प्रतिकारात्मक फाईल तस्वीर
दुःखद समाचार, मुंबई बीएमसी आपदा नियंत्रण कक्ष की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक दक्षिण मुंबई के अरब सागर में तैरने गए दो नाबालिग लड़के समुंदर में डूब गए हैं।
इस्माइल शेख
मुंबई- बृहन्मुंबई महानगर पालिका के आपदा नियंत्रण कक्ष ने मंगलवार को जानकारी दी कि दो नाबालिग लड़के दक्षिण मुंबई से दूर अरब सागर में डूब गए है। ये मलबार हिल के पास समुंदर में तैरने गए थे।
हादसा उस वक्त हुआ, जब आठ बच्चों का एक समूह, मलाबार हिल में प्रियदर्शिनी पार्क के सामने तैरने गया थे। हालांकि, उनमें से दो तट पर लौटने में विफल रहे, बाकी वापस आ गए।
बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान के बाद, मुंबई फायर ब्रिगेड ने मंगलवार तड़के 12 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद शेख और 15 वर्षीय रहमान रिजवान शेख के शव बरामद किए हैं।
घटना के कारणों की जांच की जा रही है, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि क्या लड़के तैर नहीं सकते थे या समुद्री धाराओं में फंस गए थे। स्थानीय लोगों के अनुसार समुंदर के उस चट्टानी खंड में जाना प्रतिबंधित है। जहां इन लड़कों का समूह पानी में था।
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
