार। हाइकोर्ट के फैसले पर डबल इंजन की सरकार ने ध्यान नहीं दिया। उपेक्षा की। जिसका अंजाम मणिपुर हिंसा में सौ से अधिक लोगों की हत्या, साठ हजार लोगों का पलायन, हजारों घरों का जलना, बीजेपी मंत्री का घर जलाना आदि पर चुप्पी।

    सोनिया गांधी की पहल पर सर्वदलीय बैठक बुलाई गई जिसमें मैत्री और कुकी समुदाय और मणिपुर सरकार का कोई प्रतिनिधि नहीं होना।सिर्फ एक कांग्रेसी का शामिल होना। केंद्र सरकार के बीजेपी नेताओं और अफसरों की चली ढाई घंटे बैठक में मणिपुर कांग्रेस के प्रतिनिधि को चंद मिनट से अधिक नहीं बोलने देना, राहुल गांधी का विरोध कर लौटने को मजबूर करना बताता है, कि केंद्र सरकार मणिपुर को लेकर संजीदा नहीं है। सच कहा जाय तो बीजेपी सरकार नहीं चाहती की डायलॉग हो और समस्या का समाधान निकले।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    केंद्र सरकार याद रखे मणिपुर को बुलडोजर से रौंदकर डराया नहीं जा सकता। दशक पहले से मणिपुर को सैनिक छावनी में बदल दिया गया फिर भी कुकी या मैत्री समुदाय को डराया नहीं जा सका। जरूरत है कि जिस प्रकार कांग्रेस की केंद्र सरकार ने संवाद के जरिए मिजोरम को दहकने से बचा लिया था। उसी तरह मणिपुर में शांति बहाली के लिए आर्मी नहीं, सरकार से सशस्त्र युद्ध नहीं प्रेम पूर्वक संवाद से बचाया जा सकता है। लेकिन इच्छा शक्ति की कमी से बीजेपी सरकार कदम नहीं उठा सकी है।

  • अनंत भागवतकर मनपा से सेवानिवृत्त

    अनंत भागवतकर मनपा से सेवानिवृत्त

    अनंत भागवतकर अपने मनपा के कार्यकाल से सेवानिवृत्त हुए इस उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आपको बता दें कि मनपा प्रशासन में इन जैसा अफसर मिलना मुश्किल है।

    वी बी माणिक ( बीएमसी मुख्यालय प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के उप मुख्य अभियंता घन कचरा व्यवस्थापन अनंत भागवतकर आज सेवा नृवित्त हो गए हैं। अपने पूरे कार्यकाल में मनपा के अनेक विभागों में सराहनीय कार्य किया। इस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उन्होंने अपने एक व्यक्तव्य में कहा, कि “मैंने कई विभागों में कार्य किया है। पर पानी विभाग में कार्य करने का अवसर नही मिला।

    https://indian-fasttrack.com/2023/06/19/municipal-workers-of-a-department-are-doing-recovery-by-suppressing
    Indian fasttrack news
    अनंत भागवतकर,
    मुंबई मनपा अधिकारी अनंत भागवतकर के सेवानिवृत्त कार्यक्रम की तस्वीर

    अनंत भागवतकर..

    आपको बता दें, कि आर/ई (अतिक्रमण निर्मूलन दस्ता) में जब वार्ड ऑफिसर के पद पर अनंत भागवतकर कार्यरत थे। तब इन्होंने अवैध निर्माण कर्ताओ से दंड के रूप में 54 करोड़ की वसूली की थी। जो कि अभी तक किसी ने नही किया है। जबकि शहर में आज भी अतिक्रमण जोरों पर है लेकिन कार्रवाई के मामले में अनंत भागवतकर की तरह अफसर मिलना मुश्किल है। सेवानिवृत्त के कार्यक्रम के इस मौके पर वार्ड ऑफिसर उद्धव चन्दनशिवे पूर्व मुख्य अभियंता यमगर और डीएमसी संजोग कबरे के साथ और भी अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

    Live video on Indian fasttrack news channel
  • मुंबई: शुरू होगी पानी की किल्लत! 1 जुलाई से जलापूर्ति में 10% की कटौती

    मुंबई: शुरू होगी पानी की किल्लत! 1 जुलाई से जलापूर्ति में 10% की कटौती

    Mumbai BMC: शनिवार से हो रही शहर में बरसात के कारण कहीं जलजमाव तो कहीं यातायात बाधित हुआ। कई इलाकों में पेड़ और घर ढ़ह गए। कई लोगों की मौत हो गई। उसके बाद भी मनपा प्रशासन ने पानी कटौती का फैसला किया है।

    वी.बी. माणिक (बीएमसी प्रतिनिधि)
    मुंबई-
    शहर को पानी की आपूर्ति (Water Supply) करने वाली झीलों में जलस्तर के कम होने के कारण बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने शनिवार यानी 1 जुलाई से जलापूर्ति में 10 प्रतिशत कटौती करने का फैसला किया है। मुंबई मनपा (Mumbai BMC) अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

    इसके साथ ही दूसरी तरफ शहर में बरसात के कारण पिछले 24 घंटों में मुंबई में पेड़ गिरने की 26 घटनाएं शॉर्ट-सर्किट की 15 घटनाएं और घरों के ढहने/आंशिक रूप से ढहने की पांच घटनाएं दर्ज की गई हैं। आईएमडी ने अलग-अलग स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/03/13/why-is-there-no-legal-action-against-running-the-hospital-illegally
    Indian fasttrack news
    Mumbai BMC,
    मलाड पश्चिम में एक पेड़ गिरा जिसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    Mumbai BMC

    बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के आयुक्त (Commissioner) इकबाल सिंह चहल ने लोगों से अपील की है, कि वे पानी को बचाएं और इसका इस्तेमाल उचित तरीके से करें। दक्षिण-पश्चिम मानसून रविवार को मुंबई पहुंच गया। चहल ने शहर में जलापूर्ति को लेकर से बुधवार को कहा, कि बीएमसी ने एक जुलाई से मुंबई में पानी की आपूर्ति में 10 प्रतिशत की कटौती करने का फैसला किया है। क्योंकि शहर को पानी की आपूर्ति करने वाली झीलों में जल का भंडार करीब सात फीसदी ही रह गया है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अलग-अलग स्थानों पर बारिश की चेतावनी जारी की है। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) के अधिकारियों के अनुसार, निचले इलाकों में किसी बड़े जल-जमाव की कोई घटना सामने नहीं आई है। अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को सुबह आठ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच मुंबई में भारी बारिश हुई है। आईएमडी ने कहा कि मुंबई के साथ-साथ कुछ अन्य तटीय जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से तीव्र बारिश होने की संभावना है।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    लेकिन दूसरी तरफ मनपा प्रशासन ने पानी कटौती को लेकर जो बयान दिया है उससे मुंबईकरो के लिए परेशानी साबित हो सकती है। इसका कारण झीलों के जलग्रहण इलाकों में बारिश का कम होना है। आपको बता दें, कि मुंबई, ठाणे और नासिक जिलों में स्थित सात झील- भातसा, अपर वैतरणा, मिडिल वैतरणा, तानसा, मोडक सागर, विहार और तुलसी से 3800 एमएलडी पानी की आपूर्ति होती है।

  • मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश, मालाड़ में एक की मौत

    मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश, मालाड़ में एक की मौत

    मुंबई के कई हिस्सों में भारी बारिश के साथ रिमझिम बरसात भी लगातार जारी है। बारिश के कारण सरकार को 24 घंटे में 1200 शिकायतें मिली। इसी बीच मलाड के मामलेदारवाडी में एक पेड़ गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    बरसात के कारण पेड़ गिरने की घटना सामने आई है। मुंबई के मलाड वेस्ट इलाके में मामलेदारवाडी स्थित एक पेड़ गिरने की घटना में एक 38 वर्षीय व्यक्ति की पेड़ के नीचे दबने से दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो गई है। मृतक का नाम कौशल महेंद्र दोषी बताया जा रहा है।

    मुंबई शहर के उपनगरीय इलाके में बुधवार सवेरे से ही रिमझिम बरसात हो रही है। मुंबई के कई हिस्सों में लगातार बारिश के चलते पानी का जमाव देखा जा रहा है और कई जगहों पर सड़क यातायात बाधित हो गई है। बारिश के कारण सरकार को 24 घंटे में 1200 शिकायतें मिली। मालाड़ की घटना में मिली जानकारी के मुताबिक मालाड़ पश्चिम के मामलेदारवाडी इलाके में मणि भाई मुंजी चाल का लगभग 35 फीट लंबा 4 फीट चौड़ा पीपल का पेड़ गिर गया।

    https://indian-fasttrack.com/2023/06/26/municipal-administration-in-the-form-of-land-mafia
    Indian fasttrack news
    24 घंटे में 1200 शिकायतें,
    मुंबई की सड़कों पर बरसात की तस्वीर

    बुधवार सवेरे कौशल चाल परिसर में शौचालय के लिए गया हुआ था। इसी समय पेड़ कौशल के ऊपर गिर गया। कौशल के सर पर पेड़ के गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। अधिक जानकारी के मुताबिक, बुधवार सवेरे गोरेगांव, विले पार्ले, लोअर परेल और अंधेरी, सांताक्रुज के साथ-साथ शहर के कई इलाकों में रिमझिम बरसात लगातार जारी है। दहिसर पूर्व एसवी रोड से सबवे जाने वाले छत्रपति शिवाजी रोड पर घुटनो तक पानी भर गया। सड़क पूरा जलमग्न हो गया। स्कूल के छोटे छोटे बच्चों को आने जाने में काफी कठिनाई हो रही है। यही नही दुकान में भी पानी घुस गया है और लंबी ट्रैफिक लग गयी है।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    24 घंटे में 1200 शिकायतें मिली

    ठाकरे गुट ने सीएम एकनाथ शिंदे की आलोचना करते हुए पूछा, “अगर मुंबई में 70 मिमी बारिश के कारण यह स्थिति है, तो अगले दो-तीन महीनों में हमारा क्या होगा? ये सवाल मुंबईकरों के मन में है। वास्तव में, शिंदे-फडणवीस सरकार को इस पर सोचना चाहिए कि लोगों को 24 घंटे में 1200 से अधिक शिकायतें क्यों दर्ज करनी पड़ीं।”

  • Maharashtra News: उद्धव गुट के नेता अनिल परब सहित 15 के खिलाफ केस दर्ज, 4 गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

    Maharashtra News: उद्धव गुट के नेता अनिल परब सहित 15 के खिलाफ केस दर्ज, 4 गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

    Maharashtra News: मुंबई पुलिस ने BMC अधिकारी से मारपीट करने के आरोप में उद्धव गुट के नेता अनिल परब सहित 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    इस्माईल शेख
    मुंबई
    – वकोला पुलिस ने बीएमसी अधिकारी के साथ कथित तौर पर मारपीट करने के आरोप में उद्धव ठाकरे गुट के नेता और पूर्व राज्यमंत्री अनिल परब सहित 15 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है जिसे पुलिस ने कन्फर्म किया है। शिवसेना (UBT) के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बीएमसी अधिकारियों की पिटाई की, जिन्होंने पिछले सप्ताह बांद्रा पूर्व के निर्मल नगर में अवैध शाखा कार्यालय को ध्वस्त कर दिया था। (Maharashtra News)

    https://indian-fasttrack.com/2023/06/26/municipal-administration-in-the-form-of-land-mafia
    Indian fasttrack news
    Maharashtra, news,
    हमले के दूसरे दिन मंगलवार की तस्वीर जहां बांद्रा बीएमसी कार्यालय के कर्मचारियों ने विरोध जताया।

    क्या है मामला?

    अनिल परब के साथ आए शिवसैनिकों ने दावा किया कि ढांचे को गिराने से पहले इसे कार्यालय से हटाने के बार-बार अनुरोध के बावजूद स्वर्गीय बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर के साथ ढांचा ढहा दिया गया था। उग्र कार्यकर्ता बांद्रा पूर्व स्थित बीएमसी वार्ड कार्यालय में घुस गए। हमले का एक वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें पूर्व राज्य ट्रांसपोर्ट मंत्री अनिल परब और अन्य कार्यकर्ता संबंधित अधिकारियों को उनके हवाले करने की मांग करते नजर आ रहे हैं। जब अधिकारी आगे आये तो यूबीटी कार्यकर्ताओं ने उनकी पिटाई शुरू कर दी। (Maharashtra News)

    अनिल परब ने क्या कहा ?

    परब ने कहा, “बांद्रा वार्ड कार्यालय के अधिकार क्षेत्र में एसे कई अवैध इमारतें  हैं। अगर प्रशासन को वे ढांचे नजर नहीं आए तो मैं उनका कॉलर पकड़ कर दिखाऊंगा।” उन्होंने मांग की है, कि बांद्रा में कई तीन से चार मंजिला अवैध संरचनाएं हैं जो बीएमसी अधिकारियों को रिश्वत देने के बाद बनाई गई हैं। उन्होंने कहा, “किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में, ये संरचनाएं बाधा उत्पन्न कर सकती हैं।” परब ने पूछा कि अगर एकनाथ शिंदे बालासाहेब ठाकरे के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं, तो उन्होंने उस शाखा पर कार्रवाई का निर्देश कैसे दिया, जहां दीवारों पर बालासाहेब और शिवाजी महाराज की तस्वीरें लगाई गई थीं। (Maharashtra News)

    Live video on Indian fasttrack news channel

    Maharashtra News..

    युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे ने कहा, “महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज और हिंदूहृदय सम्राट बालासाहेब ठाकरे के लाखों समर्थक हैं। अगर कोई उनकी तस्वीरों पर हथौड़ा मारता है तो कड़ी प्रतिक्रिया सामने आएगी।” (Maharashtra News)

  • …चर्चा! एस्कोबार का लफडा लेकिन, उसी दिन मुंबई पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई!

    …चर्चा! एस्कोबार का लफडा लेकिन, उसी दिन मुंबई पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई!

    • एस्कोबार के लफड़े में दब गया बीबी हॉस्टल कैंटिंग!
    • मुंबई में हॉस्टल कैंटिंग के नाम पर हुक्का पार्लर!
    • मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा की कार्रवाई!
    • ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मैनेजर और कैशियर के खिलाफ मामला दर्ज!

    इस्माईल शेख
    मुंबई-
    हाल ही में दक्षिण मुंबई के एक हॉस्टल में रेप और हत्या के मामले के बाद मुंबई पुलिस ने शहर के सभी हॉस्टलों में निरीक्षण अभियान चलाया है। ऐसी ही एक जांच के दौरान अंधेरी के वर्सोवा इलाके में हॉस्टल के बाहर अनधिकृत हुक्का पी रहे 9 ग्राहकों को कानून का पाठ पढ़ाकर छोड़ दिया गया, जबकि हॉस्टल प्रशासक और कैफे के प्रबंधक के खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
    ये घटना एस्कोबार में हुए लफड़े के दिन की है, लेकिन सिर्फ चर्चा एस्कोबार के लफड़े तक ही सीमित रही। ऐसा नागरिकों के बीच चर्चा है।

    सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक लोखंडवाला क्रॉस रोड नं. 3 यहां एक बंगला है। इस बंगले में बी.बी.हाउस के नाम से हॉस्टल चलता है। इस हॉस्टल की पहली मंजिल पर तीन पुरुष और सात महिलाएं किराये पर रहती हैं। यह हॉस्टल छात्रों के लिए भी है।

    https://indian-fasttrack.com/2023/06/24/fake-500-notes-in-mumbai-market-fake-currency
    Indian fasttrack news
    एस्कोबार, बीबी हॉस्टल कैंटिंग,
    अंधेरी ओशिवारा के बीवी हॉस्टल की तस्वीर

    हॉस्टल कैंटिंग के नाम पर हुक्का पार्लर!

    पुलिस उपनिरीक्षक अनिता कदम को सूचना मिली कि इस बंगले के भूतल पर एक कैफे में अनाधिकारिक हुक्का पार्लर चलाया जा रहा है। यह जानकारी मिलने पर कि पहली मंजिल पर छात्रों को इस हुक्का पार्लर से हुक्का सप्लाई किया जा रहा है, पुलिस उपनिरीक्षक अनीता कदम ने यह जानकारी सामाज सेवा शाखा के पुलिस उपायुक्त डीएस स्वामी को दी। इसके बाद स्वामी के मुख्य मार्गदर्शन में पुलिस उपनिरीक्षक अनिता कदम, योगेश कान्हेरकर, सहायक पुलिस निरीक्षक बालासाहेब कानवडे के साथ एक टीम बनाई गई।

    टीम ने बीबी हॉस्टल के ग्राउंड फ्लोर पर कैफे पर छापा मारा। छापेमारी के दौरान पुलिस को हुक्का स्टैंड, तंबाकू, सिगड़ी और कोयला मिला। इस मामले में पार्लर के कैशियर हार्दिक पराशर और मैनेजर मोनिश सैयद को पुलिस ने हिरासत में लिया है। उनके खिलाफ ओशिवारा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान कैफे के 3 वेटरों और 9 ग्राहकों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। लेकिन उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया गया।

    मामले में हिरासत में लिए गए कैशियर पराशर ने पुलिस को बताया कि हुक्का पार्लर का मालिक विकास खोख्खर है। लेकिन खोख्खर ने इससे इनकार किया और कहा, कि उनके बंगले का ग्राउंड फ्लोर छात्रावास में छात्रों को भोजन परोसने के लिए कैंटीन चलाने के लिए किराए पर दिया गया था। लेकिन कैंटिंग की जगह हुक्का पार्लर चलाए जाने के बारे में उसे कोई भी जानकारी नहीं है। खोख्खर ने कहा, अब हम भी इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई  करेंगे। चूंकि कैफे में कहीं से भी कोई वेंटिलेशन नहीं है, इसलिए कोयला और तंबाकू का धुआं लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी कैमरे में कैद महिला समेत आठ लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

    Live video on Indian fasttrack news channel

    एस्कोबार और बीबी हॉस्टल कैंटिंग..

    हॉस्टल में ऊपरी मंजिल पर रहने वाली महिलाओं के लिए अनधिकृत हुक्का पार्लर बेहद खतरनाक हैं। तंबाकू उत्पादों का हुक्का कानूनन प्रतिबंधित है। पुलिस ने बताया कि कोयला जलाने से कोई अप्रिय घटना घट सकती है और इस हुक्का पार्लर के लिए पुलिस की ओर से कोई अनुमति नहीं दी गई है। यह कार्रवाई अंधेरी में सामाज सेवा शाखा ने बीते शनिवार रात को की थी। उसी रात बांद्रा के एस्कोबार पब में शैंपेन बिखरने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों की बेरहमी से पिटाई के मामले में पब मैनेजर और सात बाउंसरों को गिरफ्तार किया गया ।