Imperial Palace Hotel Mumbai
Imperial Palace Hotel Mumbai मुंबई के 7 स्टार होटल से 10 फीट ऊंची मूर्ति बदमाशों की गैंग ने ज़मीन में सुरंग बनाकर उड़ा ले गए। आरे पुलिस गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर मामले की तहकीकात कर रही है।
इस्माइल शेख
मुंबई- देश की आर्थिक राजधानी एवं मायानगरी मुंबई में चोरों के एक गैंग ने हाथों की ऐसी सफाई दिखाई कि देखने वाले सभी दंग रह गए। दरअसल यहां ‘पवई पठान गैंग’ के बदमाशों ने एक 7 स्टार होटल से करीब 7 लाख रुपये की कीमती मूर्ति गायब कर दिए।
इस गैंग ने मूर्ति को गायब करने के लिए बाकायदा एक सुरंग बनाई, जिसका पता पुलिस द्वारा होटल के आसपास चलाए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान पता चला है। पुलिस ने इस मामले में गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
आप को जानकारी देते हुए बता दें, कि मुंबई के गोरेगांव पूर्व स्थित आरे पुलिस स्टेशन की हद में आने वाले ‘रॉयल पाम’ (ROYAL PALM Mumbai) के इम्पीरियल पैलेस होटेल (Imperial Palace Hotel Mumbai) से 12 अक्टूबर को परिसर में रखी 300 किलो वजन वाली 10 फीट ऊंची ‘रोमन योद्धा'(roman warrior) की पीतल की एंटीक मूर्ति अचानक गायब हो गई थी। होटल द्वारा शिकायत किए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने मूर्ति का पता लगाने के लिए होटल के आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले और आसपास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाया।
सर्च ऑपरेशन में मिले निशान
सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को होटल के पीछे वाले जंगल में मूर्ति घसीटे जाने के निशान मिले। जंगल के अंदर पुलिस को मूर्तियों के कुछ टुकड़े दिखाई दिए। इसके बाद पुलिस ने अपना पूरा ध्यान वहीं केंद्रित कर दिया। जंगल में पुलिस को मूर्ति के कई टुकड़े मिले। मूर्ति बेचे जाने की जानकारी एक कारोबारी को भी थी, उसकी सूचना पर पुलिस ने मूर्ति के टुकड़े कर उसे बेचने जा रहे दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों के नाम 21 वर्षीय इस्माइल सलीम शेख और 21 वर्षीय जलाल सलीम शेख बताए जा रहे है। दोनों पवई पठान गैंग के सदस्य हैं।
इटली से लाई गई थी मूर्ति
इम्पीरियल होटल (Imperial Palace Hotel Mumbai) के सिक्योरिटी इंचार्ज शिवकुमार सुंदरराज ने बताया, कि “गायब हुई मूर्ति को होटल मालिक इटली से लाए थे। चोरों ने इसे बेचने के इरादे से काटकर जंगल मे छुपा दिया था। चोर मूर्ति को कुर्ला बेचने के लिए निकल रहे थे तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।” सुंदरराज ने यह भी बताया, कि “लॉकडाउन में होटल बन्द होने से काफी चोरियां हो रही है। कई बार चोरों ने होटल के अंदर रखे हुए कांस्य और पीतल की मूर्तियां, महंगे झूमर, इम्पोर्टेन्ट सजावट के सामान, होटल से चुरा लिया है।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
