
Mumbai के एंटॉप हिल इलाके में मंगलवार एक घर गिरने से लोगों में हड़कंप मच गया। बचाव दस्ते ने मलबे में से 9 लोगों को सुरक्षित बाहर निकल लिया है। राहत एवं बचाव अभियान जारी..
इस्माइल शेख
मुंबई- मायानगरी मुंबई के पॉश इलाके एंटॉप हिल (Antop Hill) में आज मंगलवार सवेरे एक घर गिर गया है, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गई। हादसे के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गई है। मुंबई फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मलबे में दबे 9 लोगों को बाहर निकाला है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। राहत और बचाव कार्य अभी भी चल रहा है।
फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा, कि “मौके पर दमकल की चार गाड़ियां, एक बचाव वैन और अन्य उपकरण भेजे गए।” सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मी भी पहुंचे। फायर ब्रिगेड के अधिकारी ने कहा, कि ध्वस्त हुए मकान के मलबे से 9 लोगों को बचाया गया। घायलों को पास के सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो स्थानीय निकाय द्वारा संचालित है। उन्होंने कहा, कि “घायलों की हालत के बारे में अभी विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।”
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.




