प्रतिकारात्मक तस्वीर
Mumbai के भुलेश्वर बाजार के एक ज्वेलर्स की दुकान से 8 करोड़ के सोने के आभूषण चोरी के आरोप में मुंबई पुलिस ने देश के अलग-अलग हिस्सों से कुल 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। (Jewellery Shop)
इस्माइल शेख
मुंबई– 28 जनवरी, दक्षिण मुंबई (South Mumbai) के भुलेश्वर बाजार (Bhuleshwar Market) में एक ज्वेलरी की दुकान (Jewellery Shop) से 8 करोड़ रुपये के सोने के आभूषण चोरी के सिलसिले में देश के अलग-अलग हिस्सों से 10 आरोपीयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए कुल 6 टिमों का गठन किया था। शुक्रवार को पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
मिली जानकारी के मुताबिक, चोरी की घटना 14 जनवरी की है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस की 6 टीम उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) और राजस्थान (Rajasthan) भेजी गयीं और वहां से बदमाशों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें, कि मौकाए वारदात से बदमाश सीसीटीवी कैमरे का सीडीआर (CDR) भी चूरा ले गए थे।
पुलिस (Police) से मिली अधिक जानकारी के मुताबिक, 10 में से मुख्य चार आकोपीयों ने कथित तौर पर भुलेश्वर बाजार (Bhuleshwar Market) के संबंधित आभूषण की दुकान (Jewellery Shop) से 8 करोड़ रुपये मूल्य के करीब 17.4 किलोग्राम सोने और स्वर्णाभूषणों की चोरी की थी। इस घटना के पर लोकमान्य तिलक मार्ग पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज की गयी थी।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, कि आरोपी दुकान परिसर मे लगे सीसीटीवी (CCTV) का डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर (CDR) भी लेकर फरार हो गये थे, जिसके परिणामस्वरूप पुलिस को चोरों की पहचान करने में दिक्कत हो रही थी।
संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं सुव्यवस्था) (Join Police Commissioner) विश्वास नांगरे पाटिल (Vishvas Nagagre Patil) ने जानकारी देते हुए बताया, कि “जांच के दौरान पुलिस को आरोपीयों के बारे में विश्वासनीय सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप 6 पुलिस दल उत्तर प्रदेश (Utter Pradesh) और राजस्थान (Rajasthan) भेजे गये थे।”
उन्होंने यह भी बताया, कि “पुलिस चोरी हुई चीजों में से 90 प्रतिशत (90%) से अधिक बरामद करने में सफल रही है।” उन्होंने आगे कहा, कि “इस सिलसिले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।”
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
