दहिसर स्थित कार्रवाई की तस्वीर
बे-वजह घूम रहे गाड़ियों पर हो रही है कार्यवाही।
इस्माइल शेख
मुंबई- कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने मिनी लॉकडाउन (mini-lockdown) का ऐलान किया हुआ है! मिनी लॉकडाउन के दूसरे दिन यानी रविवार की सुबह से ही मुंबई के बाहर से आनी वाली गाडियों को रोका जा रहा है!
मुंबई (Mumbai) के दहिसर पूर्व वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर सुबह से ही पुलिस का भारी बंदोबस्त लगाया गया है! यहां चेकनाके पर मुंबई में आने वाली एक-एक गाड़ियों को चेक करने के बाद ही अंदर आने दिया जा रहा है!
जो गाड़िया मुंबई के भीतर आने की कोशिश कर रही है, उनसे मुंबई पुलिस यहां आने का सबब पूछ रही है! ज़रुरी मक़सद के अलावा बेवजह घूम रही गाडियों पर पुलिस मामला दर्ज कर कार्रवाई करती दिखाई दे रही है!

जो गाड़िया मुंबई से सटे ठाणे के आस पास की थी उनको वापस, लौटा दिया जा रहा है! चेकिंग के दौरान मुंबई पुलिस परिमंडल 12 के डीसीपी डॉ. डी स्वामी भी दहिसर चेकनाका पर कार्रवाई करते देखे गये!
Discover more from Indian fasttrack news
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
