
मुंबई क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को धमकी देने वाला सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी गुजरात से गिरफ्तार
सुरेंद्र राजभर
मुंबई– उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस को धमकी देने का मामला सामने आया है। जिससे प्रदेश की राजनीति में हलचल मच गई है। इस मामले में अनीक्षा जयसिंघानी को गिरफ्तार किया गया था। बड़ी खबर सामने आई है, कि मुख्य आरोपी सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी को गुजरात से मुंबई क्राइम ब्रांच की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है।
सट्टेबाज गिरफ्तार..
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मुंबई के मलबार हिल पुलिस स्टेशन में शिकायत की थी, कि अनीक्षा ने उन्हें एक करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की थी। पता चला कि अनिल जयसिंघानी के खिलाफ मामला निपटाने के लिए यह पेशकश की गई थी। इस मामले में मुंबई पुलिस ने डिजाइनर अनीक्षा जयसिंघानी और उनके पिताअनिल जयसिंघानी के खिलाफ केस दर्ज किया था।
यह सब सामने आने के बाद अनीक्षा और अनिल जयसिंघानी के बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई हैं। कार चोरी होने से बचाने के लिए ताला लगा दिया गया और टायर लेकर चोर भाग गए ऐसी झुटी जानकारी क्राइम ब्रांच को दी गयी। क्राइम ब्रांच की तहकीकात के बाद पूरा मामला सामने आया है।

कौन हैं अनिल जयसिंघानी ?
अनिल जयसिंघानी एक क्रिकेट खेल से संबंधित बुकी यानी सट्टेबाजी कारोबारी है। उसके नाम पर 5 राज्यों में 17 मामले दर्ज हैं। वह पिछले 8 साल से फरार है। अनिल जयसिंघानी तीन बार सट्टेबाजी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। इतना ही नहीं गोवा पुलिस ने 11 मई 2019 को अनिल जयसिंघानी के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था। अनिल जयसिंघानी एक बड़े समय का सट्टेबाज है जो आईपीएल मैचों के दौरान कई करोड़ रुपए का सट्टा लगाता था। उल्हासनगर का रहने वाला अनिल जयसिंघानी भारी रिश्वत की पेशकश कर पुलिस अधिकारियों को फंसाने के लिए जाना जाता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, आठ साल पहले मई 2015 में गुजरात ईडी ने जयसिंहानी के दो घरों पर छापा मारा था। उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला भी दर्ज किया गया था।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




