इस्माइल शेख
गुजरात- कच्छ जिले के भचाऊ इलाके में नगरसेवक पद पर उप चुनाव किया जाना है! लगभग 50 हज़ार की आबादी वाले इस इलाका में भाजपा के नगर सेवक वनराज झाला के निधन के बाद प्रशासन ने उप चुनाव की घोषणा कर दी! आम आदमी पार्टी के मंजूबेन कारिया ने यहां वार्ड क्रमांक 2 से अपनी उम्मीदवारी का पर्चा भर चुनाव की तैयारी शुरु कर दी है! उन्होंने बताया, कि यहां सड़क, पानी, बिजली और जगह- जगह गंदगी का माहौल बना हुआ है! इलाके के विकास के लिए यहां आम आदमी पार्टी की जीत की आवश्यकता है!
समाजसेविका मंजूबेन कारिया के बारे में आप को बता दें कि आशापुरा मां फाउंडेशन एन्ड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मंजूबेन पिछले कई सालों से गरीब बच्चों की देखरेख कर रही है और प्रशासन के बीच कामकाज का अच्छा अनुभव रखती है! भचाऊ इलाके में आम आदमी पार्टी द्वारा मंजूबेन की उम्मीदवारी यहां के लोगों के लिए साफ सुथरा माहौल मिलने की उम्मीद ताजा कर दी है! 3 अक्टूबर रविवार के दिन यहां उप चुनाव होना है! जिसकी तैयारी जोरों- शोरों से की जा रही है!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
