
कांदिवली में प्रशासन द्वारा विकास कार्य में लापरवाही के कारण एक मंजिला घर गिरने से 4 साल के बच्चे की मौत हो गई वही 5 से अधिक लोग जखमी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस्माइल शेख
मुंबई- कांदिवली पश्चिम के लालजी पाड़ा इलाके में शनिवार को एक मंजिला घर गिर जाने से 4 साल के नौशाद अली की मौत हो गइ है। इस मामले में कांदिवली पुलिस ने तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर एक इंजीनियर और जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। कान्ट्रेक्टर फरार।
मुंबई के उपनगरीय कांदिवली में शनिवार को एक घर गिरने से परिवार के दो महिलाओं संग आस-पास के कई लोग घायल हो गए और चार साल के बच्चे की मौत हो गई। घटना लालजी पाड़ा इलाके के केडी कंपाउंड में शाम करीब चार बजे की है। (Mumbai Kandivali house collapsed)
बृहन्मुंबई महानगर पालिका के अधिकारियों ने बताया कि इलाके में जल निकासी का काम चल रहा था जो मकान ढहने का कारण हो सकती है। घटना में 4 साल के बच्चे नौशाद अली की मौत से इलाके में मातम का माहौल छा गया। कांदिवली पुलिस ने कुल तीन के खिलाफ मामला दर्ज कर शनिवार को इंजीनियर अरविंद गोसावी और रविवार को जेसीबी चालक को गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारी ने बताया कि इन दोनों आरोपियों और ठेकेदार के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। ठेकेदार अभी फरार है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




